नासिक के खूबसूरत पर्यटन स्थल – Nashik Tourist Places in Hindi

Nashik Tourist Places in Hindi: भारत के राज्य महाराष्ट्र में स्तिथ नासिक एक पवित्र और धार्मिक शहर है जो अपनी भव्य मंदिरों, प्राचीन किलों, खूबसूरत झरनों और प्राकृतिक मनमोहक दृश्य के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की उंचई पर स्तिथ नासिक को भारत के शराब और अंगूर की राजधानी के रूप में  भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं और रोचक इतिहास से जुड़े यह शहर कई  प्राचीन मंदिरो और स्मारक का घर है जो इस जगह को एक महतवपूर्ण तीर्थस्थल बना देता है। हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला कुम्भ मेला इसी शहर में आयोजन किया जाता है जिसे भारत का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस बिशाल मेला में बड़ी तादात में साधु और तीर्थयात्री शामिल होते हैं और पवित्र गोदावरी नदी में स्नान करते हैं।

महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में पश्चिमी घाट पहाड़ों की तलहटी में स्तिथ नासिक गोदावरी नदी के तट पर बसा है। यह एक प्राचीन शहर है जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत में मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वह स्थान है जहाँ भगवान राम ने उनके पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ  14 बर्ष के बनबास बिताये थे और इसी स्थान पर लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काट दिए थे। साथ ही इस शहर से जुडी कई रोचक कथाएं है जो पर्यटकों को विशेष रूपसे प्रभाबित करता है। यही प्रमुख कारण है की नासिक को एक तीर्थ शहर माना जाता है और अपनी पौराणिक कथाओं के साथ एक गहरा सम्बन्ध रखता है जो पर्यटकों के रूचि को और बढ़ा देता है।

महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर और पुणे से करीब 212 किलोमीटर की दूरि पर स्थित नासिक भारत का एक सुन्दर शहर है जो कई शानदार पर्यटन स्थलों का घर है। इस आकर्षक शहर की खूबसूरत नजारा वाकई में पर्यटकों के दिल जित लती है। शांत जलवायु और खुशनुमा मौसम के साथ यह स्थान सभी प्रकार के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित होने में मजबूर करता है। पहाड़ियों से घिरा यह शहर एक अदभूर नजारा पेश करता है साथ ही यहाँ प्राचीन मदिरों का भरमार है जिसको देखने के लिए हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री इस जगह की दौरा जरूर करते हैं और इसकी दिलकश नजारा और समृद्ध संस्कृति को अपने दिल में एक शांत यादों के साथ कैद कर लेते हैं।

सभी को मेरा नमस्कार है, उम्मीद करते हैं आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे, पर्यटन के दृष्टि कोण से नाशिक शहर का महत्व हमेशा से ही ऊपर रहा है। यह एक जीवंत शहर है जो सह्याद्री पर्वत श्रृंखला की तलहटी और गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। नाशिक में कई शानदार पर्यटन आकर्षण है जो रोमांचकारी लोगों को बेहद लुभाता है। यहाँ सैलानी अपनी परिवार और दोस्तों के साथ एक यादगार समय बिताते हैं जिसके लिए यह जगह सबसे फेमस है। यदि आप एक प्राचीन और शांत शहर के यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं जहाँ आपको एक तजा अनुभब के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाला परिदृश्य प्राप्त हो तो निश्चित रूपसे नासिक आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।

 Nashik Tourist Places in Hindi

Table Contents

और पढ़े : जैसलमेर के खूबसूरत पर्यटन स्थल  

Nashik Tourist Places in Hindi Trimbakeshwar Temple – नासिक पर्यटन स्थल त्रिम्बकेश्वर मंदिर

त्रिम्बकेश्वर एक प्राचीन हिन्दू मंदिर है जो नासिक शहर से लगभग 29 किलोमाटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर ब्रह्मगिरी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है और गोदावरी नदी के किनारे पर बसा है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जिन्हे भारत के सबसे पवित्र और वास्तबिक माना जाता है। मंदिर का मुख्य आकर्षण भव्य लिंग या त्रिदेव है जिसमें भगवान ब्रह्मा, भगवान शिव और भगवान विष्णु के चित्र हैं। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण तीसरे पेशवा बालाजी अर्थात नाना साहेब पेशवा ने करबाये थे। मंदिर को पूर्ण रूपसे काले पत्थर से बनाया  गया है साथ ही मंदिर के वास्तुकला बेहद ही खूबसूरत है। 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला कुम्भ मेला इसी मंदिर के आसपास में लगता है। नासिक में घूमने के लिए त्रिम्बकेश्वर मंदिर सबसे बहेतरीन जगह है।

 Nashik Tourist Places in Hindi, Trimbakeshwar Temple

Tourist Places in Nashik in Hindi Ramkund – नासिक का धर्मिक स्थल रामकुंड

रामकुंड नासिक का एक पवित्र और धार्मिक सराबोर है जो गोदावरी नदी के किनारे स्तिथ है। यहाँ  पर्यटकों का हमेशा भीड़ लगा रहता है। लोग यहां अस्थियां विसर्जित करने भी आते हैं। रामकुंड नासिक का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है क्यों कि ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर भगवान राम स्नान किया करते थे। यह भी कहा जाता है कि इस कुंड में डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

Tourist Places in Nashik in Hindi, Ramkund

Nashik Tourist Places in Hindi Anjaneri Hills – नासिक का प्रसिद्ध स्थान अंजनेरी हिल्स

नासिक शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ अंजनेरी हिल्स नासिक का एक प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इसे नासिक का एक पवित्र स्थान माना जाता है। यह वह स्थान है जहां अंजना देवी ने भगवान हनुमान को जन्म दिये थे। इसीलिए इस स्थान को  देवी अंजना के नाम पर रखा गया है। गुफा के अंदर भगवान हनुमान को  समर्पित एक मंदिर है जो भगवान हनुमान से जुडी हुई काफी महत्वपूर्ण मंदिर है साथ ही हरी भरी पहाड़ियों  के मनोरम दृश्य, बिशेष रूपसे पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Nashik Tourist Places in Hindi, Anjaneri Hills

Nashik Tourism in Hindi Saptashrungi – नासिक के दर्शनीय स्थल सप्तश्रृंगी

सप्तश्रृंगी नासिक का एक पवित्र और प्रसिद्ध स्थान है। यह नासिक शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। सप्तश्रृंगी शब्द अर्थ है सात पर्वत शिखर। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल एक खूबसूरत पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ जो इस जगह को एक अलग  रूप प्रदान करता है। मुख्य रूपसे सप्तशृंगी मंदिर देवी सप्तशृंगी को समर्पित है जो देवी भगवती का ही एक रूप है। नासिक में घूमने के लिए यह आकर्षक जगहों में से एक है।

Nashik Tourism in Hindi, Saptashrungi

Nashik Tourist Places in Hindi Pandavleni Caves – नासिक में घूमने की जगह पांडवलेनी गुफाएं

नासिक से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ  पांडवलेनी गुफाएं 24 बौद्ध गुफाओं का एक समूह हैं जो  250 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी तक की हैं। यह बौद्ध गुफाएं  हीनयान बौद्ध धर्म को प्रदर्शित करता है। पांडवलेनी गुफाओं को त्रिरश्मी गुफाएं  के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह गुफाएं घने हरे भरे जंगल के बीच स्तिथ है और त्रिरास्मि पहाड़ी पर बनी हैं। जो लोग शांत जगहों के तलाश में हैं उनके लिए यह स्थान एक स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है और यह नासिक में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

Pandavleni caves, Nashik

Sita Gufa – नासिक में देखने लायक जगह सीता गुम्फा

सीता गुम्फा नासिक का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सीता गुफा जो एक छोटी गुफा है। गुफा के भीतर भगवान राम, लक्ष्मण और  देवी सीता के मूर्तियों है साथ ही गुफा के अंदर एक शिव लिंग है। गुफा काफी अंधेरा और संकीर्ण है। माना जाता है कि सीता गुम्फा वह स्थान है जहां देवी सीता ने अपने वनवास के दौरान भगवान शिव की पूजा की थी।

Sita Gumpha, Nashik

Tourist Places in Nashik in Hindi Dugarwadi Waterfall – नासिक का खूबसूरत जलप्रपात दुगरवादी जलप्रपात

नासिक से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ दुगरवादी झरना महाराष्ट्र का एक खूबसूरत झरना है। यह  झरना हरी भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। विशेष रूप से मानसून के समय इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। शांत परिवेश और घने हरियाली से भरपूर यह स्थान काफी आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। नासिक में घूमने के लिए दुगरवादी झरना एक आकर्षक जगहों में से एक है।

Dugarwadi Waterfall, Nashik

Kalaram Mandir – नासिक का प्रसिद्ध मंदिर कालाराम मंदिर

कालाराम मंदिर नासिक का एक प्राचीन मंदिर है जो मुख्य रूपसे भगवान राम को समर्पित है। यह मंदिर नासिक के सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राम की काली मूर्ति है इसीलिए मंदिर को कालाराम मंदिर कहा जाता है। यह भारत में भगवान राम के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसे 1788 के आसपास सरदार रंगाराव ओधेकर ने बनवाया था। मंदिर का निर्माण पूरी तरह से काले पत्थरों से किया गया है। यह मदिर नासिक के एक प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

Kalaram Mandir, Nashik

Best Places to Visit Nasik in Hindi Sula Vineyard – नासिक में देखने लायक जगह सुला वाइनयार्ड

नासिक पूरी दुनिया में अंगूर के उत्पादन  की लिए प्रसिद्ध है। नासिक शहर  को भारत की शराब राजधानी (Wine City of India) भी कहा जाता है। सुला वाइनयार्ड नासिक में स्थित मशहूर भारतीय वाइनरी है और नासिक में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सुला वाइनयार्ड की स्थापना 1998 में राजीव सामंत ने की थी। आज यह देश भर के लोगों के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ पर्यटक विभिन्न प्रकार के वाइन फ्लेवर की खोज कर सकते हैं और पूरी तरह से तैयार की गई सबसे बेस्ट सुला वाइन का स्वाद का आनद भी ले सकते हैं।

Nashik Tourist Places in Hindi, Sula Vineyard

Nashik Tourism in Hindi Muktidham Temple – नासिक पर्यटन स्थल मुक्तिधाम मंदिर

नासिक का सबसे प्रसिद्ध मदिरों  में से एक मुक्तिधाम मंदिर संगमरमर से बने एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर  विभिन्न हिंदू देवताओं का निवास स्थान है। मुक्तिधाम मंदिर में महाभारत और भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े शिलालेखों के साथ दीवारें हैं। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और  नासिक शहर के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

Harihar Fort – नासिक का सबसे लोकप्रिय जगह हरिहर किला

नासिक शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ हरिहर किला महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण किला है। हरिहर किला जिसे हरिहरगढ़ किला भी कहा जाता है और यह एक पहाड़ी किला है जो समुद्र तल से 3676 फीट ऊपर है । हर साल यह शानदार किला हजारों सैलानिओं  को अपनी ओर आकर्षित करता है । हरिहर किला या हर्षगढ़ किला एक ऐसा किला है जो सह्याद्री पर्वतमाला की हरी भरी पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। हरिहर किला का मुख्य आकर्षण चोटी की प्रतिष्ठित सीढ़ियां हैं जो लगभग 80 डिग्री लंबवत झुका हुआ है। किले में भगवान शिव, भगवान हनुमान और नंदी की मूर्तियाँ है जो दर्शनीय है। इसके अलावा यहाँ चट्टानों को काटकर एक छोटे तलाव बनाया गया है। यादव वंश का यह किला आज खंडहर में है और पर्यटकों के लिए एक रोमांच से भरा गंतव्य स्थल है।

Harihar Fort, Nashik

Nashik Tourist Places in Hindi Someshwar Waterfall – नासिक में घूमने की जगह सोमेश्वर जलप्रपात

सोमेश्वर जलप्रपात जिसे नासिक में दूधसागर जलप्रपात भी कहा जाता है। यह जलप्रपात नासिक में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यह छोटा लकिन सुन्दर जलप्रपात गोदावरी नदी के ऊपर बना है और इसकी ऊंचाई 10 मीटर है। मानसून के समय यह बेहद ही खूबसूरत दिखाई देती है क्यों कि मानसून के दौरान पानी का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाती है जिसमें दूध जैसा पानी सबसे तेज धारा में बहता है।

Someshwar Waterfall, Nashik

Best Time to Visit Nashik in Hindi – नासिक में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

आमतौर पर सैलानी इस  सोच में पड़ जाते हैं  की नासिक शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है। हालाँकि  नासिक की यात्रा बर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है लकिन नासिक घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है जो सर्दी का मौसम है। इन महीनो में यहाँ  बड़ी संख्या में सैलानिओं का भीड़ रहता है। गर्मियों के मौसम में यहाँ यात्रा करना बिलकुल भी सही नहीं है क्यों कि यहाँ का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाता है। मानसून जून से सितंबर के महीनों के दौरान होता है। इस अवधि में यहाँ मध्यम से अधिक वर्षा होती है जो घूमने के लिहाज से शायद अनुकूल नहीं है। हालाँकि मानसून के दौरान यहाँ काफी हरियाली रहता है जिसे इस जगह की ख़ूबसूरती और भी बड़ा जाती है।

How to Reach Nashik in Hindi – नासिक कैसे पहंचे

वायु मार्ग: नासिक हवाई अड्डा ओजर हवाई अड्डा है जो हैदराबाद ,भोपाल, गोवा, दिल्ली और पुणे अदि शहरों से अछि तरह से जुड़ा हुआ है। साथ ही निकटतम हवाई अड्डा मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरारष्ट्रीय हवाई है जो नासिक से 170 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुडी हुई है।

रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन नासिक रेलवे स्टेशन है। यह नासिक के आसपास कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, पुणे, बरेली, इलाहाबाद,आगरा आदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग: नासिक  देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण शहरों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।

 

All Images Credit : wikimedia commons 

 

2 thoughts on “नासिक के खूबसूरत पर्यटन स्थल – Nashik Tourist Places in Hindi”

Leave a Comment