बैंगलोर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह – Bangalore Tourist Places In Hindi

Bangalore Me Ghumne ki Jagah: नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप सब, आज के आर्टिकल में मैं आपको बेंगलुरु में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। यहां पर मैं आपको बेंगलुरु में सबसे लोकप्रिय जगहों के बारे में बताऊंगा, जहां पर अत्यधिक टूरिस्ट घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप बेंगलुरु में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत सहायक होगा इसे आखिर तक जरूर देखिए।

बेंगलुरु इंडस्ट्रियल हब है इसे भारत के सिलिकॉन वैली के नाम से भी जाना जाता है सबसे ज्यादा आईटी कंपनियों के ऑफिस भारत में बेंगलुरु में ही स्थित है भारत के 60 से 70% तक सॉफ्टवेयर अकेले बेंगलुरु से एक्सपोर्ट किए जाते हैं,  तथा बेंगलुरु भारत का तीसरा सबसे डिवेलप शहर भी है ऐसे में बेंगलुरु अत्यधिक टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है।

बैंगलोर को कई लोग बेंगलुरु और मंगलौर के नाम से भी जानते हैं, 2006 के बाद Bangalore के स्थान पर यहां का आधिकारिक नाम Bengaluru हो चुका है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अब तक Bangalore के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि प्राचीन काल में इस स्थान को कल्याणपुरी के नाम से जाना जाता था, बाद में औपनिवेशिक शासन काल में इसे बेंगलुरु नाम मिला।

यह शहर अत्यधिक समृद्ध है तथा भारत के प्रसिद्ध शहरों में गिना जाता है. प्राचीन समय से ही इस शहर की महानता देखी जा सकती है। आसपास के साउथ इंडियन लोग बेंगलुरु की तरफ अत्याधिक आकर्षित होते हैं क्योंकि यहां पर कई प्रकार की बड़ी कंपनियां है तथा आधुनिकीकरण काफी तेजी पर है। आइए दोस्तों बेंगलुरु में घूमने के 20 प्रसिद्ध स्थानों का नाम जानने से पहले हमें बेंगलुरु के इतिहास के ऊपर थोड़ा गौर कर लेते हैं।

Table Contents

बैंगलोर का इतिहास – Bangalore History in Hindi

बेंगा-वलोरू बेंगलुरु को गंग साम्राज्य ने नाम दिया था, इतिहास के पन्नों में दफन जानकारी के अनुसार 1004 तक यह स्थान गंग साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था तथा उस समय यह स्थान एक जिला था। पुराणों में इसे कल्याणपुरी के नाम से जाना जाता है। 1015 से 1116 ईस्वी तक यहां पर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध चोल साम्राज्य ने शासन किया था।

यहां के प्राचीन नाम बेंगा-वलोरू का अर्थ रखवालों का नगर होता है। आधुनिक बेंगलुरु की स्थापना 1537 में विजयनगर साम्राज्य के दौरान मानी जाती है। विजयनगर साम्राज्य के महान शासक अच्युतराय ने बेंगलुरु के महान किले का भी निर्माण करवाया था, जो आप यहां पर जाकर देख सकते हैं। यह किला काफी महान है तथा इसके बारे में हम आगे आर्टिकल में जानेंगे।

विजयनगर साम्राज्य का पतन हो जाने के बाद कुछ सालों के लिए यहां पर मराठों ने राज किया लेकिन बाद में यह मुगलों के कब्जे में आ चुका था। 1689 में मुगल राजा औरंगजेब ने इसे चिक्काराजा वोडयार को सौंप दिया था, तथा इसके बाद यह मैसूर के महान साम्राज्य का हिस्सा हो गया था। चिक्काराजा की मृत्यु हो जाने के बाद टीपू सुल्तान के पिता ने यहां पर कब्जा कर लिया था तथा टीपू सुल्तान ने बेंगलुरु पर 1799 तक राज किया था।

1799 में टीपू सुल्तान की मृत्यु हो जाने के बाद अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर लिया था तथा राज यहां के महाराजा का ही था। अंग्रेजों ने केवल छावनी पर कब्जा किया था इसके बाद 1831 में अंग्रेजों ने अपनी राजधानी मैसूर से बदलकर बेंगलुरु कर दी थी। इसके पश्चात अब भारत स्वतंत्र हुआ तो बेंगलुरु ने काफी अधिक प्रगति की इसके बाद अब बेंगलुरु को भारत के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के नाम से पहचाना जाता है।

और पढ़े: जोधपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह

बैंगलोर में घूमने की जगह – Bangalore Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों वैसे तो बेंगलुरु में बहुत सी जगह है, जो पर्यटकों में लोकप्रिय है, बेंगलुरु बहुत बड़ा तथा विशाल शहर है, यह भारत के सबसे महंगे शहरों में भी शामिल है, लेकिन यहां पर मैं आपको केवल मुख्य जगहों के बारे में जानकारी दे रहा हूं।

बैंगलोर में घूमने की जगह, लालबाग बॉटनिकल गार्डन – Bangalore me Ghumne ki Jagah, Lalbagh Botanical Garden

Bangalore me Ghumne ki Jagah, Lalbagh Botanical Garden

लालबाग बॉटनिकल गार्डन बेंगलुरु में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, यह लगभग ढाई सौ एकड़ में फैला एक बोटैनिकल गार्डन है, जो कि 18वीं शताब्दी में बनकर तैयार हुआ था, यहां पर आप कई प्रकार के पेड़ पौधों और रंग-बिरंगे फूल पौधों की कई प्रजातियां देख सकते हैं, अगर आप प्राकृतिक सुंदरता देखने के शौकीन हैं, तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए, लालबाग बोटैनिकल गार्डन में आप ग्लास हाउस भी देख पाएंगे, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

बैंगलोर में घूमने की जगह, कब्बन पार्क – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Cubbon Park

 Cubbon Park

कब्बन पार्क भी लाजवाब पार्क है जो लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है, यहां पर आपको कई प्रकार के स्टेचू और शेड एरिया मिल जाएंगे, जहां पर आप टहल कर आनंद ले सकते हैं, शहर की भीड़भाड़ से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कब्बन पार्क में जरूर आना चाहिए, यहां पर टहल कर दिल को काफी शांति महसूस होती है, अगर आप यहां पर सुबह सुबह घूमने के लिए आए तो आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

बैंगलोर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, बैंगलोर पैलेस – Bangalore Tourist Places in Hindi, Bangalore Palace

Bangalore Tourist Places in Hindi, Bangalore Palace

बेंगलुरु पैलेस में जाकर आप बेंगलुरु के खूबसूरती को गौर से देख सकते हैं। यह वास्तुकला का बेहद खूबसूरत नमूना है, यहां पर आप लकड़ी की कारीगरी बेहद करीब से खूबसूरती से देख सकते हैं, यहां पर बहुत सी कांच की खिड़कियां हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है, यह एक प्रकार का म्यूजियम है, जो रॉयल परिवार के बारे में काफी गहन जानकारी देता है।

बैंगलोर पर्यटन स्थल, टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन महल – Bangalore Paryatan Sthal, Tipu Sultan’s Summer Palace

Bangalore Me Ghumne ki Jagah

टीपू सुल्तान को समर्पित टीपू सुल्तान के गर्मियों के रहने का स्थान काफी खूबसूरत है। यहां की वास्तुकला बेहद शानदार है, तथा यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा, टीपू सुल्तान के बारे में अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दूं कि यह मैसूर के सुल्तान थे, इतिहास में इनका बहुत नाम है, तथा आपने इतिहास की किताबों में टीपू सुल्तान के बारे में जरूर पढ़ा होगा, इस इलाके के इतिहास में टीपू का बहुत बड़ा योगदान है यह जगह टीपू सुल्तान से संबंधित एक ऐतिहासिक स्थल है, इसे जरूर देखना चाहिए।

बैंगलोर में घूमने की जगह, विधान सौध – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Vidhana Soudha

Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Vidhana Soudha

विधान सौध बेंगलुरु की राजनीति से जुड़ी एक खूबसूरत इमारत है, शाम के समय आप यहां पर बहुत से टूरिस्ट टहलते हुए देख पाएंगे, इसके जस्ट सामने एक पार्क जैसा घूमने का स्थान है जो काफी लाजवाब है, अगर आप बेंगलुरु में जा रहे हैं तो आपको इस स्थल पर जरूर आना चाहिए, यह बेंगलुरु की कुछ सबसे खूबसूरत और सबसे आलीशान इमारतों में से एक है।

बैंगलोर में धार्मिक स्थल, बैल मंदिर – Bangalore Tourist Places in Hindi, Bull Temple

बैल मंदिर बेंगलुरु में घूमने के बेहद ही शानदार मंदिरों में से एक है। बैल मंदिर को नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, यहां पर माहौल काफी खूबसूरत तथा रमणीय रहता है, जो भी इस मंदिर में आता है वह भक्ति भाव से तृप्त हो जाता है। यहां पर श्रद्धालु त्योहारों पर बहुत अधिक इकट्ठा होते हैं, तथा इस मंदिर को हम एक गैदरिंग पॉइंट भी कह सकते हैं।

बैंगलोर में घूमने की जगह, इस्कॉन मंदिर – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, ISKCON Temple

Bangalore Me Ghumne ki Jagah, ISKCON Temple

जैसा कि आप जानते हैं इस्कॉन के सभी मंदिर काफी खूबसूरत रहते हैं यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी शानदार है, तथा इसको देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां पर आकर आप भगवान कृष्ण के बारे में गहन जानकारी ले सकते हैं, तथा गीता का अध्ययन कर सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से श्रद्धालु गीता पुस्तक फ्री में भेंट करते हुए मिल जाएंगे, अगर आप राधा नाम का खूबसूरत अनुभव करना चाहते हैं, तो इस्कॉन मंदिर में जरूर आइए।

बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान – Bannerghatta Biological Park

Bannerghatta Biological Park, bangalore

बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान  बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पसंद व्यक्ति है तथा जीव प्रेमी है तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। यहां पर आप जंगल की अनुभूति कर सकते हैं, तथा यहां के चिड़ियाघर में आप कई प्रकार के जानवरों को देख सकते हैं। यहां पर एक बटरफ्लाई पार्क भी है, इसलिए अगर आप बच्चों के साथ आ रहे हैं तो उन्हें इस पार्क में जरूर लेकर आना चाहिए।

बैंगलोर पर्यटन स्थल, वंडरला मनोरंजन पार्क – Bangalore Tourism in Hindi, Wonderla Amusement Park

Bangalore Tourism in Hindi, Wonderla Amusement Park

वंडरला मनोरंजन पार्क भी मनोरंजन के लिए बेहतरीन पार्क है। यहां पर आप कई प्रकार के थ्रिलिंग राइड तथा वाटर स्लाइड का आनंद ले पाएंगे, साहसिक गतिविधियों के लिए यह पार्क जाना जाता है, अगर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करना चाहते हैं तो आपको इस पार्क में जरूर आना चाहिए। यहां पर हर उम्र के व्यक्ति के लिए इंटरटेनमेंट के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे।

बैंगलोर में घूमने की जगह, उल्सूर झील – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Ulsoor Lake

उल्सूर झील बेंगलुरु के बीचो बीच स्थित है, तथा आपको नौका विहार का मौका भी देती है, यहां पर आप कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर आप शहर की भीड़भाड़ से ऊब गए हैं तो आपको इस झील में जरूर आना चाहिए। अगर आपके साथ बच्चे आ रहे हैं तो यह स्थान मस्ट विजिट है, शहर के लोग यहां पर पिकनिक मनाने के लिए भी आते रहते हैं।

बैंगलोर में ऐतिहासिक जगह, बैंगलोर किला – Bangalore me Atihasik Jagah, Bangalore Fort

Bangalore Fort

बैंगलोर किला 16वीं शताब्दी में बना खूबसूरत किला है, इस किले का निर्माण केंपेगौड़ा द्वारा हुआ था इन्होंने ही बेंगलुरु नामक स्थान को बसाया है इस किले में आप शहर के इतिहास से रूबरू हो सकते हैं यह किला बेहद ही खूबसूरत है तथा इसने इतिहास में आने वाले अनेकों परिवर्तनों को देखा है। अत्यधिक पुराना होने के कारण यह कई स्थानों से जर्जर हो चुका है, लेकिन अब भी यह पर्यटकों के लिए जबरदस्त स्थान है। यहां पर जाने के लिए आपको टिकट लेनी पड़ेगी लेकिन यहां पर आपको जरूर होना चाहिए।

जवाहरलाल नेहरू तारामंडल – Jawaharlal Nehru Planetarium

अगर आप खगोल शास्त्र में रुचि रखते हैं तो आपको जवाहरलाल नेहरू के तारामंडल को जरूर देखना चाहिए। इस तारामंडल में जाकर आप अपने अंतरिक्ष के बारे में गहन जानकारी अध्ययन कर सकते हैं। यहां पर कई प्रकार की स्पेशल एक्सिबिसन भी लगती है, जिससे आप हाल ही में हो रही अंतरिक्ष घटनाओं के बारे में गहन जानकारी ले सकते हैं। इसी के साथ-साथ आप चंद्रयान जैसे भारत द्वारा छोड़े गए सेटेलाइट के बारे में भी काफी कुछ रोचक जान सकते हैं।

बैंगलोर में घूमने की जगह, विश्वेश्वरैया संग्रहालय – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Visvesvaraya Museum

विश्वेश्वरैया संग्रहालय मैं आप कई प्रकार के साइंटिफिक चीजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अगर आप साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं तो आपको विश्वेशरैया संग्रहालय में जरूर आना चाहिए। इस संग्रहालय में आप कई प्रकार के साइंटिफिक प्रिंसिपल और इन्वेंशन के बारे में गहन जानकारी देख पाएंगे। यहां पर कई प्रकार की एग्जीबिशन भी लगती रहती है, जिनका आनंद भी आप ले सकते हैं।

बैंगलोर दर्शनीय स्थल, सेंट मैरी बेसिलिका – Bangalore ke Darshaniya Sthal St. Mary’s Basilica

सेंट मैरी बेसिलिका बेंगलुरु के सबसे पुराने चर्च में से एक है, इस चर्च को गोथिक आर्किटेक्चर में बनाया गया है, तथा काफी लाजवाब चर्च है। अगर आप क्रिश्चियन धर्म के बारे में करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो आपको इस चर्च में जरूर आना चाहिए, यहां पर आकर आपको भगवान की आराधना करनी चाहिए तथा इस चर्च की शानदार वास्तुकला को गौर से देखना चाहिए, यहां का गोथिक आर्किटेक्चर काफी लाजवाब है।

बैंगलोर के सबसे आकर्षक जगह कॉमर्शियल स्ट्रीट – Bangalore ke Sabse Akarshak Jagah, Commercial Street

कमर्शियल स्ट्रीट एक शॉपिंग मार्केट है यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसलिए यहां पर आपको सोच समझकर ही जाना चाहिए, अगर आप शॉपिंग के दीवाने हैं तथा अलग-अलग प्रकार की असेसरीज तथा स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको कमर्शियल स्ट्रीट में जरूर आना चाहिए, यह शहर के बीचो-बीच स्थित है, तथा ज्यादातर टूरिस्ट यहां पर शॉपिंग के लिए आते हैं, आपको शहर से जाते वक्त बेंगलुरु की निशानी जरूर साथ में लेकर जानी चाहिए।

बैंगलोर में घूमने की जगह, एमजी रोड – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, MG Road

एमजी रोड बेंगलुरु के सबसे प्रसिद्ध गलियों में से एक है। यहां पर बहुत सी दुकानें रेस्टोरेंट तथा पब है, अगर आप एक बेहतरीन रात्रि गुजारना चाहते हैं तथा अपनी शाम को रंगीली बनाना चाहते हैं, तो एमजी रोड पर जरूर आना चाहिए। एमजी रोड पर आपको आनंद लेने की सभी सुविधाएं मिलेंगी, समझदार को इशारा ही काफी है, अगर आप इस प्रकार की रूचि रखते हैं तो आप एमजी रोड जरूर आइए।

बैंगलोर के मशहूर जगह, ब्रिगेड रोड – Bangalore Tourist places Hindi, Brigade Road

ब्रिगेड रोड में शॉपिंग और इंटरटेनमेंट करने की लाजवाब जगह है, यहां पर आपको बहुत से रिटेल आउटलेट मिल जाएंगे, यहां पर आप भोजन भी कर सकते हैं, तथा शानदार रात्रि गुजार सकते हैं, शाम के समय ब्रिगेड रोड पर आपको जरूर घूमना चाहिए, यह काफी रंगीन गली है, तथा यहां का माहौल आपको बहुत पसंद आएगा, बेंगलुरु में आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट ब्रिगेड रोड पर जरूर आते हैं।

रंगशंकर – Rangashankara

रंगशंकर एक आर्ट थियेटर है, यहां पर कई प्रकार की कल्चरल इवेंट होते हैं, अगर आप त्योहारों के मौसम में आ रहे हैं, तो आपको रंग शंकर नामक जगह पर जरूर आना चाहिए, यहां पर आप कई प्रकार के म्यूजिक कॉन्सर्ट तथा डांस परफॉर्मेंस देख सकते हैं, यहां पर कई बड़े कलाकार भी आते हैं, तथा हर प्रकार के खूबसूरत कल्चरल इवेंट इस स्थान पर होते हैं, अगर आप किसी जगह की सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो वहां के संगीत तथा नाटकों को देखना चाहिए।

बैंगलोर के खूबसूरत जगह, नृत्यग्राम – Bangalore ke Khubsurat Jagah, Nrityagram (Dance Village)

Nrityagram, Bangalore

नृत्यग्राम नामक जगह यहां के प्रसिद्ध ग्रामीण नृत्य के लिए जानी जाती है। यह बेंगलुरु के बाहर गांव में स्थित जगह है, जहां पर आप प्राचीन भारतीय नृत्य को देख सकते हैं। यहां पर आप भारतनाट्यम नामक प्रसिद्ध नृत्य को देख सकते हैं, तथा ओडिसी नामक नृत्य भी यहां पर किया जाता है। यह जगह खास नृत्य के लिए ही जानी जाती है, तथा समय-समय पर यहां पर नृत्य होते रहते हैं, ज्यादातर टूरिस्ट इस जगह पर जरूर आते हैं, इसलिए आपको भी इस जगह पर आकर तरह तरह के नृत्य देखने चाहिए।

बैंगलोर में घूमने की जगह, हेसरघट्टा झील – Bangalore Me Ghumne ki Jagah, Hesaraghatta Lake

अगर आप झीलों को देखने के दीवाने हैं तो आपको इस झील पर भी जरूर आना चाहिए, अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर सांत इलाका ढूंढ रहे हैं तो यह जगह पक्षियों को देखने के लिए शानदार है, यहां पर आप नौका विहार भी कर सकते हैं तथा आसपास की खूबसूरत प्रकृति को देखकर आपका मन मोहित हो जाएगा, यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी लाजवाब है, इसलिए आपको हेसरघट्टा झील पर जरूर आना चाहिए।

बेंगलुरु के रोचक तथ्य – Interesting Facts About Bangalore in Hindi

  • आबादी के मामले में बेंगलुरु भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, इस शहर की आबादी लगभग एक करोड़ है।
  • यह समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर है, इसलिए बेंगलुरु में मौसम काफी ठंडा रहता है।
  • बेंगलुरु शहर काफी आध्यात्मिक है तथा यहां पर एक हजार से अधिक मंदिर है।
  • केम्पे गौड़ा नहीं यहां पर मिट्टी का किला बनवाया था जो आज भी मौजूद है।
  • बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है।
  • भारत के कई उच्च स्तर के संस्थान बेंगलुरु में स्थित है।
  • बेंगलुरु कन्नड़ फिल्म उद्योग का गढ़ माना जाता है।
  • बेंगलुरु में अत्यधिक घूमने की जगह है इसलिए इसे बगीचों का शहर भी कहा जाता है।
  • बेंगलुरु में लगभग 800 के करीब पब और पार्टी हॉल है इसलिए इसे पबसिटी के नाम से भी जाना जाता है।
  • बेंगलुरु को शाकाहारी शहर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर पेटा यानि पीपुल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स कि जागरूकता के बाद अत्यधिक मात्रा में शाकाहारी लोग निवास करते हैं।
  • बेंगलुरु में लिटरेचर फेस्टिवल भी मनाया जाता है जो यहां का शहरी लिटरेचर फेस्टिवल है।
  • बेंगलुरु में देश का सबसे पुराना रेडियो क्लब भी है।

बैंगलोर जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Bangalore Travel Plan in Hindi

पहले दिन: पहले दिन शुरुआत में ही आपको यहां आते ही यहां का स्वादिष्ट भोजन रखना चाहिए आप यहां पर आइए और इडली वडापाव और फिल्टर कॉफी का आनंद लीजिए इसके बाद में लालबाग बोटैनिकल गार्डन में घूमने के लिए जाइए तथा शाम के समय सुल्तान के समर पैलेस में जाइए, इसके बाद आप कर्नाटका स्टेट के वार मेमोरियल को देखने के लिए भी जा सकते हैं यह सिटी पार्क के बिल्कुल साथ में पड़ता है।

दूसरे दिन: दूसरे दिन आपको बेंगलुरु की परंपरा तथा हिस्ट्री देखनी चाहिए आप यहां के मंदिरों में घूमने के लिए जा सकते हैं सबसे पहले सुबह सुबह आपको इस्कॉन मंदिर में जाना चाहिए आप यहां पर सुबह की आरती में शामिल हो सकते हैं इसके बाद पास की बैटरी में भोजन कीजिए तथा दोपहर को बेंगलुरु कोर्ट में जाकर बेंगलुरु के इतिहास से रूबरू हुई है शाम के समय आप एमजी रोड पर आनंद ले सकते हैं।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको बेंगलुरु की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहिए, आप यहां के बायोलॉजिकल पार्क में जा सकते हैं, तथा वाइल्ड लाइफ का आनंद ले सकते हैं, दोपहर में पास में ही स्थित रेस्टोरेंट में भोजन कर सकते हैं, दोपहर बाद आप नंदी की पहाड़ियों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, यह बेंगलुरु से डेढ़ से 2 घंटे की ड्राइव पर मिलेंगे, इसी के साथ साथ आप यहां की नदियां और झील पर भी आनंद ले सकते हैं।

बैंगलोर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Bangalore In Hindi

बेंगलुरु में घूमने का सही समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप बेंगलुरु किस प्रकार की एक्टिविटी के लिए आ रहे हैं, बेंगलुरु में गर्मियां काफी अधिक रहती है, क्योंकि यह दक्षिण भारत का इलाका है, इसलिए अगर आप यहां पर घूमने और मौज मस्ती के लिए आ रहे हैं, तो मार्च से अगस्त के बीच में आना अवॉयड कीजिये आप अक्टूबर से फरवरी में यहां पर सर्दियों में आ सकते हैं।

इस समय यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है जो टूरिस्ट लोगों के लिए सबसे बेहतरीन रहता है, भारत के ज्यादातर त्यौहार भी इन्ही महीनों के बीच आते हैं, इसलिए आप आसानी से बेंगलुरु में घूमने के लिए इन महीनों में आ सकते हैं।

बैंगलोर में रुकने की जगह – Where To Stay In Bangalore In Hindi

बेंगलुरु में रुकने के लिए आपको कई प्रसिद्ध होटल, लग्जरी विला तथा गेस्ट हाउस मिल जाएंगे, यह काफी प्रसिद्ध शहर है, इसलिए यहां पर होटल वगैरह का किराया काफी महंगा रहता है, इसलिए अगर आप बेंगलुरु आने से पहले ऑनलाइन होटल का रेट चेक कर लें तो सबसे सही रहेगा, यहां पर आपको आने से पहले ही होटल बुकिंग करवा लेनी चाहिए।

बैंगलोर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Bangalore In Hindi

बेंगलुरु को अपनी प्रसिद्ध भोजन के लिए भी जाना जाता है, यहां पर आप बड़े रेस्टोरेंट होटल तथा स्ट्रीट फूड के तौर पर कई बेहतरीन पकवानों का आनंद ले सकते हैं. इन पकवानों में से कुछ का नाम बताउं तो कर्नाटक का प्रसिद्ध मसाला, डोसा, इडली, वडापाव, बीसी बेले भात, रागी मु्द्दे तथा सांभर अत्यधिक प्रसिद्ध है।

बैंगलोर कैसे पहंचे? – How to reach Bangalore in Hindi?

हवाई मार्ग – By Air: केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलुरु का मुख्य हवाई अड्डा है। यह पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है, तथा यहां पर कई इंटरनेशनल फ्लाइट भी आती है। यह बेंगलुरु शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आप दिल्ली, कोलकाता तथा देश के बड़े स्थानों से बेहद ही आसानी से हवाई सफर करके बेंगलुरु में आ सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train: बेंगलुरु शहर के बीचो बीच अपना एक रेलवे स्टेशन भी है, हालांकि बेंगलुरु में दो रेलवे स्टेशन है, लेकिन बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक ट्रेन आती है, आप चाहे तो देश के किसी भी स्थान से आसानी से ट्रेन लेकर बेंगलुरु में पहुंच सकते हैं। यहां पर दो रेलवे स्टेशन है, जिनमें से पहले का नाम बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन है, तथा दूसरे का नाम यशवंतपुर जंक्शन है।

सड़क मार्ग – By Road: दोस्तों अगर आप सड़क मार्ग से बेंगलुरु में जाना चाहते हैं तो आपके लिए काफी आसान होगा। बेंगलुरु बहुत बड़ा शहर है, जो देश के कई नेशनल हाईवे तथा कर्नाटक के लोकल हाईवे से कनेक्टेड है, पूरे देश से बेंगलुरु कि कनेकटीवीटी बहुत ही जबरदस्त है, आप आसानी से बेंगलुरु में सड़क के माध्यम से पूरे देश से कहीं से भी आ सकते हैं।

बैंगलोर का नक्शा – Map of Bangalore

FAQs:- टॉप 20 बैंगलोर में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी

Q. बैंगलोर क्यों प्रसिद्ध है?

A. बेंगलुरु से इंटरनेट प्रोडक्ट सबसे अधिक सप्लाई होते हैं, ज्यादातर आईटी कंपनियों के हेड ऑफिस भी बेंगलुरु में स्थित है, इसीलिए बेंगलुरु को इंडिया की सिलिकॉन वैली कहा जाता है।

Q. बैंगलोर कहां पर स्थित है?

A. बेंगलुरु कर्नाटका की राजधानी है तथा भारत का तीसरा सबसे बड़ा और डिवेलप शहर है।

Q. बैंगलोर किस राज्य की राजधानी है?

A. बैंगलोर कर्नाटक राज्य की राजधानी है

Q. बैंगलोर जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं? 

A. बेंगलुरु जाने में और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है, आप चाहे तो सस्ते में भी बेंगलुरु घूम सकते हैं या अगर आप लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं तो अधिक पैसे खर्च करके भी बेंगलुरु में घूम सकते हैं, अगर आप बजट फ्रेंडली घूमने के शौकीन है तो सबसे पहले एक बजट फ्रेंडली होटल देखिए, बेंगलुरु में आपको 1500 से 2000 के बीच में बेहतरीन होटल एक रात के लिए मिल सकता है, अब आप कैलकुलेशन कर लीजिए कि आप कितने दिनों तक रुकना चाहते हैं।

जब आप बेंगलुरु जाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले अपने स्थान से बेंगलुरु जाने के बारे में पूरी जानकारी ले लीजिए, कि आपको कितना खर्च लगेगा, होटल का खर्च मैंने आपको बता दिया है, इतने ही रुपए में आप खाना पीना भी कर पाएंगे, जितने भी घूमने के स्थान हैं, यहां पर 50 से ₹200 के बीच में टिकट हो सकती है, इससे अधिक नहीं लगेंगे।

Conclusion: Bangalore Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल इस आर्टिकल में हमने Bangalore Me Ghumne ki Jagah के बारे में संपूर्ण जानकारी ली है। यहां पर मैंने आपको बेंगलुरु में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी दी है. बेंगलुरु में घूमने की जगह के साथ-साथ मैंने आपको बेंगलुरु में रुकने की जगह, बेंगलुरु घूम कर आने का खर्च तथा यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी दी है।

आशा करूंगा कि आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा, दोस्तों अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारी वेबसाइट पर आपको बहुत से टूरिस्ट आर्टिकल मिल जाएंगे, आप उनको पढ़कर अपने पसंदीदा स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं, मिलते हैं आपसे किसी नई और बेहतरीन जानकारी के साथ।


और अधिक पढ़े: 

Leave a Comment