Hawa Mahal in Hindi: राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर की खूबसूरती पर चार चांद लगा देने वाला हवा महल राजस्थान की कुछ सबसे मशहूर जगह में सबसे शुमार है। यह महल अपने अनोखे डिजाइन के कारण इतना विख्यात हुआ है जिसे आपने अक्सर तस्वीरों में और फिल्मों में हवा महल का आकर्षक रूप देखा होगा। यह महल दुनिया की सबसे खूबसूरत महलों में से एक है जो केवल राजस्थान में ही वल्कि पुरे देश में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण माना जाता है। अगर आप हवामहल को देखने के लिए जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखें। यहां पर हम हवा महल के बारे में संपूर्ण जानकारी लेंगे और हम हवा महल के इतिहास, हवा महल की वास्तुकला, हवा महल में जाने का खर्च, यहां के मशहूर भोजन और रुकने की जगह के बारे में पूरी जानकारी लेंगे।
हवा महल को अंग्रेज “Palace of Winds” के नाम से जानते हैं, क्या आप जानते हैं कि हवामहल का नाम इतना नोखा क्यों है? दोस्तों यहां पर लगभग 953 छोटे-मोटे खिड़की और झरोखे हैं, जिनकी वजह से इस महल का नाम हवा महल पड़ा है। लाल बलुआ पत्थर से बने होने के कारण इस महल की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। यहां पर रंग-बिरंगे शीशे लगे हुए हैं जो कि रात को चांद की रोशनी में बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं। यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत ही मशहूर है। हवा महल के सामने वाले बिल्डिंग में चढ़कर आप यहां के बहुत खूबसूरत शॉट ले सकते हैं। आईये दोस्तों हवा महल के बारे में विस्तार से जानकारी देख लेते है।
और पढ़े: अजंता की गुफाओं का इतिहास, वास्तुकला और घूमने की जानकारी
Table Contents
हवा महल का इतिहास – Hawa Mahal History In Hindi
हवामहल का निर्माण कछवाहा राजपूत राजवंश महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 ईस्वी में करवाया गया था। इस महल को डिजाइन करने वाले कलाकार लालचंद उस्ताद माने जाते हैं जो कि उस समय के बहुत मशहूर वास्तुकार थे। इन्होंने इस महल को लाल बलुआ पत्थर की सहायता से बनाया है।
यह महल यहां पास में स्थित सिटी पैलेस नाम से विख्यात जगह को और बड़ा करने के लिए बनाया गया था यानि की हवा महल सिटी पैलेस के एक हिस्से के रूप में बनाया गया था। हवा महल में इतने अधिक खिड़की और जंगले होने का एक कारण यह है कि यह महल इसलिए बनाया गया था ताकि महल में रहने वाली रानीया शहर में होने वाली हलचल को देख सके लेकिन रानियों पर किसी की नजर ना पड़े, इसलिए इस महल में इतने अधिक कांच के खिड़की जंगले बनवाए गए हैं।
यह 5 मंजिला महल है जिसमें छोटे-बड़े कुल खिड़कियों की संख्या लगभग 953 के करीब हैं। इस महल का आकार मधुमक्खी के छत्ते के समान है जो कि इसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है। छोटे झरोखे इसलिए बनाए गए थे ताकि बाहर की साफ हवा अंदर आ सके और अंदर का वातावरण हमेशा स्वच्छ और ठंडा रह सके, जिससे कि तपती हुई गर्मियों में भी यहां पर रानियों को गर्मी ना सताए।
यह महल राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का मिलाजुला रूप है। आज के समय में यह महल आपके लिए घूमने के लिए खुला हुआ है और राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के द्वारा मैनेज किया जाता है।
हवा महल की वास्तुकला – Architecture of Hawa Mahal in Hindi
राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्तिथ हवामहल एक शानदार सरंचना है। इसकी वास्तुकला इस्लामिक, मुगल और राजपूत स्थापत्य शैली का एक उत्कृष्ट नमूना है। लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना यह महल पिरामिड जैसा दिखाई देता है। यह महल 50 फीट ऊंचाई के साथ 5 मंजिला स्मारक है। इसके अनूठे पांच मंजिला बाहरी हिस्से में 953 छोटी खिड़कियां हैं जिन्हें झरोखा कहा जाता है और इन झरोखों को भी बेहतरीन कलाकृतियों से सजाया गया है।
इस महल की वास्तुकला बहुत ही शानदार है और जटिल है। इस महल को कुछ इस तरह का बनाया गया है कि जब रानी महल में अंदर की तरफ खड़ी होकर बाहर सड़कों पर झांकती थी तो रानियों को बाहर से कोई नहीं देख पाता था। यहां पर छोटे-छोटे झरोखों को कुछ इस तरह से बनाया गया हैं, ताकि बाहर की शुद्ध हवा अंदर आ सके और अंदर ठंडक बढ़ सके।
हवा महल कहां है? – Hawa Mahal Kahan Hai?
हवा महल भारत में राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है,।जयपुर में बापू बाजार नामक जगह बहुत मशहूर है, बापू बाजार के एक कोने पर बड़ी चौपार नामक चौराहा है। इस चौराहे से हवा महल बिल्कुल साफ नजर आता है। यहां से जाने वाले एक रास्ते को हवा महल मार्ग भी कहा जाता है।
हवा महल खुलने का समय – Visiting Time of Hawa Mahal in Hindi
सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक हवामहल खुला रहता है। इस समय में आप यहां पर एंट्री कर सकते हैं। शाम 4:30 बजे के बाद यहां पर एंट्री अलाउड नहीं होती है और 4:30 से पहले पहले आपको बाहर निकलना होगा।
हवा महल के आसपास घूमने की मुख्य जगह – Best Tourist Places Near Hawa Mahal in Hindi
दोस्तों अगर आप हवामहल घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको जयपुर की कुछ और सुप्रसिद्ध जगहों पर भी जरूर जाना चाहिए। आइए दोस्तों जयपुर के 10 सबसे मशहूर जगहों के बारे में देख लेते हैं जहां पर आप घूम सकते हैं और मनोरंजन कर सकते हैं।
1. अंबर किला
हवा महल के समान ही अंबर किला भी राजस्थान की कुछ सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है, इस किले को देखकर आप राजपूताना वास्तुकला के बारे में जानकारी ले सकते हैं, अंबर किला बहुत ही सुंदर है और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, यह जयपुर में देखने के लिए लाजवाब जगहों में से एक है।
यह किला राजपूताना वास्तुकला का एक सुंदर रूप है, यहां की नक्काशी देखने लायक है, यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक इस किले को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, यह किला बहुत ही विशाल है और यहां पर आपको पुराने समय की बहुत सी चीजें देखने के लिए मिल जाएंगी, यहां पर आप कुछ खास किस्म की तोप को भी देख सकते हैं जो कि दुश्मनों के खिलाफ इस्तेमाल की जाती थी।
2. सिटी पैलेस
सिटी पैलेस जयपुर की बहुत खूबसूरत जगहों में शुमार है, इस पैलेस में बहुत सुंदर बाग बगीचे बहुत सुंदर बिल्डिंग मिलेगी, सिटी पैलेस में जाकर आप जयपुर शहर और राजस्थान के इतिहास के बारे में और अधिक जान सकते हैं और जयपुर की परंपरा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। हमने ऊपर हवा महल का जिक्र किया है, हवा महल भी सिटी पैलेस के एक हिस्से के रूप में बनाया गया था, इसीलिए राजस्थानी इतिहास में जितना महत्व हवामहल का है, उतना महत्व ही सिटी पैलेस का भी है।
3. जंतर मंतर
यह 18वीं शताब्दी में बना एक खगोलीय महल नुमा आकृति है, यहां पर 19 अलग-अलग प्रकार के यंत्र है जो कि बेहद मामूली चीजों से बने हुए हैं, जिनकी सहायता से आप अंतरिक्ष में तारों की जगह को पहले से भविष्यवाणी कर सकते हैं और समय के बारे में स्टिक गणना कर सकते हैं। यहां की सभी जगह मजदूरों द्वारा बनाई गई हैं जिससे कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिना किसी तकनीक से इस जंतर-मंतर को बनाना कितना मुश्किल रहा होगा, लेकिन आपको बता दूं कि यहां पर काल गणना बहुत ही आसानी से हो जाती है, और बहुत सी खगोलीय घटनाओं का पहले से पता लगाया जा सकता है, यह जगह इतनी महत्वपूर्ण है कि पुराने समय में इस जगह की बदौलत चंद्र और सूर्य ग्रहण का पता भी लगाया जाता था और यह जानकारी पूरी तरह से सटीक रहती थी।
4. नाहरगढ़ का किला
नाहरगढ़ का किला पहाड़ी के ऊपर स्थित है और जयपुर शहर का बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाता है। जब आप नाहरगढ़ के किले में जाएंगे, तो आप किले की सुंदरता देख पाएंगे और यहां के मशहूर बाग बगीचों से भी रूबरू हो सकेंगे। यहां पर बहुत सुंदर बाग बगीचे हैं, जिनमें बहुत खूबसूरत पेड़ पौधे लगे हुए हैं यहां पर आपको बेहद सुंदर पक्षियों की किस्में भी मिलेंगी।
5. जयगढ़ किला
जयगढ़ का किला जयपुर की सुंदरता पर चार चांद लगा देता है। यह जयपुर का एक बहुत ही मशहूर किला है और यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी तोप भी रखी गई है। जब आप इस किले के ऊपर चलेंगे तो आप आसपास के नजारों के देखते हुए मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। यहां से जयपुर शहर और आसपास के दृश्य बहुत ही सुंदर नजर आते हैं। यहां पर रखी दुनिया की सबसे बड़ी तोप को पर्यटक दूर दूर से देखने के लिए आते हैं। यह तोप बहुत ही विशाल है और उस समय में महल के ऊपर रखने के लिए इस तोप को अलग-अलग टुकड़ों में बांटा गया था और सैकड़ों लोगों की सहायता से तोप को इसकी जगह पर स्थापित किया गया था।
6. जल महल
इस महल को अंग्रेजी में वाटर पैलेस के नाम से जाना जाता है। यह मानसागर झील के बिल्कुल करीब स्थित है और मानसागर झील का पानी इसके आसपास बहता है, जिससे कि फोटोग्राफी के लिए यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए। जल महल में आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं। यहां पर आप चाहे तो किश्ती चला सकते हैं।
7. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भारत की कुछ मशहूर कलाकृतियां रखी गई है। राजस्थान के इतिहास के बारे में आप और अधिक जान सकते हैं और बहुत सी राजस्थानी कलाकृतियां और हैंडीक्राफ्ट्स आपको इस म्यूजियम में मिल जाएंगे। यहां पर आपको राजस्थान की बहुत सी सुंदर हस्तकलाए मिलेंगी, जो कि आज के समय में लुप्त हो चुकी है बहुत ही सुंदर महलों में अमूल्य चीजें मिली थी, जिनको इस म्यूजियम में लाकर रखा गया है।
8. बिड़ला मंदिर
यह भगवान विष्णु का एक मशहूर मंदिर है जो जयपुर में घूमने के लिए एक लोकप्रिय कर्षण है। यह मंदिर सफेद मार्बल से बना हुआ है जिससे कि यहां पर रात की खूबसूरती देखने लायक होती है। रात में जगमगाती लाइटों में यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। मंदिर राजस्थान के कुछ मशहूर मंदिरों में शामिल है। बिरला मंदिर को भारत में कुछ नए बने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की खूबसूरती देखने वाले देखते रह जाते हैं और यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बहुत ही सही रहेगी अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको इस मंदिर में एक बार जरूर आना चाहिए।
9. चोखी ढाणी
चोखी ढाणी नाम से प्रसिद्ध जगह जयपुर के करीब ही स्थित है। यह एक रिसोर्ट है जिसे राजस्थान के एक गांव के जैसा बनाया गया है। यहां पर आपको गांव की सुंदरता देखने को मिलेंगी। साथ ही यहां आप देख सकते हैं कि गांव में लोग कैसे रहते हैं। इस रिपोर्ट में आप राजस्थान के लोकल लोगों का डांस भी देख सकते हैं और उनके खान-पान के तरीके और रहने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।
इसी के साथ साथ चोखी ढाणी में आप ऊंटों की सवारी भी कर सकते हैं। चोखी ढाणी में आपको खाने के लिए जो भोजन मिलता है वह भी लोकल राजस्थानी भोजन होता है। यहां पर पकवान बनाने वाले भी राजस्थानी ही मिलेंगे।
10. गलताजी मंदिर
यह बंदरों के मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसके आसपास कई पहाड़ियां हैं जिससे कि इसे मंदिर का नजारा बहुत ही मनमोहक दिखाई देता है। यहां पर बंदरों की संख्या बहुत अधिक है। जब आप इस महल में जाएंगे तो आप बहुत से पर्यटकों को बंदरों के साथ खेलते और केले खिलाते देख पाएंगे। यह नजारा बहुत ही मनमोहक होता है यहां के बंदर आप को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे क्योंकि वह हमेशा से पर्यटकों के बीच ही रहते आ रहे हैं।
हवा महल के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Interesting Facts about Hawa Mahal in Hindi
- हवा महल में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को सामने से नहीं बल्कि पिछले सिरे से होकर जाना होता है।
- हवा महल को डिजाइन लाल चंद उस्ताद नाम के एक वास्तुकार ने किया था।
- कहा जाता है की सवाई प्रताप सिंह भगवान कृष्ण के भक्त थे। इसलिए, उन्होंने इसे भगवान कृष्ण के मुकुट के आकार में बनाया।
- हवा महल की कोई नींव नहीं है। इसके बावजूद, यह बिना नींव की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।
- हवा महल 5 मंजिला इमारत है। आज भी इस जगह पर सीढ़ियां नहीं हैं।
- हवा महल में 953 खिड़कियां हैं और इन्हें इसलिए बनाया गया था ताकि हवा महल के अंदर आसानी से आ सके।
- हवा महल रहने के लिए नहीं बनाया गया था। इसके बजाय शाही महिलाएं केवल कुछ विशेष अवसरों पर खिड़कियों से देखने के लिए आते थे।
हवामहल जाने और घूमने का खर्च – Cost of going to Hawa Mahal and sightseeing
हवा महल में जाने और घूमने का खर्च आप पर निर्भर करता है। सबसे पहले तो आप यह देखिए कि आपको जयपुर के हवामहल तक आने में कितना खर्च लगेगा। आप किस जगह पर रहते हैं इस पर निर्भर करता है। हवा महल की एंट्री फीस भारतीय लोगों के लिए ₹50 है और विदेशी लोगों के लिए ₹200 है, इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो आप राजस्थान में 200 से ₹400 में 1 दिन का भोजन आसानी से कर सकते हैं। यहां के ज्यादातर मसूर चीजों को आप पैदल चलकर ही देख सकते हैं और अगर आप अधिक दूरी पर कोई चीज देखना चाहते हैं तो आप रिक्शा से जा सकते हैं।
हवा महल के आसपास रुकने की जगह – Where to stay nearby Hawa Mahal in Hindi
अगर आप हवा महल के करीब रुकने की अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दूं कि अगर आप एक सस्ता होटल देख रहे हैं तो आपको 400 से ₹800 एक रात के लिए अच्छा होटल मिल जाएगा, अगर आप लग्जरी होटल देख रहे हैं तो एक रात का खर्चा 3000 से 6000 तक जा सकता है, या इससे अधिक भी हो सकता है यह आप पर निर्भर करता है। जयपुर में रुकने के लिए कई मंदिर और धर्मशालाएं भी हैं, आप यहां पर स्टे कर सकते हैं।
जयपुर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Jaipur
भारत में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग राजस्थान में ही रहते हैं, इसलिए यहां के ज्यादातर भोजन में आपको शाकाहारी साग सब्जियां ही मिलेंगी। राजस्थान अपने मसालेदार स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है। आइए दोस्तों राजस्थान के कुछ मशहूर पकवानों के बारे में देख लेते हैं। दाल बाटी चूरमा, प्याज की कचौड़ी, गट्टे की सब्जी, मावा कचोरी, कुल्फी और लस्सी राजस्थान के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पकवानों में से एक हैं।
हवा महल घूमने जाने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Hawa Mahal in Hindi
दोस्तों राजस्थान में गर्मियों में घूमना बेहद मुश्किल होता है। अगर आप हवा महल घूमने के लिए राजस्थान आ रहे हैं तो आपको अक्टूबर से फरवरी के बीच ही यहां पर आना चाहिए क्योंकि गर्मियों में उमस के कारण आपका बाहर घूमना नामुमकिन हो जाता है। राजस्थान भारत के कुछ बेहद गर्म इलाकों में से एक है।
यहां पर गर्मियों में तापमान 45 डिग्री को छू लेता है। अगर आप अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां पर घूमने के लिए आते हैं तो तापमान ठंडा रहेगा और 15 से 25 डिग्री के बीच ही रहेगा, जो कि यहां के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए बिल्कुल उचित है। अगर आप अक्टूबर से थोड़ा पहले आते हैं तो मानसून की वजह से यहां पर घूमना मुश्किल हो जाता है।
हवा महल कैसे पहंचे – How to Reach Hawa Mahal in Hindi
हवाई मार्ग – By Air: आप हवामहल हवाई यात्रा के माध्यम से भी जा सकते हैं। जयपुर का मुख्य हवाई अड्डा यहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप पूरे देश से कहीं से भी फ्लाइट लेकर जयपुर आ सकते हैं और इसके बाद आप हवामहल में टेक्सी या रिक्शा के माध्यम से जा सकते है।
रेल मार्ग – By Train: जयपुर रेलवे जंक्शन यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है। आप पूरे भारत से कहीं से भी इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं और इसके बाद टैक्सी या रिक्शा की सहायता लेकर हवामहल को देखने के लिए जा सकते हैं।
सड़क मार्ग – By Road: हाईवे नंबर 11 जयपुर से होते हुए निकलता है आप इस हाईवे से पूरे देश से कहीं से भी जयपुर में आ सकते हैं और इसके बाद हवामहल जा सकते हैं।
FAQ – Hawa Mahal Information in Hindi
Q. हवामहल क्यों प्रसिद्ध है? – Hawa Mahal Kyu Prasidh Hai?
A. हवामहल अपने अनोखे डिजाइन के कारण प्रसिद्ध है. यहां पर 953 छोटे खिड़की और झरोखे हैं, जिनसे हवाएं महल के आर पार हो सकती है. इसलिए इस महल का नाम हवा महल है।
Q. हवा महल कहां है? -Hawa Mahal Kahan Hai?
A. हवामहल भारत की पिंक सिटी नाम से जाने जाने वाली जगह जयपुर में स्थित है, जो भारत के राज्य राजस्थान का एक प्रमुख शहर है। यह शहर राजस्थान की राजधानी भी है।
Q. हवा महल किसने बनवाया? – Hawa Mahal Kisne Banaya?
A. हवामहल महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया था।
Conclusion – Hawa Mahal Information In Hindi
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल. इस आर्टिकल में हमने हवा महल के बारे में संपूर्ण जानकारी ली है। यहां पर हमने हवा महल के इतिहास और वर्तमान के बारे में पूरी जानकारी देखी है और हमने यहां पर हवा महल के आसपास घुमे जा सकने वाली 10 मशहूर जगहों के बारे में भी जाना है। और इसी के साथ साथ हवा महल में घूमने जाने का सबसे सही समय और यहां के प्रसिद्ध भोजन के बारे में भी जानकारी देखी है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल ना भूलें मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।
और पढ़े:
- मानस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में संपूर्ण जानकारी
- गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के बारे में पूरी जानकारी
- जैसलमेर में रामदेवरा मंदिर की दर्शन और घूमने की जानकारी
- केरल के 10 सबसे प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
- फतेपुर सिकरी का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारी
2 thoughts on “हवा महल के इतिहास, वास्तुकला और घूमने की जानकारी – Hawa Mahal Information in Hindi”