झारखण्ड के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – 10 Top Tourist Places in Jharkhand in Hindi

Jharkhand me Ghumne ki Jagah: जंगलों के भूमि के रूप में जाना जाने वाला झारखण्ड भारत का एक खूबसूरत और समृद्ध राज्य है। यह राज्य मुख्य रूप से अपनी प्राकृतिक संसाधनों के लिए देश और दुनिया में काफी लोकप्रिय है। झारखण्ड की राजधानी रांची है, जो राज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और देश का एक जाना माना शहर के रूप में माना जाता है। इस राज्य की सिमा बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों से लगती है। इस राज्य को पहले बिहार के दक्षिण भाग से अलग कर दिया गया था जिससे झारखण्ड राज्य का गठन हुआ। कुल मिलाकर, झरखंड एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति के साथ एक विविध और जीवंत राज्य है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और प्रचुर संसाधन इसे भरता के एक महत्वपूर्ण राज्य बनता है।

सभी को मेरा नमस्कार है, मुझे विल्कुल यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। भारत के सबसे समृद्ध राज्य में से एक झारखण्ड अपने हरे भरे जंगलों, ऊँची पहाड़ियों, शानदार झरनों, वन्यजीव अभ्यारण्य, पवित्र मंदिरों और संग्रहालय जैसे कई अद्वितीय सुंदरियों से भरपूर है। यह राज्य न केवल अपनी प्रचुर संसाधन के कारण भारत का एक प्रमुख हिस्सा है वल्कि अपनी संस्कृति और अनूठे परंपरा के कारण देश का एक अभिन्न अंग रहा है। राज्य में स्तिथ कई शानदार दर्शनीय स्थलों मौजूद हैं, जिन्हें देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले पर्यटकों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

इस राज्य की प्राकृतिक सुंदरता हर तरफ फैला हुआ है और इसी कारण से प्रकृति से भरपूर प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह राज्य कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का घर है, जो विशेष रूप से दर्शनीय है। अगर आप भी इस खूबसूरत राज्य की यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं, तो यह लेख आप के लिए ही है।

Jharkhand me Ghumne ki Jagah

Table Contents

झारखण्ड का इतिहास – Jharkhand History in Hindi

प्राचीन काल के दौरान झारखण्ड मौर्य, गुप्त और मुगलों सहित कई साम्राज्यों का शासन था। इन साम्राज्यों ने यहाँ पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, जो कई प्राचीन स्मारक  और संरचनाएं रूप में आज भी यहाँ पाए जाते हैं। पुराने समय के दौरान झारखण्ड बंगाल प्रेसीडेंसी और बाद में ब्रिटिश राज का हिस्सा था। राज्य में भारी जंगल थे, और अंग्रेजों ने इस क्षेत्र में कई वनों की स्थापना की। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, झारखण्ड बिहार राज्य का हिस्सा बन गया। 20वीं शताब्दी के अंत में झारखण्ड के लोगों के लिए एक अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन हुए। इन आंदोलन को क्षेत्र में अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आर्थिक विकास की इच्छा से प्रेरित किया गया था। 2000 में झारखण्ड को बिहार से अलग कर अलग राज्य बनाया गया।

और पढ़े : पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल 

झारखण्ड में घूमने की जगह रांची – Jharkhand me Ghumne ki Jagah Ranchi

Jharkhand me Ghumne ki Jagah

झारखण्ड की राजधानी रांची की गिनती भारत के प्रमुख औद्योगिक नगरों में होती है। झारखण्ड राज्य की राजधानी होने के बाद से रांची भौगालिक स्वरुप में काफी परिवर्तन आया है जिससे प्रभावित होकर पर्यटकों के मन में यहाँ आने की उत्सुकता बढ़ने लगी है। अकसर झरनों का शहर कहा जाने वाला रांची समुद्र तल से लगभग 1140 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है और  निस्संदेह यह झारखण्ड में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यह शहर अपनी आश्चर्यजनक झरनों, प्राचीन मदिरों और हरे भरे परिदृश्य के कारण केवल राज्य में ही नहीं वल्कि पुरे देश में एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है।

शहर में अनगिनत पर्यटन स्थलों हैं और सभी पर्यटन स्थल अलग अलग आकर्षण प्रस्तुत करते हैं। चाहे आप शांत झीलों के किनारे शांति से समय बिताना चाहते हैं या फीर प्राचीन मंदिरों में वास्तुकलाओं को देखने चाहते हैं, रचीं सभी के लिए बहुत कुछ प्रदान करता है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में पलनी जलप्रपात, रांची संग्रहालय, टैगोर हिल, जगन्नाथ मंदिर, नक्षत्र वन और सूर्य मंदिर अदि कई लोकप्रिय दर्शनीय स्थल शामिल हैं, जो इस शहर को एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बनाते हैं। 

झारखण्ड में घूमने की जगह देवघर – Jharkhand me Ghumne ki Jagah Deoghar

Jharkhand me Ghumne ki Jagah, Deoghar

झारखण्ड के ओर एक जाना माना शहर देवघर अपने प्राचीन मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पुरे देश में एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। यह झारखण्ड में एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है और इसे बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर भगवान शिव को समर्पित कई भव्य मंदिरों का घर है। इसलिए देवघर झारखण्ड का एक पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। शहर की आधयात्मिक वातावरण और प्राकृतिक परिदृश्य वास्तव में हर किसी के लिए अनूठा आकर्षण प्रदान करता है। शहर मुख्य रूप से बैद्यनाथ मंदिर के लिए जाना जाता है, जो भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के साथ देवघर झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में  काफी लोकप्रिय है और झारखण्ड में घूमने के लिए एक आदर्श जगह भी है।

झारखण्ड के पर्यटन स्थल धनबाद – Jharkhand Tourist Places in Hindi Dhanbad

Jharkhand me Ghumne ki Jagah, dhanbad

भारत का कोयला राजधानी के रूप में जाना जाने वाला धनबाद झारखण्ड का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह शहर अपने कोयला उद्योगों और कारखानों के लिए काफी लोकप्रिय है और झारखण्ड की सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। यह शहर न केवल कोयला उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है वल्कि अपनी मनमोहक दृश्य, खूबूसरत झीलों, घने जंगलों, झरनों, मंदिरों और कई दिलचस्प आकर्षणों के साथ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र बना हुआ है। शहर में स्तिथ कई आकर्षण हैं, जिनमें बिरसा मुंडा पार्क, शक्ति मंदिर, तोपचांची झील, भटिंडा फॉल और पंचेत बांध क्षेत्र के कुछ सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण शामिल हैं।

झारखण्ड का मशहूर जगह जमशेदपुर – Jharkhand ki Mashur Jagah Jamshedpur

jharkhand in hindi, Jamshedpur

झारखण्ड का सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर जिसे द स्टील सिटी ऑफ इंडिया’ के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर देश के सबसे अच्छे नियोजित औद्योगिक शहरों में से एक माना जाता है। शहर की स्थापना जमशेदजी नुसरवानजी टाटा द्वारा स्थापित किया गया था और शहर का नाम उनके नाम पर रखा गया है। भले ही शहर अपनी लौह और इस्पात उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता अक्सर पर्यटकों को लुभाता रहता है। इसी प्रकार यह शहर झारखण्ड में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। शहर के कुछ प्रमुख आकर्षणों में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, डालमा हिल्स, हुडको झील और पारडीह काली मंदिर शामिल हैं, जो बड़ी तादाद में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

झारखण्ड में दर्शनीय स्थल नेतरहाट – Jharkhand ke Darshaniya Sthal Netarhat

jharkhand tourist places in hindi, Netarhat

झारखण्ड की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नेतरहाट झारखण्ड में एक शांत और सुन्दर स्थान है, जिसे झारखण्ड की मसूरी भी कहा जाता है। यह छोटा नागपुर के पठार पर स्तिथ है और इसे छोटा नागपुर की रानी के नाम से सैलानियों के बिच काफी लोकप्रिय है। समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नेतरहाट अपनी आश्चर्यजनक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए झारखण्ड का एक शानदार पर्यटन आकर्षण है। घने जंगलों और हरे भरे पहाड़ियों से घिरा नेतरहाट उन लोगों के लिए है, जो अकसर शांत और लुभावना वातावरण में एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं। साथ ही यहाँ घूमने के लिए ऊपरी घाघरी जलप्रपात और निचला घाघरी जलप्रपात, कोयल व्यू पॉइंट और सदनी हिल्स जैसे कई स्थान है, जो इसे झारखण्ड में एक बेहतरीन स्थल बना देते हैं।

झारखण्ड में घूमने की जगह गिरिडीह – Jharkhand me Ghumne ki Jagah Giridih

jharkhand tourist places in hindi, Giridih

गिरिडीह झारखण्ड में स्तिथ एक जीवंत शहर है, जो पहले हजारीबाग का हिस्सा था, लेकिन आज यह झारखण्ड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। यह जगह घने जंगलों, हरे भरे वातावरण और हरियाली से आच्छादित ऊँचे पहाड़ियों के खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है, जिससे आकर्षित हो कर हजारों के संख्या में पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं। पहाड़ियों के भूमि के नाम से जाना जाने वाला गिरिडीह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई मंदिरों और प्राचीन सरांचाओं का घर है। शहर में कई आकर्षण हैं, जिनमें उसरी जलप्रपात, पारसनाथ हिल्स और स्टीवेन्सन मेमोरियल चर्च अदि सबसे प्रमुख माना जाता है। 

झारखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हज़ारीबाग – Jharkhand ke Prasidh Paryatan Sthal Hazaribagh

झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ हज़ारीबाग झारखण्ड में घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत सा शहर समुद्र तल से लगभग 2019 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ है और घने जंगलों से घिरा हुआ है। हज़ारीबाग निश्चित रूप से झारखण्ड में एक अद्भुत शहर है क्योंकि यहाँ की हरे भरे परिदृश्य, प्राकृतिक सुंदरता, राजसी पहाड़ और सुखद मौसम इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं। हजारीबाग नाम का अर्थ है एक हजार बागों का शहर। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की शहर केवल अपने बागों के लिए जाना जाता है, वल्कि यहाँ ढेरों सारे पर्यटन आकषण हैं, जिनमें झरनों, मंदिरों, झीलों और पहाड़ियों शामिल है। शहर में घूमने के लिए हजारीबाग झील, हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान, कोनार बांध और कैनरी हिल्स कई प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने में काफी हैं।

झारखण्ड में घूमने की जगह पलामू – Jharkhand me Ghumne ki Jagah Palamu

jharkhand parytan sthal, Palamu   

झारखण्ड में घूमने के लिए पलामू एक बेहतरीन जगह है, विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है। यह जगह उन लोगों के लिए है जो वन्यजीवों को देखने के साथ प्रकृति का भर पुर आनंद लेना चाहते हैं। यह स्थान पलामू वन्यजीव अभयारण्य और बेतला राष्ट्रीय उद्यान का घर है, जहाँ आप वन्यजीव सफारी का भर पुर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा पलामू किला और लोध जलप्रपात अदि कई दिलचस्प आकर्षण मौजूद हैं, जिन्हें पर्यटकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

झारखण्ड टूरिस्ट प्लेस साहिबगंज – Jharkhand Tourism in Hindi Sahibganj

साहिबगंज झारखण्ड में स्तिथ एक सुंदर जगह है, जो झारखण्ड की राजधानी रांची से लगभग 420 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। हालाँकि यह स्थान इतना प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन इसकी ख़ूबसूरती वास्तव में अद्भुत है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुखद मौसम के कारण यह उन लोगों के लिए आदर्श है, जो लोग प्रकृति के बिच कुछ समय बिताना चाहते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत आनंद लेना चाहते हैं। इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए राजमहल, मोती जलप्रपात, शिवगढ़ी मंदिर, भगवा कुआं और मैरी चर्च इस क्षेत्र के कुछ सबसे लोकप्रिय आकर्षण हैं।

झारखण्ड में घूमने की जगह बोकारो – Jharkhand me Ghumne ki Jagah Bokaro

jharkhand tourism in hindi , Bokaro

बोकारो झारखण्ड में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो अपने इस्पात और कोयला उद्योगों के लिए देश में काफी प्रसिद्ध है। देश का एक प्रसिद्ध शहर होने के नाते यह शहर कई आकर्षणों से संपन्न है। यहाँ की सुहावना मौसम और अद्भुत परिवेश इसे झारखण्ड में एक आदर्श गंतव्य बनता है। शहर कई मंदिरों, प्राकृतिक स्थलों और अन्य आकर्षणों का घर है, जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। शहर लगभग हर प्रकार की यात्रिओं के लिए शानदार आकर्षण प्रदान करता है, जिनमें  काली मंदिर, जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान, सिटी पार्क, जगन्नाथ मंदिर और गायत्री मंडी अदि शामिल हैं।

झारखण्ड में लोकप्रिय स्थानीय भोजन – Famous Local Food in Jharkhand in Hindi 

भारत के एक जीवंत राज्य में से एक झारखण्ड अपने आकर्षक दर्शनीय स्थलों के कारण पुरे दुनिया में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। साथ ही यह राज्य अपनी लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। राज्य की कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, पूरी, बाजका, रायता, चटनी, चोखा, अचार लिट्टी चौका, पिट्टास और आलू चोखा अदि इस राज्य का पारंपरिक भोजन हैं। कुल मिलकर झारखण्ड का व्यंजन विभिन्न सांस्कृतिक प्रभावों का मिश्रण है और पर्यटकों को आजमाने के लिए कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन पेश करता है।

झारखण्ड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Jharkhand in Hindi 

झारखण्ड साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन झारखण्ड घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के बीच है। इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना और सुखद रहता है और दर्शनीय स्थलों के यात्रा करने के लिए आदर्श होता है। झारखण्ड में गर्मियां मार्च महीने से शुरू होकर जून तक चलती है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 37 सेल्सियस डिग्री तक रहता है। मानसून के दौरान यहाँ माध्यम बरसा होती है, जो जुलाई से सितंबर चलती है।

झारखण्ड कैसे पहंचे – How to Reach Jharkhand in Hindi 

हवाई मार्ग – By Air: रांची में स्तिथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा राज्य का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है, जो देश के कुछ प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, पटना, कोलकाता, मुंबई, आदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग – By Train: झारखण्ड में कई रेलवे स्टेशनों हैं, जो देश के विभन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा झारखण्ड की राजधानी रांची में रांची रेल जंक्शन है, जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग – By Road: झारखण्ड सड़क मार्ग द्वारा भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रांची राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों द्वारा झारखण्ड और बिहार के कई शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।


और पढ़े : 

Leave a Comment