कोटा में घूमने की 16 सबसे प्रसिद्ध जगह – Kota Tourist Places in Hindi

Kota me Ghumne ki Jagah: कोटा भारत के राज्य राजस्थान में स्तिथ एक मनोरम शहर है जो चम्बल नदी के तट पर स्थित है। यह शहर राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। कोटा अपने ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन विरासत, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। राजस्थान के दक्षिण पूर्व हिस्से में स्थित कोटा राज्य के सबसे बड़े शहरों में एक है और कई अद्भुत आकर्षणों का घर भी है। यह रजस्थान का वह शहर है जहाँ आधुनिक आकर्षणों के साथ साथ जीवंत संस्कृति और परंपरओं को भी अनुभव किया जा सकता है। इसलिए बर्ष के दौरान यहाँ देश के सभी हिस्सों से पर्यटक घूमने और पता लगाने के लिए आते हैं। 

राजस्थान राज्य में स्थित कोटा, भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अपने समृद्ध इतिहास, शानदार महलों और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाने वाला, कोटा आगंतुकों को देखने के लिए ढेर सारे आकर्षण प्रदान करता है। चाहे आप ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक स्थलों या फिर सुरम्य परिदृश्यों में रुचि रखते हों, कोटा में हर पर्यटकों के लिए विस्तृत आकर्षण प्रदान करता है। जो लोग रोमांच के उत्साही है उन के लिए कोटा सबसे बेहतरीन जगह है जहाँ कई अद्भुत अनुभव का आन्नद लिया जा सकता है।

नमस्कार सभी को उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। कोटा जो विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों, दर्शनीय स्थलों और प्राचीन मंदिरों का घर है। यहाँ घूमने और देखने के लिए पर्यटकों के लिए कोई कमी नहीं है। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षणों में अभेदा महल, सेवन वंडर पार्क, राव माधो सिंह संग्रहालय, दर्रा नेशनल पार्क, चंबल गार्डन, गढ़ पैलेस, गोदावरी धाम मंदिर, खड़े गणेश जी मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, कोटा बैराज और भी बहुत कुछ शामिल है। अगर आप भी राजस्थान की इस खूबसूरत शहर की यात्रा के लिए प्लानिंग कर रहे हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर्षणों का पता लगाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

और पढ़े: केदारनाथ में घूमने की 20 सबसे प्रसिद्ध जगह

Table Contents

कोटा में घूमने की जगह, सेवन वंडर पार्क – Kota me Ghumne ki Jagah, Seven Wonder Park

Kota me Ghumne ki Jagah, Seven Wonder Park

सेवन वंडर पार्क कोटा में एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, जहाँ दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां मौजूद हैं। किशोर सागर झील के ठीक किनारे पर स्तिथ यह पार्क में पेरिस का एफिल टॉवर, ब्राज़ील का क्राइस्ट द रिडीमर,  ताज महल, महान मिस्र के पिरामिड, पीसा की झुकी मीनार, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और कोलोसियम के लघु चित्र शामिल हैं जो पर्यटकों को दुनिया की सात अजूबों के शानदार झलक प्रदान करता है।

इसके साथ यहाँ का वातवरण बेहद ही रोमांचक है और पर्यटकों को एक अनूठे अनुभव प्रदान करता है। यहाँ पर्यटक के लिए विभिन्न प्रकार की खाने पिने की स्टॉल हैं जो लोगों को अकसर आकर्षित करता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह स्थान आपके लिए आदर्श है।

कोटा में घूमने की जगह, जगमंदिर पैलेस – Kota me Ghumne ki Jagah, Jagmandir Palace

Kota me Ghumne ki Jagah, Jagmandir Palace

वास्तुकला का एक अविश्वसनीय नमूना जगमंदिर पैलेस कोटा में घूमने के लिए एक शानदार आकर्षण है जो किशोर सागर झील के ठीक बीच में स्थित है। यह अद्भुत सरंचना लाल बलुआ पत्थर से बना है, जिसका निर्माण 1740 में कोटा के रानी ने करवाया था। महल तक पहंचने के लिए पर्यटक नाव के सवारी करके महल तक पहंच सकते हैं। किशोर सागर झील के शांत नील पानी के बिच स्तिथ होने के कारण महल की शानदार प्रतिबिंब दिखाई देता है जो वास्तव में अद्भुत है। यह महल अपने मनमोहक वास्तुकला के कारण पुरे साल बड़ी संख्या में पर्यटकों आकर्षित करता है। पर्यटक यहाँ फोटोग्राफी के साथ साथ महल की शानदार वास्तुकला और इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं।

कोटा के प्रमुख धार्मिक स्थल, खड़े गणेश जी मंदिर – Kota Tourist Places in Hindi, Khade Ganesh Ji Temple

खड़े गणेश जी मंदिर कोटा में एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश को समर्पित है और हजारों भक्तों अपनी और आकर्षित करता है। यह मंदिर 600 साल पुराना मंदिर माना जाता है। आमतौर पर जहां भगवान गणेश की पूजा बैठी हुई स्थिति में की जाती है, इसके बिपरीत यहाँ भगवान गणेश की पूजा खड़े स्थिति में की जाती है, जिससे इस मंदिर का नाम खड़े गणेश जी मंदिर पड़ा। चम्बल नदी के आसपास स्तिथ होने के कारण मंदिर का मनमोहक नजारा अद्भुत है। मंदिर का इतिहास और इसकी अनूठी संरचना इसे कोटा में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बनाती है।

कोटा में घूमने की जगह, गेपरनाथ वॉटरफॉल – Kota me Ghumne ki Jagah, Gaipernath Waterfall

Gaipernath Waterfall

कोटा में प्राकृतिक सुंदरता का आन्नद लेने के लिए गेपरनाथ वॉटरफॉल एक बेहतरीन विकल्प है। यह खूबसूरत झरना हेरे भरे हरियाली के बिच स्तिथ है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। झरने का पानी एक छोटा सा पुल में गिरता जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है। मानसून के दौरान यह झरना अपनी चरम पर होता है और झरने से बहता हुआ पानी का दृश्य आँखों को शांति प्रदान करता है। यह शांत और लुभावना है जिसे आकर्षित होकर प्रकृति प्रेमी, फोटोग्राफर और एडवेंचर के शौकीन लोग यहां अकसर आते रहते हैं। साथ ही यह झरना एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल भी है जो  बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को आकर्षित करता है।

दर्रा वन्यजीव अभ्यारण्य – Darrah Wildlife Sanctuary

Darrah Wildlife Sanctuary, Kota

कोटा से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ  दर्रा वन्यजीव अभ्यारण्य एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह स्थान कोटा में वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए भरपूर अबसर प्रदान करता है। यह वन्यजीव अभ्यारण्य पहाड़ी इलाके में स्तिथ है और कई जानवरों का घर है। यहाँ पाए जाने वाले जानवरों में सांभर हिरण, एशियाई हाथी और एल्क जैसे विभिन्न जीव शामिल हैं।

इसकी स्थापना 2004 में हुआ था, तब से यह राजस्थान में एक महत्वपूर्ण वन्यजीव अभ्यारण्य है। कहा जाता है की पहले यह वन्यजीव अभ्यारण्य शाही शिकार का मैदान हुआ करता था जहां शाही परिवार शिकार किया करते थे। अगर आप पशु प्रेमी है और सुंदर प्रकृति में वन्यजीवों को देखना चाहते हैं तो दर्रा वन्यजीव अभ्यारण्य आपके लिए एक शानदार जगह हो सकता है।

कोटा के प्रसिद्ध मंदिर, गराडिया महदेव मंदिर – Kota ke Prasidh Mandir, Garadia Mahadev Temple

Kota me Ghumne ki Jagah

गराडिया महदेव मंदिर कोटा में स्तिथ एक महत्वपूर्ण और शानदार पर्यटक आकर्षण है। समुद्र तल से लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ यह मंदिर एक चट्टान पर स्तिथ है। यहाँ की शांत माहौल और अद्भुत सुंदरता पर्यटकों के मन में ओर अधिक भक्ति भाव जागृत करता है। यह वास्तव में भगवन शिव को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है और कोटा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। घाटियों के बीच बहती शांत चंबल और चारों और हरी-भरी हरियाली इस स्थान को एक अलोकिक रूप देती है। मंदिर के दर्शन के बाद यहां कुछ देर बैठकर आप एकांत में सुंदर प्रकृति को निहार सकते हैं।

कोटा में घूमने की जगह, चम्बल गार्डन – Kota me Ghumne ki Jagah, Chambal Garden

Chambal Garden

कोटा के ओर एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में चम्बल गार्डन सबसे प्रमुख स्थल माना जाता है। यह उद्यान चम्बल नदी के किनारे स्तिथ है जो हरे-भरे पेड़ों, फूलों और तालाबों से भरा हुआ है। यह स्थान कोटा में घूमने और देखने के लिए एक अच्छा जगह माना जाता है। पर्यटक यहाँ शांति से अपना समय बिता सकते हैं और हरी भरी हरियाली में सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। इसका अलावा इस उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए कई सुविधाएँ उपलब्ध है, साथ ही यहाँ कई फव्वरों भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाये गए हैं। आप इस उद्यान से चंबल नदी और नदी घाटियों के अविश्वसनीय सुंदर दृश्य देख सकते हैं जो वास्तव में अद्भुत हैं।

कोटा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, कंसुआ मंदिर – Kota ke Prasidh Dharmik Sthal, Kansua Temple

Kota tourist places in hindi, Kansua Temple

कंसुआ मंदिर कोटा में स्तिथ एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जिसे कर्णेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है और कोटा में घूमने के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी माना जाता है। चम्बल नदी के तट पर स्तिथ होने के कारण मंदिर का परिदृश्य काफी अनोखा है जहाँ बड़ी संख्या में पर्यटकों मंत्रमुग्ध होने के लिए चेले आते हैं। मंदिर का सबसे प्रमुख आकर्षण भगवान शिव की भव्य शिवलिंग है जो चार सिरों वाला शिवलिंग है।

यह मंदिर सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि अपनी शानदार वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। पुराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि कंसुआ मंदिर का निर्माण पांडवों के अज्ञातवास के दौरान किया गया था। दूसरी ओर ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर माधोराव की ओर से जहांगीर को उपहार में दिया गया था। आज यह मंदिर हजारों भक्तों के लिए एक प्रसिद्ध पूजा स्थल है और कोटा में घूमने के लिए बेहतरीन धार्मिक स्थल।

कोटा में ऐतिहासिक जगह, सिटी पैलेस – Kota me Atihasik Jagah, City Palace

kota tourist places in hindi, City Palace

कोटा में ऐतिहासिक आकर्षणों का पता लगाने के लिए सिटी पैलेस एक बेहतरीन विकल्प है। यह महल मुगल और राजस्थानी वास्तुकला एक अनूठा मिश्रण को दर्शाता है  महल का निर्माण 17वीं शतब्दी में माधो सिंह ने बनवाया था। यह महल हरे भरे बगीचों से घिरा हुआ जो इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। महल की दीवारें दर्पणों, चित्रों, फूलों की सजावट से सजाया गया है। इसके अलावा सिटी पैलेस में एक संग्रहालय भी है और इस संग्रहालय में मध्यकालीन हथियारों, पूर्व राजाओं और रानियों की पोशाकें, कलाकृतियों और हस्तशिल्प का शानदार संग्रह प्रदर्शित है। विशेष रूप से जो लोग इतिहास प्रेमी है और प्राचीन चीजों को देखना पसंद करते हैं उनके यह एक आदर्श स्थान है।

महराओ माधो सिंह संग्रहालय – Maharao Madho Singh Museum

महराओ माधो सिंह संग्रहालय राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय में से एक है  जो कोटा में घूमने के लिए एक लोकप्रिय आकर्षण माना जाता है। यह संग्रहालय पुराने महल में स्तिथ है और इसमें कई महत्वपूर्ण वस्तुओं का विस्तृत संग्रह है। यह संग्रहालय राजस्थान के राजघरानों से जुड़ी शानदार  तस्वीरों और पेंटिंग्स से भरा पड़ा है। यहाँ शाही पोशाकें, उनके हथियार, खूबसूरत पेंटिंग, भित्तिचित्र, पांडुलिपियां, टेराकोटा की मूर्तियां, धातु की मूर्तियां और अन्य कई चीजें शामिल हैं। अगर आप राजस्थान की गहरी इतिहास को जानना पसंद करते हैं तो महराओ माधो सिंह संग्रहालय आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकता है।

कोटा में घूमने की जगह, किशोर सागर झील – Kota me Ghumne ki Jagah, Kishore Sagar Lake

 Kishore Sagar Lake

किशोर सागर झील कोटा में स्तिथ एक खूबसूरत झील है जो एक कृतिम झील है। यह सुन्दर झील पर्यटकों के बिच एक शानदार आकर्षण है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है। झील का निर्माण 1346 में बूंदी के देहरा देह नामक राजकुमार ने इसे बनवाया था। आज यह झील कोटा में सबसे लोकप्रिय आकर्षण बना हुआ है। पर्यटकों को झील के चारों ओर नौकायन करते हुए आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस झील के ठीक बीच में जगमंदिर महल स्थित है जो लाल बलुआ पत्थर से बनी एक सुंदर सरंचना है। किशोर सागर झील वास्तव में एक अद्भुत जगह है जहां पर्यटक प्रकृति में सुन्दर नज़रों को देखते हुए अपने परिवार ओर दोस्तों के एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

कोटा में पर्यटन स्थल, कोटा बैराज – Kota Tourist Places in Hindi, Kota Barrage

Kota Tourist Places in Hindi, Kota Barrage

वैसे तो कोटा में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं लेकिन कोट बैराज कोटा में स्तिथ एक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल माना जाता है। चम्बल नदी पर बना यह एक ऐतिहासिक बांध है जिसे कोटा में एक शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में गिना जाता है। इस बांध का निर्माण 1960 में किया गया था ताकि गांधी सागर बांध, जवाहर सागर बांध और राणा प्रताप सागर बांध द्वारा संग्रहीत पानी को राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

आज यह कोटा में पर्यटकों के बिच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और कोटा आने वाले लगभग सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटक यहाँ शांत चम्बल नदी के खूबसूरत नज़रों का दीदार करते हुए आराम कर सकते हैं।

कोटा में घूमने की जगह, शिवपुरी धाम – Kota me Ghumne ki Jagah, Shivpuri Dham

कोटा में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक शिवपुरी धाम हिंदुओं के लिए बहुत ही प्रवित्र स्थान है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है और इस मंदिर में लगभग 525 शिवलिंग है। यह कोटा में सबसे प्राचीन और पवित्र स्थान है जहाँ हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक त्याहारों के दौरान यहाँ तीर्थयात्रियों के बड़ी भीड़ को देखा जा सकता है। राजस्थान के सबसे प्राचीन मंदिर होने के कारण शिवपुरी धाम कोटा में एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है और कोटा में घूमने के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।

कोटा में प्रमुख धार्मिक स्थल, गोदावरी धाम मंदिर –  Kota me Dharmik Sthal, Godawari Dham Temple

चम्बल नदी के तट पर स्तिथ गोदावरी धाम मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित एक भव्य मंदिर है। यह मंदिर भक्तों के बिच काफी लोकप्रिय है और कोटा में एक महत्वपूर्ण मंदिर भी माना जाता है। स्थानीय लोगों में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था और भक्ती जुडी हुई है और मंदिर के अत्यधिक धार्मिक महत्व के कारण यह कोटा में सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार को भक्तों की संख्या अधिक देखा जा सकता है जो भगवान हनुमान की  पूजा करने के लिए आते हैं। इसके अलावा मंदिर में भगवान भैरव, गणपति और शिव जैसे कई देवताओं की मूर्तियाँ भी हैं जो दर्शनीय है।

कोटा के मशहूर ऐतिहासिक स्थल, अभेद महल – Kota ke Mashur Atihasik Sthal, Abheda Mahal

कोटा में एक शानदार ऐतिहासिक आकर्षणों में से एक अभेद महल पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। यह महल  चम्बल नदी के किनारे स्तिथ है और अपने अंदर समृद्ध इतिहास को समेटे हुआ है। इस शानदार महल का निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया था। बर्तमान समय में यह महल पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पर्यटक महल में कवच, शाही पोशाक, भित्तिचित्र पेंटिंग और अन्य अनमोल कला संग्रह देख सकते हैं जो वास्तव में एक अलग अनुभव है। इसके अलावा महल के अंदर एक तालाब है जहाँ कमल के फूलों और कछुओं को देख सकते हैं। एक शानदार ऐतिहासिक महल होने के कारण अभेद महल वास्तव में कोटा में घूमने के लिए एक अद्भुत जगह है।

कोटा में घूमने की जगह, मथुराधीश मंदिर – Kota me Ghumne ki Jagah, Mathuradheesh Mandir

कोटा के ओर एक प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मथुराधीश मंदिर है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसे कोटा में लोकप्रिय धार्मिक और पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1738 में वल्लभ संप्रदाय की पूजा के लिए इस क्षेत्र पर शासन करने वाले राजपूत राजाओं द्वारा किया गया था। आज इस मंदिर में अब सिर्फ वल्लभ संप्रदाय के अनुयायी ही नहीं बल्कि कई अन्य लोग भी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। यह मंदिर सिर्फ कोटा में ही नहीं वल्कि पुरे राजस्थान में एक प्रमुख धार्मिक स्थल बना हुआ है और हर दिन सैकड़ों भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।

कोटा में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Foods in Kota in Hindi

राजस्थान का सबसे शानदार शहर कोटा जितना अपनी पर्यटन स्थलों के प्रसिद्ध है उतना है अपने शानदार स्वादिष्ट भोजन के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। कोटा में भोजन करना सभी भोजन प्रेमियों के लिए एक अच्छा अवसर होता है क्योंकि यहां विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है। यहाँ के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों में कचौरी, मिर्ची बड़ा, मावा कचौरी, पोहा और जलेबी अदि हैं।

साथ ही खाने के शौकीनों लोगों को पारंपरिक सब्जियों के साथ साथ दाल बाटी चूरमा, कड़ी से भरी स्वादिष्ट राजस्थानी थाली का स्वाद चखना नहीं भूलना चाहिए, जिसे गर्म पराठों और मिठाइयों के साथ परोसा जाता है।

इसके अलावा इस शहर के आसपास कई ऐसे स्थान हैं जहाँ अन्य सभी व्यंजनों के साथ साथ राजस्थानी व्यंजन भी पेश करते हैं। अगर आप कोटा में हैं और आप खाने पिने की बहुत ज्यादा शौकीन है तो यहाँ आपको यह शहर विकुल भी निराश नहीं करेगा।

कोटा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Kota in Hindi

वैसे तो कोटा साल में किसी भी समय जाया जा सकता है, लकिन कोटा घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक महीनों सबसे अच्छा समय माना जाता है। इन महीनों में यहाँ का तापमान सुखद और सुहावना रहता है जो घूमने के लिहाज से विल्कुल अनुकूल है। इन महीनों के दौरान यहाँ आमतौर पर सर्दियों का मौसम होता है और तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से  30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और पर्यटक बिना किसी कठिनाई के साथ सभी दर्शनीय स्थलों का पता आराम से लगा सकते हैं।

कोटा में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होकर जून के अंत तक चलती है। इस मौसम के दौरान यहाँ का तापमान 32 डिग्री से 45 डिग्री के बिच रहता है जिसे यहाँ ज्यादा गर्मी का एहसास होता है। इस समय दर्शनीय स्थलों के यात्रा करना विल्कुल भी उचित नहीं है क्योंकि अधिक गर्मी के कारण यहाँ कई कठिनायों का सामना करना पड़ सकता है।

कोट में मानसून का मौसम जुलाई से शुरू होकर सितंबर के अंत तक रहता है। मानसून के दौरान यहाँ भीषण बारिश होता है और गर्मी से राहत दिलाती है। बारिश के कारण शहर का तापमान कम होने के साथ साथ आसपास का नजारा भी अच्छा दिखाई देता है।

कोटा कैसे पहंचे – How to Reach Kota in Hindi

हवाई मार्ग – By Air: जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई कोटा का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जो जयपुर से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और कोलकाता अदि से जुड़ा हुआ है। आप हवाई अड्डा से कोटा के लिए टेक्सी ले सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train: कोटा रेल मार्ग द्वारा भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोटा रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुणे और चेन्नई अदि से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग – By Road: अगर आप  सड़क मार्ग के माध्यम से  कोटा पहंचना चाहते हैं तो कोटा सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन की बसें उदयपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और राजस्थान के अन्य शहरों से नियमित रूप से चलती हैं।

Conclusion: Kota me Ghumne ki Jagah 

दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, और पसंद आई होगी। इस आर्टिकल में हमने कोटा के बारे में पूरी जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको कोटा में घूमने की 16 जगहों के बारे में बताया है। इसी के साथ-साथ कोटा जाने के रास्ते, यहां के प्रसिद्ध भोजन और कोटा में घूमने की सबसे अच्छा समय पर भी पूरी बात की है। दोस्तों हमारी वेबसाइट पर बहुत से टूरिस्ट आर्टिकल आपको मिल जाएंगे, अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो उनको जरूर एक्सप्लोर कीजिए। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।

Kota me Ghumne ki Jagah: FAQs

Q. कोटा किस राज्य में स्तिथ है?

A. कोटा भारत के राज्य राजस्थान के दक्षिण पूर्व हिस्से में स्थित है।

Q. कोटा किस लिए प्रसिद्ध है?

A. भारत का शैक्षिक केंद्र होने के अलावा, कोटा अपने कपड़े और फर्श के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह शहर अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए देश और दुनिया में जाना जाता है।

Q. कोटा किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?

A . कोटा चम्बल नदी के किनारे बसा हुआ एक समृद्ध शहर है।


और अधिक पढ़े :

Leave a Comment