delhi me ghumne ki jagah: यमुना नदी के किनारे पर बसे महानगर दिल्ली को यदि भारत का दिल कहा जाए तो कोई अनुचित बात नहीं होगी। यह भारत गणराज्य की राजधानी है तथा भारत के मध्य में स्थित है। यह शहर प्रत्येक देशी और बिदेशी नागरिकों को अपने दिल में बसाता है। इसीलिए इस महानगर का नाम दिल्ली है। दिल्ली को बसना में मुग़ल शासकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। 15 से 17 वी शताब्दी तक मुसलमानों के अधीन रही दिल्ली का आधुनिक स्वरुप अंग्रेजों की देन माना जाता है।
भारत के राजधानी दिल्ली अपनी समृद्ध संस्कृति, नाइटलाइफ़, स्वादिष्ट व्यंजन और तंग बाजार के लिए दुनिया में बहुत अच्छी तरह से जाना जाता है। यह शहर भारत के उन पर्यटन स्थलों में से एक है जहाँ हर कई आना चाहता है और अपना रूचि के अनुसार यहाँ सब कुछ पाना चाहता है। यह शहर प्राचीन विरासत से भरा पड़ा है और विरासत यात्रा के लिए यह बिलकुल आदर्श जगह है क्योंकि यह जमा मस्जिद,निज़ामुद्दीन दरगाह, लाल किला हिमायूँ का मकबरा कुतुब मीनार जैसे शीर्ष पर्यटक आकर्षणों से सुसज्जित है जो पर्यटकों को इतिहास में एक अविश्वसनीय स्तर पर ले जाती है।
सभी को नमस्कार, उम्मीद करता हूँ आप सभी बिलकुल सही होंगे, दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक, दिल्ली परंपरा और आधुनिकता का एक प्रमुख मिश्रण है, जो धार्मिक केंद्र और भारत के सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण है। भारत के यादगार इतिहास को समेटे महानगर दिल्ली हमेशा से ही देशी और बिदेशी पर्यटकों को लुभाता रहा है। इसीलिए साल भर दिल्ली हमेशा पर्यटकों को से भरा रहता है। अगर आप एक ऐतिहासिक शहर के यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं साथी ही आप स्वादिष्ट व्यंजन के साथ खरीदारी और नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से दिल्ली आप के लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।
Table Contents
History of Delhi in Hindi – दिल्ली के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य
- दिल्ली की स्थापना 11 वी शताब्दी में तोमर वंश के राजपूत सम्राट ने की थी।
- तोमर वंश के बाद यहां चौहान वंश का सम्राज्य रहा।
- 1191 में पृथ्वीराज चौहान और महम्मद गौरी के बिच जंग हुई, जिसमे मुहम्मद गौरी की बुरी तरह हार हुई।
- 1192 में मुहम्मद गौरी ने चौहान साम्राज्य पर बिजय प्राप्त की और पृथ्वीराज चौहान को बंदी बनाकर परास्त किया।
- इसके बाद से दिल्ली पर मुग़लों के शासन की शुरुआत हुई। जो लगभग 600 साल तक बरकरार रही
- 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मुग़ल सम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुरशाह जफर की गद्दी से उतार दिया गया और दिल्ली को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया।
- 1912 में भारत की राजधानी कोलकाता के बजाय दिल्ली घोषित की गई।
- 1 नवंबर, 1956 को दिल्ली को संघशासित प्रदेश माना गया।
- दिल्ली विकाश हेतु 1966 में संसद द्वारा दिल्ली प्रशासन एक्ट 1966 पारित किया गया। इस एक्ट के अंतर्गत दिल्ली में एक महानगर परिषद् की व्यवस्था की गई।
- दिसंबर 1991 में संसद ने संविधान अधिनियम के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया।
- वर्तमान में दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है।
राजधानी : नई दिल्ली
जनसँख्या : 1.9 crores
भाषाएँ : हिंदी, इंग्रजी, पंजाबी, उर्दू
हवाई अड्डे : पालम एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
जलवायु : ग्रीष्मकाल औसतन 45 डिग्री से 35 degree
शीतकाल औसतन 20 डिग्री से 4 डिग्री
मानसून : जून से सितंबर
और पढ़े :
Delhi Me Ghumne Ki Jagah Lal Qila – दिल्ली में घूमने की जगह लाल किला
अपने सैंदर्य स्थापत्य कला के अनूठे उदाहरण के कारण लाल किला बिश्वा भर में प्रसिद्ध है। इसका निर्मणा शहेंशाह शाहजहां ने 1638 में आरम्भ करबाया था, जो 1648 में जाकर पूरा हुआ था। यह किला 2 किलोमीटर के लम्बे क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मोती मस्जित, दीवान-ऐ-आम, दीवान-ए-खास, शाही स्नान-गृह और रंगमहल इस किले का मुख्या आकर्षण है। इसके अलाबा यहां स्थित संग्रहालय में मुगलकाल के अस्त्र-शास्त्र, वस्त्राभूषण और चित्रकला की उत्कृष्ट कृतियां आज भी सुरक्षित हैं। लाल किला में भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 35 प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 भारतीय मुद्रा प्रति व्यक्ति है।
Tourist Places in Delhi in Hindi Jama Masjid- दिल्ली में घूमने के जगहा, जमा मस्जित
जमा मस्जित लाल किले के सामने स्थित है। यह मुग़ल स्थापत्य कला का जीता जागता उदहारण है। इसका निर्माण शाहजहां ने 1650 में आरम्भ करबाया था। 1658 में यह मस्जित बनकर तैयार हुई थी। 40 मिटेर ऊँची तथा 3 प्रबेश द्वार वाली इस मस्जित में 25000 लोग एक साथ बैठकर नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जित के पूर्वी छोर से लाल किला बेहद आकर्षक दिखाई देता हे।
Delhi Me Dekhne Wali Jagah Purana Qila – दिल्ली में देखने वाली जगह पुराना किला
पुराना किला हमारे पौराणिक अतीत को अपने में समेटे है। माना जाता है की इसे महाभारत काल में पांडवों ने बनवाया था। बाद में शेरशाह सूरी ने इसे अपने पसंद से दोबारा बनवाया था। लाल किले की तरह यह किला भी 2 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है। यह किला दिल्ली आने वाले सैलानियों को आकर्षित किए बिना नहीं रहता। इस किले के पास ही एक झील है, जहां नौका विहार का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है।
Delhi Tourism in Hindi Humayun’s Tomb- दिल्ली का मशहूर जगह हुमायूं का मकबरा
हुमायूं का मकबरा दिल्ली में घूमने के लिए और एक बहेतरीन आकर्षण है जो पुरे दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह मकबरा मथुरा रोड पर स्थित है। इस किले का निर्माण शेनशाह अकबर की माता बेगम हमीदा ने 1564-73 में करबाया था। इस मकबरे में हुमायूँ, हुमायूँ की पत्नी, दारा शिकोह, फारूक शायर और आलमगीर द्वितीय की भी कब्रें हैं। हुमायूँ के मकबरे का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 30. प्रति व्यक्ति, विदेशी पर्यटकों के लिए 500 प्रति व्यक्ति, वीडियो फिल्माने के लिए 25 भारतीय मुद्रा है।
Delhi Ke Pramukh Darshaniya Sthal Birla Temple- दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थल बिरला टेम्पल
बिरला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कनॉट प्लेस से मुश्किल से 2 किलोमीटर दूर है। बिरला मंदिर दिल्ली का एक विख्यात हिंदू मंदिर है जहां पर सभी जाति के लोगों को जाने का अनुमति है। इसका निर्माण प्रसिद्ध उद्योगपति बिरला ने 1938 में करवाया था। यह आकर्षक मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है इसलिए इस मंदिर को लक्ष्मीनारायण मंदिर कहा जाता है।
Delhi Ke Paryatan Sthal Tughlaqabad Fort – दिल्ली की पर्यटन स्थल तुगलकबाद किला
तुगलकाबाद किला दिल्ली का एक खंडहर किला है। यह 6 किलोमीटर से अधिक में फैला है और इसे 1324 में तुगलक वंश के संस्थापक गियास-उद-दीन तुगलक ने बनवाया था। किला लगभग 10-15 मीटर ऊंची कठोर दीवारों के साथ पत्थर से बनी एक विशाल संरचना है। इसमें 13 दरवाजे, 7 तालाब तथा एक कुआँ हैं। यह कुआँ 80 फ़ीट गहरा है। दिल्ली में घूमने के लिए तुगलकाबाद किला एक अच्छा आकर्षण है।
Tourist Places in Delhi in Hindi Lotus Temple – दिल्ली की फेमस जगह लोटस टेम्पल
लोटस टेम्पल भारत की राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित है। कमल के फूल की तरह बने इस मंदिर को बहाई मंदिर भी कहा जाता हे। यह मंदिर अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत मंदिर है क्योंकि न तो इस मंदिर में कोई मूर्ति है और न ही किसी प्रकार के धर्म को समर्प्रित हे। 80 के दशक में बना यह कमलाकृति मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्या केंद्र है और दिल्ली में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक है।
Delhi Me Ghumne ki Jagah Jantar Mantar – दिल्ली पर्यटन स्थल जंतर मंतर
जंतर मंतर भारत की राजधानी दिल्ली में स्तिथ एक सूंदर बोधशाला है। इसका निर्माण 1725 में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने करवाया था। दिल्ली का जंतर मंतर जयपुर, वाराणसी, उज्जैन और मथुरा के बाद राजा जयसिंह द्वारा निर्मित 5वी एक जैसे जगहा है, यह जगह दिल्ली संसद मार्ग पैर स्थित है। यह स्थल बैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Tourist Places in Delhi in Hindi India Gate – दिल्ली का फेमस जगह इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया गेट बिश्वा भर में प्रसिद्ध है। इसे 1921 में प्रथम विश्व युध्द में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के याद में बनाया गया था। यह 42 मिटेर ऊँचा है। इस पैर शहीदों के नाम अंकित हैं। यहाँ पर दिन रात अमर जवान जोय्ति जलती हैं।
Delhi Me Ghumne Ki Jagah Teen Murti – तीन मूर्ति भवन दिल्ली पर्यटन स्थल
किसी समय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आवास स्थल रहा तीनमूर्ति भवन अब एक संग्रहालय का रूप धारण कर चूका है। यहाँ एक पुस्तकालय भी है, जिसमे लगभग 30 हजार पुस्तक हैं। इस भवन के भीतर ही नेहरू तारामंडल है। इसमें खगोल संबंधी कार्यक्रम एवं गतिविधियां देखि जा सकती हैं।
Delhi Me Ghumne Ki Jagah Akshardham – दिल्ली की मशहूर जगहा अक्षरधाम
भारत की राजधानी पैर जगमगाता लगभग 100 एकड़ में फैला अक्षरधाम अद्भुत शिल्पकलाओं की एक सम्मोहक प्रस्तुति है, जो भारतीय संस्कृति की प्रमाणित धरोहर है।
दशद्वार : दशद्वार दासों दिशाओं के प्रतिक है। जो वैदिक शुभकामनायों की प्रतिबंधित करते हैं।
भक्तिद्वार : भारतीय परंपरागत शील का भक्तिद्वार हमें भक्तभाब के अनोखा संसार में ले जाता है।
मयूर द्वार : अक्षरधाम के इस स्वागत द्वार में हम 869 कलमंडित स्तम्भों में मयूरों की झांकियां देख सकते हैं।
श्रीहरि चरणारविंद : दो मयूरद्वारों के मध्य में 16 मांगलिक चिन्हों से अंकित ये श्रीहरि चरणारविंद इस धरा पर भगवान श्रीहरि चरणारविंद इस धरा पर भगवान श्री स्वामी नारायण की दिव्या अवतरण की स्मृति में स्थापित किए गए हैं।
अक्षरधाम महलाय : विशाल परिसर के केंद्र में है भाव्य महालया अक्षरधाम। गुलाबी पत्थर और संगमरमर के संयोजन से बनाए गए इस महालया में 234 कलमंडित स्थंभ, 9 कलयुक्त घुमट मंडपम, 20 चतुष्कोण शेखर और 20,000 से भी अधिक कलात्मक शिल्प हैं। इसकी ऊंचाई 141 फ़ीट तथा छोड़ाए 316 फ़ीट है।
मूर्ति : महालय के मध्य में भगवान स्वामी नारायण की पंचधातु से निर्मित, स्वर्ण मंदिर, 11 फ़ीट ऊँची मूर्ति नमनाभिराम है। कलमंडित सिंहासनों में विराजमान भगवान श्री लक्ष्मी नारायण श्री रामचंद्र सीताजी, श्रीकृष्ण राधाजी और श्री महादेव पार्वतीजी की संगमरमर की मूर्तियां दर्शनीय हैं।
गजेंद्र पीठ : अक्षरधाम का मध्य महालय 1070 फ़ीट लम्बी गजेंद्र पीठ पर स्थित है। यह 3000 टन पत्थरों से बना है और संसार में मौलिक एवं अद्वित्तीय सिलपमाला है
यज्ञ पुरष कुंड एवं संगीतमय फव्वार : लाल पत्थरों से निर्मित यह कुंड प्राचीन भरतिया कुंड परंपरा का विशालतम कुंड है। 300 × 300 फुट लम्बा यह कुंड भारत में सबसे बड़ा हैं। कुंड के मध्य में कमल के आकर के संगीतमय फव्वर बिशेष रूप से दर्शनीय हैं।
अक्षरधाम घाट : यहाँ से आप हर्बल औषधियें के अलावा पूजा का सामान भी खरीद सकते हैं
भारत उपवन – सांस्कृतिक उद्यान : अक्षरधाम के सामने 22 एकड़ में फैले भारत उपवन में ऊँची हरी ढलानों के बिच बृक्षों और पुष्प पौधों का कलात्मक अभियोजन किया गया है। यहाँ दोनों और भारत के महान व्यक्तित्व के 8 फुट ऊँचे 65 कारयस्लिप राष्ट्रीय गोरब की अनुभूति करते हैं।
Tourist Places in Delhi in Hindi Lodhi Garden – दिल्ली के प्रसिद्ध जगह लोधी गार्डन
Tourist Places in Delhi in Hindi 2021 लोधी गार्डन पर्यटकों के लिए उपयुक्त पिकनिक स्थल है। दिल्ली शहर के दक्षिणी मध्य इलाके में बना यह सुंदर उद्यान है जो पर्यटकों का पसंदिता जगहा हे, पहले ब्रिटिश काल में इस बाग का नाम लेडी विलिंगटन पार्क था। यहाँ प्रकृति की मनहोर दृस्य देखते ही बनती है। इस उद्यान क्षेत्र का विस्तार लगभग 90 एकड़ में है जहां उद्यान के अलावा दिल्ली सल्तनत काल के कई प्राचीन स्मारक भी हैं जिनमे में मुहमद शाह का मकबरा, बड़ा गुम्बद, शीश गुम्बद और सिकंदर शाही मकबरा नाम की चार इमारतें हैं। जो दर्शनीय है।
Delhi Ka Sabse Prasidh Jagha Qutub Minar Delhi – दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध जगह क़ुतुब मीनार
कुतुब मीनार भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली में स्थित है। इसका निर्माण गुलाम वंस के शासक कुतुबद्दीन ऐवक द्वारा 12 वीं शताब्दी में निर्माण कार्य आरम्भ किया गया था लकिन इस मीनार को पूरा इल्तुतमिश ने किया था। क़ुतुब मीनार दुनिया की सबसे बड़ी ईटों की दीवार है जिसकी ऊंचाई 73 मीटर है। क़ुतुब मीनार को मार्बल और लाल पत्थर से बनाया गया है। पांच मंजिला इस मीनार का निर्माण मुख्यतः नक्षत्रों के अध्यन के लिए किया गया था। यहाँ एक लोह स्तंभ भी है, जिसमें आज तक जंग नहीं लगा है। क़ुतुब मीनार में भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 30 प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 भारतीय मुद्रा प्रति व्यक्ति।
Delhi Tourist Places in Hindi Surajkund – सूरजकुंड दिल्ली की फेमस प्लेस
इस ऐतिहासिक पिकनिक स्थल का निर्माण तोमर वंस के राजा अनंगपाल के पुत्र सूरजपाल ने 686 ई. में करवाया था। वैसे आजकल यह स्थान खंडहर का रूप धारण कर चूका है, फिर भी यहाँ स्तिथ जलाशय की सीढ़ियां देखकर लगता है की कभी यहाँ मध्य और विशाल जलाशय रहा होगा। यहाँ प्रतिवर्ष हस्तशिल्प और अन्य कलात्मक वस्तओं का मेला लगता है, जो देखने लायक है।
Tourist Places in Delhi In Hindi Rajghat – दिल्ली की सबसे मशहूर जगह राजघाट
राजघाट भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित स्मारक है, जहां भारत की राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार 1948 में उनके हत्या के बाद किया गया था। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की समधि उनके संघर्षपूणॅ जीवन का स्मरण करती हे। यहाँ हरे भरे गार्डन भी हैं जहां पर्यटक यहां की वातावरण का आनंद भी उठा सकते हैं। राजघाट के पास ही गांधी संग्रहालय है, जहां महात्मा गांधी से जुडी कई महत्पूर्ण बस्तुयें का अनूठा संग्रह पर्यटकों आकर्षित करता है।
राजघाट के पास ही पंडित जवाहरलाल नेहरू की समधि शांति वैन, लाल बहादुर शास्त्री की समधि विजय घाट एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की समधि शक्ति स्थल देखने यग्य है।
Delhi Me Ghumne Ki Jagah Chandni Chowk Delhi – दिल्ली की प्रसिद्ध मार्किट चांदनी चौक
Delhi Ke Lokpriyo Jagha Agrasen ki Baoli Delhi – दिल्ली के लोकप्रिय जगह अग्रसेन की बावली
अग्रसेन की बावली दिल्ली में स्तिथ एक रचोक स्मारक है, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते है। 15 मिटेर चौड़े और 60 मिटेर लम्बे इस ऐतिहासिक कुआँ के देखभाल भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। ऐसा माना जाता है की इस स्मारक का निर्माण महाभारत काल की महान राजा अग्रसेन ने करवाया था। इस बावली में 103 सेडियां है और किसी काल में इसका इस्तेमाल पानी एकत्रित करने के लिए किया जाता था।
Delhi Tourism Me Dekhne Layak Sthan Connaught Place – दिल्ली पर्यटन स्थल कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे बड़ा व्यवसायिक एवं दिल्ली का मुख्या आधुनिक बाजार है, जिसे अंग्रेजों ने 1920-21 में बनाया था। इसके चरों और खरीदारी के दुकानों हैं। जहाँ सबकुछ उपलब्ध है। यहाँ पर सुपर बाजार एवं भूमिगत पालिका बाजार भी है।
Best Time to Visit Delhi in Hindi – दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय
वैसे दिल्ली घूमने कभी भी जा सकते हैं लकिन दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच है क्योंकि इस दौरान मोसम सबसे अच्छा रहता है। इन महीनो में लाखो संख्या में देशी और बिदेशी पर्यटक दिल्ली घूमने के लिए आते हैं और भारत के राजधानी दिल्ली उनको भरपूर स्वागत करता है।
How to Reach Delhi in Hindi – दिल्ली कैसे पहंचे
भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्तिथ दिल्ली देश के सभी हिस्सों से आसानी से पहंचा जा सकता है। यह शहर देश के प्रमुख हिस्सों से हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
वायु मार्ग : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) है जो देश का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा माना जाता है। यह हवाई अड्डा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के सेवा करने वाला मुख्य हवाई अड्डा है। राजधानी दिल्ली के लिए देश के सभी प्रमुख शेहरें से सीधी उड़ान उपलब्ध है।
रेल मार्ग : जो लोग ट्रैन में यात्रा करना चाहते हैं वे नई दिल्ली स्टेशन के लिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा दिल्ली में तीन और रेलवे स्टेशन है हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे टर्मिनल। देश के सभी प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए सीधी ट्रैन उपलब्ध है।
सड़क मार्ग : दिल्ली देश के लगभग सभी प्रमुख शेहरें से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा टूरिस्ट बसें और टैक्सियां भी उपलब्ध है।
3 thoughts on “दिल्ली में घूमने की जगह – Tourist Places in Delhi in Hindi”