अहमदाबाद में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह – Ahmedabad Tourist Places In Hindi

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah: साबरमती नदी के किनारे पर बसा हुआ अहमदाबाद शहर बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक है। यह शहर भारत में अपनी समृद्ध इतिहास और विरासत के कारण देश और दुनिया में बहुत लोकप्रिय है। यह गुजरात का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ भारत का सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक माना जाता है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित होने वाला यह दुनिया का पहला शहर है और देश भर के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है। 

अहमदाबाद भारत के  प्रमुख शहर होने के साथ साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यह शहर कई अद्भुत आकर्षणों से घिरा हुआ है और लाखों पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से लेकर जामा मस्जिद तक इस शहर में सब कुछ है, जो पर्यटकों यहां अकसर खिंच लता है। यह स्थान बहुत से खूबसूरत मंदिर किले और ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट भरा हुआ है। इसलिए यह हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ मंत्रमुग्ध होने के लिए आते हैं। 

नमस्कार सभी को, उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। आज के इस आर्टिकल में आपको अहमदाबाद में घूमने की 15 सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताऊंगा, इसी के साथ-साथ अहमदाबाद के लजीज भोजन यहां पर रुकने की जगह और जाने के रास्तों के बारे में भी बताऊंगा। अगर आप भी इस खूबसूरत शहर में घूमना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए। आइए दोस्तों अधिक समय बर्बाद ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू करते हैं। अगर आप भी अहमदाबाद में घूमने जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

और पढ़े: ग्वालियर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह

Table Contents

अहमदाबाद में घूमने की जगह – Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो अहमदाबाद में घूमने की बहुत सी जगह है और साल यहाँ लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यह शहर न केवल देश के लोगों को आकर्षित करता है वल्कि विदेशी भी यहाँ बड़ी तादात में घूमने के लिए आते हैं। यहाँ घूमने और देखने के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक और धार्मिक जगह है, लेकिन आज के इस लेख में यहां पर मैं आपको 15 मुख्य जगहों के बारे में बता रहा हूं, जोकि टूरिज्म के लिए विश्वविख्यात है। 

अहमदाबाद में घूमने की जगह, साबरमती आश्रम – Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Sabarmati Ashram

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Sabarmati Ashram

साबरमती नदी के तट पर स्थित यह अहमदाबाद के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। साबरमती आश्रम वह स्थान है, जहां पर भारत की आजादी के समय पर महात्मा गांधी जी रहा करते थे यहां पर जाकर आप महात्मा गांधी के रहन-सहन और उनके जीवन के बारे में जान सकते हैं और इस आश्रम से जुड़ी बहुत सी कहानियां प्रचलित है। यहां पर आपको महात्मा गांधी से जुड़ी हुई कई बातें जानने को मिलेंगे, जिस समय महात्मा गांधी भारत को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय यहां पर उनके साथ और भी बहुत से लोग रहते थे उनमें से कुछ लोगों के बच्चों का घर भी आसपास ही आपको मिल जाएगा, वह आपको महात्मा गांधी के बारे में कई बातें बताएंगे।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, जामा मस्जिद – Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Jama Masjid

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Jama Masjid

जमा मस्जिद अहमदाबाद में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो सदियों से पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता आ रहा है। इस मस्जिद का निर्माण अहमद शाह ने 1424 में करवाया था। यह मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है और यहां पर बहुत ही बेहतरीन कारीगरी की गई है। ऐसा कहा भी जाता है कि मस्जिद में इस्तेमाल किया गया पीला बलुआ पत्थर कभी कुछ हिंदू और जैन मंदिरों का हिस्सा था।

इस मस्जिद को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और मुस्लिम धर्म में इस मस्जिद का महत्वपूर्ण स्थान है। ईद के दिनों में यहां पर बहुत अधिक भीड़भाड़ होती है और देश भर से इस्लाम धर्म के लोग इकट्ठा होते हैं। यह मस्जिद इतनी पुरानी होने के बाद भी ज्यों की त्यों टिकी हुई है और कई बार यहां पर रिनोवेशन का कार्य भी हुआ है। यह मस्जिद गुजरात की सबसे बड़ी मस्जिद है भारत की सबसे बड़ी मस्जिद भी जामा मस्जिद है लेकिन वह मस्जिद दिल्ली में स्थित है।

अहमदाबाद के पर्यटन स्थल, कांकरिया झील – Ahmedabad Tourist Places in Hindi, Kankaria Lake

Ahmedabad Tourist Places in Hindi, Kankaria Lake

कांकरिया झील अहमदाबाद के प्रमुख मनोरंजक स्थलों में से एक है। इसके आसपास बहुत सुंदर हरियाली है और यहां पर एम्यूजमेंट पार्क भी बना हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से यह अहमदाबाद के कुछ उत्तम स्थलों में से एक है। अगर आप अहमदाबाद घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको कांकरिया झील में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं और यहां का पर्यावरण भी बहुत साफ सुथरा रहता है। इसलिए अगर आप कोई शांति वाली और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं, तो कांकरिया झील सबसे बेस्ट रहेगी।

सिदी सैय्यद मस्जिद – Sidi Saiyyed Mosque

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Sidi Saiyyed Mosque,

सिदी सैय्यद मस्जिद अहमदाबाद की प्रमुख मस्जिदों में से एक है, यह मस्जिद अपने खिड़कियों पर की गई बेहतरीन कारीगरी के कारण जानी जाती है। यहां पर खिड़की दरवाजों और दीवारों पर बहुत ही सुंदर कारीगरी की गई है, जो कि मुगल वास्तुकला को बहुत अच्छे से प्रदर्शित कर रही है। इस शानदार मस्जिद का निर्माण सिदी सईद या सिदी सैय्यद द्वारा वर्ष 1573 में किया गया था। आज यह स्थान अहमदाबाद में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यहां पर मुगल वास्तुकला के साथ-साथ हिंदू वास्तुकला का इस्तेमाल भी हुआ है, क्योंकि दीवारों और खिड़कियों पर बहुत सुंदर फूल पत्तियां और बारीक नक्काशी की गई है जो हिंदू वास्तुकला का प्रमाण है।

अक्षरधाम मंदिर – Akshardham Temple

अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद में घूमने के प्रमुख स्थलों में से एक है। यह भगवान स्वामीनारायण को समर्पित एक मंदिर है, जिसमें भगवान विष्णु कृष्ण और राम की पूजा होती है। यह मंदिर अपनी बेहतरीन नक्काशी खूबसूरत वास्तुकला और बहुत ही लाजवाब वातावरण के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर पूरे भारत से लोग पूजा पाठ के लिए आते हैं और त्योहारों के महीनों में यहां पर बहुत अधिक भीड़ भाड़ होती है। यह मंदिर सुंदर बगीचों, फव्वारों, हरी भरी वनस्पतियों और शांत वातावरण से भरपूर 4 एकड़ की विशाल भूमि पर स्थित है। यह अहमदाबाद में सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक है और अपने परिवार और दस्तों के साथ घूमने के लिए एक शानदार जगह है। 

अहमदाबाद में घूमने की जगह, अडालज बावड़ी – Ahmedabad Me Ghumne ki jagah, Adalaj Stepwell

अडालज बावड़ी एक पांच मंजिला बावड़ी है जो कि 15वीं शताब्दी में बनी थी। बावड़ी का अर्थ वह स्थान होता है जो पानी निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, और यह साधारण कुओं से अलग इसलिए होता है, क्योंकि यहां पर खूबसूरत इमारत बनी होती है, जिसमें पानी निकालने और नीचे जाने के लिए खूबसूरत सीढ़ियां बनी होती है। यह बाहर से पूरे महल जैसा प्रतीत होता है, और बहुत ही खूबसूरत होता है। अडालज बावड़ी भी बहुत ही प्रसिद्ध और खूबसूरत बावड़ी है। यहां की नक्काशी देखने वाले देखते रह जाते हैं। यहां पर खंभों पर बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की गई है और अंदर से बेहतरीन डिजाइन बनाया गया है, आपको इस बावड़ी में जरूर जाना चाहिए।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, भद्रा किला – Ahmedabad mein Ghumne ki Jagah, Bhadra Fort

Bhadra Fort

इस किले का निर्माण अहमद शाह ने 1411 में करवाया था, इसे भद्रा किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके पास में भद्रकाली का मंदिर स्थित है, यह किला 43 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर अहमद शाह की मस्जिद भी है, इसके कारण भी यह किला बहुत प्रसिद्ध है, कभी यहां पर शाही परिवार रहा करता था, लेकिन फिलहाल यह बहुत ही जबरदस्त टूरिस्ट प्लेस है, पूरे किले को बेहतरीन तरीके से बनाया गया है, और यहां पर खूबसूरत डिजाइन बनाए गए हैं, दीवारों और पत्थरों की नक्काशी बेहद लाजवाब है, यह किला भी indo-islamic वास्तुकला में बनाया गया है।

वस्त्रों का केलिको संग्रहालय – Calico Museum of Textiles

अगर आप भारतीय कपड़ों के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आपको इस संग्रहालय में जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले भारतीय कपड़े के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। यहां पर आपको भारत के कोने कोने में पहने जाने वाले कपड़ों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां पर आप राजा महाराजा और बाकी लोगों के कपड़ों को भी देख पाएंगे। यह संग्रहालय विश्व विख्यात संग्रहालय है और सालाना हजारों टूरिस्ट यहां पर घूमने के लिए और यहां का फैब्रिक देखने के लिए आते हैं।

स्वामीनारायण मंदिर – Swaminarayan Temple

Swaminarayan Temple, Ahmedabad

वैसे तो अक्षरधाम का मंदिर भी स्वामीनारायण का मंदिर ही है, लेकिन यहां पर एक और मंदिर स्थित है जो कि भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है, और इस मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। यह मंदिर भी अक्षरधाम मंदिर की तरह बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है, और बेहतरीन कारीगरी की गई है। यहां पर भी आपको सुंदर बाग बगीचे टहलने के लिए मिल जाएंगे। यह मंदिर अपने खास प्रकार के नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है, अगर आप अहमदाबाद घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको स्वामीनारायण के मंदिर में जरूर जाना चाहिए।

लॉ गार्डन नाइट मार्केट – Law Garden Night Market

गुजरात का पहनावा पूरे भारत में बहुत प्रचलित है, यहां पर औरतों के रंग बिरंगे कपड़े बहुत ही खूबसूरत होते हैं, लॉ गार्डन नाइट मार्केट में आप घूम सकते हैं और गुजरात के पारंपरिक कपड़ों को खरीद सकते हैं और यहां पर लगने वाली प्रदर्शनी को देख सकते हैं, जहां पर कपड़ों के साथ-साथ गुजराती पहनावे से जुड़ी और भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी, यहां पर आप गहने भी खरीद सकते हैं और पैरों में पहनने के लिए खूबसूरत गुजराती जूतियां भी खरीद सकते हैं, यह मार्केट 24 घंटे चलती रहती है, रात में यहाँ का माहौल बहुत ही खूबसूरत होता है इसलिए यह नाइट मार्केट के रूप में प्रसिद्ध है।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, इस्कॉन मंदिर – Ahmedabad mein Ghumne ki Jagah, ISKCON Temple

भगवान श्री कृष्ण के इस्कॉन मंदिर पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। यह मंदिर भी इस्कॉन लहर में बना है, और यह मंदिर अपनी बेहतरीन नक्काशी के लिए जाना जाता है। यहां पर अंदर बाहर बहुत ही खूबसूरत फूल पत्तियों के नक्काशी की गई है। यह पूरी तरह से हिंदू वास्तुकला में बना हुआ मंदिर है जो विश्व प्रसिद्ध है। पूरे गुजरात भर से लोग यहां पर इकट्ठा होते हैं। यहां पर आप कुछ विदेशी लोगों को भी देख सकते हैं जिन्होंने हाल ही में हिंदू धर्म को अपनाया होगा। यहां पर हिंदू धर्म का बहुत अधिक प्रचार प्रसार किया जाता है।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, वस्त्रापुर झील – Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Vastrapur Lake

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah, Vastrapur Lake

वस्त्रापुर झील अहमदाबाद की बहुत ही खूबसूरत झील है, जहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ इस झील का वातावरण बहुत शुद्ध है और पानी बहुत साफ सुथरा है, आप इसके किनारों पर घूम कर मनोरंजन कर सकते हैं। यह आपको बहुत शांति देगा, इसी के साथ-साथ यहां पर खूबसूरत बाग बगीचे भी हैं, और इसके आसपास टहलने के लिए जगह भी है। यहां पर आप जोगिंग, साइकलिंग और पिकनिक भी मना सकते हैं। अगर आप परिवार के संग घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको वस्त्रापुर झील में जरूर जाना चाहिए।

अहमदाबाद के दर्शनीय स्थल, साइंस सिटी – Ahmedabad Tourist Places in Hindi, Science City

इस साइंस सिटी में आपको प्लाटेरियम, आईमैक्स थिएटर और 5D थिएटर मिल जाएंगे। अगर आप विज्ञान के दीवाने हैं तो आपको इस साइंस सिटी में जरूर आना चाहिए, यहां पर आपको विज्ञान से जुड़ी कई चीजें मिलेंगी आप भविष्य में आने वाली कुछ चीजों और पुरानी खोजों के बारे में इस साइंस सिटी में जान पाएंगे, अगर आप हमारे सौरमंडल के बारे में और अधिक जानकारी ग्रहण करना चाहते हैं और दुनिया के बारे में कुछ रोचक जानकारी कट्ठा करना चाहते हैं तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, सरखेज रोजा – Ahmedabad Me Ghumne ki jagah, Sarkhej Roza

Sarkhej Roza, Ahmedabad

यह सरखेज रोजा जो कि एक प्रसिद्ध वास्तुकार थे, उनकी दरगाह और मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 15वीं शताब्दी में हुआ था सरखेज रोजा एक प्रसिद्ध मुगल वास्तुकार थे और उनकी याद में यहां पर बहुत खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिनको जरूर देखना चाहिए ईद के दिनों में और नमाज के समय यहां पर आसपास के इस्लामिक लोग इकट्ठा होते हैं और इस मस्जिद में अल्लाह की इबादत करते हैं।

ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय – Auto World Vintage Car Museum

Auto World Vintage Car Museum, Ahmedabad

अगर आप पुरानी कारों को देखने के शौकीन हैं तो आपको इस विंटेज कार म्यूजियम में जरूर आना चाहिए, यहां पर देश-विदेश की कुछ मशहूर कारों को रखा गया है, जो भी टूरिस्ट अहमदाबाद में घूमने के लिए जाते हैं वह इस ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय में जरूर जाते हैं। कारों के साथ-साथ यहां पर मोटरसाइकिल और कुछ अन्य प्रकार के साधन भी हैं अगर आप इस में रुचि रखते हैं तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए।

अहमदाबाद में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Ahmedabad In Hindi

अहमदाबाद में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच रहता है। इस समय यहां पर सर्दियां होती है, और तापमान 10 से 30 डिग्री के बीच में ही रहता है। मार्च के बाद गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाती है, और यह एक गर्म स्थान है, इसलिए आपका घूमना नामुमकिन हो सकता है। इसलिए आपको यहां पर सर्दियों में ही आना चाहिए।

अगर आप यहां पर जुलाई के बाद आना चाहते हैं तो एक दो महीने यहां पर मानसून का सीजन रहता है। यहां पर वर्षा बहुत अधिक नहीं होती है, लेकिन उमस बहुत ज्यादा होती है। अगर आप यहां पर सर्दियों में आते हैं तो यहां पर माहौल बहुत ही सुहावना होता है। ज्यादातर त्योहार सर्दियों के महीनों में ही आते हैं इसलिए आप यहां पर अक्टूबर से मार्च के बीच में आ सकते हैं।

अहमदाबाद में रुकने की जगह – Where To Stay In Ahmedabad In Hindi

अहमदाबाद में रुकने की बहुत सी जगह हैं आप अहमदाबाद में आश्रम रोड, सीजी रोड एलिस ब्रिज जैसी जगहों पर खूबसूरत होटल देख पाएंगे। अगर आप एक साधारण होटल में रहते हैं तो आपका खर्चा 500 से ₹1000 एक रात का आएगा। लेकिन अगर आप कुछ बेहतरीन होटल और रिसॉर्ट का आनंद लेना चाहते हैं तो खर्चा 5 हजार से 10 हजार के बीच हो सकता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप रहने के लिए कितना खर्च करना चाहते हैं।

अहमदाबाद में आपको रहने की जगह के बारे में बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी है। इस शहर में आपको जगह जगह पर होटल मिल जाएंगे। कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के पास में धर्मशालाएं भी है, वहां पर भी आप रुक सकते हैं।

अहमदाबाद का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Ahmedabad In Hindi

गुजरात अपने लजीज शाकाहारी भोजन के लिए जाना जाता है। ढोकला, फाफड़ा, जलेबी थेपला, और खंडवा जैसे पकवान यहां पर बहुत अधिक प्रसिद्ध है। यहां पर आप होटल में गुजराती थाली नाम से एक थाली ऑर्डर कर पाएंगे, जिसमें गुजरात के कुछ प्रमुख पकवान होंगे।

यह ऊपर जो पकवानों के नाम मैंने आपको बताएं यह पकवान आप सस्ते होटल से लेकर महंगे होटल और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी पूरे गुजरात में हासिल कर पाएंगे। आपको अहमदाबाद की गलियों में जलेबियां तैयार होती हुई मिल जाएगी, जिसकी खुशबू सड़कों पर घूम रहे मुसाफिरों को अपनी तरफ खींच कर ले आती है।

अहमदाबाद कैसे जाएं? – How to reach Ahmedabad?

सड़क मार्ग – By Road: आप अहमदाबाद में सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यह शहर है पूरे भारत के साथ अच्छी तरह से कनेक्ट है, यहां पर नेशनल हाईवे और गुजरात के लोकल हाईवे भी है, आप देश के बड़े स्थानों से बड़ी आसानी से अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train: अगर आप अहमदाबाद में रेल मार्ग से आना चाहते हैं तो अहमदाबाद में अपना रेलवे स्टेशन भी है जो कि देश के बाकी स्थानों से बहुत अच्छी तरह से कनेक्ट है, यहां पर मुंबई, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे स्थानों से लगातार ट्रेन आती रहती है।

हवाई मार्ग –  By एयर: अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नाम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो कि शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर है, इस एयरपोर्ट से शहर की तरफ बहुत सी सरकारी बस चलती रहती है, आप यहां पर टैक्सी भी आसानी से बुक करवा सकते हैं और आसपास के जगह पर घूमने के लिए निकल सकते हैं।

Ahmedabad Tourist Place In Hindi: Conclusion 

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आप इस आर्टिकल को अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करेंगे। दोस्तों इस आर्टिकल में हमने अहमदाबाद में घूमने के प्रमुख 15 स्थानों के बारे में पूरी जानकारी ग्रहण की है, और इसी के साथ-साथ हमने यहां पर अहमदाबाद में जाने के रास्तों यहां के प्रसिद्ध और लजीज भोजन के बारे में भी जानकारी हासिल की है।

मैंने यहां पर आपको अहमदाबाद में रुकने के स्थानों के बारे में भी पूरी जानकारी दी है, आशा करूंगा कि आपको आर्टिकल पसंद आया होगा, हमारी वेबसाइट पर इसी तरह के टूरिस्ट आर्टिकल आपको बहुत सारे मिल जाएंगे, अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हमारी वेबसाइट जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ। 


और अधिक पढ़े:

Leave a Comment