Mizoram Tourist Places in Hindi: भारत के उत्तरपूर्व हिसों में स्तिथ मिजोरम एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत राज्य है जो कई शानदार आकर्षणों से परिपूर्ण है। यह राज्य हरे भरे जंगलों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है और अपने अद्भुत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र बना हुआ है। नील पहाड़ियों के भूमि कहे जाने वाले मिजोरम, बहते नदियों, आकर्षक झरनों, शांत झीलों, शानदार पहाड़ियों और हरे भरे वातावरण से घिरा हुआ है और इसप्रकार यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बन जाता है। आइजोल, मिजोरम की राजधानी है और इसे राज्य के सबसे खूबसूरत और बड़ा शहर भी माना जाता है। यह राज्य मणिपुर, असम, त्रिपुरा, म्यांमार और बांग्लादेश से घिरा हुआ है और अपनी भौगोलिक विविधता के कारण यह भारत के उत्तर-पूर्व में घूमने लायक सबसे मनोरम स्थलों में से एक है।
देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में से एक मिजोरम अपने शानदार पर्यटन स्थलों के लिए पुरे देश में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह रज्य अपने समृद्ध इतिहास, अनूठे संस्कृति और परंपरा के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस राज्य की सुंदर वादियां और आकर्षक परिदृश्य प्रत्येक पर्यटकों मंत्रमुग्ध करने काफी है। यहां के लोगों की मेहमान नवाजी और परंपरा बेहद ही खूबसूरत रहती है। आप यहां पर जाकर यहां के रंगीन परंपरागत रहन सहन के बारे में अधिक जान सकते हैं और इस खूबसूरत जगह पर मौज मस्ती कर सकते हैं।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज के एक और नए आर्टिकल में, इस आर्टिकल में हम मिजोरम में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। यहां पर मैं आपको मिजोरम में घूमने की जगह के साथ-साथ यहां के प्रसिद्ध भोजन, यहां पर रुकने की जगह और यहां तक जाने के रास्तों के बारे में भी बात करूंगा। अगर आप एक टूरिस्ट हैं और आप मिजोरम में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। तो आइए दोस्तों अधिक समय खराब ना करते हुए जल्दी से जल्दी मिजोरम में घूमने की जगह के बारे में देख लेते हैं।
और पढ़े: सिक्किम के खूबसूरत पर्यटन स्थल
Table Contents
मिज़ोरम में घूमने की जगह – Mizoram Me Ghumne ki Jagah
वसे मिजोरम भारत का प्रसिद्ध राज्य होने के कारण यहाँ दर्शनीय स्थलों की कोई कमी नहीं है। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से लेकर कई प्राकृतिक आकर्षण तक यहाँ अनगिनत स्थल मौजूद हैं। इसलिए यह राज्य साल भर हजारों पर्यटकों का भरपूर स्वागत करता है। लेकिन दोस्तों इस लेख में, मैं आपको मिजोरम में घूमने की मुख्य 15 जगहों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं। इसके अलावा भी मिजोरम में बहुत सी जगह है जहां पर आप घूम कर मौज मस्ती कर सकते हैं।
मिजोरम के पर्यटन स्थल आइजोल – Mizoram Tourist Places inn Hindi, Aizawl
मिजोरम की सबसे खूबसूरत शहरों में से एक आइजोल मिजोरम की राजधानी है। यह शहर बहुत ही खूबसूरत है और जीवंत है जो मिजोरम में घूमने के लिए सबसे आदर्श स्थान माना जाता है। यह शहर मुख्य रूप से अपने खूबसूरत वातावरण, ऐतिहासिक जगहों और शानदार कल्चर के कारण प्रचलित है। यह शहर समुद्री तल से लगभग 1132 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और आसपास के पहाड़ी इलाका और हरे भरे परिदृश्य से घिरा हुआ है। यहां सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते रहते हैं और इसकी सुंदरता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं।
यह मिजोरम के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है और अपने सुरम्य परिदृश्य के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। आइजोल में बहुत से मशहूर टूरिस्ट प्लेसिस भी हैं, जहां पर आप अपने परिवार के संग आनंद ले सकते हैं। इस शहर में आप मिजोरम की हस्तकलाओं को खरीद सकते हैं और यहां पर आप बहुत से म्यूजियम मंदिरों और पहाड़ियों पर टहल सकते हैं। आइजोल विशेष रूप से उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है जो लोग शांत और लुभावने वातावरण में एक आनंदायक समय बिताना चाहते हैं। इसके अलावा यहाँ देखने और घूमने की बहुत सी जगह है जो पर्यटन की दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है।
मिजोरम के प्रमुख दर्शनीय स्थल, चाम्फ़ाई – Mizoram ke Darshniya Sthal, Champhai
चाम्फ़ाई मिजोरम के पूर्व में स्थित एक खूबसूरत शहर है जो अपनी सुरम्य परिवेश और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। मिजोरम की राजधानी आइजोल से लगभग 184 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह शहर पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल है। प्राकृतिक संदरियों से भरपूर इस शहर को मिजोरम का “चावल का कटोरा” भी कहा जाता है। यहां पर बहुत अधिक खेत है, अगर आप खेतों को देखने के शौकीन हैं तो आपको चाम्फ़ाई में जरूर जाना चाहिए। यहां पर बहुत सी झील है, जहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल पार्क और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है, जहां आप घूम सकते हैं और बहुत से पौधों और अलग-अलग प्रकार के जीव जंतुओं को देख सकते हैं।
मिजोरम के सबसे खूबसूरत जगह, लुंगलेई – Mizoram Tourist Places in Hindi, Lunglei
लुंगलेई मिजोराम के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है जो आइजोल से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह मिजोरम में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है और इसे मिजोरम का दूसरा सबसे बड़ा शहर के रूप में जाना जाता है। लुंगलेई का शाब्दिक अर्थ ‘चट्टान का पुल’ है जो यहां एक पुल जैसी दिखने वाली चट्टान से लिया गया है। जीवंत संस्कृति और अद्भुत सुंदरता इस शहर की सबसे बड़ी विशेषता है जो अकसर पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
यह स्थान अपने प्राकृतिक सुंदरता और लुभावने वातावरण के कारण मिजोरम में एक शीर्ष पर्यटक आकर्षण है। राजसी पहाड़ियाँ, हरी-भरी हरियाली और भूमि की समृद्ध संस्कृति बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहाँ अन्य कई आकर्षण हैं, जन्हें पर्यटकों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यहां पर बहुत सी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी स्थित है, जिनमें घूम कर आप अलग-अलग प्रकार के पौधों, पक्षियों और जानवरों को देख सकते हैं।
मिजोरम में देखने लायक जगह,सेरचिप – Mizoram Tourist Places in Hindi, Serchhip
सेरचिप नाम का यह शहर मिजोरम के बीचो बीच स्थित है। यह शहर भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, और इस शहर को नीले पानी का शहर भी कहा जाता है। यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, क्योंकि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भरपूर है। यह छोटा से शहर कई आकर्षणों से युक्त है और मिजोरम की राजधानी आइजोल से लगभग 115 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यहाँ घूमने के लिए बहुत से झरने और खूबसूरत रिसोर्ट है जो इसी स्थान को सबसे अलग बनता है। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहाँ घूम सकते हैं और यहाँ का सुंदर परिवेश में एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
मिजोरम में घूमने की जगह, रीएक – Mizoram me Ghumne ki Jagah, Reiek
रीएक मिजोरम का एक बहुत ही खूबसूरत गांव है जो आइज़ॉल से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। अगर आप मिजोरम के गांव को देखने के शौकीन है और आपको गांव का जनजीवन देखना पसंद है, तो आप रीएक में जरूर आएं। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है और समुद्र तल से 1465 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊंची पहाड़ी चोटियों में स्तिथ है। इस गांव को मिजोरम की “पहाड़ियों का दरवाजा” भी कहा जाता है, और इस गांव में बहुत से टूरिस्ट रिसॉर्ट और गुफाएं हैं, जहां पर आप आनंद ले सकते हैं। यहां की गुफाएं बहुत ही प्राचीन है और पौराणिक कहानियां भी संजोए हुए हैं।
मिजोरम में घूमने की जगह, फॉंगपुई – Mizoram me Ghumne ki Jagah, Phawngpui
फॉंगपुई मिजोरम की सबसे ऊंची चोटी है और यह मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां के पर्वतों को नीला पहाड़ नाम से भी पुकारा जाता है। यह पहाड़ अपनी खूबसूरती के कारण प्रचलित है। यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत रहता है जो घूमने के लिए विल्कुल आदर्श है। जब आप इस चोटी के ऊपर तक जाएंगे, तो यहां से आसपास का इलाका बेहद ही मनोरम प्रतीत होगा। इस इलाके में इस ऊंची चोटी के अलावा भी बहुत ही खूबसूरत जगह हैं, जिनको आप देख सकते हैं। यहां पास में नेशनल पार्क भी स्थित है जहां पर आप जीव-जंतुओं को देख सकते हैं, और खाओमूंग नाम का एक गांव भी है, जहां पर जाकर आप गांव के जनजीवन को देख सकते हैं।
मिजोरम के पर्यटन स्थल, पलक झील – Mizoram Tourist Places in Hindi, Palak Lake
पलक दिल या पला तिपो नाम की यह खूबसूरत झील मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। इसके आसपास बहुत ही खूबसूरत हरियाली है और खूबसूरत पहाड़ स्थित है, जिससे कि यहां का वातावरण बेहद ही खूबसूरत और देखने लायक बन जाता है। पलक झील मिजोरम के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है जहाँ सालाना हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं और अद्भुत अनुभव का आन्नद ले सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह स्थान आपके लिए बेहद ही सही रहेगा। यहां पर कई टूरिस्ट रिजॉर्ट और नेशनल पार्क भी स्थित है, जहां पर आप घूम कर आनंद ले सकते हैं।
मिजोरम में सबसे आकर्षक जगह, ताम झील – Mizoram ke Sabse Akarshak Jagah, Tam Lake
ताम झील मिजोरम के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जो मिजोरम की उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील है जो शांत परिदृश्य और हरे भरे वातावरण से घिरा हुआ है। यहां की लोकल भाषा में झील को दिल या डील के नाम से जाना जाता है, मिजोरम के कई हिस्सों में झील को तिपो नाम से भी जाना जाता है। यह झील जंगलों के बीच में स्थित है इसके आसपास हरे-भरे जंगल है जो कि बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर ताम झील का एक स्पेशल टूरिस्ट रिसॉर्ट भी है और यहां पर पास में पिकनिक मनाने के लिए खूबसूरत जगह भी है, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं।
मिजोरम में घूमने की जगह, वंटावंग झरने – Mizoram me Ghumne ki Jagah, Vantawng Falls
वंटावंग झरने मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेहद ही खूबसूरत झरने हैं। यहां पर एक साथ बहुत से झरने हैं जो कि जगह के वातावरण को बेहद ही मनोरम बना देते हैं। यह स्थान रीएक के पास में स्थित है, आप इन झरनो के पास कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं, और इसी के साथ-साथ यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी बेहद ही सही रहेगा। यहां पानी बेहद साफ सुथरा रहता है, और आपको झरनो में कई लोग नहाते हुए भी मिल जाएंगे। यहां का मुख्य झरना बेहद ही खूबसूरत है और इसके आसपास बहुत अधिक हरियाली है। यह एक ऊंची चोटी से नीचे गिरता है, जिससे कि पानी की स्पीड भी बेहद जबरदस्त बन जाती है और आसपास दूर तक इसकी आवाजें सुनाई देती है।
मिजोरम टूरिस्ट प्लेस, डंपा टाइगर रिज़र्व – Mizoram Tourist Places in Hindi, Dampa Tiger Reserve
डम्पा टाइगर रिजर्व एक वन्यजीव अभयारण्य है जो मिजोरम के घने जंगलों में स्थित है। आइजोल से लगभग 125 किमी दूर स्थित डंपा टाइगर रिज़र्व मिजोरम के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहां पर बहुत से चीतों के साथ साथ कई अन्य प्रकार के प्राणी भी रहते हैं, अगर आप जीव-जंतुओं को देखने के शौकीन हैं तो आपको डंपा टाइगर रिजर्व में जरूर आना चाहिए। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है, साथ ही यहां का पर्यावरण भी बहुत साफ सुथरा है और इसमें पक्षियों की बहुत सी प्रजातियां वास करती है। इसके अलावा यहां पर लेपर्ड, चीते और हाथी भी हैं जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में जाना जाता है।
मिजोरम के फेमस जगह, साइहा – Mizoram Tourist Places in Hindi, Saiha
यह मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेहद ही खूबसूरत शहर है। इसे पहाड़ियों का स्थान भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर पहाड़ियों की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यहां पर कई प्रकार की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है और छिम्तुइपुइ नदी भी यहां से गुजरती है। आप इस नदी का आनंद भी ले सकते हैं, नदी के आसपास में घूमने के बहुत से खूबसूरत स्थल है। यहां पास में पंग्ज़व्ल नाम का एक खूबसूरत गांव भी है। गांव में जाकर आप गांव की खूबसूरती देख सकते हैं और लोगों के रहन सहन के बारे में अधिक जान सकते हैं।
मिजोरम में घूमने की जगह मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान – Mizoram me Ghumne ki Jagah, Murlen National Park
मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान मिजोरम के उत्तरी हिस्से में स्थित बेहद ही खूबसूरत पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का घर है। यहाँ पक्षियों की लगभग 150 प्रजातियाँ, और विभिन्न जानवर, बांस और आर्किड प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता भरपूर है और शांत चाहने वाले के लिए स्वर्ग सामान प्रतीत होता है। अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे आदर्श जगह हो सकता है। मुरलेन नेशनल पार्क मिजोरम में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस पार्क में कई प्रकार के विदेशी जीव जंतु भी है, जिनका नाम बताऊ तो हूलॉक गिब्बन, स्लो लोरिस और क्लाउडेड लेपर्ड है।
पलक वन्यजीव अभयारण्य – Palak Wildlife Sanctuary
अगर आप मिजोरम के दक्षिणी हिस्से में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आप पलक वन्य जीव अभ्यारण में जा सकते हैं। इस जीव अभ्यारण में भी आपको बहुत से खूबसूरत पेड़ पौधे और जानवरों की नस्लें मिलेंगी। यहां पर भी बहुत से विदेशी और देशी जानवर वास करते हैं, जिनको देखना बहुत ही अद्भुत आनंद देता है। अगर आप जीव-जंतुओं के बीच में रहना पसंद करते हैं तो आपको पलक वन्य जीव अभ्यारण में जरूर जाना चाहिए।
मिजोरम के मशहूर दर्शनीय स्थल, कोलासिब – Mizoram Tourist Places in Hindi, Kolasib
कोलासिब मिजोरम का बहुत ही खूबसूरत गांव है और मिजोरम में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर गांव और शहर की मिली-जुली संस्कृति देखने को मिलेगी। यहां पर ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट बहुत अधिक होते हैं, इस गांव के लोगों का रहन-सहन बहुत खूबसूरत है और सभी लोग टूरिस्ट से दोस्ताना व्यवहार करते हैं। यहां पर लोकल बाजार है जहां पर आप खूबसूरत कलाकृतियों को खरीद सकते हैं और गांव की खूबसूरती के साक्षी हो सकते हैं।
मिजोरम पर्यटन स्थल, जोखाथार – Mizoram Tourist Places in Hindi, Zokhawthar
जोखाथार म्यामार के बॉर्डर पर स्थित एक बहुत ही खूबसूरत गांव है, जहां पर आप गांव की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं और इस गांव में आपको म्यामार की झलक भी देखने को मिलेगी। आप हिंदुस्तान में रहकर भी म्यामार की झलक ले सकते हैं। यह गांव म्यामार के बॉर्डर के करीब है, इसलिए बहुत से लोग परंपरागत रूप से म्यामार्यन लोगों की तरह रहन सहन करते हैं। यहाँ आपको इनके त्योहारों से और खानपान से महसूस हो जाएगा।
मिज़ोरम में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Mizoram In Hindi
यहां पर घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इस समय यहां का तापमान बहुत ही शुष्क और ठंडा रहता है। गर्मियों के दिनों में यहां पर घूमना नामुमकिन हो जाता है, क्योंकि यहां पर गर्मी बहुत अधिक पड़ती है। वैसे तो पहाड़ी इलाकों में गर्मी अधिक नहीं पड़ती है, लेकिन जब आप मिजोरम के दूसरे इलाकों में घूमने के लिए जाएंगे तो आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको यहां पर सर्दियों में ही आना चाहिए। सर्दियों में यहां का तापमान 11 से 21 डिग्री के बीच में रहता है।
अगर आप यहां पर मानसून सीजन में जाना चाहते हैं, तो यहां पर मानसून सेसन 10 जून से शुरू होता है और सितंबर अंत तक चलता है। इस समय यहां पर बहुत अधिक वर्षा होती है, जिसके कारण आपका घूमना नामुमकिन हो सकता है। बहुत से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड जैसी मुसीबतें आपका रास्ता रोक सकती है। यहां पर औसतन 250 सेंटीमीटर वर्षा होती है, जो कि बहुत अधिक है। इसलिए हम कह सकते हैं कि यहां पर घूमने का सही समय सर्दियों का ही है।
मिज़ोरम में रुकने की जगह – Where To Stay In Mizoram In Hindi
दोस्तों अगर आप मिजोरम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर आपके रुकने के लिए बहुत सी व्यवस्थाएं हैं। यहां पर आप होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे या गेस्ट हाउस जैसी जगहों पर रुक सकते हैं। यहां पर मिजोरम के टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से भी बहुत से कंफर्टेबल और बजट फ्रेंडली रुकने की जगह आपको मिलेगी। अगर आप एक साधारण से होटल में रुकना चाहते हैं तो आपका खर्चा 400 से हजार रुपए 1 दिन का आएगा, यहीं अगर आप किसी लग्जरी रिजॉर्ट में रुकना चाहते हैं, तो आप का खर्चा ₹5000 तक या इससे भी अधिक हो सकता है। दोस्तों अगर आप मिजोरम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको रुकने की जगह के बारे में कोई भी चिंता नहीं करनी है, यहां पर आपके रुकने के लिए बहुत सी जगह उपलब्ध है।
मिज़ोरम का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Mizoram In Hindi
मिजोरम अपने स्वादिष्ट और परंपरागत भोजन के लिए जाना जाता है। मिजोरम के कुछ मशहूर पकवानों के नाम बताऊं तो बाई, वाव्क्सा रैप, जू, सव्ह्चिअर, अरसा बुह्चिअर, कोअट पीठा है। यह सभी मिजोरम के परंपरागत भोजन है, यह आपको मिजोरम में साधारण से होटल से लेकर बड़े रिसॉर्ट में भी खाने के लिए मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको शहरों में स्ट्रीट फूड के तौर पर भी यह पकवान मिल जाएंगे।
मिज़ोरम कैसे जाएं? – How to reach Mizoram?
हवाई मार्ग – By Air: अगर आप हवाई मार्ग से मिजोरम जाना चाहते हैं तो लैंगपुई एयरपोर्ट से मिजोरम जा सकते हैं। यह एयरपोर्ट आइजोल से केवल 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वैसे तो मिजोरम में कई एयरपोर्ट है, लेकिन यह एयरपोर्ट देश के बाकी स्थानों दिल्ली कोलकाता गुवाहाटी मुंबई से बहुत अच्छी कनेक्टिविटी रखता है, और यहां पर लगातार फ्लाइट आती जाती रहती है। एयरपोर्ट पर आने के बाद आप मिजोरम की बाकी जगहों पर बस या टैक्सी की सहायता से जा सकते हैं।
रेल मार्ग – By Train: दोस्तों अगर आप रेलवे मार्ग से मिजोरम जाना चाहते हैं तो यहां पर सिलचर में रेलवे स्टेशन है जो आइजोल से 180 किलोमीटर की दूरी पर है। सिलचर रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। यह आसाम में स्थित है, और देश के बाकी स्थानों से बहुत अच्छे से कनेक्ट है। आप गुवाहाटी की ट्रेन यहां से डायरेक्ट पकड़ सकते हैं, जब आप इस रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे, तो आगे के स्थानों पर बस या टैक्सी की सहायता से आसानी से जा सकते हैं।
सड़क मार्ग – By Road: दोस्तों अगर आप सड़क मार्ग से मिजोरम में जाना चाहते हैं तो नेशनल हाईवे 306 सिलचर से आइजोल होते हुए जाता है। आप इस हाईवे से जा सकते हैं और नेशनल हाईवे नंबर 54 त्रिपुरा से बाकी स्थानों को कनेक्ट करता है आप पास के स्थानों गुवाहाटी शिलांग जैसी जगहों से टैक्सी या बस भी ले सकते हैं।
मिरोराम का नक्शा – Mizoram Map
Mizoram Tourist Place In Hindi: Conclusion
दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, आशा करूंगा कि आपको दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी, और पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा कीजिए।
इस आर्टिकल में हमने मिजोरम के बारे में पूरी जानकारी ली है, यहां पर मैंने आपको मिजोरम में घूमने की 15 जगहों के बारे में बताया है। इसी के साथ-साथ मिजोरम जाने के रास्ते, यहां के प्रसिद्ध भोजन और मिजोरम में रुकने की जगह के बारे में भी पूरी बात की है। दोस्तों हमारी वेबसाइट पर बहुत से टूरिस्ट आर्टिकल आपको मिल जाएंगे, अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो उनको जरूर एक्सप्लोर कीजिए। मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।
और अधिक पढ़े:
- अहमदाबाद में घूमने की 15 सबसे प्रसिद्ध जगह
- असम के पर्यटन स्थल की जानकारी
- मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल
- गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल