इलाहाबाद (प्रयागराज) में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह – Allahabad me Ghumne ki Jagah

Allahabad me Ghumne ki Jagah: भारत के राज्य उत्तरा प्रदेश में स्तिथ प्रयागराज एक प्राचीन और पवित्र शहर है। यह शहर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर बसा हुआ है, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। यह भारत में हिंदुयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है। उत्तर प्रदेश की सबसे प्राचीन शहर होने के कारण प्रयागराज अपनी इतिहास, संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए पुरे दुनिया प्रसिद्ध है। माना जाता है की इस शहर की उत्पति वैदिक काल से ही हुआ है, इसलिए इसे देश का दूसरा सबसे पुराना शहर की रूप भी जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध और बड़ा शहरों में से एक प्रयागराज अपने त्रिवेणी संगम यानी तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के लिए दुनिया बहुत लोकप्रिय है। इस शहर की पवित्रता और धार्मिकता प्राचीन काल से तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह वह शहर है जहाँ हर 12 साल में भव्य कुम्भ मेला का आयोजन किया जाता है। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पर आते हैं।

सभी को मेरा नमस्कार मुझे उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। प्रयागराज देश का वह शहर है जो हमेशा पौराणिक कथाओं, महाकाव्यों और इतिहास में हमेशा से अधिक महत्वपूर्ण रहा है। धार्मिक स्थलों और त्याहारों  के अलावा, प्रयागराज यानि इलाहबाद  अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। इसलिए यह शहर हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

शहर के प्रमुख आकर्षणों में त्रिवेणी संगम,  इलाहाबाद किला, खुसरो बाग, चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क, इलाहाबाद संग्रहालय, ऑल सेंट्स कैथेड्रल, जवाहर तारामंडल, अक्षयवट, आनंद भवन और सरस्वती घाट अदि शामिल है। अगर आप एक ऐसी शहर की तलाश में है जहाँ धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों भंडार हो, तो इलाहाबाद यानि प्रयागराज उत्तर प्रदेश का वह शहर जो सभी आकर्षणों से युक्त हैं। 

और पढ़े: जबलपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह

Table Contents

इलाहाबाद (प्रयागराज) में घूमने की जगह त्रिवेणी संगम – Allahabad (Prayagraj) me Ghumne ki Jagah, Triveni Sangam

Allahabad (Prayagraj) me Ghumne ki Jagah, Triveni Sangam

शहर का सबसे पवित्र और प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक त्रिवेणी संगम जो यहाँ आने वाले लगभग सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख धार्मिक आकर्षण का केंद्र माना जाता है। त्रिवेणी संगम पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ मिलती हैं, जिन्हें भारत के सबसे पवित्र नदियां माना जाता है। साथ है यह वह जगह है जहाँ हर 12 साल में कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है, जिसे भारत का से भव्य त्यहार माना जाता है। इसके अलावा यहाँ हर 6 साल में अर्ध कुंभ मेला का भी आयोजन किया जाता है। इन दोनों त्यहारों के दौरान भक्त उस स्थान पर डुबकी लगते हैं जहाँ इन 3 नदियों का मिलन बिंदु है।

मानना है की यहाँ डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। त्रिवेणी संगम भारतीय के लिए लिए तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन यह  स्थान अपनी अत्यधिक धार्मिक महत्व के लिए भी पुरे दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहाँ का धार्मिक वातावरण मन को शांति और शुकुन देता है जिसका तलाश हर व्यक्ति को रहता है। यह इलाहाबाद यानि प्रयागराज में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय और पवित्र स्थानों में से एक है और अक्सर देश के सभी तीर्थयात्री और पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करता है।

इलाहाबाद में दर्शनीय स्थल, आनंद भवन – Allahabad Tourist Places in Hindi, Anand Bhavan

Allahabad Tourist Places in Hindi, Anand Bhavan

आनंद भवन इलाहाबाद में स्थित एक प्रमुख ऐतहासिक आकर्षण है जो कभी नेहरू परिवार का निवास स्थान के रूप में जाना जाता था। बर्तमान में यह संग्रहालय में बदल चूका है और इलाहाबाद यानि प्रयागराज में घूमने के लिए बेहतरीन जगह माना जाता है। यह दो मंजिला ईमारत है जिसमें कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। इस शानदार दो मंजिला हवेली को मोतीलाल नेहरू ने व्यक्तिगत रूप से डिजाइन किया था। यह देश में एक ऐसी सरंचना है जिसका ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है। भवन खूबसूरत फर्नीचर और शानदार वस्तुओं से सजाया गया है जो चीन और यूरोप से लाया गया था। यह भवन दुनिया भर की विभिन्न कलाकृतियों से भी भरा हुआ है। यह इलाहाबाद में घूमने और देखने लायक जगहों में से एक है। 

इलाहाबाद (प्रयागराज) में घूमने की जगह, खुसरो बाग –  Allahabad (Prayagraj) me Ghumne ki Jagah, Khusro Bagh

Allahabad (Prayagraj) me Ghumne ki Jagah, Khusro Bagh

खुसरो बाग अलहाबाद में देखने के लिए एक लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थान है। 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह बाग एक बड़ा चतुर्भुज आकार की दीवारों वाला मुगल उद्यान है जो सम्राट जहांगीर के परिवार से संबंधित तीन कब्रों के आसपास है। यह सरंचना लाल बलुआ पत्थर से बानी है और इसकी वास्तुकला वास्तव में अद्भुत है। चारदीवारी से घिरा हुआ इसमें तीन मकबरे हैं, जिनमें जहांगीर के बेटे खुसरो मिर्जा, उनकी बहन सुल्तान निथार बेगम और उनकी मां शाह बेगम शामिल हैं। आज यह इलाहाबाद में मूगल वास्तुकला और इतिहास का एक बेहतरीन नमूना है और बड़ी संख्या में पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा बाग में गुलाब और अमरूद के पेड़ भी हैं, जो इसे एक आकर्षक दृश्य प्रदान करते हैं। 

इलाहाबाद के लोकप्रिय जगह, इलाहाबाद संग्रहालय –  Allahabad ke Lokopriyo Jagah, Allahabad Museum

इलाहाबाद संग्रहालय देश का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण संग्रहालय है जिसे 1931 में स्थापित किया गया था। यह भारत की एक ऐसी संग्रहालय है जो देश की इतिहास, विरासत और संस्कृति की जानकारी प्रदान करता है। संग्रहालय में कुछ अद्भुत कलाकृतियाँ संग्रह है जो इतिहास, कला, साहित्य, पुरातत्व और पर्यावरण से संबंधित हैं। यह भारत में एक प्रसिद्ध संग्रहालय में से एक है जो चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क के परिसर में स्थित है। संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण यहाँ का चट्टान की मूर्तियां, कौशांबी की टेराकोटा और  राजस्थान की लघु पेंटिंग हैं जो वास्तव में दर्शनीय है।

इलाहाबाद के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, इलाहाबाद किला – Allahabad me Atihasik Sthal, Allahabad Fort

Allahabad me Atihasik Sthal, Allahabad Fort

इलाहाबाद किला इलाहाबाद में घूमने के लिए एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। इस प्राचीन किले का निर्माण मूगल सम्राट अकबर द्वारा 1583 में बनाया गया था। इलाहाबाद किला त्रिवेणी संगम के पास स्थित है और मूगल काल की वास्तुकला और शिल्प कौशल का एक बेजोड़ नमूना है। अपने प्रभावशाली इतिहास और वास्तुकला साथ यह किला बड़ी संख्या में पर्यटकों आकर्षित करता है। हालांकि किले के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन  शानदार वास्तुकला और दो नदियों के संगम को देखने वाले स्मारक का विशाल आकार मंत्रमुग्ध करने से कम नहीं है।

इलाहाबाद में देखने लायक जगह, जवाहर तारामंडल –  Allahabad me Dekhne Layak Jagah,  Jawahar Planetarium

Allahabad me Ghumne ki Jagah, Jawahar Planetarium

जवाहर तारामंडल इलाहाबाद में स्थित विज्ञान और इतिहास का आदर्श मिश्रण को दर्शाता है। आन्नद भवन के बगल में स्तिथ यह तारामंडल अंतरिक्ष और खगोलीय शो की मेजबानी करता है और इसमें 80 लोग बैठ सकते हैं। यह इलाहाबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक अनूठा अनुभव का आनंद ले सकते हैं। जवाहर तारामंडल का निर्माण बर्ष 1979 में किया गया था, तब से यह इलाहाबाद में एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस तारामंडल में सौरमंडल से जुडी कई अद्भुत तथ्य को पेश करता है और हमारी आकाशगंगा और अंतरिक्ष में अन्य जीवन पर आधारित शो भी प्रसारित करता है। अगर आप इलाहाबाद में हैं तो निश्चित रूप से आपको जवाहर तारामंडल जरूर घूमना चाहिए। 

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क – Chandrashekhar Azad Park

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क एक दिलचस्प पर्यटक आकर्षण है जो लगभग 133 एकेड की क्षेत्र फल में फैला हुआ है। इस पार्क को अल्फ्रेड पार्क के नाम से भी जाना जाता है जिसे शहर का सबसे बड़ा पार्क भी माना जाता है। यह एक साधारण पार्क नहीं, वल्कि यह वह जगह है जहाँ चंद्रशेखर शहीद हुए थे, वहां एक स्मारक बना हुआ है। इसलिए यह एक ऐतिहासिक पाक है और यहाँ हजारों के तादात में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। कहा जाता है की इस पार्क का निर्माण 1870 में प्रिंस अल्फ्रेड की प्रयागराज शहर की यात्रा की स्मृति में किया गया था। लेकिन बाद में 1931 में, इसी नाम के स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में पार्क का नाम बदलकर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क कर दिया गया। आज यह पार्क हरे भरे हरियाली और शांति से भरपूर हैं और पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए एक आदर्श पिकनिक स्थल भी है।

इलाहाबाद में घूमने की जगह, आल सेंटस कैथेड्रल – Allahabad me Ghumne ki Jagah, All Saints Cathedral

Allahabad me Ghumne ki Jagah, All Saints Cathedral

आल सेंटस कैथेड्रल इलाहाबाद में स्तिथ ओर एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। इस चर्च का निर्माण 19वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था। यह चर्च काफी सुंदर और शांत है जहाँ आप एक आराम दायक समय बिता सकते हैं। यह चर्च 1871 में ब्रिटिश वास्तुकार सर विलियम इमर्सन द्वारा डिजाइन किया गया था और 1887 में इसका निर्माण पूरा हुआ। यह गोथिक पुनरुद्धार वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो 13वीं शताब्दी के यूरोपीय चर्चों से प्रेरित है। इस चर्च में 400 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है। यह एक विशाल और प्रभावशाली इमारत है, जो अपने गोथिक मेहराबों, नुकीले खिड़कियों और सुंदर पत्थर की नक्काशी के लिए जानी जाती है।

इलाहाबाद पर्यटन स्थल, इलाहाबाद स्तंभ – Allahabad Tourism in Hindi Allahabad Pillar

एक लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थान के रूप में प्रसिद्ध इलाहाबाद स्तंभ गुप्त साम्राज्य का एक प्राचीन अवशेष है। यह स्तंभ मौर्य सम्राट महान अशोक द्वारा किया गया था और इस स्तंभ अलग अलग शिला लेख खुदी हुई है। माना जाता है की स्तंभ को उसके मूल स्थान से मूगल शाशकों द्वारा अकबर के इलाहाबाद किले में स्थानांतरित कर दिया गया था। आज यह स्तंभ इलाहाबाद किले के परिसर में भव्य रूप से खड़ा है और लाखों पर्यटकों के लिए एक दिलचस्प आकर्षण बना हुआ है। अगर आप इलाहाबाद घूमने के लिए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से इलाहाबाद स्तंभ दौरा जरूर करें क्योंकि यह इलाहाबाद में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थान है। 

इलाहाबाद में घूमने की जगह, मिंटो पार्क – Allahabad me Ghumne Ki Jagah, Minto Park

यमुना नदी के किनारे स्तिथ मिंटो पार्क इलाहाबाद में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। मिंटो पार्क जिसे मदन मोहन मालवीय पार्क के नाम से जाना जाता है, यह पार्क कई ऐतिहासिक घटनाओं से जुडी हुई है। कहा जाता है 1858 में अर्ल कैनिंग ने इसी पार्क में महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा पढ़ा था। आज यह पार्क हरी भरी हरियाली और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान  बन गया है। इस पार्क को  खूबसूरत फूलों वाले बगीचों और पौधों से सजाया गया है जहाँ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यहाँ आते हैं। 

इलाहाबाद के प्रसिद्ध परीतब स्थल, अलोपी देवी मंदिर – Allahabad Tourist Places in Hindi, Alopi Devi Mandir

अलोपी देवी मंदिर इलाहाबाद में स्तिथ एक अनोखा मंदिर है जहाँ हर दिन हजरों भक्तों के भीड़ लगता है। यह मंदिर त्रिवेणी संगम के पास स्तिथ है और देवी सती को समर्पित है। यह मंदिर  भारत के सबसे महत्वपूर्ण शक्तिपीठों में से एक है और इस मंदिर के कई दिलचस्प पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां हैं जो इसे और अधिक आध्यात्मिक और धार्मिक बनती हैं। इस मंदिर में कोई भी देवी देवताओं का मूर्ति नहीं है, वल्कि मंदिर के अंदर एक लकड़ी की गाड़ी रखी जाती है और भक्त इसे देवी के रूप में पूजते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान बिष्णु ने सती के शरीर को चक्र से काट दिया था और उनके बाएं हाथ का अंगूठा इसी स्थान पर गिरकर लुप्त हो गया। तब से इस मंदिर का नाम अलोपी देवी मंदिर के नाम से जाना जाने लगा। यह मंदिर स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के बिच एक पवित्र पूजा स्थल है। विशेष रूप से नवरात्री उत्सव के दौरान यहाँ यहाँ बड़े पैमाने पर भक्त आते हैं। 

इलाहाबाद में घूमने की जगह न्यू यमुना ब्रिज – Allahabad me Ghumne ki Jagah, New Yamuna Bridge

Allahabad me Ghumne ki Jagah, New Yamuna Bridge

न्यू यमुना ब्रिज इलाहाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जिसे 2004 में यमुना नदी पर बनाया गया था और इसे नैनी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह देश का सबसे आधुनिक पुल भी है और शानदार डिज़ाइन के साथ भारत के पहले 6 लेने वाले पुलों में से एक माना जाता है। यहाँ पर्यटक आसपास का शानदार दृश्य को देखने के लिए आते हैं और मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहाँ का सूर्यास्त का नजारा वास्तव में मनमोहक होता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए भी यह एक अच्छी जगह है।

इलाहाबाद पुस्तकालय – Allahabad Public Library

Allahabad Public Library

वैसे इलाहाबाद में घूमने के लिए कई सारे दिलचस्प जगह है, लेकिन इलाहाबाद पुस्तकालय उनमें अलग है। यह स्थान उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है जो लोग पुस्तक प्रेमी है और पढ़ना उनका शौक है।  वर्ष 1879 के दौरान स्थापित, इस ऐतिहासिक पुस्तकालय के संग्रह में लगभग 125,000 किताबें, 40 विभिन्न पत्रिकाएँ और 28 समाचार पत्र हैं। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ा और प्रसिद्ध पुस्तकालय है। आप यहाँ की शांत महलों को महशुस  कर सकते हैं और शांति पा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ का आसपास का दृश्य सुंदर बगीचों और हरियाली से सजा हुआ है, जहाँ आप शांत वातावरण में समय बिता सकते हैं।

इलाहाबाद के दर्शनीय स्थल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय –  Allahabad Tourist Places in Hindi, Allahabad University

Allahabad Tourist Places in Hindi, Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय वास्तव में एक अविश्वसनीय जगह है जिसकी स्थापना 1887 में हुई थी। कहा जाता है की यह यह विश्वविद्यालय भारत का चौथा आधुनिक विश्वविद्यालय था। आज यह इलाहाबाद में एक प्रतिष्ठित पर्यटक आकर्षण माना जाता है। यह विशाल क्षेत्र में फैला हुआ और हरे-भरे लॉन और बगीचों से युक्त है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय वास्तव में इलाहाबाद में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

इलाहाबाद में घूमने की जगह  मनकामेश्वर मंदिर – Allahabad me Ghumne ki Jagah Mankameshwar temple

मनकामेश्वर मंदिर इलाहाबाद में स्तिथ एक प्राचीन मंदिर है जो मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। यह पवित्र और प्राचीन मंदिर यमुना नदी के तट पर स्तिथ है और इलाहाबाद में में एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। मंदिर में भगवान शिव और देवी पारवती की भव्य मूर्ति है जो दर्शनीय है। विशेष रूप से सोमवार के दिन यहाँ भक्तों के बड़ी भीड़ देखि जा सकती है। इसके अलावा शिवरात्रि के दौरान सैकड़ों तीर्थयात्री यहाँ भगवान शिव की पूजा के इकठा होते हैं। यह मंदिर इलाहाबाद में सबसे पुराना और प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है और इलाहाबाद में घूमने के लिए एक लोकप्रिय धार्मिक स्थान माना जाता है।

इलाहाबाद जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Allahabad Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन आपको त्रिवेणी संगम पर जाना चाहिए। आप यहां की धार्मिक वातवरण और खूबसूरती देखकर अचंभित हो जाएंगे। इसके बाद आपको आंनद भवन  देखनी चाहिए, जहाँ आप एक भव्य ईमारत देख सकते हैं और संग्रहालय में मौजूद कई प्राचीन वस्तुओं का दीदार कर सकते हैं। दोपहर के समय आप खुसरो बाग जा सकते हैं और यहां से आप इलाहाबाद संग्रहालय  को देखने के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आपको जवाहर तारामंडल जरूर देखना चाहिए, रात को आप इलहाबाद के लोकल रेस्टोरेंट में भोजन कर सकते हैं।

दूसरे दिन: इलहाबाद की दूसरे दिन की यात्रा में आपको यहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकों को देखना चाहिए, आप दूसरे दिन सुबह इलाहाबाद किला देखने के लिए जा सकते हैं, इलाहाबाद किला बेहद ही खूबसूरत और प्राचीन किला है। यह किला त्रिवेणी संगम के पास स्तिथ है और मूगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है।    इसके बाद आप चंद्रशेखर आज़ाद पार्क देखने के लिए भी जा सकते हैं, तथा लंच करने के बाद आपको इलाहाबाद स्तंभ को देखने के लिए जाना चाहिए। शाम के समय मिंटो पार्क में टहला चाहिए और हरे भरे वातावरण में कुछ समय बिताना चाहिए।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको अलोपी देवी मंदिर घूमना चाहिए, आप सुबह-सुबह अलोपी देवी मंदिर दर्शन के लिए निकल सकते हैं, मंदिर के दर्शन के बाद आप इलाहाबाद पुस्तकालय भी घूम सकते हैं। लंच करने के बाद आप यहां पर आल सेंटस कैथेड्रल और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में घूमने के लिए चले जाइए, शाम के समय आप न्यू यमुना ब्रिज जा सकते हैं और खूबसूरत दृश्य का आंनद ले सकते  हैं।

इलाहाबाद का प्रसिद्ध खाना – Famous Food in Allahabad in Hindi

उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय और पवित्र शहर इलहाबाद अपने धार्मिक और  ऐतिहासिक आकर्षणों के लिए पुरे दुनिया में काफी प्रसिद्ध हासिल किया है। इसलिए हर साल यहाँ लाखों टूरिस्ट्स घूमने के लिए आते हैं। दर्शनया स्थलों के अलावा इलाहाबाद अपने मशहूर व्यंजनों के लिए पुरे देश में जाना जाता है। जो लोग खाने पिने का ज्यादा शौकीन है उनके लिए यह शहर कई शानदार भोजन प्रदान करता है।

इलहाबाद के कुछ प्रसिद्ध भोजनों में कचौरी सब्जी, दम आलू, काथी रोल्स, छोले भटूरे, राज कचोरी, जलेबी-राबड़ी, अमृतसरी कुलचा, समोसा और मोमोज अदि शामिल है। यहाँ आने वाले पर्यटक इन स्वादित व्यंजनों का स्वाद का आंनद जरूर लेते हैं। अगर आप भी इलहाबाद यानि प्रयागराज घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इन सभी व्यजन का स्वाद जरूर लेना चाहिए। 

इलाहाबाद घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Allahabad in Hindi

इलाहाबाद पुरे बर्ष में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन इलाहाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा समय माना जाता है। इन महीनों के दौरान यहाँ का तापमान सुखद और ठंडा रहता है जो घूमने के लिए विल्कुल ही अच्छा समय है। सर्दियों का मौसम यहाँ नवंबर से शुरू होकर फरवरी अंत तक चलती है और इन दिनों यहाँ का तापमान 4 डिग्री से 15 डिग्री के बिच रहता है।

गर्मियों के मौसम के दौरान यहाँ भीषण गर्म पड़ती है। गर्मियों का मौसम यहाँ अप्रैल से शुरू होता है और जुलाई के अंत तक रहती है। इन महीनों यहाँ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर दिन के दौरान गर्म 45 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जो घूमने के लिए विल्कुल भी अनुकूल नहीं है। गर्मी के कारण शहर में घूमना बहुत ज्यादा कठिन  होता है।

जब इलाहाबाद में बारिश का मौसम आते है तब शहर में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलती है। मानसून का मौसम के दौरान तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता है सुखद हवाओं और हल्की बारिश के साथ जलवायु सुखद रहता है।

इलहाबाद के कैसे पहंचे  – How To Reach Allahabad in Hindi

एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल होने कारण इलाहाबाद में हर साल बड़ी तादात में पर्यटक और तीर्थयात्री यात्रा करते हैं। यह शहर देश के सभी प्रमुख शहरों से वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप इलहाबाद जाना चाहते हैं तो आप देश के किसी भी हिस्सों से बड़ी आसानी से पहंच सकते हैं।

वायु मार्ग – By air: बमरौली हवाई अड्डा सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और कई अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ता है। इसलिए वायु मार्ग द्वारा पहंचना बहुत आसान है। यहाँ पहंचे के बाद आप शहर में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कैब, ऑटो या बस ले सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train: मुख्य रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन है जो शहर के केंद्र से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग – By Road: इलाहाबाद सड़कों और राजमार्गों से देश के सभी राजमार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह शहर राज्य की अन्य शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी रखता है और यहाँ के नियमित बस सेवाएं उपलब्ध रहता है।

Conclusion: Allahabad Tourist Places in Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में मैंने आपको Allahabad me Ghumne ki Jagah  बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यहां पर मैंने आपको इलाहाबाद में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी दी है और इसी के साथ ही मैंने आपको एक टूर प्लान भी बताया है, जिसको फॉलो करके आप यात्रा कर सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

इलहाबाद में बहुत सी घूमने की जगह हैं तथा यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है, इसलिए आप इस टूर प्लान को आगे भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप अत्यधिक धार्मिक भावना वाले व्यक्ति है तो आपको इलहाबाद बहुत अधिक भाएगा। आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा, अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई और बेहतरीन जानकारी के साथ।

FAQs: Allahabad me Ghumne ki Jagah

Q. इलाहाबाद किस  राज्य में स्तिथ है ?

A. इलाहाबाद भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में स्तिथ एक शानदार शहर है।

Q. इलहाबाद क्यों प्रसिद्ध है 

A. इलाहाबाद अपने त्रिवेणी संगम और कुंभ मेला के लिए दुनिया में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।

Q. इलाहाबाद का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

A. इलाहाबाद प्रसिद्ध भोजन कचौरी सब्जी, बिरयानी, लस्सी, राज कचोरी, जलेबी-राबड़ी, अमृतसरी कुलचा अदि हैं। 

Q. इलाहाबाद घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

A. यदि आप इलाहाबाद का सर्वोत्तम नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको 2-3 दिनों की यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

Q. इलाहाबाद में घूमने लायक शीर्ष आकर्षण क्या हैं?

A. इलाहाबाद में घूमने के लिए  त्रिवेणी संगम, खुसरो बाग, आनंद भवन, इलाहाबाद का किला, इलाहाबाद संग्रहालय अदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है।


और अधिक पढ़े:

1 thought on “इलाहाबाद (प्रयागराज) में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह – Allahabad me Ghumne ki Jagah”

Leave a Comment