इंदौर में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Indore in Hindi

Indore me Ghumne ki Jagah: खान नदी और सरस्वती नदी के तट पर स्तिथ इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है। यह शहर मालवा पठार पर 553 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और मध्य प्रदेश का सबसे आबादी वाला शहर है। इंदौर शहर का नाम इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर रखा गया है। यह शहर मध्य प्रदेश राज्य की व्यावसायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है और मध्य प्रदेश की सबसे तजि से विकशित होने वाला शहर भी है। शहर की समृद्ध इतिहास, विश्व प्रसिद्ध स्मारकों और स्वादिष्ट भोजन दुनिया में विशेष रूप से प्रसिद्ध है और इसलिए यह शहर हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ इंदौर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह शहर अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और कई आकर्षणों से संपन्न है और यही कारण है यह इतिहास प्रेमियों और वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। शहर में गौरवशाली अतीत और आज की आधुनिक जीवनशैली के अनूठा मिश्रण का अनुभव किया जा सकता है। इस प्रकार सभी आकर्षणों के साथ मध्य प्रदेश का यह शहर वास्तव में एक अद्भुत जगह है जहाँ सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए बहुत कुछ देखने के लिए अवसर प्रदान करता है।

सभी को नमस्कार, उम्मीद है आप सभी विल्कुल अच्छे होंगे। मध्य प्रदेश के सभी शहरों में सबसे बड़ा और मध्य भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र इंदौर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है जिसे मिनी बॉम्बे के रूप में जाना जाता है। इस शहर की प्रमुख आकर्षणों में रजवाड़ा, लालबाग पैलेस, सराफा मार्केट, इंदौर का केंद्रीय संग्रहालय, पातालपानी झरना, अन्नपूर्णा मंदिर, रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, छप्पन दुकान, चोरल बांध, तिंचा जलप्रपात जैसे कई दर्शनीय स्थलों पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। अगर आप भी इस शानदार शहर की दर्शनीय स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख में  इंदौर शहर की दर्शनीय स्थलों के बारे में पूर्ण जानकारी दिया गया है। उम्मीद है mapofholiday की इस लेख आप सभी भरपूर Like और Share करेंगे। लेख को अंत तक पढ़ ने के लिए धन्यवाद।

Indore me Ghumne ki Jagah

और पढ़े : मथुरा में घूमने के लिए 10 सबसे प्रसिद्ध जगह 

Table Contents

इंदौर में घूमने की जगह राजवाड़ा – Indore me Ghumne ki Jagah Rajwada

Indore me Ghumne ki Jagah

इंदौर में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक राजवाड़ा महल है जिसे होलकर पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। यह महल सबसे प्राचीन सरंचनों में से एक है और और इंदौर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। महल का निर्माण लगभग 2 शताब्दी पहले होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हार राव होल्कर द्वारा किया गया था। यह एक सात मंजिला सरांचा है जो भव्यता और स्थापत्य शिल्प कौशल का एक अनूठा उदहारण है। महल को दो भागों में विभाजित किया गया है जो मंदिर और महल है। शहर के बीचों बिच स्तिथ इस महल में अकसर पर्यटकों और यात्रियों की भीड़ लगा रहता है। फव्वारों और सुंदर बगीचों से भरा यह महल अपनी ऐतिहासिक महत्वा के साथ भारत का एक उत्कृष्ट सरचनों में से एक है। महल में प्रवेश समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है।

इंदौर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह लाल बाग पैलेस – Indore me Ghumne ki Jagah Lal Bagh Palace

Indore me Ghumne ki Jagah

लाल बाग पैलेस मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्तिथ एक ऐतिहासिक ईमारत है जो एक महत्वपूर्ण विरासत स्थल है और इंदौर में एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। सरस्वती नदी के तट पर स्तिथ यह महल होल्कर युग की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक है। यह तीन मंजिला ईमारत महाराजा शिवाजी राव होल्कर द्वारा 1886 के बिच बनाई गई थी बाद में उनके उत्तराधिकारी तुकोजी राव होल्कर द्वारा 1921 में पूरी की गई थी। 28 एकड़ में फैला राजसी लाल बाग पैलेस आज देश के लिए एक भव्य सरचना के रूप में दिखा जाता है और पर्यटकों को होल्कर शासकों की भव्य जीवन शैली की झलक देता है। अपनी खूबसूरत वास्तुकला और शानदार परिवेश के साथ लाल बाग पैलेस इंदौर घूमने के लिए एक बेहतरीन आकर्षण है। महल में प्रवेश शुल्क 10 भारतीय मुद्रा है और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

इंदौर टूरिज्म में घूमने की जगह केंद्रीय संग्रहालय – Indore Tourism me Ghumne ki Jagah Central Museum

इंदौर में ओर एक शानदार आकर्षणों में केंद्रीय संग्रहालय नाम जरूर आता है जो इंदौर में सबसे अधिक घूमे वाली जगहों में से एक है। यह एक ऐतिहासिक संग्रहालय है जो होल्का वंश से जुड़ी हुई है। इस संग्रहालय की स्थापना बर्ष 1929 में किया गया था जिसे मुख्य रूप से इंदौर संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है। संग्रहालय में  प्रागैतिहासिक से लेकर आधुनिक युग तक की कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है। संग्रहालय में प्रदर्शित होने वाली मुख्य चीजें परमेर शास्त्र, विभिन्न सिक्के, कवच और कलाकृतियां हैं जो प्रयटकों के लिए एक अद्भुत आकर्षण है। संग्रहालय में दो गैलरी हैं और गैलरी में प्रागैतिहासिक काल की 5000 से 4000 ईसा पूर्व की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में प्रवेश समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है और यहाँ कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

इंदौर में प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल कांच मंदिर – Indore Tourist Places in Hindi Kanch Mandir

कांच मंदिर इंदौर में एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जो वास्तव में एक जैन मंदिर है और अपनी कांच और दर्पण के काम के लिए  विल्कुल ही अलग है। 20 वीं शताब्दी में हुकुमचंद सेठ द्वारा निर्मित यह मंदिर जैन समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल है। इस मंदिर में भगवान महावीर की एक भव्य मूर्ति है। पुरे मंदिर को रंगीन कांच और दर्पणों से बनाया गया है। फर्श से छत तक, सीढ़ियों और दीवारों तक सब कुछ चमकदार कांच के टुकड़ों से तैयार किया गया है जो इसे इंदौर में एक आश्चर्यजनक दर्शनीय स्थल बनता है। मंदिर में लगभग 50 से अधिक भिन्न चित्रों है जो सभी कांच पर बानी है और यह भिन्न चित्रों जैन धर्म की विभिन्न घटनाओं को पदर्शित करते हैं।

इंदौर में धार्मिक स्थल अन्नपूर्णा मंदिर – Indore me Dharmik Sthal Annapurna Temple

अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर में एक लोकप्रिय मंदिर है जो देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। यह इंदौर के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है जहाँ भक्तों के भीड़ अकसर लगा रहता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी अन्नपूर्ण को भोजन के देवी माना जाता है जो देवी पारवती का ही एक रूप है। मंदिर की प्रभावशाली वास्तुकला, जटिल नक्काशी और विस्तृत चित्रों के कारण इसे शहर में एक प्रसिद्ध वरासत स्थल माना जाता है। मंदिर के गर्भगृह में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति है जो लगभग तीन फीट ऊंची है साथ ही मंदिर में हनुमान, सेवन की देवता और काल भैरव की मूर्तियों मुख्य आकर्षण है। हर साल लाखों के तादाद में तीर्थयात्री और पर्यटक अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। धार्मिक महत्व और उत्कृष्ट वास्तुकला के साथ यह इंदौर में एक प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। मंदिर में प्रवेश समय सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश किया जा सकता है।

इंदौर में सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल खजराना गणेश मंदिर – Indore Tourist Places in Hindi Khajrana Ganesh Temple

खजराना गणेश मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जिसका बहुत ही ऐतिहासिक महत्व है। यह मंदिर शहर की मध्य में स्तिथ है और शहर में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश को समर्पित है और अपनी इतिहास और इससे जुडी धार्मिक मान्यताओं के कारण पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। मंदिर का निर्माण 1735 में  मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा वनवाया गया था। ऐसा माना जाता है की मूर्ति को मुगल बादशाह औरंगजेव से सुरक्षित रखने के लिए एक कुएं में छुपा दिया गया था और बाद में इस मूर्ति को कुएं से निकला गया था और अहिल्याबाई के द्वारा एक मंदिर का स्थापना किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है की जो कोई यहाँ अपना कामना करता है भगवान गणेश उनको आशिर्बाद करते हैं और उसकी सभी मनकामनाएं पूरी करते हैं।

इंदौर में घूमने की जगह गोमतगिरि – Indore me Ghumne ki Jagah Gomtagiri

जैनियों के लिए एक पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल गोमतगिरि पहाड़ी है जिस पर 21 फिट ऊँची गोमतेश्वर मूर्ति की मूर्ति खड़ी है। मूर्ति श्रवणबेलगोला में बाहुबली की मूर्ति की प्रतिकृति है और इसमें कई आकर्षक भित्तिचित्र हैं, जो भगवान महावीर के जीवन को दर्शाते हैं। गोमतागिरी दिगंबर जैन मंदिर अपने शांत वातावरण, लुभावनी वास्तुकला और आकर्षक भित्तिचित्रों के कारण शहर का सबसे बड़ा आकर्षण है।

इंदौर का सबसे लोकप्रिय जगह सर्राफा बाजार – Indore ka Sabse Lokopriyo Jagah Sarafa Bazaar

अगर आप इंदौर में हैं और खाने पिने के  शौकीन है तो सर्राफा बाजार आप के लिए एक आदर्श जगह है। इस बाजार की अनूठी विशेषता यह है की यह दिन के समय एक आभूषण बाजार के रूप में बना रहता है जबकि रात में यह खाद्य बाजार में बदल जाती है। यह बाजार रात के समय बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है जो शहर के स्थानीय व्यंजनों की स्वाद का आनंद लेन के लिए आते हैं।

इंदौर टूरिज्म में पिपलियापाला रीजनल पार्क  – Indore Tourism in Hindi Pipliyapala Regional Park

Indore Tourism in Hindi

120 एकेड फैला पिपलियापाला रीजनल पार्क इंदौर में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगहों में से एक है जिसे अटल बिहारी वाजपेयी रीजनल पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत पार्क है जिसमें एक एक विशाल झील है और सभी पर्यटकों के लिए एक अच्छा आकर्षण है। पार्क में संगीतमय फव्वारे, नौका विहार, हरे भरे बगीचे, जंपिंग जेट फव्वारे, झील के लुभावना दृश्य और एक एम्फीथिएटर पार्क के कुछ मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा यह पार्क अपनी शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है जहाँ पर्यटक अपनी परिवार और दोस्तों के साथ शांति से कुछ समय गुजार सकते हैं।

इंदौर में देखने लायक जगह रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण्य – Indore me Dekhne layak Jagah Ralamandal Wildlife Sanctuary

Ralamandal Wildlife

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण्य एक प्रसिद्ध पक्षी और वन्यजीव अभ्यारण्य है जो वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति से भरपूर प्रेम करने वाले लोगों के लिए आदर्श जगह है। इस अभ्यारण्य की स्थापना 1981 में हुई थी। यह पार्क ट्रेकिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक भी आदर्श स्थल है जो 5 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है। वन्यजीवों को करीब से देखने और इंदौर के पास ट्रेकिंग के लिए यह एक अच्छी जगह है। अभयारण्य कई विभिन्न जानवरों का घर है  जिसमें हिरण, तेंदुआ, सांभर, खरगोश और कई प्रकार के पक्षी शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ सागौन, साजा, चंदन, नीलगिरी, बबूल, बांस और बहुत से अन्य पेड़ पौधों भी पाएं जाते हैं।

इंदौर का सबसे लोकप्रिय मंदिर बड़ा गणपति मंदिर – Indore ka Sabse Lokopriyo Mandir Bada Ganapati Temple

इंदौर में सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक बड़ा गणपति मंदिर है जो भगवान गणेश को समर्पित है। मंदिर का नाम बड़ा गणपति मंदिर इसलिए पड़ा है क्योंकि इसमें भगवान गणेश की 25 फिट लंबी मूर्ति है जो दुनिया में हिंदू भगवान गणपति की सबसे बड़ी मूर्ति माना जाता है। मंदिर का निर्माण 1875 में किया गया था। माना जाता है की यह दिव्य मूर्ति चुना पत्थर, गुड़, ईंटों, मिट्टी और भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के पवित्र जल के मिश्रण से बना है। मंदिर की प्रमुख आकर्षण गणपति की 25 फीट भव्य मूर्ति है जो देश के सभी हिस्सों से हजारों भक्तों को आकर्षित करता है।

इंदौर में घूमने की जगह तिंचा जलप्रपात – Indore me Ghumne ki Jagah Tincha Falls 

Tincha Falls 

तिंचा जलप्रपात इंदौर में स्तिथ सबसे लोकप्रिय झरना है जो इंदौर शहर से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। प्राकृतिक सुंदरता की प्रचुरता के साथ तिंचा जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए अद्भुत जगह है। झरने की पानी लगभग 300 फीट ऊंचाई से निचे गिरता है और अत्यंत मनमोहक नजारा प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से मानसून के दौरान यह झरना अपनी असली सुंदर रूप में दिखाई देता है और मानसून के बाद यह झरना शुष्क हो जाता है। 

इंदौर का सबसे खूबसूरत जगह पातालपानी झरना – Indore Tourist Places in Hindi Patalpani Waterfalls

Indore Tourist Places in Hindi

राजसी पहाड़ियों और घने हरे बहरे जंगल से घिरा पातालपानी झरना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह झरना इंदौर शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह झरना 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और मानसून के महीनों के दौरान झरना और इसके हरे भरे परिवेश एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं। मानसून के दौरान इस झरने की जल प्रवाह तेज हो जाता है जो सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। नेचर लोविंग लोगों के लिए यह एक आदर्श जगह है साथी ही फोटोग्राफी के लिए यहाँ हजारों पर्यटकों आते हैं।

इंदौर के सबसे आकर्षक स्थल बामनिया कुंड झरना – Indore ke Sabse Akarshak Sthal Bamniya Kund Waterfall

बामनिया कुंड इंदौर में स्तिथ एक आश्चर्यजनक झरना है जो अपनी मनोरम दृश्य के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह झरना घने जंगलों की गहराई में बसा है और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। झरना 300 फीट की ऊंचाई से निचे गिरता है और पानी नीचे की ओर निकलता है जिससे चट्टानों की और हरी भरी झाड़ियों से घिरे साफ नीले पानी का एक सुंदर कुंड बन जाता है। यहाँ का शांत वातावरण और सुंदर नजारा पर्यटकों के लिए एक बहेतरीन स्थान बनाता है।

इंदौर में घूमने की जगह इस्कॉन इंदौर – Indore me Ghumne ki Jagah ISKCON Temple

इंदौर में और एक प्रमुख आकर्षणों में इस्कॉन मंदिर है जो यात्रियों को आध्यात्मिकता और शांति की अनुभव प्रदान करती है। यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। मंदिर की दीवारों को विभिन्न कलाओं और सुंदर चित्रों से डिजाइन किया गया है। साथ ही मंदिर में  भजनों और मंत्रों के ध्वनि से मंदिर बहुत पवित्र और शांति  का एहसास दिलाता है। अगर आप इंदौर शहर की यात्रा पर है तो निश्चित रूप से इस्कॉन मंदिर का द्वारा जरूर करना चाहिए यदि आप आधयात्मिक और शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो। 

इंदौर में खूबसूरत जगह  मेघदूत गार्डन – Indore Tourist Places in Hindi Meghdoot Garden

इंदौर के सबसे पुराने उद्यानों में मेघदूत गार्डन प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर है और हरियाली और शांत वातावरण के लिए काफी लोकप्रिय है। उद्यान में सुंदर वातावरण के साथ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय का आनंद लेने के लिए एक मज़ेदार जगह है। खास कर बच्चे इस जगह को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यहां बच्चों के लिए कई आकर्षणों मौजूद है जो इसे इंदौर में पूरी तरह से एक अलग स्थान बनता है। इसके अलावा पार्क में फव्वारे के साथ साथ हरे भरे बगीचे की हरियाली है जो आराम करने के लिए एक अच्छी जगह है।

इंदौर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food in Indore in Hindi

अगर आप खाने पिने के बहुत ज्यादा शौकीन है और आप सभी प्रकार के भोजनों को बहुत ज्यादा स्वाद लेना चाहते है तो निश्चित रूप से इंदौर आप को यह अवसर प्रदान करता है। इसी बजह से इंदौर भोजन प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग सामान है। शहर की स्थानीय भोजन में दही बडे, साबूदाना खिचड़ी, गराडु, पोहा जलेबी, खोपरा पेटीस, शिकंजी और लाल बाल्टी की कचौरी जैसे कई स्वादिष्ट भोजनों शामिल है। इसके अलावा इंदौर के स्ट्रीट फूड देश के सभी भोजन प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। छप्पन दुकान और सराफा बाजार शहर की दो सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड बाजार है जो देश विदेश के लोगों को आकर्षित करता है। 

इंदौर घूमने के लिए सही समय – Best Time to Visit Indore in Hindi

इंदौर पुरे साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन इंदौर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच का है, क्योंकि यहाँ सर्दियों का मौसम होता होता है। जब तापमान सुखद रहता है जो कई आकर्षण दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए उपयुक्त है। इंदौर में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है और जून के अंत तक चलता है। इन महीनों के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जो यात्रा के लिए विल्कुल सही नहीं है। इंदौर में मानसून का मौसम जुलाई से शुरू होता है और सितंबर तक चलता है।

इंदौर कैसे पहंचे – How to Reach Indore in Hindi

वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा है जो शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, जयपुर अदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आप टेक्सी से अपने गंतव्य तक पहंच सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train : इंदौर का प्रमुख रेलवे स्टेशन इंदौर रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी प्रमुख शहरों जुड़ा हुआ है। इंदौर के लिए देश के विभन्न शहरों से सीधी ट्रैन उपलब्ध है।

सड़क मार्ग – By Road : इंदौर सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुंबई, पुणे, भोपाल, उज्जैन और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से राज्य द्वारा संचालित और निजी बसें इंदौर के लिए नियमित रूप से चलती हैं।


और पढ़े

Leave a Comment