देहरादून के 10 सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल – Dehradun Tourist Places in Hindi

Dehradun Tourist Places in Hindi: हिमालय की तलहटी में दून घाटी में स्तिथ देहरादून भारत की गंगा और यमुना नदी से घिरा हुआ एक खूबसूरत शहर है, जो उत्तराखंड राज्य की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। यह पर्वतीय शहर अपनी सुखद जलवायु के लिए पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह अपनी प्राचीन झीलों, मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्राकृतिक सुंदरता, विशाल चाय के बागानों, प्राचीन मंदिरों, राष्ट्रीय उद्यानों और शांत वातावरण के कारण भारत के सबसे उच्च पर्यटन स्थलों में शामिल है और लगभग सभी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में भी मशहूर है।

उत्तराखंड की राजधानी होने के अलावा देहरादून अपनी कई आकर्षणों के लिए भी विख्यात है और शहर को अक्सर दून घाटी के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर न केवल देश के सेलनोयों को आकर्षित करता है वल्कि पुरे बिश्व में अपनी सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। यह बिचित्र शहर एक ऐसा अनुभव देता है जहाँ पर्यटक प्रकृति के साथ एक हो जाते हैं।

मेरा सभी को नमस्कार है, मुझे लगता है आप सभी बढ़िया होंगे, भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक देहरादून अपनी शानदार प्राकृतिक नजरों और आदर्श मौसम के कारण उत्तराखंड में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। चाहे आप अपने परिवार के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं या फिर अपने दोस्तों के साथ यह अद्भुत शहर आपको हर कदम पर आश्चर्यचकित कर सकता है। अगर आप भी एक ऐसी ही जगहों की तलाश में हैं और आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक अलग अनुभव के साथ अंतहीन प्राकृतिक सुंदरता में दुब जाना चाहते हैं तो यकीन मानिये उत्तराखंड की यह लोकप्रिय शहर यानि देहरादून आप के लिए सबसे बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन हो सकता है।

Dehradun in Hindi

Table Contents

देहरादून का इतिहास – History of Dehradun in Hindi 

  • देहरादून शहर का नाम दो शब्दों से मिल कर बना है। डेरा जिसका अर्थ है घर और दून शब्द का अर्थ है घाटी जो हिमालय और शिवालिक के बिच स्तिथ है।
  • ऐसा माना जाता है की देहरादून का नामकरण श्री राम राय के कारण हुआ था जो सिखों के सातवें गुरु हर राय के बड़े पुत्र थे जिन्होंने अपने शिष्यों के साथ दून घाटी में अपना डेरा स्थापित किया और इस प्रकार इसे देहरादून के नाम से जाना जाने लगा।
  • देहरादून शहर का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी किया गया है।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार यह शहर पांडवों और कौरवों के प्रमुख गुरु द्रोणाचार्य का जन्मस्थान है।
  • दूसरी और यह शहर रामायण से भी संबंध है। ऐसा माना जाता है की रावण को युद्ध में हारने के बाद भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ देहरादून आए थे।
  • इस प्रकार देहरादून भारत का एक महत्वपूर्ण स्थल है।
और पढ़े : कोयम्बटूर के प्रमुख दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी 

देहरादून में घूमने की जगह सहस्त्रधारा जलप्रपात – Dehradun me Ghumne ki Jagah Sahastradhara Waterfall

Dehradun me Ghumne ki Jagah, Sahastradhara Waterfall

सहस्त्रधारा देहरादून का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो देहरादून शहर से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। सहस्त्रधारा जिसका शाब्दिक अर्थ है थाउजेंड  फोल्ड स्प्रिंग। कहा जाता है की झरने के पानी में औषधीय गुण होती है और यहाँ के पानी में सल्फर होता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता दूर दूर से पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है। मानसून के मौसम के दौरान पानी चटानों से गरजता हुआ आता है, जो एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है और देहरादून में पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान है।

देहरादून टूरिस्ट प्लेस टाइगर फाल्स – Dehradun Tourist Places in Hindi, Tiger Falls

Tiger Falls

टाइगर फाल्स देहरादून से लगभग 87 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और देहरादून में सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जलप्रपात पत्थरों और चटानों से 312 फीट निचे गिरकर भारत के सबसे ऊँचे जलप्रपातों में से एक है। मानसून के दौरान यह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता बिखरता है। अपनी परिवार और दस्तों के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है।

देहरादून में घूमने की जगह रॉबर की गुफा – Dehradun me Ghumne ki Jagah, Robbers Cave

Dehradun me Ghumne ki Jagah, Robbers Cave

रॉबर की गुफा देहरादून का सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है, जो देहरादून शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक  बेहतरीन स्थान है। यह एक प्राकृतिक गुफा है जो चारोंओर हरियाली से घिरी हुई है। यह गुफा ब्रिटिश शासन के दौरान लुटेरों का ठिकाना था। इसलिए इसका नाम पड़ा। अगर आप देहरादून घूमने जा रहे हैं तो निश्चित रूप से रॉबर की गुफा की दौरा जरूर करें क्यों कि यह स्थान प्राकृतिक रूप से समृद्ध है और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही जगह है।

देहरादून के दर्शनीय स्थल टपकेश्वर मंदिर – Dehradun ke Darshaniya Sthal, Tapkeshwar Temple

टपकेश्वर मंदिर उत्तराखंड में स्तिथ सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह नंदी नदी के तट पर स्तिथ है और आसपास के सुन्दर नजारा अकसर पर्यटकों को आकर्षित करता है। मंदिर में स्तिथ भव्य शिव लिंग पर चट्टान से निकलने वाली पानी की बूंदों गिरने के कारण इस मंदिर का नाम टपकेश्वर पड़ा है। शिवरात्रि मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्योहार है, जब हजारों तीर्थयात्री और पर्यटक भगवान के पूजा और आराधना करने के लिए आते हैं। टपकेश्वर मंदिर सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और देहरादून में दर्शन और पूजा करने के लिए एक आदर्श स्थान है।

देहरादून के प्रसिद्ध जगह लच्छीवाला – Dehradun Tourist Places in Hindi Lachhiwala

घने जंगल और शांत परिवेश से घिरा लच्छीवाला देहरादून में आदर्श पिकनिक स्थल है, जो शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और इसे  नेचर पार्क के रूप में भी जाना जाता है। साल के पेड़ और मनमोहक दृश्य से भरपूर यह स्थान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए एक अच्छी जगह है।

देहरादून पर्यटन स्थल तपोवन – Dehradun me Ghumne Ki Jagah, Tapovan

शहर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ तपोवन देहरादून में सबसे लोकप्रिय धार्मिक आकर्षणों में से एक है, जो पवित्र गंगा नदी की तट पर स्तिथ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार तपोवन मंदिर वह स्थान है जहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने तपस्या किये थे। यह मंदिर हरी भरी हरियाली से घिरी हुई है और आसपास का दिलकश नजारा अक्सर लुभाता रहता है। मंदिर का प्रमुख आकर्षण मंदिर के अंदर भव्य शिव लिंग है, जो हर साल देश भर से सेकड़ों और हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करने का कारण माना जाता है। इसके अलावा मंदिर में कई अन्य हिन्दू देवताओं के पत्थर की मूर्तियां मंदिर की चारोंओर देखि जा सकती है। निश्चित रूप से तपोवन उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है जो शांति के तलाश में आते हैं।

देहरादून में देखने की जगह मालसी डियर पार्क – Dehradun Tourist Places in Hindi Malsi Deer Park

मालसी डियर पार्क देहरादून में घूमने के लिए ओर एक प्रमुख आकर्षण है, जो शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है जिसे देहरादून चिड़िया घर के रूप में भी जाना जाता है। देहरादून का यह प्राणी उद्यान 25 हेक्टेयर में फैला है और कई वन्यजीवों का घर भी है। इस उद्यान में सींग वाले हरिण, निल गाय, तेंदुआ और मोर जैसे वन्यजीवों का प्रमुख आवास स्थल है। यह देहरादून का एक छोटा प्राणी उद्यान है लेकिन देहरादून में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है।

देहरादून में घूमने की जगह हर की दून – Dehradun me Ghumne ki Jagah, Har ki Dun

Dehradun me Ghumne ki Jagah, Har ki Dun

समुद्र तल से लगभग 3566 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ हर की दून देहरादून का एक लोकप्रिय स्थान है। बर्फ से ढकी चोटियों और अल्पाइन वनस्पातियों से घिरा हर की दून सबसे मशहूर और खूबसूरत ट्रेकिंग गंतव्य है, जो उत्तराखंड की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को पदर्शित करता है। यह स्थान शांत वातावरण सुन्दर नजरों से घिरा  हुआ है और देहरादून में घूमने के लिए बिलकुल सही जगह है।   

देहरादून के दर्शनीय स्थल राजाजी राष्ट्रीय उद्यान – Tourist Places in Dehradun in Hindi Rajaji National Park

देहरादून में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक राजाजी राष्ट्रीय उद्यान है, जो शिवालिक पर्वत श्रृंखलों में वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के देहरादून, हरीद्वार और पौड़ी गड़वाला जिलों में फैला हुआ प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। इस राष्ट्रीय उद्यान में हाथी, भालू, चीतल, सांभर, जंगली सूअर, काकर और जंगली विल्लियों जैसे कई वन्यजीवों को आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा यह राष्ट्रीय उद्यान कई पक्षियों का घर भी है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 820 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता समृद्ध वन्यजीव के कारण वन्यजीव प्रेमियों को अकसर आकर्षित करता है।  

देहरादून में घूमने की जगह, वन अनुसंधान संस्थान –  Dehradun me Ghumne ki Jagah Forest Research Institute

  Forest Research Institute

वन अनुसंधान संस्थान भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और देहरादून में एक आकर्षक पर्यटक आकर्षण है। यह देहरादून शहर के हरी भरी हरियाली के बिच स्तिथ है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह संस्थान वानिकी के विभिन्न पौधों, जलवायु, जानवरों, जंगलों के शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करता है। देहरादून में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक यह अपनी परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।

देहरादून का प्रसिद्ध खाना – Famous Food in Dehradun in Hindi 

देहरादून अपनी खुशनुमा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा उत्तर भारतीय पहाड़ी भोजन से लेकर प्रामाणिक चीनी और तिब्बतीय व्यंजनों तक अपने अलग अलग व्यजनों के लिए जाना जाता है।

पहाड़ियों के व्यजनों में कंडली का साग, गहत की दाल, आलू के गुटके, कफली और गुलगुला शामिल है। कुमार स्वीट्स और आनंदम स्वीट्स जैसी पारम्परिक मिठाइयों में बाल मिठाई, अरसा और झिंगोरा की खीर शामिल है। देहरादून के कन्फेक्शनरी और बेकरी के पिस्ता और आटा बिस्कुट, रक्स और पेस्ट्री पुरे भारत में प्रसिद्ध है। एलोरा के मेल्टिंग मोमेंट्स, स्टैंडर्ड बेकर्स और ग्रैंड बेकर्स फेमस है। स्टिक जॉ कैंडी देहरादून की एक और स्थानीय विशेषता है। हनुमान चौक के प्रसिद्ध चेतन पूरी वाला की कचौरी स्तानीय लोगों की पसंदीदा है।

यहाँ उत्तर भारतीय, तिब्बती, चीनी, थाई, इतलाबी, दक्षिण भारतीय व्यंजन  भी उपलब्ध है। आप यहाँ प्रत्येक गली, मोहल्ले में सड़क के किनारे लगे खाने के स्टॉल का भरपूर आनंद ले सकते हैं।   

देहरादून घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Dehradun in Hindi 

हालाँकि देहरादून साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन देहरादून घूमने का सबसे सही समय मार्च से जून तक का है जब तापमान 15 डिग्री से 35 डिग्री के बिच रहता है। क्यों कि इन महीनों में यहाँ का मौसम सुहावना और साफ होता है जो घूमने के लिए एक आदर्श समय है। मानसून के दौरान देहरादून का मौसम काफी सुहावना होता है। बरसात का मौसम जून के मध्य से शुरू होती है और सितंबर की शुरुआत तक रहती है।

देहरादून कैसे पहंचे – How to Reach Dehradun in Hindi 

वायु मार्ग – By Air : जॉली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून का निकटतम हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग –  By Rail : देहरादून देश के प्रमुख और अन्य शहरों से रेल मार्ग द्वार जुड़ा हुआ है। यह शहर उत्तर रेलवे का अंतिम बड़ा स्टेशन है। यहाँ के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों से ट्रैन सेवाएं उपलब्ध है।

सड़क मार्ग – By Road : सड़क मार्ग द्वारा देहरादून देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए देश के प्रमुख हिस्सों से नियमित रूप से बसें चलती है।


और पढ़े 

2 thoughts on “देहरादून के 10 सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल – Dehradun Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment