महाराष्ट्र में घूमने के लिए 18 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places in Maharashtra in Hindi

maharashtra paryatan sthal: महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे आबादी वाला राज्य और भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जिसे मराठों के भूमि भी कहा जाता है। इस राज्य की सिमा अरब सागर से लगती है और यहाँ बोले जाने वाली प्राथमिक भाषा मराठी है। यह भारत की सबसे विकसित राज्यों में से एक है जो देश के औद्योगिक उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाता है और अपने खूबसूरत दर्शनीय स्थलों के वजहे से देश और दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इस राज्य की एक लंबी समुद्र तटरेखा है जो अरब सागर की लंबाई के साथ साथ लगभग 720 किलोमीटर तक फैली हुई है। यह राज्य देश के पश्चिमी भाग में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा की सीमा पर स्थित है। अरब सागर और पश्चिमी घाट से घिरा होने के कारण यह भारत में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। 

महाराष्ट्र भारत की एक ऐसा राज्य है जहँ सभी तरह की दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। यह भारतीय पर्यटकों के द्वारा जितना पसंद किया जाता ही उतना हीअंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह प्राचीन किलों, खूबसूरत मंदिरों, प्राचीन गुफाओं, हरी भरी घाटियों, सुंदर समुद्री तटों और स्मारकों जैसे विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल प्रदान करता है जो अपनी परिवार और दस्तों के साथ घूमने लिए एक सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। राज्य में आधुनिकीकरण और प्राकृतिक आकर्षण का अद्भुत मिश्रण है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को खास तर पर आश्चर्यचकित करता है। 

सभी को नमस्कार, उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। परंपराओं, संस्कृति, रोमांच के सही मिश्रण के साथ महाराष्ट्र प्राकृतिक आकर्षणों से भरपूर है जो प्रकृति प्रेमियों और साहसिक प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। इस राज्य में अनगिनत दर्शनीय स्थल मौजूद है जिनमें धार्मिक स्थलों , ऐतिहासिक किलों, प्राचीन गुहाएँ और हिल स्टेशन सबसे प्रमुख है। इस प्रकार यह भारत का एक प्रमुख राज्य है जहाँ पर्यटकों को देखने के लिए बहुत सारे स्थान और आकर्षण है। अगर आप भी Maharashtra Paryatan Sthal के बारे जानने के लिए उत्सुक है या फिर आप Maharashtra Paryatan Sthal की यात्रा करने के लिए विल्कुल तैयार है तो यह लेख आप के लिए ही है। उम्मीद है mapofholiday की इसी लेख को आप भरपूर Like और Share करंगे। इस लेख को शरू से अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Table Contents

महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य – History of Maharashtra in Hindi

  • महाराष्ट्र का उल्लेख मौर्यकाल से मिलता है। उस समय यह मौर्य साम्राज्य का अंग बन चूका था।।
  • मौर्य के पतन के बाद लगभग 1000 ई. तक महाराष्ट्र पर कई हिन्दू रणवंशों का शासन रहा
  • शिवजी के उदय के बाद महारष्ट्र के इतिहास ने एक नए चरण में प्रवेश किया।
  • शिवजी ने मराठों के एक शल्तिशाली राष्ट्र के रूप में संगठित किया।
  • शिवजी के बाद पेशवाओं ने मराठों का विस्तार उत्तर में ग्वालियर से लेकर दक्षिण में तंजौर तक किया।
  • बर्ष 1761 में पानीपत की लड़ाई में मराठा शक्ति को अफगान शासक अहमदशाह ने पराजित कर दिया।
  • 1 मई। 1960 को मराठी भाषा के आधार पर महाराष्ट्र राज्य को निया रूप मिला।

maharashtra paryatan sthal

और पढ़े : लेह लद्दाख में घूमने लायक पर्यटन स्थल

महाराष्ट्र पर्यटन स्थल मुंबई – Maharashtra Paryatan Sthal Mumbai

maharashtra paryatan stha

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अरब सागर की तट पर स्तिथ है जो अपनी सांस्कृतिक विरासत, अतीत और बर्तमान की वास्तुकला, खूबसूरत समुद्री तट, सुंदर दर्शनीय स्थल और कई आकर्षणों के लिए भारत के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रहा है। यह दुनिया की सबसे व्यस्त शहरों में से एक है और महाराष्ट्र की सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है। इस प्रसिद्ध शहर को पहले बम्बई के नाम से जाना जाता था फिर 1995 मैं यह शहर का नाम बदल कर मुंबई रख दिया गया। लोग हर रोज अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आते हैं ओर अधिकतम लोग मुंबई मैं हिंदी फिल्म जागत की दुनिया मैं अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

सपनों का शहर के रूप में लोकप्रिय मुंबई दुनिया भर से पर्यटकों और निवासियों को आकर्षित करता है और यह सपने देखने वाले लोगों के लिए स्वर्ग है। यह सिर्फ अपनी आधुनिक जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध नहीं है वल्कि प्राकृतिक रूप से समृद्ध मुंबई कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का घर है और इनमें गेटवे ऑफ इंडिया, एलीफेंटा गुफाओं, सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह और जुहू बीच जैसे कई प्रमुख दर्शनीय स्थल शामिल हैं।

और पढ़े : मुंबई का 10 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल

महाराष्ट्र की लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुणे – Maharashtra ki Lokopriyo Paryatan Sthal Pune

Tourist Places in Maharashtra in Hindi

महाराष्ट्र की दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे मुथा नदी के तट पर स्तिथ है और मुंबई से लगभग 154 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है जो अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे शास्त्रीय संगीत, आध्यात्मिकता, रंगमंच, खेल और साहित्य के लिए दुनिया में मशहूर है। पूर्व में ऑक्सफोर्ड के रूप में जाना जाने वाला पुणे महाराष्ट्र का एक वाणिज्यिक और शैक्षिक केंद्र है। यह शहर आधुनिकता और प्राचीन संस्कृति का एक आदर्श उदहारण है। पुणे के कुछ बहेतरीन पर्यटक आकर्षणों में शिवनेरी किला, आगा खान पैलेस, दगदुशेठ गणपति मंदिर, सिंहगढ़ का पहाड़ी किला जैसे कई आकर्षण शामिल है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करता है।

महाराष्ट्र में दर्शनीय स्थल औरंगाबाद – Tourist Places in Maharashtra in Hindi Aurangabad

Maharashtra paryatan sthal

औरंगाबाद महाराष्ट्र के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो मुगल सम्राट औरंगजेव के नाम पर रखा गया है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक स्मारकों और अजंता और एल्लोरा की प्राचीन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है जो इतिहास प्रेमियों को अक्सर आकर्षित करता है। औरंगाबाद के महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षणों में बीबी का मकबरा, दौलताबाद किला, जामा मस्जिद, ग्रिशनेश्वर मंदिर, हिमायत बाग, सलीम अली झील और पंचक्की हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध औरंगाबाद महाराष्ट्र में घूमने और अनुभव करने के लिए विकुल ही आदर्श जगह है।

और पढ़े : औरंगबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

महाराष्ट्र में घूमने की जगह नासिक – Maharashtra me Ghumne ki Jagah Nashik

maharashtra paryatan sthal

गोदावरी नदी के तट पर स्तिथ नासिक महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों में से एक है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वह स्थान है जहाँ भगवान राम अपने 14 साल के वनवास के दौरान नासिक में रहे थे। शहर में कई प्राचीन मंदिर हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की यह शहर हर 12 साल में भारत के पवित्र कुंभ मेले की मेजबानी के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की उंचई पर स्तिथ नासिक को भारत के शराब और अंगूर की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर महाराष्ट्र में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर होने के अलावा ऐतिहासिक शहर के रूप में भी जाना जाता है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस शहर में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं जिनमें हरिहर किला, दुगरवाड़ी झरने, पांडवलेनी गुफाएं, सीता गुफा, सुला वाइनयार्ड जैसे आकर्षण शामिल हैं।

और पढ़े : नासिक के खूबसूरत पर्यटन स्थल

महाराष्ट्र पर्यटन स्थल सतारा – Maharashtra Paryatan Sthal Satara

maharashtra paryatan sthal

कृष्णा और विन्ना नदियों के संगम के पास स्तिथ सतारा महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। यह अपनी प्राचीन किलों, मंदिरों और संग्रहालयों के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है। सह्याद्री रेंज पर बैठे, सतारा शहर पहाड़ों के कुछ सबसे खूबसूरत मनमोहक दृश्य और वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत विविधता का घर है। झीलों, झरनों और विशाल पहाड़ों से युक्त प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, सतारा अपनी गुफाओं, किलों और अन्य ऐतिहासिक खंडहरों के लिए जाना जाता है। इस शहर में घूमने के लिए अजिंक्यतारा किला, वोघर जलप्रपात, लिंगमाला जलप्रपात, नटराज मंदिर, मायानी पक्षी अभयारण्य और नट्स्की वेधशाला यहाँ के कुछ दर्शनीय स्थल हैं जो दर्शनीय हैं।

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध जगह महाबलेश्वर – Maharashtra Tourist Places in Hindi Mahabaleshwar

maharashtra paryatan sthal

सुन्दर पश्चिमी घाटों के बिच में बसा महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल सटशन है जो अपने लुभावना परिदृश्य, प्राचीन मंदिरों, शानदार झरनों, शांत नदियों, हरे भरे घाटियों और खूबसूरत वातवरण के लिए पर्यटकों के बिच एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। समुद्र तल से लगभग 1353 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह एक अद्भुत जगह है और यह मुंबई से करीब 230 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हिल स्टेशन कभी ब्रिटिश शासन काल के दौरान बंबई की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। यह महाराष्ट्र में बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों के लिए अधिक आकर्षण प्रदान करता है। महाबलेश्वर में घूमने के लिए कई पर्यटक आकर्षण हैं जिनमें महाबलेश्वर मंदिर, एलीफैंट हेड पॉइंट, वेन्ना झील, कृष्णा बाई मंदिर, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना, भीलर झरना और मैप्रो गार्डन जैसे कई अद्भुत जगह हैं।

और पढ़े : महाबलेश्वर पर्यटन स्थल में घूमने जानकारी 

महाराष्ट्र में घूमने की जगह लोनावला – Maharashtra me Ghumne ki Jagah Lonavala

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ लोनावला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो सह्याद्री पर्वतमाला में 622 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। लोनावला महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है और महाराष्ट्र में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थानों में से एक है। वास्तव में  लोनावला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी भरी घाटियां, सुरभ्य झरनों, शांत झीलों और कई आकर्षक दर्शनीय स्थलों के लिए पुरे साल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसीलिए यह स्थान लगभग सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है और महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से भी एक माना जाता है। लोनावला को लोकप्रिय रूप से सह्याद्री गहना और गुफाओं का शहर भी कहा जाता है।

लोनावला में गुफाओं, झीलों, किलों और झरनों के रूप में कई पर्यटक आकर्षण मौजूद है जिनमें लोहागढ़ किला, राजमाची किला, कार्ला गुफाएँ, भाजा गुफाएँ, भूशी बांध, एकवीरा देवी मंदिर और टाइगर लीप प्रमुख हैं।

और पढ़े : लोनावला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

महाराष्ट्र पर्यटन स्थल माथेरान – Maharashtra Paryatan Sthal Matheran

मुंबई से लगभग 108 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ माथेरान महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है जो समुद्र की सतह से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ सह्याद्री पर्वतमाला के गोद में बसा है। यह असाधारण स्थान अपनी सुखद जलवायु के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी तादाद में पर्यटकों आकर्षित करता है। माथेरान भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक ट्रेकिंग करते हुए जा सकते हैं। ट्रेकिंग के अलावा यहाँ पहंचने के लिए दूसरे विकल्प हैं जैसे घोड़े की सवारी और माथेरान की स्पेशल टॉय ट्रैन। माथेरान की प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में अद्भुत है जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देता है। इसके अलावा फोटोग्राफी और शांत चाहने वाले लोगों के लिए यह एक स्वर्ग है।

महाराष्ट्र पर्यटन स्थल पंचगनी – Maharashtra Paryatan Sthal Panchgani

Tourist places in Maharashtra in Hindi

महाराष्ट्र के ओर एक एक प्रमुख आकर्षणों में पंचगनी शामिल है जो ऊँचे पहाड़ों, शांत घाटियों, खूबसूरत झरनों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। पंचगनी हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो ऐसे पंचगनी नाम देता है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में घिरा होने के कारण इसकी ख़ूबसूरती बहुत ही लुभावना होता है जो प्रकृति प्रेमियों और साहसिक प्रेमियों को विशेष रूप से मानसून के दौरान आकर्षित करता है। समुद्र तल से करीब 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान यह हिल स्टेशन सुंदर ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में सक्रिय था। लेकिन आज यह महाराष्ट्र में पर्यटकों के बिच एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है और हरे भरे हरयाली और शांत वातावरण में प्रकृति को करीब से अनुभव करने  के लिए अवसर प्रदान करती है।

महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नागपुर – Maharashtra ki Prasidh Paryatan Sthal Nagpur

नाग नदी के तट पर बसा यह शहर ब्रिटिश शासन के दौरान भारत का केंद्र रहा है, जिसका गवाह जीरो माइल मार्कर है। संतरे का एक प्रमुख व्यापार केंद्र होने के कारण यह महाराष्ट्र का एक बहुत प्रसिद्ध शहर बन गया है। नागपुर की आबादी 26 लाख से अधिक है और यह 227.4 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ है। भारत का भौगालिक केंद्र होने के नाते नागपुर में घूमने के लिए कई मनमोहक जगहें हैं। वन्यजीव अभयारण्यों से लेकर झीलों और मंदिरों तक यह स्थान सबसे आश्चर्यजनक आकर्षणों से भरा हुआ है। इस शहर की दर्शनीय स्थलों में गोरेवाड़ा झील, नागजीरा वन्यजीव अभयारण्य, रामटेक किला, क्रेजी कैसल एक्वा पार्क और स्वामीनारायण मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं जिन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ महाराष्ट्र के यात्रा में जरूर शामिल करना चाहिए।

महाराष्ट्र के प्रमुख धर्मिक स्थल शिरडी – Maharashtra ke Pramukh Dhramik Sthal Shirdi

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्तिथ शिरडी एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जो मुंबई से करीब 258 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह महाराष्ट्र के साथ साथ भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यह शहर 19 वीं सदी के अंत में आध्यात्मिक गुरु साईं बाबा के जन्मस्थान के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। साईं बाबा मंदिर हर साल लाखों पर्यटकों को और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इसके अलावा यहाँ घूमने और आध्यात्मिक अनुभव के लिए हनुमान मंदिर, शनि शिंगणापुर, और द्वारकामाई जैसे बहुत सारे धार्मिक मंदिर हैं जो आपको गहरी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में देखने लायक जगह रत्नागिरी – Tourist Places in Maharashtra in Hindi Ratnagiri

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ रत्नागिरी महाराष्ट्र का एक बंदरगाह शहर है जो अल्फांसो आमों का एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। सह्याद्री पर्वतमाला की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा रत्नागिरी महाराष्ट्र के शीर्ष स्थानों में से एक है और महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह शहर पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत समुद्री तटों, ऐतिहासिक स्मारकों, और प्राचीन मंदिरों के रूप में कई लोकप्रिय आकर्षणों प्रदान करता है। शहर में घूमने के लिए रत्नादुर्ग किला, थिबॉ पैलेस, गेटवे ऑफ रत्नागिरी, स्वयंभू गणपति मंदिर, विजयदुर्ग किला और जयगढ़ किला जैसे अन्य पर्यटक स्थल हैं जो दूर दूर से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

महाराष्ट्र में घूमने के लिए खूबसूरत जगह गणपतिपुले – Maharashtra Paryatan Sthal me Khubsurat Jagah Ganpatipule

Tourist Places in Maharashtra in Hindi

गणपतिपुले महाराष्ट्र की रत्नागिरी जिले में स्तिथ एक सुन्दर शहर है जो भगवान गणेश को समर्पित अपने मंदिर और आश्चर्यजनक समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। कोंकण तट के किनारे बसा यह समुद्र तट शहर भगवान गणेश की 400 साल पुरानी मूर्ति के लिए मशहूर है। इसलिए यह महाराष्ट्र में वल्कि भारत में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल और तीर्थस्थल है। ऐसा माना जाता है की मूर्ति एक अखंड है जो स्वयं अवतरित हुई थी जो 1600 साल पहले कभी खोजी गई थी। आज यह शहर महाराष्ट्र में एक प्रमुख तीर्थस्थल बन गया है जो भक्तों और पर्यटकों के बिच प्रमुख धार्मिक स्थल रहा है। इसके अलावा गणपतपुले के कई दर्शनीय स्थानों में  जयगढ़ किला, जयगढ़ लाइटहाउस, थेबा पैलेस, मालगुंड, वेलनेश्वर, पावास और कई अन्य उल्लेखनीय स्थान हैं जिसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र के मशहूर जगह कोल्हापुर – Maharashtra Paryatan Sthal Kolhapur

Tourist Places in Maharashtra in Hindi

पंचगंगा नदी के किनारे पर स्तिथ कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक छोटा लेकिन खूबसूरत शहर है। प्राचीन मंदिरों और किलों से लेकर शांत झीलों और बगीचों और शॉपिंग मॉल तक शहर में कई आकर्षण मौजूद है। मराठा साम्राज्य का केंद्र होने के कारण यह अपने विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों और मराठों की संस्कृति विरासत के लिए प्रसिद्ध है। कोल्हापुर में कई लोकप्रिय स्थान हैं जो कोल्हापुर में घूमने के लिए प्रमुख हिस्सा हैं। इस शहर में घूमने के लिए पर्यटन स्थलों में श्री महालक्ष्मी मंदिर, पन्हाला फोर्ट, नरसोबावाड़ी, कोप्पेश्वर मंदिर, रंकाला झील ज्योतिबा मंदिर जैसे कई दर्शनीय स्थल शामिल हैं। इसके अलावा शहर को कोल्हापुरी चप्पल और और कोल्हापुरी व्यंजन के लिए भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र टूरिस्ट प्लेस अलीबाग – Tourist Places in Maharashtra in Hindi Alibag

Tourist Places in Maharashtra in Hindi Alibag

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित अलीबाग अपने खूबसूरत समुद्र तटों और प्राचीन किलों के लिए जाना जाता है जो मुंबई से लगभग 105 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एक तटीय शहर है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्तिथ यह शहर मिनी गोवा के नाम से मशहूर है जो महाराष्ट्र में छुटियों में घूमने लिए विल्कुल ही आदर्श जगह है। अलीबाग के साफ सुथरे समुद्र तटों पर अपने परिवार और दस्तों के साथ समय बताने के अलावा यहाँ पर्यटक कई मंदिरों केलों के देखे सकते हैं। अलीबाग बिच शहर का सबसे अधिक देखे जाने वाला समुद्र तट है जो दूर दूर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। अलीबाग के विभिन्न पर्यटक स्थलों में अलीबाग बीच मांडवा बीच, नगांव बीच, खंडेरी किला, कोलाबा किला, विक्रम विनायक मंदिर प्रमुख पर्यटन आकर्षण हैं।

महाराष्ट्र के दर्शनीय स्थल अंबोली – Maharashtra Tourism in Hindi Amboli

समुद्र तल से लगभग 2260 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ अंबोली महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। महाराष्ट्र के दक्षिणी सिरे पर स्थित यह प्रकृति प्रेमियों के बीच सबसे खूबसूरत और पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। सहयाद्री पहाड़ियों में पश्चिमी घाट के किनारे पर स्तिथ यह वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है। यह पहाड़ी शहर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में गोवा के तटीय हाइलैंड्स से ठीक पहले स्थित है जो महाराष्ट्र में पर्यटकों को घूमने के लिए और प्रकृति में समय बिताने के लिए अवसर प्रदान करता है। यहाँ स्तिथ पर्यटन आकर्षणों में अंबोली जलप्रपात, शिरगांवकर बिंदु, हिरण्यकेशी मंदिर, माधव गढ़ किला, सूर्यास्त बिंदु, नंगरता जलप्रपात और कई अन्य दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें देखे बिना महाराष्ट्र की यात्रा अधूरी हो सकता है। यदि आप हरे भरे वातावरण और प्राकृतिक परिदृश्य के साथ घूमने के लिए स्वर्ग जैसी जगह की तलाश में है तो अंबोली आप के लिए सबसे बहेतरीन जगह हो सकता है क्यूँ की यह जगह प्रकृतिक रूप से शांति और सुखदायक वातावरण से भरा हुआ है।

महाराष्ट्र पर्यटन स्थल अमरावती- Maharashtra Paryatan Sthal Amravati

महाराष्ट्र के ओर एक लोकप्रिय आकर्षणों में अमरावती एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस शहर का नाम प्रसिद्ध रूप से अंबादेवी मंदिर के नाम पर रखा गया है जो इस शहर का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। यह पवित्र शहर मंदिरों, विरासत, तीर्थयात्रा, किलों, इतिहास और धार्मिक स्थलों के लिए काफी मशहूर है। इसके अलावा शहर में  मुख्य दर्शनीय स्थलों में श्री अंबादेवी मंदिर, मेलघाट टाइगर रिजर्व, ऊपरी वर्धा बांध, देवी प्वाइंट, गाविलगढ़ किला और बांस उद्यान के साथ महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है जो छुट्टियों में घूमने के लिए विल्कुल आदर्श जगह है। हालाँकि महाराष्ट्र में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हो सकते हैं लेकिन अमरावती असाधारण रूप से अद्वितीय है ओर इसका अनुभव आप उसी समय कर सकते हैं जब आप इस अद्भुत शहर की यात्रा करते हैं।

महाराष्ट्र के लोकप्रिय जगह ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान – Maharashtra ke Lokopriyo Jagah Tadoba National Park

Maharashtra, Tadoba National Park

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्तिथ ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में सबसे बड़ा और सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है जो वन्यजीव और प्रकृति के प्रति लोगों के बिच एक पसंदीदा रोमांचक गंतव्य है। 626 वर्ग किलोमीटर में फैला इस राष्ट्रीय उद्यान में गहरी घाटियां, घने जंगल और कुछ खूबसूरत झीलें है। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान बर्ष 1955 में स्थापित किया गया था और इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम भगवान ताडोबा से लिया गया है जिनकी पूजा स्थानीय क्षेत्र के गहरे जंगलों में रहने वाली जनजातियों द्वारा की जाती है। पार्क में बाघ, तेंदुए, सुस्त भालू, नीलगाय, सांभर, भौंकने वाले हिरण जैसे कई जानवरों का आश्रय स्थल है। इसके अलावा ताडोबा झील में पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला देख सकते हैं। अगर आप वन्यजीव और प्रकृति प्रेमी हैं तो निश्चित रूप से महाराष्ट्र में घूमने के लिए ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान आप के लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है।

महाराष्ट्र के लोकप्रिय और स्थानीय भोजन – Famous Local Food in Maharashtra in Hindi

महाराष्ट्र भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो प्रकृति की प्राचीन सुंदरता के साथ कई प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का घर भी है। इसके अलावा अगर आप खाने पिने का शौकीन है तो निश्चित रूप से यह राज्य आपको सबसे स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकती है। भोजन प्रेमियों के लिए यह राज्य काफी पसंदीदा स्थान रहा है, क्‍योंकि राज्य में विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट भोजन अकसर भोजन प्रेमियों को लुभाता है। यहाँ की लोकप्रिय व्यंजनों में पूरन पोली, मिसल पाव, पुडाची वड़ी, मोदक, पाव भाजी, थालीपीठ और वड़ा पाव जैसे कई स्थानीय स्वादिष्ट भोजनों का लुप्त उठाया जा सकता है। अगर आप महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं या फिर यात्रा करना चाहते हैं तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर लें।

महाराष्ट्र घूमने का सही समय किया है – Best Time to Visit Maharashtra in Hindi

हालाँकि महाराष्ट्र की यात्रा पुरे साल में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन महाराष्ट्र घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच का है। इन महीनों के दौरान तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और मौसम काफी सुहावना और सुखद रहता है जो घूमने के लिए विल्कुल सही समय है। महाराष्ट्र में गर्मियां मार्च के महीने से शुरू होती है और मई तक जारी रहता है। इन महीनों के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बिच रहता है जो यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नहीं है। महाराष्ट्र में मानसून जून के महीने में शुरू होता है और सितंबर तक हट जाता है। मानसून के दौरान यहाँ अच्छी बारिश होती है। इसलिए इन महोनों में यात्रा करना उपयुक्त समय नहीं माना जाता है।

महाराष्ट्र कैसे पहंचे –  How to Reach Maharashtra in Hindi

वायु मार्ग – By Air : मुंबई में स्तिथ छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के सबसे प्रमुख हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। यह दुनिया भर के कई शहरों से जुड़ा हुआ है। भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों के लिए घरेलू उड़ानें और दुबई, सिंगापुर, कुआलालंपुर, बैंकॉक, और हांगकांग आदि के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रदान करता है। पुणे महाराष्ट्र के दूसरे सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके अलावा शिरडी, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर और सोलापुर जैसे स्थानों पर कई घरेलू हवाई अड्डे हैं जो मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्ली, पुणे और सूरत जैसे शहरों से जुड़ते हैं।

रेल मार्ग – By Train : महाराष्ट्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है जो देश के सभी प्रमुख शहरों दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बैंगलोर, कोलकाता, नागपुर और चेन्नई जैसे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा पुणे नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, कोल्हापुर और अमरावती में रेलवे स्टेशन है जिनकी कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है।

सड़क मार्ग – By Road : महाराष्ट्र देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, अहमदाबाद और जयपुर से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र आसपास के राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा बड़ी आसानी से पहंचा जा सकता है।


और पढ़े 

Leave a Comment