बिहार में घूमने की 18 सबसे प्रसिद्ध जगह – Top 18 Bihar Tourist Places in Hindi

Bihar me Ghumne ki Jagah: बिहार भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत राज्य में से एक है। यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए पुरे दुनिया सुप्रसिद्ध है। इस राज्य की राजधानी पटना है जिसे राज्य का सबसे प्रमुख और बड़ा शहर के रूप में जाना जाता है। इस राज्य की सिमा दक्षिण में पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और उत्तर में नेपाल से लगती है। सदियों पुराने ऐतिहासिक स्मारकों और राजसी हिंदू मंदिरों से लेकर रहस्यमयी प्राचीन गुफाओं और दिलचस्प संग्रहालय तक, बिहार के पर्यटक स्थल देश के गौरवशाली प्रागैतिहासिक और ऐतिहासिक युग के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारकों, रंग-बिरंगे त्योहारों, प्राचीन मठों अद्भुत मंदिरों, प्राकृतिक सुंदरता और पुरानी दुनिया के आकर्षण से खूबसूरती से परिभाषित करते हुए बिहार भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इस राज्य की वास्तुकला और धार्मिक रूप से समृद्ध शहर लोकप्रिय रूप से सदियों पुराने आकर्षणों से भरे हुए हैं जो पर्यटकों को इन बेहतरीन रहस्यों को जानने के लिए अकसर आकर्षित करते हैं। दुनिया भर से पर्यटक इस राज्य की विरासत और संस्कृति का पता लगाने के लिए आते हैं और इस राज्य की सुंदरता से आश्चर्यचकित हो जाते हैं। यह भारत का वह राज्य है जहाँ बौद्ध और जैन धर्म का उदय हुआ था जिन्हें दुनिया में दो सबसे महत्वपूर्ण धर्म माना जता है। 

सभी को मेरा नमस्कार है उम्मीद करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे। बिहार भारत का एक शानदार पर्यटक स्थल के रूप में लोकप्रिय है, जहाँ सभी प्रकार आकर्षणों का भंडार है। यह एक ऐसी स्थान है जहाँ साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यह स्थान अतिहास के शौकीन लोगों के साथ धार्मिक से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस प्राचीन राज्य में कई इसी जगह है जो आज भी पर्यटकों को लगातार आकर्षित करते आ रहे हैं।

हालाँकि बिहार अपने अंतहीन पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन इस राज्य कुछ ऐसे स्थल भी जो पर्यटकों को अकसर लुभाते हैं। अगर आप भी एक ऐसी जगहों के बारे में जानना चाहते है या फिर अपने परिवार साथ घूमने के लिए योजना बना रहे हैं तो भारत का यह शानदार राज्य आप के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है क्योंकि बिहार सभी आकर्षण से भरपूर एक समृद्ध राज्य है। 

राजधानी: पटना

जनसँख्या: 14 Crore

भाषाएं: हिंदी, मिथिली और उर्दू

जलवायु: ग्रीष्काल औसतन 74 डिग्री से 20 डिग्री और शीतकाल औसतन 28 डिग्री से 4 डिग्री

हवाई अड्डा: पटना, गया

Table Contents

बिहार की इतिहास – Bihar History in Hindi

  • बिहार का इतिहास काफी दिलचस्प और आकर्षक रहा है और भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • महान ग्रंथ रामायण और महाभारत में भी बिहारका का बर्णन देखने को मिलता है।
  • बिहार महात्मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है।
  • कहा जाता है कि भगवान श्रीराम बक्सर के निकट स्तिथ गुरुकुल में ऋषि विस्वामित्र से शिक्षा अर्जित की थी।
  • बिहार के मगध क्षेत्र के सम्राट जरासंध का बढ़ महाबली भीम ने श्रीकृष्ण की मदद से किया था।
  • ईसा पूर्व 8वीं शताब्दी में भारत 16 राज्यों में विभाजित था, जिनमें मगध यानि की आज की बिहार भी एक था।
  • यहाँ बिम्बिसार वंश, नंद वंश, मौर्य वंश, खिलजी वंश, गुलाम वंश, लोधी वंश और मुगल वंश का प्रभुत्व रहा।
  • प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट, महान कबि कालिदास तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति ड़ॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली बिहार ही है।
  • भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी बिहार के रणबांकुरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अपने असहयोग आंदोलन का श्रीगणेश बिहार के चम्पारण नमक स्थान से किया था।
  • 1757 में पलासी योध के बाद ब्रिटिश शासकों ने यहाँ अपने पावं जमाए।
  • 1936 ई. में बिहार अलग राज्य बन गया।
  • 15 नवंबर, 2000 में एक बार फिर बिहार को विभाजित करके उसके दक्षिण भाग से झारखण्ड राज्य का गठन किया गया।
  • गहरी इतिहास में डूबा हुआ यह जीवंत राज्य आज भारत का एक महत्वपूर्ण और समृद्ध राज्य बन गया है।
और पढ़े: मिज़ोरम में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह

बिहार में घूमने की जगह, पटना – Bihar me Ghumne ki Jagah, Patna

गंगा और सोन नदी के संगम पर बसा पटना शहर इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए शोध का बिसय रहा है। यह बिहार का राजधानी शहर होने अलावा राज्य का सबसे बड़ा शहर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है की पटना दुनिया का सबसे पुराने शहर में से एक है जिसकी स्थापना ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में मगध के राजा अजातशत्रु द्वारा किया गया था। प्राचीन भारत में इस शहर का नाम पाटलिपुत्र के नाम से जाना था। इसके अलावा यह शहर सिखों के अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह के जन्म स्थान के रूप में सुप्रसिद्ध है।

आज ऐतिहासिक साक्ष्यों को समेटे हुए यह शहर हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यह बिहार का वह शहर है जहाँ पर्यटकों को ऐतिहासिक और धार्मिक मिश्रण का एक अनूठा झलक देखने को मिलती है। इस शहर में देखने लायक कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जिनमें गोलघर, पटना संग्रहालय, जालान संग्रहालय और पाटलिपुत्र के खंडहर शामिल हैं। शहर की समृद्ध ऐतिहासिक और रंगीन सांस्कृतिक विरासत वास्तव में  इसके अंतहीन आकर्षण को बढ़ा देती है। अतीत की गौरवशाली कहानियाँ, प्रतिष्ठित शिक्षण केंद्र और सदियों पुराने आध्यात्मिक स्थल, पटना को दुनिया भर में एक दिलचस्प और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं।

बिहार में घूमने की जगह, नालंदा – Bihar me Ghumne ki Jagah, Nalanda

bihar me ghumne ki jagah, nalanda

बिहार की राजधानी पटना से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नालंदा, बिहार के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है, जिसे भारत के सबसे प्राचीन विश्वबिद्यालय के रूप में जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय भारत का पहला विश्वविद्यालय या दूसरे शब्दों में कहें तो भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय में विभिन्न देशों से छात्र अध्ययन करने के लिए आते थे। ऐसा कहा जाता है की पुराने समय में जैन धर्म के सबसे प्रसिद्ध और अंतिम तीर्थंकर, महावीर ने यहां 14 मानसून मौसम बिताए थे।

इस विश्वविद्यालय का स्थापना 5वीं शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के महान शासक कुमारगुप्त प्रथम के द्वारा किया गया था। बर्तमान समय में  नालंदा के अधिकांश भाग खँडहर में बदल चूका है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक महत्व आज भी पर्यटकों और इतिहासकारों को अक्सर लुभाता आ रहा है और यह न केवल बिहार में वल्कि पुरे देश में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों में शामिल किया जाता है।

बिहार के प्रमुख दर्शनीय स्थल, बोधगया – Bihar Tourist Places in Hindi, Bodhgaya

bihar me ghumne ki jagah, bodhgaya

बोधगया बिहार के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह एक बौद्ध तीर्थ स्थल है जो हर साल लाखों तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह स्थान बिहार की राजधानी पटना से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और बिहार की गया जिला का एक खूबसूरत गावं है। कहा जाता है की बोधगया बिहार का एक ऐसा स्थान है जहाँ गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। पुराने समय में इस स्थान को उरुवेला, संबोधि और वज्रासन के नाम से जाना जाता था।

यह आकर्षक और पवित्र स्थान निरंजना नदी के तट पर बसा हुआ है और यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। यहाँ सालाना लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। साथ ही यह बौद्ध धर्म लोगों के लिए भी एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इस जगह की सुंदरता विशेष रूप से इसके सदियों पुराने बौद्ध मंदिरों द्वारा परिभाषित की जाती है जो न केवल आपको समृद्ध बौद्ध पौराणिक कथाओं की झलक दिखाते हैं बल्कि आपको गहरे आधयात्मिक अनुभव का एहसास भी करता है।

बिहार पर्यटन स्थल, राजनगर – Bihar Tourism in Hindi, Rajnagar

राजनगर बिहार की एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत शहर है जो  बिहार की राजधानी पटना से लगभग 190 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह बिहार में स्तिथ एक ऐतिहासिक शहर है बड़ी तादात में पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। माना जाता है की यह शहर काफी पुराना है और कई ऐतिहासिक खण्डहरों और मंदिरों का घर है।

हरे भरे वातावरण और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से घिरा होने के कारण राजनगर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। आकर्षक झरने, पुरानी रहस्यमय गुफाएँ, घने हरे-भरे जंगल और लुभावने वातावरण इस सुंदर शहर को एक अलग रूप देती है। सीधे शब्दों में कहूं तो राजनगर बिहार में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है जहाँ आप ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से अनुभव कर सकते हैं।

बिहार में घूमने की जगह वैशाली – Bihar me Ghumne ki Jagah, Vaishali

bihar me ghumne ki jagah, vaishali

बिहार की राजधानी पटना से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ वैशाली बिहार का एक छोटा सा शहर है। लेकिन यह दुनिया भर के जैनियों और बौद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी है। यह शहर अपनी धार्मिक वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। माना जाता है वैशाली भगवान महावीर का जन्मस्थान है, इसलिए यह जैनियों के लिए सबसे सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। बौद्ध भी इस स्थान को बहुत पवित्र मानते हैं क्योंकि वैशाली वह स्थान है जहाँ माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।

इसीप्रकार वैशाली पुरे भारत में एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व के अलावा यह छोटा सा शहर अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत ज्यादा मशहूर है। एक छोटा सा शहर होने के बावजूद भी, यह बिहार में घूमने लायक सबसे आकर्षक जगहों में से एक है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व और शांत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

बिहार में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, पावापुरी – Bihar me Prasidh Dharmik Sthal, Pavapuri

bihar me ghumne ki jagah, Pavapuri

बिहार के सबसे पवित्र स्थलों में से एक पावापुरी जैन धर्म लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान माना जाता है। यह वह स्थान है जहाँ पर महवीर ने निर्वाण प्राप्ति की थी। दूसरे शब्दों में कहूं तो इसी स्थान पर महावीर ने अपने जीवन के अंतिम क्षण बिताए थे। यह बिहार में स्तिथ एक प्रतिष्ठित स्थल है जहाँ प्रतिदिन तीर्थयत्रियों का भीड़ लगा रहता है। यह स्थान पटना से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और बिहार का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। यहाँ करने और देखने लायक कई अन्य चीजें हैं। यहाँ के प्रसिद्ध जल मंदिर पुरे देश में एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल है जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर और संस्थापक महावीर को समर्पित है। यह स्थान वास्तव में बिहार में घूमने और आध्यात्मिक भावनाओं को उजागर करने के लिए एक आदर्श जगह माना जाता है।

बिहार में घूमने की जगह राजगीर – Bihar me Ghumne ki Jagah, Rajgir

bihar me ghumne ki jagah, rajgir

राजगीर बिहार राज्य का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह शहर अपने शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिंदू धर्म में आध्यात्मिक महत्व को अनुभव कर सकते हैं। जैन ग्रंथों में इसे कुशागपुर नाम दिया गया है जबकि बौद्ध ग्रंथों में इसका उल्लेख राजगृह के नाम से किया गया है। यह विचित्र शहर वास्तव में कई प्राचीन कहानियों को समेटा हुआ है जो सभी पर्यटकों को लिए एक दिलचस्प स्थल बन जाता है। एक धार्मिक और ऐतिहासिक शहर होने के नाते राजगीर पर्यटकों को कई बेहतरीन आकर्षण प्रदान करता है।

यह सुंदर शहर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्तिथ है और गया से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है जबकि बोधगया से 80 किलोमीटर दूर है। सुरभ्य पहाड़ियों के बिच बसा यह शहर सदियों से पर्यटकों को लुभाता रहा है क्योंकि यहाँ की शांत और सुंदर प्राकृतिक दृश्य वास्तव सभी को आश्चर्यचकित कर देता है।

बिहार के प्रमुख दर्शनीय स्थल, सासाराम – Tourist Places in Bihar in Hindi, Sasaram

bihar me ghumne ki jagah, Sasaram

बिहार के और एक जीवंत शहरों में से सासाराम अपनी इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह बिहार की रोहतास जिले में स्तिथ है और बिहार की राजधानी पटना से करीब 148 किलोमीटर दूर है। यह शहर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि यह वह जगह है जहाँ मुगल सम्राट शेरशाह सूरी ने कई बर्षों  तक शासन किया था।

कहा जाता है की पुराने समय में यह शहर नालंदा, राजगीर और गया सहित बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए प्रवेश द्वार था। आज यह शहर अपनी ऐतिहासिक महत्व को पदर्शित करते हुए हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ घूमने और देखने लायक कई बेहतरीन आकर्षण हैं जिनमें शेरशाह सूरी का मकबरा, रोहतास किला, माँ तारा चंडी मंदिर, मांझारकुंड, तुतराही झरना और चौरासन मंदिर अदि प्रमुख हैं। 

बिहार में घूमने की जगह, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान – Bihar me Ghumen ki Jagah,Valmiki National Park

valmiki national park

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान बिहार का एक मात्रा राष्टीय उद्यान है जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्तिथ है। यह देश का एक लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है और विभिन्न प्रकार की जानवर, पौधों और पाखियों का घर है। यह राष्टीय उद्यान 898.45 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और उत्तर पूर्व भारत में भारत-नेपाल सीमा तक फैला हुआ है। यह राष्टीय उद्यान गंडक नदी के तट पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता कारण देश में एक प्रसिद्ध उद्यान के रूप में जाना जाता है।

यहां पाए जाने वाले जानवरों में  बंगाल टाइगर, भारतीय गैंडा, एशियाई काला भालू, भारतीय स्लॉथ भालू, ऊदबिलाव, भारतीय तेंदुआ, जंगली कुत्ता, जंगली जल भैंस, हिरण, जंगली सूअर, अजगर, किंग कोबरा अदि कई दुर्लव जानवर शामिल है। इसके अलावा यहाँ पक्षियों के कई प्रजाति पाई जाती है और विभिन्न प्रकार की पेड़ पौधें भी यहाँ मिल जाती है। प्रकृति प्रेमी और जानवरों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान बिहार में एक आदर्श स्थान है। 

बिहार में सबसे मशहूर जगह, मधुबनी – Bihar me Sabse Mashur Jagah, Madhubani

मधुबनी बिहार का एक ऐसा शहर है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है। यह बिहार का एक प्राचीन शहर है और ऐतिहासिक रूप से रामायण और महाभारत दोनों में ही मधुबनी का उल्लेख मिलता है। पेंटिंग की विश्व प्रसिद्ध शैली जिसे मधुबनी पेंटिंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी उत्पत्ति इसी शहर से हुई है, जो इसे कला प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनाती है।

अगर आप कला प्रेमी है तो आप को यहाँ जरूर आना चाहिए। यह शहर पटना से लगभग 165 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इसके अलावा यहाँ कई अन्य दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जिन्हें आपके यात्रा के दौरान जरूर शामिल करना चाहिए। यह ऐतिहासिक शहर बिहार में घूमने के लिए  एक अच्छी जगह है जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

बिहार में घूमने की जगह, भागलपुर – Bihar me Ghumne ki Jagah, Bhagalpur

bhagalpur bihar

गंगा नदी के किनारे बसा हुआ भागलपुर बिहार का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 220 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। सिल्क सिटी के नाम से जाना जाने वाला भागलपुर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। एक प्राचीन शहर होने के साथ साथ यह शहर व्यावसायिक और राजनीतिक केंद्र भी है। इसके अलावा यह एक महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र होने के लिए भी जाना जाता है। शहर ऐतिहासिक स्थलों के अलावा धार्मिक और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में घूमने के लिए बहुत सी आकर्षक जगह है जिनमें विक्रमशिला, सुल्तानगंज और कुप्पा घाट अदि शामिल हैं।

बिहार में घूमने की जगह, मुंगेर – Bihar me Ghumne ki Jagah, Munger

munger bihar

गंगा नदी के तट पर स्तिथ मुंगेर बिहार का एक ऐतिहासिक शहर है जो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बिहार के सबसे पुराने शहर के रूप में जाना जाने वाला मुंगेर बिहार स्कूल ऑफ योगा की सीट के रूप में प्रसिद्ध है। इस शहर की सुंदरता, ऐतिहासिक समरकों और सदियों पुरानी तीर्थ स्थलों पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। शहर का ऐतिहासिक महत्व इसकी शानदार वास्तुकला, प्राचीन खंडहरों और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों से स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है। शहर में घूमने के लिए कई शानदार आकर्षण मौजूद हैं जिनमें मुंगेर किला, बिहार योग विद्यालय, कष्टहरणी घाट, भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य और श्री कृष्ण वाटिका अदि सबसे प्रमुख आकर्षण माना जाता है।

बिहार में प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, केसरिया स्तूप – Bihar me Prasidh Atihasik Sthal, Kesaria Stupa

Kesaria Stupa

बिहार के पूर्व चम्पारण जिले में स्तिथ केसरिया स्तूप भारत में सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा स्तूप माना जाता है। यह बिहार के सबसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है और बिहार घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माना जाता है की इस बौद्ध स्तूप का निर्माण महान शासक अशोक द्वारा किया गया था। यह वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने अपने अंतिम दिनों अपना भिक्षापात्र दान किया था।

यह सरचना बौद्ध वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है और इसका ऊंचाई लगभग 104 फीट है। यह स्तूप बड़ी संख्या में बौद्ध मूर्तियों से सुसज्जित है जो वास्तव में दर्शनीय है। बिहार में घूमने के लिए केसरिया स्तूप एक लोकप्रिय स्थान  माना जाता है और प्राचीन वास्तुकला के साथ ऐतिहासिक महत्व को जाने के लिए भी यह एक आदर्श जगह है। 

बिहार का सबसे आकर्षक जगह, बेगुसराई –  Bihar Tourist Places in Hindi, Begusarai

बेगुसराई बिहार में स्थित एक खूबसूरत और प्राचीन शहर है जो पटना से करीब 130 किलोमीटर दूर स्तिथ है। यह शहर गंगा नदी के उत्तरी तट पर बसा हुआ है और अपने अनेको आकर्षणों के लिए काफी मशहूर है। यह शहर इतिहास में समृद्ध है और कई प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्मारकों और अद्भुत परिदृश्य से घिरा हुआ है। यह पर्यटकों को घूमने के लिए कई आकर्षक स्थल प्रदान करता है जिनमें कंवर झील पक्षी अभयारण्य, नौलखा मंदिर, अजातशत्रु किला और बेगुसराय संग्रहालय सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण माना जाता है। इसके अलावा यहाँ करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं जो इसे बिहार एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना देते हैं।

बिहार में घूमने की जगह, मुजफ्फरपुर – Bihar me Ghumne ki Jagah, Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर बिहार राज्य में स्तिथ एक महत्वपूर्ण शहर है जिसे बिहार में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध गंतव्य में से एक माना जाता है। यह शहर यह बूढ़ी गंडक नदी के तट पर स्थित है और अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए राज्य में काफी लोकप्रिय है। लीची फल के विशाल उत्पादन के कारण मुजफ्फरपुर लीची साम्राज्य के रूप में भी प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक स्थलों और प्राचीन मंदिरों से लेकर सुंदर उद्यानों और जीवंत बाजारों तक यह आकर्षक श्रृंखला के साथ पर्यटकों का भरपूर स्वागत करता है। इस शहर में घूमने के लिए एक से बढ़ कर एक आकषण हैं जिनमें लीची गार्डन, दुर्गास्थान मंदिर, जुब्बा सहनी पार्क, खुदीराम बोस स्मारक, बाबा गरीबनाथ मंदिर और काली माता मंदिर अदि सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

बिहार में घूमने की जगह,  थाई मठ – Bihar me Ghumne ki Jagah, Thai Monastery

Bihar Tourist Places in Hindi, thai monastery

थाई मठ बिहार के सबसे खूबसूरत मठ है जिसे वाट थाई के नाम से भी जाना जाता है। यह मठ महाबोधि मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और अपने बेहतरीन वास्तुकला के लिए पुरे भारत में मशहूर है। इस मठ का स्थापना 1956 में थाईलैंड सरकार द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य बौद्ध धर्म को बढ़ावा देना और बौद्ध धर्म को प्रचार प्रसार करना था। यह भारत का एकमात्रा थाई मंदिर है और शांति और आध्यात्मिक वातावरण से भरपूर है।

अपनी असाधारण वास्तुकला और आश्चर्यजनक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला थाई मठ पर्यटकों के बिच एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मठ की घुमावदार ढलान वाली छत वास्तव में वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है जो खूबसूरत टाइलों से डिज़ाइन किया गया है। मठ के अंदर आकर्षक बुद्ध की मूर्ति है जो कांस्य से बानी है। हरे भरे बगीचों और शांत वातावरण में घिरा हुआ होने के कारण यह स्थान एक अलग अनुभव प्रदान करता है और बिहार की पर्यटक आकर्षणों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिहार के प्रसिद्ध जगह, गृद्धकूट पीक – Bihar ke Prasidh Jagha, Griddhakuta Peak

vulture peak, bihar

बिहार के राजगीर में स्तिथ गृद्धकूट शिखर एक अद्भुत धार्मिक स्थल है जिसे गिद्ध शिखर के रूप में भी जाना जाता है। यह बिहार में स्तिथ बौद्धों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है। समुद्र तल से करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह बिहार में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है। यह वह स्थान माना जाता है जहाँ भगवान बुद्ध ने कई बर्षों तक उपदेश दिया था। इस छोटी का नाम गिद्ध चोटी इसलिए पड़ा है क्योंकि उसके आकर गिद्ध के सामान दिखाई देता है। धार्मिक महत्व के अलावा यह छोटी नेचर लवर के लिए भी आदर्श स्थान है। इस जगह की सुंदरता वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। इसके अलावा लंबी पैदल यात्रा और फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह मन जाता है।

बिहार में घूमने की जगह, बराबर गुफाएं – Bihar me Ghumne ki Jagah, Barabar Caves

 Barabar caves

बिहार के सुल्तानपुर शहर में स्तिथ बराबर गुफाएं भारत के अति प्राचीन गुफाएं माना जाता है। ये गुफाएं बराबर और नागार्जुनी जुड़वाँ पहाड़ियों पर स्थित है और इसे सबसे पुराने मानव निर्मित अवशेषों में एक माना जाता है। कहा जाता है की यह गुफाएं मौर्य साम्राज्य के समय की हैं। यह गुफाएं बिहार में सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। इन असाधारण गुफाओं का वास्तुकला काफी अनोखा है और गुफाओं में कई हिंदू और जैन मूर्तियां हैं जिनके बारे में ऐसा माना जाता है कि इन्हें 273 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व के बीच विशाल पत्थरों को काटकर बनाया गया था। आज यह गुफाएं बिहार में एक शानदार ऐतिहासिक आकर्षण है और बिहार घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

बिहार का प्रसिद्ध भोजन – Famous Foods in Bihar in Hindi

जैसे बिहार अपने खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया में जाना जाता है वसे ही अपने स्वादिस्ट भोजन के लिए भी देश और दुनिया  काफी लोकप्रिय है। जो भी पर्यटक इस राज्य की यात्रा करते हैं, उन्हें इस राज्य की संस्कृति और परंपरा को जानने के साथ साथ यहाँ की लजीज व्यंजनों को चखने के लिए अवसर मिलता है। हालाँकि यहाँ कई प्रकार की स्वादिस्ट भोजनों परोसा जाता है लेकिन यहाँ के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने भोजनों में लिट्टी चोखा, खाजा, मालपुआ, पूरी सब्जी, चावल, मटन कवाब, चिकन कोरमा, चना घुगनी और खजुरिया अदि सबसे स्वादिस्ट भोजन हैं। इन सभी व्यंजनों के अलावा आप अन्य कई प्रकार की स्वादिस्ट व्यानाजों का स्वाद ले सकते हैं। 

बिहार घूमने के लिए सही समय – Best Time to Visit Bihar in Hindi

बिहार पुरे साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन बिहार घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा समय माना जाता है। इन महीनों के दौरान यहाँ का तापमान काफी सुहावना और सुखद रहता है जो घूमने के लिहाज से विल्कुल अनुकूल है। बिहार में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होकर जून महीने की अंत तक चलती है।

गर्मियों के महीनों के दौरान यहाँ का तापमान 50 डिग्री तक पहंच जाती है और चिलचिलाती गर्मी और बहुत शुष्क होने के कारण यहाँ घूमना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। भीषण गर्मी के बाद बिहार में मानसून जुलाई में शुरू होता है और सितंबर तक जारी रहता है। इन महीनों के दौरान यहाँ सबसे अधिक बारिश होती है जो यात्रा के लिए विल्कुल भी सही नहीं है। सर्दियों के मौसम के दौरान बिहार में घूमने के लिए सबसे आनंददायक होती है जो नवंबर में शुरू होकर  मार्च तक चलती है। आमतौरपर यह मौसम बिहार में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।

बिहार कैसे पहंचे – How to Reach Bihar in Hindi

हवाई मार्ग – By Air: बिहार देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वार अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बिहार में 2 प्रमुख हवाई अड्डा हैं जिनमें जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा जो पटना में स्तिथ है और यह देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, रांची हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली अदि से अच्छी कनेक्टिविटी रखता है। इसके अलावा बोधगया हवाई अंतररष्ट्रीय अड्डा जो गया में स्तिथ है और यह हवाई अड्डा भी देश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग – By Train: बिहार का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पटना, भागलपुर और गया है। पटना रेलवे स्टेशन जो बिहार का सबसे बड़ा स्टेशन है, और यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हुआ। 

सड़क मार्ग – By Road: बिहार सड़क मार्ग द्वार बिहार देश के सभी हिस्सों से जुड़ा हुआ है। राजमार्गों के माध्यम से बिहार राज्य के भीतर और बहार के क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। राज्य और निजी बसें, टैक्सी और ऑटो बिहार में परिवहन के लोकप्रिय साधन हैं।

Conclusion: Bihar me Ghumne ki Jagah 

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, और पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा कीजिए।

इस आर्टिकल में हमने बिहार के बारे में पूरी जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको बिहार  में घूमने की 18 जगहों के बारे में बताया है। इसी के साथ-साथ बिहार जाने के रास्ते, यहां के प्रसिद्ध भोजन और बिहार में घूमने की सही समय के बारे में भी पूरी बात की है। दोस्तों हमारी वेबसाइट पर बहुत से टूरिस्ट आर्टिकल आपको मिल जाएंगे, अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो उनको जरूर एक्सप्लोर कीजिए। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।


और अधिक पढ़े: 

1 thought on “बिहार में घूमने की 18 सबसे प्रसिद्ध जगह – Top 18 Bihar Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment