जैसलमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल – Jaisalmer Tourist Places in Hindi

Jaisalmer Tourist Places in Hindi : विस्तृत थार रेगिस्तान के मध्य में  स्थित जैसलमेर राजस्थान का एक ऐतिहासिक और आश्चर्यजनक शहर है जिसे स्वर्ण नगरी (Golden City) के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 560 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ जैसलमेर अपनी शांत झीलों, शाही किलों, भव्य महलों तथा प्राचीन मंदिरों  के कारण पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। जैसलमेर राजस्थान राज्य के पश्चिम में  भारत और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सिमा के करीब स्तिथ है। यह एक ऐसा शहर हे जो इतिहास प्रेमियों को काफी प्रभाबित करता है। राजस्थान के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक यह शहर अपनी समृद्ध विरासत और प्राचीन संस्कृति का एक उत्कृष्ट प्रतिक है साथ ही शहर की परंपरा और जीवन शैली बिशेष रूपसे पर्यटकों को आकर्षित करता है।

जैसलमेर न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे बिश्व में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। दूर दूर तक फैला थार मरुस्थल के भव्य दृश्य और रेत के विशाल टीलों के अलावा  व्यापक हवेलोयों से सजी प्राचीन शहर की संकरी गलियाँ का सुन्दर नजारा एक अलग एहसास को जनम देती है। जैसलमेर की स्थापना राजपूत राजा महारावल जैसल सिंह ने 1156 ईस्वी में की थी। इसीलिए शहर का नाम राजा जैसल सिंह के नाम पर रखा गया है। पर्यटन के लिहाज से आज यह शहर बहुत महत्वपूर्ण है। यह स्थान कई आकर्षणों का घर है जो शहर के जादुई अतीत को प्रदर्शित करता है।

मेरा सभी को नमस्कार है, उम्मीद करता हूँ आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे। किलों की नगरी और हवेलियों की नगरी कहा जाने वाला राजस्थान का यह शहर हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करता आ रहा है। यहाँ स्तिथ कई प्रसिद्ध स्थान है जो पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यहाँ सब कुछ है जिसे पर्यटक देखना पसंद करते हैं साथ ही यह खूबसूरत शहर अपनी रेगिस्तानी ऊंट सफारी के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है और थार मरुस्थल में ऊंट की सवारी सभी पर्यटकों को अद्भुत आनंद  प्रदान करता है। यही कारण है हर साल  देश और बिदेश से बड़ी तादात में  पर्यटक इस ऐतिहासिक शहर का दौरा करते हैं और यात्रा के दौरान इसकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

और पढ़े : राजस्थान के पर्यटन स्थल

Table Contents

जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थल जैसलमेर किला – Jaisalmer Tourist Places in Hindi Jaisalmer Fort 

जैसलमेर का किला दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा किलों में से एक माना जाता है जो राजस्थान के जैसलमेर शहर में भव्य रूपसे खड़ा है। विशाल थार रेगिस्तान के केंद्र में स्तिथ यह किला राजस्थानी वास्तुकला का एक सर्वश्रेष्ठ प्रतिक है। इस महान किले का निर्माण 1156 ईस्वी में भाटी राजपूत शासक महारावल जैसल सिंह के द्वारा घाटी से 80 मीटर ऊपर  त्रिकुटा पहाड़ी पर बनाया गया था। यह किला 750 फीट छोड़ा है और 1500 फीट लम्बा है। किले को मुख्य रूपसे  पीले बलुआ पत्थर से बनाया गया है जो सुनहरी रंगों को पदर्शित करती है। आज यह किला  जैसलमेर का गोरब है और राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में एक है। 2013 में इस पहाड़ी किले को यूनेस्को द्वारा बिश्व धारोहर स्थल घोषित किया गया।

जैसलमेर का किला जो सोनार किला (Golden Fort) के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह किला जैसलमेर में घूमने के लिए सबसे शीर्ष स्थानों में से एक है। जैसलमेर का किला त्रिकुटा पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के कारण इसकी सुंदरता भव्य रूपसे दिखाई देती है जिसकी वजह से यह तुरंत पर्यटकों के ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। इस किले में चार प्रवेश द्वार है गणेश पोल, सूरज पोल, अखे प्रोल और हवा पोल । किले के  विभिन्न  भाग में देखने लायक कई आकर्षण है जैसे लक्ष्मीनाथ मंदिर, शाही  महल और जैन मंदिर। इसके अलावा यहाँ रेस्तरां, स्थानीय बाजार और होटल भी उपलब्ध है। जैसलमेर में घूमने के लिए यह  सबसे प्रमुख जगहों में से एक।

जैसलमेर की दर्शनीय स्थल जैन मंदिर – Tourist Places in Jaisalmer in Hindi Jain Temples 

जैसलमेर किले की परिसर में स्तिथ जैसलमेर जैन मंदिर कुल सात मंदिर है जो 12वी और 15वी में बनाया गया था। यह जैन मंदिर विभिन्न जैन तीर्थंकरों को समर्पित है। इन मंदिरों में सबसे बड़ा पार्श्वनाथ मंदिर है। यह मंदिर दीवाड़ा शैली वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक  दीवारों पर मानव और पशु आकृतियों की जटिल नक्काशी को देख सकते हैं। यह मंदिर पीले बलुआ पत्थर से बना है और उन पत्थरों पर  जटिल नक्कासी से डिजाईन किया गया है।

जैसलमेर में घूमने की जगह गड़ीसर झील – Jaisalmer Tourist Places in Hindi Gadisar Lake 

गड़ीसर झील जैसलमेर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह अपनी सुन्दर परिवेश और शांत परिदृश्य के कारण एक मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह एक मानव निर्मित झील है। झील का निर्माण राजा रावल जैसल के द्वारा  1400 ईस्वी में किया गया था उसके बाद झील का पुनर्निर्माण तत्कालीन शासक महरवाल गडसी सिंह के द्वारा करवाया गया।  झील का निर्माण मुख्य रूपसे जल संरक्षण के रूप में बनवाया गया था और जैसलमेर शहर के लिए पानी का एकमात्र प्रमुख स्रोत था। आज यह झील जैसलमेर की इतिहास को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक झील के किनारे महल, छतरियां और मंदिरों अदि बने हुए हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। साथ ही यहाँ पर्यटक नाव की सवारी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

जैसलमेर की आकर्षक जगह सैम सैंड ड्यून्स – Jaisalmer Tourism in Hindi  Sam Sand Dunes 

राजस्थान वीरों की भूमि है। यहां  राजाओं के  वीरता, शानदार महलों  और कीलों की अनोखी कला शैली के साथ साथ यहां का विषेश आकर्षण थार का मरुस्थल है और इस मरुस्थल में सैम नामका एक सुन्दर जगह है। भले ही चांदनी रात हो या अंधेरी में सितारों से जगमगाता आसमान सैम सैन्ड ड्यून्स यानी सैम रेत के टीले में गुजारी गई हर रात को यादगार बना देती है।

जैसलमेर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ सैम सैंड ड्यून्स जैसलमेर का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल में से एक है जो थार रेगिस्तान के मध्य में स्तिथ है। दूर दूर तक फैला रेत के तिलों और  ऊंट की सवारी यहाँ का प्रमुख आकर्षण में से एक है। सूर्यास्त के समय यहाँ का नजारा काफी आकर्षक दिखाई देता है। रात में कैम्प में कैम्प फायारींग की आयोजन किया जाता है और कालवेलीया कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं, जो कि राजस्थान की खूबसूरत कलाक्रूती को वर्णन करते हुए दिखाया जाता है।

सैम सैंड ड्यून्स दुनिया भर की सैलानियों को अपनी विशिष्टता के कारण बेहद आकर्षित करता है। जब भी आप सैम रेत के टीले जाएंगे वहां ऊंट की सवारी करना मत भूलिए। और इस के साथ साथ आप जिप सफारी ले कर कुछ रोमांचके क्षण जरूर बिताना, जो कि आप बहत ही खुबसूरत यादों के साथ वहां से आएंगे। 

जैसलमेर पर्यटन स्थल पटवों की हवेली – Tourist Places in Jaisalmer in Hindi Patwon ki Haveli 

पटवों की हवेली राजस्थान के जैसलमेर में स्तिथ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने सुंदर चित्रों, जटिल नक्काशी और वास्तुकला की भव्य शैली के लिए जाना जाता है। इस हवेली का निर्माण गुमान चंद के द्वारा करवाया गया था जो शहर का एक आमिर व्यापारी थे। यह हवेली पांच भव्य हवेलियों का एक खूबसूरत समूह है और जैसलमेर में बनाई गई पहली हवेली है। इन हवेलियों का निर्माण बलुआ पत्थर से किया गया है। पटवों की हवेली जैसलमेर में सबसे बड़ी हवेलियों में से एक माना जाता है और जैसलमेर में घूमने के लिए अच्छा जगह है।

जैसलमेर की ऐतिहासिक जगह बड़ा बाग – Places to Visit Jaisalmer in Hindi Bada Bagh 

शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ बड़ा बाग जैसलमेर में एक ऐतिहासिक उद्यान है जिसका निर्माण 16वी शताब्दी  में महारावल जैसल सिंह के वंशज जय  सिंह द्वितीय ने किया था। बड़ा बाग का अर्थ है बड़ा बगीचा। यह उद्यान राजस्थान के अतीत से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है क्यों कि यह एक ऐसा उद्यान है जिनमें  जैसलमेर की सभी शाही परिवार के कब्रों  या छतरियों है। साथ ही यहाँ का सुन्दर नजारा पर्यटकों को बेहद लुभाता है।

जैसलमेर में देखने लायक जगह नथमल की हवेली – Jaisalmer Tourist Places in Hindi Nathmal ki Haveli 

जैसलमेर शहर के केंद्र में स्तिथ नथमल की हवेली शहर का सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है। ऐसा कहा जाता है की इस हवेली के मुख्य वास्तुकार हाथी और लुलु नाम के दो भाई थे। दिलचप्स बात यह है की हवेली की आंतरिक भाग को 1.5 किलो सोने की पत्ती उपयोग करके सुन्दर चित्रों से सजाया गया है। यह हवेली अपनी सुन्दर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है जो राजपूत और इस्लामी दोनों वास्तुकला के मिश्रण को दर्शाता है। नथमल की हवेली जैसलमेर के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है।

जैसलमेर की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डेजर्ट नेशनल पार्क – Jaisalmer Tourism in Hindi Desert National Park 

राजस्थान के जैसलमेर शहर के पास स्तिथ  डेजर्ट नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो 3162 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है । यह राष्ट्रीय उद्यान जैसलमेर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है और जैसलमेर में घूमने के लिए सबसे अच्छा जगह माना जाता है। सुदूर थार रेगिस्तान के मध्य में स्तिथ यह पार्क कई दुर्लभ वन्यजीवों का घर है। रेगिस्तानी लोमड़ी, काला हिरण, रेगिस्तानी बिल्ली और चिंकारा अदि इस राष्ट्रीय उद्यान में आमतौर पर देखे जानेवाला कुछ प्रजातियां है। साथ ही यह पार्क  विभिन्न प्रकार की सरीसृपों का घर है जहाँ 40 से अधिक प्रजातियां को देखा जा सकता है। रिगिस्तान की शुष्क और कठिन वातावरण के बावजूद यह पार्क वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों के अनूठी मिश्रण को पदर्शित करता है।

जैसलमेर में घूमने की जगह सलीम सिंह की हवेली – Salim Singh ki Haveli Jaisalmer in Hindi 

सलीम सिंह की हवेली जैसलमेर की सबसे सुन्दर और भव्य हवेलियों में से एक है। यह हवेली जैसलमेर किले के पास स्तिथ है। इस हवेली का निर्माण 1815 में राज्य के तत्कालीन प्रधान मंत्री सलीम सिंह के द्वारा किया गया था। यह हवेली अपनी विशिष्ट और आकर्षक वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस हवेली में 38 बालकनी है और इन सभी में अलग अलग प्रकार के डिज़ाइन किया गया है साथ ही  हवेली का छत मोर के आकर में निर्माण किया गया है। यह जैसलमेर में सबसे खूबसूरत आकर्षणों में से एक है जिसे पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। 

जैसलमेर पर्यटन स्थल लोदुर्वा – Famous Places in Jaisalmer in Hindi Lodurva 

लोदुर्वा जैसलमेर शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह जगह अपनी कई ऐतिहासिक स्मारकों, और जैन मंदिर के लिए मशहूर है। पहले यह स्थान भट्टी राजवंश की प्राचीन राजधानी हुआ करता था। लकिन बाद में भट्टी राजवंश के द्वारा राजधानी को जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया। आज लोदुर्वा जैसलमेर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण लोदुर्वा जैन मंदिर है जो 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन कला और संस्कृति का उत्कृष्ट उदहारण है।

जैसलमेर का आकर्षक जगह थार हेरिटेज म्यूजियम – The Thar Heritage Museum Jaisalmer 

थार  विरासत संग्रहालय जैसलमेर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह  संग्रहालय राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, विरासत और स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करता है। थार विरासत संग्रहालय प्राचीन वस्तुओं का घर है जिसमे  विभिन्न प्रकार के रसोई के उपकरण, पगड़ी, संगीत वाद्ययंत्र, जीवाश्म और सिक्के अदि कई ऐतिहासिक चीजें शामिल है। इसीलिए यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है।

जैसलमेर पर्यटन स्थल  कुलधरा गाँव – Jaisalmer Tourist Places in Hindi Kuldhara Village 

कुलधरा जैसलमेर का एक वीरान और रहस्यमयी गाँव है जो राजस्थान के कुछ प्रेतवाधित स्थानों में से एक है। यह गाँव भारत के सबसे भूतिया गाँव में से एक है।  जैसलमेर शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ इस  गाँव में पुरनी इमारतों के खंडहर के अलावा कई मंदिरों को देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस गाँव में कभी पालीवाल ब्राह्मण  निवास करते थे लकिन किसी अज्ञात कारणों से उनको यह गाँव खाली करना पड़ा था। तब से लेकर आज तक यह गाँव वीरान पड़ा है। वर्त्तमान में यह ऐतिहासिक गाँव पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहाँ कई मंदिरों, सीढ़ीदार कुओं, और अन्य संरचनाओं को देखा जा सकता है जो कभी गाँव निवासिओं द्वारा छोड़े गए अवशेष हैं।

जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best time to Visit Jaisalmer in Hindi 

हालाँकि जैसलमेर साल में कभी भी यात्रा किया जा सकता है लकिन गर्मियों के मौसम में यहाँ का तापमान हमेशा ऊपर रहता है। इसीलिए घूमने के लिहाज से यह समय अनुकूल नहीं है। जैसलमेर घूमने के लिए आमतौर पर सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय  सितंबर से मार्च तक है। इन मोहनो के दौरान यहाँ का मौसम सुखद अनुभव होता है जो जैसलमेर की यात्रा को और भी अनुकूल बना देता है।

जैसलमेर कैसे पहंचे – How to Reach Jaisalmer in Hindi  

वायु मार्ग: जैसलमेर में कई हवाई अड्डा नहीं है लकिन नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर है जो जैसलमेर से लगभग 282 किलोमीटर है। जोधपुर हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आप जैसलमेर के लिए प्राइवेट टैक्सी या फिर किसी घरेलु वाहन के द्वारा पहंच सकते है।

रेल मार्ग: जैसलमेर रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए देश के अन्य प्रमुख शहरों से सीधी ट्रैन सेवाएं उपलध है।

सड़क मार्ग: जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर स्तिथ है। जैसलमेर के लिए राजस्थान के सभी शहरों से बस सेवाएं उपलध है।

 

2 thoughts on “जैसलमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थल – Jaisalmer Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment