केरल टूरिस्ट प्लेस – Kerala Tourist Places in Hindi: हमारे देश भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है जिनको प्रकृति का एक सर्वश्रेष्ठ उदहारण माना जाता है और इन सभी जगहों में से एक है केरल। प्रकृति की गोद में बसा केरल भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पुरे दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यह राज्य भारत का एक छोटा लेकिन अनोखा राज्य है जो भारत के दक्षिण हिस्से में स्तिथ है। यह राज्य न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है वल्कि अपनी समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है।
केरल इतनी खूबसूरत और करिश्माई भूमि है कि इसे भगवान के अपने देश (Gods own Country) के रूप में जाना जाता है। केरल एक शांतिपूर्ण और प्राचीन राज्य है जिसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है। यह राज्य अपनी हरी भरी पहाड़ियों, नारियल के पेड़ों, दूर दूर तक फैले चाय के बागानों, बैकवाटर, खूबसूरत समुद्र तटों, शानदार झरनों और वन्य जीवन के साथ सभी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान रहा है।
सभी को मेरा नमस्कार, मुझे उम्मीद है आप सभी बिलकुल ही अच्छे होंगे। केरल भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक जीवन शैली का एक अनूठा मिश्रण है। यही नहीं यह राज्य पर्यटकों को अपने जीवंत त्योहारों, नृत्यों, स्वादिष्ट व्यंजनों, आयुर्वेद चिकित्सा, साहित्य, कला और शिल्प का अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करता है। केरल भारत का एक समृद्ध राज्य है जो प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों तरह की प्रतिभा को पदर्शित करता है।
इस राज्य में कई ऐसे पर्यटन स्थल है जिनको देश के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल किया जाता है। छुट्टियों में घूमने के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसीलिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस जादुई राज्य का यात्रा करते हैं और हर समय प्रकृति को अनुभव करते हैं। अगर आप एक ऐसी जगहों में दिलचस्पी रखते हैं और शांति से कुछ समय रहना चाहते हैं तो निश्चित रूप से केरल आप के लिए सबसे बहेतरीन स्थान हो सकता है जहाँ आप को समृद्ध वन्य जीवन के अलावा प्रकृति के करीब रहने के लिए हर समय अबसर मिलता है।
राजधानी : तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम)
जनसँख्या : 35.8 मिलियन (2021)
भाषाएँ : मलयालम, तमिल, अंग्रेजी, कोंकड़ी और कन्नड़
जलवायु : त्रिवेंद्रम 35 डिग्री से 21 डिग्री
मानसून : जून से सितंबर, अक्टूबर
हवाई अड्डा : कोचीन, त्रिवेंद्रम
और पढ़े : असम पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी
Table Contents
केरल के प्रमुख दर्शनीय स्थल एलेप्पी – Kerala Tourist Places in Hindi Alleppey
एलेप्पी जिसे अलाप्पुझा के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के एक प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि एलेप्पी में घूमने के लिए बहुत सारी अद्भुत जगहें हैं जो एक शानदार छुट्टियों के लिए पर्याप्त है। अलेप्पी केरल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी बैकवाटर के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह को अक्सर पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में अद्भुत है जो लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह स्थान अपनी नारियल के ताड़, खूबसूरत समुद्र तट, आकर्षक पारंपरिक हाउसबोट के साथ पर्यटकों के मनमोह लेती है। एलेप्पी के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं जो दुनिया भर से कई पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हाउसबोट पर समय बिताना और इस जगह के मंत्रमुग्ध कर देने वाले परिदृश्य पूरी तरह से एक अलग अनुभव दिलाती है। एलेप्पी बैकवाटर में अपनी हाउसबोट परिभ्रमण के लिए प्रतिष्ठित है और हर साल काफी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
केरल का सबसे खूबसूरत जगह कुमारकोम – Tourist Places in Kerala in Hindi Kumarakom
अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाला बैकवाटर और हरी भरी वनस्पतियों के कारण कुमारकोम केरल का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। कुमारकोम केरल के सभी दर्शनीय स्थलों की सूचि में एक विशेष महत्व रखता है क्यों कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता और दिलकश नज़ारा पर्यटकों को आकर्षित होने में अपना मुख्य भूमिका निभाते हैं। सुखद जलवायु, नारियल के ताड़, व्यापक धान के खेत और समृद्ध जीवों और वनस्पति इसे यात्रियों के लिए एक स्वर्ग बनता है। इसके अलावा यहाँ विशाल एकेड के क्षत्रे फल में फैला कुमारकोम पक्षी अभयारण्य है जो प्रवासी पक्षियों का घर है और इसे पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनता है। यह वह स्थान है जहाँ पर्यटक सुंदर वादियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्राकृतिक सुंदरता का आंनद ले सकते हैं।
केरल टूरिस्ट प्लेस मुन्नार – Kerala Tourism in Hindi Munnar
अगर आप को विशाल चाय के बागानों, हरी भरी पहाड़ियों और शांत जलवायु में एक खूबसूरत समय का आंनद लेना चाहते हैं तो केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार आपके स्वागत के लिए हमेशा तैयार है। कभी अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा मुन्नार अपनी आकर्षक नजारा और हरी भरी परिदृश्य के लिए जाना जाता है। लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर बसा मुन्नार केरल की इडुक्की जिले में स्तिथ है और अपनी अंतहीन खूबसूरती के लिए देश और दुनिया में काफी मशहूर है। इस स्थान की शांत परिवेश और सुखद जलवायु पर्यटकों को बेहद लुभाती है साथ ही आसपास के दृश्य बेहद रोमांचक और आकर्षक नजारा प्रस्तुत करते हैं। मुन्नार में घूमने के लिए कई लोकप्रिय स्थान है जिसे पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यह केरल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रकृति के बिच समय बिताने के लिए सबसे बहेतरीन स्थान है।
केरल का सबसे प्रसिद्ध जगह बेकल – Kerala Tourist Places in Hindi Bekal
केरल के कासरगोड जिले में स्तिथ बेकल एक खूबसूरत शहर है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, किलों, बैकवाटर और कई आकर्षक जगहों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस छोटी सी शहर में देखने के लिए विभिन्न पर्यटन आकर्षण है जो पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं। शहर का सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है बेकल किला जिसे केरल का सबसे बड़े किलों में से एक माना जाता है। इसके अलावा बेकल में स्तिथ 45 गुफाओं का एक समूह है जिसे नित्यानंदश्रम गुफाओं के नाम से जाना जाता है। यहाँ और कई अन्य पर्यटन स्थल है जैसे चंद्रगिरि किला, अनंतपुरा मंदिर और निलेश्वरम है जो दर्शनीय है।
केरल टूरिस्ट प्लेस वायनाड – Kerala Tourist Places in Hindi Wayanad
पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के बिच बसा वायनाड प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है और केरल का सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में से एक है। यह स्थान अपनी हरी भरी घाटियों, सुंदर झरनों, शांत और साफ झीलों, ऐतिहासिक गुफाओं और जीवों के विविधता के लिए केरल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान पुरे साल अपनी सुखद तापमान के लिए भी पर्यटकों के बिच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है। वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है जो अपनी जीवों और वनस्पतियों की एक उत्कृष्ट विविधता का घर है। साथ ही वायनाड चाय, कॉफी और मसालों के लिए भी प्रसिद्ध है। प्रकृति की गोद में बसा वायनाड केरल में घूमने के लिए एकदम सही जगह है जहाँ आप शांत वातावरण और खूबसूरत वादियों में एक अच्छा समय का आनंद ले सकते हैं।
केरल का दर्शनीय स्थल कोवलम – Kerala Tourism in Hindi Kovalam
अगर आप केरल के यात्रा पर जा रहें हैं या यात्रा कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आप को कोवलम जरूर जान चाहिए। यह खूबसूरत जगह उन लोगों के लिए है जो एक शांत और एकांत समुद्री तटों का तलाश करते हैं या फिर धुप सेंकना पसंद करते हैं। केरल के प्रसिद्ध स्थानों में से एक कोवलम अपनी भरपूर सुंदरता और शांत सुमद्र तटों के लिए जाना जाता है। कोवलम शब्द का अर्थ है नारियल के पेड़ों। यह तिरुवनंतपुरम में अरब सागर के समुद्र तट पर स्तिथ एक तटीय शहर है जो अपनी सुंदरता से लगभग सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है और केरल में सबसे अधिक यात्रा किये जाने वाला जगहों में से भी एक है। कोवलम समुद्र तट के आकर्षण के अलावा अपने स्वादिष्ट व्यंजन, ऐतिहासिक स्मारकों जैसे चर्चों, मंदिरों और मस्जिदों जैसी धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
केरल का सबसे लोकप्रिय जगह कोच्ची – Tourist Places in Kerala in Hindi Kochi
कोच्ची या कोचीन केरल का एक प्रमुख शहर है जिसे अरब सागर की रानी के रूप में भी जाना जाता है। यह प्रकृति की अपार सुंदरता से भरपूर भूमि है जो लगभग सभी पर्यटकों को लुभाता रहा है। भारत के खूबसूरत शहरों में से एक कोच्ची अपनी असाधारण सुंदरता, खूबसूरत समुद्र तटों, बैकवाटर, समृद्ध इतिहास और अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। सदियों से कोच्ची विभिन्न देशों की व्यपारियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल रहा है। यह डच, पर्तगाली और ब्रिटिश औपनिवेशिक वास्तुकला का एक दिलचस्प मिश्रण वाला एक तटीय शहर है। अरब सागर और पश्चिमी घाट के बिच स्तिथ कोच्ची भारत का सबसे अधिक देखे जाने वाला जगहों में से एक है और केरल के वाणिज्यिक राजधानी है। कोच्ची में घूमने के लिए कई शानदार स्थान है जो पर्यटकों को देखने और अनुभव करने की एक अच्छा अबसर प्रदान करती है।
केरल में घूमने की जगह वर्कला – Kerala me Ghumne ki Jagah Varkala
वर्कला केरल का एक तटीय शहर है जो मुख्य रूप से अपनी खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। अपनी भव्य सुंदरता और आकर्षक जगहों के लिए प्रसिद्ध वर्कला निश्चित रूप से केरल में घूमने के लिए एक बहेतरीन जगह है। विशाल नील समुद्र, शांत जलवायु, लहराते ताड़ और नारियल के पेड़ों से सजी वर्कला अपनी असीम सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा वर्कला प्राचीन जनार्दन स्वामी मंदिर के लिए भी लोकप्रिय है जो 2000 साल पहले का है। साथ ही यहाँ स्तिथ कई धार्मिक स्थल है जो देखने लायक है। वर्कला केरल के सभी पर्यटन स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान निभता है और यहाँ आये सभी पर्यटकों का भरपूर स्वागत भी करता है।
केरल का सबसे मशहूर जगह तिरुवनंतपुरम – Kerala Tourist Places in Hindi Thiruvananthapuram
तिरुवनंतपुरम जिसे त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है, यह केरल राज्य के राजधानी होने के साथ साथ एक खूबसूरत शहर भी है। यह शहर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को हमेशा लुभाता रहा है। तिरुवनंतपुरम 7 पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहाँ अरब सागर की मचलती लहरों, लंबी लंबी नारियल के पेड़ और हरी भरी घाटियां सुंदर नजारा प्रस्तुत करते हैं। भारत के दक्षिण पश्चिम सिरे पर स्तिथ तिरुवनंतपुरम पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में तमिलनाडु राज्य से घिरा हुआ है। शहर की खूबसूरती और आधुनिक जीवन शैली भारत के अन्य शहरों के तुलना में काफी ऊँचे स्तर पर है।
अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ यह शहर प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है जो अपनी वास्तुकला के लिए पुरे दुनिया में फेमस है। तिरुवनंतपुरम शब्द का अर्थ है भगवान अनंत का शहर। शहर की लोकप्रियता पद्मनाभ स्वामी मंदिर के कारण है जो भगवान बिष्णु को समर्पित एक विशाल मंदिर है और शहर की केंद्र में स्तिथ है। स्वच्छ और हरा भरा केरल के राजधानी तिरुवनंतपुरम देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और कई आकर्षणों का घर भी है
और पढ़े : औरंगाबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
केरल टूरिस्ट प्लेस त्रिशूर – Kerala Tourist Places in Hindi Thrissur
त्रिशूर केरल के सबसे धार्मिक और पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। त्रिशूर अपने प्राचीन मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और संग्रहालयों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर त्योहारों के लिए भी जाना जाता है। यहां के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार ओणम महोत्सव और त्रिशूर पूरम त्योहार हैं जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
केरल के पूवर पर्यटन स्थल – Tourist Places in Kerala in Hindi Poovar
केरल के त्रिवेंद्रम जिले में स्तिथ पूवर द्वीप अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यह केरल का स्वच्छ और साफ सुथरा इको-टूरिज्म स्पॉट है और शांत बैकवाटर्स से घिरा हुआ है। शांत पूवर द्वीप अरब सागर और नेय्यर नदी के बिच स्तिथ है और मछली पकड़ने के गांव रूप में भी जाना जाता है। इस जगह की खास बात यह है की यहाँ एक मुहाना है जहाँ समुद्र और नदी दोनों मिलते हैं। सुनहरी रेत, शांत पानी, अद्वितीय वनस्पति और जीव के साथ ऐसा लगता है की जैसे प्रकृति ने यहाँ जादू करदिया है। यहाँ पर पर्यटक सूर्यास्त और सूर्यादय के मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षक नज़रों का अनुभव कर सकते हैं। केरल में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जागों में से एक है।
केरल टूरिस्ट प्लेस कोझीकोड – Kerala Tourist Places in Hindi Kozhikode
कोझीकोड केरल का एक तटीय शहर है जो कालीकट के नाम से भी जाना जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह शहर हरी भरी हरियाली, शांत समुद्र तटों और ऐतिहासिक जगहों से भरा है। यह शहर केरल के सबसे खूबसूरत बैकवाटरों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक शानदार गंतव्य स्थल है। यह वह स्थान है जहाँ वास्को-डि-गामा ने 1498 शताब्दी में पहली बार उतरा था और भारत की खोज किया था। आज यह स्थान केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है जो आश्चर्यजनक झरनों से लेकर धार्मिक स्थानों, प्राचीन समुद्र तटों और चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इस जगह की खास बात यह है की यहाँ की स्वच्छ और शांत वातावरण व्यस्त जीवन से आराम करने के लिए सबसे अच्छा आश्रय प्रदान करता है।
केरल के सबसे खूबसूरत जगह इडुक्की – Kerala Tourist Places in Hindi Idukki
इडुक्की केरल का एक जिला है जो पहाड़ियों से घिरा हुआ एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह केरल के सबसे अधिक प्रकृति संपन्न क्षेत्रों में से एक है और एक यादगार छुट्टिओं के लिए काफी लोकप्रिय जगह है। इडुक्की केरल के सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है जो खूबसूरत पहाड़ियां, घाटियां, मसाला के बागानों, वन्यजीव अभ्यारण्य, आश्चर्यजनक झरनों और घने हरी भरी हरियाली से आच्छादित है। इडुक्की शब्द का अर्थ है एक संकरी घाटी जो मलयालम शब्द इडुक्कू से लिया गया है। केरल के सबसे अद्भुत और खूबसूरत जिला में से एक इडुक्की कई सुंदर पर्यटन स्थलों का घर है जो विशेष रूप से पर्यटकों आकर्षित करती है। शांत वातावरण और खुशनुमा मौसम यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता है। केरल के यात्रा में इडुक्की के पर्यटन स्थल सबसे बड़ी भूमिका निभाती है जहाँ प्रकृति को करीब से देखना अपने आप में ही एक आश्चर्य़ का बिषय है।
केरल में देखने लायक जगह थेक्कड़ी – Kerala me Dekhne Layak Jagha Thekkady
इडुक्की जिले में स्तिथ थेक्कड़ी केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह अपनी ठंडी जलवायु , मनोरम दृश्यों, हरे भरे हरियाली शांत वातावरण और वन्यजीव अभयारण्य से आच्छादित जंगलों के साथ दुनिया भर के पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है और इसे दक्षिणी राज्य में सबसे पसंदीदा छुट्टी स्थलों में एक बना ता है। यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ का पेरियार वन्य जीव अभ्यारण्य है जहाँ वन्य जीवों को करीब से देखना सच में एक रोमांचकारी अनुभव है। इसके अलावा मसलों के उत्पाद के लिए भी यह स्थान विश्व प्रसिद्ध है। चाय, कॉफ़ी और मसाले के बागानों वास्तव में अद्भुत दृश्य पेश करते हैं।
केरल टूरिस्ट प्लेस कन्नूर – Kerala Tourism Places in Hindi Kannur
अगर आप केरल के यात्रा पर है या फिर योजना बना रहे हैं तो निश्चित रूप से आप को केरल के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक कन्नूर की दौरा जर्रूर करना चाहिए क्यों कि कन्नूर एक ऐसा शहर है जहाँ आपको शानदार प्राकृतिक नजारा, एकांत समुद्र तटों, स्मारकों और प्राचीन मंदिर को देखने का मौका देता है। यह केरल का एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर है और लंबे समय से केरल का एक बंदरगाह और व्यापार का केंद्र रहा है। अरब सागर के तट पर बसा होने के कारण यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और पुरे साल पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। साथ ही शहर के आसपास कई चीजें मजूद है जो विशेष रूप से लोकप्रिय है।
केरल में घूमने की जगह वागामोन – Kerala me Ghumne ki Jagah Vagamon
लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ वागामोन केरल राज्य के एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पहाड़ी शहर इडुक्की और कोट्टायम जिलों की सीमा पर स्थित है। वागामोन पुरे साल सुखद जलवायु के लिए पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है और इस प्रकार बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। मुख्य रूप से यह पहाड़ी शहर शांत वातावरण, हरे भरे जंगल, खूबसूरत वादियां और लुभावना झरनों के साथ अपनी सुंदरता बिखरती रहती है जिसे देख ते ही सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शांति और एकांत चाहने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श जगह है और जो लोग प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं या प्रकृति के सुंदर रूप को देखना चाहते हैं तो निश्चित रूप से वागामोन उनके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वागामोन में घूमने के लिए कई शानदार जगह है जो आपके केरल यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
केरल टूरिस्ट स्पॉट पलक्कड़ – Kerala Tourist Spot in Hindi Palakkad
पश्चिमी घाट के तलहटी में स्तिथ पलक्कड़ हरे भरे और सदाबहार वनस्पतियों से सजी हुयी एक खूबसूरत शहर है। प्रकृति की सभी सुंदरताओं से भरपूर पलक्कड़ हमेशा से ही पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों का केंद्र रहा है। यह शहर केरल के राजधानी तिरुवनंतपुरम से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और केरल में घूमने के लिए एक बहेतरीन जगहों में से एक माना जाता है। इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए कई प्रमुख स्थान है जैसे पलक्कड़ किला, साइलेंट वेल्ली नेशनल पार्क, धोनी झरने और मालमपुझा बांध अदि। पुरे शहर अपनी लुभावना दृश्य के लिए मशहूर है और एक रोमांचक अनुभव के लिए पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करता है।
केरल टूरिस्ट प्लेस सबरीमाला- Kerala Tourist Places in Hindi Sabarimala
भारत के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक सबरीमाला केरल के सबसे उच्च धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान अयप्पा को समर्पित है जिसे हिन्दुओं का सबसे पवित्र मदिरों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अयप्पा, भगवान शिव और मोहिनी के पुत्र हैं, मोहिनी जो भगवान बिष्णु के ही स्त्री अवतार हैं। यह मंदिर पहाड़ियों और घने जंगलों के बिच स्तिथ है। यह शायद केरल का एक ऐसा तीर्थस्थल है जो न केवल भारत के वल्कि पूरी दुनिया से लाखों भक्तों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा सबरीमाला के आसपास बहुत सारे दर्शनीय स्थल मौजूद है जो घूमने के लिहाज़ से सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।
केरल में घूमने की जगह कोल्लम – Kerala me Ghumne ki Jagah Kollam
कोल्लम केरल राज्य में स्तिथ एक आकर्षक शहर हे जो अरब सागर की पश्चिमी तट पर स्तिथ है। यह शहर अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यह अरब सागर की सबसे प्राचीन बंदरगाहों में से एक है और बहुत लंबे समय से पर्तगाली, चीनी, ब्रिटिश, अरब, डच के साथ इसका व्यावसायिक संबध रहा है। आज यह शहर कई आकर्षक पर्यटन स्थलों का केंद्र है और केरल में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। दिलचस्प बात यह की यह शहर अपने मसलों और काजू उत्पादों के लिए भी प्रसिद्ध है। शहर की सुंदरता शांत समुद्र तटों, नारियल के ताड और घने जंगलों से संपन्न है जो इसे केरल में एक लोकप्रिय स्थान बना ता है।
केरल के फेमस स्थानीय भोजन – Famous Local Food in Kerala
समुद्र तटों से घेरा हुआ केरल अपने स्थानीय भोजन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आप केरल मैं लोकप्रिय रूप से इडली, डोसा विभिन्न मिठाईयों ओर मांसाहारी भोजन का आनंद ले सकते हैं। चावल, मछली ओर नारियल केरल का सभी प्रसिद्ध भोजन के आम तत्व हैं। केरल शाकाहारी भोजन के लिए दुनिया भर मैं प्रसिद्ध है जैसे कि झिंग करी , इडली साभर, डोसा घी रोस्ट, नादान बीफ फ्राई पुट्टू ओर कडाला करी आदि। केरल में मिठाईयाँ मैं पालदा पायसम, केले के पकोड़े ,अडा प्रथमन ,चट्टी पाथरी आदि बोहत ज़्यादा प्रसिद्ध है। मांसाहारी भोजन में आलेप्पी फिश करी ,ड्राई फिश करी , मलबार चिकन बिरियानी , मलबार मटन बिरियानी आदि भी बहुत पसंद किया जाता है।
केरल घूमने का सही समय – Best Time to Visit in Kerala in Hindi
केरल भारत का एक लोकप्रिय जगह है जो पुरे साल अपनी सुंदरता को बिखरती रहती है। इसीलिए यह केवल देश में नहीं वल्कि पूरी दुनिया से सैलानियों को आमंत्रित करता है और सभी का भरपूर स्वागत भी करता है। केरल पुरे साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन केरल घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक का है। इन् महीनो में यहाँ का मौसम सुखद और सुहाबना रहता है जो घूमने के लिहाज़ बहुत अच्छा है। जबकि मार्च से मई तक यहाँ बहुत गर्मी पड़ती है और जून से अगस्त तक यहाँ भरी बारिश होती है जो यात्रा के लिए बिलकुल अनुकूल नहीं है।
केरल कैसे पहंचे – How to Reach Kerala
वायु मार्ग : केरल में तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोच्ची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और कालिकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। आप देश के किसी भी हिस्सों से बड़ी आसानी से केरल पहंच सकते हैं।
रेल मार्ग : रेल मार्ग से केरल भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। केरल में लगभग 200 रेलवे स्टेशन मौजूद है जो राज्य के भीतर और बहार दानों जगहों को जोड़ता है। भारत के सभी प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर और पुणे अदि शहरों से केरल के लिए सीधी ट्रैन सेवाएं उपलब्ध है।
सड़क मार्ग : सड़क मार्ग से भी केरल पहंचा जा सकता है। देश के कई प्रमुख शहरों से चलने वाली बसों द्वारा केरल पहंचा जा सकता है।
Your love and respect for the places you visit and the people you meet shine through in your writing. It’s so refreshing to see.