Dubai Tourist Places in Hindi : दुबई संयुक्त अमीरात का एक प्रसिद्ध और आलीशान शहर है जो अरब रेगिस्तान के बिच में बसा है। एक तरफ यह शहर अरब अमीरात का राजधानी है, साथ ही साथ अरब अमीरात का सबसे आबादी वाला शहर भी है। दुबई दुनिया का एक ऐसा शहर है जहाँ जाना सभी के लिए एक सपना होता है क्योंकि यहाँ की गगनचुंबी ईमारत, शानदार शॉपिंग मॉल, अति आधुनिक जीवन शैली और आकर्षक नाइटलाइफ़ दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ऊँची ऊँची इमारतों से लेकर सांस्कृतिक आकर्षणों तक दुबई विभन्न आकर्षणों से भरा हुआ है।
दुनिया के सबसे शनदार और आश्चर्यजनक पर्यटन स्थलों में से एक दुबई गगनचुंबी इमारतों के साथ साहसिक गतिविधियों और मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए कभी न खत्म होने वाले अवसर प्रदान करता है। कहा जाता है की पुराने समय में यह सिर्फ फारसी की खाड़ी के पास स्थित एक देश था, लेकिन आज यह शहर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और दुनिया की सबसे आधुनिक जीवन शैली के लिए पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है जो दुनिया के सभी हिस्सों से पर्यटकों को अक्सर आकर्षित करता है। इसलिए दुबई दुनिया में चौथा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थान बन चूका है।
सभी को नमस्कार, उम्मीद ही आप सभी अच्छे होंगे। दुबई एक ऐसा शहर है जहाँ हर कोई अपने जीवन में एक बार जरूर जाना चाहता है। यह शहर प्रकृति से लेकर मानब निर्मित तक कई चमत्कारों से घिरा हुआ है जो इसे दुनिया की सबसे बहेतरीन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनाते हैं। यह शहर सभी प्रकार के रूचि रखने वाले लोगों के लिए अनूठा आकर्षण प्रदान करता है। यह शहर बिश्व प्रसिद्ध मानव निर्मित सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा के लिए बहुत लोकप्रिय है और शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थान भी रहा है। अगर आप भी इस आलीशान शहर की यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं और दुबई की सभी पर्यटन स्थलों के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहा रहे हैं तो इस लेख में दुबई के सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है।
और पढ़े : श्रीलंका में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल
Table Contents
दुबई पर्यटन स्थल बुर्ज अल अरब – Dubai Tourist Places in Hindi Burj-Al-Arab
बुर्ज अल अरब दुबई के सबसे प्रतिष्ठित और शानदार स्थलों में से एक है। यह दुबई के पर्यटन स्थलों में सबसे खास है जिसे दुनिया की चौथा सबसे ऊँची होटल माना जाता है। यह दुबई का सबसे आलीशान होटल है और होटल के अंदुरुनी हिस्से को 24 कैरेट सोने से सजाया गया है। पर्यटक इस होटल की पाल के आकर की वास्तुकला देख कर जरूर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह दुनिया की सबसे महंगी हटेलों में से एक है और दुबई के पर्यटन में एक प्रभावशाली आकर्षणों है।
दुबई का सबसे प्रसिद्ध जगह बुर्ज खलीफा – Dubai ka Sabse Prasidh Jagah Burj Khalifa
बुर्ज खलीफा या बुर्ज दुबई जिसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना जाता है। यह दुबई में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में माने जाने वाले, बुर्ज खलीफा कई आकर्षणों से युक्त हैं। 828 मीटर की ऊंचाई वाले इस अद्भुत गगनचुंबी इमारत में कई रेस्तरां, आवास और एक विशाल स्विमिंग पूल है। यह दुनिया की सबसे ऊँची मानव निर्मित ईमारत है और पुरे दुबई में सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
दुबई का सबसे लोकप्रिय जगह पाम जुमेराह – Dubai Tourism in Hindi Palm Jumeirah
पाम जुमेराह दुबई के सबसे प्रसिद्ध कृतिम दीपों में से एक है और यह दुबई में एक अद्भुत और रोमांचक पर्यटक आकर्षण है। अपनी ताड के पेड़ के आकर की तरह देखने वाला यह एक मानव निर्मित द्वीप है जो फारसी की खाड़ी में स्तिथ है। यह स्थान कई लक्जरी होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और अन्य कई आकर्षणों का घर है। यह स्थान वास्तव में पर्यटकों को शामिल होने के लिए कई गतिविधयां प्रदान करता है जिनमें शॉपिंग मॉल से लेकर लक्ज़री बीच रिसॉर्ट्स तक शामिल हैं। पाम जुमेराह दुबई में घूमने के लिए एक बहेतरीन स्थान है जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक अद्भुत आकर्षण का मजा ले सकते हैं।
दुबई में घूमने की जगह दुबई फ्रेम – Dubai me Ghumne ki Jagah Dubai Frame
दुबई फ्रेम एक प्रतिष्ठित सरांचा है जो नए और पुराने दुबई के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करती है। यह दुबई में एक शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में से एक है और दुबई में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। सबसे खास बात यह है की फ्रेम के ऊपर से एक तरफ दुबई और दूसरे तरफ नया दुबई देखा जा सकता है जो इस जगह का सबसे बहेतरीन आकर्षण माना जाता है। यह ज़ाबील पार्क में स्थित है और दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेम के रूप में माना जाता है। वास्तुकला के बात करें तो यह 150 मिटेर की ऊंचाई पर दो टावर हैं जो शीर्ष पर 93 मीटर लंबे पुल से जुड़े हुए हैं। यह स्थान दुबई अपनी परिवार के साथ या फिर अपनी दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे शानदार जगह है।
दुबई पर्यटन स्थल दुबई संग्रहालय – Dubai Tourist Places in Hindi Dubai Museum
दुबई शहर की सबसे प्रमुख आकर्षणों में दुबई संग्रहालय एक शानदार पर्यटन स्थल है जो इतिहास के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक बहेतरीन जगह है। दुबई में प्रसिद्ध अल फहीदी किले का एक हिस्सा होने के कारण, यह संग्रहालय संयुक्त अरब अमीरात की सबसे पुरानी इमारत है और संस्कृति के लिए दुबई में एक अनूठा आकर्षण है। संग्रहालय का आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प चमत्कार अरब दुनिया की एक शानदार झलक दिखता है। यह संग्रहालय आदिवासियों के पारंपरिक जीवनशैली और उनसे जुड़े इतिहास को पदर्शित करता है। अगर आप वास्तव में दुबई की संस्कृति और इतिहास को देखना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
दुबई में देखने लायक जगह दुबई फाउंटेन – Dubai me Ghumne Layak Jagah Dubai Fountain
दुबई फाउंटेन दुबई में और एक शानदार आकर्षण है जो दुनिया का सबसे बड़ा कोरियोग्राफ किया गया फाउंटेन शो है और दुबई में सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह दुनिया की सबसे बड़ा डांसिंग फाउंटेन है और यहाँ आने वाले सभी के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र भी है। इस शानदार जल स्मारक के डिजाइन में विभिन्न आकारों के पांच वृत्त और दो चाप शामिल हैं। यह दुबई शहर के बुर्ज खलीफा झील में स्थित है जिसे एक अद्वितीय डिजाइन में बनाया गया है। यह विशाल संगीतमय फव्वारा वास्तव में देखने लायक है।
दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर ज़ू – Dubai Aquarium and Underwater Zoo
दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर ज़ू दुबई में एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है जो कई समुद्री प्रजातियों का घर है और पर्यटकों को नीचे सुरंगों में इन प्रजातियों को देखने के लिए अबसर मिलता है जो की बहुत रोमांचक अनुभव होता है। दुबई मॉल में स्थित, यह 33,000 से अधिक जलीय जानवरों का घर है, जिसमें 140 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं। इस एक्वेरियम में शार्क के सबसे बड़े संग्रह भी है। इसके अलावा यहाँ पानी के नीचे चिड़ियाघर, कांच के नीचे नाव पर्यटन, पिंजरे स्नोर्कलिंग और शार्क डाइविंग सहित विभिन्न गतिविधियाँ हैं। दुबई में परिवार के साथ घूमने के लिए इसे बेहतर स्थान सायद ही कहीं है।
दुबई में आकर्षक जगह दुबई मॉल – Dubai me Akarshak Jagah The Dubai Mall
दुबई मॉल दुबई में सबसे आकर्षक और मनोरंजन स्थल है जो रोजाना बड़ी तादाद में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह मॉल बुर्ज खलीफा के बगल में स्तिथ है और विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 250 कमरों वाला लक्ज़री होटल, 22 सिनेमा स्क्रीन और 120 रेस्तरां और कैफे भी हैं। पर्यटक यहाँ एक रोमांचक समय बिताने के लिए आते हैं और मनोरंजन और अवकाश के आकर्षण के साथ एक अद्वितीय अनुभव का आनंद लेते हैं। इस मॉल में विश्व स्तरीय दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर चिड़ियाघर है। यहाँ पर्यटक कई दिलचसप गतिविधयों के साथ खरीदारी का भी मजा उठा सकते हैं। कहा जाये तो दुबई मॉल दुबई में एक अद्भुत आकर्षण प्रदान करता है यह दुबई में उन स्थानों में से एक है जहाँ पर्यटक बार बार जाना पसंद करते हैं।
दुबई के दर्शनीय स्थल दुबई क्रीक – Dubai Tourism in Hindi Dubai Creek
दुबई में घूमने के लिए दुबई क्रीक दुबई में सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है। यह खारे पानी की क्रीक संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और शहर को दो भागों में विभाजित करती है। यह खारे पानी का नाला दुनिया भर के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता था और शहर के शुरुआती विकास के लिए इसका काफी महत्व रहा है। आज यह दुबई में एक आकर्षक स्थान है और दुबई में घूमने के लिए एक लोकप्रिय जगह है।
दुबई का सबसे लोकप्रिय जगह दुबई डोल्फिनॉरियम – Dubai Tourist Places in Hindi Dubai Dolphinarium
दुबई डॉल्फिनारियम दुबई के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक जो दुबई में अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। यह स्थान पारिवारिक मनोरंजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस जगह की प्रमुख आकर्षण डॉल्फ़िन और सील का प्रदर्शन है जिसे देखने के लिए पर्यटक खींचे चले आते हैं। प्रदर्शन के दौरान यह जानवर कई मनोरंजन गतिविधियां करते हैं यहाँ तक की बास्केटबॉल भी खेलते हैं। वास्तव में दुबई डॉल्फिनारियम का दौरा करना दुबई में करने वाली सबसे शानदार चीजों में से एक है।
दुबई में घूमने की जगह दुबई मरीना – Dubai me Ghumne ki Jagah Dubai Marina
दुबई मरीना दुबई में एक मानव निर्मित नहर शहर है जिसे फ़ारसी की खाड़ी तटरेखा के 3 किलोमीटर के विस्तार के साथ बनाया गया है। यह दुबई के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है और कई शानदार होटलों से लेकर रेस्तरां और शॉपिंग मॉल से भरा हुआ है। यह दुनिया के सबसे बड़ा मानव निर्मित मरीनाओं में से एक है जो 200 से अधिक ऊँची इमारतों का घर भी है। यह दुबई में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।
दुबई का सबसे शानदार जगह दुबई मिरेकल गार्डन – Dubai Tourist Places in Hindi Dubai Miracle Garden
दुबई मिरेकल गार्डन प्राकृतिक फूलों से भरा एक शानदार बगीचा है जिसे दुनिया के सबसे आकर्षक प्राकृतिक फूलों के बगीचों में से एक माना जाता है। यह उद्यान 72,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है जिसमें 50 मिलियन से अधिक फूल और 250 मिलियन पौधे शामिल हैं। सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बगीचों में से एक होने के नाते, यह विभिन्न प्रकार के फूलों, अंतहीन आकर्षणों और मनोरंजन क्षेत्रों का घर है जो पर्यटकों अकसर आकर्षित करता है।
दुबई टूरिज्म ग्लोबल विलेज दुबई – Dubai Tourism in Hindi Global Village Dubai
ग्लोबल विलेज एक ऐसा गंतव्य है जो एक अद्भुत अंतरराष्ट्रीय खरीदारी अनुभव प्रदान करता है। यह दुबई में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और अपने परिवार और दस्तों के साथ घूमने के लिए एक आकर्षक जगह है। रात के समय यह पूरा गांव रंगीन और सजावटी से जगमगा उठता है जो एक रोमांचक माहौल पेश करता है। आमतौर पर अक्टूबर से मई तक चलने वाला, ग्लोबल विलेज साल के पांच महीनों के लिए खुला रहता है और उस दौरान लाखों पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं।
दुबई का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Local Food in Dubai in Hindi
दुबई संयुक्त अरब अमीरात का सबसे खूबसूरत और आबादी वाला शहर है। यह शहर अपनी आकर्षक पर्यटन स्थल, खरीदारी, सबसे ऊंची इमारतों और कई दिलचस्प आकर्षणों के लिए बिश्व भर में प्रसिद्ध है। साथ ही यह शहर अपनी स्थानीय लोकप्रिय स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है और पर्यटकों को यहां परोसे जाने वाले व्यंजन बहुत पसंद आते हैं। यहाँ की प्रसिद्ध व्यंजनों में मार्गोगटा, लुकाईमात, कन्फेह, मार्गोगटा, ग़ुज़ि, शीश तावूक, अल हरीस और महलाबिया अदि शामिल हैं। अगर आप दुबई में हैं तो दुबई में घूमने के साथ साथ यहाँ की स्थानीय भोजन का स्वाद जरूर लें।
दुबई घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Dubai in Hindi
दुबई घूमने का सबसे सही समय सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है जो नवंबर से मार्च दौरान होता है। इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है जो दुबई में घूमने के लिए विल्कुल सही समय होता है।
दुबई में कहाँ रुके – Where to Stay in Dubai in Hindi
हालाँकि दुबई एक बिश्व प्रसिद्ध शहर होने के कारण यहाँ ठहरने की कोई समस्या नहीं है। यहाँ आप को कम बजट से लेकर लक्ज़री होटल काफी आसानी से मिल जाती है। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।
दुबई कैसे पहंचे – How to Reach Dubai in Hindi
वायु मार्ग – By Air : दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रमुख और प्रतिष्ठित हवाई अड्डा है जो संयुक्त अरब अमीरात में सबसे व्यस्त अड्डा भी है। यह हवाई अड्डा यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान करता है और दुनिया के हर हिस्सों से उड़ानें प्राप्त करता है। यहाँ के लिए भारत के दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद अदि कई प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानों उपलब्ध है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा, शारजाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हवाई मार्ग से दुबई पहुँचने का एक अच्छा विकल्प है।
और पढ़े :