Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi – महाबलेश्वर पर्यटन स्थल

Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi – महाबलेश्वर पर्यटन स्थल: महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्तिथ एक हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक मनमोहक दृश्य के लिए दुनिया भर में फेमस है। समुद्र तल से लगभग 1353 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ महाबलेश्वर पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई से लगभग 230 किलोमीटर और पुणे से 120 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। महाबलेश्वर का अर्थ भगवान की महान शक्ति को दर्शता है। महाबलेश्वर अपनी सुखद मौसम, खूबसूरत नदियां, प्राचीन मंदिरों, घने जंगलों और सूंदर झरनें के कारन काफी मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है। महाबलेश्वर में ऐसे कई जगह है जो प्रकृतिक सैंदर्य से भरपूर है। अपनी ठन्डे मौसम और शानदार नज़रों के कारण  दुनिया भर से सैलानी इस जगह की यात्रा करते हैं और इन नज़रों को देखकर मुग्ध हो जाते हैं।

Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi – महाबलेश्वर पर्यटन स्थल: नमस्कार, मेरा नाम Uttam Kumar है, उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। महाबलेश्वर एक सूंदर हिल स्टेशन होने के साथ साथ एक धार्मिक स्थल भी है। पहाड़ों से घिरा हुआ यह जगह नेचर लोविंग लोगों के लिए एक आदर्श जगह है। पर्यटक यहाँ आकर इसकी खूबसूरती में खो जाते हैं और अपनी हॉलीडेज को यादगार बनाते हैं। इसीलिए महाबलेश्वर पूरी दुनिया में पर्यटकों का एक पसंदिता जगह रहा है। अगर आप महाबलेश्वर की यात्रा करने का योजना बना रहे हैं तो आप इस लेख को जरूर पढ़े ताकि महाबलेश्वर यात्रा करने से पहले आप को पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

और पढ़े: माऊंट अबू में घूमने की जानकारी

Table Contents

महाबलेश्वर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर मंदिर – Mahabaleshwar Tourist Place in Hindi Mahabaleshwar Temple

महाबलेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्तिथ एक प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर महाबलेश्वर शहर से करीब 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह मंदिर हिन्दुओं के लिए एक प्रमुख मंदिर है। महाबलेश्वर मंदिर मराठो की विरासत का एक अद्भुत नमूना है। इस  प्राचीन मंदिर को 16वी शताब्दी के समय राजा चंदा राव मेर द्वारा निर्माण किया गया था। यह एक आकर्षक और बहुत खूबसूरत मंदिर है जहाँ भगवान शिव जी एक भब्य शिवलिंग स्तिथ है। इसके अलावा यह जगह पहाड़ियों के बिच स्तिथ होने के कारन यहाँ के नज़ारा  बहुत खूबसूरत है। हर साल लाखो के संख्या में श्रद्धालु इस  मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं।

महाबलेश्वर में घूमने की जगह वेन्ना झील – Place to Visit in Mahabaleshwar in Hindi Venna lake

वेन्ना झील  महाबलेश्वर में स्तिथ एक मशहूर पर्यटन स्थल में से एक है। यह झील महाबलेश्वर से 3 किलोमीटर की दुरी पर पचगनी के रस्ते में स्तिथ है। इस झील का निर्माण श्री अप्पासाहेब महाराज द्वारा किया गया था जो सतारा के राजा थे। यह झील एक कृतिम झील है जो घास और पडों से घिरी हुई है। इस झील का सैंदर्य सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। इस झील में बोटिंग की बेवस्था भी है जो पर्यटकों काफी लुभाता है।

महाबलेश्वर का मशहूर जगह प्रतापगढ़ किल्ला – Tourist Place in Mahabaleshwar in Hindi Pratapgarh Fort 

प्रतापगढ़ किल्ला महाबलेश्वर में स्तिथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यह किल्ला महाबलेश्वर से करीब 20 किलोमीटर दुरी पर स्तिथ है। समुद्र तल लगभग 1000 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ यह किल्ला एक ऐतिहासिक किल्ला है जिसका निर्माण छत्रपति शिवाजी के द्वारा 1656 में किया गया था। यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्यों कि इसी स्थान पर शिवजी महाराज और अफजल खान के बिच युद्ध हुआ था और इस यूद्ध में शिवजी महाराज की जीत हुयी थी। आज यह जगह सैलानिओं का पसंदिता जगह है।

महाबलेश्वर पर्यटन स्थल विल्सन पॉइंट – Mahabaleshwar Tourist Place in Hindi Wilson Point 

विल्सन पॉइंट महाबलेश्वर का सबसे ऊँचा पर्यटन स्थल है। महाबलेश्वर से लगभग 1.5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ यह जगह पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है क्यों कि यहाँ से सूर्यादय और सूर्यास्त के सूंदर दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देते हैं।

लौडविक पॉइंट – Place to Visit in Mahabaleshwar Lordwick Point 

समुद्र तल से 4000 फुट की ऊंचाई पर स्तिथ लौडविक पॉइंट पहले सिडनी पॉइंट के नाम से मशहूर था। लौडविक पॉइंट को जनरल लॉडविक के नाम से रखा गया था जो 1824 में पहाड़ी पर चढ़ने वाले पहले ब्रिटिश अधिकारी थे। उसके बाद जनरल लौडविक की उपलब्धि  का सम्मान करने के लिए उनके बेटे ने लगभग 25 फीट का  स्तम्भ का निर्माण किया।

बॉम्बे पॉइंट – Bombay Point in Hindi 

महाबलेश्वर से 3 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ बॉम्बे पॉइंट अपनी सूर्यास्त के लिए मशहूर है। यहाँ सूर्यास्त के समय आसमान पर बिखरा लाल रंग का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।

महाबलेश्वर के खूबसूरत जगह तपोला – Mahabaleshwar Tourist Place in Hindi Tapola 

महाबलेश्वर से लगभग 28 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ तपोला अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यह गजहा प्रकृति प्रेमी के लिए आदर्श जगह है। तपोला को महाराष्ट्र के मिनी कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह पर  घने जंगल की बिच कई किले हैं जो दर्शनीय है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जगह खूबसूरत पहाड़ियां, शांत वतावरण,  और सुखद मौसम के कारण पर्यटक इस जगह से आकर्षित होते हैं।

महाबलेश्वर पर्यटन स्थल लिंगमाला झरना – Best Places in Mahabaleshwar in Hindi Lingmala Waterfall

लिंगमाला वॉटरफॉल महाबलेश्वर का एक खूबसूरत झरना है जो महाबलेश्वर से 8 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। हरे भरे वातावरण और चट्टानी पहाड़ों के बिच यह झरना पर्यटकों काफी लुभाता है। यहाँ 600 फीट की ऊँचाई से पानी गिरता है जो देखने में बहुत सुंदर है। कई पर्यटक इस जगह पर घूमने आते हैं क्यों कि यह महाबलेश्वर में प्रसिद्ध और अद्भुत स्थानों में से एक है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी सबसे अच्छा स्थान माना जाता है।

आर्थर सीट महाबलेश्वर – Arthur Seat in Hindi 

समुद्र तल लगभग 1470 मिटेर की ऊंचाई पर स्तिथ आर्थर सीट महाबलेश्वर का प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। आर्थर सीट महाबलेश्वर से 13 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है जिसे बिंदुओं की रानी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह का नाम आर्थर माल्ट के नाम से रखा गया है जिन्होने अपनी पत्नी और बेटी को सावत्री नदी में नौका दुर्घटना के दौरान खो दिया था। इसके बाद आर्थर इस पॉइंट पर बैठ कर नदी को देखा करते थे इसलिए इस जगह का नाम आर्थर सीट पड़ा।

महाबलेश्वर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचगनी – Mahabaleshwar Tourist Place in Hindi Panchgani 

पंचगनी महाबलेश्वर में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो सह्याद्रि पर्वत की पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है। पंचगनी महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर की दुरी पर है। इसकी खोज अंग्रेजों ने ब्रिटिश काल के दौरान की थी। यह जगह अपनी सुहाना मौसम के लिए काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहाँ सिडनी पॉइंट है जहाँ से धाम डैम झील का शानदार नज़ारा देखा जा सकता है।

मैप्रो गार्डन महाबलेश्वर – Mapro Garden in Hindi 

पंचगनी की खूबसूरत पहाड़ियों के बिच बसा मैप्रो गार्डन पर्यटकों के लिए एक आकर्षक जगह है जो महाबलेश्वर से 12 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। मैप्रो गार्डन अपनी स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह को 1980 में मैप्रो द्वारा बनाया गया था और वर्तमान में इस जगह का देखभाल मैप्रो द्वारा किया जाता है। यहाँ की सुन्दर नज़ारा और हरियाली पर्यटकों को काफी रोमांचित करता है।

कृष्णाबाई मंदिर – Place to Visit in Mahabaleshwar in Hindi Krishnabai Temple 

महाबलेश्वर से 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ कृष्णाबाई मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है जो महाबलेश्वर की सबसे धार्मिक स्थानों में से एक माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1888 में रत्नागिरी के एक शासक द्वारा कृष्णा घाटी की  एक पहाड़ी पर किया गया था।  मंदिर में एक भव्य शिवलिंग और देवी कृष्ण की एक सूंदर मूर्ति है।  वर्तमान में यह मंदिर खँडहर स्तिति में है लकिन इस मंदिर की खूबसूरती आज भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इस जगह की सुन्दर नज़ारा पर्यटकों अपने और आकर्षित करता है।

महाबलेश्वर में घूमने लायक जगह एलीफैंट हेड पॉइंट – Mahabaleshwar Tourist Places Elephants Head Point 

एलीफैंट हेड पॉइंट महाबलेश्वर का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक हे जो सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यहाँ पर एक चट्टान की सरंचना एक हाती की सूंड जैसा दिखाई देती है। इसीलिए इस जगह का नाम एलीफैंट हेड पॉइंट पड़ा है। इस जगह की स्थापना 1930 में डॉ मरे ने की थी। मानसून के दौरान यह जगह पूरी तरह से हरियाली से ढँक जाती है।

महाबलेश्वर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit in Mahabaleshwar in Hindi 

Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi – महाबलेश्वर पर्यटन स्थल: महाबलेश्वर का मौसम पुरे साल सुहाना रहता है।आप पुरे साल में कभी भी महाबलेश्वर का यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के समय में यहाँ की मौसम और भी सुखद अनुभब प्रदान करता है इसलिए गर्मियों में यहाँ ज्यादा पर्यटक आते हैं। इन महीनो में यहाँ की तापमान 15 डिग्री से 35 डिग्री के बिच रहता है। महाबलेश्वर यात्रा के लिए अक्टूबर से जून तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

महाबलेश्वर कैसे पहुंचे – How to Reach Mahabaleshwar in Hindi

वायु मार्ग : महाबलेश्वर में हवाई अड्डा नहीं है। लेकिन पुणे और मुंबई हवाई अड्डों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग 270 किलोमीटर दूर है जबकि पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा महाबलेश्वर से करीब 130 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। महाबलेश्वर पहंचने  के लिए टैक्सी और बस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

रेल मार्ग : महाबलेश्वर का नजदीकी रेलवे स्टेशन वाथर है जो 60 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहाँ से कराए के टैक्सी और बसों  द्वारा महाबलेश्वर पहंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग : महाबलेश्वर सड़क मार्ग से भी पहंचा जा सकता है। महाबलेश्वर पहंचने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार की बसों और प्राइवेट बसों मुंबई और पुणे में उपलब्ध रहता है।

 

2 thoughts on “Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi – महाबलेश्वर पर्यटन स्थल”

Leave a Comment