Kashmir Me Ghumne ki Jagah: कश्मीर जिसे भारत का ताज और भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की आन बान और शान है। यह वह स्थान है जहां पर हर एक भारतीय को घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। कश्मीर दुनिया में सबसे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक रहा है। अपने आकर्षक घाटियों, दूर दूर तक फैले अल्पाइन घास के मैदानों, जमी हुई झीलों, बर्फ से ढकी चोटियों और मनमोहक वातावरण के कारण कश्मीर धरती की स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। पीर पंजाल पहाड़ों की गोद में फैला भारत का यह जगह देश के कुछ सबसे मनोरम आकर्षणों को समेटे हुए है जिन्हें देखने और अनुभव करने के लिए पुरे विश्व से पर्यटक यहाँ चले आते हैं।
अंतहीन प्राकृतक सुंदरता से भरपूर कश्मीर कई आकर्षक पर्यटन स्थलों का घर है। यह जगह न केवल अपने प्राकृतिक सुंदरता के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध वल्कि यहाँ कई प्राचीन मंदिरों और शानदार ऐतिहासिक स्थल है जो विशेष रूप से लोकप्रिय है। यही नहीं कश्मीर हनीमून के लिए भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। यहाँ के रोमांटिक वातावरण और सुंदर वादियों किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है।
नमस्कार सभी को आशा करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे। कश्मीर भारत का वह जगह है जहाँ हर यात्री अपने जीवन में एक बार जरूर यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस खूबसूरत जगह की यात्रा करना चाहते हैं और प्रकृति की असीम सुंदरता में खो जाना चाहते हैं तो यह लेख आप के लिए है। यहां हमने कश्मीर में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह, इसी के साथ साथ कश्मीर में रुकने की जगह, यहां का प्रसिद्ध भोजन और घूमने के सही समय के बारे में भी जानकारी दिया है , तो इस आर्टिकल के साथ आखिर तक जरूर बने रहिए। आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू करते हैं।
और पढ़े: श्रीनगर के प्रमुख 15 सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
Table Contents
कश्मीर में घूमने की जगह – Kashmir Me Ghumne ki Jagah
दोस्तों यहां पर मैं आपको कश्मीर में घूमने की जगह जो बता रहा हूं, यह 15 जगह कश्मीर की सबसे मुख्य जगहों में से एक है, तो आइए एक-एक करके उनके बारे में डिटेल में देख लेते हैं।
कश्मीर में घूमने की जगह, श्रीनगर – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Srinagar
श्रीनगर कश्मीर की राजधानी है और कश्मीर में घूमने की बेहतरीन जगह में से एक है। श्रीनगर में सुंदर झील मुगल गार्डन और बहुत सी टूरिस्ट अट्रैक्शन है, जहां पर आप घूम सकते हैं श्रीनगर शहर झेलम नदी के किनारे पर बसा हुआ है और यह नदी हिमालय के पर्वतों से होकर आती है। श्रीनगर के आसपास हिमालय के ऊंचे ऊंचे पर्वत है, यहां की खूबसूरती देखने लायक है। बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों, हरे भरे चरागाहों, आकर्षक झीलों, ऐतिहासिक सरांचाओं, शांत नदियों, प्राचीन धार्मिक स्थलों और आकर्षक उद्यानों से घिरा श्रीनगर भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। श्रीनगर के पहाड़ों में बहुत से फोटोशूट भी होते हैं, अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर जाना चाहिए।
कश्मीर में घूमने की जगह, गुलमर्ग – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Gulmarg
गुलमर्ग कश्मीर का एक ऐसा स्थान है जो 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह विशेष रूप से स्कीइंग के लिए बहुत प्रसिद्ध जगह है। स्कीइंग एक खेल होता है, जिसमें बर्फ पर फैसला जाता है। यहां पर आप बर्फ के साथ खेल सकते हैं और भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके आसपास बहुत से बर्फ से ढके हुए पहाड़ है जो कि बहुत खूबसूरत लगते हैं। गुलमर्ग से आसपास का माहौल बहुत ही शांत और खूबसूरत नजर आता है। साथ है यहाँ का लुभावने वातावरण पर्यटकों को अक्सर अपनी ओर खिंच लती है। यहां पर आप स्नोबोर्डिंग, ट्रैकिंग और स्कीइंग बहुत आसानी से कर सकते हैं। यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, जिससे कि मुल्मर्ग भारत की बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट में से एक बन जाता है।
कश्मीर टूरिज्म पहलगाम – Kashmir Tourism in Hindi, Pahalgam
पहलगाम कश्मीर में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यह कश्मीर का एक खूबसूरत गांव है जो लीडर नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह गांव अपने एडवेंचरस माहौल और हरे भरे वातावरण के कारण प्रसिद्ध है। समुद्र तल से लगभग 2195 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम अपने हरे भरे जंगलों, दूर दूर तक फैले घास के मैदानों, ऊँचे ऊँचे पहाड़ों ओर शांत वातावरण के साथ आंगतुकों मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां पर आप बहुत सी आउटडोर एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे ट्रैकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग। यहां पर बेताब घाटी भी है जिसका हम आगे जिक्र करेंगे, पहलगाम में बहुत सी बॉलीवुड की फिल्में भी बनी हुई है, जिससे कि इस स्थान की मान्यता और भी बढ़ जाती है।
कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमार्ग – Kashmir Tourist Places in Hindi, Sonamarg
सोनमार्ग को सोने का मैदान भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोनमर्ग राजसी ग्लेशियर, घास के मैदान, घने जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों से सजी है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है और कश्मीर में एक आदर्श छुट्टी के लिए सबसे बेहतरीन गंतव्य है। यहां पर थाजीवास नाम का एक प्रसिद्ध ग्लेशियर भी है, जिसके कारण यह स्थान बहुत अधिक प्रसिद्ध है। सुबह-सुबह जब सूर्य की रोशनी सफेद पहाड़ों पर पड़ती है तो यह सोने के समान चमक उठते हैं। इसलिए इस स्थान को सोनमर्ग कहा जाता है।
कश्मीर में घूमने की जगह, शालीमार बाग – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Shalimar Bagh
यह मुगलों द्वारा बनाया गया एक बाग है, जोकि अपने खूबसूरत फूल पौधों और फव्वारों की वजह से जाना जाता है. यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत होता है। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के संग घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको शालीमार बाग़ में जरूर जाना चाहिए। सुबह सुबह जब सूर्य उदय होता है तो इस जगह का माहौल देखने लायक होता है. यहां पर पानी का एक बड़ा तालाब है, जिसके अंदर आप सूर्य के परावर्तन को देख पाएंगे जो बहुत ही खूबसूरत प्रतीत होता है।
कश्मीर की सबसे प्रसिद्ध झील डल झील – Kashmir ke Sabse Prasidh Jhil, Dal Lake
डल झील पूरे भारत में सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह झील कश्मीर में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। इस झील की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता इसे देश में एक शानदार झील में शामिल करता है। इसके आसपास हिमालय के बड़े-बड़े पर्वत है जो कि इस झील की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यह झील लगभग 25 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है और कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील के रूप जाना जाता है। झील की सबसे प्रमुख आकर्षण हाउस बोट और शिकारे हैं जो लोगों को पुरे डल झील की सैर करते हैं। यहाँ घूमने आने वाले सभी पर्यटक खूबसूरत शिकारी में बैठना पसंद करते हैं जो एक लकड़ी की नाव होती है। यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, जैसे कि किस्ती चलाना। यह झील पुरे साल अपने अलग अलग रंगों में खूबसूरती बिखरती है जो नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है।
कश्मीर में घूमने की जगह,निशत बाग – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Nishat Bagh
निशात बाग़ डल झील के किनारे पर बना हुआ एक सुंदर बाग़ है जो एक शानदार 12 सीढ़ीदार उद्यान है और ऊंचे चिनार के पेड़ों से घिरा है। डल झील में घूमने के बाद आप निशत बाग में घूम सकते हैं। यह बाग़ भी बहुत खूबसूरत है और शालीमार बाग के समान ही बना हुआ है। यहां पर भी घूमने की बहुत सी जगह हैं और यह अपने आकर्षक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको बहुत ही अच्छी अच्छी फूलों की किस्में मिल जाएंगी। यहाँ से पीरपंजाल पर्वत श्रुंखलाएं बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है।
कश्मीर का सबसे आकर्षक जगह बेताब घाटी – Kashmir ka Sabse Akarshak Jagah, Betaab Valley
बॉलीवुड की बेताब फिल्म इस घाटी में बनी थी, इसलिए इस घाटी का नाम बेताब घाटी है। यह घाटी लगभग 2580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और बर्फ से ढकी हुई रहती है, यह स्थान अपने सुंदरता और यहां पर होने वाले आनंदमय खेलों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान ट्रैकिंग और बर्फ पर फिसलने जैसे बहुत से साहसिक गतिविधियों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। आप यहाँ विभन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और भपुर आन्नद उठा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो भी आपको बेताब घाटी में जरूर आना चाहिए।
कश्मीर के दर्शनीय स्थल,अरु घाटी – Kashmir Tourist Places in Hindi, Aru Valley
पहलगाम से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अरु घाटी कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अलग जगह माना जाता है। इसके हरे भरे घास के मैदानों, शांत झीलों और पहाड़ों के आकर्षक दृश्य के कारण ज्यादातर पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। कश्मीर में एक रोमांचक छुट्टी बिताने के एक आदर्श गंतव्य है। यह स्थान न केवल प्राकृतिक दृश्यों के लिए पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है बल्कि यह अपने विभिन्न गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। सर्दियों के दौरान, जब यह बर्फ से ढक जाता है, तो यह स्कीइंग और हेली स्कीइंग के लिए एक प्रसिद्ध गंतव्य बन जाता है।
इस घाटी में छोटे-छोटे पाने के कई गलियारे बहते हैं, जो की बहुत ही खूबसूरत है, यह प्राय नदी के कुछ हिस्से होते हैं जो कि आगे चलकर एक हो जाते हैं, सर्दियों में यह जम जाते हैं और गर्मियों में पानी बहने लगता है, यहां पर देवदार के लंबे लंबे पेड़ भी देखने लायक होते हैं।
कश्मीर में घूमने की जगह दाचीगम राष्टीय उद्यान – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Dachigam National Park
श्रीनगर शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ दाचीगम राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है जिसे हंगुल या कश्मीर बारहसिंगा के लिए दुनिया का सबसे अच्छा संरक्षित प्राकृतिक आवास माना जाता है। यह राष्टीय उद्यान विविध वनस्पतियों और जीवों के साथ वन्यजीव प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल है। 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फल में फैला यह राष्टीय उद्यान कई दुर्लभ जानवरों का घर है। यहाँ पाए जाने वाले जानवरों में हिमालयी काले भालू, कस्तूरी मुर्ग, तेंदुआ, भूरे भालू और कई अन्य जानवरों शामिल हैं। इसके अलावा दाचीगम पक्षी देखने वाले लोगों के लिए स्वर्ग है। यह पार्क सिनामन स्पैरो, ब्लैक बुलबुल, हिमालयन मोनाल, गोल्डन ओरिओल और कई अन्य पक्षियों का घर है।
कश्मीर में घूमने की जगह, लेह – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Leh
लेह लद्दाख में स्थित है और लद्दाख की राजधानी है। ऊँचे-ऊँचे पहाड़, खूबसूरत झीलें, और विचित्र परिदृश्य लेह को घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती हैं।यह स्थान अपने प्राचीन बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर हेमिस मठ, थिकसे मठ और शे मठ स्थित है जो दर्शनीय है। यह स्थान पूरे भारत में और दुनिया भर के बौद्ध धर्म के लोगों में बहूत प्रसिद्ध है। इसके अलावा लेह लद्दाख अपने खूबसूरत वातावरण के कारण भी प्रसिद्ध है।
और पढ़े: लेह लद्दाख में घूमने लायक पर्यटन स्थल
कश्मीर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल, ज़ांस्कर घाटी – Tourist Places in Kashmir in Hindi, Zanskar Valley
ज़ांस्कर घाटी लद्दाख की बेहद खूबसूरत घाटियों में से एक है। यहां पर बहुत सुंदर मैदान है और इस खूबसूरत घाटी में आप ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे बहुत से साहसिक खेल खेल सकते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के संग घूमने के लिए आ रहे हैं तो यह घाटी आपके लिए सबसे सही स्थान रहेगा। इस घाटी में दोनों तरफ पहाड़ों के बीच से नदी गुजरती है सर्दियों में यह पानी जम जाता है और आप इसके ऊपर घूम भी सकते हैं, लेकिन वसंत ऋतु और गर्मियों में यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत होता है ऊपर से देखने पर यह पानी नीले रंग का प्रतीत होता है जिससे कि यह स्थान फोटोग्राफी के लिए सबसे परफेक्ट है।
कश्मीर का सबसे आकर्षक जगह, खारदुंग ला – Kashmir ka Sabse Akarshak Jagah, Khardung La
खरदुंग ला एक खूबसूरत दर्रा है जो कि अपने दुर्गम स्थानों के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित दर्रा है जो लेह के पास में ही स्थित है। समुद्र तल से लगभग 5360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह बहुत ही दुर्गम स्थान है और बर्फ के ऊंचे ऊंचे ढेर हमेशा लगे रहते हैं। यहां की आसपास के पहाड़ों में कई फुट तक बर्फ पड़ जाती है जिसके कारण पहाड़ों का दृश्य बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है। यहां की बर्फ में आप बहुत सी आइस एक्टिविटी कर सकते हैं, स्नो बाइकिंग यहाँ पर किये जाने वाले कुछ प्रसिद्ध खेलों में से एक है।
कश्मीर में घूमने की जगह, अमरनाथ गुफा – Kashmir me Ghumne ki Jagah, Amarnath Cave
अमरनाथ गुफा कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है जो भारत सबसे प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है। अमरनाथ की गुफा हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र मानी जाती हैं। यह स्थान हिमालय में स्थित है और सालाना लाखों लोग इस गुफा में भगवान शिव की दर्शन के लिए आते हैं। यह पहाड़ पर लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर है जो कि इस स्थान को बहुत दुर्गम बना देता है। यहां पर एक शिवलिंगम बनता है जो कि बर्फ से बनता है और हर साल बनता है। हिंदू धर्म में इसकी मान्यता बहुत अधिक है और इस लिंगम को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है।
कश्मीर में प्रसिद्ध धार्मिक जगह वैष्णो देवी – Kashmir me Prasidh Dharmik Jagah, Vaishno Devi
भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदू तीर्थस्थलों में से एक माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर है जो कटरा, जम्मू और कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है। मां वैष्णो देवी का यह मंदिर अति प्राचीन होने के साथ-साथ हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वैष्णो देवी की इन गुफाओं में धार्मिक यात्रा कब शुरू हुई इसका कोई सही अंदाजा नहीं लगा सकता। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह गुफाएं लगभग 1 लाख साल पुरानी है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि लगभग 700 साल पहले श्रीधर नाम के एक पंडित ने इन गुफाओं की खोज की थी। आज यहां पर सालाना लाखों टूरिस्ट और धार्मिक श्रद्धालु आते हैं।
कश्मीर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Kashmir In Hindi
कश्मीर अपने लजीज भोजन के लिए भी जाना जाता है। यहां के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो रोगन जोश, कश्मीरी पुलाव, गुश्ताबा, दम आलू, यखनी और शीर चाय है। यह पकवान आपको बजट होटल से लेकर बड़े-बड़े रिसॉर्ट और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी मिल जाएगा। इसके अलावा भी कश्मीर में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं और कश्मीरी गांव में भरपूर पाई जाती है।
कश्मीर में रुकने की जगह – Where To Stay In Kashmir In Hindi
यहां पर ललित ग्रैंड पैलेस और विवांता डल व्यू जैसे बहुत से मशहूर होटल और रिसॉर्ट है, अगर आप एक सस्ता और अच्छा होटल देख रहे हैं तो यहां पर आपको 500 से 1000 रूपए में एक रात के लिए अच्छा होटल मिल जाएगा। लेकिन अगर आप किसी बहुत महंगे और लग्जरी रिजॉर्ट्स में रहना चाहते हैं तो आपका खर्चा 5 – 10 हजार या इससे भी अधिक हो जाएगा। अच्छा रहेगा कि आप अपना होटल पहले से बुक करवा लें, क्योंकि श्रीनगर में बहुत अधिक टूरिस्ट जाते हैं और अगर आप सर्दियों में जा रहे हैं तो आपको यहां पर होटल मिलना तक मुश्किल हो जाएगा, इसलिए आपको पहले से होटल बुक करवा लेना चाहिए।
कश्मीर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Kashmir In Hindi
अगर आप बर्फ में एंजॉय करना चाहते हैं तो कश्मीर में जाने का सबसे सही समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है। यहां पर इस समय पर तापमान 0 डिग्री के पास पहुंच जाता है जिससे कि आपको आसपास बर्फ ही बर्फ नजर आती है, लेकिन इस समय यहां पर बहुत सी नदियों और झीलों का पानी जम जाता है अगर आप वाटर एक्टिविटी करना चाहते हैं और हरे-भरे मैदान देखना चाहते हैं तो आपको यहां पर मार्च से सितंबर के बीच में आना चाहिए।
अगर आप यहां पर मार्च से मई के बीच बसंत ऋतु में आते हैं तो यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत रहता है। यहां पर बाग बगीचों में आपको सुंदर सुंदर फूल खिले हुए मिलेंगे, जो कि बहुत खूबसूरत प्रतीत होते हैं यहां पर गर्मियां जून से अगस्त के बीच में रहती है इस समय यहां का तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच ही रहता है जो कि ठंडा ही है, क्योंकि कश्मीर बहूत ठंडा स्थान है, इसलिए यहां पर कभी भी गर्मियां नहीं होती।
कश्मीर कैसे जाएं – How to reach Kashmir in Hindi
हवाई मार्ग – By Air: कश्मीर में सबसे बड़ा एयरपोर्ट श्रीनगर एयरपोर्ट है. यह देश के बाकी शहरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है। आप प्रदेश के किसी भी कोने से फ्लाइट लेकर आ सकते हैं। यहां पर बहुत सी इंटरनेशनल फ्लाइट भी आती है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर आने के बाद बाकी के स्थानों पर आप बस या टैक्सी के माध्यम से बड़ी ही आसानी से जा पाएंगे।
रेल मार्ग – By Train: अगर आप ट्रेन से कश्मीर में जाना चाहते हैं तो यहां का जम्मू तावी रेलवे स्टेशन सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है. यह श्रीनगर से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप 300 किलोमीटर की यह दूरी बस के माध्यम से पूरी कर सकते हैं. कश्मीर पहाड़ी और दुर्गम इलाका है, इसलिए यहां पर रेल कनेक्टिविटी इतनी अच्छी नहीं है।
सड़क मार्ग – By Road: अगर आप सड़क मार्ग से कश्मीर जाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है. यहां पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे जाता है. आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलूर और हैदराबाद जैसे स्थानों से बड़ी आसानी से अपनी खुद की गाड़ी से कश्मीर जा सकते हैं।
Conclusion:
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी, और आर्टिकल अच्छा लगा होगा। यहाँ पर हमने कश्मीर में घूमने के 15 स्थानों के बारे में पूरी जानकारी ली है। यहां पर मैंने 15 खूबसूरत स्थानों के साथ-साथ कश्मीर में जाने के रास्ते यहां के प्रसिद्ध भोजन और रुकने के स्थानों के बारे में भी पूरी जानकारी दी है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।
और पढ़े:
- तिरुपति बालाजी मंदिर का इतिहास, वास्तुकला और जानकारी
- 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम, स्थान और इतिहास
- वाराणसी में घूमने के लिए 14 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
- उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल
- सूरत में घूमने के लिए 15 सबसे प्रमुख दर्शनीय sthal