चेन्नई के 20 सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – 20 Best Tourist Places Chennai in Hindi (2023)

Chennai Tourist Places in Hindi: चेन्नई भारत के दक्षिण भागों में स्थित एक प्रसिद्ध खूबसूरत शहर है। यह भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है और भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है। पूर्व में मद्रास के रूप में जाना जाने वाला यह महानगर दक्षिण भारत का मुख्य परिवहन केंद्र है। इस शहर की स्थापना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किया गया था जिसे डेट्रॉइट ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूपों में बहुत अधिक महत्व रखता है। साथ ही यह भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है जो बड़ी तादाद में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

यह न केवल भारतीय पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है वल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी अक्सर आमंत्रित करता है। इसलिए यह शहर साल भर पर्यटकों से भरा रहता है और कई धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक आकर्षणों के कारन देश के एक प्रमुख पर्यटन का केंद्र है। 

सभी को मेरा नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी विल्कुल सही होंगे। बंगाल की खाड़ी कोरोमंडल तट पर स्तिथ चेन्नई दक्षिण भारत का सबसे बड़ा आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र है और विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय शहरों में से एक है। इस शहर में ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक महत्व का एक आदर्श मिश्रण है। इसके अलावा मरीना समुद्री तट चेन्नई में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों है जो दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्री तट है और अपनी परिवार और दस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप भी एक ऐसे ही एक शहर की तलाश में हैं  जहाँ आप खूबसूरत समुद्र तटों से लेकर प्राचीन मंदिरों, शांत झीलों, ऐतिहासिक स्थलों और आधुनिक संस्कृति का शानदार मिश्रण को देखना चाहते है तो दक्षिण भारत का यह अद्भुत शहर यानि चेन्नई आप के लिए सबसे बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन हो सकता है। 

Chennai Tourist Places in Hindi

और पढ़े : गिर राष्ट्रीय उद्यान घूमने की संपूर्ण जानकारी

Table Contents

चेन्नई के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल फोर्ट सेंट जॉर्ज – Chennai Tourist Places in Hindi Fort St. George

Chennai Tourist Places in Hindi

फोर्ट सेंट जॉर्ज भारत में ब्रिटिश इतिहास का एक जीवंत उदहारण है जो 17 वीं शताब्दी में निर्मित पहला ब्रिटिश किला है। यह किला ब्रिटिश शासन के दौरान आधिकारिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया था। आज यह चेन्नई में एक संग्रहालय के रूप में कार्य करता है और कई अतिहास प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह चेन्नई में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगह में से एक है। इस किले में एक भव्य चर्च भी है जो सेंट मैरी चर्च के नाम से जाना जाता है और यह अंग्रेजों द्वारा निर्मित भारत के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। इसके अलावा एक किला संग्रहालय होने के कारण यह स्थान चेन्नई के दर्शनीय स्थलों में काफी लोकप्रिय है। यहाँ पर्यटक कलाकृतियों, चित्रों, सिक्कों, चांदी के बर्तनों, हथियारों, दस्तावेजों और बहुत कुछ देखने के लिए जा सकते हैं।

चेन्नई पर्यटन स्थल मरीना बीच –  Chennai Tourism in Hindi Marina Beach

tourist places in chennai in hindi

मरीना बीच चेन्नई का सबसे आकर्षक पर्यटक आकर्षणों में से है जो दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट है और चेन्नई में सबसे अधिक भीड़ वाले जगहों में से एक है। इसकी 12 किलोमीटर लंबी तटरेखा है जो ताड के पेड़ों से घिरी हुई है। मरीना बिच हर तरफ से आकर्षणों से घिरी हुई है जहाँ सुनहरी रेत, तजि हवाओं के साथ नीला साफ पानी और दूर दूर तक फैला विशाल समुद्र हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। सबसे दिलचस्प आकर्षण यह है की इस बीच पर एक पुराना लाइट हाउस है जहाँ से पर्यटक शहर की बिहंगम दृश्य को देख  सकते हैं।

इस समुद्र तट की रेत पर चरों ओर बहुत सारे स्टॉल मौजूद है जिनमें स्ट्रीट फूड स्टॉल और स्थानीय हस्तशिल्प आदि शामिल हैं। मनोरंजन गतिविधियों के लिए घुड़सवारी और मोटर बाइक अदि है जहाँ पर्यटक इन सभी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस समुद्र तट में एक मछलीघर, एक स्विमिंग पूल और एक पार्क भी है जो इसे चेन्नई में घूमने के लिए एक प्रसिद्ध स्थान बनता है।

चेन्नई में घूमने की जगह इलियट बीच – Chennai me Ghumne ki Jagah Elliots Beach

tourist places in chennai

चेन्नई में एक प्रसिद्ध समुद्री तट और चेन्नई के आसपास अन्य समुद्र तटों के तुलना में बेहतर इलियट बीच एक कम भीड़ भाड़ वला समुद्र तट है। यह समुद्र तट मरीना बीच से काफी अलग है। यह खूबसूरत बीच उन लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो भीड़ भाड़ से दूर शांति और एकांत का आंनद लेना चाहते हैं। इस आश्चर्यजनक समुद्र तट का नाम एडवर्ड इलियट पर रखा गया है जो ब्रिटिश शासन काल के दौरान मद्रास के मुख्य मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक थे। यह बीच शहर के सबसे खूबसूरत और स्वच्छ समुद्र तटों में से एक माना जाता है। इलियट बीच फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग है क्‍योंकि यहाँ चरों ओर असाधारण रूप से प्राकृतिक सुंदरता फैली हुई है।

चेन्नई के प्रमुख धार्मिक स्थल अष्टलक्ष्मी मंदिर  – Chennai Tourist Places in Hindi Ashtalakshmi Temple

tourist places in chennai

अष्टलक्ष्मी मंदिर चेन्नई में स्तिथ एक पवित्र और धार्मिक स्थल है जो बंगाल की खाड़ी के तट पर स्तिथ है और बेसेंट नगर में इलियट बीच के किनारे पर स्थित है। यह मंदिर मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर की खास बात यह है की यहाँ देवी लक्ष्मी के 8 रूपों की मुर्तिया हैं और इसीलिए इस मंदिर को माता अष्टलक्ष्मी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर चेन्नई में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है क्‍योंकि मंदिर आसपास के शानदार नजरों और शांत वातावरण एक अद्भुत आंनद प्रदान करता है।

चेन्नई के सबसे लोकप्रिय कपालीश्वरर मंदिर  – Chennai ke Sabse Lokopriyo Mandir Kapaleeshwarar Temple

कपालीश्वरर मंदिर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के साथ चेन्नई में एक प्रसिद्ध मंदिर है जो द्रविड़ शैली में बनाया गया स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। यह मंदिर भगवान शिव और देवी पारवती को समर्पित है। यह मंदिर तीर्थयात्रिओं और भक्तों के लिए  एक महत्वपूर्ण पूजा स्थल है। 7 वीं शतब्दी के आसपास निर्मित यह मंदिर देवी देवताओं के मूर्तियों से परिपूर्ण हैं और चेन्नई में एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। मंदिर में एक गोपुरम है जिसकी ऊंचाई 37 मीटर है और यह निर्माण द्रविड़ शैली का एक आदर्श उदाहरण है। ऐसा माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण पल्लव राजवंश के द्वारा किया गया था, लेकिन इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। मदिर की वास्तुकला अद्भुत और खूबसूरत तो है ही साथ ही चेन्नई में यह एक प्राचीन मंदिर भी है।

चेन्नई के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल मरुंडेश्वर मंदिर  – Chennai ke Prasidh Darshaniya Sthal Marundeeswarar Temple

Marundeeswarar Temple, chennai

मरुंडेश्वर मंदिर अपनी ऐतिहासिक प्रमुखता के कारण यह चेन्नई में एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और द्रविड़ वास्तुकला का एक असधारण नमूना है। माना जाता है की मंदिर का निर्माण चोल साम्राज्य द्वारा 11 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। पुराणिक कथाओं के अनुसार भगवान मारुंडेश्वर ने ऋषि अगस्त्य को जादुई दवाओं के बारे में दिव्य ज्ञान प्रदान किया और तब से यह बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को ठीक करता है। आज यह चेन्नई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है और देश भर से तीर्थयात्री यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।

चेन्नई में धार्मिक स्थल श्री पार्थसारथी मंदिर  – Chennai me Dharmik Sthal Sri Parthasarathy Temple

Sri Parthasarathy Temple, chennai

श्री पार्थसारथी मंदिर चेन्नई का एक और लोकप्रिय मंदिर है जो शहर के सबसे पुराने मंदिरों के रूप जाना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक भव्य मंदिर है और साल भर हजारों भक्तों को आकर्षित करता है। मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में पल्लव राजवंश के शासकों द्वारा किया गया था। आज यह शहर में वास्तुकला के सबसे पुराने चमत्कारों में से एक है। मंदिर में भगवान विष्णु के पांच अवतारों में नरशिमा, राम, वरदराज, रंगनाथ और कृष्ण के सभी पांच अवतारों की मूर्तियां हैं। यह मंदिर द्रविड़ वास्तुकला का उत्कृष्ट उदहारण है और चेन्नई में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

चेन्नई में घूमने की जगह चेन्नई सरकारी संग्रहालय – Chennai me Ghumne ki Jagah Government Museum

Government Museum, chennai in hindi

चेन्नई में सरकारी संग्रहालय शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। 1851 में स्थापित यह कोलकाता में भारतीय संग्रहालय के बाद देश का दूसरा सबसे पुराना संग्रहालय है और मानव इतिहास और संस्कृति से संबंधित विभिन्न प्रकार की कलाओं और कलाकृतियों को पदर्शित करता है। इस संग्रहालय में प्राचीन कलाकृतियों का एक विस्तृत संग्रह है और यूरोप के बाहर दुनिया में रोमन प्राचीन वस्तुओं का सबसे बड़ा संग्रह भी है। यह पुरातत्व, नृविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूविज्ञान, मुद्राशास्त्र, प्राणीशास्त्र और समकालीन कला के विभिन्न अवशेषों को प्रदर्शित करता है। चेन्नई में अपने परिवार के साथ घूमने के लिए यह एक आदर्श जगह है।

चेन्नई में देखने लायक जगह थाउजेंड लाइट्स मस्जिद –  Chennai Tourist Places in Hindi Thousand Lights Mosque

Thousand Lights Mosque chennai in hindi

थाउजेंड लाइट्स मस्जिद चेन्नई शहर की यात्रा के दौरन सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। यह एक धार्मिक स्थल है और मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। कहा जाता है की पुराने समय में इस मस्जिद को रोशन करने के लिए 1000 रौशनी की आवश्यकता हुई थी, इसी कारण इस मस्जिद का नाम थाउजेंड लाइट्स मस्जिद पड़ा है। मस्जिद की वास्तुकला काफी समृद्ध है और दुनिया भर से तीर्थयात्रिओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। कई गुंबद और दो मीनारों के साथ यह मस्जिद चेन्नई में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

चेन्नई के प्रमुख दर्शनीय स्थल वल्लुवर कोट्टम – Chennai ke Pramukh Darshaniya Sthal Valluvar Kottam

वल्लुवर कोट्टम चेन्नई में एक ऐतिहासिक स्मारक है। यह स्मारक प्रसिद्ध तमिल कवी तिरुवल्लुवर सम्मान के लिए बनाया गया है जो एक महान विद्वान थे और एक संत के रूप में प्रतिष्ठित थे। इस स्मारक का उद्घाटन 1976 में हुआ था और तब से यह चेन्नई के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है और देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों आकर्षित करता है। इस सरंचना का प्रमुख आकर्षण एक रथ की प्रतिकृति है जहाँ कवी की मूर्ति स्थापित किया गया है। इसके अलावा स्मारक में एक बड़ा सभागार भी है जिसमें कई लोग बैठ सकते हैं।

चेन्नई का प्रसिद्ध जगह विवेकानंद हाउस – Chennai Tourist Places in Hindi Vivekananda House

स्वामी विवेकानंद हाउस चेन्नई में एक महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यह वह स्थान है जहाँ स्वामी विवेकानंद ने लौटने के बाद अपने जीवन के कुछ दिन बिताए थे।  इसकी विशिष्ट वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व ने इसे चेन्नई में घूमने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों की सूची में स्थान दिया है।

चेन्नई में घूमने की जगह सेमोझी पूंगा – Chennai me Ghumne Ki Jagah Semmozhi Poonga

20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला सेमोझी पूंगा चेन्नई में एक वनस्पति उद्यान है जो विदेशी और दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के लिए एक आदर्श जगह है। इस उद्यान में कई दुर्लभ पौधे और औषधीय जड़ी बूटियां लगाई गई हैं। इस उद्यान में लगभग 500 विभिन्न प्रकार के पौधों के साथ, इसमें कई विदेशी फूल और सुगंधित पौधे भी हैं। प्रकृति के बिच शांति से अपनी परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

चेन्नई पर्यटन स्थल ब्रीजी बीच – Chennai Tourist Places in Hindi Breezy Beach

ब्रीजी बीच चेन्नई में एक शांत और खूबसूरत समुद्र तट है जो चेन्नई के वाल्मीकि नगर में स्तिथ है। यह बेहद ही आकर्षक और शांत समुद्र तट है और लुभावना वातावरण के साथ चेन्नई आने वाले पर्यटकों को अपनी और खींचता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है की यहाँ सूर्योदय बहुत सुंदर होता है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए यह स्थान एक आकर्षक जगह है। यह उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है जो सूर्योदय देखना, समुद्र तट पर घूमना या साफ पानी में डुबकी लगाना पसंद करते हैं। ब्रीजी बीच शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और शहर के किसी भी हिस्सों से बड़ी आसानी से पहुँचा जा सकता है। 

चेन्नई का सबसे खूबसूरत जगह गिंडी नेशनल पार्क  – Chennai ka Sabse Khubsurat Jagah Guindy National Park

गिंडी नेशनल पार्क चेन्नई में वन्यजीवों को देखने के लिए एक शानदार जगह है। यह  भारत के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है और यह राष्ट्रीय उद्यान 2.70 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है। पार्क में काले हिरण, चित्तीदार हिरण, सियार, विभिन्न प्रकार के सांप, छिपकली, जेकॉस और कछुओं सहित कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवर हैं। इसके अलावा यहाँ स्तिथ स्नेक पार्क में किंग कोबरा, अजगर और वाइपर पाए जाते हैं। बच्चों के लिए यहाँ एक चिल्ड्रन पार्क है जिसमें एक मिनी रेलवे, कई झूले, खेल का मैदान अदि हैं।

मद्रास युद्ध स्मारक – Madras War Memorial

Chennai in hindi

मद्रास युद्ध स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में शहीदों को समर्पण में बनाया गया एक ऐतिहासिक स्मारक है।  यह  चेन्नई में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है. यह स्मारक सफेद संगमरमर से उकेरी गई एक सुंदर संरचना है, जिसमें उन लोगों के नाम का विवरण है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध दौरान अपना जीवन त्याग दिया था।  यह स्मारक चरों ओर हरे भरे बगीचों से घिरा हुआ है जहँ पर्यटक शांति अनुभव कर सकते हैं। चेन्नई का सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में एक होने के कारण मद्रास युद्ध स्मारक पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है और चेन्नई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है. 

अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क – Arignar Anna Zoological Park

Channai tourist places in hindi

चेन्नई शहर के वंदलूर में स्थित अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क चेन्नई में घूमने के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल है जिसे वंडालूर चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। लगभग 1490 एकड़ में फैला यह चिड़ियाघर वन्यजीवन और वनस्पतियों का घर है जो पशु प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। इस पार्क में  विभिन्न प्रकार के स्तनधारी, सरीसृप, मछलियाँ और पक्षियों को देखने को मिलती है। पार्क का स्थापना 1855 हुआ था जिसे भारत का पहला सार्वजनिक चिड़ियाघर माना जाता है। पार्क सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और मंगलवार को बंद रहता है। पार्क में पवेश शुल्क वयस्कों के लिए 30  भारतीय  मुद्रा  है जबकि 5-12 वर्ष के बच्चों के लिए 10 भारतीय मुद्रा है। चेन्नई में अपनी परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क एक बेहतरीन जगह।  

चेन्नई के पर्यटन स्थल गोल्डन बीच – Chennai Tourist Places in Hindi VGP Golden Beach 

chennai me ghumne ki jagah

गोल्डन बीच चेन्नई में मनोरंजन करने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक  है।  यह प्राचीन समुद्र तट  नीले पानी से घिरे सुनहरी रेत के विशाल विस्तार के लिए प्रसिद्ध है। यह चेन्नई में एक प्राचीन समुद्र तट है और वीजीपी यूनिवर्सल किंगडम के अंतर्गत आता है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए यह सबसे शानदार जगह है।  सूर्यास्त के दौरान यहाँ का नजारा बहुत ही बेहद ही आकर्षक दिखाई देता है। यह समुद्री तट अपनी सुंदरता और स्वच्छता के कारण पर्यटकों  को अकसर अपनी ओर आकर्षित करता है और चेन्नई में एक अद्भुत अनुभव का आन्नद लेने के लिए इसे बहेतर जगह सायद है कहीं हो सकता है।  

थोम कैथेड्रल बेसिलिका – Santhome Cathedral Basilica

Santhome Cathedral Basilica, chennai

थोम कैथेड्रल बेसिलिका चेन्नई में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।  इस  गिरजाघर का नाम ईसा मसीह के प्रेरित सेंट थॉमस के नाम पर रखा गया है। यह कैथेड्रल मूल रूप से 1504 में बनाया गया था। यह चेन्नई शहर में घूमने के लिए एक शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है और धार्मिक दृष्टि कोण से एक महत्वपूर्ण स्थान भी है। यह स्मारक चेन्नई में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगहों में से एक है और यह हमें भारतीयों के औपनिवेशिक अतीत के संबंधों की याद दिलाता है।

चेन्नई का मशहूर जगह दक्षिणचित्र – Tourist Places in Chennai in Hindi Dakshinachitra

दक्षिणचित्र चेन्नई में स्तिथ एक अद्भुत जगह है और चेन्नई में घूमने के सबसे दिलचस्प जगहों में से एक है। यह दक्षिण भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के उदेश्य के साथ स्थापित भारत में जीवित विरासत संग्रहालयों में से एक है। यह संग्रहालय दक्षिण भारतीय  संस्कृति को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के प्रयास में लोक नृत्य, कठपुतली शो, मिट्टी के बर्तनों और पेंटिंग सहित अन्य गतिविधियों पर नियमित कार्यक्रम आयोजित की जाती हैं। यह चेन्नई में घूमने के साथ एक अनूठा अनुभव देता है क्योंकि चेन्नई की अन्य पर्यटन स्थलों के बिपरीत यह स्थान दक्षिण भारत की जीवन शैली, वास्तुकला और शिल्प की एक बहेतरीन झलक प्रदान करती है।

चेन्नई में घूमने की जगह बिरला तारामंडल – Chennai me Ghumne ki Jagah Birla Planetarium 

Chennai Tourist places in hindi

बिड़ला तारामंडल चेन्नई में स्थित एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जो जो अन्ना विश्वविद्यालय के पास स्थित है। यह चेन्नई में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है और भारत में सबसे उन्नत तारामंडलों के समूह में गिने गिना जाता है। यहाँ आगंतुकों के लिए मौसम, आकाश, सौर मंडल, धूमकेतु आदि पर प्रदर्शनियां नियमित रूप से होता रहता है। साथ ही यहाँ साइंस पार्क, ट्रैफिक पार्क, और साइंस ऑन व्हील्स साइंस सेंटर के विशेष आकर्षण हैं जो युवा आगंतुकों के बिच विशेष रूप से प्रसिद्ध है।  

चेन्नई का प्रसिद्ध खाना – Famous Food in Chennai in Hindi

दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध और बड़ा शहर चेन्नई अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों और कई आकर्षणों के लिए दुनिया काफी मशहूर है। लेकिन यह शहर सिर्फ दर्शनीय स्थलों के मशहूर नहीं हैं, भोजन प्रेमियों के लिए भी यह स्वर्ग सामान है। जैसे की हम सभी को पता है की दक्षिण भारत का व्यंजन पुरे देश में प्रसिद्ध है और हर भोजन प्रेमी लोगों को अक्सर आकर्षित करता है। यह शहर विभिन्न प्रकार के मसालों के साथ शानदार भोजन भी प्रदान करता है। यह वह व्यंजनों होते हैं जो सभी के मुहं में पानी जरूर लता है। चेन्नई की स्थानीय व्यंजनों में भज्जी, इडली, सुंदल, चाट, डोसा, थुक्पा, कोथू परोट्टा और उथप्पम अदि कई स्वादिष्ट व्यंजनों हैं जो चेन्नई के कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फ़ूड में शामिल हैं।

चेन्नई घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Chennai in Hindi 

हालाँकि चेन्नई साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है, लेकिन चेन्नई घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है। इन महीनों के दौरान मौसम सुखद बना रहता है और दर्शनीय स्थलों के यात्रा कार्यक्रम के लिए अच्छा समय होता है। चेन्नई में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होकर जून महीनो तक चलती है। इन महीनों में यहाँ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहंच जताई है। सर्दियों के मौसम के दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो नवंबर के महीने में शुरू होता है और फरवरी तक चलता है। सितंबर से जुलाई के बीच के महीनों में मानसून का मौसम होता है और भीषण बारिस के साथ राहत लती है। 

चेन्नई कैसे पहंचे – How to Reach Chennai in Hindi 

वायु मार्ग – By Air : नकटतम हवाई अड्डा चेन्नई अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 19 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के बैंगलोर, मुंबई, नई दिल्ली और अन्य राज्यों के प्रमुख हिस्से से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग – By Train : चेन्नई में चेन्नई सेंट्रल और चेन्नई एग्मोर दो रेलवे स्टेशन हैं। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु आदि शहरों से यहाँ  के लिए नियमित ट्रैन सेवाएं उपलब्ध है।

सड़क मार्ग – By Road : चेन्नई सड़क मार्ग द्वारा भारत के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए दक्षिण भारत के सभी प्रमुख नगरों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।


और पढ़े : 

1 thought on “चेन्नई के 20 सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – 20 Best Tourist Places Chennai in Hindi (2023)”

Leave a Comment