मथुरा में घूमने के लिए 10 सबसे प्रसिद्ध जगह – Mathura Tourist Places in Hindi

Mathura me Ghumne ki Jagah :मथुरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत शहरों में से एक है जो उत्तर प्रदेश में स्तिथ है। मंदिरों की नगरी के नाम से जाना जाने वाले मथुरा भारत का एक महतपूर्ण तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल भी है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान मथुरा भारत का एक प्राचीन शहर है जो हिन्दू धर्म के कई पवित्र मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों के लिए दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। मथुरा पवित्र यमुना नदी के तट पर स्तिथ है और 25 घाटों से युक्त है। यहाँ की जाने वाली शाम की आरती और नदी के पानी पर तैरते फूलों के साथ लाखों दीये एक अपूर्व दृश्य साथ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

देश के सात पवित्रों शहरों में से एक माना जाने वाला मथुरा अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ पर्यटकों एक अलौकिक अनुभव प्रदान करता है। यह शहर मुख्य रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित कई प्राचीन और आधुनिक मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह शहर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान होने के कारण अधिकांश मंदिर उनके जीवन की विभिन्न घटनाओं को दर्शाते हुए पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अकसर अपनी ओर आकर्षित करता है। भले ही यह शहर मुख्य रूप से भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह बौद्ध और जैन धर्म लोगों के लिए भी एक पवित्र स्थल है। शहर में मनाए जाने वाले त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। जन्माष्टमी, दिवाली और होली यहाँ बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।

सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। प्राचीन मंदिरों, धार्मिक सरंचनाओं, शानदार ऐतिहासिक स्मारकों ओर शांत घाटों का एक आकर्षक वातावरण मथुरा को  एक वास्तविक सुंदरता प्रदान करता है। यह शहर भारतीय पर्यटकों को लिए हमेशा एक आकर्षणों का केंद्र रहा है। इसलिए हर साल बड़ी तादाद में पर्यटक इस धार्मिक शहर की यात्रा करते हैं। इस शहर में कई खूबसूरत मंदिरों ओर मठों मौजूद हैं जो आध्यात्मिक, धार्मिक और शांति का एहसास दिलाते हैं। इसीलिए मथुरा पुरे भारत में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक रूप में विशेष रूप से जाना जाता है। अगर आप भी धार्मिक और आध्यात्मिक एहसास में खो जाना चाहते हैं या फिर प्राचीन मंदिरों और मठों के साथ साथ शांति में कुछ समय डुब जाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से मथुरा आप के सबसे बहेतरीन स्थान हो सकता है। उम्मीद है mapofholiday की इस लेख को आप भरपूर Share or Like करेंगे। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धनयबाद।

Mathura me Ghumne ki Jagah

ओर पढ़े : महाराष्ट्र में घूमने के लिए 18 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Table Contents

मथुरा में घूमने की जगह श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर –  Mathura me Ghumne ki Jagah  Shri Krishna Janmabhoomi Temple

Mathura me Ghumne ki Jagah

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जिसे कटरा केशव देव के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान श्री कृष्ण का वास्तविक जन्मस्थान स्थान है। यह मथुरा में सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और मथुरा में सबसे पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है की यह स्थल राजा कंस का महल तथा कारागार था और भगवान श्री कृष्ण का जन्म यहीं हुआ था। मंदिर का निर्माण कारागार के आसपास किया गया है, जहाँ माना जाता है की देवकी ने लगभग 5000 साल पहले जन्म दिया था। इतिहास के अनुसार मंदिर को कई बार नष्ट कर दिया गया और फिर से वनवाया गया। आज यह न केवल मथुरा में वल्कि पुरे भारत में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है और बड़ी तादाद में तीर्थ यात्री और पर्यटकों यहाँ आशिर्बाद लेने और पूजा करने के लिए आते हैं। विशेष रूप से यह स्थान त्यहार के दौरान उत्सव और समारोह में जगमगाता है। जन्माष्टमी के दौरान इस मंदिर में लाखों भक्तों के भीड़ उमड़ती है और होली और दीवाली भी यहाँ बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।

मथुरा में घूमने की जगह द्वारकाधीश मंदिर – Mathura me Ghumne ki Jagah Dwarkadhish Temple

Mathura me Ghumne ki Jagah

यमुना नदी के निकट स्तिथ द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान द्वारकाधीश को समर्पित है जो भगवान कृष्ण के एक रूप हैं। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। 200 साल पुराने यह मंदिर शहर के अन्य मंदिरों से विल्कुल भिन्न है क्‍योंकि यहाँ भगवान कृष्ण की चमकदार काले संगमरमर की भव्य मूर्ति को द्वारकाधीश के रूप में दर्शाया गया है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों के संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। विभिन्न त्योहारों के दौरान मंदिर को अच्छी तरह से सजाया जाता है जो एक अलोकिक नजारा प्रदान करता है और हजारों पर्यटक को आकर्षित करता है।

मथुरा में दर्शनीय स्थल कंस किला – Mathura Tourist Places in Hindi Kans Qila

Kans Qila, mathura

यमुना नदी के तट पर स्तिथ कंस किला एक प्राचीन किला है जो मथुरा में घूमने और देखने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। कंस किला का नाम भगवान कृष्ण के मामा के नाम पर रखा गया है जिसे जयपुर के राजा मानसिंह प्रथम ने बनवाया था। यह किला हिंदू और इस्लामी स्थापत्य शैली की एक अद्भुत मिश्रण है और शहर में आने बाले पर्यटकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण है। भले ही यह आज जीर्ण शीर्ण अवस्था में है लेकिन यह किला देश भर के इतिहास के जानकारों और वास्तुकला प्रेमियों को अक्सर आकर्षित करता है।

मथुरा में लोकप्रिय जगह जमा मस्जिद – Tourist Places in Mathura in Hindi Jama Masjid

मथुरा की जमा मस्जिद एक प्रसिद्ध  ऐतिहासिक स्थल है जिसका निर्माण वर्ष 1661 में अब्द-उन-नबी खान द्वारा किया गया था जो औरंगजेब का तत्कालीन गवर्नर था। यह मस्जिद मथुरा में घूमने के लिए एक लोकप्रिय जगह है और हर दिन सैकड़ों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। मस्जिद चार मीनारों से सुशोभित है जो अपनी मत्रमुग्ध कर देने वाली वास्तुकला के साथ मिलकर इस सरंचना को देखने लायक बनती ही।

मथुरा का प्रमुख धार्मिक स्थल विश्राम घाट – Mathura ka Pramukh Dharmik Sthal Vishram Ghat 

Vishram Ghat , mathura

यमुना नदी के तट पर स्तिथ विश्राम घाट मथुरा में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। यह घाट हिन्दू पौराणिक कथाओं में एक विशेष महत्व रखता है। माना जाता है की भगवान श्रीकृष्ण ने उनके मामा कंस को मरने के बाद इसी स्थान पर विश्राम किये थे। इसलिए यह स्थान मथुरा में सबसे पूजनीय और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह घाट सुंदर मंदिरों से सुसज्जित है जो एक आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण नदी में तैरते हजारों छोटे छोटे दीयों हैं जिन्हें शाम के समय आरती के दौरान देखा जा सकता है। यह स्थान अपने आप में ही एक अद्भुत है और यहाँ नाव की सवारी भी किया जा सकता है।

मथुरा का प्रसिद्ध मंदिर गीता मंदिर – Mathura Tourist Places in Hindi Gita Temple

मथुरा में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक गीता मंदिर मुथरा के बाहरी इलाके में स्थित है जो  बिड़ला मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है जहाँ साल भर भक्तों और पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यह मंदिर भगवान लक्ष्मी और नारायण को समर्पित है जो इस मंदिर का प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर अपनी भव्य नक्कासी तथा प्राचीन कथाओं क आधार पर बने चित्र के लिए दर्शनीय है। मंदिर का मुख्य आकर्षण गीता स्तम्भ है जिसमें सभी भगवद गीता सचित्र हैं और उस पर खुदा हुआ है। यह मथुरा में देखने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

मथुरा में घूमने की जगह गोवर्धन हिल – Mathura me Ghumne ki Jagah Govardhan Hill

Govardhan Hill, Mathura

गोवर्धन हिल मथुरा में एक पवित्र तीर्थ स्थल है जिसे गिरि राज के नाम से जाना जाता है। वृंदावन के पास स्थित यह पहाड़ी देश भर के हिंदुओं के लिए बहुत आध्यात्मिक महत्व रखती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान कृष्ण ने अपने गांव और लोगों को लगातार बारिश और आंधी से बचाने के लिए इस विशाल पहाड़ी को सिर्फ एक उंगली पर उठा लिया था। इसलिए इस पहाड़ को मथुरा में सबसे पवित्र माना जाता है। धार्मिक महत्व के अलावा यह पहाड़ आसपास के क्षेत्रों के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है और शांति चाहने वालों लोगों के लिए एक आदर्श जगह है।

मथुरा में घूमने की जगह प्रेम मंदिर – Mathura me Ghumne ki Jagah Prem Mandir

मथुरा में प्रेम मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक आकर्षक और लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर में राधा कृष्ण और राम सीता की पूजा की जाती है। मंदिर की शानदार दीवार पेंटिंग पर्यटकों को मंदिर की ओर आकर्षित करती है। प्रेम मंदिर रात में खूबसूरत दिखता है जब पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर 125 फीट ऊँचा है और भगवान कृष्ण की विस्तृत नक्काशी और मूर्तियों से सुशोभित है जो उनकी जीवन से जुड़े विभिन्न दिलचस्प घटनाओं को दर्शाते हैं।

मथुरा में घूमने की जगह मथुरा संग्रहालय – Mathura me Ghumne ki Jagah Mathura Museum

मथुरा संग्रहालय मथुरा में घूमने के लिए ओर एक शीर्ष पर्यटक आकर्षण है। मथुरा संग्रहालय को पहले कर्जन संग्रहालय के रूप में जाना जाता था। यह संग्रहालय पिछले युगों से कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक निष्कर्षों को प्रदर्शित करता है जो उस समय के दौरान लोगों की जीवन शैली और संस्कृति को प्रकट करते हैं। संग्रहालय में चित्रों, मिट्टी के बर्तनों, कलाकृतियों, सोने और चांदी के सिक्कों और बहुत कुछ का विशाल संग्रह भी है। संग्रहालय के महत्व के कारण भारत सरकार द्वारा जारी किए गए डाक टिकटों पर भी छवि दिखाई दी है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह संग्रहालय अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला के लिए काफी लोकप्रिय है ओर मथुरा में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

मथुरा में धार्मिक स्थल कुसुम सरोवर – Mathura me Dhramik Sthal Kusum Sarovar

कुसुम सरोवर एक विशाल तालाब है जो गोवर्धन और राधा कुंड के बीच स्थित है। यह सरोवर मथुरा में एक पवित्र जलाशय है जो चारों तरफ से सीढ़ियों से घिरा ओर 450 लंबा और 60 फीट गहरा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वह स्थान है जहाँ भगवान कृष्ण अपनी प्यारी राधा से मिलने के लिए आते थे। इसलिए यह हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। शांत वातावरण और आसपास का सुंदर नजारा, साथ ही तालाब की आसपास कई मंदिरों इस जगह की आकर्षणों को ओर भी बढ़ा देती है। 

मथुरा का स्थानीय भोजन – Mathura Famous Food in Hindi

भारत के सबसे प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थलों में से एक मथुरा पुरे बर्ष पर्यटकों से भरा रहता है। यह स्थान जितना अपनी मंदिरों के लिए जाना जाता उतना ही स्वादिस्ट भोजन के लिए भी लोकप्रिय है। खाने के शौकीन लोगों के लिए यहाँ हर प्रकार का भोजन उपलब्ध है। यहाँ बहुत सारे रेस्तरां हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के साथ साथ राजस्थान का सबसे बहेतरीन भोजन प्रदान करता है। शुद्ध शाकाहारियों के लिए यह शहर एक आदर्श जगह है। इस शहर में अनगिनत रेस्तरां हैं जहां सभी प्रकार का भोजन आसानी से मिलता है। इसके अलावा यहाँ विभिन्न चटपटा भोजन के कई सड़क किनारे स्टॉल भी हैं। यहाँ का प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों में मथुरा पेड़ा, दुबकी वाले आलू, घेवर, कचौरी, जलेबी और रास मलाई अदि विभिन्न स्वादिस्ट व्यंजनों हैं।

मथुरा घूमने के लिए सही समय –  Best Time to Visit in Mathura in Hindi

मथुरा पुरे बर्ष में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है, लेकिन मथुरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है जो सर्दियों का मौसम होता है। इन महीनों में मौसम ठंडा रहता है जो घूमने के लिए विल्कुल आदर्श होता है। गर्मियों के मौसम के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहंच जाता है जो घूमने के लिए सही नहीं है। मथुरा में बारिश का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है और यहाँ भरी बारिस होती है। तापमान दिन में 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और रात में 25 डिग्री तक रहता है।

मथुरा कैसे पहंचे – How to Reach Mathura in Hindi

वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा आगरा का खेरिया हवाई अड्डा है जो मथुरा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा दिल्ली सहित भारत के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग – By Train : मथुरा जंक्शन मथुरा का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ और आगरा सहित भारत के कई  प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग – By Road : मथुरा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के साथ साथ आसपास के राज्य से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से बसें उपलब्ध हैं।


ओर पढ़े : 

Leave a Comment