मलेशिया में घुमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह – Malaysia Tourist Places In Hindi

Malaysia Tourist Places In Hindi: मलय, चाइनीज और भारतीय लोगों से भरा हुआ मलेशिया एशिया का एक खूबसूरत देश है। यह देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और परंपरागत विभिनता के लिए दुनिया में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई प्रकार की घूमने की जगह मिल जाएंगी, पिछले कुछ दशकों में मलेशिया ने भारी आर्थिक ऊंचाइयों को छुआ है। यहां का टूरिज्म काफी स्ट्रांग है और दुनियाभर से लोग मलेशिया में घूमने के लिए आते रहते हैं।

मलेशिया की राजधानी कुआला लंपुर है और यह देश एशिया महाद्वीप में एक दक्षिण पूर्वी देश है। थाईलैंड, इंडोनेशिया और ब्रुनेई से मलेशिया बॉर्डर साझा करता है और यह देश भारत से लगभग 10 साल बाद यानी कि 1957 में आजाद हुआ था, भारत के जैसे ही इस देश को भी ब्रिटिशर्स ने गुलाम कर रखा था।

इस आर्टिकल में हम मलेशिया में घूमने की जगह के बारे में पूरी चर्चा करेंगे, यहां पर मैं आपको मलेशिया के इंटरेस्टिंग फैक्ट भी बताऊंगा और इसी के साथ-साथ मलेशिया में घूमने के लिए आपको एक विस्तृत यात्रा प्लान भी दूंगा, इस आर्टिकल के साथ आखिर तक जरूर जुड़े रहिए, यहां मैं आपको मलेशिया में घूमने की 15 जगहों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। तो आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए, जल्दी से जल्दी आर्टिकल को शुरू कर लेते हैं।

और पढ़े: दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

Table Contents

मलेशिया की प्रमुख पर्यटन स्थल, क्वालालंपुर – Malaysia Tourist Places In Hindi, Kuala Lumpur

Malaysia Tourist Places In Hindi, Kuala Lumpur

क्वालालंपुर मलेशिया की राजधानी है और बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर आधुनिकता और इतिहास का मिलाजुला रूप रखता है। यहां पर आपको बेहतरीन ट्विन टॉवर्स मिल जाएंगे, जोकि क्वालालंपुर की आधुनिकता के प्रतीक हैं। इसी के साथ-साथ यहां पर आपको बटु केव्स और मर्देका स्क्वायर जैसी घूमने की जगह भी मिल जाएंगी। क्वालालंपुर देश की राजधानी होने के साथ-साथ टूरिस्ट सेंटर भी माना जाता है, सबसे ज्यादा टूरिस्ट कुआलालंपुर में घूमने के लिए ही आते हैं। अगर आप मलेशिया में घूमने आ रहे हैं तो यात्रा की शुरुआत आपको यहीं से करनी चाहिए।

मलेशिया में देखने लायक जगह, पेनांग – Malaysia Tourist Places In Hindi, Penang

Malaysia Tourist Places In Hindi, Penang

यह एक द्वीप है जो कि यहां के जॉर्ज टाउन नामक यूनेस्को द्वारा संरक्षित स्थान के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको औपनिवेशिक काल की वास्तुकला देखने को मिलेंगी। यहां पर आपको कई इमारतें और गलियां मिलेंगी, जो कि मलेशिया के इतिहास को दर्शाती है। यहां का स्ट्रीट फूड बहुत ही मशहूर है, यहां पर स्ट्रीट आर्ट भी काफी अधिक देखने को मिलता है। पेनांग एक ऐसी जगह है, जहां पर मलेशिया में आने वाला हर एक टूरिस्ट जरूर जाता है। फोटोग्राफी के लिए भी यह स्थान सुप्रसिद्ध माना जाता है।

मलेशिया में घूमने की जगह लैंगकॉवी – Malaysia me Ghumne ki Jagah, Langkawi

Malaysia me Ghumne ki Jagah, Langkawi

लैंगकॉवी यहां के कुछ द्वीप समूहों को कहा जाता है, यहां पर आपको बेहतरीन समुद्री किनारे देखने को मिलेंगे, और साफ-सुथरा पानी देखने को मिलेगा, इस जगह पर आप स्नोर्किंग और केबल कार राइडिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यह जगह फोटोग्राफी और आउटडोर एक्टिविटी पसंद करने वाले लोगों के लिए जन्नत समान रहेगी। अगर आप मलेशिया घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको इन द्वीप समूहों पर जरूर घूमना चाहिए।

मलेशिया पर्यटन स्थल, मलक्का – Malaysia Tourism in Hindi, Malacca

Malaysia Tourism in Hindi, Malacca

मलक्का मलेशिया का एक ऐतिहासिक शहर है, जहाँ पर औपनिवेशिक काल की वास्तुकला को काफी संजो कर रखा गया है। यहां की जोंकर गलियां अपने नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है। रात को यहां पर कई प्रकार की दुकानें सजती है, और रात्रि को अत्यधिक टूरिस्ट गलियों में दिखाई देते हैं। यहां पर एक यूनेस्को द्वारा संरक्षित जगह भी है जिसे क्राइस्टचर्च के नाम से जाना जाता है। यह मलेशिया की एक बेहतरीन चर्च है और दुनिया की हर हिस्सों से लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं। 

मलेशिया पर्यटन स्थल, कैमरून हाइलैंड्स – Malaysia Tourist Places In Hindi, Cameron Highlands

Malaysia Tourist Places In Hindi, Cameron Highlands

कैमरून हाइलैंड्स मलेशिया का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन यहां के चाय के बागानों, स्ट्रॉबेरी के बागानों और हाइकिंग ट्रैक के लिए मशहूर है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और यहां की हरियाली और अद्भुत वातावरण पर्यटकों को महित कर देता है। जब आप कैमरून हाइलैंड्स के ऊपर जाएंगे, तो आपको जन्नत जैसा नजारा देखने को मिलेगा। विलियम कैमरून के नाम पर रखा गया, कैमरून हाइलैंड्स हरे भरे परिदृश्य, जंगलों, झीलों, वन्य जीवन और बाहरी मनोरंजन से भरपूर एक ताजा और हरा-भरा गंतव्य है। 

मलेशिया के दर्शनीय स्थल, तमन नेगारा – Malaysia Tourist Places In Hindi, Taman Negara

Malaysia Tourist Places In Hindi, Taman Negara

तमन नेगारा दुनिया का सबसे पुराना वर्षावन माना जाता है। यहां पर आप जंगल ट्रैकिंग, नदी में नाव चलाना,  जंगली जीवन महसूस करना, और मलेशिया के चीते देखने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। इस वर्षावन में आपको कई प्रकार की अद्भुत चीजें महसूस होंगी, अगर आप मलेशिया में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यह रोमांचकारी एक्टिविटी करने के लिए बेहतरीन स्थान माना जाता है। 4343 वर्ग किमी में फैला तमन नेगारा मलेशिया में एक लोकप्रिय गंतव्य है जो अपने घने जंगल और तेज़ बहती नदियों के कारण हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मलेशिया में घूमने की जगह, बोर्नियो – Malaysia me Ghumne ki Jagah, Borneo

Malaysia me Ghumne ki Jagah, Borneo

बोर्नियो मलेशिया का बेहतरीन द्वीप समूह है, इस आइसलैंड का कुछ हिस्सा ही मलेशिया के हिस्से में आता है। यह प्रकृति पसंद लोगों के लिए स्वर्ग समान जगह है। यहां पर माउंट किनाबालु नामक पहाड़ी भी है और किनाबालु नेशनल पार्क के नाम से एक उद्यान भी है। यहां पर आप कई प्रकार के जीवों की प्रजातियों देख सकते हैं। यहां पर आपको काफी हरियाली भी मिलेगी और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

मलेशिया का प्रसिद्ध जगह, पेरेंटियन द्वीप समूह – Malaysia Tourist Places In Hindi, Perhentian Islands

Malaysia Tourist Places In Hindi, Perhentian Islands

पेरेंटियन द्वीप समूह मलेशिया में घूमने की सुप्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह सभी द्वीपसमूह भी अपने साफ-सुथरे पानी और कोरल रीफ के लिए जाने जाते हैं। यहां पर आप डाइविंग और स्नोर्किंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। अगर आप गोताखोरी करना पसंद करते हैं, तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए, यहां पर आप सुरक्षाकर्मियों के बीच में डाइविंग करेंगे।

मलेशिया में घूमने की जगह, टियोमन द्वीप – Malaysia me Ghumne ki Jagah, Tioman Island

Malaysia me Ghumne ki Jagah, Tioman Island

टियोमन द्वीप ताड़ के वृक्षों से भरा हुआ द्वीप है, यहां पर आपको काफी खूबसूरत हरियाली देखने को मिलेगी। इसी के साथ साथ यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां पर कोरल रीफ भी मिलेगी, जो कि प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत समुद्री नजारा होता है। अगर आप ताड़ के वृक्षों से भरे हुए खूबसूरत समुद्री किनारे पर घूमना चाहते हैं, जिसके साथ में जबरदस्त जंगल लगता हो तो आपको टियोमन द्वीप पर जरूर आना चाहिए।

जेंटिंग हाइलैंड्स – Genting Highlands

Genting Highlands

यह भी एक खूबसूरत हिल रिसॉर्ट है, जहां पर आपको थीम पार्क कसीनो और कई प्रकार के एंटरटेनमेंट जगह मिलेगी, यहां पर आपको धुंध से भरे हुए पहाड़ मिलेंगे, पहाड़ों से आती हुई ठंडी ठंडी हवाएं नजारे को स्वर्ग समान बना देती है, इस जगह पर जाना आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है, लेकिन अगर आप लग्जरियस लाइफ जीना चाहते हैं तो आपको जैंटिंग हाइलैंड्स पर जरूर जाना चाहिए।

मलेशिया टूरिस्ट प्लेस, कोटा किनाबालू – Malaysia Tourist Places In Hindi, Kota Kinabalu

Kota Kinabalu

कोटा किनाबालू मलेशिया के राज्य शाबाह की राजधानी है। यहां पर आप लग्जरियस लाइफ जी सकते हैं और अगर आप प्रकृति के साथ लग्जरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं तो यहां पर आपको जरूर आना चाहिए। यहां पर काफी चहल-पहल वाली मार्केट है और आप किनाबालु सिटी मस्जिद में जा सकते हैं। इस शहर में आप सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं, यहां पर सिगनल हिल ऑब्जर्वेटरी है जहां से आप सूर्यास्त और सूर्योदय देख सकते हैं।

मलेशिया में घूमने लायक जगह, पुत्रजय – Malaysia Tourist Places In Hindi, Putrajaya

Putrajaya

पुत्रजय नामक जगह मलेशिया की प्रशासनिक राजधानी मानी जाती है। यहां पर आपको कई सरकारी बड़ी बड़ी बिल्डिंग और नए जमाने की वास्तुकला देखने को मिलेगी। यहां पर आपको कई गार्डन और घूमने की जगह भी मिलेगी, इस जगह की एक बड़ी मस्जिद काफी अधिक मशहूर है, इसे पुत्र मस्जिद के नाम से जाना जाता है और यह 1997 में बनकर पूर्ण हुई थी।

मलेशिया की सबसे प्रसिद्ध जगह, बट्टू गुफाएँ – Malaysia ke Sabse Prasidh Jagah, Batu Caves

Malaysia ke Sabse Prasidh Jagah, Batu Caves

बट्टू की गुफाएं मलेशिया की प्रसिद्ध गुफाएं हैं जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के नजदीक ही स्थित है। बालू पत्थरों से बनी हुई गुफाओं में कई हिंदू मंदिर और खूबसूरत मूर्तियां है। यहां पर स्थित ज्यादातर मूर्तियां मलेशिया के मुरूगन नामक भगवान की मिलेगी। यह बहुत मशहूर धार्मिक जगह है और मस्ट विजिट टूरिस्ट प्लेस भी है, आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।

सरवाक सांस्कृतिक गांव – Sarawak Cultural Village

अगर आप मलेशिया की संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो आपको यहां के गांव में जरूर जाना चाहिए। यह कोचिंग नामक जगह के नजदीक स्थित एक गांव है जिसे सारावक और सरवाक के नाम से जाना जाता है। यह एक सांस्कृतिक गांव है और यहां पर आपको कई प्रकार के ट्रेडिशनल हाउस देखने को मिलेंगे। यहां के कबीलाई लोगों की जिंदगी आप देख सकते हैं और कई लोकल हेरिटेज भी आपको इस जगह पर देखने को मिलेंगे।

मलेशिया की खूबसूरत जगह, रेडांग द्वीप – Malaysia Tourist Places In Hindi, Redang Island

Redang Island

यह एक कटिबंधीय द्वीप है जो कि पाउडर के समान सफेद मिट्टी के लिए जाना जाता हैं। यहां का पानी बहुत ही साफ सुथरा है और आपको यहां पर कबीलाई लोगों का जीवन भी देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप बाकी के समुद्री किनारों की तरह ही काफी अधिक वाटर एक्टिविटी कर पाएंगे। यहां पर आप डाइविंग, स्नोर्किंग कर सकते हैं और समुंदर किनारे लेट कर सनबाथिंग का आनंद ले सकते हैं।

मलेशिया के रोचक तथ्य – Interesting Facts About Malaysia in Hindi

1. मलेशिया की प्राकृतिक विभिनता काफी मशहूर है, यहां पर आपको चाइनीज और भारतीय लोग भी दिखाई देंगे और इसी के साथ-साथ आपको चाइनीस और भारतीय परंपरा का मिश्रण भी मलेशिया के लोगों में दिखाई देगा, यहां पर बहु संख्या में हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं, इसके अलावा कई और धर्मों के लोग भी यहां पर निवास करते हैं, कई प्रकार की भाषाएं, पहनावा और रीति रिवाज आपको मलेशिया में लोगों का अलग अलग देखने को मिलेगा।

2. मलेशिया का ट्विन टावर दुनिया का सबसे ऊंचा ट्विन टावर माना जाता है, यह ट्विन टावर कुआला लंपुर में स्थित है जो कि मलेशिया की राजधानी है, यह देश के आधुनिक विकास की ओर अग्रसर होने का एक बेहतरीन उदाहरण है।

3. जैविक विविधता के मामले में मलेशिया दुनिया में सबसे अधिक जैव विविधता वाले देशों में गिना जाता है, यहां पर आपको कई अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे और पशु पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी, यहां पर आपको वर्षा वन भी मिलेंगे और पशुओं में चीते और हाथी भी देखने को मिलेंगे।

4. यूनेस्को द्वारा संरक्षित स्थान मलेशिया को टूरिस्ट हब बनाते हैं, इस देश में आपको कई विरासत वाली जगह मिल जाएंगी, जोकि यूनेस्को द्वारा संरक्षित है, इन जगहों में जॉर्ज टाउन और मलेशिया का मलक्का नामक ऐतिहासिक शहर भी शामिल है।

5. डुरियन एक फल होता है जिसके लिए मलेशिया को जाना जाता है, यह फलों का राजा माने जाने वाला फल है जोकि अपने एक अलग रेयर टेस्ट के लिए जाना जाता है, यह दुनिया में काफी कम जगहों पर पाया जाता है।

6. मलेशिया मुस्लिम देश माना जाता है और इस्लाम यहां का मुख्य धर्म है, इसके अलावा भी कई धर्मों का प्रभाव इस जगह पर देखने को मिलेगा।

7. रैफलेसिया को दुनिया का सबसे बड़ा फूल माना जाता है, जो कि वर्षोंवनों में उगता है, इसके लिए भी मलेशिया जाना जाता है, क्योंकि मलेशिया के वर्षा वनों में आपको यह फूल भी देखने को मिल जाएगा, ज्यादातर लोग इस फूल को इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि इसे मृत्यु फूल के नाम से जाना जाता है और इससे मरे हुए जानवर की गंध आती है।

8. भूमध्य रेखा से निकटता के कारण मलेशिया में पूरे वर्ष उष्णकटिबंधीय तापमान बना रहता है, इसलिए यहां पर काफी गर्मी और उमस होती है, समुद्री किनारे पसंद लोगों के लिए यह तापमान श्रेष्ठ माना जाता है।

मलेशिया जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Malaysia Travel Plan in Hindi

यहां पर दी गई यात्रा लगभग 1 सप्ताह की हो सकती है, यहां पर मैंने 3 दिन इंक्लूड किए हैं, क्योंकि 2 दिन तो आपके आने जाने में ही लग जाएंगे और तैयारी में भी कुछ समय लग सकता है, अगर आपके पास समय बचता है तो आप इन 3 दिनों में छूटे हुए स्थानों पर भी घूम सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन की यात्रा में आपको कुआला लंपुर शहर को देखना चाहिए। इस जगह पर देखने के लिए कई चीजें हैं, जो मैंने ऊपर इंक्लूड की है, सबसे ज्यादा टूरिस्ट और सबसे पहले टूरिस्ट इसी स्थान पर आते हैं। यहां पर बट्टू की गुफाएं और हिंदू मंदिर जरूर देखने चाहिए, इसके अलावा यहां की मर्देका स्क्वेयर नामक जगह काफी मशहूर है, जहां पर मलेशिया की आजादी घोषित की गई थी।

दूसरे दिन: दूसरे दिन आपको पेनांग नामक जगह की यात्रा करनी चाहिए, आपको कुआला लंपुर से पेनांग जाने के लिए फ्लाइट लेनी होगी। यह बहुत ही खूबसूरत द्वीप है, जहां पर आप मलेशिया के समृद्ध इतिहास को महसूस कर सकते हैं। यहां के जॉर्ज टाउन और कि लोक सी मंदिर को जरूर देखना चाहिए।

तीसरे दिन: मलेशिया की मलक्का नामक जगह काफी मशहूर है, आप दूसरे दिन पेनांग से मलक्का के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इस शहर को मेलाका नाम से भी जाना जाता है, यह काफी ऐतिहासिक शहर है, जिसमें आपको पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश इन्फ्रेंस महसूस होगा। यहां पर आपको मलक्का का हिस्टोरिकल सिटी सेंटर जरूर देखना चाहिए। इसके अलावा यहां की क्राइस्टचर्च भी काफी अधिक पॉपुलर है, और आप यहां की प्रसिद्ध नदी पर क्रूज़ भी बुक कर सकते हैं।

भारतीयों के लिए मलेशिया का वीजा – Malaysia Visa Process For Indians

मलेशिया में अगर आप घूमने जाना चाहते हैं तो यहां का टूरिस्ट विजा आपको लेना होगा। भारतीयों के लिए मलेशिया का टूरिस्ट विजा लेना काफी आसान है। आप दो प्रकार का वीजा ले सकते हैं। पहला है eVisa जिसे इलेक्ट्रॉनिक वीजा के नाम से जाना जाता है और दूसरा है eNTRI Visa जिसे इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल रजिस्ट्रेशन एंड इंफॉर्मेशन वीजा के नाम से जाना जाता है।

eNTRI Visa के तहत आप मलेशिया में लगभग 15 दिनों के लिए एक शार्ट टूर बुक करवा सकते हैं। इस वीजा को प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले  eNTRI Visa वेबसाइट पर जाना होगा और इसके बाद आपको अपनी पर्सनल और ट्रेवल जानकारी भर देनी है। यहां पर आपको जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं, वह सभी भर देने हैं और $25 (डॉलर) वीजा फीस भर देनी है। यह सारा प्रोसेस ऑनलाइन है और इसके बाद आपको मलेशिया में आते ही वीजा की कॉपी दिखा देनी है।

eVisa लेने के लिए आपको ईवीजा की वेबसाइट पर चले जाना है। यहां पर भी बिल्कुल सेम प्रोसेस है लेकिन अलग बात यह है कि इस वीजा में आप लगभग 1 महीने तक मलेशिया में रुक सकते हैं। यह वीजा भारतीयों के लिए लगभग ₹3500 है, यह दोनों प्रकार के वीजा आपको ईमेल के जरिए मिल जाते हैं, जिसको आप मलेशिया में उतरते ही इमीग्रेशन को शो करते हैं।

वीजा के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपका पासपोर्ट लगभग 6 महीने और वैलिड है। आपको रिटर्न टिकट भी सबमिट करनी होती है, ताकि आपको आसानी से वीजा मिल जाए, इसके अलावा आपको अपनी बैंक स्टेटमेंट भी देनी होती है, ( काफी कम मामलों में)।

मलेशिया का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Malaysia In Hindi

प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मलेशिया अपने लजीज भोजन के लिए भी जाना जाता है मलेशिया के लजीज भोजन में नासी लेमक, सत्ये, लक्सा, चार कुए टीव, रोटी कैनाई, होकियेन मी, हैनानी चिकन चावल, मी गोरेंग मामक और रेंडांग शामिल है। यह सभी पकवान आप सस्ते से महंगे होटल और स्ट्रीट फूड के तौर पर भी मलेशिया में इंजॉय कर पाएंगे।

मलेशिया में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Malaysia In Hindi

मलेशिया में पूरे वर्ष 25 से 35 डिग्री के बीच तापमान रहता है, क्योंकि यह भूमध्य रेखा में आने वाला एक देश है. अगर आपको कुआला लंपुर, पेनांग और मलक्का नामक जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो यहां पर अप्रैल से अक्टूबर के बीच सबसे अधिक वर्षा होती है. वर्षा के कारण काफी राहत का मौसम हो जाता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां पर सूखा मौसम रहता है, अगर आप वर्षा नापसंद व्यक्ति है तो आपको दिसंबर से फरवरी के बीच में यहां पर आ जाना चाहिए।

मलेशिया में रुकने की जगह – Where To Stay In Malaysia In Hindi

मलेशिया में कई अकोमेडेशन ऑप्शन है, यहां के लगभग हर एक बड़े शहर में आपको काफी अधिक मात्रा में होटल में जाएंगे। जिनका खर्च एक रात का 2000 से ₹5000 तक रहता है। मलेशिया के किसी भी होटल में रुकने से पहले ज्यादातर टूरिस्ट कमरे की वीडियोग्राफी कर लेते हैं, ताकि बाद में उन पर सामान चोरी या ऐसा कोई अलग इल्जाम ना लगाया जाए, क्योंकि ऐसी चीजें मलेशिया में काफी अधिक देखने को मिली हैं। 

मलेशिया कैसे जाएं? – How to reach Malaysia?

मलेशिया जाने के लिए सबसे पहले आपको टूरिस्ट विजा ले लेना होगा, ऊपर मैंने आपको भारतीयों के लिए पूरी विजा प्रोसेस बताई है, अगर आप अन्य देशों से आते हैं तो भी विजा प्रोसेस लगभग समानांतर ही है, आप दिल्ली से क्वाला लामपुर एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बुक कर सकते हैं, आपको अलग-अलग एयरलाइंस में चेक कर लेना चाहिए कि कहां पर सस्ती टिकट मिल रही है।

यह सफर लगभग 4 से 5 घंटों का होता है (अगर फ्लाइट डायरेक्ट दिल्ली से कवाल्लामपुर है तो) अगर आप मलेशिया के किसी और एयरपोर्ट पर उतरना चाहते हैं तो कुआला लंपुर एयरपोर्ट के अलावा भी मलेशिया में कई एयरपोर्ट है जिसे पेनांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कोटा किनाबालु एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है।

मलेशिया का नक्शा – Map of Malaysia

FAQs:- टॉप 15 मलेशिया में घूमने की जगह 

Q. मलेशिया क्यों प्रसिद्ध है?

A. मलेशिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता और औपनिवेशिक काल की खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको कई धर्मों का मिश्रण देखने को मिलेगा, जो कि मलेशिया की अनेकता में एकता की निशानी है।

Q. मलेशिया कहां पर स्थित है?

A. मलेशिया दक्षिण पूर्वी देश है जो कि इंडोनेशिया और थाईलैंड के साथ है बॉर्डर साझा करता है।

Q. मलेशिया की राजधानी किया है?

A. मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर जो देश का सबसे प्रमुख शहर भी माना जाता है 

Q. मलेशिया जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

A. भारतीयों के लिए मलेशिया का टूर आप 50,000 से ₹100,000 में आसानी से बुक करवा सकते हैं, अगर आप अपने दम पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह खर्चा आपको लगभग ₹40,000 से 50,000 भारतीय रुपए तक आएगा, इसमें वीजा फीस और फ्लाइट टिकट लगभग सब कुछ शामिल हो चुका है।

Conclusion: Malaysia Tourist Place In Hindi

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल इस। आर्टिकल में हमने मलेशिया में घूमने के बारे में विस्तार से जानकारी ली है। यहां पर मैंने आपको मलेशिया के बारे में काफी इंटरेस्टिंग फैक्ट बताए हैं, और एक छोटा यात्रा प्लान भी दिया है। इस आर्टिकल का मुख्य उद्देश्य मलेशिया में घूमने की 15 मशहूर जगह के बारे में जानना रहा है। आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल काफी अधिक पसंद आया होगा और आप इस आर्टिकल को अपने निजी और करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करेंगे।

दोस्तों मिलते हैं आपसे किसी नए और इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल के साथ, अगर आप दुनिया में कहीं भी घूमने जाना चाहते हैं तो आपको हमारी वेबसाइट पर तरह-तरह के टूर आर्टिकल मिल जाएंगे, जिनको आप पढ़ सकते हैं।


और अधिक पढ़े: 

Leave a Comment