जोधपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह – Jodhpur Me Ghumne ki 20 Sabse Prasidh Jagah

Jodhpur me Ghumne ki Jagah: सूर्यनगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और अपनी परंपरा और विरासत के कारण प्रसिद्ध है। यहां के प्रसिद्ध राजा महाराजाओं के कारण जोधपुर का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। कई इतिहास की किताबों में जोधपुर की कहानियां प्रचलन में है। रंग-बिरंगे मेवाड़ी इतिहास के कारण जोधपुर पूरी दुनिया में विख्यात है और यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। 

राजस्थान के अन्य शहरों की तुलना में यहाँ सूर्य का प्रकश ज्यादा समय तक उपलब्ध रहता है, इसलिए इसे सूर्यनगरी कहा जाता है। इस खूबसूरत शहर की स्थापना 1459 ई. में राठौड़ वंश के राव जोधा द्वारा किया गया था। आज यह शहर अपने शानदार इतिहास और अद्भुत विरासत के कारण पुरे दुनिया में एक लोकप्रिय आकर्षण है। शहर सुंदर बगीचों, शांत झीलों, विशाल थार रेगिस्तान, प्राचीन मंदिरों, शानदार महलों और शाही किलों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

अगर आप भी जोधपुर में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है, इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए, आइए दोस्तों आर्टिकल को शुरू करते हैं और जोधपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में देख लेते हैं।

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब, आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। इस आर्टिकल में मैं आपको राजस्थान के सबसे खूबसूरत और जीवंत शहर  जोधपुर के बारे में पूरी जानकारी दूंगा। यहां पर जोधपुर में घूमने की जगह के बारे में बात की जाएगी, और आपको यहां की 20 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताऊंगा, जहां पर सबसे अधिक टूरिस्ट जाते हैं, और इसी के साथ आज के इस आर्टिकल में, मैं आपको एक छोटा यात्रा प्लान भी दूंगा जिसमें कि आप जोधपुर की यात्रा की अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं।

और पढ़े: कोटा में घूमने की 16 सबसे प्रसिद्ध जगह 

Table Contents

जोधपुर में घूमने की जगह, मेहरानगढ़ किला – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Mehrangarh Fort

Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Mehrangarh Fort

निश्चित रूप से मेहरानगढ़ का किला जोधपुर में घूमने के लिए एक लोकप्रिय जगह में से एक है। यह बहुत ही खूबसूरत और भव्य किला है, जिसके ऊपर से पूरे शहर का दृश्य बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है। यह किला 410 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और इसे भारत के सबसे बड़े किलों में से एक माना जाता है। इस  किले के भीतर कई शानदार कई महल हैं जो अपने उत्कृष्ट वास्तुकला के जाने जाते हैं। इस किले में जाकर आप जोधपुर के इतिहास से जुड़ी कई चीजों का आनंद ले सकते हैं, यहां पर आपको बहुत सी पुरानी चीजें देखने को मिलेंगी, जिससे कि आप यहां के समृद्ध इतिहास को महसूस कर सकते हैं। 

जोधपुर में घूमने की जगह, जसवन्त थड़ा – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Jaswant Thada

Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Jaswant Thada

जसवन्त थड़ा नामक यह जगह जोधपुर की सबसे विख्यात जगहों में शुमार है। जसवन्त थड़ा 1899 में महाराजा जसवन्त सिंह के सम्मान में निर्मित समाधि स्थल है और यह  सफेद संगमरमर से सुसज्जित है।। यहां पर बेहद ही खूबसूरत नक्काशी की गई है, और इसके आसपास देखने की कई जगह हैं, यहां का माहौल बेहद ही खूबसूरत है, इसलिए आपको जसवंत थड़ा नामक इस जगह पर जरूर आना चाहिए, जोधपुर में घूमने आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट इस जगह पर जरूर आते हैं।

जोधपुर के दर्शनीय स्थल, उम्मेद भवन पैलेस – Jodhpur ke Darshaniya Sthal, Umaid Bhawan Palace

Jodhpur ke Darshaniya Sthal, Umaid Bhawan Palace

जोधपुर में एक प्रमुख आकर्षणों में से एक उम्मीद भवन पैलेस एक प्रसिद्ध आकर्षण है। यह राजपूत वास्तुकला में बना  बहुत ही खूबसूरत भवन है। उम्मेद भवन को एक होटल के रूप में रिस्टोर कर दिया गया है। उम्मेद भवन की वास्तुकला बेहद ही लाजवाब है और हर दिन हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा 1929 में निर्मित यह महल दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है। जब कोई उम्मीद भवन में जाता है, तो एक नजर देखता ही रह जाता है, अगर आप जोधपुर में आ रहे हैं तो यह मस्ट विजिट स्थान है। यहां पर आपको जरूर आना चाहिए, उम्मेद भवन के साथ एक म्यूजियम भी है, जिसमें कई प्रकार की रॉयल चीजों की एग्जीबिशन होती रहती है। यहां पर आप पुराने राजा महाराजाओं से जुड़ी हुई कई प्रकार की चीजें देख सकते है।

जोधपुर का सबसे मशहूर जगह, मंडोर उद्यान – Jodhpur ka Sabse Mashur Jagah, Mandore Gardens

Jodhpur ghumne ki jagah, Mandore Gardens

जोधपुर के और एक प्रसिद्ध आकर्षणों में  मंडोर नामक यह बाग़ बेहद ही खूबसूरत है।  यह उद्यान शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो 82 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह उद्यान केवल साधारण बगीचों की तरह फूलों की क्यारियों, हरी भरी घास और फव्वारों का मिश्रण नहीं है वल्कि यहाँ जोधपुर के पूर्व शासकों की कब्रें भी देखी जा सकती हैं जो मंदिर के आकर में बनाया गया है। इस बाग में आपको एक भवन मिलेगा, जो बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर जबरदस्त नक्काशी की गई है। इसके आसपास हरे-भरे बाग़ है, जो कि यहां के माहौल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। यह स्थान जोधपुर में घूमने और फोटोग्राफी के लिए एक आदर्श जगह है। 

जोधपुर में घूमने की जगह, सरदार मार्केट – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Sardar Market

सरदार मार्केट घूमने के लिहाज से जोधपुर की सबसे फेमस मार्केट है। यह एक चहल-पहल वाली मार्केट है, जो कि घंटाघर के पास में ही स्थित है। इस मार्केट में आपको बहुत रंगीन माहौल मिलेगा, और यहां पर आप जोधपुर के पुराने हैंडीक्राफ्ट कपड़ों और कई प्रकार के स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको लगभग हर प्रकार की छोटी-बड़ी चीजों की दुकानें मिल जाएंगी। आप चाहे तो यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं, और जोधपुर की याद के तौर पर आपको कुछ ना कुछ हैंडीक्राफ्ट जरूर खरीदना चाहिए।

जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल, घंटा घर – Jodhpur Tourist Places in Hindi, Ghanta Ghar

Jodhpur Tourist Places in Hindi, Ghanta Ghar

घंटाघर को क्लॉक टावर के नाम से भी जाना जाता है। यह जोधपुर में एक गैदरिंग स्पॉट है और  इसके आसपास आपको कई लोग घूमते हुए मिल जाएंगे। घंटाघर की वास्तुकला बेहद ही खूबसूरत है। इसके आसपास सरदार मार्केट है, जिसमें आप चीजें खरीद सकते हैं, और इसी के साथ-साथ घंटाघर का आनंद ले सकते हैं। घंटाघर फोटोग्राफी के लिए भी मशहूर है, इसलिए आप यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। घंटाघर के आसपास की सड़क काफी चौड़ी है, जो कि माहौल को काफी खुला बना रही है।

जोधपुर में घूमने की जगह, कायलाना झील – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Kaylana Lake

Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Kaylana Lake

कायलाना झील जोधपुर की सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत झील है जिसका निर्माण का निर्माण 1872 में प्रताप सिंह द्वारा जोधपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए जल स्रोत के रूप में किया गया था। यह झील जोधपुर घूमने के लिए एक शांत जगह है और  इसके आसपास बहुत हरियाली है जिसे पर्यटक ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं। इसके अलावा यहां पर आप नाउ भी चला सकते हैं। अगर आप जोधपुर में वाटर एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो कायलाना झील सबसे सही रहेगी। यह झील शहर की भीड़भाड़ से काफी दूर है, इसलिए अगर आप शांत माहौल देख रही हैं तो आपको कायलाना झील पर जरूर आना चाहिए।

राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क – Rao Jodha Desert Rock Park

jodhpur tourist places in hindi, Rao Jodha Desert Rock Park

घूमने के लिहाज से राव जोधा डेजर्ट पार्क बहुत सही जगह है। यह लगभग 170 एकड़ चट्टानी भूमि में फैला हुआ है और जोधपुर में एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। यहां पर आपको कई पथरीले रास्ते और घूमने के लिए अलग से बनाए गए मार्ग मिल जाएंगे। यहां पर आप ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं और भरपूर आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहां पर पौधों की कई प्रकार की नस्लें भी देखने को मिल जाती है, जिससे कि आपका इकोलॉजिकल एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार रहेगा।

जोधपुर में धार्मिक स्थल, चामुंडा माता मंदिर – Jodhpur me Dharmik Sthal, Chamunda Mata Temple

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर की प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। यह एक हिंदू माता का मंदिर है जो कि मां चामुंडा के नाम से पूरे भारतवर्ष में विख्यात है। इस मंदिर की धार्मिक मान्यता और वास्तुकला बेहद ही जबरदस्त है। यहां पर आपको भगत जन माता के पाठ पूजा करते हुए मिल जाएंगे। यहां पर सालाना हजारों लोग धार्मिक यात्रा के लिए आते हैं, और राजस्थान में जाने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां पर जरूर आते हैं।

जोधपुर में घूमने की जगह, तूरजी का झालरा – Jodhpur mein Ghumne ki Jagah, Toorji Ka Jhalra

तूर्जी का झालरा जोधपुर में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है। यह एक प्रकार का कुआं है, जिसको रिस्टोर किया गया है जोधपुर में आपको बहुत से कुएं मिल जाएंगे, जो कि अपने प्राचीन समृद्ध इतिहास के कारण विख्यात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदू राजाओं द्वारा कुएं बहुत अधिक बनाए जाते थे, इनको बावड़िया भी कहा जाता है, तो तूर्जी का झालरा भी एक प्रकार की बावड़ी ही है। अगर आप जोधपुर हैं तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।

सरदार सरकारी संग्रहालय – Sardar Government Museum

Sardar Government Museum

सरदार सरकारी संग्रहालय राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है और जोधपुर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। सरदार सरकारी संग्रहालय मैं आपको कई प्रकार की पुरानी चीजें देखने को मिल जाएंगी। यह जोधपुर का सबसे विख्यात संग्रहालय है जहां हर दिन कई पर्यटक घूमने क लिए आते हैं। यहां पर आपको पुरानी पेंटिंग, पुराने कपड़े, बहुत से हथियार और धार्मिक मूर्तियां भी मिल जाएंगी, इसी के साथ-साथ आपको राजा महाराजाओं द्वारा इस्तेमाल की गई कई शाही चीजें देखने को मिल जाएंगी।

जोधपुर के पर्यटन स्थल, मसुरिया हिल्स गार्डन – Jodhpur Tourism in Hindi, Masuria Hills Garden

यह पहाड़ी के ऊपर स्थिति बहुत ही खूबसूरत गार्डन है जहां  से आपको शहर का दृश्य काफी मनोरम प्रतीत होता है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर कोई शांत माहौल देख रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको मसूरिया हिल्स गार्डन में जरूर आना चाहिए, यहां पर आकर आपको काफी शांति की अनुभूति होगी।

जोधपुर के दर्शनीय स्थल, मेहरानगढ़ संग्रहालय ट्रस्ट – Jodhpur ke Darshaniya Sthal, Mehrangarh Museum Trust

मेहरानगढ़ संग्रहालय ट्रस्ट मेहरानगढ़ के किले के साथ जुड़ा हुआ एक छोटा सा म्यूजियम है। इस म्यूजियम में आपको जोधपुर के इतिहास से जुड़ी हुई कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आपको शाही पालकी पुराने कपड़े और बहुत सी पेंटिंग मिलेगी। यह छोटा म्यूजियम है, इसलिए आपको ज्यादा चीजें तो देखने को नहीं मिलेंगी, लेकिन जितनी भी चीजें यहां पर है, वह अपना एक अलग इतिहास रखती है।

जोधपुर में घूमने की जगह, उम्मेद उद्यान – Jodhpur mein Ghumne ki Jagah, Umed Garden

उमेद बाग़ जोधपुर का एक संभाल कर रखा हुआ बेहद ही खूबसूरत बाग़ है। यहां पर आपको अत्यधिक हरियाली देखने को मिलेगी, इसमें कई खूबसूरत फूल पौधे है। इसी के साथ-साथ एक संगीतमय फव्वारा भी यहां पर लगाया गया है। यह स्थान काफी खूबसूरत है, अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आप यहां पर पिकनिक मना सकते हैं, और घूमने के लिहाज से यह जोधपुर के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है।

जोधपुर का सबसे आकर्षक जगह, बालसमंद झील – Jodhpur ka Sabse Akarshak Jagah, Balsamand Lake

बालसमंद झील जोधपुर में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है। इसके आसपास काफी हरियाली और पेड़ पौधे देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप नौका भी चला सकते हैं, और कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां का माहौल बहुत शांत है, अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं तो आपको बालसमंद झील पर जरूर आना चाहिए। 

जोधपुर के प्रसिद्ध जगह, अचल नाथ शिवालय – Jodhpur ke Prasidh Jagah, Achal Nath Shivalaya

अचलनाथ शिवालय  मंदिर जोधपुर में स्तिथ बहुत ही खूबसूरत है जो मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। यह जोधपुर के सबसे प्राचीन मंदिरों में भी शुमार है और हिंदू वास्तुकला से निर्मित है। इस मंदिर में आपको बेहतरीन नक्काशी देखने को मिल जाएगी, अगर आप लाजवाब डिजाइन दार मंदिर को देखने के शौकीन है तो आपको अचलनाथ शिवालय में जरूर आना चाहिए।

राज रणछोड़जी मंदिर – Raj Ranchhodji Temple

राजा रणछोड़ जी मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित खूबसूरत मंदिर है जिसे जोधपुर में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और लाजवाब वास्तुकला के कारण पूरे भारतवर्ष में विख्यात है। इस मंदिर की नक्काशी देखकर आप मोहित हो जाएंगे। यहां का माहौल बहुत ही शांत और साफ सुथरा है, यहां पर पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालु आते हैं।

जोधपुर में घूमने की जगह, श्री गणेश मंदिर – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Shri Ganesh Temple

श्री गणेश मंदिर भी जोधपुर में घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है। यह भगवान गणेश को समर्पित लाजवाब मंदिर है, जो कि अपनी बेहतरीन वास्तुकला और धार्मिक मान्यता के कारण विख्यात है। भगवान शिव के पुत्र गणेश को समर्पित यह मंदिर पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है जो भी टूरिस्ट जोधपुर में आते हैं, वह श्री गणेश के इस खूबसूरत मंदिर को देखने के लिए जरूर आते हैं। यहां पर गणेश भगवान की एक बहुत बड़ी प्रतिमा को स्थापित की गई है जो वस्राव में भव्य है। 

जोधपुर में घूमने की जगह, महामंदिर – Jodhpur Tourist Places in Hindi, Mahamandir

Mahamandir, jodhpur

जोधपुर का महामंदिर एक प्राचीन मंदिर है जो कि 1812 में बनाया गया था। इस मंदिर में 84 खंभे हैं जो कि हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण मान्यता से जुड़ते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, और अपने प्राचीन इतिहास और बेहतरीन वास्तुकला के कारण जाना जाता है। इस मंदिर के प्रांगण में योगा की क्लास लगाई जाती है, आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस मंदिर का कुछ इलाका काफी पुराना होने के कारण छीनं भिन्न हो गया है, लेकिन ज्यादातर मंदिर अभी भी ज्यों का त्यों है।

जोधपुर में घूमने की जगह, माचिया सफारी पार्क – Jodhpur me Ghumne ki Jagah, Machiya Safari Park

माचिया सफारी पार्क एक वन्य जीव अभ्यारण है, अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर आना चाहिए, यह जोधपुर के बाहर की तरफ स्थित है, और यहां पर जीप सफारी काफी फेमस है, आप यहां पर कई प्रकार के प्राणियों को देख सकते हैं और पक्षियों की भी बेहतरीन नशल आपको देखने को मिल जाएंगी, अगर आप प्रकृति के बीच में रहना पसंद करते हैं तो यह पार्क आपके लिए लाजवाब रहेगा, यहां पर आपको कई प्रकार की प्राकृतिक चीजें अनुभव करने को मिलेंगी।

जोधपुर जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Jodhpur Travel Plan in Hindi

यहां पर मैंने आपके लिए जोधपुर में घूमने का एक 3 दिन का यात्रा प्लान दिया है। आप इस यात्रा प्लान के अनुसार अपनी यात्रा तय कर सकते हैं। इस यात्रा प्लान में ऊपर दिए गए लगभग स्थानों को शामिल कर लिया गया है आप चाहे तो इस यात्रा प्लान को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा आपको मेहरानगढ़ किले से शुरू करनी चाहिए, यह बहुत ही खूबसूरत जोधपुर का किला है, और एक ऐतिहासिक इमारत है। यहां पर आपको म्यूजियम देखना चाहिए और किले के ऊपर से जोधपुर शहर का खूबसूरत दृश्य भी देखना चाहिए। दोपहर को आप जसवंत थाडा की तरफ जा सकते हैं और यह मेहरानगढ़ किले के बिल्कुल पास में ही स्थित है। शाम के समय आपको सरदार मार्केट में घूमना चाहिए, और यहां के घंटाघर को जरुर देखना चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत आपको उम्मेद भवन से करनी चाहिए। उम्मेद भवन एक बहुत ही खूबसूरत होटल है, और यहां पर बहुत खूबसूरत म्यूजियम भी स्थित है, इस म्यूजियम में आप कई प्रकार की राजा महाराजाओं से जुड़ी पुरानी कलाकृतियों और चीजों को देख सकते हैं। इसी के साथ-साथ दोपहर को आप राव जोधा डेजर्ट पहाड़ी की तरफ भी जा सकते हैं, और यहां की प्रकृति में शेर कर सकते हैं। इसके बाद शाम को आप तूर्जी का झालरा नामक एक प्राचीन जगह पर जा सकते हैं। यह एक प्रकार का कुआं है जिसको रिस्टोर कर दिया गया है।

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा आपको जोधपुर की गलियों में घूमते हुए पूर्ण करनी चाहिए। यहां पर आप घंटाघर के आसपास घूम सकते हैं, और जोधपुर के परंपरागत माहौल को महसूस कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ जब आप जोधपुर के आम गलियों में जाएंगे, तो आप जोधपुर के मारवाड़ी लोगों से भी मिल सकते हैं। यहां की परंपरा और रहन-सहन बेहद ही खूबसूरत है, और यह रंगों से भरा हुआ शहर काफी मनोरम है।

जोधपुर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Jodhpur In Hindi

जैसा कि आप जानते हैं राजस्थान इलाके में गर्मी बहुत अधिक पड़ती है। ऐसे में जोधपुर में जाने का सबसे सही समय सर्दियों के बीच का है। इसलिए हम कह सकते हैं कि जोधपुर में घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर मार्च का समय सबसे बेहतरीन है। अगर आप घूम कर जोधपुर के सभी इलाकों को अच्छे से देखना चाहते हैं तो आपको सर्दियों में ही जोधपुर में जाना चाहिए। इन महीनों के दौरान यहां का तापमान 7 डिग्री से 25 डिग्री के बिच रहता है और यह मौसम जोधपुर में सबसे पीक सीजन माना जाता है।

गर्मियों में आपको घूमना नामुमकिन हो जाता है, क्योंकि यहाँ पर उमस बहुत अधिक होती है। गर्मियों का मौसम यहाँ मार्च महीनों में ही शुरू हो जाता है और जुलाई के अंत तक रहता है। इन महीनों के दौरान यहां का तापमान  32 डिग्री से 43 डिग्री के बीच रहता है। इस समय यहां यात्रा करना बहुत कठिन हो जाता है। जुलाई से अगस्त तक यहां मानसून का मौसम होता है। इन महीनों के दौरान यहां का तापमान 23 डिग्री और 37 डिग्री के बीच रहता है जो घूमने के लिए अच्छा समय माना जाता है। इन महीनों यहां माध्यम बर्षा होती है और भीषण गर्मी से राहत दिलाती है।

जोधपुर में रुकने की जगह – Where To Stay In Jodhpur In Hindi

जोधपुर में रुकने के लिए आपको कई जगह मिल जाएगी, आप चाहे तो छोटे बड़े होटल में रुक सकते हैं, या रुकने के लिए किसी धर्मशाला का चुनाव कर सकते हैं, अगर आप एक छोटे होटल में रुकते हैं तो आप का किराया एक रात के हिसाब से ₹500 से लेकर ₹700 तक हो सकता है, यही अगर आप किसी बड़े होटल या लग्जरी होटल में रुकेंगे तो आप का खर्च ₹5000 से ₹10000 तक आसानी से हो सकता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप रुकने के लिए किस प्रकार की जगह का चुनाव करते हैं। 

जोधपुर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Jodhpur In Hindi

जैसे जोधपुर अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जोधपुर के प्रसिद्ध भोजन में प्याज की कचौड़ी, मखनिया लस्सी, मिर्ची बड़ा, दाल बाटी, गट्टे की सब्जी और राजस्थानी थाली सबसे अधिक पर्चलन में है। आप इन भोजन को स्ट्रीट फूड के तौर पर आसानी से खा सकते हैं, और इसी के साथ-साथ बड़े होटल में आपको राजस्थानी थाली बहुत ही लाजवाब तरीके से परोसी जाएगी।

जोधपुर जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

जोधपुर में जाने और घूमने के कितने रुपए खर्च होंगे यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। सबसे पहले तो आप अपने स्थान से जोधपुर जाने का खर्च निकाल लीजिए। इसके बाद रही रहने और खाने पीने के बाद तो आपको बता दूं कि आप सस्ते होटल पर 150 से ₹200 में एक प्लेट भोजन ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप महंगे होटल में खाना खाना चाहते हैं, तो आप का खर्च ₹1000 तक हो सकता है। इसके अलावा लगभग 500 से ₹800 के बीच आप एक रात के लिए आसानी से होटल ले सकते हैं। अच्छा रहेगा कि आप होटल पहले से ऑनलाइन बुक करवा लीजिए।

जोधपुर कैसे जाएं? – How to reach Jodhpur in Hindi?

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 330 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ जोधपुर एक शनदार शहर है। यह शहर अपने अनगिनत पर्यटक आकर्षणों के लिए पुरे देश में जाना जाता है। इसलिए यह शहर पुरे साल पर्यटकों से भरा रहता है। जोधपुर शहर भारत के सभी प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए जोधपुर देश के विभिन्न हिस्सों से आसानी से पहंचा जा सकता है। निचे हमने सभी माध्यम के बारे में विस्तार से चर्चा किया है, आप उनको पढ़ सकते हैं।

हवाई जहाज से जोधपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jodhpur  By Flight In Hindi

जोधपुर के घरेलू एयरपोर्ट की सहायता से आप पूरे भारतवर्ष में कहीं से भी हवाई यात्रा करके जोधपुर में आ सकते हैं। जोधपुर के एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट जोधपुर के नाम से जाना जाता है। यहां पर इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया की फ्लाइट आती-जाती रहती है। आप दिल्ली मुंबई जयपुर उदयपुर बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे स्थानों से आसानी से फ्लाइट लेकर जोधपुर में आ सकते हैं।

ट्रेन से जोधपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jodhpur By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन से जोधपुर जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि जोधपुर का अपना एक रेलवे स्टेशन है, जिसकी सहायता से आप पूरे भारत से कहीं से भी ट्रेन के माध्यम से आसानी से जोधपुर में आ सकते हैं। जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर आने के बाद बाकी के स्थानों पर जाने के लिए आप टेक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से जोधपुर कैसे जाएं? – How To Reach Jodhpur By Road In Hindi

जोधपुर में लोकल और नेशनल हाईवे कनेक्ट होते हैं आप इन की सहायता से आसानी से जोधपुर जा सकते हैं। राजस्थान का हाईवे नेटवर्क बहुत ही जबरदस्त है, आप दिल्ली जयपुर और बहुत से बड़े शहरों से सीधे सड़क मार्ग से जोधपुर जा सकते हैं।

जोधपुर की नक्शा – Jodhpur Map

FAQs:-  Jodhpur Tourist Places in Hindi

जोधपुर क्यों प्रसिद्ध है?

जोधपुर अपनी मारवाड़ की परंपरागत संस्कृति और यहां के समृद्ध इतिहास के कारण प्रचलित है, जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है और यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है 

जोधपुर कहां पर स्थित है?

जोधपुर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है और यह थार मरुस्थल के इलाके में है, जोधपुर शहर लगभग 335 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है और राजस्थान की राजधानी जयपुर से दक्षिण पश्चिमी इलाके में हैं।

Conclusion: Jodhpur Tourist Places in Hindi

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल। इस आर्टिकल में हमने (Jodhpur me Ghumne ki Jagah) जोधपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी ली है। यहां पर मैंने जोधपुर में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां के मशहूर भोजन, जोधपुर में रुकने की जगह और एक छोटे यात्रा प्लान के बारे में भी बताया है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।


और अधिक पढ़े: 

1 thought on “जोधपुर में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह – Jodhpur Me Ghumne ki 20 Sabse Prasidh Jagah”

Leave a Comment