Agra me Ghumne ki Jagah: आगरा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्तिथ है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का घर होने के लिए प्रसिद्ध है। यह विशाल ऐतिहासिक शहर यमुना नदी के तट पर स्तिथ है और इसे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। यह भारतीय द्वारा उतना पसंद किया जाता है जितना की विदेशियों द्वारा, जो इसकी सुंदरता की प्रसंशा करने के लिए बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं।
आगरा उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाला शहरों में से एक है जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 335 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। अगर हम इस शहर की इतिहास के ऊपर नजर डाले तो हमें यह पता चलती है की आगरा मुगलों का पसंदीदा शहर होने के कारण उन्होंने दिल्ली से पहले इस शहर को अपनी राजधानी बनाया। इब्राहिम लोदी ने 1504 में इस शहर को बसाया था। जिस समय इस शहर की स्थापना हुई थी, किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर होगा। आज यह उत्तर प्रदेश में ही नहीं वल्कि पुरे भारत में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के अलावा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है जो अकसर इतिहास प्रेमियों और सैलानियों के ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है।
सभी को मेरा नमस्कार है, आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे और विल्कुल ही बढ़िया होंगे। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल अपनी शानदार वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है जो आगरा में ही स्तिथ है। इसके अलावा आगरा अपनी आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी, एतमाद-उद-दौला का मकबरा, जमा मस्जिद, मोती मस्जिद जैसे कई अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के साथ पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। इन सभी आकर्षणों से हमें यह पता चल गया है की आगरा भारत के उन जगहों में से एक जो हमेशा से ही देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान रहा है और इतिहास की गहराई में डूब जाने के लिए सायद ही इसे अच्छा स्थान ओर कहीं हो सकता है। उम्मीद है mapofholiday की इस लेख को आप भरपूर Share और Like करेंगे। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सभी को बहुत दन्यबाद।
Table Contents
आगरा का इतिहास – History of Agra in Hindi
- आगरा के इतिहास मुगल सम्राज्य के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन यह स्थान इससे पहले स्थापित किया गया था और महाभारत काल और 1000 ईसा पूर्व में महर्षि अंगिरा के बाद से जुड़ा हुआ है।
- ऐसा माना जाता है की दिल्ली सल्तनत के शासक सुल्तान सिकंदर लोदी ने बर्ष 1504 में आगरा की स्थापना की थी।
- सुल्तान के मृत्यु के बाद उनके बेटे सुल्तान इब्राहिम लोदी को दे दिया गया था।
- वर्ष 1556 में, सम्राट हेम चंदर विक्रमादित्य ने आगरा जीता जब वह अफगान सूरी राजवंश के आदिल शाह के सेना प्रमुख थे।
- आगरा ने अकबर, जहांगीर और शाहजहां जैसे विभिन्न मुगल सम्राटों के अधीन मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य किया।
- 1526 में, पानीपत की लड़ाई में, इब्राहिम लोदी लोदी वंश का अंतिम शासक था, जो पहले मुगल शासक बाबर से हार गया था और इस तरह आगरा मुगलों की राजधानी बन गया।
- उसके बाद अकबर द्वारा आगरा के बाहरी इलाके में फतेहपुर सीकरी नामक एक नया शहर स्थापित किया गया था।
- मुगल साम्राज्य के पतन के बाद, शहर मराठों और जाटों के प्रभाव में आ गया। यह वर्ष 1803 में अंग्रेजों के अधीन आया जिन्होंने यहां आगरा प्रेसीडेंसी की स्थापना की।
और पढ़े : अजमेर में 10 सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी
आगरा में घूमने की जगह ताज महल – Agra me Ghumne ki Jagah Taj Mahal
आगरा आने वाले सभी पर्यटकों का सबसे पहला पसंद ताज महल की सुंदरता को देखना है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल आगरा में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित है जो केवल भारत में ही नहीं वल्कि पुरे विश्व में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थलों में सबसे पहले यह विश्व प्रसिद्ध स्मारक आता है। यह स्मारक न केवल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है वल्कि पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत और अद्भुत स्मारक भी है। यह दुनिया में सबसे उत्कृष्ट मुगल कृतियों में से एक है और यह वास्तुकला की भारतीय, फारसी और इस्लामी शैलियों का प्रतिनिधित्व करता है।
1632 मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा निर्मित यह शानदार स्मारक अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था, इसमें उनकी पत्नी मुमताज महल का मकबरा और खुद शाहजहाँ का मकबरा है। स्मारक यमुना नदी के किनारे पर बनाया गया है और यह पवित्रता और प्रेम का एक सुन्दर प्रतीक है। ताजमहल सफेद पत्थरों से बना है और एक लाल बलुआ पत्थर पर खड़ा है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है और न केवल आगरा बल्कि भारत के लिए भी गौरव का स्मारक है।
आगरा में घूमने की जगह आगरा का किला – Agra me Ghumne ki Jagah Agra Fort
आगरा का किला मुगल शासन काल के दौरान सबसे महत्वपूर्ण किलों में से एक था। आज यह अगर में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है जो दूर दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस शानदार सरंचना को लाल किला ओर किला-ए-अकबरी के नाम से भी जाना जाता है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है। किले के अंदर कई सरंचना है जैसे जहांगीर महल, खास महल, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मच्छी भवन और मोती अदि कई प्रभावशाली संरचनाएं हैं जो गुजरे हुए इतिहास पर्यटकों के आंखों के सामने प्रकट होता है। विशाल क्षेत्र में फैले इस किले का निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा 1556 में बनवाया गया था और बाद में 1573 में इस किले को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था जो मुगल शासन के दौरान प्रमुख रहा है। आज यह किला पुरे भारत में सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक किलों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी है।
आगरा में दर्शनीय स्थल राम बाग – Agra Tourist Places in Hindi Ram Baag
राम बाग भारत के सबसे पुराना मुगल गार्डन है जिसे मूल रूप से 1528 मुगल सम्राट बाबर द्वारा बनाया गया था। यह बाग अपनी हरियाली और सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। राम बाग में काबुल ले जाने से पहले बाबर को अस्थायी रूप से यहीं दफनाया गया था। इस उद्यान को पहले आराम बाग कहा जाता था जिसे बाद में राम बाग में बदल दिया गया। ताज महल से कुछ ही किलोमीटर दूर यह बाग आगरा में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक है ओर हरे भरे वनस्पतियों, फूलों के पौधों, छतों और अन्य कई दिलचस्प आकर्षणों के साथ समय बिताने के लिए एक आदर्श जगह है।
आगरा में लोकप्रिय स्थान सिकंदरा किला – Agra Tourist Places in Hindi Sikandra Fort
सिकंदरा किला आगरा में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है ओर आगरा में घूमने के लिए एक प्रमुख स्थानों में एक माना जाता है। यह किला लाल बलुआ पत्थर की संरचना और अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है जो इस्लामी और हिन्दू वास्तुकला का एक उत्कृष्ट मिश्रण है और गौरवशाली अतीत को प्रदर्शित करती है। सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित यह किला सम्राट अकबर का मकबरा है जो आगरा में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शानदार किला ऊँची दीवारों से घिरे हरे भरे बगीचों के बीच ऊँचा खड़ा है और कई दिलचस्प आकर्षणों के साथ आगरा में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक है।
आगरा में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह फतेहपुर सिकरी – Agra me Ghumne ki Liye Prasidh Jagah Fatehpur Sikri
फतेहपुर सिकरी आगरा से लगभग 39 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह मुगल सम्राट अकबर की राजनीतिक राजधानी के रूप में मशहूर है। इसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने अपनी राजधानी के रूप में 1564 में शुरू किया था। लेकिन उस वक्त पानी की कमी होने की वजह से इस शहर को छोड़कर आगरा को अपनी राजधानी घोषित कर दिया गया था। फतेहपुर सिकरी भारतीय, इस्लामी और फारसी वास्तुकला का एक आदर्श मिश्रण है और इसे लाल बलुआ पत्थर उपयोग करके बनाया गया था।
लगभग 10 बर्षों तक यह शहर मुगल साम्रज्य की राजधानी बना रहा। शहर में तीन तरफ 6 किलोमीटर लंबी दीवार है और टावर और गेट हैं। इसमें शहर की कुछ महत्वपूर्ण इमारतें जैसे बुलंद दरवाजा, बीरबल का घर, पंच महल और जामा मस्जिद हैं। शाही महलों, जामा मस्जिद और अदालतों सहित सभी महत्वपूर्ण निर्माणों के साथ पूरे शहर को वर्ष 1986 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। निश्चित रूप से आगरा में घूमने के लिए और ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए यह एक बहेतरीन स्थान है।
आगरा में घूमने की जगह जमा मस्जिद – Agra me Ghumne ki Jagah Jama Masjid
भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक आगरा में जमा मस्जिद अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जनि जाती है। इस विशाल मस्जिदों का मिर्माण शाहजहाँ ने अपनी बेटी जहाँआरा बेगम के लिए करवाया था। इसकी कला और डिजाइन वास्तव में अद्भुत है और आगरा में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह विशिष्ट मुगल शैली में बनाई गई थी, आज यह ऐतिहासिक दृष्टि कोण से एक महत्वपूर्ण स्थान है और आगरा में दर्शनीय स्थलों में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है।
आगरा टूरिज्म में चीनी का रोजा – Agra Tourism in Hindi Chini ka Rauza
आगरा के कई पर्यटन आकर्षणों में चीनी का रौजा एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में एक नाम है। यह अफजल खान का मकबरा है जो जहांगीर के शासनकाल के दौरान एक फारसी कवि थे। 1635 ई. में निर्मित, मकबरा इंडो फ़ारसी वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण है और यह आगरा में घूमने के लिए सबसे अनोखी ऐतिहासिक जगहों में से एक है। चीनी का रौज़ा समाधि को अपनी तरह का पहला मकबरा कहा जाता है जिसे चमकता हुआ टाइलों का उपयोग करके बनाया गया था। यह आगरा में सभी उम्र के लोगों खासकर इतिहास प्रेमियों के लिए अवश्य देखने योग्य स्थानों में से एक है।
आगरा टूरिस्ट प्लेस अंगूरी बाग – Agra Tourist Places in Hindi Anguri Bagh
मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा निर्मित अंगूरी बाग आगरा पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। आगरा किला के परिसर में स्तिथ यह आगरा में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक है। अंगूरी बाग का निर्माण शाहजहां ने 1637 में बनवाया था। इसके पूर्व में खास महल और शेष तीन तरफ लाल बलुआ पत्थरों से घिरा हुआ है। मुगल इतिहास में डूब जाने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। अंगूरी बाग के विशाल बगीचों में हरी भरी हरियाली का नजारा विशेष रूप से अद्भुत है जहां पर्यटक अपनी परिवार और दस्तों के साथ शांति से समय बिता सकते हैं। साथ ही यहाँ एक फव्वारा भी बनाया गया है जो इसकी सुंदरता में ओर अधिक आकर्षण प्रदान करता है।
आगरा में दर्शनीय स्थल एतिमाद-उद-दौला के मकबरे – Agra ke Darshaniya Sthal Itmad-ud-Daulah’s Tomb
एतिमाद-उद-दौला के मकबरे यमुना नदी के पूर्व तट पर स्तिथ मुगल वास्तुकला के और एक अनूठा आकर्षण है जिसे बेबी ताज और ताजमहल का मसौदा भी कहा जाता है जो आगरा में घूमने के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। एतिमाद-उद-दौला के मकबरे को बेबी ताज इसलिए कहा जाता है क्यों कि इसकी वास्तुकला और जटिल नक्काशीदार ताजमहल से काफी मिलता जुलता है। हालाँकि इसका अपना आकर्षण और भव्यता है जो हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस मकबरा का निर्माण नूरजहाँ ने 1628 में करवाया था। सफेद संगमरमर से तैयार की गई जालीदार नक्काशी मकबरे के अंदरूनी हिस्से को खूबसूरती से पदर्शित करती है। मकबरे के सफेद संगमरमर के अंदरूनी हिस्सों में उकेरे गए अर्ध कीमती पत्थरों वास्तव में अद्भुत है।
आगरा के मशहूर जगह दीवानी- ए-आम – Agra Tourist Places in Hindi Diwan-I-Aam
दीवानी- ए-आम आगरा में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह उस स्थान के रूप में प्रसिद्ध है जहाँ शाहजहां आम जनता के साथ बैठक करते थे और उनकी समस्याओं को सुना करते थे। लाल पत्थरों से बानी यह सरंचना वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है और सभी को आकर्षित करता है। यह सरंचना आगरा में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है और हमें आगरा में मुगल वास्तुकला का एक बहेतरीन नमूना देखने को मिलती है।
आगरा में घूमने की जगह मोती मस्जिद – Agra me Ghumne ki Jagah Moti Masjid
आगरा में प्रमुख और शानदार आकर्षणों में मोती मस्जिद शामिल है जिसे पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने 1648 में किया था जो अपनी नाजुक डिज़ाइन और चमकदार सफेद संगमरमर पर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है जो इसे मोती मस्जिद नाम देता है। इस मस्जिद के अंदरूनी भाग चमकीला सफेद रंग में है और मस्जिद के केंद्र में एक संगमरमर का टैंक भी स्थित है जो आकर्षण का केंद्र है। यह यमुना नदी के तट के निकट स्तिथ होने के कारण यहाँ से नजारा देखने लायक है।
आगरा में घूमने की जगह महताब बाग – Agra me Ghumne ki Jagah Mehtab Bagh
महताब बाग यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है और नदी के उस पार स्थित ताजमहल के बगीचों के साथ पूर्ण संरेखण में है। 300 वर्ग मीटर में फैला मेहताब बाग कई दिलचस्प आकर्षक पर्यटक स्थल रहा है। ताज परिसर के उत्तर में स्थित आगरा का यह दर्शनीय स्थल हरियाली से भरा हुआ है और ताजमहल को देखने के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करता है। यह सूर्यास्त के मनोरम दृश्य के लिए और प्रकृति के शानदार आकर्षण के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।
आगरा का प्रसिद्ध खाना – Best Food in Agra in Hindi
आगरा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक और सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है जो अपनी संस्कृति, परंपरा और दिलचस्प इतिहास के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक रूप से समृद्ध होने के अलावा शानदार स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। आगरा में भोजन मुगलई व्यंजनों की विविधता का प्रतीक है। लेकिन आगरा की सड़कों पर स्वादिष्ट चाट, मसालेदार दालमोठ, चीला, टिक्की, कचौरी और स्वादिष्ट पेठा पर्यटकों का पसंदीदा भोजन में शामिल है। मुगलई प्रभाव वाला रसीला मांस यहां मांसाहारी व्यंजन बेचने वाली किसी भी दुकान में देखा जा सकता है। अगर आप आगरा की यात्रा पर हैं तो निश्चित रूप से यहाँ आपको शहर में सर्वश्रेष्ठ स्वाद लेने के पर्याप्त अवसर मिलता है।
आगरा घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Agra in Hindi
आगरा भारत के एक प्रमुख पर्यटन स्थल और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों होने के कारण पुरे साल पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है जिनमें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी शामिल रहते हैं। इसका मतलब आगरा साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन आगरा घूमने का सबसे अच्छा सर्दियों के मौसम यानि नवंबर से मार्च के बिच होता है जब मौसम सुहावना और घूमने के लिए अनुकूल रहता है। अप्रैल से जून आगरा में गर्मियों का मौसम है जो भीषण गर्मी का समय होता है और घूमने के लिए अच्छा समय नहीं है। जुलाई से सितंबर आगरा में मानसून का मौसम होता है और भारी बारिश के कारण यात्रा में रुकावट आ सकती है।
आगरा कैसे पहंचे – How to Reach Agra in Hindi
वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा खेरिया अड्डा है जो शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। वाराणसी, दिल्ली और खजुराहो अदि शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ से टेक्सी या कैब के माध्यम से आगरा के विभिन्न दर्शनीय स्थलों तक बड़ी आसानी से पहंचा जा सकता है।
रेल मार्ग – By Trian : आगरा पहुंचने के लिए रेलवे सबसे अच्छा साधन है। यह शहर भारत के सभी महत्वपूर्ण शहरों से ट्रेन सेवाओं द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आगरा को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ने वाली कई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें उपलब्ध है। आगरा शहर में कुल मिलकर पांच रेलवे स्टेशन हैं, आगरा किला रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट स्टेशन, राजा की मंडी, ईदगाह रेलवे स्टेशन और आगरा शहर और इनमें आगरा कैंट प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
सड़क मार्ग – By Road : आगरा राष्टीय राज मार्ग नंबर 2,3 और 11 पर स्तिथ है। दिल्ली और आसपास के शहरों से यहाँ रोडवेज की नियमित बसें चलती है। इसके अतिरिक्त कई शहरों से निजी टूरिस्ट बसें और टेक्सी सेवाएं भी उपलब्ध है।
और पढ़े :
- कानपूर में घूमने के लिए प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
- लखनऊ में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल
- मनाली में प्रमुख दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी
- नैनीताल में घूमने की संपूर्ण जानकारी
- गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल