Karnataka me Ghumne ki Jagah: कर्नाटक दक्षिण भारत का सबसे शानदार और लोकप्रिय राज्य है। यह राज्य अपनी प्राचीन इतिहास, समृद्ध विरासत और अनूठा संस्कृति से लेकर विविध पर्यटन स्थलों तक, पर्यटकों के लिए बहुत कुछ प्रदान करता है। पश्चिमी घाट और कन्नड़ तट के तट पर स्तिथ कर्नाटक केवल दक्षित भारत का ही नहीं वल्कि पुरे देश में सबसे प्रसिद्ध राज्य में से एक है। यह इतना समृद्ध राज्य है, जिसकी चर्चा देश के अलग अलग राज्य में किया जाता है।
कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर है, जिसे देश के सबसे उन्नत शहरों में से एक माना जाता है। इस राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संपदा है और इसकी झलक राज्य की अलग अलग नगरों में देखा जा सकता है। विभिन्न संस्कृति को एक साथ लाते हुए कर्नाटक एक ऐसा स्थान है जहाँ अनगिनत आकर्षणों का भंडार है और इन सभी आकर्षणों के पता लगाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस राज्य की यात्रा करते हैं। इसलिए कर्नाटक भारत में चौथा सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला स्थान है।
अपने प्राचीन स्मारकों, ऐतिहासिक स्थलों, आश्चर्यजनक समुद्र तटों, प्राचीन खंडहरों, हरे भरे पहाड़ों, घने जंगलों, शांत झीलों, गरजते झरनों, खूबसूरत धार्मिक स्थलों और शानदार व्यंजनों के कारण कर्नाटक पुरे दुनिया में सबसे प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। प्रकृति की अद्भुत सुंदरता से लेकर ऐतिहासिक खंडहरों तक और आश्चर्यजनक गगनचुंबी इमारतों से लेकर जीवंत संस्कृति तक यह राज्य सभी हिस्सों से समृद्ध है और पर्यटकों के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन आकर्षण प्रदान करता है। अपनी शानदार कला और परंपरा को भव्य तरीके से दर्शाते हुए कर्नाटक हमेशा से ही भारत का एक समृद्ध राज्य रहा है और सबसे बढ़कर यहाँ की मिलासर लोग हैं जो यहाँ आने वाले सैलानियों का भरपूर स्वागत करते हैं।
सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है आप सभी सही होंगे। भारत के सबसे अनूठा राज्य कर्नाटक सुंदरता का अंतहीन नमूना है। यह राज्य अपनी प्राचीन विरासत से लेकर आधुनिक वास्तुशिल्प और रंगीन उत्सव के लिए भी जाना जाता है। यह राज्य कई दिलचस्प पर्यटक आकर्षणों का घर है जिनमें हम्पी, उडुपी, बादामी, बेलूर, दांडेली, सकलेशपुर, गोकर्ण, मदिकेरी, कनकपुरा, शिमोगा, मुरुदेश्वर, बांदीपुर अदि प्रमुख हैं। अगर आप भी इस राज्य की दौरा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं और आप अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ शानदार गतिविधियों और अनगिनत पर्यटन स्थलों का पता लगाना चाहते हैं और अद्वितीय अनुभव का आन्नद लेना चाहते हैं तो कर्नाटक वह स्थान है, जिसकी कल्पना आप अकसर करते आये हैं।
Table Contents
कर्नाटक की इतिहास – History of Karnataka in Hindi
- कर्नाटक नाम का कुरुनाडु से लिया गया है, जिसका अर्थ है भव्य उच्च भूमि।
- चौथी शताब्दी इसा पूर्व के लगभग यहाँ स्थानीय राजवंश सातवाहन सत्ता में आया। सातवाहन साम्राज्य लगभग 300 साल तक शासन किया।
- सातवाहन राजवंश के पतन के बाद उत्तर में कदम्बों और दक्षिण में गैंगों की सत्ता स्थापित हो गई।
- चालुक्य साम्राज्य के बाद देवगिरि के यादव शासकों और द्वार समुद्र के होयसल शासकों ने कर्नाटक को आपस में बांटकर अपने अधीन कर लिया।
- 14वीं शताब्दी में महान विजय नगर साम्राज्य की स्थापना हुई जो महानता और समृद्ध का काल था।
- दक्षिण के मुस्लिम सुल्तानों के महासंघ ने सन 1565 में विजय नगर साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया। हम्पी में विशाल ध्वंसावेश विजयनगर की शान की याद दिलाती है।
- 1399 ई. में छोटे मैसूर राज्य के शासक युदराय ने वोडयारों के नींव राखी। राजा वोडयार ने राज्य का विस्तार किया और श्रीरंगपट्टनम को अपनी राजधानी बनाया।
- मैसूर के मुस्लिम सेनापति हैदरअली ने वोडयारों के राज्य को उखाड़ फेंका।
- हैदरअली के पुत्र टीपू सुल्तान को जब अंग्रेजों ने हरया तो यह राज्य फिर वोडयारों केअधीन में आ गया।
- 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत मैसूर रियासत में कानरा, बीजापुर, धारवाड़ जिला गुलबर्गा में वेलगांव जिले का एक बड़ा भाग, हैदराबाद रियासत के रायचूर व बीदर जिले, पुरानी मद्रासी प्रसिडेंसी में साऊथ कनारा जिला इसमें मिला दिया गया।
और पढ़े : श्रीनगर के प्रमुख 15 सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
कर्नाटक में घूमने की जगह बेंगलुरु – Karnataka me Ghumne ki Jagah Bengaluru
कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु भारत का सबसे लोकप्रिय और आकर्षक शहरों में से एक है जिसे पहले बैंगलोर के नाम से जाना जाता था। यह शहर दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख शहरों में एक माना जाता है और भारत का 5 वां सबसे बड़ा शहर के रूप में भी जाना जाता है। यह जीवंत शहर अनगिनत आकर्षणों का घर है, जिसमें आधुनिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थानों शामिल हैं। लोकप्रिय रूप से गार्डन सिटी के नाम से जाना जाने वाला यह शहर वास्तव में देश का एक प्रसिद्ध महनगरों में से एक है जो आधुनिक और उच्च तकनीक सुविधाओं के साथ पिछले युग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।
साथ ही यह जीवंत शहर भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है और भारत के पर्यटन उद्योग में इसका काफी महत्व रहा है। शहर अपनी प्राचीन अनुकूल जलवायु, भव्य मंदिरों, ऐतिहासिक स्मारकों, प्राचीन खंडहरों, शांत झीलों, बहती नदियों और हरे भरे परिदृश्य के लिए भारत एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है और हर साल लाखों के संख्या में पर्यटकों को अपनी और लुभाता रहता है। वैसे बेंगलुरु में ढेरों सारे पर्यटक आकर्षण मौजूद हैं, लेकिन इनमें बैंगलोर महल, सरकारी संग्रहालय, टीपू सुल्तान का महल, नंदी हिल्स, कब्बन पार्क और बैंगलोर किला अदि प्रमुख हैं।
कर्नाटक में घूमने की जगह मिसरे – Karnataka me Ghumne Ki Jagah Mysore
मिसरे दक्षिण भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटक आकर्षणों में से एक है। अपनी समृद्ध शाही विरासत, संस्कृति, स्मारकों और इमारतों के कारण इस शहर को कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह कर्नाटक राज्य की सबसे महत्वपूर्ण शहर है जो तमिलनाडु और केरल से सटा हुआ है। यह शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इतना ही नहीं इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण इसे एक अलौकिक रूप देती है जिसे पर्यटक यहाँ अक्सर आकर्षित होते रहते हैं।
शहर की स्थापत्य कला इतिहास प्रेमियों के साथ साथ उन लोगों को भी आकर्षित करता है जो प्राकृतिक सुंदरता में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। इस प्रकार मिसरे भारत में दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला स्थानों में से एक है और समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से डूबा हुआ यह देश का सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहाँ के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में चामुंडी हिल्स, श्री चामुंडेश्वरी मंदिर, जीआरएस फैंटेसी पार्क, रेलवे संग्रहालय, देवराज मार्केट, शुका वन, जगनमोहन पैलेस और मैसूर पैलेस सभी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों का केंद्र है और कर्नाटक में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन दर्शनीय स्थल हैं।
कर्नाटक की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हम्पी – Tourist Places in Karnataka in Hindi Hampi
हम्पी वास्तव में कर्नाटक राज्य की अमूल्य रत्न है जो तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है और इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है। यह कर्नाटक राज्य में विजयनगर शहर के शानदार ऐतिहासिक खंडहरों से घिरा हुआ एक छोटा लेकिन आकर्षक स्थल है जो कर्नाटक में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक आकर्षणों में से एक माना जाता है। हालाँकि यह स्थान कर्नाटक की बाकि शहरों के तरह हलचल भरा शहर नहीं है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक खंडहरों और प्राचीन मंदिर परिसर पुरे दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय आकर्षण रहा है।
शहर की वास्तुकला और शिल्प कौशल का मिश्रण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह छोटा लेकिन आश्चर्यजनक शहर अपने प्राचीन खंडहरों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध है जो पिछले मध्ययुगीन हिंदू साम्राज्य विजयनगर को संदर्भित करता है। बर्तमान में यह पर्यटकों के साथ दुनिया भर के इतिहासकारों को भी मंत्रमुग्ध करता है। यहाँ की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में पुरातत्व संग्रहालय, विजया विट्ठल मंदिर, रॉयल एनक्लोजर, विरुपाक्ष मंदिर हैं जो कर्नाटक में घूमने के लिए आकर्षक स्थान माना जाता है।
कर्नाटक की सबसे खूबसूरत जगह कूर्ग – Karnataka ki Sabse Khubsurat Jagah Coorg
प्रकृति की गोद बसा कूर्ग कर्नाटक में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जिसे कोडागु के नाम से भी जाना जाता है। कूर्ग को अकसर भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इसकी आश्चर्यजनक सुंदरता और आदर्श वातावरण इसे कर्नाटक के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक बनती है। अपनी धुंध भरे पहाड़ों, शानदार घाटियों, शांत परिवेश, लुभावनी सुंदरता और विविध परिदृश्य के कारण कूर्ग दक्षिण भारत में एक बेहतरीन छुट्टी गंतव्य स्थल है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों को अक्सर आकर्षित करता तो ही है, साथ ही शांति चाहने वाले लोगों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पश्चिमी घाट के किनारे स्तिथ कूर्ग वास्तव में प्रकृति का अद्भुत जगह है जहाँ पर्यटकों को सभी प्रकार के आकर्षणों का पता चलता है और हरे भरे वादियों में परिवार और दोस्तों के साथ कर्नाटक में खूबसूरत समय बिताने के लिए इसे बहेतर और कोई स्थान हो सकता है।
कर्नाटक पर्यटन स्थल मंगलौर – Karnataka Tourism in Hindi Mangalore
मंगलौर कर्नाटक राज्य का एक बंदरगाह शहर है जिसे मैंगलुरु के नाम से भी जाना जाता है। यह जीवंत शहर अपनी आकर्षक समुद्र तटों, राजसी पहाड़ों, प्राचीन इमारतों और कई भव्य मंदिरों के लिए पर्यटकों के बिच बहुत लोकप्रिय है। यह आरव सागर और पश्चिमी घाट के बिच स्तिथ है और देश का प्रमुख बंदरगाह शहरों में से एक है। मंगलौर शहर का नाम प्रतिष्ठित देवी मंगलादेवी के नाम पर पड़ा है। एक बंदरगाह शहर होने के अलावा यह कर्नाटक में एक प्रमुख औद्योगिक, आर्थिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य सेवा केंद्र भी है। शहर घूमने के लिए पनम्बूर बीच, उल्लाल बीच, मैंगलोर बीच, बेजई संग्रहालय, मंगलादेवी मंदिर, सोमेश्वर बीच, सुरथकल बीच और कटेल श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर हैं जो पर्यटकों के लिए एक विस्तृत सूचि प्रदान करता है।
कर्नाटक में घूमने की जगह बीजापुर – Karnataka me Ghumne ki Jagah Bijapur
बीजापुर कर्नाटक राज्य की एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है, जिसे पहले विजयपुरा के नाम से जाना था। लेकिन आज यह बीजापुर के नाम से जाना जाता है और अपनी ऐतिहासिक महत्व के कारण कर्नाटक की एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह शहर विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों और किलों के लिए पुरे दुनिया में जाना जाता है। कल्याणी चालुक्यों द्वारा निर्मित इस शहर में विभिन्न मस्जिदों, महल और किलों मौजूद हैं जो हर साल बड़ी तादाद में पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है।
माना जाता है की शहर का निर्माण चालुक्यों द्वारा 10 वीं और 11 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। समय के साथ विभिन्न राजवंशों के शासन के प्रभाव के कारण यह शहर अब प्राचीन इतिहासक को दर्शाता है और कर्नाटक के पर्यटन स्थलों में एक प्रमुख भूमिका भी निभाता है। शहर में कई लोकप्रिय आकर्षण हैं, जिनमें गोल गुंबज इब्राहिम रौज़ा, जुम्मा मस्जिद, बीजापुर किला, गगन महल, बड़ा कमान और कई अन्य शामिल हैं।
कर्नाटक का लोकप्रिय जगह बांदीपुर राष्टीय उद्यान – Karnataka ka Lokopriyo Jagah Bandipur National Park
कर्नाटक का बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कभी मैसूर के महाराजा का शिकारगाह की जगह था। बांदीपुर को 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत एक रिजर्व रूप में स्थापित किया गया था जो अब यह कई वन्यजीवों का घर है, जिसको देखने के लिए पर्यटकों का हर दिन और हर साल भर भीड़ लगा रहता है। यह खूबसूरत पार्क 874 वर्ग किलोमीटर में फेला हुआ है और पूरे जंगल में सागौन और चंदन के पेड़ भी पाए जाते हैं। यह पार्क प्राकृतिक सुंदरता और शांति का एक असाधारण मिश्रण प्रदान करता है, जो शांति चाहने वाले और प्रकृति प्रमेयों के लिए स्वर्ग सामान है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों, एशियाई हाथियों अलावा कई अन्य जानवरों जैसे सुस्त भालू, गौर, तेंदुए और विभिन्न पक्षियों का घर है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्यौं ,नागरहोल और मुदुमलाई नेशनल पार्क से सिर्फ कुछ मिनटों की दूरी पर बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। अगर आप कर्नाटक जा रहे है तो बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का यात्रा जरूर करें।
प्रवेश समय – Entry Time : सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आप बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कर सकते है। बाघ सफारी सुबह 6:30 बजे से 9:00 और फिर शाम 3:00 से 5:30 तक खुला रहता है। हाथी सफारी 10:00 am से 11:00 am तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क – Entry Fee : भारतीयों के लिए प्रति व्यक्ति 300/- और विदेशियों के लिए प्रति व्यक्ति 1100/-
कर्नाटक की सबसे प्रसिद्ध स्थान नंदी हिल्स – Karnataka ki Sabse Prasidh Sthan Nandi Hills
कर्नाटक का नंदी हिल्स एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसको देखने के लिए साल भर लाखों संख्या में पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है। कर्नाटक का राजधानी बेंगलोर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पर स्थित है जहां पर पर्यटकों को यात्रा करना बोहत ही अधिक पसंद है। समुद्र तल से 4851 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर सूर्यदय और सूर्यस्त देखने के लिए पर्यटकों का अधिक मात्रा में भीड़ लगा रहता है।
और पढ़े : नंदी हिल्स में घूमने के लिए संपूर्ण जानकारी
कर्नाटक में घूमने की जगह गोकर्ण – Karnataka me Ghumne ki Jagah Gokarna
कर्नाटक का गोकर्ण एक मुख्य पर्यटन स्थल है जो अपनी लुभावने प्राचीन समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यह स्थान समुद्र तट प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा है और यह स्थल कारवार के तट पर स्थित है। गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है, जो दो मुख्य कारणों से प्रसिद्ध है। पहले समुद्र तट, दूसरा यहां का प्राचीन मंदिर। हर साल पर्यटकों की भीड़ देखा जा सकता है, क्योंकि पवित्रता और मोक्ष को तलाश में पर्यटक गोकर्ण की यात्रा करती है। यहां स्थित पाम कलैड समुद्र तटों पर विदेशी पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है, साथ ही भारतीयों पर्यटकों के भीड़ भी देखा जा सकता है। आप अपने छुट्टी का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो कर्नाटक का यह स्थान का यात्रा अवश्य करें।
कर्नाटक में धार्मिक स्थल मुरुदेश्वर – Karnataka Tourist Places in Hindi Murudeshwar
कर्नाटक में मुरुदेश्वर भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र स्थल है जो दक्षिण राज्य कर्नाटक में आरब सागर पर स्थित है। यहां पर भगवान शिव की मूर्ति 123 फिट ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान पिकनिक करने के लिए भी एक पसंदीता स्थल है, जहाँ सैलानी अकसर खींचे चले आते हैं। शांत समुद्र तट और आकर्षक वातावरण इस स्थान को एक अद्भुत रूप देती है। कर्नाटक का यह खूबसूरत स्थान अपनी परिवार और दस्तों के साथ एक खूबसूरत समय का आन्नद लेने के लिए सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है, जहाँ आध्यात्मिक अनुभव के साथ साथ प्राकृतिक मनमोहक नज़रों का भी दीदार किया जा सकता है।
कर्नाटक में घूमने की जगह उडुपी – Karnataka me Ghumne ki Jagah Udupi
खूबसूरत आरव सागर के तट पर स्तिथ उडुपी कर्नाटक की एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। मैंगलोर से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर उडुपी में घूमने के लिए कई आकर्षक स्थल है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक खूबसूरत स्थान है। हालांकि यह शहर अपने भव्य मंदिरों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा यह शहर कई खूबसूरत दर्शनीय स्थलों के कारण कर्नाटक में बेहद लोकप्रिय है। यह शहर अपने आश्चर्यजनक समुद्र तटों, वास्तुकला, लकड़ी, कलाकृतियों, पत्थर की नक्काशी और कई आकर्षणों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध है।
कर्नाटक में घूमने की जगह जगह दांदेली – Karnataka me Ghumne ki Jagah Dandeli
दांदेली प्रकृति और रोमांच से घिरी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। जंगलों और वन्य जीवों से घिरा यह प्राकृतिक पहाड़ी इलाका एक एडवेंचर डेस्टिनेशन है। यह स्थान रोमांचा और मौज मस्ती के लिए कर्नाटक में बहुत अधिक प्रसिद्ध है। साहसिक गतिविधियों से लेकर प्राकृतिक सुंदरता तक दांदेली छुट्टी बिताने के लिए एक आश्चर्यजनक गंतव्य है। दांदेली, काली नदी में एडवेंचर सपोर्ट्स, नाइट कैपिंग, नेचर वॉक ,बोटिंग और फिशिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के अलावा विभिन्न गतिविधियों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं तो यह स्थान आप के लिए है।
Local Food In Karnataka In Hindi – कर्नाटक का स्थानीय भोजन
कर्नाटक जितना अपनी प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है, उतना ही अपने स्थानीय भोजन के लिए भी लोकप्रिय है। यहां के मुख्य भोजन चावल , दाल, गेहूं, ज्वार से बनी रोटी और मसालेदार करी, इडली वड़ा सांभर, अक्की रोटी है। कर्नाटक का पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु , केरल और महाराष्ट्र का भोजन कर्नाटक का भोजन से मेल खाता है। आपको कर्नाटक में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन मिल जाएगी। कर्नाटक में बेहद स्वादिष्ट और प्रसिद्ध खाना मैं आपको विभिन्न प्रकार का इडली , रवा डोसा , मेडु वड़ा आदि मिल जाएगी। आपको कर्नाटक में मुंह मीठा करना है तो आप मैसूर पाक, धारवाड़ का पेड़ा, होलिगो आदि मिठायों का स्वाद ले सकते है। यादि आप कर्नाटक जा रहे है तो जरूर यहां का स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लें।
कर्नाटका घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Karnataka
कर्नाटक घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन महीनों के दोरान तापमान सुखद और सुहावना रहता है और घूमने के लिए भी विल्कुल अनुकूल रहता है।
कर्नाटक कैसे पहंचे – How to Reach Karnataka in Hindi
वायु मार्ग – By Air : कर्नाटक पहंचने के लिए सबसे आसान तरीका हवाई मार्ग है। कर्नाटक में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जो बैंगलोर और मैंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाई हैं। इसके अलावा घरेलु हवाई अड्डा हम्पी, हुबली, बेलगाम, बीजापुर और मैसूर में हैं, जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।
रेल मार्ग – By Train : ट्रैन से कर्नाटक यात्रा करना एक अच्छा विकल्प है। कर्नाटक का प्रमुख रेलवे स्टेशन बैंगलोर में स्तिथ है, जो देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों, जैसे चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इन सभी शहरों से सीधी ट्रैन सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
सड़क मार्ग – By Road : कर्नाटक दक्षिण भारत के सभी राज्य से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम राज्य के अन्य महत्वपूर्ण शहरों के लिए बस सेवाएं प्रदान करता है।
और पढ़े :
- उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल
- चेन्नई के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल और घुमनी की जानकारी
- कन्याकुमारी में घूमने के लिए दर्शनीय स्थल
- केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल