Mumbai me Ghumne ki jagah: मुंबई जिसे पहले बोम्बे के नाम से जाना जाता था, आज यह महाराष्ट्र का सबसे आबादी वाले और सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह भारत का सबसे बड़ा शहर है और इसे सपनों का शहर भी कहते हैं। मुंबई वह शहर है जहाँ सपने देखने वाले और सपनों को हासिल करने के लिए महेनत करने वाले लोगों से भरी हुई है। कई लोगों के लिए मुंबई सपनों का शहर भी है क्योंकि यह शहर आज तक बोहत लोगों के सपनों को पूरा किया हैं।
इस प्रसिद्ध शहर को पहले बम्बई के नाम से जाना जाता था फिर 1995 मैं यह शहर का नाम बदल कर मुंबई रख दिया गया। लोग हर रोज अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आते हैं और अधिकतम लोग मुंबई मैं हिंदी फिल्म जागत की दुनिया मैं अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसलिए मुंबई को हिंदी फिल्म जगत की दुनिया भी कहा जाता है।
सभी को मेरा नमस्कार है, में उम्मीद करता हूँ आप सभी स्वस्त ओर अच्छे होंगे। मुंबई शहर समुद्र से घेरा हुआ है और एक लंबे भूभाग पर फैला हुआ है। यह शहर अपनी ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक जगहों, वन्यजीव अभ्यारण्य और कई खूबसूरत दर्शनीय स्थानों के कारण पुरे बिश्व से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। साथ ही शहर में गेटवे ऑफ इंड़िया, एलिफेंटा गुफाए , सिद्धिविनायक मंदिर, छत्रपति शिवजी टर्मिनस, जुहू बीच और मरीन ड्राइव मुंबई में घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थान है। अगर आप भी भारत की इस खूबसूरत और अद्भुत शहर की यात्रा करने के लिए योजना बना रहे हैं तो यह लेख आप के लिए ही है।
Table Contents
मुंबई का इतिहास – History about Mumbai in Hindi
- मुंबई का प्राचीन नाम हिप्टेसिया था, जिसकी खोज 150 ई. में प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता पिटोलामी ने की थी।
- 1348 तक यहाँ हिन्दू शासकों ने और 1534 तक गुजरती ने शासन किया।
- उसके बाद यह शहर पर्तगाल के कब्जे में आ गया।
- 1668 में ब्रिटिश सर्कार ने इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार में दे दिया।
और पढ़े : औरंगबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
मुंबई के प्रमुख दर्शनीय स्थल गेटवे ऑफ इंडिया – Tourist places In Mumbai In Hindi Gateway Of India
गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में घुमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। 1924 मैं किंग जॉर्ज पंचम ओर क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा का सन्मान करने के लिए जॉर्ज विटेट द्वारा यह गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया था। गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई के ताजमहल के रूप में भी माना जाता है जिसकी शानदार वास्तुकला आज भी सभी को आश्चर्यचकित करता है और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए मुंबई में यह एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। यह समारक देश के प्रमुख बंदरगाहों के लिए एक प्रमुख रूप में कार्य करता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है। हर दिन सुबह 7 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है।
और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के बारे में पूरी जानकारी
मुंबई में घूमने की जगह, मरीन ड्राइव – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Marine Drive
मरीन ड्राइव को रानी के गहने के नाम से भी जाना जाता है। इंग्लिश में इसे क्वींस नेकलेस कहते हैं। यह लगभग 3.6 किलोमीटर लंबा एक समुद्री किनारा है और यहां से अरब सागर का दृश्य बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। जब आप मरीन ड्राइव पर खड़े होंगे तो एक तरफ आपको अरब सागर दिखाई देगा और दूसरी तरफ मुंबई शहर की खूबसूरती आप देख सकते हैं। रात के समय यहां पर बहुत से लोग घूमने आते हैं और यहाँ का खूबसूरत नजारा देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह जगह सूर्यास्त देखने के लिए भी मशहूर है। इसके अलावा यहां उपलब्ध स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड बोहत ही लोकप्रिय है जो पर्यटकों अक्सर आकर्षित करता है। यहाँ सुबह-शाम बहुत से टूरिस्ट घूमते हुए दिख जाएंगे। मरीन ड्राइव वास्तव में मुंबई में घूमने के लिए एक आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है।
मुंबई में सबसे प्रसिद्ध जगह एलीफेंटा गुफाएं – Mumbai Tourism in Hindi, Elephanta Caves
एलिफेंटा की गुफाएं मुंबई में घूमने के लिए एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। मुंबई से एलीफेंटा गुफाएं लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई से कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह गुफा घारपुरी द्विप पर स्थित है। संपूर्ण गुफा मंदिर परिसर क्षेत्र लगभग 60,000 वर्ग फुट मैं फैला हुआ है। एलीफेंटा गुफाएं 7 गुफाओं की समिश्रण से बना हुआ है जिनमें से 5 गुफाएं हिन्दू धर्म को दर्शाता है और 2 बौद्ध गुफा हैं।
इस गुफा का निर्माण सिल्हारा राजा के द्वारा किया गया था। एलीफेंटा गुफाएं मैं महेशमूर्ति ,नटराज , तीन सिर वाले शिव, अर्धनारीश्वर की मूर्तियां प्रमुख आकर्षण है। इसका प्रवेश शुल्क भारतीयों पर्यटकों प्रति व्यक्ति के लिए 40 रुपये ओर वदेशी पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति के लिए 600 रुपये लगता हैं। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और हर सोमवार को बंद रहता है। यहां पर जाने के लिए आप नौका सवारी बुक करवा सकते हैं।
और पढ़े: एलीफैंटा गुफाओं का इतिहास और घूमने की जानकारी
मुंबई पर्यटन स्थल, जुहू बीच – Mumbai Tourist Places in Hindi, Juhu Beach
जुहू बीच मुंबई के सुप्रसिद्ध स्थलों में से एक है और यह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध समुद्री किनारों में से एक भी है। जुहू बीच पर आपको बहुत सी स्टोल मिल जाएगी, जहां पर आप यहां के लोकल भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप भेल पूरी, सेव पूरी, पानी पूरी, वडा पाव ओर रगडा पैटी आदि जुहु बीच पर स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। इस बीच पर आप घुड़सवारी भी कर सकते हैं और मुंबई में होने वाले बहुत से फेस्टिवल जुहू बीच पर होते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत बीच है और कई फिल्मी सितारों के घर भी जुहू बीच के किनारे पर है। अगर आप मुंबई शहर जा रहे हैं तो आपको जुहू बीच जरूर जाना चाहिए। जुहू बीच घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और यह बीच हमेशा पर्यटकों के लिए खुला रहता है।
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान मुंबई – Sanjay Gandhi National Parks Mumbai in Hindi
संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित है, जो मुंबई में घूमने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यह राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक छोटा सा स्वर्ग है। यह एक बहुत विशाल संरक्षित क्षेत्र है, जिसमें कई अलग-अलग प्रजातियों के पशु पक्षी निवास करते हैं। इस नेशनल पार्क में पर्यटक सांभर, हिरण, साही, किंगफिशर, सुअर, तेंदुए और चार सींंग वाले मुर्ग आदि देख सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक बोहत सारे पक्षियों के प्रजातियों को देख सकते हैं जैसे कि ईगल ,पैराडाइज, सुनबडर्स और ब्राउन हेडेड बारबेट आदि।
संजय गांधी नेशनल पार्क में आपको ट्रेकिंग के लिए रास्ते जंगल सफारी और प्राचीन कन्हेरी की गुफाएं देखने को मिलेगी। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई प्रकार के जीव जंतुओं की अलग-अलग किस्म भी मिलेगी। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति के लिए 48 रुपये हैं और मिनी ट्रेन की सवारी, नाव की सवारी ओर सफारी के लिए अलग अलग शुल्क हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान सुबह 7.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुला रहता है और प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है।
मुंबई में घूमने की जगह सिद्धिविनायक मंदिर – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Siddhivinayak Temple
सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित एक खूबसूरत मंदिर है जिसे न केवल मुंबई में वल्कि पुरे भारत में सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक माना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं की भारत के दक्षिणी हिस्से में गणेश भगवान की मान्यता बहुत अधिक है। मुंबई शहर में गणेश चतुर्थी के दिनों में पूरा शहर रोमांचित हो उठता है। सिद्धिविनायक भगवान के इस खूबसूरत मंदिर में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं, भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है की इस मंदिर में पूजा करने से सभी मनकामनाएं पूरी होती है और सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
मंदिर का निर्माण लखमन विठु और देउबाई पाटिल ने बर्ष 1801 किये थे। यह मंदिर अपने भव्य सुंदरता और उल्लेखनीय वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह मुंबई का सबसे अमीर मंदिरों में से एक है क्योंकि इसका अंदर की पूरी छत पर सोने का पानी चढाया गया है। अगर आप मुंबई शहर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको सिद्धिविनायक जी के मंदिर में जरूर जाना चाहिए। सिद्धिविनायक मंदिर जाने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है। सुबह 5:30 बजे से रात 10:00 बजे के अंदर किसी भी समय आप जा सकते हैं।
मुंबई पर्यटन स्थल, हाजी अली दरगाह – Tourist Places in Mumbai in Hindi, Haji Ali Dargah
हाजी अली दरगाह देश के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मकबरों में से एक जो मुंबई से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह आरब सागर के ठीक बीच मैं बने मुंबई के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल हैं। यह माना जाता है कि पीर हाजि अली मक्का की धार्मिक यात्रा पर निकले थे जहाँ उनका मुर्त्यु हो गई और पीर हाजी अली शाह बुखारी को याद करने के लिए उनके नाम पर हाजी अली दरगाह की स्थापना 1431 मैं की गई थी। मकबरा की बस्तुकला के इंडो इस्लामिक शैली का एक सुंदर चित्रण और कांच से निर्मित है। यहाँ पर इस्लामिक रीति रिवाज के अनुसार महिला और बच्चों के लिए अलग अलग प्राथना कक्ष हैं। यह दरगाह घुमने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है हर दिन सुबह 5:30 बजे से शाम 10:00 बजे तक खुला रहता है।
मुंबई में घूमने की जगह, एस्सेल वर्ल्ड – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Essel world
एस्सेल वर्ल्ड मुंबई का सबसे बड़े मनोरंजन और खूबसूरत पार्क में से एक हैं। इसका शुरआत 1989 मैं जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्र के द्वारा की गई थी। यहां पर बच्चों के लिए गेमिंग सुबिधाए और मनोरंजक सवारी भी शामिल है। यह पार्क मैं सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए राइडर्स और गतिविधिया उपलब्ध है। एस्सेल वर्ल्ड में विभिन्न प्रकार का झूले हैं और 79 तेज झूले और रोमांचक झूले भी है। हर साल एस्सेल वर्ल्ड लगभग 20 लाख पर्यटकों का स्वागत करता है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00बजे तक और शानिवार और रविवार सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Chhatrapati Shivaji Terminus
छत्रपति शिवाजी महाराज नामक यह टर्मिनस यूनेस्को द्वारा संरक्षित एक विश्व धरोहर है। छत्रपती शिवजी टर्मिनस को पहले विकटोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था और इसका वर्तमान नाम महाराष्ट्र के महाराजा शिवजी के नाम पर 1996 में रखा गया था। टर्मिनस का मतलब वह रेलवे स्टेशन होता है जो रेलवे पटरी पर आखरी होता है और उसके बाद आगे कोई ट्रेन नहीं जाती। इस रेलवे स्टेशन पर आप विक्टोरियन गोथिक और परंपरागत भारतीय इतिहास की वास्तुकला के बारे में गहन जानकारी देख सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है और अंग्रेजी शासन काल कि भारतीय छवि प्रदर्शित करता है। यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, आपको भी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर जरूर जाना चाहिए।
मुंबई में देखने की जगह पवई झील – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Powai Lake
पवई मुंबई के उत्तर में स्थित एक शहर है, यह एक खूबसूरत उपनगर है जो कि पवई झील के कारण जाना जाता है। यहां पर पवई झील बहुत खूबसूरत है और आसपास हरियाली को देखकर आपका मन मोहित हो जाएगा। यह एक कुत्रिम झील है जो 6.6 किलोमीटर मैं फैली हुई है। यह एक शांत झील है और आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। अगर आप शहर की चहल-पहल से दूर एक शांत जगह देख रहे हैं तो आपको पवई झील पर जरूर आना चाहिए। अगर आप वाटर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो भी झील में बहुत सी वाटर एक्टिविटी आप कर सकते हैं। इसके अलावा यह पिकनिक मनाने की जबरदस्त जगह है। साथ ही प्रकृत मैं यह जगह अलग अलग प्रकार का पक्षियों को देखने लिए एक स्वर्ग है।
मुंबई में घूमने की जगह फिल्म सिटी – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Film City
आप मुंबई में जाएं और फिल्म सिटी ना देखें तो आपका मुंबई टूर किसी काम का नहीं है, क्योंकि मुंबई बॉलीवुड का गढ़ है, और यहां पर सालाना सैकड़ों की तादाद में फिल्में रिलीज होती है। मुंबई में बाहरी इलाके में एक फिल्म सिटी स्थापित की गई है। इस फिल्म सिटी में आपको स्टूडियो अलग-अलग प्रकार के सेट आउटडोर लोकेशन और कई प्रकार की चीजें देखने को मिल जाएगी। यहां पर कई नकली रेलवे स्टेशन जैसी चीजें भी बनाई गई है जो आपको आश्चर्य में डाल देगी, इस फिल्म सिटी में आकर आप फिल्मी जगत को और करीब से जान सकते हैं।
गिरगांव चौपाटी – Girgaum Chowpatty
दक्षिण मुंबई में स्थित गिरगांव चौपाटी एक बेहतरीन समुद्री किनारा है। आप यहां पर शाम के समय टहल सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सी स्ट्रीट फूड की स्टॉल मिल जाएगी, जिस पर आप भोजन कर सकते हैं, और मुंबई के लोकल खाने को इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप अपने परिवार के संग घूमने आ रहे हैं, तो आपको गिरगांव चौपाटी में जरूर आना चाहिए। यहां पर सूर्यास्त के समय बहुत से लोग इकट्ठा होते हैं और समुंदर का बेहतरीन नजारा देखते हैं।
मुंबई में ऐतिहासिक जगह कन्हेरी गुफाएँ – Mumbai me Atihasik Jagah, Kanheri Caves
कण्हेरी की गुफाएं संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है और 2,000 से अधिक वर्ष पुरानी हैं। यह सभी की सभी बौद्ध गुफाएं है और पत्थर को काटकर बनाई गई है। 2,000 साल पहले यहां पर बौद्ध मठ हुआ करता था, जहां पर बौद्ध साधु संत रहा करते थे, और भगवान का ध्यान करते थे। यहां पर मेडिटेशन और खाने पीने के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई हैं। कण्हेरी की गुफाओं में बेहतरीन कारीगरी की गई है। यहां पर भगवान की जबरदस्त मूर्ति है और एक अलग से प्रेयर हॉल भी बनाया गया है। कण्हेरी की गुफाओं में आप बौद्ध धर्म और वास्तुकला के बारे में अधिक जानकारी ग्रहण कर सकते हैं।
नेहरू विज्ञान केंद्र – Nehru Science Centre
नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई शहर में स्थित बेहद खूबसूरत विज्ञान केंद्र है। यहां पर आपको कई प्रकार की एग्जीबिशन मिल जाएंगी और बहुत सी हैंड्स ऑन एक्टिविटी भी आप नेहरू विज्ञान केंद्र में कर सकते हैं। यहां पर जाकर आप वैज्ञानिक वातावरण के अंदर भविष्य की टेक्नोलॉजी के बारे में और अधिक जानकारी ग्रहण कर सकते हैं और वैज्ञानिक दुनिया से रूबरू हो सकते हैं। अगर आप विज्ञान पसंद है, तो आपको नेहरू विज्ञान केंद्र को जरूर देखना चाहिए।
वैश्विक विपश्यना शिवालय – Global Vipassana Pagoda
वैश्विक विपश्यना शिवालय मुंबई शहर के पास में स्थित गोराई द्वीप पर है। यहां पर एक बहुत बड़ा मेडिटेशन हॉल भी स्थित है। इस स्थान को शांति के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाता है। यहां एक बहुत बड़ी पत्थरनुमा इमारत है, जोकि विपश्यना नामक मेडिटेशन के एक प्रकार को दिखाती है। यहां की विपासना इमारत बहुत खूबसूरत है, और सुनहरे रंग की बनाई गई है। यह देखने में बहुत ही सुंदर प्रतीत होती है और दूर दूर से दिखाई देती है। इस इमारत के कारण इस आइसलैंड की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। यहां पर बहुत से लोग मेडिटेशन के लिए आते हैं।
बांद्रा – वर्ली समुद्र लिंक – Bandra-Worli Sea Link
बांद्रा – वर्ली समुद्र लिंक पर्यटकों के घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर बांद्रा और वर्ली को जोड़ने के लिए एक केबल ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज के ऊपर से मुंबई शहर और अरब सागर का दृश्य बेहद मनोरम प्रतीत होता है। रात के समय में यहां की चकाचौंध को देख कर मन मोहित हो जाता है। अगर आप मुंबई शहर में बांद्रा से वर्ली की तरफ जाते हैं तो आपको इस समुंदर लिंक से होते हुए जाना होगा। इस ब्रिज को देखकर आप समझ सकते हैं कि मुंबई शहर को माया नगरी क्यों कहा जाता है।
मुंबई में घूमने की जगह कोलाबा कॉज़वे – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Colaba Causeway
यह दक्षिणी मुंबई की एक सड़क है जो अपनी बेहतरीन मार्केट के लिए जानी जाती है। यहां पर आपको खरीदने के लिए कपड़े पुरानी चीजें और कई प्रकार के हैंडीक्राफ्ट मिल जाएंगे। अगर आप मुंबई शहर घूमने जा रहे हैं और यहां पर शॉपिंग करने की कोई सस्ती और बेहतरीन जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको कोलाबा कॉज़वे में जरूर आना चाहिए। अगर आप एंटीक चीजें खरीदने के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए स्वर्ग समान हो सकती है। इस गली में आपको बहुत सी दुकानें देखने को मिलेगी।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya – छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
अगर आप मुंबई शहर घूमने आ रहे हैं, तो छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में आपको जरूर आना चाहिए। यह एक बहुत ही जबरदस्त संग्रहालय है जिसको प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता है। यह म्यूजियम आपको भारत की कई प्रकार की कलाकृतियों से रूबरू करवाता है। यहां पर आपको बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग मूर्तियां और सौंदर्य पूर्ण चीजें देखने को मिल जाएंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय बहुत ही खूबसूरत संग्रहालय है, और कोलाबा कॉज़वे के नजदीक ही स्थित है।
मुंबई में घूमने की जगह, हैंगिंग गार्डन्स – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Hanging Gardens
हिंदी गार्डन मालाबार की पहाड़ियों पर स्थित बेहद खूबसूरत बाग बगीचे हैं। यहां से चहल पहल करते मुंबई शहर का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है। गार्डन से अरब सागर का दृश्य बेहद मनोरम प्रतीत होता है। इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए बहुत से टूरिस्ट आते हैं। अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं तो आपको हैंगिंग गार्डन में जरूर आना चाहिए। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां का मौसम भी बेहद सुहाना रहता है। यहां पर आपको जिराफ हाथी जैसे जानवरों का डिजाइन पेड़ पौधों द्वारा बनाया गया मिल जाएगा।
मुंबई में घूमने की जगह, जहांगीर आर्ट गैलरी – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Jehangir Art Gallery
जहांगीर आर्ट गैलरी मुंबई शहर के बीचोबीच स्थित है। यहां पर आपको मध्यकाल की कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। इस आर्ट गैलरी में आपको मुगलकालीन वास्तुकला का चीजों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां पर कई प्रकार की एग्जीबिशन भी होती है और बहुत से कल्चरल इवेंट्स भी होस्ट होते हैं। अगर आप कला के शौकीन हैं तो आपको जहांगीर आर्ट गैलरी में जरूर आना चाहिए।
मुंबई के प्रमुख दर्शनीय स्थल, वर्ली किला – Mumbai Tourist Places in Hindi, Worli Fort
वर्ली किले से बांद्रा वर्ली सी लिंक बहुत खूबसूरत दिखाई देता है, वर्ली किला एक बेहतरीन किला है जो वर्ली में स्थित है, अगर आप सूर्योदय का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको वर्ली फोर्ट में जरूर आना चाहिए, आप इस किले में घूमकर आनंद ले सकते हैं और मुंबई के प्राचीन और समृद्ध इतिहास के बारे में गहन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
धारावी स्लम – Dharavi Slum
मुंबई को मायानगरी कहा जाता है, मायानगरी का अर्थ है, पैसे वाला शहर, यहां पर भारत के कुछ सबसे अमीर आदमी जैसे मुकेश अंबानी का निवास स्थान है। लेकिन इसी के साथ-साथ मुंबई में कई गरीब इलाके भी हैं, जहां पर लोग एक समय की रोटी को भी तरसते हैं। अगर आप मुंबई की आम जनता और गरीब लोगों को देखना चाहते हैं तो आपको धारावी में जरूर आना चाहिए। यहां पर एक बहुत बड़ी बस्ती है, जिसमें लाखों लोग निवास करते हैं। आप देख सकते हैं कि इन लोगों का रहन सहन कैसा है। ज्यादातर बाहरी टूरिस्ट इस इलाके में घूमने के लिए जरूर आते हैं।
मुंबई में घूमने की जगह, माउंट मैरी चर्च – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Mount Mary Church
माउंट मैरी चर्च एक ऊंचे पहाड़ के ऊपर बांद्रा में स्थित एक खूबसूरत चर्च है। यह चर्च अपने खूबसूरत वास्तुकला के कारण चर्चित है और यह एक रोमन कैथोलिक चर्च है, जो कि भक्तों और टूरिस्ट दोनों को आकर्षित करती हैं। बांद्रा में एक सालाना मेला लगता है जिसके लिए यह चर्च जानी जाती है। अलग-अलग धर्म के लोग यहां पर इकट्ठे होते हैं और आशीर्वाद लेते हैं, और आसपास के शानदार माहौल का आनंद लेते हैं।
महालक्ष्मी धोबी घाट – Mahalaxmi Dhobi Ghat
महालक्ष्मी धोबी घाट विश्व का सबसे बड़ा आउटडोर धोबी घाट माना जाता है। यह धोबी घाट पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर आपको सैकड़ों धोबी कपड़े धोते हुए दिख जाएंगे। यहां पर धोबी कपड़े परंपरागत तरीके से धोते हैं, वे कपड़ों को उठा उठा कर पीटते हैं। यहां पर कपड़ों को धोने और सुखाने का तरीका बहुत अनोखा है। रोज लोग यहां पर अपने कपड़ों की गड्डी लाकर रख देते हैं, और कपड़े धुल कर सूख जाने के बाद धोबी से वापस लेकर जाते हैं।
मुंबई में घूमने की जगह, क्रॉफर्ड मार्केट – Mumbai me Ghumne ki Jagah, Crawford Market
यह मुंबई के सबसे पुराने बाजारों में से एक माना जाता है। यह एक बहुत भीड़-भाड़ वाला बाजार है, जिसमें आपको अलग-अलग प्रकार की बहुत सी चीजें खरीदने के लिए मिल जाएगी। यहां पर फ्रेश प्रोडक्ट से लेकर मसाले टेक्सटाइल तक चीजें आपको मिल जाएंगी। अगर आप घूमते हुए शॉपिंग करने के शौकीन है तो आपको क्राफर्ड मार्केट में जरूर आना चाहिए।
चोर बाजार – Chor Bazaar
मुंबई का चोर बाजार दिल्ली के चोर बाजार के जितना ही मशहूर बाजार है। यहां आप पुराने फर्नीचर पुरानी पेंटिंग और इलेक्ट्रॉनिक का बहुत सा सामान खरीद सकते हैं। अगर आप मोलभाव करने के शौकीन है तो आपको इस चोर बाजार में जरूर आना चाहिए। यहां पर कई बार दुकानदार बताई गई कीमत से आधी कीमत तक सामान दे देता है। माना जाता है कि यहां पर चोरी का सामान आता है, लेकिन चोरी के सामान के साथ साथ इस बाजार में आपको बहूत सा सेल का सामान भी मिल जाएगा। यहां पर आप लगभग हर प्रकार की वस्तु खरीद सकते हैं।
मुंबई जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Mumbai Travel Plan in Hindi
दोस्तों अगर आप मुंबई शहर में घूमना चाहते हैं तो यहां पर मैं आपको एक 3 दिन का छोटा यात्रा प्लान दे रहा हूं, आप चाहे तो इसको आगे बढ़ा सकते हैं।
पहले दिन: आपको अपने दिन की शुरुआत इंडिया गेट से करनी चाहिए, जहां से अरब सागर का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसके बाद आप यहां से नाव में बैठकर एलीफेंटा गुफाओं में घूमने के लिए जा सकते हैं। दोपहर तक आप वापस आ जाइए और कोलाबा कॉसवे में घूम कर आनंद लीजिए। इसके बाद आप छत्रपति शिवाजी वास्तु संग्रहालय में घूमने के लिए जा सकते हैं, और यहां पर अलग-अलग प्रकार की चीजों के दर्शन कर सकते हैं।
शाम के समय आपको मरीन ड्राइव पर जाना चाहिए, यहां पर शाम के समय घूमने के लिए बहुत से लोग आते हैं, और यहां से अरब सागर का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। आपको यहां पर सूर्यास्त के समय जाना चाहिए, ताकि आप सूर्यास्त देख सको, यहां से दृश्य बहुत मनोरम दिखता है।
दूसरे दिन: दूसरे दिन कि सुबह आप सिद्धिविनायक मंदिर में जाइए और भगवान गणेश के दर्शन कीजिए पूजा अर्चना करने के बाद आप चाहे तो हाजी अली दरगाह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके बाद दोपहर में आपको बांद्रा में घूमना चाहिए, और यहां के कल्चर और संस्कृति के बारे में देखना चाहिए। आप बांद्रा वर्ली सी लिंक देख सकते हैं, यह बहुत खूबसूरत ब्रिज है।
यहां पर आपको कई खूबसूरत रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जिनमें आप भोजन कर सकते हैं। शाम के समय आपको जुहू बीच पर जाना चाहिए, यह मुंबई का बहुत फेमस बीच है। जुहू बीच पर रेतीली मिट्टी में घूमने का आनंद अलग ही है।
तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा आपको क्राफर्ड मार्केट में घूमना चाहिए। यहां कई अलग-अलग प्रकार की अनोखी चीजें आप देख सकते हैं। इसके बाद आप छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में जा सकते हैं, यह बहुत खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। शाम के समय आपको मुंबई की लोकल गलियों में जाना चाहिए और मुंबई के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में जानना और समझना चाहिए।
मुंबई एक बहुत ही ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर है, आप नवी मुंबई की गलियों में घूमकर आनंद लीजिए। यहां पर आपको कई रेस्टोरेंट्स और बार मिल जाएंगे जिनमें आप भोजन कर सकते हैं। इस प्रकार से आप 3 दिनों में मुंबई को अच्छे से देख और परख सकते हैं।
मुंबई में रुकने की जगह – Where To Stay In Mumbai In Hindi
मुंबई शहर में आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी। यहां आपको वर्ली बांद्रा में कई बजट फ्रेंडली होटल मिल जाएंगे, जिनमें आप आसानी से रुक सकते हैं। यहां पर होटल का किराया नॉर्मल होटल से थोड़ा ज्यादा ही रहता है, क्योंकि मुंबई एक महंगा शहर है। यहां पर रुकने के लिए आपको रोज के 1500 रुपए से ₹2000 तक देने पड़ेंगे।
अगर आपका बजट बहुत टाइट है और आप बहुत सस्ते में मुंबई शहर घूमना चाहते हैं तो यहां पर Care Dormitory नामक एक जगह पर आप 300 से ₹500 के बीच रुकने के लिए जगह प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर आपको पूरा कमरा नहीं दिया जाता है, कमरे में अलग-अलग छोटे-छोटे बेड होते हैं, जिन पर आप सो सकते हैं। यहां की सुविधा भी नॉर्मल होटल जैसी ही रहती है।
इसके अलावा अगर आप किसी महंगे होटल में रुकना चाहते हैं तो आप अपने मन मुताबिक जितना चाहे उतना खर्च कर सकते हैं। मुंबई में ताज होटल जैसे बहुत से महंगे होटल है, जहां पर एक रात का खर्च 40 से ₹50,000 तक आ सकता है।
मुंबई का स्थानीय भोजन – Local Food In Mumbai In Hindi
मुंबई मैं वडा पाव काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोगों ओर सभी पर्यटकों का वडा पाव बोहत ही पसंदीता स्ट्री फूड है। आपको मुंबई मैं उत्तर भारतीय ओर दक्षिण भारतीय व्यंजनों के बेहतरीन रेस्टुरेंट मिलेंगे। मुंबई का स्थानीय ओर प्रसिद्ध भोजन मैं वडा पाव , पानीपुरी ,पाव भाजी ,आमलेट पाव ,सेवपुरी , भेल पूरी , कबाब बोम्बे सैंंडविच आदि है ओर लोकप्रिय मिठाईयो मैं कुल्फी ओर आइस गोला है।
मुंबई में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Mumbai In Hindi
मुंबई दक्षिण भारत का शहर है और समुद्री किनारे बसा हुआ है, इसलिए यहां पर सर्दियों के मौसम में घूमना सबसे सही रहता है। यहां पर आपको नवंबर से फरवरी के बीच में घूमने के लिए आना चाहिए और यही यहां पर घूमने का सबसे बेस्ट मौसम है। इस समय यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहता है, जो कि घूमने के लिए बिल्कुल सही है। अक्टूबर-नवंबर के आसपास ज्यादातर हिंदू त्योहार आते हैं, इसलिए इस समय आप त्योहारों का आनंद भी ले सकते हैं।
अगर आप यहां मार्च के बाद आते हैं, तो गर्मियां बहुत अधिक होती है, जिसके कारण आपका घूमना नामुमकिन हो जाता है। यह समुद्र किनारे बसा हुआ शहर है, इसलिए यहां उमस भी बहुत ज्यादा होती है। उमस के कारण आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
मुंबई कैसे जाएं? – How to reach Mumbai?
हवाई जहाज से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Flight In Hindi
मुंबई का सबसे मुख्य एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट है और यहां से देश विदेश से बहुत सी फ्लाइट आती है। छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर आने के बाद आप बाकी स्थानों पर टैक्सी आवश्यक के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Train In Hindi
अगर आप ट्रेन से मुंबई आना चाहते हैं तो मुंबई में कई रेलवे स्टेशन है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा एक और रेलवे स्टेशन जिसका नाम मुंबई सेंट्रल स्टेशन है। आप इस पर भी आ सकते हैं, यह दोनों रेलवे स्टेशन पूरे देश से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखते हैं। आप पूरे भारत से कहीं से भी मुंबई में ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर आने के बाद बाकी के स्थानों पर आप टेक्सी या बस के माध्यम से जा सकते है।
सड़क मार्ग से मुंबई कैसे जाएं – How To Reach Mumbai By Road In Hindi
अगर आप सड़क मार्ग से मुंबई शहर आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और पूरे भारत से कनेक्ट होती है। यहां पर आपको कई नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे मिल जाएंगे, जिनकी सहायता से आप आसानी से मुंबई आ सकते हैं। आसपास के कई स्थानों से मुंबई में लोकल बस भी आती है, आप इनकी सहायता लेकर भी मुंबई शहर आ सकते हैं।
मुंबई का नक्शा – Map of Mumbai
FAQs:- टॉप 25 मुंबई में घूमने की जगह और संपूर्ण यात्रा जानकारी
मुंबई क्यों प्रसिद्ध है?
मुंबई शहर बॉलीवुड और अपने समृद्ध इतिहास के कारण प्रचलित है, मुंबई में भारत के कुछ सबसे अरबपति लोग रहते हैं, मुंबई को मायानगरी भी कहा जाता है, और सालाना हजारों टूरिस्ट मुंबई घूमने के लिए आते रहते हैं।
मुंबई कहां पर स्थित है?
मुंबई दिल्ली के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह महाराष्ट्र की राजधानी है।
मुंबई जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?
मुंबई एक महंगा शहर है भारत में घूमने की बाकी जगहों के मुकाबले मुंबई में आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। मुंबई जाने का कितना खर्च लगेगा, यह आप पर निर्भर करता है, मुंबई में रहने के लिए आप 1500 से ₹2000 में एक रात के लिए कमरा ले सकते हैं और अगर आप लग्जरी होटल देख रहे हैं तो आप यहां पर अपने मन मुताबिक पैसे खर्च कर सकते हैं। यहां पर आपको ऐसे होटल भी मिल जाएंगे जहां पर एक रात के लिए आपको 40 से ₹50,000 तक देने पड़ सकते हैं।
मुंबई में लोकल भोजन आप होटल में कर सकते हैं और इसके अलावा स्ट्रीट फूड पर भी आप भोजन कर सकते हैं। मुंबई में दोनों समय भरपेट भोजन करने के लिए लगभग ₹2000 का खर्च आएगा। इसके अलावा अगर आप आसपास के आइसलैंड वगैरह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो नौका में 250 से ₹500 तक टिकट लगती है।
म्यूजियम और आर्ट गैलरी जैसी जगहों पर टिकट लगती है और यहां पर आप 200 से 250 रुपए की टिकट में आसानी से घूम सकते हैं। अगर आप विदेशी टूरिस्ट हैं तो आपको 1500 से 2000 के बीच रुपए देने पड़ सकते हैं।
Conclusion: Mumbai me Ghumne ki Jagah
तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने मुंबई शहर के बारे विस्तार से जानकारी देखी है, यहां पर हमने मुंबई शहर में घूमने की 25 जगहों के बारे में देखा और इसी के साथ-साथ रुकने की जगह, यहां का प्रमुख भोजन और मुंबई घूमने का एक छोटा यात्रा प्लान भी देखा है, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूलें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।
और पढ़े :
2 thoughts on “मुंबई के 25 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल – Mumbai me Ghumne ki Jagah”