हरिद्वार में घूमने की 20 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Haridwar Tourist Places In Hindi

Haridwar me Ghumne ki Jagah: हरिद्वार, जिसे भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। हरिद्वार उत्तराखंड का एक बहुत ही प्रसिद्ध जिला और हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। साल भर में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैं। हजारों कावड़िए श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करते हैं और कावड़ स्वरूप गंगा नदी का जल लाकर अपने नजदीकी शिव मंदिर और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यह पवित्र शहर हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और साल भर लाखों तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

हरिद्वार का बहुत अधिक धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ हरिद्वार में प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह एक पहाड़ी इलाका है जहां पर हरे-भरे जंगल और पेड़ पौधे भरपूर मात्रा में मिलेंगे। यहां पर गंगा नदी का जल प्रवाह देखना बहुत ही मनोरम होता है। हरिद्वार को गंगाद्वार के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह वह स्थान है जहां से गंगा नदी पहाड़ों से निकलकर मैदानी इलाके में आती है। यह स्थान जितना ही अपनी धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है उतना ही प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी देश और दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यहाँ के सुंदर वादियों, आकर्षक झरनों, लुभावने वातावरण और हरे भरे परिदृश्य वास्तव में इसे स्वर्ग के सामान बना देते हैं, जिसे आकर्षित होकर प्रकृति प्रेमी यहाँ अक्सर चेले आते हैं। 

सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है आप सभी विल्कुल अच्छे होंगे। हरिद्वार जिसका अर्थ है भगवान का प्रवेश द्वार, यह पुरे भारत में सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। यह वह स्थान है जहाँ हर 12 साल में कुंभ मेला और हर 6 साल में अर्ध कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है। इसलिए हरिद्वार देश का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के रूप में जाना जाता है। दोस्तों इस आर्टिकल में हम हरिद्वार में घूमने के 20 सबसे महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में पूरी चर्चा करेंगे। यहां पर मैं आपको 20 स्थानों के साथ-साथ हरिद्वार में रहने की जगह, यहां के प्रमुख भोजन और यहां पर घूमने जाने के खर्चे की भी बात करूंगा। तो आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं।

Haridwar me Ghumne ki Jagah

और पढ़े: ताज महल के इतिहास, वास्तुकला और घूमने की जानकारी 

Table Contents

हरिद्वार कहां पर स्थित है – Haridwar Kahan Hai 

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित है यह बहुत ही खूबसूरत गांव है जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए मान्य है।

हरिद्वार क्यों प्रसिद्ध है? – Why is Haridwar famous?

हरिद्वार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसे भोले की नगरी भी कहा जाता है, हरिद्वार का एक अलग नाम गंगाद्वार भी है, क्योंकि इसी स्थान पर आकर गंगा नदी समतल स्थान पर पहुंचती है। जहां पर भगवान शिव के बहुत से मंदिर है और भगवान शिव की नगरी होने के कारण इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है।

हरिद्वार में घूमने की जगह, हर की पौड़ी – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Har Ki Pauri

Haridwar me Ghumne ki Jagah, Har Ki Pauri

हरिद्वार एक घाटों की नगरी है हर की पौड़ी यहां के सबसे बेहतरीन घाट में से एक है। यह गंगा नदी के किनारे पर स्थित है और ऐसा माना जाता है कि इस पावन घाट में एक बार स्नान कर लेने से सभी पाप धुल जाते हैं। यह पुरे शहर में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र घाट माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि अगर आपसे गलती से कोई पाप हो जाता है तो आपको एक बार गंगा नदी में डुबकी जरूर लगा लेनी चाहिए, इससे आपके सारे पाप धुल जाते हैं। इसलिए इस स्थान का महत्व बहुत अधिक है यहां से गंगा नदी और आसपास की पहाड़ियों का दृश्य भी बहुत मनोरम दिखाई देता है, इसलिए यहाँ पर्यटकों के बड़ी भीड़ लगती है। 

हरिद्वार में घूमने की जगह, माँ चण्डी देवी मन्दिर – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Chandi Devi Temple

मां चंडी का मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित एक बहुत ही मशहूर मंदिर है। यह मंदिर मां चंडी को समर्पित है और यह मंदिर शिवालिक पहाड़ियों के नील पर्वत के ऊपर स्थित है। यहां पर आप केबल कार और पहाड़ी के ऊपर चढ़ने के छोटे रास्ते के माध्यम से भी जा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि पहाड़ी के ऊपर यह मंदिर लगभग 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य द्वारा बनाया गया था। इस मंदिर के पास से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है। यहां पर सालाना हजारों तीर्थयात्री देश विदेश से दर्शन के लिए आते हैं।

श्री माता मनसा देवी मंदिर  – Mansa Devi Temple

 Mansa Devi Temple, Haridwar

माता मनसा देवी का मंदिर हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह मंदिर मां मनसा देवी को समर्पित है और बीलवा नाम की एक सुंदर पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यहां पर भी केबल कार और पहाड़ पर चढ़ने के रास्ते के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां पर मनसा देवी मंदिर पर एक धागा बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मन में जो भी इच्छा लेकर मनसा देवी को यह पवित्र धागा बांधा चाहता है वह इच्छा हमेशा पूर्ण हो जाती है। कई लोग मंदिर में अपनी इच्छा माता के सामने रखते हैं और जब वह इच्छा पूरी हो जाती है तो वापस आकर वह धागा मंदिर में बांधते हैं। यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है और यहां पर सालाना लाखों टूरिस्ट और धार्मिक यात्री आते हैं।

हरिद्वार में घूमने की जगह, माया देवी मंदिर – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Maya Devi Temple

Haridwar me Ghumne ki Jagah, Maya Devi Temple

माया देवी मंदिर भी हिंदू धर्म के लिए प्रसिद्ध मंदिर है और हरिद्वार के सबसे पुराने मंदिरों में शुमार है। यह मंदिर माता माया देवी को समर्पित है और ऐसी मान्यता है कि यहां पर माता सती के आत्मदाह के उपरांत माता की नाभि और दिल इस स्थान पर गिरे थे। यह मंदिर नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया के मिले-जुले कल्चर को दिखाता है। माया देवी मंदिर हरिद्वार में सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक के रूप में जाना जाता है और हरिद्वार में धार्मिक आकर्षणों का पता लगाने के लिए एक आदर्श जगह है। 

हरिद्वार में धार्मिक स्थल, दक्ष महादेव मंदिर – Haridwar me Dharmik Sthal, Daksha Mahadev Temple

Haridwar in hindi, Daksha Mahadev Temple

दक्ष महादेव का मंदिर भी हरिद्वार के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर गंगा किनारे पर स्थित है और इस मंदिर का नाम सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति के नाम पर रखा गया है जो मां सती के पिता थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार दक्ष प्रजापति इस स्थान पर एक पवित्र यज्ञ किये थे। इस मंदिर में बहुत खूबसूरत कारीगरी की गई है और बहुत ही जबरदस्त वास्तुकला से मंदिर का निर्माण हुआ है।

सप्त ऋषियों की तपस्थली – Sapt Rishi Ashram

अगर आप हरिद्वार में जा रहे हैं तो आपको सप्तर्षियों की तपस्थली पर जरूर जाना चाहिए। यह हरिद्वार से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और हरिद्वार का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस आश्रम की स्थापना 1943 में गोस्वामी गुरु दत्त द्वारा की गई थी। ऐसी मान्यता है कि पुराने समय में सप्त ऋषि इस स्थान पर मैडिटेशन किया करते थे। यह स्थान बहुत ही खूबसूरत और एक शांत स्थान है जो पर्यटकों को अकसर अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर सप्तर्षियों का एक बहुत ही शांतिप्रिय आश्रम भी स्थित है।

हरिद्वार के दर्शनीय स्थल, भारत माता मंदिर – Haridwar Tourist Places in Hindi, Bharat Mata Mandir

भारत माता मंदिर हरिद्वार में एक प्रमुख आकर्षण के रूप में जाना जाता है। यह हरिद्वार में एक विशाल और अद्वितीय मंदिर है और भारत माता को समर्पित है। यह हरिद्वार में सबसे अधिक देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। मंदिर परिसर एक 8 मंजिला संरचना है जिसमें प्रत्येक मंजिल विभिन्न देवताओं को समर्पित है। यह मंदिर भारत की एकता और अखंडता को दर्शाने के लिए बनाया गया है। इस मंदिर में भारत देश का एक नक्शा भी स्थित है और यहां पर एक खूबसूरत म्यूजियम भी है, जो कि देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों और योद्धाओं की याद दिलाता है।

पावन धाम आश्रम – Pawan Dham Ashram

 Haridwar in Hindi

पवन धाम हरिद्वार में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है जिसे हरिद्वार के एक प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर कांच और स्टील से बनकर तैयार हुआ है। यहां पर आपको बहुत ही बेहतरीन कांच की वास्तुकला देखने को मिलेगी। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है और बहुत से लोग इस मंदिर की वास्तुकला देखने के लिए आते हैं।

हरिद्वार में घूमने की जगह, गौ घाट – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Gau Ghat

Gau Ghat

गऊघाट नामक यह घाट हरिद्वार के प्रमुख घाट में से एक है। यहां पर श्रद्धालु गौ माता की पूजा करने के लिए आते हैं। जैसा कि आप जानते हैं हिंदू धर्म में गौ माता को बहुत उच्च स्थान दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर पूजा करने से भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं और गौ माता का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। 

नीलधारा पक्षी विहार – Neel Dhara Pakshi Vihar

अगर आप सुंदर पक्षियों को देखने के दीवाने हैं तो आपको नील धरा पक्षी विहार में एक बार जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको उत्तराखंड के मशहूर पक्षियों की प्रजातियां मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां पर बहुत सी विदेशी पक्षियों की प्रजातियां भी है, अगर इनमें से कुछ का नाम बताऊं तो किंगफिशर, ब्राह्मणी बत्तख और पेंटेड स्टोर्क भी है, इसके अलावा भी बहुत से प्रसिद्ध पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगे।

शांतिकुंज आश्रम – Shantikunj Ashram

शांतिकुंज आश्रम पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा 1971 में बनाया गया था। यह एक बहूत प्रमुख धार्मिक केंद्र है जहां पर बहुत से लोग आते हैं। यहां पर मेडिटेशन योग और पुरानी भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी जाती है। इस आश्रम में बहुत से धार्मिक कैंप लगते रहते हैं जहां पर हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। शांतिकुंज आश्रम वास्तव में हरिद्वार में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है।

हरिद्वार में लोकप्रिय जगह, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान – Haridwar Tourist Places in Hindi, Rajaji National Park

Haridwar Tourist Places in Hindi, Rajaji National Park

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान हिमालय की पहाड़ियों में स्थित बहुत ही प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यहां पर आपको कई प्रकार के वन और वन्य जीव प्राणियों कि किस्मे मिल जाएंगी। यहां पर बहुत से मशहूर जानवर जैसे कि चीता, बाघ, हाथी और कई प्रकार के पक्षी भी मिलेंगे। साथ ही यहां आप कई प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। आप यहाँ पर जंगल सफारी ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्थान  प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही सही रहेगा, अगर आप हरिद्वार में आ रहे हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए।

हरिद्वार में घूमने की जगह, गंगा नहर – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Ganga Canal

Ganga Canal

आपको हरिद्वार में स्थित 250 किलोमीटर लंबी गंगा नहर को जरूर देखना चाहिए। गंगा नदी के नाम पर ही इस नहर को गंगा नहर के नाम से जाना जाता है, उत्तर भारत में सिंचाई व्यवस्था को सुगम रूप से चलाने के लिए इस नहर का निर्माण किया गया था। इस नहर को प्रमुख रूप से सिंचाई के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बीच-बीच में कई जगहों पर इस नहर का इस्तेमाल यातायात के साधन के रूप में भी किया जाता है। यहां पर आप किश्ती भी चला सकते हैं और कई प्रकार की अन्य वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

हरिद्वार में घूमने की जगह, कनखल – Haridwar me Ghumne ki Jagah, Kankhal

कनखल नाम का यह सुंदर गांव हरिद्वार के पास में ही स्थित है। यह गांव यहां के प्राचीन मंदिरों और आश्रमों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आनंदमई नाम का एक प्रसिद्ध आश्रम भी स्थित है। साथ ही यहां पर दक्षेश्वर महादेव और भैरव मंदिर भी स्थित है। यह गांव अपने पुरातत्व मंदिरों और आश्रम के लिए काफी लोकप्रिय है। आनंदमई नाम का यह आश्रम मां आनंदमई का निवास स्थान था।

पिरान कलियर शरीफ – Piran Kaliyar Sharif

पिरान कलियर शरीफ हरिद्वार के पास में ही स्थित एक सूफी मजार है। यह मजार प्रसिद्ध सूफी संत हजरत अलाउद्दीन साबिर कलियरी को समर्पित है। यहां पर देश-विदेश से हजारों टूरिस्ट आते हैं। मुस्लिम धर्म के लिए यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है और यहां पर त्योहारों के समय में आसपास से बहुत से इस्लामिक लोग इकट्ठा होते हैं और धार्मिक उत्सव मनाते हैं।

पतंजलि योगपीठ – Patanjali Yogpeeth

Patanjali Yogpeeth

पतंजलि योगपीठ के बारे में शायद ही कोई भारतीय होगा जो कि नहीं जानता होगा। स्वामी रामदेव के योग सेंटर के नाम से मशहूर पतंजलि योगपीठ आयुर्वेद और योग का गढ़ माना जाता है। यह हरिद्वार में स्थित है और यहां पर आप योग और आयुर्वेद के बारे में और अधिक जानकारी ले सकते हैं। आपको इस योगपीठ में जरूर जाना चाहिए। यहां पर देखने की बहुत ही सुंदर जगह भी है और आपको बहुत सी पुरानी दवाइयों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए उचित रहेगा। यहां पर आपको पतंजलि के बहुत से प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जिनको आप खरीद सकते हैं। पतंजलि अपने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है और भारत में इस कंपनी की डिमांड बहुत ही अधिक है।

हरिद्वार में घूमने की जगह, भीमगोड़ा कुंड – Haridwar me Ghumne ki Jagah Bhimgoda Kund

ऐसी मान्यता है कि प्राचीन समय में भीम नामक प्रसिद्ध योद्धा ने अपना घुटना इस स्थान पर दे मारा था। जिस वजह से इस स्थान पर एक बहुत गहरा गड्ढा हो गया और पताल का पानी ऊपर आ गया। इस स्थान को भीमकुंड के नाम से भी जाना जाता है और यह एक बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र कुंड है। इसमें स्नान करना बहुत पवित्र समझा जाता है। यहां पर बहुत से हिंदू आते हैं और स्नान करके अपने पाप धो लेते हैं।

स्वामी विवेकानंद पार्क – Swami Vivekananda Park

यह पार्क स्वामी विवेकानंद को समर्पित है जो एक भारतीय फिलॉस्फर और धार्मिक नेता थे। ये देश-विदेश में बहुत अधिक प्रचलित संत हैं। यहां पर इनका एक बहुत बड़ा स्टेचू भी स्थित है और यहां का माहौल बहुत ही शांत और मेडिटेशन प्रिय है। आपको इस स्थान पर जाकर बहुत ही आनंद की अनुभूति होगी, इसलिए आपको इस स्थान पर जरूर जाना चाहिए।

हरिद्वार पर्यटन स्थल, क्रिस्टल वर्ल्ड – Haridwar Tourist Places in Hindi, Crystal World

क्रिस्टल वर्ल्ड नाम का एक बहुत ही खूबसूरत एम्यूजमेंट पार्क हरिद्वार में स्थित है। यह हरिद्वार से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां पर आप वाटर स्लाइड और अन्य एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर आप बच्चों और परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपको क्रिस्टल वर्ल्ड में एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको कई प्रकार के खेल मिल जाएंगे, जिनको आप खेलकर मनोरंजन कर सकते हैं। बच्चों के लिए यहां पर रोलर कोस्टर और वाटर स्लाइडिंग जैसे खेल उपलब्ध है। यहां पर आप स्विमिंग जैसे कार्य भी कर सकते हैं।

कुम्भ मेला – Kumbh Mela

कुंभ मेला हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह मेला 12 सालों में एक बार लगता है। यहां पर इस समय में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि कुंभ मेले के समय में गंगा का जल बहुत अधिक पवित्र होता है और इस समय में गंगा नदी में डुबकी लगाना बहुत अधिक पवित्र माना जाता है। अगर आप हरिद्वार में जा रहे हैं, तो आपको कुंभ मेले के स्थान पर जरूर होना चाहिए।

हरिद्वार का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Haridwar In Hindi

आलू पूड़ी, कचोरी, लस्सी, राबड़ी, कुल्फी और छोले भटूरे हरिद्वार के प्रसिद्ध भजनों में से एक है। हरिद्वार अपने लजीज और तीखे भोजन के लिए जाना जाता है। यह स्थान हिंदू धर्म के लिए बहुत ही पावन है। इसलिए आपको इस स्थान पर ज्यादातर चीजें वेजिटेरियन ही मिलेंगी, आप इन पकवानों को छोटे से बड़े होटल और मंदिर के आसपास से भी ग्रहण कर पाएंगे।

हरिद्वार में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Haridwar In Hindi

अगर आप हरिद्वार में केवल घूमने के मत से जा रहे हैं तो हरिद्वार में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से फरवरी के महीने का है। अगर आप हरिद्वार में धार्मिक महत्व से जा रहे हैं तो आपको यहां पर अप्रैल से अक्टूबर के महीने के बीच आना चाहिए। इन महीनों में श्रावण मास आता है और श्रावण में यहां पर बहुत अधिक श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। यहां पर देशभर से श्रद्धालु कावड़ लाने के लिए इकट्ठा होते हैं। अगर आप धार्मिक महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो यह महीने आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेंगे।

इसके अलावा अगर आप घूमने के लिहाज से जा रहे हैं तो अक्टूबर से फरवरी बिल्कुल सही समय रहेगा यहां तापमान इस समय में 10 से 20 डिग्री के बीच में रहता है और होली, दिवाली जैसे बड़े त्यौहार भी इन्ही महीनो में आते है। 

हरिद्वार में रुकने की जगह – Where To Stay In Haridwar In Hindi

दोस्तों हरिद्वार में रुकने की बहुत ही जगह हैं, आप चाहे तो किसी होटल में भी रुक सकते हैं या फीर आप यहां पर धर्मशाला में भी रुक सकते हैं। अगर आप हरिद्वार में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो धर्मशाला सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा रुकने के लिए। यहां पर आपको किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी।

यहां पर आपको लगभग हर मंदिर के पास में धर्मशाला ही मिल जाएंगी। इसके अलावा अगर आप होटल में रुकना चाहते हैं तो आपका खर्च 500 से 1000 रुपए आएगा। अगर आप लग्जरी होटल देख रहे हैं तो खर्च अधिक भी हो सकता है। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।

हरिद्वार जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

दोस्तों हरिद्वार जाने और घूमने के कितने रुपए खर्च होंगे वह आप पर निर्भर करता है कि आप देश के किस स्थान से हरिद्वार जा रहे हैं। सबसे पहले तो अपने निवास स्थान से हरिद्वार तक जाने का खर्चा देख लीजिए। इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो हरिद्वार में आप 200 से ₹500 में एक समय का भोजन कर सकते हैं। यहां पर मंदिरों में भंडारा चलता रहता है वहां पर आप फ्री में भी भोजन कर सकते हैं।

वहीं रहने की बात तो यहां पर आपके रहने के लिए बहुत ही व्यवस्था की गई है। अगर आप होटल में रहना चाहते हैं तो आप 500 से 1000 रुपए खर्च करके एक अच्छे होटल में रह सकते हैं। इसके अलावा हरिद्वार एक धार्मिक स्थल है इसलिए यहां पर आपको बहुत सी धर्मशालाएं भी रहने के लिए मिल जाएँगी।

हरिद्वार कैसे जाएं – How to reach Haridwar in Hindi

वायु मार्ग – By Flight: अगर आप हवाई मार्ग से हरिद्वार में आना चाहते हैं तो यहां का सबसे करीबी एयरपोर्ट जौली ग्रांट एयरपोर्ट है जो कि देहरादून में स्थित है। यह एयरपोर्ट हरिद्वार से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और देश के बाकी शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से बहुत अच्छे से कनेक्ट है। आप इस एयरपोर्ट की सहायता से हरिद्वार में बड़ी ही आसानी से आ सकते हैं।

रेलमार्ग – By Train : दोस्तों अगर आप ट्रेन से हरिद्वार में आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यहां पर हरिद्वार का खुद का एक रेलवे स्टेशन भी है जो कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे स्थानों से बहुत अच्छे से कनेक्ट है और रोजाना ट्रेन आती जाती रहती है। आप इस रेलवे मार्ग की सहायता से आसानी से हरिद्वार में आ सकते हैं।

सड़क मार्ग – By Road: दोस्तों अगर आप सड़क मार्ग से हरिद्वार में आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि हरिद्वार उत्तर भारत में स्थित है और यहां पर हाईवे का नेटवर्क बहुत ही जबरदस्त है। हरिद्वार दिल्ली से केवल 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे कि आप बस से भी जा सकते हैं, हरिद्वार से दिल्ली जयपुर और आगरा जैसे स्थानों पर बस से आती जाती रहती हैं। आप चाहे तो अपनी खुद की गाड़ी से भी हरिद्वार आ सकते हैं।

Conclusion: Haridwar me Ghumne ki Jagah 

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल। इस आर्टिकल में हमने हरिद्वार में घूमने के 20 सबसे महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में पूरी जानकारी ली है। इसी के साथ-साथ मैंने आपको हरिद्वार में रहने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी पूरी जानकारी दी है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।


और अधिक पढ़े:

1 thought on “हरिद्वार में घूमने की 20 सबसे अच्छी जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी – Haridwar Tourist Places In Hindi”

Leave a Comment