मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल – Meghalaya Tourism in Hindi

Meghalaya Tourism in Hindi: मेघालय पूर्वत्तर भारत  का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अधिक बर्षा के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। मेघालय की राजधानी शिलांग  है जिसे पूर्व का स्कॉटलैंड (Scotland of the East) भी कहा जाता है। यह राज्य अपनी भव्य झरनों, घने जंगलों, हरे भरे पहाड़ों, शांत नदियों और आकर्षक परिदृश्य के लिए भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। मेघालय शब्द का अर्थ  है बादलों के निवास स्थान  (Home of Cloud)। इस राज्य का नाम मेघालय इसीलिए  है क्यों कि यहाँ साल भर भीषण बारिस होता रहता है। शांत और स्वच्छ वातावरण इस जगह की सबसे बड़ी विशेषता है।  यहाँ के प्रकृति जितना सुन्दर है उतना ही यहाँ के खानपान भी बहुत ही लाजवाब है। पुरे मेघालय में विभिन्न जाती के लोग रहते हैं और इनमे से आदिबासीऔं के संख्या अधिक होता है। यह लोग भोजन में साकाहारी और मांसाहारी के अलग अलग प्रकार के बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाते हैं।

पर्यटकों के दृष्टिकोण से मेघालय की स्थान हमेशा से ही सबसे ऊपर रहा है। इसीलिए यह भारत वल्कि पुरे दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जगहों में से एक माना जाता है। मेघालय  कुदरत की एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है जहाँ आपको सुखद अनुभव के साथ एक अलग दुनिया का एहसास भी करती है। दूर दूर तक फैले हरे भरे पहाड़ और शांत नदियों के अलावा समृद्ध वनस्पतियां और जीवों के विविधता लगभग हर सैलानिओं को आकर्षित होने में मजबूर करता है। मेघालय राज्य ना केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता है वल्कि यह प्रकृति का एक जादुई जगह है जहाँ आपको हर कदम पर आश्चर्यचकित कर देने वाला अनुभब भी प्रदान कराती है। यही कारण है की पुरे भारत में मेघालय को पर्यटकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और हर साल बड़ी तादात में सैलानी  इस जगह की  दौरा जर्रूर करते हैं।

राजधानी : शिलांग 

जनसंख्या : 34.4 Lakhs

भाषाएँ : खासी, गारो, अंग्रेजी 

जलवायु : शिलांग ग्रीष्मकाल 25 डिग्री से 15 डिग्री और शीतकाल 16 डिग्री से 4 डिग्री 

मानसून : जून से सितंबर

सभी को मेरा नमस्कार है में Uttam Kumar आशा करता हूँ आप सभी बिलकुल बढ़िया होंगे। मेघालय भारत एक सुन्दर राज्य में से एक है। यहाँ आप को कुदरत की शनदार झलक देकने को मिलती है। लहरदार नदियों, खूबसूरत झीलों और शांत पहाड़ों में बादलों के गतिबिधियाँ अत्यंत मनहोर दृश्य प्रस्तुत करता है यही नहीं यहाँ स्तिथ अन्य कई पर्यटन आकर्षण है जो सैलानिओं को बेहद रोमांचित करता है। प्रकृति की गोद में बसा मेघालय उन लोगों के लिए है जो प्रकृति से भरपूर प्रेम करते हैं। यदि आप एक ऐसी जगहों के तलाश कर रहे हैं जहाँ आपको सुखद मौसम के अलावा पूर्ण शांति का एहेसास हो तो निश्चित रूपसे मेघालय आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है जहाँ आप प्रकृति की एक सुन्दर रूप से रूबरू हो सकते हैं।

Meghalaya Tourism in Hindi

Table Contents

और पढ़े : सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल

Meghalaya Tourism in Hindi Shillong – मेघालय की प्रमुख पर्यटन स्थल शिलांग

शिलांग मेघालय की एक सुंदर और शांत पहाड़ी शहर है  जिसे पूर्व की स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर बसा सिलोंग अपनी अविश्वसनीय खूबसूरती से पुरे दुनिया की पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। शिलांग मेघालय की राजधानी होने के अलावा  प्रमुख शहरों भी है जो अपनी अनूठी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का एक आदर्श मिश्रण है। यहाँ की हरी भरी घाटियां, खूबसूरत वातावरण, शांत झीलों , विशाल बादलों के आसमान, भव्य पर्वत श्रृंखला, मनोहारी मैदान और परंपरागत संस्कृति पर्यटकों को सम्मोहित कर देता है। शिलांग में घूमने  के लिए कई प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण है जिसे सैलानिओं के द्वारा बिशेष रूपसे पसंद किया जाता है।

Meghalaya Tourism in Hindi, Shillong

Meghalaya Tourism in Hindi Elephant Falls – मेघालय पर्यटन स्थल एलीफैंट जलप्रपात

मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफैंट जलप्रपात प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है। यह झरना काफी लुभाबना दृश्य पेश करता है जिसकी  खूबसूरती  देख कर पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकेंगे। अंग्रेजों ने इस झरने का नाम एलीफैंट झरना इसीलिए दिया क्यों कि यहाँ एक चट्टान  बिलकुल हाती जैसा दिखाई पड़ती है। हरे भरे जंगल के बिच स्तिथ यह झरना शिलांग में सबसे आकर्षक झरनों में से एक है और पर्यटकों के लिए एक शनदार जगह है।

Meghalaya Tourism in Hindi, Elephant Falls

Umiam Lake in Hindi – मेघालय में घूमने के लिए जगह उमियम लेक

शिलांग की उत्तर में 15 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ उमियम झील एक मानव निर्मित झील है जो हरी भरी पूर्व खासी पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस झील की शानदार दृश्य पर्यटकों काफी आकर्षक लगता है। हरी भरी पहाड़ियों के बिच स्थित यह झील सबसे मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है साथ ही पर्यटक झील में लंबी नाव की सवारी भी कर सकते हैं। मेघालय में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

Umiam Lake in Hindi, Meghalaya

Meghalaya Tourism in Hindi Cherrapunji – मेघालय की सबसे प्रसिद्ध जगह चेरापूंजी

चेरापूंजी मेघालय के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है जो शिलांग से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, खूबसूरत झरनों और हरे भरे पहाड़ों के लिए काफी प्रसिद्ध है। चेरापूंजी को पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक माना जाता है क्यों कि यहाँ वर्ष के दौरान सबसे अधिक वर्षा होती है। आसपास की हरियाली और सुखद जलवायु  के अलावा यह स्थान समृद्ध वनस्पतियों और रहस्यमयी गुफाओं के लिए बिशेष रूपसे लोकप्रिय है।

Meghalaya Tourism in Hindi, Cherrapunji

Nohkalikai Waterfall – मेघालय की सबसे खूबसूरत नोहकलिकाई जलप्रपात

चेरापूंजी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नोहकलिकाई जलप्रपात दुनिया में चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। हरे भरे पहाड़ों के बिच स्तिथ यह झरना वास्तव में अद्भुत दृश्य पेश करता है। लगभग 340 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नोहकलिकाई जलप्रपात दुनिया का सबसे आकर्षक  झरनों में से एक है और चेरापूंजी में घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान हो सकता है। खूबसूरत हरियाली से घिरा नोहकलिकाई जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है साथ ही  फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार जगह है।

Nohkalikai Waterfall, Meghalaya

Meghalaya Tourism in Hindi Mawsynram – मेघालय पर्यटन स्थल मौसिनराम

मौसिनराम मेघालय का एक  खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह स्थान  भारत में सबसे अधिक बर्षा के लिए जाना जाता है और लगभग साल भर बर्षा होती है। मेघालय की राजधानी शिलांग से इसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यह मेघालय में स्तिथ एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत शहर है जिसे दुनिया की सबसे नम जगह माना जाता है। मौसिनराम अपनी भीषण बर्षा के अलावा हरी भरी वनस्पतियों, खूबसूरत झरनों और रंगीन ऑर्किड के लिए भी जाना जाता है।  प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मौसिनराम बास्तव में एक अद्भुत जगह है जहाँ पर्यटक बादलों के खूबसूरत परिदृश्य के अलावा ठंडी जलवायु का शानदार अनुभव का आनंद उठा सकते हैं।

Mawsynram, Meghalaya

Double Decker Living Root Bridge in Hindi Meghalaya – मेघालय में देखने लायक जगह डबल डेकर रुट ब्रिज

चेरापूंजी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ डबल डेकर रुट ब्रिज मेघालय की सबसे प्रमुख आकर्षण में से एक है। यह पूल रबर के पेड़ की जड़ों से बना एक मशहूर पूल है जिसे खासी जनजाति के लोगों के द्वारा बनाई गई है। इस पूल की लंबाई 3 किलोमीटर और ऊंचाई 2400 फीट है। मेघालय में आने वाले सभी पर्यटकों का यह सबसे पसंदिता जगह रहा है।

Living Root Bridge in Hindi Meghalaya

Tourist Places in Meghalaya in Hindi Mawsmai Cave – मेघालय के दर्शनीय स्थल मावसई गुफा

मावसई गुफा मेघालय की सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक गुफों में से एक है। यह रहस्यमयी गुफा जयंतिया पहाड़ियों में स्थित चूना पत्थर  की गुफा हैं और लगभग 150 मीटर लम्बी है। चेररापुंजी से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह गुफा  घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।

Tourist Places in Meghalaya in Hindi Mawsmai Cave

Mawlynnong Village – मेघालय की लोकप्रिय पर्यटन स्थल मावलिननॉन्ग गांव

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मावलिननॉन्ग पूर्व खासी जिल में स्तिथ एक खूबसूरत गांव है जो मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। मेघालय में स्तिथ इस गांव को भगवान का अपना बगीचा (Gods Won Garden) भी कहा जाता है। यह एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव के रूप में भी प्रसिद्ध है और मेघालय में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। 2003 में मेघलिया की इस खूबसूरत  गांव ने  एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का खिताब अपने नाम किया था। भव्य झरनों, स्वच्छ वातावरण और घने जंगलों के बिच बसा यह  गांव मेघालय में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। 

Mawlynnong Village, Meghalaya

Balpakram National Park in Hindi – मेघालय टूरिज्म में बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान

समुद्र तल से लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान मेघालय का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यह राष्ट्रीय उद्यान हरी भरी दक्षिण गारो पहाड़ियों में  स्तिथ है और मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 134 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शनदार राष्ट्रीय उद्यान मेघालय में  सबसे अधिक देखे जाने वाला जगहों में से एक है। 200 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैला यह पार्क कई दुर्लभ वन्यजीवों का  घर है। भौंकने वाले हिरणों, लाल पांडा और जंगली भैसों जैसे जीवों को इस पार्क में देखा जा सकता है। घने वनस्पतियों, शांत वातावरण और झरनों का रामंचकारी दृश्य के साथ मेघालय के यह राष्ट्रीय उद्यान  बिशेष रूपसे पर्यटकों आकर्षित करता है।

Balpakram national park, Meghalaya

Meghalaya Tura Tourism in Hindi – मेघालय में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगह तुरा

घने जंगलों और सुन्दर पहाड़ियों के बिच बसा तुरा  मेघालय का एक अनूठा शहर है जो मेघालय की राजधनी  शिलांग से लगभग 315 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। मेघालय के पश्चिमी भाग में स्तिथ यह शहर पश्चिम गारो हिल्स जिले का प्रशासनिक मुख्यालय के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम यहाँ आनेवाले सभी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने में सक्षम रेखता है। गारो पहाड़ों  में स्थित तुरा मेघालय की सबसे शानदार जगहों में से एक माना जाता है और सभी प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्सुक लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है।

Meghalaya in Hindi Dawki Tourism – मेघालय के खूबसूरत दर्शनीय स्थल दावकी

दावकी मेघालय की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो जयंतिया पहाड़ियों में स्तिथ एक छोटा सा शहर है। यह खूबसूरत शहर भारत और बंगालदेश की अंतर्राष्ट्रीय सिमा पर स्तिथ है। यह शहर अपनी असाधारण  प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है। समृद्ध वन्य जीवन, आकर्षक झरनों, शांत नदी   और हरे भरे वातावरण के साथ यह शहर काफी आकर्षक नजारा प्रदान करती है। साथ ही इस शहर में घूमने के लिए कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो दर्शनीय है।

Dawki, Meghalaya

Kyllang Rock Meghalaya – मेघालय के आकर्षक जगह कैलांग रॉक

शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ कैलांग रॉक एक अद्भुत  विशाल चट्टान है जो मेघालय के पश्चिम खासी पहाड़ियों में स्थित है। यह एक विशाल ग्रेनाइट पत्थर है और लाल पत्थर से बना है। यह विशाल चट्टान समुद्र तल से लगभग 5400 फीट ऊपर है और इसकी चढ़ाई 1000 फीट है। कैलांग रॉक मेघालय में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

Meghalaya Jowai Tourism in Hindi – मेघालय में घूमने की जगह जवाई

जवाई मेघालय के एक खूबसूरत और छोटा सा शहर है जो अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह शहर मेघालय के पश्चिमी जयंतिया पहाड़ों में बसा है। शिलांग से लगभग 69 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह शहर अपनी शांत वातावरण, खूबसूरत नदी की मनोरम दृश्य और कई शानदार पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा शहर में संस्कृति और विरासत का अनूठी मिश्रण को देखा जा सकता है साथ ही यहाँ की स्थानियों लोगों के रीती रिवाजों और जीवन शैली पर्यटकों काफी प्रभावित करता है।

Meghalaya Tourism in Hindi. Jowai

और पढ़े : असम पर्यटन स्थल की जानकारी

Best Time to Visit Meghalaya in Hindi – मेघालय घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

मेघालय साल के किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है क्यों कि मेघालय राज्य में साल भर  सुहावना मौसम रहता है। हालाँकि मानसून के समय  इस राज्य के खुबसुरती बिशेष रूपसे बढ़ जाती है लकिन सभी स्थानों पर यात्रा करने में समस्या हो सकती है। मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल तक का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इन महीनो में यहाँ का मौसम काफी सुखद महसूस होता है जो घूमने के लिहाज़ बहुत उचित समय माना जाता है।

How to Reach Meghalaya in Hindi – मेघालय कैसे पहंचे

वायु मार्ग : मेघालय में कोई  हवाई अड्डा नहीं है इसीलिए गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  मेघालय पहंचने के लिए सबसे आसान माध्यम है जो मेघालय की राजधनी शिलांग से लगभग 125 किलोमीटर दूरी पर है यहाँ से आप टैक्सी से शिलांग पहंच सकते हैं।

रेल मार्ग : गुवाहाटी रेलवे स्टेशन शिलांग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ से आप टैक्सी या किसी घरेलु वाहन से शिलांग पहंच सकते है।

सड़क मार्ग : मेघालय देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।आप किसी भी शहरों से सड़क मार्ग द्वारा मेघालय आसानी से पहंच सकते है। इसके अलावा शिलांग के लिए गुवाहाटी तथा आस पास के शहरों से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है।

 

All Images Credit : Wikimedia Commons

 

1 thought on “मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल – Meghalaya Tourism in Hindi”

Leave a Comment