Nainital me Ghumne ki Jagah: समुद्र तल से लगभग 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नैनीताल उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र की तलहटी में स्तिथ है। यह शहर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और जगमगाते उद्यानों के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है। नैनीताल का नाम नैनी झील के नाम पर पड़ा है जो नैनीताल की एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नैनीताल का अपना महत्वपूर्ण स्थान है जो हर साल लाखों के संख्या में पर्यटकों को अकसर लुभाता रहता है। यह शहर तीनो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और खूबसूरत नैनी झील के चरों ओर फैला हुआ है।
नैनीताल भारतीय पर्यटकों के बिच एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। नैनीताल अपने आँखों के आकर के नैनी झील के लिए मशहूर है जो उत्तराखंड की इस खूबसूरत पहाड़ी शहर के केंद्र में स्थित है और इसे भारत के झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। अपनी शानदार प्राकृतिक नज़रों, प्रतिष्ठित मंदिरों, बर्फ से ढकी पहाड़ों, हरी भरी घाटियों और खूबसूरत झीलों के कारण यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है। साथ ही शहर अपनी आरामदायक तापमान के लिए भी काफी मशहूर है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह एक आदर्श स्थान के रूप में जाना जाता है।
सभी को मेरा नमस्कार है, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। एक लोकप्रिय गंतव्य होने के कारण नैनीताल शहर में बहुत से पर्यटक आकर्षण है जो धार्मिक स्थलों से लेकर झीलों, चिड़िया घर और कई अन्य आकर्षणों है। इसीलिए यह सिर्फ भारत में ही नहीं वल्कि पुरे विश्व में पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है। इस शहर का रोमांटिक मौसम, दिलकस नज़रों और मंत्रमुग्ध कर देने वाला जगहों के वजहे से लाखों पर्यटकों यहाँ घूमने के लिए आते हैं।
यही नहीं यह स्थान हनीमून के लिए भी दुनिया का सबसे बेस्ट जगहों में से भी एक है। अगर आप एक ऐसी जगहों के तलाश में हैं जहाँ आप प्रकृति के करीब होने के अलावा शांत वातावरण में अपनी परिवार और दोस्तों के साथ बिलकुल अलग अनुभव में डूब जाना चाहते हैं या फिर आप एकांत में समय बिताना चाहते हैं तो मुझे यकीन है उत्तराखंड के यह जादुई शहर यानि नैनीताल आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है।
और पढ़े : गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल
Table Contents
नैनीताल कहाँ हैं – Nainital Kahan Hai
नैनीताल उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ पर्वतमाला की तलहटी में स्तिथ भारत का एक आकर्षक पहाड़ी शहर है जो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हिल स्टेशन है।
नैनीताल में घूमने की जगह नैनीताल झील – Nainital me Ghumne ki Jagah Nainital Lake
नैनीताल शहर के किन्द्र में स्तिथ नैनीताल झील देश के सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जनि जाती है। यह एक प्राकृतिक झील है और कुमाऊँ की पहाड़ियों की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह झील हरे भरे पहाड़ियों से घिरी हुई है जो शहर को एक मनोरम नजारा प्रदान करती है। ऐसा माना जाता है की नैना देवी मंदिर वह स्थान है जहाँ देवी सीता की आंख गिरी थी जिसके बाद यह एक झील में परिवर्तित हो गया और नैनीताल झील के नाम से जाना जाने लगा। प्राकृतिक सुंदरता और झील की शांति से मंत्रमुग्ध होने वाले लोगों के लिए यह एक आकर्षक स्थान है और नैनीताल में घूमने के लिए यह एक प्रमुख स्थानों में से भी एक है।
नैनीताल में घूमने की जगह नैना देवी मंदिर – Nainital me Ghumne ki Jagah Naina Devi Temple
नैना देवी मंदिर उत्तर भारत में सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है जो नैनी झील की उत्तरी किनारे पर स्तिथ है। यह नैनीताल में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है और देश भर से हजारों भक्तों को आकर्षित करता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार नैना देवी मंदिर तब अस्तित्व में आया जब देवी सीता की ऑंखें उस स्थान पर गिरी, जब भगवान शिव उनके आत्मदाह कर रहे थे।
मंदिर मुख्य रूप से देवी नैना को समर्पित है और शहर का नाम नैना देवी के नाम पर पड़ा है। मंदिर के परिसर विशाल है और झील के चरों ओर फैला हुआ है। नंदा अष्टमी के दौरान मंदिर में एक बड़ा मेला का आयोजन किया जाता है जो करीब 8 दिनों तक लगती है। नैनीताल के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक नैना देवी मंदिर एक ऐसा आकर्षण है जहाँ आध्यात्मिक अनुभव करने के लिए एक आदर्श स्थान है और यह पूर्ण रूपसे शांति प्रदान करती है। सुभे 6 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर के दर्शन किया जा सकता है।
नैनीताल टूरिस्ट प्लेस नैना पीक – Nainital Tourist Places in Hindi Naina Peak
नैनीताल शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ नैनी पीक एक लोकप्रिय जगह है जो प्रकृति प्रेमियों ओर एडवेंचर लवर्स के लिए एक जरुरी जगह है। नैना पीक समुद्र तल से लगभग 2615 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है ओर नैनीताल के सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग स्थल है। इस चोटी से नंदा देवी, तिबत सिमा, बर्फ से ढकी हिमालय ओर नैनीताल शहर की शानदार दृश्य को देखा जा सकता है। अगर आप नैनीताल की यात्रा पर जा रहे हैं तो आप नैना पीक जरूर जाना चाहिए क्यों कि इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता ओर शांत ओर खूबसूरत वातावरण आप के मन में एक सुखद अनुभव उजागर करती है।
नैनीताल में घूमने की जगह माल रोड – Nainital me Ghumne ki Jagah Mall Road
माल रोड नैनीताल का प्रमुख मार्ग है जिसे गोविंद बल्लभ पंत मार्ग भी कहा जाता है और यह नैनीताल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों से एक है। यह नैनीताल की सबसे व्यस्त मार्ग है जो कई रेस्तरां, होटल और दुकानों का घर है। पर्यटक यहाँ लकड़ी की हस्तशिल्प और कई वस्तुओं के खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्वादिष्ट स्थानीय भोजन के साथ यहाँ आने वाले लगभग सभी पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। माल रोड नैनीताल झील के निकट स्तिथ है ओर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले स्थानों में से एक है। यदि आप नैनीताल में खरीदारी का व्यापक आनंद लेना चाहते हैं तो निश्चित रूप से माल रोड की ओर रुख जरूर करें।
नैनीताल के दर्शनीय स्थल टिफिन टॉप – Nainital ke Darshaniya Sthal Tiffin Top
नैनीताल में सबसे मशहूर जगहों में से एक टिफिन टॉप जिसे डोरोथी सीट भी कहा जाता है, यह अयारपट्टा पहाड़ियों में स्तिथ है और नैनीताल में एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। समुद्र तल से लगभग 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह एक सीढ़ीदार पहाड़ की छोटी है जो नैनीताल शहर और आसपास की शानदार दृश्य प्रदान करती है। इस जगह का नाम अंग्रेज चित्रकार डोरोथी केलेट के नाम पर रखा गया है जिन्होंने इसी स्थान पर बैठ कर खूबसूरत शहर और आसपास की पेंटिंग करते थे। नैनीताल के पास घूमने के लिए अन्य आकर्षणों के साथ यह छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है जहाँ प्राकृतिक बिहंगम दृश्य के अलावा शांत वातावरण और शांति एक अलग अनुभव प्रदान करती है। यदि आप लंबी पैदल यात्रा पसंद करते हैं तो शहर से टिफिन टॉप 4 किलोमीटर की दूरी है जहाँ आप ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।
नैनीताल के प्रसिद्ध जगह इको केव गार्डन – Nainital Tourist Places in Hindi Eco Cave Garden
इको केव गार्डन नैनीताल में घूमने के लिए एक रोमांचक जगहों में से एक है जो कई गुफाओं का एक संग्रह है जिनमें एक लटकता हुआ बगीचा और एक संगीतमयी फव्वार है। बगीचे में 6 जानवरों के आकार की गुफाएँ हैं इनमें गिलहरी गुफा, चमगादड़ गुफा, बंदर गुफा, पथर गुफा, बाघ गुफा और फ्लाइंग फॉक्स शामिल है। बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में यह परिवार के साथ यात्रा करने के लिए एक आदर्श स्थान है। इसके अलावा इस पार्क में संगीतमयी फव्वरा और लटकते बगीचों से सुसज्जित नैनीताल के कई प्रकृतिक आकर्षणों में से एक है।
प्रवेश समय: सुबह 9.30 बजे – शाम 5.30 बजे, बारिश के मौसम में यह बंद रहता है।
प्रवेश शुल्क : वयस्कों के लिए 50 भारतीय मुद्रा, बच्चों के लिए 20 भारतीय मुद्रा और कैमरा के लिए 25 भारतीय मुद्रा देनी होती है।
नैनीताल पर्यटन स्थल स्नो व्यू पॉइंट – Nainital Tourism in Hindi Snow View Point
नैनीताल के सभी पर्यटन स्थलों में स्नो व्यू पॉइंट सायद सबसे अलग और अद्भुत पर्यटन स्थल है। यह नैनीताल में सबसे अधिक देखे जाने वाले और पसंद किये जाने वाले जगहों में से एक है। 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह स्थान बर्फ से ढकी पहाड़ों के अलावा नैनीताल झील और शहर की लुभावना दृश्य दिखाता है। सर्दियों में बर्फ से अलोकिक रूप से प्रस्तुत यह एक जादुई जगह है जो नंदा कोट, त्रिशूल और नंदा देवी चोटियों के व्यापक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है जो इस प्रकार इसे नैनीताल में घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान बनती ही।
नैनीताल में धार्मिक स्थल हनुमान गढ़ी – Nainital me Dharmik Sthal Hanuman Garhi
नैनीताल से सिर्फ 3 किलोमटेर की दूरी पर स्तिथ हनुमान गढ़ी नैनीताल में एक प्रसिद्ध मंदिर है जो मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। 1951 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को 1950 में एक संत के द्वारा बनवाया गया था। मंदिर में भगवान हनुमान के छाती को बिभाजित करते हुए चित्रित किया गया है जिनमें दर्शाया गया है की भगवान राम उनके ह्रदय में निवास करते हैं। यह स्थान मंदिरों के साथ साथ अपने सूर्यास्त के सुंदर दृश्य के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा मंदिर के पास शीतला देवी मंदिर और लीला शाह बापू का आश्रम अन्य दो प्रमुख आकर्षण है जो दर्शनीय है। मंदिर के आसपास की शांत वातावरण और सुखदायक दृश्य पर्यटकों को शांति भावनाओं से भर देती है।
नैनीताल में घूमने की जगह भीमताल झील – Nainital me Ghumne ki Jagah Bhimtal Lake
नैनीताल शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ भीमताल झील ओर एक प्रमुख आकर्षण है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह झील शहर के केंद्र में स्तिथ है और बिच में एक द्वीप भी है। कहा जाता ही की इस झील का नाम महाभारत के पौराणिक कहानी में पांडवों के भाइयों में से एक भीम के नाम पर रखा गया था। यह आश्चर्यजनक झील हरे भरे पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसके अलावा झील के केंद्र में एक द्वीप है और इस द्वीप पर एक एक्वेरियम है जिनमें कई तरह की मछली है। साथ ही पर्यटक इस झील पर बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। भीमताल प्रकृति के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है और नैनीताल में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल भी है।
नैनीताल में घूमने की जगह पंगोट – Nainital me Ghumne ki Jagah Pangot
नैनीताल में सबसे मनोरम दर्शनीय स्थलों में से एक पंगोट नैनीताल में घूमने के लिए एक आकर्षक जगह है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है और नैनीताल घूमने आने वाले लगभग सभी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। पंगोट में प्राकृतिक दृश्य सबसे अद्भुत और लुभावने रूप से सुंदर हैं। पंगोट और किलबरी पक्षी अभयारण्य में 500 पक्षी प्रजातियों को देखा जा सकता है। पंगोट नैनीताल की यात्रा के दौरान अपने दोस्तों के साथ या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टी के लिए एक आदर्श स्थान है।
नैनीताल का स्थानीय भोजन – Local Food In Nainital in Hindi
नैनीताल का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन स्वादिष्ट और बोहत मजेदार होता है। जो भी पर्यटकों यहां आते हैं जरूर नैनीताल का स्थानीय भोजन का स्वाद लें कर ही जाते हैं । नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन है :- रास (यह कई पकवानों से बनी एक डिश होती है) इसके अलावा बावड़ी भट्ट की चुरानी , आलू के गुटके, (उबले आलू की मसालेदार डिश) भी नैनीताल में बोहत फेमस हैं। अगर आप नैनीताल का यात्रा कर रहे हैं तो जरूर यहां का स्थानीय भोजन का स्वाद लें।
नैनीताल घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Nainital in Hindi
नैनीताल एक ऐसी जगह है जहाँ साल के किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लकिन नैनीताल घूमने का सबसे सही समय मार्च से जून और अक्टूबर से जनवरी की बिच का है। जुलाई से सितंबर नैनीताल में भरी बर्षा के साथ मानसून का मौसम होता है।
नैनीताल कैसे पहंचे – How to Reach Nainital in Hindi
वायु मार्ग – By Air : निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के कुछ प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग – By Train : नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जो नैनीताल से 30 किलोमीटर दूर है। दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, आगरा, मथुरा और उत्तर भारत के अन्य शहरों से काठगोदाम के लिए नियमित ट्रेनें चलती हैं। काठगोदाम से नियमित बसें और टैक्सियां नैनीताल के लिए उपलब्ध हैं।
सड़क मार्ग – By Road : नैनीताल पहंचने के लिए सबसे सबसे सुबिधाजनक तरीका सड़क मार्ग है। दिल्ली, देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उत्तर भारत के अन्य शहरों से बस, साझा टैक्सी और निजी टैक्सियाँ आसानी से उपलब्ध हैं।
Frequently Asked Questions About Nainital
Q.1: नैनीताल कहां पर है ?
A: नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित एक खूबसूरत नगर और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।
Q.2: नैनीताल में कोन सी भाषा बोली जाती है ?
A: नैनीताल में हिन्दी और कुमाऊंनी भाषा बोली जाती है।
Q.3: नैनीताल में प्रसिद्ध क्या है ?
A: नैनीताल में खूबसूरत दर्शानियों स्थलों और पिकनिक स्थल बोहत जायदा प्रसिद्ध है।
Q.4: नैनीताल जिले का स्थापना कब हुई ?
A: नैनीताल जिले का स्थापना 1891 कुमाऊं जिले से बना हुआ था ।
Q.5: नैनीताल कितने किलोमीटर पर बसा हुआ है?
A: नैनीताल 3,860 वर्ग किलोमीटर पर बसा हुआ है।
और पढ़े :
1 thought on “नैनीताल में घूमने की संपूर्ण जानकारी – Nainital Tourist Places in Hindi”