गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के बारे में पूरी जानकारी – Gateway of India Information in Hindi

Gateway of India in Hindi: गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई में स्तिथ एक ऐतिहासिक सरंचना है, जो अरब सागर के तट पर मुंबई की दक्षिण भागों में स्तिथ है। यह देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है और 100 अधिक बर्षों के इतिहास के साथ भव्य रूप से खड़ा है। गेटवे ऑफ़ इंडिया वह सरंचना है जिसका निर्माण किंग जॉर्ज पंचम और उनकी पत्नी क्वीन मैरी के सम्मान में किया गया था जब वे अपने भारत दौरे पर थे। आज यह देश के एक लोकप्रिय आकर्षण है और भारत के समृद्ध इतिहस और वास्तुकला के चमत्कार का एक भव्य प्रतिक माना जाता है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान निर्मित यह मुंबई का ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है।

सभी को मेरा नमस्कार, उम्मीद है अप सभी बिल्कुल अच्छे होंगे। मुंबई के सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक गेटवे ऑफ़ इंडिया सबसे प्रमुख ऐतिहासिक आकर्षण है। यह केवल देश में ही नहीं वल्कि पुरे दुनिया से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अपोलो बंदर में अरब सागर के सामने खड़ा यह स्मारक इतिहास की गहराई में जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसलिए यह जितना पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थल है उतना ही इतिहास प्रमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक आकर्षण के रूप में जाना जाता है। इसकी अनूठे डिज़ाइन और अद्भुत वास्तुकला के कारण यह भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है और अपने प्रभावशाली इतिहास के कारण साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Gateway of India Kahan Sthit Hai/ gateway of india in hindi

और पढ़े: मुंबई का 10 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल 

गेटवे ऑफ़ इंडिया का इतिहास – Gateway of India History in Hindi

गेटवे ऑफ इंडिया भारत के मुंबई शहर में स्तिथ एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक है। यह स्मारक भारत में ब्रिटिश शासन का एक उत्कृष्ट उदहारण है। हालाँकि गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1911 में अपोलो बंदर में क्वीन मैरी और किंग जॉर्ज पंचम की भारत यात्रा उपलक्ष्य में किया गया था। लेकिन उनके यात्रा के समय इस स्मारक का केवल कार्डबोर्ड मॉडल देख सकते थे। 31 मार्च 1913 में बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर सर जॉर्ज सिडेनहैम क्लार्क स्मारक की प्रारंभिक नींव को रखी थी और उसके बाद जॉर्ज विटेट के अंतिम डिजाइन को 1914 में मंजूरी दी गई थी। लेकिन समारक का वास्तविक निर्माण 1915 में शुरू हुआ और 1924 में इसका निर्माण पूरा हुआ था।

गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण के बाद यह ब्रिटिश अधिकारीयों के लिए भारत में प्रवेश बिंदु के रूप में करता था। दिलचस्प बात यह है की यह वह स्थान है जहाँ से स्वतंत्रता के बाद भारत छोड़ने वाले अंतिम ब्रिटिश अधिकारी गेटवे ऑफ इंडिया के माध्यम से इंग्लैंड चले गए। आज गेटवे ऑफ इंडिया पहला मील का पत्थर है जो समुद्री मार्ग से पहंचने वाले पर्यटकों का स्वागत करता है। यह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है जहाँ पर्यटक अकसर मंत्रमुग्ध होने के लिए खींचे चले आते हैं। इस ऐतिहासिक स्मारक का महत्व देश में आज भी काफी उच्च स्तर पर है जो भारत के गौरवशाली इतिहास को भव्य रूप से दर्शाता है।

गेटवे ऑफ़ इंडिया का वास्तुकला – Gateway of India Architecture in Hindi

gateway of india in hindi/ Gateway of India Kahan Sthit Hai

गेटवे ऑफ इंडिया का वास्तुकला वास्तव में असाधारण है जो सरसेनिक शैली का एक उत्कृष्ट नमूना है। इस सरंचना का निर्माण पिले बेसाल्ट और प्रबलित कंक्रीट किया गया है और इसकी ऊंचाई 26 मीटर है। गेटवे ऑफ इंडिया की निर्माण इंडो-सरैसेनिक शैली में डिजाइन की गई है। इस स्मारक का गुंबद लगभग 48 फीट व्यास है जिसकी कुल लंबाई 83 फीट तक बढ़ जाता है। मेहराब के दोनों ओर विशाल हॉल हैं जिनमें एक समय में लगभग 600 लोगों बैठने की क्षमता है। माना जाता है की  उस समय इस ऐतिहासिक स्मारक की निर्माण की लगत 21 लाख रुपये थी और यह तत्कालीन सरकार द्वारा वहन की गई थी। आज यह विशाल स्मारक मुंबई हार्बर के सामने भव्य रूप से से खड़ा है और वीते इतिहास को दर्शाता हुए हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

गेटवे ऑफ इंडिया का प्रवेश समय – Gateway of India Entry Timing in Hindi

गेटवे ऑफ इंडिया भारत का एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो दुनिया की प्रत्येक हिस्सों से आने वाले पर्यटकों का भरपूर स्वागत करता है। यह स्मारक सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। पर्यटक इस स्मारक की भव्यता और सुंदरता को करीब से देख सकते हैं और इसकी इतिहास को महसूस कर सकते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया का प्रवेश शुल्क – Gateway of India Entry Fee in Hindi

गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। पर्यटक यहाँ देश के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए एक मजेदार समय बिता सकते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया कहाँ स्तिथ है – Gateway of India Kahan Sthit Hai

गेटवे ऑफ इंडिया दक्षिण मुंबई के अपोलो बन्दर क्षेत्र में स्थित है। यह एक शानदार ऐतिहासिक सरंचना है जिसे देखने के लिए देश के विविन्न हिस्सों से लोग आते हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Gateway of India in Hindi

  • गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1911 जॉर्ज पंचम और उनकी पत्नी क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा की याद में किया गया था।
  • गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1924 में पूरा हुआ था और इसे जनता के लिए 1925 में खोल दिया गया था।
  • गेटवे ऑफ इंडिया एक आर्क स्मारक है जो 26 मीटर ऊँचा है और इंडो-सरैसेनिक शैली में डिजाइन की गई है।
  • जब स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के अंतिम अधिकारी ने भारत छोड़ा, तब वे इस संरचना से होकर इंग्लैंड चले गए जो भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रभुत्व के अंत का प्रतीक था।
  • कहा जाता है की इस विशाल सरंचना का निर्माण के लिए कुल 21 लाख रुपये खर्चा हुआ था।
  • वर्त्तमान समय में गेटवे ऑफ इंडिया केवल भारत में ही नहीं वल्कि पूरी दुनिया में एक प्रतिष्ठित समारक है और भारत के इतिहास में एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है।

गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास घूमने की जगह – Places to Visit Near Gateway of India in Hindi

मुंबई में स्तिथ गेटवे ऑफ इंडिया एक लोकप्रिय आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध है जो हर साल लाखों सैलानियों को आकर्षित करता है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ पर्यटक भव्य वास्तुकला के साथ साथ भारत के इतिहास को भी देख सकते हैं। लेकिन गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास घूमने के लिए कई आकर्षक जगह है जिन्हें गेटवे ऑफ इंडिया की यात्रा के दौरान पर्यटकों के द्वारा जरूर दौरा किया जाता है।

1. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

गेटवे ऑफ इंडिया के पास घूमने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एक अच्छा आकर्षण माना जाता है जसे पहले प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय के रूप में जाना जाता था। यह मुंबई शहर की शानदार सरचनाओं में से एक माना जाता है, जिसका स्थापना 1922 में किया गया था। संग्रहालय की प्रमुख आकर्षण में 50000 से अधिक कलाकृतियां और मूर्तियां हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती हैं। इसके अलावा पर्यटक यहाँ संग्रहालय के चारों ओर फैला खूबसूरत उद्यान की सुंदरता का आन्नद ले सकते हैं।

2. कोलाबा कॉज़वे

कोलाबा कॉज़वे मुंबई में और गेटवे ऑफ इंडिया के पास घूमने के लिए एक रोमांचक जगह है जो गेटवे ऑफ इंडिया से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। कोलाबा कॉज़वे मार्किट सड़क के किनारे की दुकानों की एक श्रृंखला है जो कई वस्त्र, गृह सज्जा, किताबें और आभूषण अदि बेचते हैं। खाने के शौकीन लोगों के लिए यह एक आदर्श जगह है क्योंकि यहाँ कई स्ट्रीट-फूड स्टाल भी हैं जहां पर्यटक विभिन्न भोजन का स्वाद ले सकते हैं।

3. मरीन ड्राइव

गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ मरीन ड्राइव मुंबई का एक आकर्षक जगह है। यह स्थान हमेशापर्यटकों से भरा रहता है और मुंबई का सबसे लोकप्रिय स्थान माना जाता है। यहाँ स्थान शानदार सूर्यास्त देखने के साथ साथ शाम को समुद्र के पास आराम करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

4. हाथी गुफा

हाथी गुफा गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास घूमने के लिए एक अच्छी जगह माना जाता है जो गेटवे ऑफ इंडिया के निकट स्तिथ है। हाथी गुफा तक पहंचने के लिए अपोलो बन्दर से एलीफेंटा द्वीप के लिए मोटर बोट से जाना पड़ता है। यह द्वीप गुफाओं के बड़े समूह और चट्टान की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की माना जाता है।

और पढ़े: एलीफैंटा गुफाओं का इतिहास और घूमने की जानकारी

गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Gateway of India in Hindi

वैसे गेटवे ऑफ इंडिया साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन महीनों के दौरान मौसम काफी सुहावना और सुखद रहता है जो इस स्थान को ओर भी आकर्षित बना देता है।

गेटवे ऑफ़ इंडिया कैसे पहंचे – How to Reach Gateway of India in Hindi

हवाई मार्ग – By Air: मुंबई शहर देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुंबई में तीन हवाई अड्डा, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा, और सांता क्रूज़ घरेलू हवाई अड्डा हैं। आप इन तीन हवाई अड्डे में से किसी भी हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं और गेटवे ऑफ इंडिया के लिए टेक्सी या फिर केव के माध्यम से पहंच सकते हैं। 

रेल मार्ग – By Train: मुंबई का छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए देश के कई प्रमुख शहरों से सीधी ट्रैन भी उपलब्ध है।

सड़क मार्ग – By Road: गेटवे ऑफ़ इंडिया सड़क मार्ग से आसानी से पहंचा जा सकता है। गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंचने के लिए आप मुंबई के सभी हिस्सों से अच्छी बस सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं और गेटवे ऑफ इंडिया तक पहंच सकते हैं।


और पढ़े

1 thought on “गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के बारे में पूरी जानकारी – Gateway of India Information in Hindi”

Leave a Comment