Maldives in Hindi: मालदीव भारत के दक्षिण में तथा हींद महासागर में स्थित एक बहत ही छोटा सा द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो कि दुनिया भर में सबसे खूबसूरत लोकप्रिय छुट्टी गंतव्य स्थलों के लिए जाने जाता है। यह कई द्वीपों से मिल कर बना है। जिसमें लगभग 1200 द्वीप है। पर 200 द्वीप में ही लोग रहते हैं। मालदीव को आइलैंड के देश भी कहा जाता है। जब लोगों ने इस अद्भुत स्वर्ग जैसा द्वीपसमूह की खोज की तो यह दुनिया भर की प्रसिद्ध स्थलों में से एक बन गया। मालदीव अपने सुंदर परिदृश्य, सफेद समुद्र तटों, नीले समुद्र, रंगीन समुद्री जीवन, कई ताड़ के पेड़ों और हरे भरे द्वीपों के लिए दुनिया भर में प्रसीद्ध है। यह एक इस्लामिक देश है क्यों कि इस देश में सबसे अधिक मुस्लिम धर्म के लोग रहते हैं।
मालदीव के राजधानी माले है। मालदीव नाम राजधानी के नाम से लिया गया है, मालदीव का अर्थ है माले के द्वीप। मालदीव में भूमि की कमी होने के कारण यहां पे ज्यादातर लोग बोट्स और एयारट्याक्सि की व्यवहार करते हैं जो कि यहां के स्थानीय लोग और सैलानी एक द्वीपों से दूसरे द्वीपों को आसानी से जा सकते हैं। और कपल्स के लिए यह जगह कोई स्वर्ग से कम नहीं है, इसलिए पूरी दुनिया से पर्यटक यहां हनीमून मनाने आते हैं। यहां के लाजवाब व्यंजन, नाईट लाइफ, हर जगह बेहद मिलनसार लोग और विश्राम के ढेर सारे अवसर इस देश को जीवन में कम से कम एक बार घूमने लायक बनता है।
मालदीव अद्भुत और काफी रोमांचित करने वाला देश है। इस देश की प्राचीन संस्कृति, कला और इतिहास पर्यटकों के लिए काफी दिलचस्प रहा है और यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता से सैलानियों को आकर्षित करता रहा है। मालदीव के भीतर, समुद्री विमान एक द्वीपों से दूसरे द्वीपों पर जाने का सबसे तेज़ तरीका है। हालांकि, वे महंगे हैं और केवल दिन के समय में काम करते हैं। आप स्थानीय नावें या धोनी ले सकते हैं, लेकिन याद रखें कि ये चार्टर बोट हैं और इन्हें पहले से बुक कर लेना चाहिए। आप चार्टर लॉन्च भी ले सकते हैं, जिसे माले से 10 घंटे की यात्रा के लिए किराए पर लिया जा सकता है। दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए मालदीव में घूमते समय, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय संग्रहालय, ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद आदि देखें।
आप सभी को मेरा नमस्कार। मेरा आशा है आप सभी कुशल मंगल होंगे, मालदीव एक ऐसी जगह है जहाँ हर कोई अपने जीवन में किसी दिन घूमने का सपना देखता है। अपने भव्य परिदृश्य और अनगिनत समुद्र तटों के लिए यह पर्यटकों के द्वारा अधिक पसंद किए जाने वाले जगहों में से एक है। मालदीव में घूमने के लिए बहुत सारी आकर्षक जगह है जो आपके छुट्टिओं के लिए पर्याप्त है। यहाँ कई प्रकार की समुद्री खेल उपलब्ध है जैसे पैरासेलिंग, सर्फिंग, काइट सर्फिंग, और बहुत कुछ है जो आप के यात्रा को एक अलग दुनिया में ले जाती है। यदि आप मालदीप यात्रा पर हैं या फिर यात्रा करना चाहते है तो हमारे इस लेख को शुरू से अंत तक अबश्य पढ़े ताकि मालदीप जाने से पहले आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
मालदीव की राजधानी – maldeep ki rajdhani
मालदीव की राजधानी माले है
क्षेत्रफल : 298 वर्ग किलोमीटर (95% पानी और केवल 5% भूमि)
मुद्रा : मालदीव रुपया (मालदीव का 1 मुद्रा भारत के 4.80 रुपिया है)
Table Contents
Language of Maldives in Hindi – मालदीव का भाषा
मालदीवियन भाषा में बहत सारे उल्लेखनीय भाषाएँ हैं। युगों से कई भाषाएं मालदीव में प्रचलित है। इनमें से अरबी, फ़्रेंच, फ़ारसी, पुर्तगाली, हिंदुस्तानी और अंग्रेज़ी भाषा शामिल हैं। राजधानी शहर माले में मानक भाषा बोली जाती है लकिन यहाँ का राष्ट्रीय भाषा दिवेही है और कभी कभी अंग्रेजी भाषा भी बोलै जाता है।
विशेष सुचना: याद रखें कि मालदीव में शराब, सूअर का मांस या अश्लील सामग्री आयात करना प्रतिबंधित है। इन वस्तुओं के लिए आपके सामान की विशेष रूप से जांच की जाएगी। बाहर जाते समय आप अपने साथ बालू, सीपियां या मूंगे नहीं ले जा सकते।
और पढ़े: थाईलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल
मालदीव का इतिहास – Maldives History in Hindi
मालदीव का इतिहास को अगर देखें तो जो अवशेषों और इतिहासकारों से पता चलता है कि ये 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बौद्ध अनुयायियों या नाविकों के द्वारा बसाया गया था, और ये द्वीप श्रीलंका और दक्षिणी भारत से स्थापित हुआ था। मालदीव अनुयाई भी था, क्यों कि इसका पता द्वीप में खुदाई करते समय मिले बौद्ध खंडहरों से पता चला। मालदीव में सिर्फ बौद्ध धर्म के नाविकें ही नहीं बल्कि, हिन्द महासागर को पार करते समय समूद्र में मालदीव स्थित था। जिसके कारण मालदीव भोजन, पानी, काॅयर और अलग अलग उपकरणों के लिए पुनः पूर्ति केन्द्र भी स्थापित हुआ करता था। लेकिन माना जाता है कि, 1153 ई. में मालदीवियों ने इस्लाम को ग्रहण किया था।
1340 के मध्य दशकों में इब्न बतूता, एक अफ्रीकी यात्री भी यहां रहा करता था। फिर यहां 1558 में पुर्तगालियों के द्वारा आक्रमण किया गया था, जिन्होंने 15 वर्षों यानी 1573 तक जवरन शासन किये थे। बाद में 17 वीं शताब्दी में श्रीलंका द्वीप के सीलोन के डच शासकों के द्वारा शासन किया गया, और फिर 1887 में अंग्रेजों के द्वारा सिलोन पर कब्जा करने के बाद ब्रीटिस रक्षा मंत्री के रूप में शासन किया गया।
1932 में और भी कई सारे प्रशासनिक शक्तियां सुलतानों के साथ काम करती थी, और 1953 में मालदीव को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया, लेकिन उसी वर्ष फिर से गणतंत्र का अधिकार छीन लिया गया। 1965 में मालदीव को अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिला था। 1968 में एक नया गणतंत्र गठित हुआ और सल्तनत को खत्म कर दिया गया। 29 मार्च 1976 में आखरी ब्रीटिस सैनिक मालदीव छोड़ के रवाना हुए, और 30 मार्च को मालदीव में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। फिर 1978 में इब्राहीम नासिर मालदीव के दुसरे गणराज्य के राष्ट्रपति बने, और इसके बाद मालदीव देश में विभिन्न स्थान से पर्यटन शुरू हुआ।
मालदीव के बारे में रोचक जानकारी – Interesting facts of Maldives in Hindi
मालदीव भूमध्य रेखा के बहुत नजदीक स्थित है। इस आश्चर्यजनक द्वीप में कई दिलचस्प वास्तविकताएं हैं जो शायद कोई नहीं जानता। यहाँ मालदीव के बारे में एक आश्चर्यजनक तथ्य है जो आपको इस खूबसूरत द्वीप की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में, मालदीव को दुनिया के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसके सभी द्वीप एक दूसरे से अलग है।
- मालदीव की ऊंचाई बहुत कम यानी 1.8 मीटर है। समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण यह देश तेजी से समुद्र में डूब रहा है। इसे रोकने के लिए सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं, पर ऐसे ही समूद्र के स्तर बढ़ते रहे तो 2060 तक द्वीप पूरी तरह से समुद्र में डूब जाएगा।
- मालदीव के संविधान के अनुसार, केवल मुसलमानों को ही देश के नागरिक कहलाने की अनुमति है। इस्लाम के अलावा किसी अन्य धर्म की अनुमति नहीं है।
- मालदीव में शनिवार और रविवार को सप्ताहांत के रूप में नहीं, बल्कि शुक्रवार और शनिवार को सप्ताहांत के रूप में माना जाता है। इसलिए रविवार को लोग यहां काम करते हुए दिखाई देते हैं।
- मालदीव के झंडे के बीच में एक हरे रंग का आयत होता है जिस पर एक अर्धचंद्राकार चंद्रमा होता है, जो एक लाल आयत से घिरा होता है। लाल उन लोगों के बलिदान का प्रतिनिधि है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी, हरा शांति और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है और अर्धचंद्र इस्लाम का प्रतिनिधित्व करता है।
- मालदीव एक बहुत ही विविध देश होने के कारण यह दुनिया में समुद्री कछुओं की 7 प्रजातियों में से 5 को होस्ट करता है ओलिव रिडले कछुए, लॉगरहेड, लेदरबैक, हरा कछुआ और हॉक्सबिल।
- मालदीव के समुद्र तटों में सिर्फ सफेद रेत ही है। क्यूंकि इस रेत अन्य प्रकार की रेतक्वार्ट्ज से नहीं, कोरलाइनसे बनी है। इस तरह की रेत बहुत दुर्लभ होता है क्योंकि दुनिया के सभी समुद्र तटों का सिर्फ 5% में ही इस तरह की रेत दिखने को मिलता है।
- पहले मालदीवके लोग मूंगे में अपना घर बनाते थे। पर अभी भी कई प्रवाल घर माले और स्थानीय द्वीपों में देखे जाते हैं।
मालदीव के पर्यटन स्थल माले – Tourist Places in Maldives in Hindi Male
मालदीव की राजधानी, माले है। मालदीव नाम राजधानी माले के नाम से लिया गया है, मालदीव का अर्थ माले के द्वीप है। माले केवल 6.8 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है और इसे दुनिया की सबसे छोटी और सबसे घनी आबादी वाली राजधानियों में से एक माना जाता है। यह विशेष रूप से अपनी काफू एटोल में, और अपनी आश्चर्यजनक मस्जिदों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी रंगीन इमारतें और हलचल वाली मछलियाँ बाजार देखने को बहत ही सुन्दर लगता है। यहां मस्जिद–अल–सुल्तान मुहम्मद ठाकुरफानु अल औज़म नामका एक इस्लामिक सेंटर है जिसमें एक पुस्तकालय, एक मस्जिद और एक सोने का गुंबद है।
माले शहर अतीत में शाही राजवंशों का घर था जो मालदीव पर शासन करते थे और जहां रॉयल पैलेस स्थित था। इस समय के दौरान, मालदीव की राजधानी फाटकों और किलों से घिरी हुई थी इसे एक दीवार वाला शहर माना जाता था और इसे महल कहा जाता था। पर जब 1968 में राजशाही भंग होने के बाद राष्ट्रपति इब्राहिम नासिर द्वारा शहर का पुनर्निर्माण किया गया, तो शहर के प्रभावशाली किलों और गढ़ों के साथ रॉयल पैलेस को ध्वस्त कर दिया गया था।
मालदीव का खूबसूरत जगह कोमो कोको द्वीप – Como Cocoa Island
कोमो कोको द्वीप, मालदीव के दक्षिण माले में स्थित एक बहत सुंदर जगह है। यह राजधानी माले से 31km दूरी पर है। यहां की रुचिपूर्ण वातावरण और विला क्रिस्टल महासागर के मनोरम दृश्य से मन को बहत सुकून मिलता है। यहां सभी निजी तटों पर काजन की छतों के साथ लकड़ी से बनी हुई शानदार आवास है, जिसमें एक फ्लैट स्क्रीन वाला टीवी है और स्नान करने के लिए बाथटब के साथ बड़े बाथरूम हैं।
स्पा उपचार कक्षा, दो निजी ड्राइविंग रीफ और एक इन्फिनिटी पुल मौजूद है, घूमने के साथ मछली पकड़ने के लिए स्थानीय धोनी और नावों की सुविधाएं हैं, और सेहत के लिए आयुर्वेदिक उपचार, एक जिम और योगा कक्षा भी है। शांत दोपहर को उपभोग करने के लिए पुस्तकालय और मुफ्त वाई-फाई की सुविधाएं हैं, और यहां का रेस्टोरेंट में दक्षिण भारतीय व्यंजन के साथ ताज़ा समुद्री भोजन और जैविक सब्जियों का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजनें तैयार किये जाते है।
एचपी रीफ – HP Reef
एचपी रीफ, मालदीव के एक सुंदर पर्यटन स्थल है, जो कि सुरक्षित क्षेत्र से घोषित हुआ है। यह मालदीव के उत्तरी माले एटोल में स्थित है। इसको ‘इन्द्र धनुष रीफ़’ और ‘गिरिफुशी थिला’ भी कहा जाता है। यहां समूद्री पंखे और कीमती औपनिवेशिक लाल, पीले, नारंगी और नीले मूंगो से सजा हुआ घर सब दिखने को मिलता है। यह जगह मंत्रमुग्ध करने वाले मूंगों से मंडित है जो कि शानदार रंगीन समुद्र तल के लिए जाना जाता है। यहां के चट्टान आश्चर्य करने वाले प्राक्रतिक संरचनाओं से भरी हुई है जिसमें बहत सारे अद्भुत गुफाएं, दरारें, तैरने वाली ऊर्ध्वाधर चिमनी और विशाल ब्लॉक पाए जाते हैं।
इसलिए यहां हजारों छोटे आकार की मछलियाँ, बाराकुडा, कुत्ते के दाँत वाले टूना, चील की किरणें और ग्रे रीफ शार्क दिखने को मिलता है। पानी के भीतर रहने वाले असंख्य खजानों की खोज के लिए यह बेहतरीन जगह है। इसलिए यहां खुबसूरत ड्राइविंग हब और पानी के भीतर गोता लगाने की सुविधाएं मौजूद है।
कृत्रिम समुद्र तट – Artificial Beach
कृत्रिम समुद्र तट, उत्तरी माले एटोल में स्थित एक खुबसूरत मानव निर्मित सामूद्रिक तट है। दिखने में अर्धचंद्र की इस समुद्र के किनारे माले शहर के बहुत करीब है। यहांके लुभावने दृश्यों, शांत सुंदर शाम और सुखद जलवायु मन को शांति प्रदान करती है। इसलिए सूर्यास्त के समय समुद्र के किनारे लंबी सैर जरूर करें। यह स्थान अपने नीले रंग के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध तैराकी स्थल बन गया है। इस बीच के महत्वपूर्ण आकर्षणों में मंटा पॉइंट, शार्क पॉइंट, कानी कॉर्नर और नासिमो थिला शामिल है। समुद्र के किनारे पसंद करने वालों के लिए और भोजन के शौकीन रखने वालोें के लिए एक आश्रय स्थल है। जिसमें भोजन के लिए लाउंज क्षेत्रों, कैफ़े और बारबेक्यू है और साहसी लोगों के लिए पानी के खेलों की एक कसरत के साथ शाम को कई संगीत बैंड इस जगह पर प्रदर्शन करने और एक साथ जाम करने के लिए आते हैं।
यह मौज मस्ती से भरी लाइव कार्यक्रम और सांस्कृतिक मनोरंजक का केंद्र है, जिसमें रंगीन कार्निवल, लाइव संगीत कार्यक्रम और परेड से पर्यटकों के द्रष्टि आकर्षण करते हुए समुद्र तट के माहौल को आकर्षक बना देते हैं। यह एक सार्वजनिक समुद्र तट है, और यहां के एक खास बात यह है कि,यहां पोशाक के ऊपर प्रतिबंध है। महिलाओं को स्विमवियर पहनने की अनुमति नहीं है, और इस स्थान पर जाने के लिए शारीर को कवर करना पड़ता है।
मिलाधू द्वीप मालदीव – Miladhoo Maldives in Hindi
ये छोटसा मिलाधू द्वीप यूनेस्को विश्व बायोस्फीयर रिजर्व बा एटोल में स्थित है। यहां समूद्र के नीचे बहत अलग प्रकार के सामूद्रीक प्राणीयों को देखने को मिलता है, जो कि पृथ्वी के और कहीं पर भी नहीं है। यहां पचास विला है, और प्रत्येक में एक किनारे वाला पूल और एक विशाल डेक है, इसकी चट्टान सीधे समुद्र तट से मिलता है, जो कि समूद्र पर आसानी से पहुँचा जा सकता है। सचमुच यहाँ आप को अविश्वसनीय समुद्री जीवन का शानदार अनुभव जरूर मेहसूस होगा।
अड्डू सहर – Addu City
अड्डू शहर मालदीव के दक्षिणी माले में स्थित है, जो कि माले के बाद यह सबसे बड़ा शहर है। ये द्वीप दिल के आकार जैसा है, इसलिए आसमान से इसका नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देती है, और मालदीव एक हनीमून क्षेत्र होने के कारण कपल्स तथा पर्यटकों इस द्वीप को बहत पसंद करते हैं। अड्डू सिटी छुट्टियां बिताने के लिए एक खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां बहत सारे नारियल के पेड़ और साफ नीला आकाश है। इसे बैकपैकर (पीठ के ऊपर थैला लेकर यात्रा करने वाला) के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह छह छोटे छोटे द्वीपों का एक खंड है, जो सभी ब्रिट्स द्वारा बनाए गए हैं, और सब एक पुल से जुड़े हुए हैं, जिससे यहां नौचालन करना आसान होता है।
सभी द्वीपों के समुद्र तटों की विशेषता के साथ, इस शहर में जज की मस्जिद एक अनूठा ऐतिहासिक स्थान है जो अड्डू शहर में सल्तनत के नियमों को याद कराता है। देखा जाए तो यह शहर समुद्र तट की मस्ती से लेकर शहर की अनूठी संस्कृति तक सब कुछ प्रदान करता है।
वाधू द्वीप – Maldives in Hindi Vadhoo Island, (Glowing beach)
वाधू द्वीप, हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिम पर स्थित है। यह प्रकृति का एक अनोखा द्वीप है, जो सुंदर समुद्र तटों और प्रतिष्ठित परिदृश्य को देखने के लिए आकर्षित करता है। यहां एक समुद्र तट है जो प्राकृतिक रूप से रात में चमकता है, जिसे बायोल्यूमिनेसिसेंस कहा जाता है, जिसमें कई समुद्री जानवर हैं जो प्रकाश पैदा करने की क्रिया करते हैं। इसके अलावा, समुद्र विशाल, रहस्यमय और अज्ञात प्राणियों से भरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि वाधू द्वीप में उत्पन्न प्रकाश इन जीवों के कारण होता है, जो सबसे जादुई तरीके से समुद्र तट को रोशन करते हैं। यह पूरी तरह से एक मंत्रमुग्ध कर देेेने वाली घटना है जिसके लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं और नवविवाहित भी अपने हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं। यहां स्कूबा, डाइविंग, योगा, तैरना, कयाकिंग और सितारों के समुद्र के पास कैंडललाइट डिनर का सुविधाएं उपलब्ध है।
सन द्वीप – Maldives Tourist Places in Hindi Sun Island
सन आइलैंड, मालदीव के साउथ एरी एटोल में स्थित है, जो मालदीव में देखने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। यहां की भव्य हरियाली, सुगंधित उष्णकटिबंधीय फूलों और आश्चर्यजनक सुसज्जित समुद्र तटों से यह स्थान पर्यटकों को यहां आने के लिए प्रेरित करता है। यह द्वीप अपने शानदार रिसॉर्ट्स, चमचमाते नीले पानी और तेजतर्रार तटों के साथ छुट्टियों के लिए आनंद और सुखद का एहसास दिलाता है। अपनी अविश्वसनीय सुंदरता और शांति के कारण, यह स्थान हनीमून के लिए अच्छे स्थलों में गिना जाता है। सन आइलैंड के प्रमुख आकर्षणों में स्नॉर्कलिंग, विंडसर्फिंग, डाइविंग और विश्व स्तरीय स्पा रिट्रीट शामिल हैं।
मामिगिली द्वीप – Maamigili Island
मामिगिली द्वीप, मालदीव के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह रा एटोल के बसे हुए द्वीपों में से एक है और राजधानी माले से 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। ये द्वीप इतनी प्राकृतिक सुंदरता से घिरे हुए हैं कि जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इस द्वीप की यात्रा करने में परम आनंद मिलता है। मामिगिली द्वीप पर ठहरने के लिए लोमा रिज़ॉर्ट मुख्य स्थानों में से एक है, जो ठहरने को आकर्षक बनाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान करता है। यहां एक संग्रहालय है जो रिसॉर्ट का एक हिस्सा है। यह स्थान प्राचीन स्नानागार और कुओं के साथ स्थानीय कला जैसे ऐतिहासिक कलाकृतियों के संग्रह के लिए भी व्यापक रूप से लोकप्रिय है। इसके अलावा, यहां निजी नौका भ्रमण और अन्य द्वीपों को घुमने की उपलब्धि कराने के लिए इस द्वीप की यात्रा को पूरी तरह से इसके लायक बनाती है।
कंडोल्हू – Kandolhu
कंडोल्हू मालदीव एक फेमस हनीमून प्लेस है। यहां का परिवेश बहत ही शांत और रोमांटिक है और समूद्री दृश्य तथा सूर्यास्त भी बहत ही सुंदर है। यहां के सभी विला (Villa) बहत उत्कृष्ट और विशिष्ट डिजाइनों के साथ सजाया गया है और द्वीप में समुद्री समृद्ध हाउस रीफ है, जहां से आप सीधे किनारे से स्नोर्कल कर सकते हैं, और अपने वाइन चिलर या समुद्र तट तक सीधी पहुंच के साथ, यह आपको गोपनीयता भी प्रदान करता है।
रंगाली द्वीप – Maldives in Hindi Rangali Island
रंगाली द्वीप में, आप परिवार के साथ स्नोर्कलिंग और ड्राइविंग के साथ-साथ द्वीप बोटिंग, मछली पकड़ना, डॉल्फिन देखना और बहुत कुछ कर सकते हैं। हिल्टन होटल समूह में, रंगाली द्वीप में कॉनराड मालदीव परिवार के साथ छुट्टी पर रहने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। द्वीप के रिसॉर्ट में एक किड्स क्लब बच्चों के लिए है, जहां इन्फिनिटी स्विमिंग पूल, स्पा और इनडोर खेल प्रदान किए जाते हैं।
वेलासारू द्वीप – Maldives in Hindi Velassaru Island
वेलासारू द्वीप मालदीव के एक सुंदर और पसंदीदा रिसॉर्ट्स में से एक है। यह जगह ग्लैमर और रोमांस के लिए बेस्ट है। यहां स्पीडवोट जेटी कि सुविधाएं हैं, जो कि आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगा। इस द्वीप में हिप हैंगआउट स्पेस जैसे कि मिनिमलिस्टिक और मूड-लाइटेड फेन बार, इसके बीन बैग, झूला और ओवरवाटर चिल बार है, जो कि मनोरंजन के लिए है। यहां के सूर्यास्त भी बहत सुंदर है, और रोमांटिक मूड़ बनाने के लिए, समूद्र तट के रेस्तरां रेत पर एक मोमबत्ती रात के खाने के लिए प्लान जरूर करें।
कागी स्पा द्वीप – Kagi Spa Island
कागी, एक स्पा द्वीप है, जो कि मालदीव तथा दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। ये पानी के ऊपर एक गोलाकार बानी स्पा रिसॉर्ट के रूप में स्थित है। यहां शरीर को आकर्षक दिखाने के लिए और दिमाग को शांत रखने के लिए बहत सारे सुख सुविधाएं उपलब्ध है, और मांसपेशियों को पिघलाने वाली मालिश और सुखदायक फेशियल प्राप्त भी कर सकते हैं। यहां योग कक्ष भी है जहाँ पर ध्वनि चिकित्सा किया जाता है, और अपने शरीर को अच्छे व्यंजनों के साथ शांतिपूर्ण वातावरण से भरने के लिए एक स्पा कॉर्नर भी है।
रीठी फारु – Reethi Faru
छुट्टी मनाने के लिए मालदीव में रीठी फारु बहत ही अच्छा जगह माना जाता है। यहां पानी पर अपना समय बीताने के लिए फ्लाईबोर्डिंग, पतंग सर्फिंग और कटमरैन नौकायन का मजा ले सकते हैं। या रीफ शार्क और कछुओं को देखने का मौका पाने के लिए डुबकी लगाना सीखें। खेलने के लिए बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस आउटडोर गेम्स उपलब्ध है।
हलवेली द्वीप – Maldives Tourism Halaveli Islands in Hindi
यहां हलवेली में, चारों तरफ पानी और मनोरंजन के साथ बहत आनंद मेहसूस होता है। परिवार के साथ आने से वापस घर लौटने को मन नहीं करेगा।द्वीप में कॉन्स्टेंस हलवेली रिज़ॉर्ट है, जो लगभग 52 वाटर विला हैं और एक कमरे में उपग्रह टेलीविजन और एक आईमैक है, वहां बच्चे अपने पसंदीदा चैनलों के कार्यक्रम देख सकते हैं, और बच्चों के लिए एक किड्स क्लब भी है। पैडल बोट और स्विमिंग पूल का भी मजा ले सकते हैं। यहां जाहज़ रेस्तरां और बार है, जो शाम को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन व्यंजन और पानीय पेश करते हैं।
नियमा प्राइवेट द्वीप – Niyama Private Islands
मालदीव के नियामा प्राइवेट आइलैंड् एक पारिवारिक मनोरंजन स्थल है। इसको आसान बनाने के लिए चिल और प्ले, दो क्षेत्र में विभाजित किया गया है। बच्चे चाहे किसी भी उम्र के हो, सभी को यह जगह बहत पसंद आएगी। एक हिस्सा में शानदार बच्चों के क्लबों में से एक में डॉल्फ़िन-स्पॉटिंग और दूसरे हिस्से में मास्टर शेफ कुकिंग क्लासेस होता है। इन्फिनिटी पूल में बच्चों के लिए एक क्षेत्र है, विला में प्लंज पूल और स्पा है, जिसमें सिर्फ बच्चों के लिए उपचार है।
व्हेल पनडुब्बी – Whale Submarine
यह मालदीव के राजधानी माले में है। पानी के अंदर जीवों के बारे में अनुभव कराने के लिए यह सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यह पनडुब्बी आपको पानी के भीतर 45 मिनट के लिए ले जाएंगे, जहां आपको रंग-बिरंगे मूंगे और खूबसूरत समुद्री प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां कुछ प्रजातियां देखने को मिलती है, वे हैं रीफ फिश, ब्लू या पीली स्ट्राइप्ड स्नैपर, येलो बॉक्स फिश, लायनफिश और टर्टल।
बियाधू द्वीप – Biyadhoo Island
दक्षिण माले एटोल में, बियाधू एक रमणीय स्थान है। यहां विश्व स्तरीय PADI डाइव स्कूल और विशेषज्ञ प्रशिक्षण केन्द्र है। द्वीप में अलग-अलग प्रकार के बिंदुओं जैसे स्थान है। एक शानदार हाउस रीफ है, जो रीफ शार्क और कछुओं के साथ स्नोर्कल का मजे ले सकते हैं। बियाधू भी एक पसंदीदा अंडरवाटर में से एक है। यहां बियाधू में मंटा पॉइंट नाम का एक स्थान है,जो स्वच्छ मछलियों की कॉलोनियों द्वारा साफ की जा रही मंटा किरणों को देख सकते हैं, और माया थिला, जहां सफेद-टिप शार्क और मायावी गिटार शार्क दिखने को मिलता है।
कुरमाथी मालदीव – Maldives Tourist Places in Hindi Kuramathi
विश्राम के साथ रोमांच के लिए कुरमाथी मालदीव में सबसे अच्छे सुविधाएं प्रदान करती है। यहां समुद्र के किनारे के अनंत पूल, जोड़ों के उपचार के लिए सुखद स्पा व्यवस्था और पानी के मंडप के साथ बहत सारे सुख सुविधाएं उपलब्ध है। बच्चों के लिए क्लब, डाइविंग स्कूल, वाटरस्पोर्ट्स और गाइडेड स्नॉर्कलिंग सफ़ारी वाला एक ईको सेंटर भी है। 360 विला में बगीचे और समुद्र तट से लेकर लैगून के ऊपर स्थित ओवरवाटर विला शामिल हैं। रात बिताने के लिए सानदार बेडरूम है, जिसके अपने व्यक्तिगत प्रवेश द्वार है और यहां 12 अलग अलग रेस्तरां है, जिसमें बहत सारे स्वादिष्ट भोजन मिलता है।
माफ़ुशिवारु द्वीप – Maafushivaru Maldives in Hindi
माफ़ुशिवारु मालदीव का एक छोटा सा द्वीप है। यह बहत दिनों से बंद पड़ा था। पर अब एक नए रूप के साथ फिर से इस्को खोल दिया गया है। यह अपनी विश्व स्तरीय सेवा और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है। इसमें स्नॉर्कलिंग के लिए एक भव्य हाउस रीफ, एक आकर्षक ओवरवाटर रेस्तरां और समुद्र तट पर एक इन्फिनिटी पूल है। विला को चमकीले सफेद स्वरों और रंगों के छींटे के साथ आश्चर्यजनक रूप से सजाया गया है जो बाहर के ब्लूज़ को अंदर लाते हैं।
फिनोल्हु मालदीव – Finolhu Maldives in Hindi
फिनोल्डु तट अपनी सफेद रेत के लिए जाना जाता है। यहां अल्ट्रा-कूल फ़िनोल्हू में सफेद रेत का सबसे लंबा तट है। यहां वीडब्ल्यू कैंपर पाएंगे, और ‘बीच बबल’ तम्बू जहां सैंडबैंक पर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। और समुद्र तट सिनेमा है, जो रेत के छोटे से हिस्सों पर स्तिथ हैं।
मालदीव का स्थानीय भोजन – Local food in Maldives in Hindi
मालदीव का भोजन अपने पड़ोसी देश श्रीलंका और भारत के व्यंजन का मिलन है, और स्टार्चजापानी टेपपानाकी, बढ़िया इतालवी व्यंजन, भारत और थाईलैंड के मसालेदार स्वाद, पारंपरिक चीनी और बढ़िया अपस्केल भोजन मिलता है। यहां के पारंपरिक व्यंजनों में तीन मुख्य सामग्री शामिल हैं, यथा – मछली, नारियल (आलू, चावल और डबल रोटी में पाया जाने वाला श्वेत पदार्थ) कलफ़, माँड। समुद्री भोजन यहां एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
यहां के व्यंजनों में हल्का तीखापन और नाजुक मिठास होती है, जो खाने में बहत लाजवाब होती है, और यहां पर्यटकों, शाकाहारियों तथा मांसाहारियों के लिए बहत सारे स्वादिष्ट भोजन मिलता है। मालदीव में नारियल कई व्यंजनों का एक प्रमुख हिस्सा है और दूध के रूप में या नारियल के तेल के रूप में परोसा जाता है जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों को डीप फ्राई करने के लिए किया जाता है। पसंदीदा मछलियों में स्किपजैक टूना, लिटिल ट्यूनी, येलोफिन टूना, फ्रिगेट टूना, बिगआई स्कैड, वाहू और माही-माही शामिल हैं।
मालदीव के लिए वीजा प्रक्रिया – Visa Process for Maldives in Hindi
मालदीव सरकार देश में आने वाले विदेशी नागरिकों को आगमन पर तीन अलग अलग प्रकार के वीजा जारी करती है। यह इस प्रकार हैं टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा और फैमिली/फ्रेंड विजिट वीजा। जो 30 दिनों की अवधि के लिए वैध होता है। पर्यटक वीजा पर अनुरोध करने पर विदेशी पर्यटकों को और 60 दिनों का विस्तार मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आवेदन पर्यटक वीजा समाप्त होने से कम से कम 2 दिन पहले जमा करना होगा।
मालदीव में कहाँ ठहरें – Where to Stay in Maldives in Hindi
मालदीव के किसी भी शहरों में ठहरने के लिए अच्छे सुबिधायें उपलब्ध है। मालदीव के विभिन्न जगहों में होटल और अन्य कई सुबिधायें उपलब्ध है अगर आप मालदीव के अलग अलग जगहों का यात्रा करते हैं तो आप अपने हिसाब से होटल का चुनाब कर सकते हैं।
मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Maldives in Hindi
मालदीव कैसे पहंचे – How to reach Maldives in Hindi
मालदीव के लिए कोई रेलवे मार्ग नहीं है, और सड़क मार्ग से बहुत दूर जाना भी संभव नहीं है। क्यूंकि यह द्वीपसमूह का देश होने के कारण, केवल हवाई मार्ग से ही मालदीव पहुँचा जा सकता है, और संपर्क केवल हवाई और नाव के माध्यम से होता है। यहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों उड़ानों का सुविधाएं हैं।
Frequently Asked Questions About Maldives In Hindi
Q.1 मालदीव कहाँ पर स्थित है ?
A – मालदीव भारत के दक्षिण में तथा हिंद महासागर में है।
Q.2 मालदीप का राजधानी का नाम क्या है ?
A – मालदीप का राजधानी का नाम माले है। मालदीप का नाम राजधानी के नाम से लिया गया है। मालदीप का अर्थ माले के द्वीप।
Q.3 मालदीप का जनसंख्या कितना है?
A – मालदीप का जनसंख्या 551856 है।
Q.4 मालदीप मैं कोन कोन सी भाषा का प्रचलित होती है ?
A – मालदीप मैं अरबी, फारसी, पर्तगाली, हिंदुस्तानी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा का प्रचलित होती है ।
Q.5 मालदीप मैं कौन सी मुद्रा का प्रचलित होता है ?
A – मालदीप का मुद्रा मालदीप रुपया (मालदीव का 1 मुद्रा भारत के 4.80 रुपिया है)
Q.6 मालदीप कितना वर्ग किलोमीटर पर फैला हुआ है ?
A – मालदीप 298 वर्ग किलोमीटर पर फेला हुआ है ।
Q.7 मालदीप में प्रसिद्ध क्या है ?
A – मालदीप मैं खूबसूरत पर्यटन स्थल घुमने के लिए सबसे अधिक आकर्षण ओर प्रसिद्ध है।
2 thoughts on “मालदीव के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के बारे में पूरी जानकारी – Maldives in Hindi”