उदयपुर टूरिस्ट प्लेस में घूमने की जगह: उदयपुर राजस्थान का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। इसको लोग झीलों के शहर के रूप मैं भी जानते हैं। राजस्थान का मुकुट रत्न उदयपुर को कहा जाता है ओर यह चारों तरफ खूबसूरत अरावली पहाड़ियों से घेरा हुआ है जो इस शहर एक बेहतरीन पर्यटन बनाता है। उदयपुर की खोज महाराणा उदय सिंह का बेटा 1553 मैं किया था। भारत में उदयपुर एक ऐसा शहर है जो अपने महलों ओर बाग बगीचों के लिए दुनिया भर मैं मशहूर है। उदयपुर को 2009 मैं मैगजीन ने बेस्ट सिटी के रूप में मान्यता प्रदान किये थे।
भारत में स्तिथ उदयपुर एक खास पर्यटन स्थल बनाता है क्योंकि इस शहर मैं मंदिरों, प्राकृतिक सौंदर्य ओर लुभावनी बस्तुकला की प्रचुरता है। उदयपुर शहर को चारों तरफ से झीलो से घेरा हुआ है जो दुनिया भर में आने वाले पर्यटकों का यात्रा को यादगार बनाता है। यह शहर के पिछोला झीलों से आप नाव की सवारी का भी आंनद ले के आपके यात्रा को खूबसूरत कर सकते हैं।
नमस्कार, उमीद करती हूं आप सभी अच्छे होंगे और स्वस्थ होंगे। उदयपुर एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ आप को एक बार जरूर घूमना चाहिए। यह शहर अपनी कला , संस्कृति और सुंदरता के लिए बोहत ही प्रसिद्ध है ओर अक्सर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस शहर की सुंदरता को देखने के लिए देश और विदेश से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं। क्यों कि यह स्थान आकर्षणों से भरा हुआ है जैसे मोती मगरी ,शिल्पग्राम ,पिछोला झील ,सिटी पैलेस आदि उदयपुर में घुमने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थान है। अगर आप भी एक ऐसी ऐतिहासिक और प्राकृतिक शहर की यात्रा करना चाहते हैं तो यकीन मानिये उदयपुर आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है जहाँ आप अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ एक अच्छा अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
और पढ़े : जयपुर में घूमने की जगह के बारे में जानकारी
Table Contents
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस पिछोला झील – Udaipur Tourist Places in Hindi Lake Pichola
उदयपुर से पिछोला झील लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिछोला झील एक बोहत ही खूबसूरत झील है ओर झील के बीच ताज लेक पैलेस नाम का एक बोहत ही शानदार ओर महंगे होटल है। यह एक मानव निर्मित झील है जिसका निर्माण एक आदिवासी पीचछू बंजारा ने करवाया था। झील की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर और चौड़ाई 2 किलोमीटर है ओर झील की गहराई लगभग 30 फीट है। यह झील उदयपुर का सबसे बड़ी ओर पूरानी झिलो मैं से एक है। इस खूबसूरत झील पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
पिछोला झील जाने के बाद ऐसा लगता है कि आप किसी अलग दुनिया में चले आए हैं, क्यों कि यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता बिखरते हुए एक अद्भुत आंनद प्रदान करती है। सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पिछोला झील खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है। पिछोला झील बोटिंग का शुल्क दिन के समय 400 रुपए ओर शाम के सनसेट के समय 700 रुपए देना होता है।
उदयपुर में घूमने की जगह सहेलियों की बारी – Udaipur me Ghumne ki Jagah Saheliyan Ki Bari
उदयपुर से सहेलियों की बारी लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खूबसूरत सहेलियों की बारी का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने अपनी रानी और उनकी सहेलियों को उपहार के रूप करवाया था। क्योंकि जहाँ पर रानी अपनी सहेलियों के साथ आराम कर सके। इसका निर्माण शुरुआती वर्षों 18 वींं सताब्दि मैं किया गया था। यह जगह शानदार हरे भरे पार्क, झरने और सुन्दर फब्बारे के लिए लोकप्रिय है और उदयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सहेलियों की बारी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस शिल्पग्राम – Udaipur Tourist Place in Hindi Shilp Gram
उदयपुर से शिल्पग्राम लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है जिसे हस्त शिल्प गांंव भी कहा जाता है ओर लागभग 70 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यह ग्राम हाथो से निर्मात अनेक प्रकार चीजों के लिए प्रसिद्ध है। उदयपुर में शिल्पग्राम का मेले लगता है मेले में आपको बोहत प्रकार का कलाकुर्ति देखने को मिलता है और हर साल 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यह मेला का आयोजन किया जाता है जो 10 दिनो तक जारी रहता है। अगर आप ग्रामीण जिवन का आनंद लेना चाहते हो तो शिल्पग्राम देखने के लिए जरूर जाएं। शिल्पग्राम भारत की विभिन्न परंपरओं और संस्कृति को देखने के लिए एक अद्भुत जगह है और उदयपुर में एक प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। शिल्पग्राम खुलने का समय हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक है ओर सप्ताह में हर दिन खुला रहता है।
उदयपुर पर्यटन स्थल जगदीश मंदिर – Udaipur Paryatan Sthal Jagdish Temple
उदयपुर से जगदीश मंदिर 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उदयपुर के जगदीश मंदिर सिटी पैलेस के परिसर बना हुआ है। यह एक बोहत ही खूबसूरत मंदिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर अपनी नककाशी, बोहत सारे आकर्षक मूर्तियां ओर यहां का शांत वातवरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस मंदिर का निर्माण महाराणा जगत सिंह द्वारा 1651 मैं किया गया था। यहां का आरती ओर सुर्यास्त पर्यटकों को एक अलग प्रकार का अनुभव प्रदान करता है। जो भी पर्यटक एक बार इस मंदिर में आते है तो जाने का भूल ही जाते हैं। सुबह 5 बजे से दोपहर 2:30 बजे ओर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है ओर हप्ताह मैं हर दिन खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस सिटी पैलेस – Tourist Place in Udaipur in Hindi City Palace
उदयपुर से सिटी पैलेस 3.9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिछोला झील के किनारे मैं स्थित यह राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। महाराणा उदय सिंह ने 1559 में सिटी पैलेस का निर्माण करवाया था। इस जगह पर एक संग्रहालय भी शामिल है जो संग्रहालय संस्कृति और राजपूत कला को पदर्शित करता है। सिटी पैलेस मैं महाराजा रहते थे। सिटी पैलेस को अच्छे तरह से घुमने के लिए लगभग 3 घंटे का समय लगता है। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। इसका प्रवेश शुल्क 300 से 400 का अंदर है।
उदयपुर में घूमने की जगह लेक पैलेस – Udaipur me Ghumne ki Jagah Lake Palace
उदयपुर से लेक पैलेस 4.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह उदयपुर में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है ओर एक प्रसिद्ध विवाह स्थल भी है जो उदयपुर में वास्तुकला का एक शानदार चमत्कार में से एक है। पिछोला झील द्विप पर लेक पैलेस स्थित है जो अरावली पहाड़ियों के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। लेक पैलेस का निर्माण 1746 मैं द्वतीय महाराणा जगत सिंह द्वारा करवाया गया था ओर इसको 1960 के दशक में एक लकजरी होटल में बदल दिया गया।
आज यह एक 5 स्टार होटल है ओर यह शानदार होटल को कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। इस होटल के महल में 66 कमरे है ओर आप यहां पर रूम की बुकिंग कर सकते है जिसका कीमत 1 दिन के लगभग लगभग 25000 से सुरुआत होती है। सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सभी दिन खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है सिर्फ नाव की सवारी शुल्क देना पड़ता है वयस्कों के लिए 400 रुपए प्रति व्यक्ति ओर बच्चों के लिए 200 रुपए लगता है।
उदयपुर दर्शनीय स्थल फतह सागर झील – Udaipur Tourism in Hindi Fateh Sagar Jhill
उदयपुर शहर के उत्तर पश्चिम में फतह सागर झील स्थित है जो बोहत ही आकर्षक और शानदार झील है। उदयपुर से फतेह सागर झील 4.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उदयपुर की मानव निर्मित दुसरी सबसे बड़ी झील है। फतह सागर झील यहां का निले रंग और शांत वातावरण के लिए दुनिया भर में मशहूर है ओर यह 1 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र मैं फैली हुई है। इस झील का नाम फतह सागर झील रखा गया था क्योंकि यह झील को महाराजा फतह सिंह ने बनवाया था ओर इसका निर्माण 1687 मैं किया गया था। आप यहां नाव सवारी का भी आनंद ले सकते है। सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है ओर नाव की सवारी के लिए प्रति वयक्ति 30 रुपए, मोटर बोट की सवारी के लिए प्रति वयक्ति 200 ओर स्पीड बोट की सवारी के लिए प्रति वयक्ति के लिए 400 रुपए देना पड़ता है।
उदयपुर में देखने की जगह जैसामंद झील – Udaipur me Dekhne ki Jagha Jaisamand Lake
उदयपुर से जैसामंद झील लागभग 61 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झील 100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है ओर यह मानव निर्मित झील है। इसको ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है। झील का निर्माण 1685 में उदयपुर के महाराणा पिकनिक के लिए बनाये थे ओर झील पर 1200 फीट से अधिक एक विशाल बांध भी है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है ओर यहां आप नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है सिर्फ नाव की सवारी के लिए प्रति वयक्ति के लिए 80 रुपए है ।यह झील हर दिन खुला रहता है।
उदयपुर में घूमने की जगह सज्जनगड पैलेस – Udaipur me Ghumne ki Jagah Sajjangarh Palace
उदयपुर से सज्जनगड पैलेस लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर ओर अरावली पर्वत माला की चोटी पर स्थित है। इसका निर्माण 1884 में मेवाड के महाराजा सज्जन सिंह ने करवाया था। इसे मानसून महल भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ से बादलों को आसानी से देखा जा सकता है। अगर आप शाम के समय यहां पर रुकेंगे तो आपको पूरा उदयपुर का शहर नजारा आएगा ओर रात की लाइटिंग इस जगह को ओर भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है क्योंकि उदयपुर शहर की सबसे उचाई पर यह पैलेस बना हुआ है। हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है ओर इसका प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 10 रुपए ओर वेदशी के लिए 80 रुपए है।
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन – Udaipur Tourist Place in Hindi Dudha Talai Musical Garden
उदयपुर से दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन लागभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दूध तलाई पिछोला झील के बोहत करीब एक झील है और इसकी आधुनिक वास्तुकला ओर संगीतमय फव्वारा पूरे राजस्थान मैं लोकोप्रिय है। दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन को लोग दिन दयाल नाम से भी जानते है। अगर आप यहाँ सुर्यास्त का मनोरम नजारा देखना चाहते हो तो दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन जरूर जाए। इसके बाद करणी माता मंदिर और दूध तलाई बगीचा को भी जोड़ता है। यह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है ओर इसका प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति के लिए 10 रुपए है ।
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस विटेंज कार संग्रहालय – Udaipur Tourist Place in Hindi Vintage Car Museum
उदयपुर से विंटेज कार संग्रहालय लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विंटेज कार संग्रहालय उदयपुर के एक मशहूर दर्शनियो स्थलों में से एक है। इसका खासयित यह है कि आपको यहां पर पुरानी और दुर्लभ कारों देखने को मिलती है। इस म्यूसियम का शुरुआत 15 फरवरी 2000 को किया गया था। आपको यहां पर 1934 के रोल्स -रोयस फैंटम कारोंं देखने को मिलेगी। आज कल यह उदयपुर में काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन गया है। यह संग्रहालय बच्चों का काफी ज्ञान बढाने वाली जगह है। यह हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है और इसका प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए प्रत्येक व्यक्ति 150 रुपए ओर वयस्को के लिए प्रति वयक्ति 250 रुपए है।
उदयपुर टूरिस्ट प्लेस जग मंदिर पैलेस – Tourist Places in Udaipur in Hindi Jag Mandir Palace
उदयपुर से जग मंदिर पैलेस लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। पिछोला झील के दक्षिण पर स्थित एक बोहत खूबसूरत महल है। यह संगमरमर और पिले बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इस महल का निर्माण 1551 में महाराणा अमर सिंह द्वारा शुरू किया गया था। इस महल में बर्तमान दरीखाना नाम का एक रेस्टुरेंट बनाया गया है ओर यहां रुकने के लिए भी उपलब्ध है जिसका चार्ज थोड़ा ज्यादा होता है। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।
उदयपुर का स्थानीय भोजन – Local Food In Udaipur in Hindi
राजस्थान राज्य का शहर उदयपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जहाँ आप विभिन्न प्रकार का स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। उदयपुर स्ट्रीट फूड के लिए बोहत ही अच्छा है। उदयपुर का प्रसिद्ध स्थानीत भोजन में पोहा ,बड़ा पावी ,उबला अंडा भुजी ,दाबेली आदि काफी लोकप्रिय है। अगर आप उदयपुर की यात्रा कर रहे हैं तो यहाँ का स्तानीय भोजन का स्वाद लेना न भूले।
उदयपुर घुमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Udaipur in Hindi
अगर आप उदयपुर घुमने का योजना कर रहे हैं तो यहां घुमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है क्योंकि इस समय मौसम सुहावना रहता है। राजस्थान रेगिस्तान क्षेत्र होने के कारण गर्मी की समय बोहत ही ज़्यादा गर्म होता है इसलिए मार्च के बाद यहां जाना सही नहीं है। हनीमून मनाने के लिए ठंडी का समय काफी बेहतर है।
गर्मी का मोसूम – Summer Season In Udaipur : राजस्थान मरुस्थल होने के कारण उदयपुर में अधिक गर्म और शुषक ग्रीष्मकाल का अनुभव होता है। यहां गर्मी के दिन अधिकतम तापमान 45 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
मानसून का मौसम – Rainy Season In Udaipur : जुलाई से सितंबर तक उदयपुर में मानसून की अवधी रहता है। यहां बारिश के दिन अधिकतम तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मानसून के समय उदयपुर घुमने के लिए अच्छा समय है लेकिन बारिश के कारण पर्यटकों को घुमने के लिए तकलिब होती है।
सर्दी का मोसूम – Winter Season In Udaipur : उदयपुर में अक्टूबर से मध्य मार्च तक ठंड का अनुभव होती है। यह मौसम में अधिकतम तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ठंडी का दिन यहां का मौसम बोहत ही शानदार रहता है तो आपके के लिए सर्दी का मौसम उदयपुर घुमने के लिए अच्छा समय है।
उदयपुर कैसे पोहंचे – How To Reach In Udaipur in Hindi
वायु मार्ग – By Air : अगर आप उदयपुर फ्लाइट से जाना चाहते हो तो आराम से जाईये। उदयपुर शहर के केंद्र से इसका निकटतम हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और जयपुर ओर भी कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डा पुहंचने के बाद टैक्सी, कैब ओर ऑटो रिक्शा का सहारा ले कर आप अपना गंतव्य स्थल तक पहंच सकते हैं।
रेल मार्ग – By Rail : राजस्थान का उदयपुर एक प्रमुख शहर है जो रेल के विशाल नेटवर्क पर स्थित है। भारत के प्रमुख शहरों से उदयपुर रेलवे स्टेशन जैसे कोलकाता, दिल्ली ,मुंबई, जयपुर ओर कोटा से ट्रेनो द्वारा जुड़ा हुआ है। उदयपुर के लिए भारत के बड़े बड़े शहरों से हर दिन ट्रैन चलती है। आप उदयपुर रेलवे स्टेशन पुहंचने के बाद टैक्सी, कैब ओर ऑटो रिक्शा का सहारा लेकर पर्यटन स्थलोंं की यात्रा कर सकते है।
सड़क मार्ग – By Road : आपको सड़क मार्ग में यात्रा करने का पसंद है तो आप आराम से जाइए। भारत के कई प्रमुख शहरों से जैसे दिल्ली, मुंबई, कोटा ओर अहमदाबाद से उदयपुर शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह सब शहर से आप उदयपुर बस से जा सकते है।
और पढ़े :