Jabalpur Me Ghumne ki Jagah: नमस्कार दोस्तों, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है, आज के आर्टिकल में मैं आपको जबलपुर में घूमने की जगह के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताऊंगा, यहां पर मैं आपको जबलपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में संपूर्ण यात्रा जानकारी दूंगा। इस आर्टिकल में मैं आपको एक छोटे टूर प्लान के भी बारे में बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप आसानी से जबलपुर की यात्रा के लिए निकल सकतेहैं।
दोस्तों अगर आप जबलपुर में घूमने जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यह मध्य प्रदेश का बहुत ही खूबसूरत शहर है। इसे मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है, जबलपुर में थल सेवा की छावनी है, जिसकी वजह से जबलपुर पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर उच्च न्यायाधीशों की ट्रेनिंग भी होती है, जबलपुर में पश्चिम मध्य रेलवे का मुख्यालय भी स्थित है।
दोस्तों अगर जबलपुर के इतिहास की बात करें तो इस शहर का पुराणों में भी जिक्र मिलता है। पुराणों में इस शहर को जबालिपुरम् के नाम से पहचाना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस शहर का नाम महर्षि जबाली से जोड़ा जाता है। अगर इस शहर की खूबसूरत भौगोलिक स्थिति की बात करूं तो यह शहर विंध्य पर्वतमाला में स्थित है, इसी के साथ-साथ यहां से भारत की प्रसिद्ध नर्मदा नदी भी बहती है, जबलपुर में भारतीय छावनी के अलावा यहां पर सस्त्र निर्माण कारखाना भी है। आईये दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी जबलपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी देख लेते हैं।
और पढ़े: बैंगलोर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह
Table Contents
जबलपुर में घूमने की जगह – Jabalpur Me Ghumne ki Jagah
दोस्तों वैसे तो इस शहर में घूमने की बहुत सी जगह हैं और इन सभी जगह पर्यटन के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन इस आर्टिकल में मैं मुख्य 20 जगह के बारे में जानकारी दे रहा हूं, जिनको यात्रा के दौरान जुरूर घूमना चाहिए।
जबलपुर में घूमने की जगह, भेड़ाघाट – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Bhedaghat
भेड़ाघाट जबलपुर में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है और जबलपुर शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह नर्मदा नदी के किनारे पर बसा हुआ पत्थरों का बेहद ही खूबसूरत ढांचा है। यहां पर पास में आप नौका विहार कर सकते हैं, तथा धुंधर नामक झरने का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता बेहद ही लाजवाब है, जब आप यहां पर पत्थरों पर बैठकर झरने को देखेंगे तो आपको स्वर्ग समान अनुभूति होगी। दूर-दूर से लोग इस जगह को देखने के लिए आते रहते हैं, इसलिए अगर आप जबलपुर की यात्रा पर आ रहे हैं, तो आपको भी भेड़ाघाट जरूर देखना चाहिए।
जबलपुर के दर्शनीय स्थल, धुआंधार जलप्रपात – Jabalpur Tourist Places in Hindi, Dhuandhar Falls
धुआंधार जलप्रपात जबलपुर की सबसे अधिक घुमे जाने वाली जगहों में से एक है। यह खूबसूरत स्थान भेड़घाट से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यहां जब पानी गिरता है, तो भाप निकलती है, तथा इससे नजारा स्वर्ग के समान नजर आता है। अगर आप प्रकृति प्रिय व्यक्ति हैं तो आपको जबलपुर की इस प्रसिद्ध जगह पर जरूर आना चाहिए। इसी के साथ-साथ यह जगह फोटोग्राफीके लिए भी शानदार मानी जाती है, इसलिए अगर आप फोटोग्राफी पसंद करते हैं तो भी आपको धुआंधार जलप्रपात पर जरूर आना चाहिए।
चौसठ योगिनी मंदिर – Chausath Yogini Temple
64 योगिनी मंदिर जबलपुर में घूमने के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात के मध्य में स्तिथ है। यह भारत की प्रसिद्ध 64 देवियों को समर्पित मंदिर है तथा आदिकाल के कुछ बचे हुए मंदिरों में से एक माना जाता है। भारत में इस प्रकार के ज्यादातर मंदिर विलुप्त हो चुके हैं, तथा बहुत से मंदिरों को मुगलों द्वारा तोड़ दिया गया था, लेकिन 64 योगिनी मंदिर जबलपुर में अभी भी ज्यों का त्यों बना हुआ है, तथा आप इस जगह पर जाकर इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
इस मंदिर की वास्तुकला काफी खूबसूरत है तथा यह जबलपुर के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बताया जाता है की इस मंदिर का निर्माण कलचुरी राजाओं ने करवाया था। यह मंदिर जबलपुर में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान माना जाता है।
जबलपुर में घूमने की जगह, मदन महल किला – Jabalpur me ghumne Jagah, Madan Mahal Fort
मदन सिंह ने जबलपुर पर कई वर्षों तक राज किया था, तथा महाराज मदन सिंह ने ही यहां पर मदन महल का निर्माण करवाया था। यह पहाड़ी के ऊपर स्थित बहुत ही खूबसूरत किला है, तथा यहां से शहर का दृश्य काफी बेहतरीन नजर आता है। अगर आप इतिहास से पसंद व्यक्ति है, तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए, मदन महल जबलपुर के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एक विशाल पत्थर पर बना यह किला शिल्पकला का बेजोड़ नमूना है। इस किले की मजबूत दीवारों आज भी पहले जैसी हैं और पर्यटकों अक्सर अपनी तरफ आकर्षित करता है।
जबलपुर का ऐतिहासिक जगह, रानी दुर्गावती संग्रहालय – Jabalpur ka Atihasik Jagah, Rani Durgavati Museum
जबलपुर शहर के बीचोबीच स्तिथ रानी दुर्गावती संग्रहालय पुरातत्व दृष्टि से महत्वपूर्ण मूर्तियों और दुर्लव वस्तुओं का संग्रह है। अगर आप पुरानी कलाकृतियों और मूर्तियों को देखने के शौकीन है तो आपको रानी दुर्गावती म्यूजियम में जरूर आना चाहिए। यह संग्रहालय, जबलपुर की रानी के नाम पर बनाया गया है। यहां पर आपको बहुत से पुराने सिक्कों का कलेक्शन मिल जाएगा, इसी के साथ-साथ आपको इलाके के समृद्ध इतिहास के बारे में भी अधिक जानने को मिलेगा।
जबलपुर में घूमने की जगह, बरगी बांध – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Bargi Dam
बरगी बांध जबलपुर से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जबलपुर में घूमने के लिए एक आकर्षक जगह माना जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है, तथा जबलपुर के लोगों में खासी प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने के लिए तथा घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं, तथा यहां पर आप खूबसूरत पक्षियों को देखने का आनंद भी ले सकते हैं। यह बहुत ही शांत जगह है, इसलिए अगर आप शहर की भीडभाड से दूर शांत इलाका ढूंढ रहे हैं, तो आपको बरगी बांध पर जरूर आना चाहिए।
जबलपुर पर्यटन स्थल, संतुलन चट्टानें – Jabalpur Tourist Places in Hindi, Balancing Rocks
जबलपुर में स्थित संतुलन वाली चट्टानें प्रकृति का आश्चर्यजनक रूप दिखाती है। यहां पर आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से एक बड़ा सा गोल पत्थर एक बड़े पत्थर के ऊपर टिका हुआ है, तथा वह इस ढंग से टिका हुआ है कि मानो अब ही नीचे गिर जाएगा। लेकिन वह हजारों सालों से ज्यों का त्यों टिका हुआ है, तथा इसे देखने के लिए बहुत से पर्यटक आते रहते हैं। इसे कई लोग हवा में लटकता हुआ पत्थर भी कहते हैं। संतुलन चट्टानों जबलपुर में घूमने के लिए वास्तव में एक अद्भुत जगह है और यहाँ घूमने आने वाले लगभग सभी के लिए एक शानदार आकर्षण माना जाता है।
जबलपुर में घूमने की जगह, पिसनहारी की मड़िया – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Pisanhari Ki Madiya
पिसनहारी की मड़िया एक खूबसूरत जैन मंदिर है जो हरी भरी हरियाली के बिच स्तिथ है। इस मंदिर को एक ही पहाड़ी को काटकर बनाया गया है और यह मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला और बेहतरीन कारीगरी के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में माहौल बहुत ही शांति वाला है, तथा इसे मेडिटेशन के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर आपको बहुत से जैन मुनि भक्ति करते हुए मिल जाएंगे। माना जाता है की यह खूबसूरत मंदिर लगभग 500 साल से अधिक पुराना है और जबलपुर में एक शानदार पर्यटक आकर्षण है। अगर आप जबलपुर जा रहे हैं तो आपको इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए, तथा प्रभु की आराधना करनी चाहिए।
संग्राम सागर और बाजनामठ – Sangram Sagar and Bajnamath
संग्राम सागर और बाजनामठ जबलपुर में घूमने की अच्छी जगह में से एक है। यह ऐतिहासिक स्मारके हैं जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए पहचानी जाती हैं। यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहद शानदार है और दूर-दूर से फोटोग्राफर इस जगह पर फोटोग्राफी करने के लिए आते रहते हैं। इसके अलावा यह काफी शांतिमय जगह है, और यहां पर आपको कई मनोरंजन की एक्टिविटी करने को मिलेगी।
जबलपुर में घूमने की जगह, तिलवारा घाट – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Tilwara Ghat
तिलवारा घाट जबलपुर के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यह वही जगह है, जहां पर महात्मा गांधी जी की अस्थियां विसर्जित की गई थी। नर्मदा नदी के किनारे यह बहुत ही शांत इलाका है। आप इस घाट पर जाकर शांति का अनुभव कर सकते हैं, देश के इतिहास में भी तिलवारा घाट का महत्वपूर्ण स्थान है। अगर आप जबलपुर की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको तिलवारा घाट पर जरूर जाना चाहिए।
जबलपुर के धार्मिक स्थल, माला देवी मंदिर – Jabalpur ke Dharmik Sthal, Mala Devi Temple
जबलपुर का माला देवी मंदिर पर्यटकों के सबसे अधिक प्रसिद्ध माना जाता है। यह मंदिर जबलपुर की देवी माला देवी को समर्पित है, तथा एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है। पहाड़ी के ऊपर स्थित होने के कारण इस मंदिर से शहर का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। यह मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है, तथा इसके आसपास काफी हरियाली है। हरे भरे माहौल को देखकर आपका मन गदगद हो जाएगा, आपको माला देवी मंदिर में जरूर जाना चाहिए।
जबलपुर पर्यटन स्थल, बरगी पक्षी अभयारण्य – Jabalpur Parytan Sthal, Bargi Bird Sanctuary
बरगी पक्षी अभयारण्य जबलपुर में घूमने की शानदार जगहों में से एक है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए। यह जगह यहां के खूबसूरत पक्षियों के लिए जानी जाती है, तथा यहां पर आपको कई खूबसूरत पक्षी दिखाई देंगे। यहां पर पक्षियों की कई नस्ल हैं, जो देश-विदेश से मौसम के हिसाब से इस जगह पर आती है। यह जगह वास्तव में जबलपुर में घूमने के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य माना जाता है।
जबलपुर में घूमने की जगह, ग्वारी घाट – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Gwari Ghat
ग्वारीघाट में नर्मदा नदी पर ही स्थित एक घाट है, जो यहां पर घूमने की जगह में काफी प्रसिद्ध है. यहां पर आपको प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा तथा यहां का माहौल बहुत ही खुश मिजाज तथा शांतिमय है। यहां पर जाकर आप मेडिटेशन कर सकते हैं तथा शहर की भीड़भाड़ से दूर एक शांत इलाके का अनुभव कर सकते हैं। अगर आप जबलपुर में घूमने के लिए आए हैं, तो आपको ग्वारी घाट पर जरूर आना चाहिए।
जबलपुर के मशहूर जगह, कचनार शहर – Jabalpur ke Mashur Jagah, Kachnar City
आपको कचनार शहर में आकर 76 फीट ऊंचे भगवान शिव की खूबसूरत मूर्ति को जरुर देखना चाहिए। यह खूबसूरत कचनार पार्क में स्थित है और जबलपुर में स्तिथ एक लोकप्रिय जगह है। यह टूरिस्ट और लोकल लोगों के देखने के लिए जबरदस्त जगह है। यहां पर बहुत से खूबसूरत पेड़ पौधे भी स्थित है और सुबह-शाम यहां पर लोग टहलने के लिए आते हैं तथा इसे कचनार सिटी पार्क के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव की मूर्ति यहां की सबसे लोकप्रिय अट्रैक्शन है।
जबलपुर में दर्शनीय स्थल, कंकाली देवी मंदिर – Jabalpur Tourist Places in Hindi, Kankali Devi Temple
यह माता कंकाली को समर्पित एक भव्य प्राचीन मंदिर है। यहां पर आसपास के अत्यधिक लोग आते हैं, तथा जबलपुर के ज्यादातर लोगों की मां कंकाली कुलदेवी मानी जाती है। त्योहारों पर यहां पर मेले लगते हैं और आसपास के लोग इस जगह पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। यह मंदिर अपने शांत माहौल तथा अत्यधिक धार्मिक मान्यता के लिए जानी जाती है।
जबलपुर पर्यटन स्थल, गांधी कन्च घर – Jabalpur Tourism in Hindi, Gandhi Kanch Ghar
गांधी कन्च घर नामक प्रसिद्ध जगह जबलपुर में स्थित है और यह स्थानीय और पर्यटकों के बिच मशहूर है। यह वह जगह है जहां पर महात्मा गांधी जबलपुर की यात्रा के दौरान रुके थे, इस जगह पर एक म्यूजियम भी बनाया गया है, जिसमें उन चीजों को दिखाया गया है, जिनको महात्मा गांधी ने इस जगह पर रहकर इस्तेमाल किया था। यह एक प्रकार का म्यूजियम है, तथा जबलपुर आने वाले प्रत्येक यात्री को यह जरूर देखना चाहिए।
जबलपुर में घूमने की जगह, नर्मदा उद्गम मंदिर – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Narmada Udgam Temple
नर्मदा उद्गम मंदिर नर्मदा नदी के उद्गम स्थान पर बनाया गया बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। हिंदू धर्म में इस मंदिर का महत्वपूर्ण स्थान है तथा साल भर यहां पर पूजा अर्चना होती रहती है। त्योहारों पर यहां पर काफी अधिक भीड़भाड़ होती है। इस जगह पर नर्मदा कुंड नामक जगह भी है, मान्यता है कि इस कुंड से ही नर्मदा नदी निकलकर पृथ्वी पर वास करती है। यह जगह
गुरुद्वारा ग्वारी घाट साहिब – Gurudwara Gwari Ghat Sahib
गुरु नानक देव जी को समर्पित गुरुद्वारा ग्वारीघाट काफी खूबसूरत गुरुद्वारा है। यहां पर बहुत शांत माहौल है, तथा यहां पर जाकर आप सिख धर्म के बारे में अधिक जान सकते हैं, तथा जबलपुर के सिख लोगों से मिल सकते हैं। गुरुद्वारा ग्वारी घाट शाहीब में 24 घंटे लंगर चलता रहता है, इसलिए यहां पर आप भोजन भी कर सकते हैं। अगर आप जबलपुर की यात्रा पर हैं तो निश्चित रूप से आपको गुरुद्वारा ग्वारीघाट साहिब का दौरा करना चाहिए।
जबलपुर में घूमने की जगह, पांडव गुफाएँ – Jabalpur me Ghumne ki Jagah, Pandava Caves
जबलपुर में पांडवों की गुफाएं काफी अधिक प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि यह गुफाएं पांडवों द्वारा ही यहां पर बनाई गई है। इन गुफाओं की वास्तुकला काफी खूबसूरत है और दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह एक अति प्राचीन जगह है, अगर आप इतिहास पसंद व्यक्ति है तो आपको इन जगहों की खूबसूरती देखने के लिए जरूर आना चाहिए।
बरगी जल क्रीड़ा परिसर – Bargi Water Sports Complex
बरगी वॉटर स्पोर्ट्स पार्क तथा वाटर कंपलेक्स काफी मशहूर है। आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए, यह बरगी डैम के बिल्कुल पास में स्थित जगह है। यहां पर कई प्रकार की वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी की जाती है। यहां पर आप नौका विहार कर सकते हैं, जेट स्क्किंग कर सकते हैं, तथा इसके अलावा बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां पर आप शाह्सिक एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर आप साहसिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तो आपको इस वाटर परिसर में जरूर आना चाहिए।
जबलपुर जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Jabalpur Travel Plan in Hindi
पहले दिन: पहले दिन आपको धुआंधार जलप्रपात पर जाना चाहिए। आप यहां की खूबसूरती देखकर अचंभित हो जाएंगे, इसके बाद आपको भेद्घाट मार्बल की चट्टानें देखनी चाहिए, दोपहर के समय आप ग्वारी घाट जा सकते हैं और यहां से आप बैलेंसिंग रॉक्स को देखने के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आपको बाजनामठ जरूर देखना चाहिए, रात को आप जबलपुर के लोकल रेस्टोरेंट में भोजन कर सकते हैं।
दूसरे दिन: जबलपुर की दूसरे दिन की यात्रा में आपको यहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकों को देखना चाहिए, आप दूसरे दिन सुबह मदन महल देखने के लिए जा सकते हैं, मदन महल का किला बेहद ही खूबसूरत किला है। तथा यहां से दृश्य बहुत ही सुहावना प्रतीत होता है, इसके बाद आप रानी दुर्गावती म्यूजियम देखने के लिए भी जा सकते हैं, तथा लंच करने के बाद आपको 64 योगिनी मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहिए। शाम के समय आपको नर्मदा नदी के किनारे पर टहलना चाहिए तथा सूर्यास्त को देखना चाहिए।
तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा में आपको बरगी डैम के आसपास के स्थलों पर घूमना चाहिए, आप सुबह-सुबह बरगी डैम घूमने के लिए निकल सकते हैं, क्योंकि यह जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको सुबह जल्दी निकलना होगा, आप यहां पर जाकर कई प्रकार की एक्टिविटी कीजिए और लंच करने के बाद आप यहां पर पांडवों की गुफाओं में घूमने के लिए चले जाइए, शाम के समय आप जबलपुर में वापस आ सकते हैं, तथा जबलपुर की लोकल मार्केट में टहल सकते हैं।
जबलपुर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Jabalpur In Hindi
जबलपुर साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है, लेकिन जबलपुर घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। जबलपुर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप यहां पर जाकर क्या देखना चाहते हैं तथा किस प्रकार की एक्टिविटी करना चाहते हैं, अगर आप यहां पर त्योहारों में शामिल होना चाहते हैं, तथा आप नहीं चाहते कि आपको गर्मियां तंग करे तो आपके यहां पर अक्टूबर से फरवरी के बीच में आना चाहिए, अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय यहां पर घूमने लायक ही होता है, इसके अलावा अगर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो आप गर्मियों में भी आ सकते हैं।
जबलपुर में रुकने की जगह – Where To Stay In Jabalpur In Hindi
दोस्तों जबलपुर में रुकने के लिए आपको होटल आसानी से मिल जाएगा, यहां पर ₹500 से हजार रुपए के बीच में आप एक रात के लिए होटल लेकर रह सकते हैं, होटल का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने दिनों के लिए यहां पर रहना चाहते हैं, होटल के अलावा आपको गेस्ट हाउस तथा धर्मशालाएं भी मिल जाएंगी, जिन में आप ठहर सकते हैं, गुरुद्वारा में भी आप रुकने के लिए जगह मांग सकते हैं, वहां पर भी आपको मना नहीं किया जाएगा।
जबलपुर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Jabalpur In Hindi
मध्य प्रदेश में जबलपुर एक प्राचीन शहर है जो भारत में पवित्र मानी जाने वाली नदी नर्मदा के तट पर स्थित है। यह शहर जितना अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही अपने शानदार भोजन के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है की खाने के शौकीन लोगों के लिए यह शहर कई स्वादिष्ट व्यंजन प्रदान करता है। जितने भी पर्यटक यहाँ आते हैं वे यहाँ का स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद जरूर लेते हैं। जबलपुर का पोहा, जलेबी, चाट तथा समोसा अत्यधिक प्रसिद्ध है यहां पर राजस्थानी मालपुआ भी काफी अधिक प्रचलित है। अगर आप जबलपुर आ रहे हैं तो आपको यहाँ का स्वादिष्ट भोजन का स्वाद जरूर लेना चाहिए।
जबलपुर कैसे जाएं? – How to reach Jabalpur in Hindi?
जबलपुर देश का एक प्रमुख शहर होने के अलावा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया काफी लोकप्रिय है। इसलिए यहाँ सालाना लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और शहर के आकर्षणों के बिच खो जाते हैं। अगर आप भी इस शहर की यात्रा के लिए विल्कुल तैयार है और अपने परिवार या फिर आपके दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको यह जानना बेहद जरुरी है की जबलपुर कैसे पहंचे। यहाँ मैंने निचे जबलपुर पहंचे की सरे माध्यम के बारे में बताया है।
सड़क मार्ग से जबलपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jabalpur By Road In Hindi
दोस्तों सड़क मार्ग से जबलपुर में आना काफी आसान है, जबलपुर से बहुत से लोकल हाईवे तथा नेशनल हाईवे गुजरते हैं, यहां पर भोपाल का NH44 तथा इंदौर का NH52 भी गुजरता है, आप इन हाईवे की मदद से आसानी से जबलपुर में आ सकते हैं, अगर आप बस के माध्यम से जबलपुर आते हैं तो आप बस स्टेशन से घूमने लायक जगह पर कैब या रिक्शा से जा सकते हैं।
ट्रेन से जबलपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jabalpur By Train In Hindi
जबलपुर जंक्शन एक बड़ा रेलवे स्टेशन है, तथा देशभर से ट्रेन यहां पर आती रहती है, आप कहीं से भी ट्रेन के माध्यम से आसानी से जबलपुर में आ सकते हैं, अगर आप जबलपुर रेलवे जंक्शन पर आना चाहते हैं तो आपको रेलवे की ऑफिशल एप्लीकेशन पर अपने नजदीकी स्थान से जबलपुर तक की ट्रेन देख लेनी चाहिए, अगर डायरेक्ट ट्रेन नहीं है तो आप स्थान बदलकर भी जबलपुर में आ सकते हैं।
हवाई जहाज से जबलपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jabalpur By Flight In Hindi
दोस्तों अगर आप फ्लाइट लेकर जबलपुर में आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट है, जो अत्यधिक प्रसिद्ध है, यह एयरपोर्ट दिल्ली मुंबई कोलकाता और इंदौर जैसे स्थानों से अत्यधिक कनेक्टिविटी रखता है, आप अपने पास के किसी भी एयरपोर्ट से जबलपुर एयरपोर्ट पर आ सकते हैं।
जबलपुर का नक्शा – Map of Jabalpur
FAQs:- टॉप 20 जबलपुर में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी
Q. जबलपुर क्यों प्रसिद्ध है?
A. जबलपुर का इतिहास काफी समृद्ध रहा है, यहां पर थल सेवा की छावनी, जज का ट्रेनिंग सेंटर तथा कई बड़े इंस्टिट्यूट भी स्थित है, जिसके कारण जबलपुर अत्यधिक प्रसिद्ध है।
Q. जबलपुर किस राज्य में स्तिथ है?
A. जबलपुर मध्य प्रदेश में स्थित है और राज्य का सबसे बड़ा और जीवंत शहर है।
Q. जबलपुर जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?
A. दोस्तों जबलपुर जाने में और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है, जबलपुर अधिक महंगा शहर नहीं है, इसलिए आपको यहां पर घूमने के लिए अधिक रुपए खर्च नहीं करने होंगे, यहां पर ज्यादातर घूमने की जगहों पर आपका एक भी रुपए नहीं लगेगा, इसलिए साइट विजिटिंग की कोस्ट भी नाम मात्र ही रखिए।
यहां पर आप सस्ते में भोजन भी कर सकते हैं, आप गुरुद्वारा और मंदिरों में भोजन कर सकते हैं, क्योंकि यहां पर बहुत से मंदिर और गुरुद्वारों में लंगर चलते रहते हैं, इसके अलावा आप होटल में भी भोजन कर सकते हैं, और रुकने के लिए आपको 500 से 1000 रुपए के अंदर ही स्थान मिल जाएगा।
Conclusion: Jabalpur me Ghumne ki Jagah
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में मैंने आपको Jabalpur me Ghumne ki Jagah बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यहां पर मैंने आपको जबलपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी दी है और इसी के साथ ही मैंने आपको एक टूर प्लान भी बताया है, जिसको फॉलो करके आप यात्रा कर सकते हैं।
जबलपुर में बहुत सी घूमने की जगह हैं तथा यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है, इसलिए आप इस टूर प्लान को आगे भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप अत्यधिक धार्मिक भावना वाले व्यक्ति है तो आपको जबलपुर बहुत अधिक भाएगा। आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा, अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई और बेहतरीन जानकारी के साथ।
और अधिक पढ़े:
- मध्य प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी
- भोपाल में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय जगह
- मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी
- कोटा में घूमने की 16 सबसे प्रसिद्ध जगह
- बिहार में घूमने की 18 सबसे प्रसिद्ध जगह
1 thought on “जबलपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह – Jabalpur Tourist Places In Hindi”