मसूरी के खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी – Tourist Places in Mussoorie in Hindi

Tourist Places in Mussoorie in Hindi: हमारे देश में बहुत से पर्यटन स्थल बिश्व प्रसिद्ध है जिनमें उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्तिथ मसूरी उन में से एक है। मसूरी दुनिया के उन पर्यटन स्थलों में गिना जाता है जहाँ लोग बार बार जाना चाहते हैं। मसूरी भारत का एक ऐसा मशहूर स्थान है जिसे भारत का सबसे उच्च पर्यटन सूचि में शामिल किया जाता है। भारत के राज्य उत्तराखंड में स्तिथ मसूरी हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी की तलहटी में बसा एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो उत्तराखंड के राजधानी देहरादून से सिर्फ 35 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह खूबसूरत पहाड़ी शहर अपनी हरी भरी परिदृश्य, आकर्षक झरनों और राजसी पहाड़ों के लिए पर्यटकों का सबसे पसंदिता जगह रहा है। अपनी शांत और खुशनुमा मौसम के साथ मसूरी हिमालय की भव्य दृश्य को प्रस्तुत करता है जो अपने आप में ही एक अद्भुत नजारा है।

समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ मसूरी को अक्स पहाड़ों के रानी भी कहा जाता है। अपनी हरी भरी पहाड़ियों, विविध वनस्पतियों और समृद्ध वन्यजीवों के लिए उत्तराखंड के यह शहर अन्य हिल स्टशनों के तुलना में सबसे भिन्न रहा है। वैसे तो इसकी खोज मेजर हिमरसे ने 1811 में की थी। लकिन इसकी स्तापना का श्रेय ब्रिटिश सेना कप्तान फ्रेडरिक योंग को दिया जाता है जिन्होंने 1820 में इसको विकसित कराने के लिए पूरा सहयोग दिया था। आज मसूरी अति विकशित और आधुनिक पर्यटन स्थलों में शामिल है और अपनी खूबसूरती से लगभग सभी पर्यटकों को आश्चर्यचकित करदेता है। मसूरी प्रकृति का एक ऐसा उत्कृष्ट उदहारण है जिसको शब्दों में लिखना आसान नहीं है। जो लोग प्रकृति से भरपूर प्रेम करते हैं और एक शांत परिवेश में अपना कीमती समय बिताना चाहते हैं उनके लिए मसूरी एक आदर्श स्थान के रूपमे जाना जाता है।

सभी को नमस्कार है, मुझे यकीन है आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे। उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक मसूरी हिमालय में बसा एक रोमांटिंक पर्यटन स्थल है। यहाँ स्तिथ कई शानदार जगह है जो विशेष रूपसे लोकप्रिय है। मसूरी एक हिल स्टेशन होने के कारण यहाँ का मौसम साल भर सुहावना और स्वागत करने वाला होता है। इसीलिए यह सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। साथ ही हनीमून के लिए यह भारत के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की यात्रा करते हैं जिनमें बिदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। अगर आप मसूरी की यात्रा पर हैं या यात्रा करना चाहते हैं तो यह यात्रा आपके लिए  सबसे खूबसूरत और दिलचस्प होने वाला है क्यों कि मसूरी कुदरत का एक जादुई दुनिया है जहाँ आप को केवल शांति और कभी न भूलने वाली अनुभव प्राप्त होती है और जिसे सभी पर्यटक अपने जीवन में एक बार इस अनुभव को जरूर प्राप्त करना चाहते हैं।

Table Contents

मसूरी का सबसे लोकप्रिय स्थान केम्पटी फाल्स – Mussoorie Tourist Places in Hindi Kempty Falls 

मसूरी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह है। मसूरी में घूमने लायक ऐसी जगहों में से एक है केम्पटी फाल्स। मसूरी शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ केम्पटी फाल्स एक खूबसूरत झरना है जो चारों और से ऊँचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ केम्पटी झरना हरे भरे परिवेश के साथ बहुत की खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता है। यह झरना काफी ऊंचाई से गिरने की कारण 5 अलग अलग धाराओं में बहता है जिसे झरने का दृश्य अंतयंत मनमोहक दिखाई देता है। अंग्रेज अपनी चाय और दावत इसी स्थान पर किया करते थे इसीलिए इस झरने का नाम केम्पटी कैंप और टी पड़ा है। पर्यटक इस झरने में स्नान करते है और खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। मसूरी में घूमने के लिए यह सबसे बढ़िया स्थान माना जाता और मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों का एक पसंदीदा जगह भी है।

और पढ़े : ऊटी पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

मसूरी में घूमने वाली जगह क्लाउड्स एन्ड – Mussoorie in Hindi Clouds End 

क्लाउड्स एन्ड मसूरी में स्तिथ एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है। यह जगह अपनी सुखद जलवायु के साथ पहाड़ियों के सुन्दर दृश्य को दिखता है। क्लाउड्स एन्ड घने जंगलों से घिरा हुआ है। 1838 में ब्रिटिश मेजर के द्वारा यहाँ एक विरासत भवन का निर्माण किया गया था। अब यह मसूरी में सबसे पुरानी इमारतों के रूप में जाना जाता है। यहाँ से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां और यमुना नदी का सुन्दर नजारा को देखा जा सकता है। 

मसूरी की प्रसिद्ध जगह गन हिल – Tourist Places in Mussoorie in Hindi Gun Hill 

मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए गन हिल सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है। गन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊँचा स्थान है जो समुद्र तल से लगभग 2143 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। ब्रिटिश शासन काल के दौरान समय का पता लगाने के लिए ठीक 12 बजे यहाँ राखी एक तोप दागी जाती थी। जिसकी वजह से इस पहाड़ी का नाम गन हिल पड़ा। वर्त्तमान में यह मसूरी का सबसे प्रसिद्ध स्थान बन गया है जहाँ पर्यटकों के भीड़ लगा रहता है। गन हिल का मुख्य आकर्षण रोपवे है जो हिमालय पर्वतमाला की विहंगम दृश्य प्रदान करता है। अगर आप मसूरी यात्रा पर है तो आपके यात्रा सूचि में गन हिल की दौरा जर्रूर होना चाहिए। 

मसूरी के खूबसूरत दर्शनीय स्थल झारीपानी फाल्स – Jharipani Falls 

झारीपानी फाल्स मसूरी शहर से करीब 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह झरना मसूरी का सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। यह एक छोटा झरना है लेकिन बेहद ही आकर्षक और शांत झरना है। मानसून के दौरान झरना काफी आकर्षक और पूरी उफान पर बहता है। झरने के आसपास की सुंदर प्राकृतिक नजारा इसे मसूरी की एक  लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में बदल देता है। साथ ही पिकनिक के लिए यह एक बहेतरीन जगह है।

मसूरी पर्यटन स्थल लाल टिब्बा – Mussoorie Tourist Places in Hindi Lal Tibba 

लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊँचे छोटी है जिसकी ऊंचाई 2275 मीटर से अधिक है। स्थानीय भाषा में लाल टिब्बा का अर्थ है लाल रंगों की पहाड़। यह वो स्थान है जहाँ प्रकृति की अत्यंत सुंदर नज़रों को खूबसूरत रंगों में देखा जा सकता है। इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है। लाल टिब्बा जापानी दूरबीन के लिए काफी लोकप्रिय है जिसे 1967 में यहाँ पर रखा गया था। इस दूरबीन से बद्रीनाथ, केदारनाथ, बंदरपंच और हिमालय पर्वतश्रेणी के भव्य दृश्य को देखा जा सकता है। इसके अलावा शांत वातावरण और आसपास की खूबसूरत नजारा इस जगह की पहचान है जो पर्यटकों को आकर्षित करने में काफी है। 

मसूरी का धार्मिक स्थल ज्वाला देवी मंदिर – Jwala Devi Temple 

ज्वाला देवी मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जो देवी दुर्गा को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 2104 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है। सुंदर हरियाली से घिरा यह मंदिर बेनोग हिल पर स्थित है और मसूरी में घूमने के लिए सबसे आकर्षक और महत्वपूर्ण जगहों में से एक माना जाता है। जबकि दुनिया भर से श्रद्धालु देवी दुर्गा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस मंदिर में उपस्थिति होते हैं। सदियों से ऐसा माना जा रहा है की यहाँ आने वाले सभी लोगों के मनोकामनाएं पूरी होजाती है। प्रकृति प्रमेयों के लिए यह एक बहेतरीन जगह है क्यों कि मंदिरों के चरों और हरी भरी जंगल और शांत परिवेश इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बना देती है।

मसूरी का आकर्षक जगह धनौल्टी – Mussoorie Tourism in Hindi Dhanaulti 

धनौल्टी एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और हिमालय की मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। मसूरी से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धनौल्टी देवदार तथा ओक के जंगलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में से एक इको पार्क है जो धनौल्टी से 200 मीटर की दूरी पर स्तिथ है। साथ ही यहाँ स्तिथ सुरकंडा देवी मंदिर है जो दर्शनीय हैं। इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए कई खूबसूरत स्थान है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यह मसूरी में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। यदि आप मसूरी की यात्रा पर है तो आपके यात्रा सूचि में इस जगह को जरूर शामिल करें।

मसूरी की सबसे फेमस जगह मसूरी झील – Mussoorie Lake 

मसूरी से लगभग 6 किलोमीटर पर मसूरी देहरादून रोड पर स्तिथ मसूरी झील पर्यटकों के लिए पसंदीदा पिकनिक पर्यटन स्थल है। यह एक कृतिम झील है जो चारों ओर दून घाटी और  मसूरी की हरी भरी पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य प्रदान करती है। यह विशाल झील नौका विहार के लिए मसूरी में सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक मानी जाती है। पर्यटक झील में नौका बिहार और मनोरम दृश्य का आंनद भी उठा सकते हैं। मसूरी में घूमने के लिए मसूरी झील सबसे अच्छे जगहों में से एक है।

मसूरी में घूमने लायक जगह भट्टा फाल्स – Tourist Places in Mussoorie in Hindi Bhatta Falls 

मसूरी से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर भट्टा फाल्स मसूरी देहरादून मार्ग पर स्तिथ है। यह बेहद ही खूबसूरत झरना है जो बड़ी पैमाने पर पर्यटकों को आकर्षण का संकेत देता है। भट्टा झरना एक प्राकृतिक झरना है जो 30 फीट की ऊंचाई से एक तलाव में गिरता है। झरने की आसपास के नजारा बहुत ही आकर्षक है। यहाँ पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के बिच एक अच्छा समय बीता सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी और शांत चाहने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श जगह भी है। भट्टा झरना मसूरी में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

मसूरी दर्शनीय स्थल कैमल्स बैक रोड – Camel’s Back Road 

कैमल्स बैक रोड मसूरी में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला जगहों में से एक है। यह 3 किलोमीटर की सड़क है और इस रस्ते पर एक चट्टान है जिसकी आकार कुछ कुछ ऊंट की पीठ की तरह दिखाई देता है। इसीलिए यह कैमल्स बैक रोड के नाम से जाना जाता है। सड़क चलने के लिए आदर्श है क्यों कि यहाँ से घाटी और पहाड़ों के अद्भुत दृश्य काफी आकर्षक दिखाई देती है। साथ ही पर्यटक यहाँ से सूर्यास्त का सुंदर नजारा को भी देख सकते हैं। फोटोग्राफी और शांत वातावरण में समय बिताने वाले लोगों के लिए यह एकदम सही जगह है।

मसूरी पर्यटन स्थल लेक मिस्ट – Mussoorie Tourism in Hindi Lake Mist 

लेक मिस्ट मसूरी के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो हरी भरी पहाड़ों से घिरा हुआ है। लेक मिस्ट मसूरी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी केम्पटी मार्ग पर स्तिथ है। यह एक कृतिम झील है लेकिन अपनी प्राकृतिक सुंदरता से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ नौका बिहार की सुबिधा भी उपलब्ध है ताकि पर्यटक झील के नजदीक जाकर खूबसरती को करीब से देख सके। साथ ही झील के आसपास की मनमोहक दृश्य देखने लायक है।

मसूरी में देखने लायक जगह बेनोग वन्यजीव अभयारण्य – Benog Wildlife Sanctuary 

घने जंगलों के बिच स्तिथ बेनोग वन्यजीव अभयारण्य मसूरी के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और मसूरी में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगह में से एक माना जाता है। यह अभयारण्य बहुत लोकप्रिय राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है जो कई दुर्लभ वन्यजीवों और वनस्पतियों का घर है। इस अभयारण्य में तेंदुआ, हिमालयी बकरी, हिरण और भालू जैसी कई दुर्लभ जीवों को देखा जा सकता है। साथ ही यह स्थान पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है जो इसी क्षेत्र में पाए जाते हैं। प्राकृतिक परिदृश्य से भरपूर और हिमालय पर्वतमाला की बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा बेनोग वन्यजीव अभयारण्य मसूरी में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन जगह है।

मसूरी का प्रसिद्ध स्थान मॉल रोड – Mussoorie Mall Road in Hindi 

मॉल रोड मसूरी शहर के मध्य में स्तिथ एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। यह स्थान मुख्य रूपसे दुकानों, कैफे और आधुनिक होटल के लिए जाना जाता है। यहाँ खरीदारी से लेकर खान पान तक सभी सुबिधायें उपलब्ध है। पर्यटक घर के सजावट, ऊनि कपडे और लकड़ी के हस्तशिल्प जैसी कई तरह की चीजों को खरीद सकते हैं। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए वीडियो गमे पार्लर और बहुत सारे साधन उपलब्ध है। जबकि बाजार हमेशा भीड़ से भरा रहता है और पर्यटक अपने मन मुताबिक यहाँ खरीदारी करते हैं। इसके अलावा पर्यटक यहाँ से मसूरी शहर का खूबसूरत नजारा का आनद लेते हैं जो यह से बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है।

मसूरी पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन – Company Garden 

कंपनी गार्डन मसूरी में एक लोकप्रिय आकर्षण है जो मॉल रोड से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। हिमालय पर्वतश्रेणी के बिच बसा यह जीवंत बगीचा हरे भरे हरियाली, खूबसूरत फूलों और शानदार परिदृश्य के साथ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। गार्डन में घूमने के दौरान पर्यटक रंग बिरंग पक्षी के साथ  सुंदर फूलों का दीदार कर सकते हैं। कंपनी गार्डन इसे पहले मसूरी के बॉटनिकल गार्डन के नाम से जाना जाता था। लेकिन आज यह गार्डन मसूरी का एक मशहूर पिकनिक स्थल बन चूका है जहाँ पर्यटक अपनी परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छे समय बिताते हैं। मनरंजन के लिए  यहाँ एक कृतिम झील है जहाँ पर्यटक नौका विहार का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी का खूबसूरत झरना मोसी फाल्स – Tourist Places in Mussoorie in Hindi Mossy Falls 

अपने मनमोहक वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला मोसी फाल्स मसूरी का एक आकर्षक पर्यटन स्थान है। यह झरना मसूरी से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ होने के कारण ज्यादा तर पर्यटक घूमने के लिए यहाँ आते हैं। घने हरे भरे जंगलों के बिच स्तिथ मोसी  झरना 145 मीटर की ऊंचाई से निचे गिरता है जिसे चारो और धुंध छा जाती है और एक सुंदर परिवेश को जनम देती है। यह झरना चारो तरफ अपनी सुंदरता बिखरती रहती है जिसे आसपास के नजारा बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक दिखाई देती है। अगर आप मसूरी यात्रा पर जा रहे हैं तो मोसी फाल्स की यात्रा करना न भूलें।

मसूरी घूमने का सही समय – Best Time to Visit Mussoorie in Hindi 

हालाँकि मसूरी साल में कभी भी यात्रा किया जा सकता है क्यों कि मसूरी में साल भर सुखद और सुहावना मौसम रहता है। लेकिन मसूरी घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी के मौसम के दौरान होता है, जो मार्च से जून तक का है। इन महीनों में यहाँ का तापमान 15 से 25 डिग्री के आसपास रहता है जो घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। लेकिन इन महीनो में यहाँ बहत ही भीड़ रहता है। अगर आप सितंबर से दिसंबर तक का समय मसूरी यात्रा के लिए चुनाब करते हैं तो यह समय भी मसूरी में घूमने के लिए ठीक समय है। मानसून के मौसम में यहाँ भरी बर्षा होती है इसिलए इन महीनो में मसूरी यात्रा करना उचित नही होगा।

मसूरी कैसे पहंचे – How to Reach Mussoorie in Hindi 

मसूरी एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहाँ पहंचना कोई समस्या नही है। मसूरी तीनो माध्यम से पहंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग: मसूरी का नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो मसूरी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ पहंचने के बाद आप टैक्सी या किसी घरेलु वाहन से मसूरी आसानी से पहंच सकते हैं।

रेलमार्ग: निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है जो मसूरी से 35 किलोमीटर दूर है। यह रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख नगरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। देहरादून से मसूरी पहंचने के लिए टैक्सी या बसों की सुबिधा उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग: मसूरी देश के कई शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ हैं। दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से कई डीलक्स और लग्जरी बसें हमेशा चलती हैं।

 

2 thoughts on “मसूरी के खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे में जानकारी – Tourist Places in Mussoorie in Hindi”

  1. Jankari me liye shukriya. Bahut her achha article likha hai Massourie par. I always appreciate and believe in receiving the topics on other domestic itineraries/journies. Thanks

    Reply

Leave a Comment