गिर राष्ट्रीय उद्यान घूमने की संपूर्ण जानकारी – Information of Gir National Park in Hindi

Gir Rashtriy Udyan: गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रिय उद्यानों में से एक है जिसे एशियाई शेरों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है। यह राष्ट्रिय उद्यान भारत के राज्य गुजरात में जूनागढ़ जिले से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। गिर राष्ट्रीय उद्यान (Gir Rashtriy Udyan) 1412 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है और घास के मैदान, विभिन्न प्रकार की पौधों और कई दुर्लभ जानवरों का घर है। यह भारत का सबसे आकर्षक राष्टीय उद्यानों में से एक है जो न केवल भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करता है वल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक को भी वन्यजीवों को देखने के लिए अकसर आमंत्रित करता है। यह प्रसिद्ध राष्टीय उद्यान बर्ष 1965 में स्थापित किया गया था। आज यह एशियाई शेरों के लिए सबसे बड़े संरक्षण के लिए जाना जाता है।

गुजरात में स्तिथ गिर राष्टीय उद्यान अपने महान जीव विविधता के लिए प्रसिद्ध है जिसे शासन गिर के नाम से जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान मुख्य रूप से एशियाई शेर की रक्षा के लिए जाना जाता है। यह एक सुंदर पार्क है जो वनस्पतियों, जीवों और उभयचरों का प्राकृतक घर है। अफ्रीका के बाद, गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एकमात्र वन क्षेत्र है जहाँ शेर अपने प्राकृतिक आवास में रहते हैं। गिर वन क्षेत्र को वर्ष 1965 में एक संरक्षित वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था और छह वर्षों के बाद इस संरक्षित वन क्षेत्र के 140.4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का विस्तार करके इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया है।

अगर आप वन्यजीवों के प्रति उत्साही है तो इस राष्ट्रीय उद्यान से बेहतर कोई जगह नहीं है। अगर आप भी इस अद्भुत राष्ट्रीय उद्यान के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख में गिर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया गया है। उम्मीद है यह लेख आप सभी को अच्छी जानकारी दे सकता है, धन्यवाद।

Gir Rashtriy Udyan

और पढ़े : सूरत में घूमने के लिए 15 सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल

Table Contents

गिर राष्ट्रीय उद्यान की इतिहास – History of Gir National Park in Hindi

यदि आप कभी गिर राष्ट्रीय उद्यान की इतिहास के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो हम आपको विस्तृत से बताने जा रहे हैं। गिर राष्टीय उद्यान (Gir Rashtriy Udyan) अपनी जीवों और विविध वनस्पतियों के लिए अद्वितीय है। लेकिन इसकी इतिहास बहुत ही गहरा है। अतीत में इस जंगल में बड़ी संख्या में एशियाई शेर थे जो उनके प्राकृतिक आवास में पाए जाते थे। हालाँकि सासन गिर पर ब्रिटिश लोगों, राजाओं और नवाबों का शासन था, लेकिन भारत की आजादी से पहले शेरों को बिना दया के मारने में उन सभी को बेहद गर्व था। इसी कारण  से शेरों के आबादी पूरी तरह से गायब हो गया। 1900 के आसपास पूरे भारत में इतने शेरों का शिकार किया गया कि उस समय गुजरात के गिर वन क्षेत्र में केवल 15 शेर ही बचे थे।

लेकिन उस समय के ब्रिटिश वायसराय ने जूनागढ़ के नवाब को शेरों की घटती आबादी के प्रति सचेत किया। जिसके बाद जूनागढ़ के नवाब ने गिर वन क्षेत्र को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर यहां शिकार पर रोक लगा दी। गिर संरक्षित क्षेत्र 1965 में स्थापित किया गया था और बाद में 1974 में अभयारण्य का विस्तार किया गया और 1975 में अभयारण्य के बीच में गिर राष्ट्रीय उद्यान का गठन किया गया था। आज, गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों के लिए एक महत्वपूर्ण निवास स्थान है।

गिर राष्ट्रिय उद्यान कहाँ है – Gir Rashtriy Udyan Kahan Hai

गिर  राष्ट्रिय उद्यान भारत के राज्य गुजरात में जूनागढ़ जिले से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान मुख्य रूप से एशियाई शेरों के लिए जाना जाता है।

गिर नेशनल पार्क कब बंद रहता है ? – when Gir National Park Close in Hindi 

गिर नेशनल पार्क प्रति बर्ष जून 15 से लेकर अक्टूबर 15 तक बंद रहता है। क्योंकि यह वह समय होता है जब गुजरात में जून के पहले हफ्ते में मानसून आता है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान की जलवायु – Climate of Gir National Park in Hindi

आमतौर पर गिर राष्ट्रीय उद्यान की जलवायु शुष्क होती है। लेकिन यहाँ हरियाली देखने का समय मानसून के दौरान होता है। मानसून जुलाई से शुरू होकर सितंबर तक रहता है और माध्यम बर्षा के साथ यहाँ हरियाली लती है। गर्मियों के मौसम में, यानि अप्रैल से जून तक 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के साथ गर्म होता है। सर्दियों के महीनों के दौरान यानि दिसंबर से फरवरी तक तापमान सुखद और ठंडा होता है जहाँ तापमान 10 डिग्री से 20 डिग्री के बिच रहता है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान की वन्यजीव – Wildlife at Gir National Park in Hindi

Gir Rashtriy Udyan

गिर राष्ट्रीय उद्यान में जीवों की लगभग 2375 प्रजातियाँ हैं जिनमें स्तनधारियों की 38 प्रजातियाँ हैं वहीँ सरीसृपों की 37 प्रजातियाँ हैं, कीटों की 2000 प्रजातियाँ और पक्षियों  की 300 प्रजातियाँ पाए जाते हैं। गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत में एशियाई शेरों का एकमात्र आश्रय स्थल है। गिर राष्ट्रीय उद्यान में मांसाहारियों के समूह में एशियाई शेर, सुस्त भालू, भारतीय तेंदुए, जंगली बिल्लियाँ, रेगिस्तानी बिल्लियों, गोल्डन जैकल्स, इंडियन पाम सिवेट्स, स्ट्राइप्ड हाइना, भारतीय कोबरा और भारतीय नेवले शामिल है। शाकाहारी जीवों में शाकाहारी शैलियाँ चीतल, नीलगाय, हिरन, सांभर, चार सींग वाले चिंकारा और जंगली सूअर भी शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ मगरमछ की आबादी  बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। अन्य सरीसृपों में नरम खोलदार कछुआ, तारा कछुआ, भारतीय रॉक अजगर और मॉनिटर छिपकली शामिल हैं।

पक्षियों में क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, ब्राउन फिश आउल, क्रेस्टेड हॉक-ईगल, लुप्तप्राय बोनेली ईगल, रॉक बुश-क्वेल, इंडियन ईगल-उल्लू, ब्लैक-हेडेड ओरिओल, पिग्मी वुडपेकर, क्रेस्टेड ट्रीस्विफ्ट और इंडियन पिट्टा शामिल हैं।

गिर राष्ट्रिय उद्यान की वनस्पतियां – Flora at Gir National Park in Hindi

गिर वन्यजीव अभयारण्य 1100 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें लगभग 258 वर्ग किमी के क्षेत्र को गिर राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। गिर के बड़े जंगल के परिदृश्य में खड़ी पहाड़ियाँ, घाटियाँ, पठार और घास के मैदान शामिल हैं। यहाँ पाए जाने वाले आम पेड़ों में सागौन, ढाक, तेंदु, बबूल, बरगद और ज़िज़ीफस शामिल है। जंगल में सालिया, बेर, बांस, आंवला, वड़, कलाम, खाकरो, सिमल, सिमई, उमरो, टिमरू, धवदो आदि पौधे भी पाए जाते हैं। पर्णपाती पेड़ शुष्क प्रकार के होते हैं जबकि सदाबहार पेड़ छायादार, चौड़े पत्तों वाले, नमी बनाए रखने वाले पेड़ होते हैं। जंगल में लगभग आधी वनस्पति सागौन से भरा हुआ है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी – Safari at Gir National Park in Hindi

गिर राष्ट्रिय उद्यान में जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए सफारी सबसे अच्छा विकल्प है। गिर राष्ट्रीय उद्यान में केवल जीप सफारी उपलब्ध है। भारत के अन्य राष्ट्रीय उद्यानों के तरह यहाँ हाती सफारी या फिर अन्य कोई भी सफारी उपलब्ध नहीं हैं। आमतौर पर गिर राष्ट्रीय उद्यान में 8 सफारी मार्ग हैं जो जंगल के भीतर वन्यजीवों के देखने के लिए ले जाती है। यहाँ वन्यजीवों को देखने के लिए जीप सफारी उपलब्ध है जो पार्क के अधिकारीयों के द्वार संचालित किया जाता है और यह  सफारी दिन में 2 बार यानि सुबह और शाम में होती है। जीप में 6 लोग एक साथ बैठने का क्षमता है। भारतीयों के लिए अधिकतम 6 व्यक्तियों के लिए अनुमानित लागत 5,300 रुपये है जबकि विदेशियों के लिए, अधिकतम 6 व्यक्तियों के लिए अनुमानित लागत 12,800 रुपये है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts about Gir National Park in Hindi 

  • गिर राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1413 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेरों की जीवित आबादी के लिए अंतिम आश्रय स्थल है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवन की लगभग 2,375 विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं जिनमें लुप्तप्राय एशियाई शेर भी शामिल हैं।
  • गिर राष्ट्रीय उद्यान नालसरोवर नामक एक आकर्षक झील के बहुत करीब है जो एक प्रसिद्ध अभयारण्य भी है।
  • जानवरों की प्रजातियों के अलावा, यहां विभिन्न प्रकार के पक्षियों को भी देखा जा सकता है ।
  • जीप सफारी का आनंद लेने के लिए गिर राष्ट्रीय उद्यान सबसे अच्छी जगह है जहाँ पर्यटक वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं।

गिर राष्ट्रीय उद्यान जाने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी – Important Information before Visiting Gir National Park

  • पार्क से पौधों को उठाना प्रतिबंधित है।
  • वन्यजीवों को न खिलाएं न परेशान करें और न ही उन्हें उकसाएं।
  • पार्क में धूम्रपान सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
  • पार्क में लंबी पैदल यात्रा या पैदल चलने की अनुमति नहीं है।
  • पार्क में किसी भी प्रकार की कैंपिंग या फिर पिकनिक की अनुमति नहीं है।
  • कोई फ्लैश या दखल देने वाली फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है.

गिर राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए आकर्षक स्थान – Best Places to Visit in Gir National Park in Hindi 

सोमनाथ मंदिर – Somnath Temple in Hindi

सोमनाथ मंदिर गुजरात का एक ऐतिहासिक मंदिर है और गिर राष्ट्रीय उद्यान के पास घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह मंदिर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से पहला है जो हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। साथ है यह मंदिर कपिला, हिरण और सरस्वती नदी के संगम पर स्थित है और बेहद ही आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है।

कमलेश्वर बांध –  Kamleshwar Dam in Hindi  

कमलेश्वर बांध गिर राष्ट्रिय उद्यान के आसपास घूमने के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। गिर राष्ट्रीय उद्यान में बहने वाली हिरन नदी पर बना कमलेश्वर बांध पार्क के वन्य जीवों के लिए पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है। लगभग 25 मीटर की ऊंचाई वाला कमलेश्वर बांध दलदली मगरमच्छों और प्रवासी पक्षियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस बांध के आसपास बहुत सारे प्रवासी पक्षिओं को देखने के लिए मिल सकता है। अगर आप पक्षी प्रेमी है तो पक्षी देखने के लिए यह एक आदर्श जगह है। यह बांध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है होने के अलावा बहुत शांत और खूबसूरत जगह है जहाँ शांति से कुछ समय बिताया जा सकता है।

कंकई माता मंदिर  – Kankai Mata Temple in Hindi 

कंकई माता मंदिर गिर राष्ट्रीय उद्यान में स्तिथ एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो मुख्य रूप से कंकई माता को समर्पित है। यह मंदिर गिर राष्ट्रिय उद्यान के भीतर स्थित है, इसीलिए इस मंदिर का नजारा अपने आप में ही अभूत है। मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थान होने के करण पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है।

उपरकट किला – Uparkot Fort in Gir Rashtriy Udyan 

गिर राष्ट्रीय उद्यान के पास घूमने के लिए उपरकट किला सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है जिसका निर्माण मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने 319 इसा पूर्व (BC) में करवाया था। आज यह गुजरात का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। किले के भीतर कई बौद्ध गुफाएं, दो बाबड़ी, मस्जिद को देखा जा सकता है। यह स्थान इतिहास की  गेहेराई में जाने के लिए विल्कुल सही जगह है और गिर राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है।

जामजीर झरना – Jamjir Waterfall

जामजीर झरना एक खूबसूरत झरना है जो गुजरात के जूनागढ़ जिले के जामवाला गांव में गिर राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है। यह झरना 12 मीटर की ऊंचाई से निचे गिरता है और एक खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता है। यहां की शांति और प्रकृति की सुंदरता वास्तव में अद्भुत है। इसलिए हर साल दुनिया भर से पर्यटक इस आनंदमय झरने को देखने के लिए यहां आते हैं।

गिर राष्टीय उद्यान घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Gir National Park in Hindi 

गिर राष्ट्रीय उद्यान घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बिच का है। यह वह समय होता है जब मौसम सुहावना होता है और तापमान न ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा। पार्क हर साल मध्य अक्टूबर से मध्य जून तक खुला रहता है और जून से अक्टूबर तक बंद रहता है।

गिर नेशनल पार्क कैसे पहंचे – How to Reach Gir National Park (Gir Rashtriy Udyan) in Hindi

वायु मार्ग –  By Air : गिर राष्ट्रीय उद्यान का नजदीकी हवाई अड्डा केशोद है, जो लगभग 70 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा अगला निकटतम हवाई अड्डा राजकोट में है, जो लगभग 160 किमी दूर स्थित है। ये दोनों हवाई अड्डे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। आप इन  हवाई अड्डों से कैब या फिर बस के माध्यम से गिर नेशनल पार्क (Gir Rashtriy Udyan) पहंच सकते हैं.

रेल मार्ग – By Train : ट्रैन के माध्यम से भी गिर राष्ट्रीय उद्यान आसानी से पहंचा जा सकता है और यह एक अच्छा विकल्प भी है। गिर राष्ट्रीय उद्यान के निकटतम  रेलवे स्टेशन जूनागढ़ है जो गिर नेशनल पार्क से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। साथ ही वेरावल रेलवे स्टेशन 70 किलोमीटर की दूरी  पर स्तिथ है। यह दोनों रेलवे स्टेशन राज्य की मुख्य रेलवे मार्ग पर है जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।

सड़क मार्ग – By Road : गिर राष्ट्रीय उद्यान एक अच्छी सड़क के माध्यम से गुजरात के अधिकांश प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। राज्य द्वारा संचालित और निजी दोनों तरह की बस सेवाएं हैं जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से गिर के लिए लगातार बस सेवाएं प्रदान करती हैं। इसके अलावा गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के कई शहरों से टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।


और पढ़े : 

2 thoughts on “गिर राष्ट्रीय उद्यान घूमने की संपूर्ण जानकारी – Information of Gir National Park in Hindi”

Leave a Comment