bhopal me ghumne ki jagah: भोपाल मध्यप्रदेश की प्रमुख शहर होने के आवला मध्यप्रदेश की राजधानी शहर भी जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यह एक ऐतिहासिक और शांत शहर है जो प्राकृतिक और कृतिम झीलों का घर है और यही कारण है की भोपाल को झीलों का शहर भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है की भोपाल शहर की स्थापना परमार वंश के राजा भोज ने की थी जिनके नाम पर शहर का नाम पड़ा है। यह शहर भारत के राजधानी दिल्ली से लगभग 760 किलोमीटर की दुरी पर है और साल भर यह व्यस्त शहर हमेश पर्यटकों से भरा रहता है।
प्राचीन स्मारक, ऐतिहासिक महलों, धार्मिक मंदिरों, पुराने किलों और कई संग्रहालय के साथ भोपाल भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह पहाड़ियों और झीलों में बसा हुआ है जो इसके आकर्षणों में चार चाँद लगाते हैं। शहर पूरी तरह से समृद्ध है जो कई आकर्षणों का घर है और देश के हर कोने से सैलानियों को आकर्षित करता है। इसके अलावा शहर अपनी लुभावनी नबवी भोजन के माध्यम से पर्यटकों का स्वागत करता है।
मेरा सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी बिलकुल अच्छी होंगे। भोपाल शहर इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और जिज्ञासु यात्रियों के लिए एक आदर्श जगह है क्यों कि यह कई धार्मिक स्थलों, कई शानदार संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्मारकों से युक्त है। मोती मस्जिद, उदयगिरि गुफाएं, शांति स्तुपो, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, लक्ष्मी नारायण मंदिर, समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण यह भारत का एक दिलचस्प पर्यटनl स्थल रहा है। अगर आप भी इस शानदार शहर की यात्रा के बारे सोच रहे हैं तो आप यह लेख जरूर पढ़े ताकि भोपाल जाने से पहले आपको पूरी जानकरी मिल सके।
और पढ़े : कानपूर में घूमने के लिए दर्शनीय स्थल
Table Contents
भोपाल में घूमने की जगह ऊपरी झील – Bhopal me Ghumne ki Jagah Upper Lake
ऊपरी झील भोपाल का सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है जिसे लोकप्रिय रूप से भोजताल या बड़ा तालाब कहा जाता है। इस झील का निर्माण राजा भोजपाल के शासन काल के दौरान किया गया था। वर्त्तमान में यह झील अपनी शांत वातावरण और शानदार नजारा के कारण पर्यटकों को अकसर आकर्षित करता है। साथ ही यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त अद्भुत दिखाई देता है। यह झील भोपाल का सबसे बड़ा मानव निर्मित झील है और शहर के पश्चिम किनारे पर स्तिथ है। यह भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी स्थानों में एक होने के अलावा निवासियों के लिए पिने के पानी का एक मुख्य स्रोत भी है।
भोपाल टूरिस्ट प्लेस वन विहार राष्ट्रीय उद्यान – Tourist Places in Bhopal in Hindi Van Vihar National Park
शहर के केंद्र में स्तिथ वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो प्रकृति प्रेमियों को भोपाल में घूमने के लिए अक्सर लुभाता रहता है। इस राष्ट्रीय उद्यान का स्थापना 1979 में किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान जानवरों और पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला का घर है जो लगभग 4.48 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फल में फैला हुआ है। यहाँ पाए जाने वाले कुछ जंगली जानवरों में बाघ, शेर, सांभर, चीतल, घड़ियाल, भालू और तेंदुआ शामिल है। पार्क में कुछ पक्षियों को भी देखा जा सकता है। प्रकृति और जानवरों के बिच समय बिताने के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है।
भोपाल में घूमने की जगह भीमबेटका गुफाएं – Bhopal me Ghumne ki Jagah Bhimbetka Caves
भीमबेटका गुफाएं भोपाल में सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है जो शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। भीमबेटका गुफाएं यूनेस्को के बिश्व धारोहर स्थलों में शामिल है। ऐसा माना जाता है की यह गुफाएं लगभग 30000 साल पुरानी हैं जो सैकड़ों इतिहासकारों को आकर्षित करता है। गुफाओं के दीवारों और छतों पर की गई सुन्दर चित्रिकारी वास्तव में अद्भुत है। छत्रों में हतियों, घड़ों, जानवरों की झगडे और अन्य जानवरों के कई सुन्दर चित्रों को दर्शाया गया है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण भीमबेटका गुफाएं भोपाल में सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक है जहँ पर्यटक इन गुफाओं में आदिकालीन मानवों द्वारा की गई चित्रिकारी की सुंदरता को देख सकते हैं।
भोपाल में घूमने के लिए दर्शनीय स्थल साँची स्तूप – Bhopal me Ghumne ke Liye Darshaniya Sthal Sanchi Stupa
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ साँची स्तूप भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जो मध्य भारत के सबसे प्राचीन स्तूपों में से एक है। इस स्तुपो की भव्यता आज भी बरकरार है और भोपाल घूमने आने वाले लगभग सभी को अपनी भव्य सरांचा से आश्चर्यचकित कर देता है। माना जाता है की यह सरंचना मौर्य वंश के महान सम्राट अशोक के शासन काल के दौरान तीसरी शतब्दी ईसा पूर्व में बनाई गयी थी। आज यह देश के सबसे उल्लेखनीय प्राचीन बौद्ध स्मारकों में से एक है जो बौद्ध अवशेषों के साथ साथ बौद्ध वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है और देश के विभिन्न प्रांतों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है जो दुनिया की अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में यहाँ आते हैं।
भोपाल टूरिज्म में घूमने की जगह मोती मस्जिद – Bhopal Tourism me Ghumne ki Jagah Moti Masjid
मोती मस्जिद भोपाल में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है जो शहर के केंद्र में स्तिथ है। यह मस्जिद अपनी सफेद संगमरमर चमकदार वाली सरांचा के कारण पर्ल मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है। दिल्ली की जमा मस्जिद की तरह बानी मोती मस्जिद भी मूगल काल की एक भव्य सरांचा है। इस मस्जिद का निर्माण 1860 में सिकंदर बेगम द्वारा बनवाया गया था। मोती मस्जिद भोपाल में घूमने एक प्रसिद्ध और दिलचस्प जगह है।
भोपाल का सबसे लोकप्रिय जगह ताज उल मस्जिद – Tourist Places in Bhopal in Hindi Taj-Ul-Masjid
ताज उल मस्जिद भोपाल के सबसे बड़े पर्यटक आकर्षक में से एक है और मुसलमानों के लिए सबसे धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थल है जो दूर दूर से यहाँ यात्रा करते हैं। यह मध्य प्रदेश के सबसे भव्य और सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इस शानदार मस्जिद का निर्माण मूगल वादशहा बहादुर शाह जफर के शासन काल के दौरान शुरू किया गया था। यह मूगल और भारत इस्लामी वास्तुकला के शानदार मिश्रण को दर्शाता है और भोपाल में घुमेन के लिए एक आदर्श स्थान है।
भोपाल में घूमने की जगह शौकत महल – Bhopal me Ghumne ki Jagah Shaukat Mahal
शौकत महल भोपाल की सबसे खूबसूरत ईमारत में से एक है जो अलग अलग वास्तुकला को पदर्शित करता है। शौकत महल का निर्माण भोपाल की पहली महिला शासक सिकंदर जहाँ बेगम के दौरान 1830 में किया गया था। महल वास्तव में अद्भुत है और भोपाल के पर्यटन स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान है जो घूमने के लिए एक आकर्षक जगह है।
भोपाल का धार्मिक स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर – Bhopal ka Dharmik Sthal Lakshmi Narayan Temple
भोपाल में स्तिथ लक्ष्मी नारायण मंदिर एक आश्चर्यजनक और खूबसूरत मंदिर है जिसे लोकप्रिय रूपसे बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर अपनी शांत परिवेश और पवित्र वातावरण के साथ साथ देवी लक्ष्मी, भगवान नारायण, देवी पार्वती और भगवान शिव के शानदार मूर्तियां हैं। मंदिर के पास बिरला संग्रहालय है जो 12 वीं शताब्दी की शानदार मूर्तियों के संग्रह को पदर्शित करता है। मंदिर हरे भरे वातावरण और पवित्रता से भरा हुआ है और भोपाल में घूमने और पूजा करने के लिए बिलकुल सही जगह है।
भोपाल में ऐतिहासिक स्थान रायसेन किला – Bhopal Tourist Places in Hindi Raisen Fort
रायसेन किला भोपाल का एक ऐतिहासिक किला है जो हरे भरे पहाड़ी के ऊपर स्तिथ है। किले का निर्माण 1200 ईस्वी में किया गया था। किले के अंदर मंदिरों, माहॉलों, कुओं सहित कई इमारतों के खंडहर को देखा जा सकता है जो इस किले की इतिहास बयान करते हैं। यह प्राचीन किला साल भर पर्यटकों बहुत आकर्षित करता है और यह किला भोपाल में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है।
भोपाल टूरिज्म में घूमने की जगह सैर सपाटा – Bhopal Tourism in Hindi Sair Sapata
सैर सपाटा भोपाल में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। सैर सपाटा एक मनोरंजन क्षेत्र है जो लगभग 24.56 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक अद्भुत पार्क है जो सभी पर्यटकों के लिए बहुत सारि मनोरंजक गतिविधियां प्रदान करती है। इस पार्क में टॉय ट्रैन की सवारी से लेकर बोटिंग तक, संगीतमयी फव्वारों से लेकर बच्चों के लिए खेलने की मैदान से लेकर हर तरफ आकर्षणों से भरा हुआ है। इसीलिए यह स्थान अपने परिवार और दस्तों के साथ घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है।
भोपाल का सबसे प्रसिद्ध जगह उदयगिरि गुफा – Bhopal ka Sabse Prasidh Jagah Udayagiri Cave
उदयगिर गुफाएं भोपाल में घूमने के लिए शीर्ष पर्यटक आकर्षणों की सूचि में आता है। यह गुप्त काल से जुडी भारत के सबसे पुरातत्वा स्थलों में से एक है। उदयगिरि गुफाएं 5 वीं शताब्दी के शुरुआती बर्षों से 20 रॉक कट गुफाओं का एक समूह है। कुल मिलकर यह क्षेत्र 20 गुफाओं से घिरा हुआ है जिनमें एक जैन धर्म को समर्पित है और बाकि हिन्दू धर्म को समर्पित है। यह भोपाल में घूमने के लिए और प्राचीन इतिहास की गेहेराई में जाने के लिए बिलकुल सही जगह है।
भोपाल में घूमने की जगह भारत भवन – Bhopal me Ghumne ki Jagah Bharat Bhawan
भारत भवन भोपाल का एक अनूठा आकर्षण है जो इतिहास प्रेमियों लोगों के लिए आदर्श जगह है। भारत भवन एक बहु कला केंद्र है। यह तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा निर्मित इस परिसर में एक आर्ट गेलारी, आदिवासी संग्रहालय, सभागार, भारतीय कविता और लोक संगीत आधारित पुस्तकालय है। यह खूबसूरत ऊपरी झील से घिरी हुई है और यहाँ का दृश्य मनमोहक दिखाई देता है। यह भोपाल में घूमने के लिए एक दिलचस्प स्थानों में से एक है।
भोपाल का सबसे लोकप्रिय जगह गोहर महल – Bhopal ka Sabse Lokopriyo Jagah Gohar Mahal
भोपाल की और एक प्रमुख ऐतिहासिक आकर्षणों में से एक गोहर महल शामिल है जिसे 1820 में भोपाल की पहेली शासक महिला कुदसिया बेगम द्वारा किया गया था। जिन्हें गोहर बेगम के नाम से जाना जाता है। यह महल काफी पुरानी है और अपनी समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए दुनिया में मशहूर है। यह महल मूगल और हिन्दू वास्तुकला की स्थापत्य प्रतिभा का एक आदर्श मिश्रण है जो अपनी प्राचीन इतिहास से सभी को मंत्रमुग्ध करता है। साथ ही यह शांत ऊपरी झील के करीब स्तिथ होने के कारण यहाँ का बिहंगम दृश्य सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
भोपाल के दर्शनीय स्थल जनजातीय संग्रहालय – Bhopal ke Darshaniya Sthal Tribal Museum
जनजातीय संग्रहालय भोपाल शहर में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो आदिवासिओं की कला, जीवन और संस्कृति को दर्शाता है। यहाँ पर्यटकों को आदिवासी अनुष्ठान, रीती रिवाज, पारंपरिक कलाकृतियां और मध्य प्रदेश की सात जनजातियों का पता चलता है जो पर्यटकों को एक अलग दुनिया में ले जा सकती है। यह भारत के सबसे अच्छे संग्रहलाय में से एक है और भोपाल में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है।
भोपाल का स्थानीय भोजन – Bhopal Local Food In Hindi
भोपाल एक ऐसा शहर है जो अपनी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है साथ ही भोपाल अपनी स्वादिष्ट भोजन के लिए भी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। यहां का खाना पूरे दुनिया भर मैं मशहूर है ओर आपको यहां पर स्ट्रीट फूड से लेकर नवाबी खाने तक मिल जाएगी। भोपाल का स्थानीय खाने में मावा बाटी, चक्की की शाक, बिरयानी पिलाफ, रोगन जोश, सीख कबाब, पोहा जलेबी, भोपाली गोश्त कोरमा, मटन पाया सूप, भुट्टे का किस यह सब बोहत ही स्वादिष्ट और भोपाल का प्रसिद्ध खाना है। अगर आप भोपाल घुमने जा रहे हैं तो यहां का स्थानीय भोजन का स्वाद जरूर लें।
भोपाल घूमने का सही समय – Best Time to Visit Bhopal in Hindi
भोपाल साल भर कभी भी यात्रा किया जा सकता है लेकिन नवंबर से फरवरी भोपाल घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। क्यों कि इन महीनों में यहाँ का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बिच रहता है जो यात्रा के लिए बिलकुल आदर्श समय माना जाता है।
भोपाल कैसे पहंचे – How to Reach Bhopal in Hindi
वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा भोज अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो भोपाल शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। भोपाल के लिए नियमित उड़ानों द्वारा देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, रायपुर, चंडीगढ़ और मुंबई से अच्छी तरह से जुड़ा है।
रेल मार्ग – By Train : रेल मार्ग द्वारा भोपाल देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों से नियमित रेल सेवाएं उपलब्ध है।
सड़क मार्ग – By Road : सड़क मार्ग द्वारा भी भोपाल आसानी से पहंचा जा सकता है। भोपाल के लिए देश के कुछ प्रमुख शहरों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।
Frequently Asked Question About Bhopal In Hindi
Q.1: भोपाल किस का राजधानी है ?
A: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है ।
Q.2: भोपाल में कोन सी भाषा का प्रचलित होता है ?
A: भोपाल में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती है ।
Q.3: भोपाल में प्रसिद्ध क्या है ?
A: भोपाल में छोटे-बड़े तालाब ,समारक ,भवन ओर झीलों आदि प्रसिद्ध है।
Q.4: भोपाल का जनसंख्या कितना है ?
A:-भोपाल का जनसंख्या 23,77,276 है ।
Q.5: भोपाल जिले का निर्माण कब हुआ था ?
A:-भोपाल जिले का निर्माण 1972 वर्ष में हुआ था ।
Q.6: भोपाल कितने किलोमीटर पर बसा हुआ है ?
A:-भोपाल का क्षेत्रफल 2772 वर्ग किमी पर बसा हुआ है।
और पढ़े :
- लखनऊ में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल
- उदयपुर टूरिस्ट प्लेस में घूमने की जगह
- मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी
1 thought on “भोपाल में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय जगह – Bhopal Tourist Places in Hindi”