लोनावला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Lonavala in Hindi

लोनावला महाराष्ट्र राज्य का एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो सह्याद्री पर्वतमाला में 622 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। यह बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है और अपनी स्वच्छ और ठंडी जलवायु के कारण देश और दुनिया में काफी मशहूर है। मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर और पुणे से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर  स्तिथ यह वीकेंड ट्रिप के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है जो पुरे साल सैलानियों से भरा रहता है। लोनावाला अपने प्राकृतिक अजूबों, धार्मिक आकर्षणों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है और इनमें तिकोना किला, ड्यूक नोज  लोहागढ़ किला और राजमाची किले शामिल हैं।

वास्तव में लोनावला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी भरी घाटियां, सुरभ्य झरनों, शांत झीलों और कई आकर्षक दर्शनीय स्थलों के लिए पुरे साल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसीलिए यह स्थान लगभग सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है और महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से भी एक माना जाता है।   

मेरा सभी को नमस्कार है, मुझे यकीन है आप सभी बिलकुल सही होंगे और स्वस्थ होंगे। लोनावाला शहर को लोकप्रिय रूप से गुफाओं का शहर और सह्याद्री का गहना भी कहा जाता है। लोनावला महाराष्ट्र के एक ऐसी पर्यटन स्थल है जो सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं वल्कि पुरे भारत में अपना विशेष महत्व रखता है। यह स्थान कई आश्चर्यजनक चीजों से भरपूर है, यहाँ कदम रखते ही पर्यटकों को काल्पनिक दुनिया का एहसास होता है। प्राचीन झीलों, गुफाओं, पुराने किलों और लुभवना वातावरण से लेकर कई आकर्षक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों से भरपूर यह सभी के लिए एक बेहतरीन हॉलिडे डेस्टनेशन के रूप में भी जाना जाता है।

यही नहीं लोनावला भारत में सबसे बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। साथ ही पकृति प्रेमियों के लिए लोनावला किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसीलिए हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं और खूबसूरत वादियों और शांत वातावरण में एक अच्छा समय का आनद लेते हैं। यदि आप एक ऐसी ही खूबसूरत और अद्भुत जगहों के तलाश में हैं तो यकीन मानिये महाराष्ट्र का यह पहाड़ी शहर यानि लोनावला आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुंदर पहाड़ों में प्रकृति का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

और पढ़े : केरल के प्रमुख दर्शनीय स्थल 
और पढ़े : गुजरात में घूमने की 15 सबसे खूबसूरत जगह  

Table Contents

लोनावला के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल कार्ला गुफाएं  – Tourist Places in Lonavala in Hindi Karla caves

कार्ला गुफाएं भारत के सबसे प्राचीन बौद्ध गुफा मंदिरों में से एक है और लोनावला में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। लोनावला में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित कार्ला गुफाएं इस स्थापत्य शैली की बेहतरीन उदहारण में से एक है। गुफाओं में बौद्ध की शिक्षाओं और यात्राओं के बारे में नक्काशी की गई है जो लगभग 2000 साल से अधिक पुरानी कहा जाता है। यह रॉक कट बौद्ध गुफा हतियों, घड़ों और अन्य चित्रणों की मूर्तियों से खूबसूरती से सजाए गया कई स्तम्भों से बानी है। लोनवाना में घूमने के लिए कार्ला गुफाएं सबसे अच्छी आकर्षणों में से एक है।

लोनावला के पर्यटन स्थल राजमची किला – Lonavala Ke Paryatan Sthal Rajmachi Kila 

राजमाची किला लोनावाला में स्तिथ सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक है जो लोनावला में सबसे अधिक देखे जाने वाला जगहों में से एक है। राजमाची में मुख्य रूप से दो किले हैं एक श्रीवर्धन किला और दूसरा मनरंजन किला है जो मशहूर मराठा शासक छत्रपति शिवजी द्वारा निर्माण किया गया था। किले में कई प्राचीन प्रदिरों और गुफाओं को देखा जा सकता है। यह स्थान हरे भरे परिवेश के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है और पर्यटकों विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।

लोनावला के लोकप्रिय जगह भजा गुफाएं – Tourist Places in Lonavala in Hindi Bhaja Caves

भाजा गुफाएं शानदार रॉक कट गुफाओं का एक समूह है जिसे भारत का सबसे पुरानी गुफाओं में से एक माना जाता है। इन गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्दी की शुरुआत में किया गया था और इसकी अवशोष आज भी देखा जा सकता है। यह गुफाएं 160 इसा पूर्व की हैं जिसे 22 रॉक कट गुफाओं में विभाजित किया गया है। गुफाओं में जटिल नक्काशी की गए है और बौद्ध धर्म से सम्बंधित कई मुर्तिया भी मैजूद है। गुफाओं के पास एक छोटा सा झरना भी है जो इस जगह की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। 

लोनावला में घूमने की जगह टाइगर लीप – Lonavala me Ghumne ki Jagha Tiger’s Leap

अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से सजी टाइगर्स लीप लोनावला में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। मुख्य रूप से यह स्थान हरी भरी जंगलों, शानदार झरनों  खूबसूरत पहाड़ों और आसपास झीलों के सुंदर नज़रों प्रस्तुत करता है। टाइगर लीप लोनावला में एक प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है जो समुद्र तल से लगभग 650 मीटर की ऊंचाई पर प्रकृति की गोद में बसा है। यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा सम्माहित करने वाला होता है। इसके अलावा टाइगर लीप पर इको पॉइंट और एक प्रमुख आकर्षण है जो लोनावला में घूमने आये सभी पर्यटकों को अकसर लुभाता है।

लोनवाना का ऐतिहासिक जगह लोहगड किला – Lonavala ka Atihasik Jagha Lohagad Fort

लोहगड किला जिसे लोहे के किले के रूप में भी जाना जाता है, महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में और प्रसिद्ध ऐतिहासक स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 1050 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह किला पुणे से करीब 50 किलोमीटर की दुरी पर एक खूबसूरत पहाड़ी के ऊपर स्तिथ है। इस ऐतिहासिक किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। आज यह किला गौरवशाली इतिहास और प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है। यह न केवल इतिहास प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के बिच मशहूर है वल्कि यह ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है।

लोनावला में देखने लायक जगह बुशी डैम –  Lonavala Tourism in Hindi Bhushi Dam

इंद्रायणी नदी पर बना बुशी डैम एक अद्भुत चिनाई वाला बांध है जो लोनावाला में विशेष रूप से मानसून के दौरान घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह बांध लोनावला से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और हरे भरे जंगलों और चट्टानी इलाकों से घिरा हुआ है। बांध की सीढ़ियों के ऊपर से बहते हुए पानी को देखकर जलप्रपात होने का अहसास होता है। पर्यटक इन सीढ़ियों पर बैठकर जल के बहाब का आनद ले सकते हैं।

लोनावला का सबसे आकर्षक स्थान पावना झील – Lonavala ka Sabse Akarshak Sthan Pawna Lake

लोनवाना से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ पावना झील एक कृतिम झील है जो अपार प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। यह झील समृद्ध हरियाली और शांत वातावरण से घिरी हुई है जो इसे लोनावला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनती है। यदि आप प्रकृति की सुंदरता के बिच अपने परिवार और दस्तों के साथ शांति से कुछ समय बिताना चाहते है तो यह स्थान आप के लिए ही है। इसके अलावा झील पर नाव की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है। साथ ही यहाँ कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे रामंचकारी गतिविधियां भी होती है।  

लोनावला का पर्यटन स्थल लायंस पॉइंट – Lonavala Tourist Places in Hindi Lion’s Point

लायंस पॉइंट लोनावला का और एक प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो लोनावला में पर्यटकों को अकसर लुभाता रहता है। यह स्थान पहाड़ों और घाटियों के लुभावना दृश्य प्रस्तुत करता है जिसके चरों और शांत बादल रहते हैं जो एक जादुई दुनिया जैसा प्रतीत होता है। यहाँ चरों और कई छोटे छोटे झरने, हरी भरी हरियाली और खूबसूरत झीलों के भव्य नज़रों को देखा जा सकता है। खास कर बारिश के मौसम में यह अपनी असली प्राकृतिक सुंदरता बिखरती है।

लोनावाला के दर्शनीय स्थल तिकोना किला – Lonavala ke Darshaniya Sthal Tikona Fort

समुद्र तल से लगभग 1066 मीटर की उचाई पर स्तिथ तिकोना किला एक त्रिकोणीय पहाड़ी किला है जो मराठा साम्राज्य का एक महतवपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। यह किला लोनावला से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है और लोनावला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। यह किला एक ऊँचे पहाड़ी पर स्तिथ है। किले का प्रवेश द्वार एक छोटी सुरंग के माध्यम से है जो एक संतरी टॉवर और पांच गुफाओं के समूह की ओर जाता है। किले के अंदर एक खंडहर मंदिर और एक विशाल पत्थर का पहिया को देखा जा सकता है। साथ ही किले के शिखर पर कुछ पानी के टैंक और एक बौद्ध गुफा भी है।

लोनावला में घूमने की जगह ड्यूक्स नोज़ – Lonavala me Ghumne ki Jagha Duke’s Nose

ड्यूक्स नोज़ लोनावला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो लोनावाला और खंडाला के बीच स्थित है। यह लगभग 3200 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है और  इस स्थान को नागफनी भी कहा जाता है क्योंकि इसकी आकृति सांप के फन की तरह प्रतीत होता है। यहाँ पर एक मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही यहाँ का नजारा वास्तव में पर्यटकों के दिल जित लेती है। ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और हाइकिंग जैसे कई साहसिक गतिविधियों के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध है।

लोनावाला के धार्मिक स्थल एकवीरा देवी मंदिर – Lonavala ke Dharmik Sthal Ekvira Devi Temple

लोनावला से कुछ ही किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एकवीरा देवी मंदिर एक पहाड़ी मंदिर जो देवी एकबिरा को समर्पित है। यह बहुत ही पुराना मंदिर है और यह कार्ला गुफाओं के पास स्थित है। देवी एकवीरा को स्थानियों लोगों के द्वारा एकवीरा आई कहा जाता है। यह मंदिर एक पहाड़ पर स्तिथ होने के कारण मंदिर तक पहंचे के लिए 350 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। कोली समुदाय इस मंदिर में नवरात्रि और चैत्र त्योहार भव्य तरीके से मनाते हैं।

लोनावला का मशहूर जगह कुने फाल्स –  Lonavala Ka Mashur Jagha Kune Falls

कुने फाल्स लोनावला में स्तिथ एक खूबसूरत झरना है और लोनावला घूमने आये सभी पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। यह झरना कुने नमक गांव के नजदीक  स्तिथ है और महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक है। हरी भरी वनस्पतियों से घिरी हुई यह झरना 200 मीटर की अद्भुत ऊंचाई से गिरता है जो एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। मानसून के दौरान जब जलप्रपात अपने चरम रूप में होता है तब यह अपनी  एक विशाल झोंके के साथ नीचे बहता है जिसे यह झरना बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

लोनावला घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Lonavala

लोनावला साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन लोनावला घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से फरवरी के आसपास का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

लोनावला कैसे पहंचे – How to Reach Lonavala in Hindi

लोनावला महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध पर्यटन होने के कारण यह देश के सभी प्रमुख शहरों से तीनों माध्यम से अछि तरह से जुड़ा हुआ है। लोनावला आप रेल मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्गों से बड़ी आसानी से पहंच सकते हैं।

वायु मार्ग : सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो लोनावला से लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है।

रेलमार्ग : लोनावला का अपना एक रेलवे स्टेशन है जो मुंबई और पुणे रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग : लोनावला मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है और तालेगांव दाभाडे, खोपोली, कर्जत और कई अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है।

और पढ़े :

 

1 thought on “लोनावला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Lonavala in Hindi”

Leave a Comment