लखनऊ में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल – Lucknow Tourist Places in Hindi

Lucknow me Ghumne ki Jagah: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे पर बसा हुआ एक ऐतिहासिक शहर है जो अपनी तहजीब के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह व्यस्त शहर अपने अद्भुत भोजन और वास्तुकला की नवाबी शैली के लिए मशहूर है। आज यह हलचल भरा शहर अपनी असाधारण इस्लामी और ब्रिटिश राज युग की वास्तुकला, कुछ आकर्षक बाजारों और शानदार भोजन का घर है। वास्तव में यह शहर प्राचीन और आधुनिक का एक अनूठा मिश्रण है। यहाँ स्तिथ विविन्न स्मारक मौजूद है जो विरासत के भाव्यतयों को बहुत करीब से दर्शाता है।

नवाबों के शहर लखनऊ अपनी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन विरासत के लिए जाना जाता है। अपने मेहमानों की खातिरदारी में यहाँ के लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। यहाँ की मेहमाननवाजी बेमिसाल है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के अलावा एक शानदार शहर भी है। साथ ही यह उतर भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर के रूप में भी जाना जाता है जहाँ हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहाँ की प्राचीन विरासत और रोमांचक इतिहास से रूबरू होते हैं।

नमस्कार सभी को, उम्मीद है आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐसा शहर है जहाँ आकर्षणों के कोई कमी नहीं है। यह शहर न केवल इतिहास और प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है वल्कि यहाँ का स्वादिष्ट भोजन और रोमांचक गतिविधियों से प्रेम करने वाले लोगो के लिए एक बहेतरीन स्थान है। साथ ही यह शहर दुनिया भर से कई तीर्थयात्रियों को भी आकर्षित करता है। अगर आप एक ऐसी ही एक ऐतिहासिक और आकर्षणों से भरा हुआ शहर की यात्रा में दिलचस्पी रखते हैं जहाँ हर कदम कदम पर आश्चर्यचकित होने का मौका मिलता है तो निश्चित हो जाईए उतर प्रदेश का यह राजधानी शहर आप को एक अलग दुनिया में ले जा सकती है।

और पढ़े : उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल
और पढ़े : जयपुर में घूमने की जगह के बारे में जानकारी

Table Contents

लखनऊ में घूमने की जगह बड़ा इमामबाड़ा – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Bara Imambara (भूलभुलैया लखनऊ)

Lucknow me Ghumne ki Jagah

बड़ा इमामबाड़ा जिसे लखनऊ का सबसे शीर्ष ऐतिहासिक स्थानों में गिना जाता है। यह वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है और लखनऊ की सबसे बड़ा इमारतों में से एक है। इस प्रसिद्ध ईमारत का निर्माण नवाब आसफ-उद-दौला ने 1784 में करवाया था जो बहार से एक किले की तरह दिखाई देती है। इस ईमारत में एक विशाल कमरे है जिसकी लंबाई 49 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। बड़े इमामबाड़ा के ऊपरी भाग में भूलभुलैया बानी है और इस भूलभुलैया में 409 दरवाजारोहित गलियारे हैं। यह इतनी अद्भुत और शानदार वास्तुकला के साथ एक ऐतिहासिक इमारत है जो आधुनिक आर्किटेक्ट भी इसकी सरंचना से हैरान होते हैं। लखनऊ में स्तिथ यह ऐतिहासिक साथ इतिहास के प्रति उत्साही लोगों के लिए बिलकुल सही जगह है और लखनऊ में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन स्थानों में से एक है।

लखनऊ में घूमने की जगह, रूमी दरवाजा – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Rumi Darwaza

ucknow me Ghumne ki Jagah, Rumi Darwaza

रूमी दरवाजा लखनऊ में इतिहास को देखने और महसूस करने के लिए और एक प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। असल में रूमी दरवाजा बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा बिच का प्रवेश द्वार है। इस दरवाजा की ऊंचाई लगभग 60 फुट है और इसका निर्माण भी आसफ-उद-दौला ने करवाया था। यह दरवाजा मुगल वास्तुकला कला का एक बेजोड़ नमूना है। इस दरवाजा का नाम 13वीं शताब्दी में प्रसिद्ध मुस्लिम फकीर जलाल-उद-दीन मुहम्मद के नाम पर रखा गया है। रूमी दरवाजा लखनऊ में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो अकसर सैलानियों से भरा रहता है।

लखनऊ में घूमने की जगह छोटा, इमामबाड़ा – Lucknow Tourist Places in Hindi, Chota Imambara

Lucknow Tourist Places in Hindi, Chota Imambara

छोटा इमामबाड़ा लखनऊ में घूमने के लिए एक आकर्षक स्थान है जिसे हुसैनाबाद का इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस भव्य इमारत का निर्माण अवध के तीसरे नवाब मुहम्मद शाह अली  ने 1838 में करवाया था। इसे शुरू में शिया समुदाय भक्तों के लिए मण्डली हॉल के रूप निर्माण किया गया था। लेकिन बाद में नवाब और उनके माँ के मकबरे के रूप में जाना जाने लगा। छोटा इमामबाड़ा लखनऊ में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक है और घूमने के लिहाज बहुत ही शानदार जगह है जो लखनऊ में इस्लामी वास्तुकला का एक असाधारण उदहारण है।

लखनऊ के दर्शनीय स्थल दिलकुशा कोठी – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Dilkusha Kothi

Lucknow me Ghumne ki Jagah, Dilkusha Kothi

गोमती नदी के किनारे पर स्तिथ दिलकुशा कोठी लखनऊ के सभी दर्शनीय स्थलों में अपना विशेष महत्व रखती है। यह 19 वीं शताब्दी की शुरुआत में निर्माण किया गया एक घर का अवशोष है। यह खंडहर कभी नवाबों का ग्रीष्मकालीन रिसोर्ट था। आज इस इमारत में बाहरी दीवारों और खूबसूरत उद्यानों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। अपने ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला की भव्यता के कारण दिलकुशा कोठी लखनऊ में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान निभाता है।

लखनऊ पर्यटन स्थल हुसैनाबाद  क्लॉक टावर – Lucknow Tourism in Hindi, Husainabad Clock Tower

Lucknow me Ghumne ki Jagah, Husainabad Clock Tower

बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के बिच स्तिथ यह क्लॉक टावर अपनी भव्यता के साथ हरे भरे मैदान के बिच खड़ा है जो भारत का सबसे ऊँचा क्लॉक टावर है। इसकी ऊंचाई 221 फुट है तथा इसका पेंडुलम 14 फुट लंबा है और चरों और घाटियां लगी इस घडी का दयाल 12 पंखुड़ियों वाला है। हुसैनाबाद  क्लॉक टावर का निर्माण 1881 में करवाया गया था और आज यह लखनऊ आने वाले लगभग सभी पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। लखनऊ शहर के पर्यटन स्थलों के यात्रा करने के दौरान हुसैनाबाद  क्लॉक टावर एक दिलचस्प आकर्षणों में से एक है।

लखनऊ के सबसे लोकप्रिय जगह, ब्रिटिश रेजीडेंसी – Lucknow Tourist Places in Hindi, British Residency

ब्रिटिश रेजीडेंसी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक के रूप में जाना जाता है। 1857 स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने इसे अपने कव्जे में करके इसमें रहना शुरू कर दिया था, तब से यह रेजीडेंसी के नाम से जाना जाने लगा। आज यह रेजीडेंसी खंडहर में तबदील हो चूका है और भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक है। लखनऊ में यात्रा करने के दौरान यह ऐतिहासिक स्मारक सभी का ध्यान आकर्षित करता है। 

लखनऊ में घूमने की जगह, छतर मंजिल – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Chhatar Manjil

छतर मंजिल लखनऊ के सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जो गोमती नदी के तट पर खड़ा है। यह महल लखनऊ में महान नवाबों का घर रहा है जिसका का निर्माण गाजी-उद-दीन हैदर के द्वारा करवाया गया था। जैसा की नाम से पता चलता है की इमारत में छत्र के आकर के गुंबद है और इसे अम्ब्रेला पैलेस भी कहा जाता है। इस ऐतिहासक इमारत की वास्तुकला में यूरोपीय और भारतीय दानों प्रकार की स्थापत्य शैली का अद्भुत मेल को देखा जा सकता है।

लखनऊ में घूमने के लिए धार्मिक जगह चन्द्रिका देवी मंदिर – Lucknow me Ghumne ki Dharmik Jagah, Chandrika Devi Temple

गोमती नदी के तट पर स्तिथ चन्द्रिका देवी मंदिर लखनऊ के एक प्रसिद्ध मंदिर है जो हिन्दू देवी चंडी को समर्पित देवी दुर्गा का एक रूप है। इस मंदिर में देवी चंडी के तीन सेर वाले  पत्थर की एक मूर्ति है। ऐसा माना जाता है की मंदिर 300 साल पुराना है और विशेष रूप से नवरात्री उत्सब के दौरान सेकड़ों भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लखनऊ यात्रा के दौरान चन्द्रिका देवी मंदिर का महत्व हमेशा रहा है। 

लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध जगह, हजरतगंज मार्किट – Lucknow Tourist Places in Hindi, Hazratganj Market

हजरतगंज लखनऊ का एक हलचल भरा मार्किट है जो शहर के केंद्र में स्तिथ है। हजरतगंज लखनऊ आने वाले पर्यटकों में खरीदारी के लिए काफी प्रसिद्ध है जहाँ पर कई शोरूम, आउटलेट, शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल और थिएटर के साथ साथ यह स्थान दुकान दरों के लिए स्वर्ग है। इसके अलावा यहाँ पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की स्वादित व्यंजनों का आनद लेने का अबसर मिलता है। हजरतगंज मार्किट खरीदारी के लिए और लखनऊ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

लखनऊ के पर्यटन स्थल अम्बेडकर पार्क – Lucknow Tourism in Hindi, Ambedkar Park

अम्बेडकर पार्क लखनऊ में देखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है जो 107 एकड़ की क्षेत्र में फैला हुआ है। पुरे पार्क बहुत बड़ा है और इसके अंदर बहुत मूर्तियों भी मजूद है। यहाँ की प्रमुख आकर्षणों में अम्बेडकर स्तूप, 62 हाथियों की मूर्तियों शामिल है जो पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है।

लखनऊ टूरिस्ट प्लेस, जमा मस्जिद – Lucknow Tourist Places in Hindi, Jama Masjid

Lucknow Tourist Places in Hindi, Jama Masjid

जमा मस्जिद लखनऊ के सबसे पुराने ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के अलावा मुस्लिम समुदाय के लिए लखनऊ में एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र भी है। इस मस्जिद का निर्माण 1839 में नवाब मोहम्मद अली शाह द्वारा किया गया था। पिले बलुआ पत्थर से निर्मित इसकी शिल्प कौशल की भव्यता सभी को मंत्रमुग्ध करदेता है। मस्जिद की समृद्ध इतिहास, इतिहास के प्रति उत्साही लोगों को अकसर लुभाता है। यह मस्जिद बीते ज़माने की सुंदरता और भव्यता का जीवंत प्रमाण है।

लखनऊ में घूमने की जगह, लखनऊ चिड़ियाघर – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Lucknow Zoo

लखनऊ चिड़ियाघर शहर के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो 71.6 एकड़ की क्षेत्र में फैला हुआ है। यह चिड़ियाघर स्थानोधरियों, पक्षियों और कई सरीसृपों का घर है। सबसे लोकप्रिय रूप से रियाल बंगाल टाइगर, सफ़ेद बाघ, काले भालू, गेंडे और कई जानवरों को देखा जा सकता है। लखनऊ में घूमने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है। 

लखनऊ का सबसे मशहूर जगह जनेश्वर मिश्रा पार्क – Lucknow ka Sabse Mashur Jagah Janeshwar Mishra Park

लखनऊ के गोमती नगर में स्तिथ जनेश्वर मिश्रा पार्क एक शानदार पार्क है जो 376 अकड़ की क्षत्रे में फैला हुआ है। यह पार्क समाजवादी पार्टी के नेता जनेश्वर मिश्रा को समर्पित है। इस पार्क में दो बड़े जल निकाय हैं जो साल भर बहुत सारे प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। यह पार्क हरे भरे वातावरण के साथ लखनऊ में घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है।

लखनऊ में देखने की जगह  राज्य संग्रहालय – Lucknow me Dekhne ki Jagah, State Museum

राज्य संग्रहालय लखनऊ के और एक आकर्षणों में से एक है जो लखनऊ चिड़ियाघर के भीतर स्तिथ है। इस संग्रहालय में पुरातात्विक कलाकृतियों, सिक्कों, कई प्राचीन वस्तुएं और चित्रों के व्यापक संग्रह है। इसके अलावा पर्यटक इस संग्रहालय में प्राचीन हतियार और वाद्ययंत्रों का एक विस्तृत संग्रह को भी देख सकते हैं।

लखनऊ के दर्शनीय स्थल गोमती रिवर्फ्रोंट पार्क – Lucknow me Darshaniya Sthal, Gomti Riverfront Park

अगर आप लखनऊ के यात्रा पर हैं तो आपको गोमती रिवर्फ्रोंट पार्क जर्रूर घूमने जाना चाहिए। अपने परिवार और दोस्तों के साथ लखनऊ में घूमने के लिए यह बिलकुल सही जगह है। यह पार्क गोमती नदी के किनारे 2 किलोमीटर की दुरी तक फैला है। यहाँ का प्रमुख आकर्षणों में से संगतिमय फव्वरो है जो शाम के समय जगमगाता है। इसके अलावा पार्क में बच्चों के लिए खेलने की सुविधा भी उपलब्ध है।

लखनऊ टूरिस्ट प्लेस, सतखंड – Lucknow Tourist Places in Hindi, Satkhanda

एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के रूप में प्रसिद्ध सतखंड लखनऊ में देखने लिए एक अच्छा स्थान है। सतखंड चार मंजिला अधूरी सरंचना है जो 1800 दसक की है जिसका निर्माण कार्य मोहम्मद अली शाह के द्वारा शुरू किया गया था। हालाँकि राजा के मृत्यु के कारण निर्माण का कार्य आधा रहे गया और केवल चार ही बन सके। यह वास्तुकला का अधूरा लकिन अद्भुत नमूना है जो आज भी  पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है और  लखनऊ में पर्यटकों के बिच सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। 

लखनऊ में घूमने की जगह आम्रपाली वाटर पार्क – Lucknow me Ghumne ki Jagah, Amrapali Water Park

आम्रपाली वाटर पार्क लखनऊ  के यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो लोग लखनऊ में कुछ रोमांच के तलाश में रहते हैं उनके लिए आम्रपाली वाटर पार्क एक आदर्श जगह है। इस पार्क में सभी आयु वर्ग लोगों के लिए कई आकर्षण हैं जो लखनऊ के अन्य पार्कों के तुलना में सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

लखनऊ का स्थानीय भोजन – Local Food In Lucknow In Hindi

लखनऊ का स्थानीत भोजन का स्वाद देश मैं नहीं वल्कि पूरी दुनिया में प्रशिद्ध है। लखनऊ में आपको ज्यादातर मसालेदार खाना मिलेगा ।अगर आप लखनऊ जा रहे है तो जरूर यहां का स्थानीय भोजन का टेस्ट करें ओर आनंद लें ।लखनऊ का स्थानीत खाने में रहीम का कुलचा नहरी ,राजा ठंडाई ,माखन मलाई चौक, छप्पन भोग की मिठाईयां, रत्ती लाल की खस्ता, मटन सीख कवाब आदि बोहत ही स्वादिष्ट है

लखनऊ घूमने का सही समय – Best Time to Visit Lucknow in Hindi

वैसे लखनऊ किसी भी समय में जाया जा सकता है लेकिन सितंबर से मार्च का समय लखनऊ घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। गर्मियों के मौसम के दौरान यहाँ भीषण गर्मी होती है और मई और जून के महीनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। सर्दियों में तापमान 5 डिग्री से 25 डिग्री के बिच रहता है जो अक्टूबर से शुरू होकर मार्च तक रहता है। इसीलिए यह समय लखनऊ में घूमने के लिए आदर्श समय है। आमतौर पर मानसून में नियमित रूप से यहाँ बारिश होती है और तापमान 25 से 35 डिग्री के आसपास रहता है।

लखनऊ कैसे पहंचे –  How to Reach Lucknow in Hindi

वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा चौधिरि चरण सिंह हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा भारत की सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग – By Train : लखनऊ शहर रेल मार्ग द्वारा पुरे देश से जुड़ा हुआ है और शहर के भीतर कई रेलवे स्टेशन है। लेकिन प्रमुख रेलवे स्टेशन चारबाग रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी हिस्सों से आने वाली ट्रैन के लिए प्रमुख जंक्शन भी है।

सड़क मार्ग – By Road : लखनऊ पहंचने के लिए देश के कई छोटे बड़े शहरों से सीधी बस सेवा उपलब्ध है। चबाग और केसरबाग यहाँ के दो प्रमुख बस अड्ड़े हैं।

Frequently Asked Questions About Lucknow In Hindi

Q.1-लखनऊ कहाँ पर स्थित है ?

A-लखनऊ उत्तरप्रदेश मैं स्थित है।

Q.2-लखनऊ में कौन सी भाषा का प्रचलित होता है ?

A-लखनऊ में हिंदी और उर्दू  भाषा  ज्यादातर प्रचलित होता है।

Q.3-लखनऊ मैं जनसंख्या कितना है ?

A-लखनऊ मैं 5,317,786 जनसंख्या है।

Q.4 -लखनऊ किसकी राजधानी है ?

A-लखनऊ उत्तरप्रदेश का राजधानी है।

Q.5-लखनऊ कितना किलोमीटर पर बसा हुआ है ?

A-लखनऊ 2528 वर्ग किलोमीटर पर बसा हुआ है।

Q.6-लखनऊ में प्रसिद्ध क्या है ?

A-लखनऊ में खूबसूरत दर्शनियों स्थलों ओर मशहूर स्थानीय भोजन प्रसिद्ध है।

Q.7- लखनऊ का पुराना नाम किया है?

A – लखनऊ का पुराना नाम लखनपुर और लक्ष्मणपुर है।


और पढ़े :

2 thoughts on “लखनऊ में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल – Lucknow Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment