कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थल – Kolkata Tourist Places in Hindi

Kolkata me Ghumne ki Jagah : भारत के सबसे महत्पूर्ण शहर कोलकाता देश के 4 प्रमुख महानगरों में से एक है। भारत के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक शहरों में से एक कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी होने के अलावा पश्चिम बंगाल और भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यह शहर अंग्रेजों के अधीन भारत की राजधानी भी था और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र था। संस्कृतियों के विभिन्न मिश्रणों ने इस शहर को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में स्थापित किया है और इतिहास के शौकीन लोगों के लिए एक आकर्षक जगह भी है। शहर में समृद्ध संस्कृति, अद्भुत वास्तुकला है और इसे भारत का बौद्धिक केंद्र माना जाता है। यह जीवंत शहर किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है क्योंकि यहाँ लोकप्रिय आकर्षणों का भंडार है जो हर कदम पर पर्यटकों आश्चर्यचकित कर देता है।

हुगली नदी के किनारे बसा कोलकाता कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में इतना समृद्ध है की इसे देश के सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी माना जाता है। यह शहर अपनी सुंदर बगीचों, शांत झीलों, प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों से लेकर प्राचीन मंदिरों और चर्चों तक ढेरों आकर्षणों प्रदान करता है। इसीलिए कोलकाता भारत की एक अद्भुत और खूबसूरत शहर के रूप में अपना विशेष स्थान रखता है और देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

सभी को मेरा नमस्कार है। आशा करता हूँ आप सभी विल्कुल अच्छे होंगे। पश्चिम बंगाल की राजधानी और भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर कोलकाता भारत की अन्य शहर की तुलना में विल्कुल अलग है और भारत की जीवंत महानगर भी है। यह शहर अपनी अद्भुत संस्कृति और मिलनसार लोगों के कारण पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। शहर की प्रमुख आकर्षणों में  विक्टोरिया मेमोरियल, बॉटनिकल गार्डन, हावड़ा ब्रिज, भारतीय संग्रहालय, बिरला मंदिर,दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मदर हाउस और ईडन गार्डन घूमने के लिए शीर्ष स्थान हैं। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कोलकाता जाने की योजना बना रहे हैं और  कोलकाता में घूमने की सभी जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आप के लिए ही है।

Table Contents

कोलकाता का इतिहास – Kolkata History in Hindi 

अपनी विस्तृत इतिहास और समृद्ध परंपरा के कारण कोलकाता भारत की एक महत्वपूर्ण शहर है। शहर की इतिहास काफी दिलचस्प है। माना जाता है कोलकाता जिसे पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, यह पश्चिम बंगाल की राजधानी शहर है। कहा जाता है की 1960 में जब अंग्रेज व्यापारी जॉब चार्नोक ने यहाँ ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक मुख्यालय की नींव राखी थी, तब यह एक छोटा सा गावं था।

प्लासी की लड़ाई में सिराज-उद-दौला को हराकर रॉबर्ट क्लाइव ने 1757 में कलकत्ता पर कब्जा कर लिया था। यह शहर ईस्ट इंडिया कंपनी और फिर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा विकसित एक औपनिवेशिक शहर था। 1911 तक कोलकाता ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य की राजधानी थी, जब राजधानी को दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था। 19वीं शताब्दी में कोलकाता तेजी से विकसित हुआ और ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य का दूसरा शहर बन गया। आज यह शहर देश के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है और आज भी शहर में शानदार इतिहास की झलक देखने को मिलती है।

kolkata me ghumne ki jagah

और पढ़े : चेन्नई के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी 

कोलकाता में घूमने की जगह विक्टोरिया मेमोरियल – Kolkata me Ghumne ki Jagah Victoria Memorial

kolkata me ghumne ki jagah

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। महारानी विक्टोरिया के याद में बर्ष 1901 में लार्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह सफेद संगमरमर से खूबसूरती से डिजाईन किया गया एक भव्य सरंचना है। यह स्मारक 1906 से 1921 के बिच महारानी विक्टोरिया की स्मृति में बनाया गया था। अब यह एक सुंदर संग्रहालय में बदल दिया गया है। विक्टोरिया मेमोरियल सुंदर हरे भरे उद्यानों से घिरा हुआ है, जिसमें बहुत सारी मूर्तियाँ हैं। इस समारक के सामने महारानी विक्टोरिया की कांसे की प्रतिमा भी है जो सबसे अधिक दर्शनीय है। शाम को आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड शो यहाँ का एक प्रमुख आकर्षण है।

कोलकाता के पर्यटन स्थल बिड़ला तारामंडल – Kolkata ke Paryatan Sthal Birla Planetarium

kolkata me ghumne ki jagah

पश्चिम बंगाल राज्य में कोलकाता के जवाहर नेहरू रोड पर स्थित बिड़ला तारामंडल एक लोकप्रिय इमारत है जो साँची के बुद्ध स्तूप की तरह दिखाई देता है। इस तारामंडल का स्तापना 1963 में भारत के प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। यह एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है और कोलकाता में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। गुंबद का व्यास 23 मीटर है और इसमें 688 लोग बैठ सकते हैं। यह तारामंडल नियमित रूप से अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली भाषाओं में कार्यक्रम आयोजित करता है और खोगल विज्ञानं सम्बंधित जानकरी प्रदान करता है। इसके अलावा इस जगह में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला और एक खगोल विज्ञान गैलरी भी है जिसमें चित्रों और खगोलीय मॉडल का संग्रह है।

कोलकाता के प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज – Kolkata Tourist Place in Hindi Howrah Bridge 

kolkata me ghumne ki jagah

हावड़ा और कोलकाता को जड़ने वाले हावड़ा ब्रिज कोलकाता में एक ऐतिहासिक पुल है जिसे अब रविंद्र सेतु के नाम से जाना जाता है। यह ब्रिज हुगली नदी पर बना एक विशाल स्टील ब्रिज है। इस पुल की खास बात यह है की इसे बिना किसी नट और बोल्ट के बनाया गया है। यह पुल 1500 फुट लंबा 71 फुट छोड़ा है। पुल को अक्सर भारत में प्रमुख राष्ट्रीय स्थलों में से एक माना जाता है और प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर के बाद इसे रवींद्र सेतु भी कहा जाता है। 

कोलकाता में घूमने की जगह भारतीय संग्रहालय – Kolkata me Ghumne ki Jagah Indian Museum

Kolkata me Ghumne ki Jagah Indian Museum

भारतीय संग्रहालय दुनिया का सबसे पुराने संग्राहलय में से एक है और कोलकाता में देखने के लिए एक अच्छा आकर्षण है। संग्रहालय की स्थापना बर्ष 1814 में कोलकाता में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल द्वारा की गई थी। इस प्राचीन संग्रहालय में कई प्रकार की पेंटिंग, हथियार, उपकरण, आभूषण, जीवाश्म, कंकाल और कई अन्य प्राचीन वस्तुओं का अनूठा संग्रह है। यह कोलकाता में घूमने के स्थानों में से एक है और पर्यटकों को दुनिया भर के इतिहास और संस्कृति के बारे में सबसे बेहतरीन तरीके से पदर्शित करता है। पर्यटकों के लिए यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

कोलकाता में धार्मिक स्थल दक्षिणेश्वर काली मंदिर – Kolkata me Dharmik Sthal Dakshineswar Kali Temple

kolkata me ghumne ki jagah

हुगली नदी के पूर्व तट पर स्तिथ दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध और बड़े मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी काली को समर्पित है और हिंदुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। मंदिर का निर्माण रानी रसमनी ने बर्ष 1854 में किया था। आज यह कोलकाता के ऐतिहसिक मदिर है और हजारों भक्तों को अपनी और आकर्षित करता है। मंदिर के विशाल परिसर में 12 अलग अलग मंदिर हैं जो राधा कृष्ण, भगवान शिव जैसे विभिन्न देवताओं को समर्पित हैं। यहां एक स्नान घाट भी है और कहा जाता है कि जो यहाँ स्नान करता है और इस मंदिर में जाता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कोलकाता के सभी दर्शनीय स्थलों में इस मंदिर का काफी अधिक महत्व माना जाता है।

कोलकाता पर्यटन में घूमने की जगह बोटैनिकल गार्डन – Kolkata Parayatn me Ghumne ki Jagah Botanical Garden

Kolkata Parayatn me Ghumne ki Jagah Botanical Garden

बोटैनिकल गार्डन कोलकाता में स्तिथ भारत का सबसे पुराने उद्यानों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन आकर्षण भी है। इस उद्यान की स्थापना 1786 में हुई थी। यह उद्यान लगभग 270 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें दुनिया भर से 12000 वनस्पति प्रजातियां हैं। उद्यान का प्रमुख आकर्षण बरगद का पेड़ है जो 3 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और लगभग 250 बर्ष पुराना है। इसके अलावा इस उद्यान में पौधों और पेड़ों की 1400 से अधिक विदेशी प्रजातियां भी हैं।

कोलकाता के मशहूर जगह बेलूर मठ – Kolkata Tourist Places in Hindi Belur Math

Kolkata Tourist Places in Hindi Belur Math

हुगली नदी के किनारे स्थित, बेलूर मठ कोलकाता में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थानों में से एक है जो स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय भी है। यह कोलकाता शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस मठ की स्थापना स्वामी विवेकानदजी ने अपनी गुरु रामकृष्ण परमहंस की स्मुर्ती में की थी। यह मठ ईसाई धर्म, हिंदू, बौद्ध धर्म और साथ ही इस्लाम जैसे विभिन्न धर्मों को प्रदर्शित करता है। यहाँ मंदिर, मस्जिद और चर्च का अद्भुत समन्वय पर्यटकों को आकर्षित करता है। लोग यहाँ शांति का अनुभव करने लिए आते हैं और इस खूबसूरत माहौल में शांति का आंनद लेते हैं। अपनी प्रभावशाली वास्तुकला, शांतिपूर्ण माहौल और ऐतिहासिक महत्व के कारण, बेलूर मठ कोलकाता में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है।

कोलकाता के पर्यटन स्थल फोर्ट विलियम – Kolkata ke Paryatan Sthal Fort William

कोलकाता के ऐतिहासिक पर्यटक आकर्षणों में से एक फोर्ट विलियम घूमने के लिए एक दिलचस्प जगह है जो हुगली नदी के पूर्व तट पर स्तिथ है। इसका निर्माण ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बर्ष 1696 में किया गया था और इसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम के नाम पर रखा गया था। आज यह किला भारतीय सेना के नियंत्रण में है और पूर्वी कमान के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। 5 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला यह किला हरे भरे परिदृश्य के साथ पर्यटकों को अकसर आकर्षित करता है।

कोलकाता में घूमने की जगह ईडन गार्डन्स – Kolkata me Ghumne ki Jagah Eden Garden

Kolkata me Ghumne ki Jagah Eden Garden

कोलकाता में स्तिथ ईडन  गार्डन्स भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसे देश में सबसे बड़ा क्षमता वाला क्रिकेट मैदान के रूप में जाना जाता है और दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है। 50 एकड़ में फैले इस क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 66,349 लोगों के बैठने की क्षमता है। 1864 में स्थापित यह शानदार क्रिकेट स्टेडियम दुनिया भर से क्रिकेट प्रेमियों आकर्षित करता है। भारत की सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होने के कारण ईडन  गार्डन्स कोलकाता में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

कोलकाता में सबसे आकर्षक जगह साइंस सिटी – Kolkata me Sabse Akarshak Jagah  Science City

kolkata in hindi Science City

साइंस सिटी कोलकाता में घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है और पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है और यहाँ हर दिन हजारों के संख्या में पर्यटक आते हैं। इस जगह के प्रमुख आकर्षण में स्पेस थिएटर, 3 डी शो, नेचुरल साइंस पार्क, इवोल्यूशन थीम पार्क, डायनासोर कॉम्प्लेक्स और टाइम मशीन शामिल हैं। यह बच्चों का मनोरंजन करने के अलावा ज्ञान को तजा करने के लिए एक शानदार जगह है।

कोलकाता में प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह मार्बल पैलेस – Tourist Places in Kolkata in Hindi Marble Palace

Tourist Places in Kolkata in Hindi Marble Palace

मार्बल पैलेस कोलकाता शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो साल भर दूर दूर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इतिहास के अनुसार इस शानदार महल का निर्माण बर्ष 1853 में राजेंद्र मल्लिक द्वारा किया गया था। यह महल अपनी वास्तुकला, कलात्मक मूर्तियों और विभिन्न चित्रों के विशाल संग्रह के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह सुंदर पैलेस लगभग 18 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और पैलेस में कई जानवरों और दुर्लभ पक्षियों के साथ एक चिड़ियाघर भी है। साथ ही महल में एक संग्रहालय भी है जिनमें विभिन्न प्राचीन फर्नीचर और पुराने चित्र शामिल हैं। मार्बल पैलेस कोलकाता के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए कोलकाता में देखने के लिए एक अच्छा आकर्षण भी है।

कोलकाता में घूमने की जगह अलीपुर चिड़ियाघर – Kolkata me Ghumne ki Jagah Alipore Zoo

Alipore Zoo, kolkata

कोलकाता में जानवरों के देखने के लिए अलीपुर चिड़ियाघर एक आदर्श जगह है जिसे कोलकाता चिड़िया घर भी कहते हैं। विशेष रूप से यह चिड़ियाघर बच्चों के लिए एक खास जगह है क्योंकि यहाँ विभिन्न  प्रकार की जानवरों को देखा जा सकता है और इन जानवरों में सरीसृपों और पक्षियों के अद्भुत प्रजातियां हैं। यहां एक सींग वाले गैंडे, सफेद बाघ, जेब्रा, हाथी, हिरण और कई अन्य जानवरों को देख सकते हैं। साथ ही यहाँ विभिन्न के पक्षियों को भी देखा जा सकता है। यह भारत में स्तापित सबसे पुरानी प्राणी उद्यानों में से एक है और कोलकाता में वन्यजीवों को देखने के लिए एकदम सही जगह है। 

कोलकाता में घूमने की जगह पार्क स्ट्रीट – Kolkata me Ghumne Ki Jagah Park Street

Park Street, kolkata

शहर के केंद्र में स्तिथ पार्क स्ट्रीट एक प्रसिद्ध जगह है जो रेस्तरां, पब, डिस्क, लक्जरी होटल, दुकानें के लिए जाना जाता है। यह कोलकाता में सबसे व्यस्त जगहों में से एक है और हमेशा गतिविधियों से भरा रहता है। यह स्थान कोलकाता आने वाले सभी पर्यटकों के लिए  एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है, क्योंकि यहाँ बहुत सारे रेस्तरां और पब के साथ कोलकाता का पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट भी है। साथ ही यहाँ ब्रिटिश काल के कुछ ऐतिहासिक इमारतें भी देखने को मिलती है। अगर आप कोलकाता में नाइटलाइफ़ का आनंद लेना चाहते हैं तो पार्क स्ट्रीट वह जगह है जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

कोलकाता के सबसे खूबसूरत जगह रबिन्द्र सरोबर झील –  Kolkata ke sabse Khubsurat Jagah Rabindra Sarobar Lake

Rabindra Sarobar Lake, kolkata

रबिन्द्र सरोबर झील एक मानव निर्मित झील है, जिसे पहले ढाकुरिया झील के नाम जाना जाता था, लेकिन 1958 में झील की पुराना नाम बदलकर रबिन्द्र सरोबर कर दिया गया। यह झील कोलकाता शहर की दक्षिण भागों में स्तिथ है और घूमने के लिए एक मजेदार जगह है। झील का निर्माण 1920 किया गया था। आज यह झील कोलकाता में एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है और यहाँ नियमित रूप से पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। हरे भरे वातावरण के साथ यह झील 192 अकड़ क्षेत्र फल में फैला हुआ है और कोलकाता शहर के सबसे आकर्षक और शांतिपूर्ण स्थानों में से एक है।

कोलकाता के प्रसिद्ध स्थानियो भोजन – Famous Food in Kolkata in Hindi

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भोजन प्रेमियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। कोलकाता के व्यंजनों में अधिकांश बंगाली व्यंजन शामिल है। विशेष रूप से विभिन्न प्रकार की मिठे व्यंजनों काफी लोकप्रिय है और इनमें रोशोगुल्ला और संदेश यहाँ का प्रमुख हैं जो ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। कोलकाता के पारंपरिक व्यंजनों में चावल, फिश करी (माछेर झोल) आलू पोस्टो, माछेर घंटों, शुक्तो, कतला कालिया, माचेर मुरी घोंटो और कोशा मंगशो जैसे कई स्वादिष्ट भोजन शामिल हैं। इसके अलावा आप यहाँ कुछ स्थानीय स्ट्रीट फ़ूड का भी स्वाद ले सकते हैं।

कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय –  Best Time to Visit Kolkata in Hindi

वैसे तो घूमने फिरने के लिए  कोलकाता किसी भी समय में जाया जा सकता है, लेकिन कोलकता घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से लेकर फरवरी तक है। इन महीनों के दौरान यहाँ का मौसम सुखद रहता है और घूमने के लिए भी अनुकूल होता है। गर्मियों के मौसम के दौरान यहाँ भीषण गर्मी अनुभव होता है जो मार्च से शुरू होता है और जून तक चलती है। इन महोनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहंचा जाता है जिसे दर्शनीय स्थलों के यात्रा करना कठिन हो सकता है। जून से सितंबर तक कोलकाता में मानसून का महीना होता है और यहाँ भरी बारिस का अधिक सम्भावना होता है। इन महीनों के दौरान कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध त्यहार दुर्गा पूजा का समारोह भी होती है।

कोलकाता कैसे पहंचे – How to Reach Kolkata in Hindi 

वायु मार्ग – By Air : कोलकाता देश के सभी प्रमुख शहरों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। नजदीकी हवाई अड्डा नेताजी सुभास चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहाँ के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई अदि शहरों से नियमित उड़ने उपलब्ध हैं। आप यहाँ से टेक्सी या फिर निजी वाहन के द्वारा अपने गंतव्य स्थल तक पहंच सकते हैं।

रेलमार्ग – By Train : कोलकाता के प्रमुख रेलवे स्टेशन हावड़ा और सियालदह हैं जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। रेलवे स्टेशन से शहर के किसी भी हिस्से तक पहंचने के लिए  टेक्सी आसानी से उपलब्ध है। 

सड़क मार्ग – By Road : सड़क मार्ग द्वारा भी कोलकाता देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। भुबनेश्वर, गंगटोक, पटना अदि निकटवर्ती शहरों से यहाँ के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।


और पढ़े : 

2 thoughts on “कोलकाता के प्रमुख पर्यटन स्थल – Kolkata Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment