Pachmarhi Hill Station in Hindi – मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी

Pachmarhi Hill Station in Hindi – मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी: मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन  पचमढ़ी अपने नैसर्गिक सैंदर्य के लिए देश और विदेश के आकर्षण का केंद्र है। यह मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जिसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ  यह जगह सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बिच बसा है। हरे भरे पहाड़ियों, घने जंगलों, चहकते झरने, सदाबहार हरियाली, प्राचीन गुफाओं और प्रकृति का लुभावना दृश्य के लिए पचमढ़ी  एक मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडव भाइयों ने अपने वनवास के दौरान पचमढ़ी का दौरा किया था और इसका प्रमाण आज भी पांडव गुफाएं के रूप में मजूद है। सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्तिथ इस पर्यटन स्थल को मध्य क्षेत्र का कश्मीर भी कहा जाता है। प्रकृति, वन्य जीवन, धर्म और पौराणिक कथाओं के शानदार  मिश्रण के साथ पचमढ़ी  हर पर्यटकों को एक अद्भुत आनंद प्रदान करती है। यहाँ सबकुछ है जिसकी अपेक्षा पर्यटक करते हैं। यह जगह पकृति के बिच  खूबसूरत समय बिताने का सबसे शानदार जगह है जहाँ प्राकृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल पर्यटकों को एक अलग दुनिया का एहसास करता है।

मेरा सभीको नमस्कार, में उत्तम कुमार उम्मीद करता हूँ आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे। पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्तिथ एक बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक वातावरण, दूर दूर तक फली हुई पर्वतीय घाटी और कई खूबसूरत मंदिरों के लिए बिशेष रूपसे लोकप्रिय है। साथ ही पचमढ़ी  की ठन्डे और सुहावना मौसम इसके सबसे बड़ी विशेषता है। इसीलिए हर साल बड़ी तादात में सैलानी पचमढ़ी की दौरा करते हैं और इस की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यदि आप एक  शांत और खूबसूरत जगहों के तलाश केर रहे हैं तो मेरा यकीन करें पचमढ़ी आप के लिए एक शनदार गंतव्य स्थल हो सकता है जो आपको एक सुंदर अनुभव के साथ बहुत कुछ देखने को मौका देती है।

Table Contents

और पढ़े : माउंट अबू में घूमने के लिए जानकारी

पचमढ़ी का खूबसूरत झरना बी फॉल्स – Pachmarhi Hill Station in Hindi Bee Falls 

पचमढ़ी  के प्रमुख आकर्षणों में बी फॉल का अपना ही स्थान है। यह पचमढ़ी से लगभग 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस झरने को आमतौर पर जमुना जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आकर्षक झरना है जो हरे भरे जंगल के बिच स्तिथ है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपने और खिंचता है। प्राकृतिक घाटी से गिरती झरने का दृश्य वास्तव में पर्यटकों के दिल जित लेती है। 

पचमढ़ी का सबसे प्रसिद्ध जगह जटाशंकर मंदिर – Pachmarhi Hill Station in Hindi Jata Shankar Cave 

पचमढ़ी  बस स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर की दुरी पर जटाशंकर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी  में स्तिथ एक गुफा मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह वह स्थान है जहाँ भगवान शिव ने राक्षस भस्मासुर के प्रकोप से खुद को छुपा लिया था। गुफा के भीतर एक भव्य प्राकृतिक शिव लिंग है जिसे भक्तों के द्वारा पूजा  जाता है। इस गुफा में चटानों की सरंचना भगवान शिव के उलझे हुए बालों की तरहा दीखते है  इसीलिए इसका नाम जटाशंकर गुफा के नाम से पड़ा है। यह स्थान पचमढ़ी में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। 

पचमढ़ी की दर्शनीय स्थल बड़े महादेव – Tourist Places in Pachmarhi in Hindi Bade Mahadev 

पचमढ़ी  बस स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ बड़े महादेव एक प्राचीन गुफा मंदिर है जो मुख्य  रूपसे भगवान शिव को समर्पित है। यह 60 फीट लम्बी गुफा है और  गुफा में एक पूजनीय शिवलिंग है जिसकी पूजा करने के लिए हर साल शिवरात्रि को  दूर दूर से तीर्थ यात्री यहाँ पहंचते हैं। पौराणिक  कथाओं के अनुसार इसी स्थान पर भगवान बिष्णु ने मोहिनी का रूप धारण करके भस्मासुर राक्षस का नाश किया था। इसीलिए यह गुफा हिन्दुओं के लिए  एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। गुफा के दीवारों से  लगातार पानी  गिरने के कारन यहाँ एक कुंड बना है जैसे बहुत पवित्र कुंड मना जाता है और ऐसा माना जाता है की कुंड में डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिलजाती है।

पचमढ़ी पर्यटन स्थल धूपगढ़ – Pachmarhi Hill Station in Hindi Dhupgarh 

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के सबसे उंचई छोटी धूपगढ़ पचमढ़ी  में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पचमढ़ी से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यह एक खूबसूरत जगह है जहाँ से आप सूर्यादय और सूर्यास्त के मनहारी दृश्य देख सकते हैं। मध्य प्रदेश में सूर्य की किरण सबसे पहले धूपगढ़ पर ही पड़ती है इसलिए इसे धूपगढ़ के नाम से जाना जाता है।

पचमढ़ी का लोकप्रिय पर्यटन स्थल पांडव गुफा – Tourist Places in Pachmarhi in Hindi Pandav Caves 

पांडव गुफा पचमढ़ी में स्तिथ सबसे आकर्षक जगहों में से एक है जो पांच पहाड़ी गुफाओं का एक समूह है। माना जाता है की  यह गुफाएं पांडवों द्वारा बनाया गया था लकिन कुछ पुरातत्ववेत्ता इन गुफाओं के बौद्धकाल में बना मानते है। अब यह स्थान पचमढ़ी में घूमने के एक शानदार पर्यटन स्थल है।

पचमढ़ी का प्रमुख दर्शनीय स्थल गुप्त महादेव – Pachmarhi Tourism in Hindi Gupt Mahadev 

पचमढ़ी से लग भग 11 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ गुप्त महादेव  एक गुफा मंदिर है जो  हिन्दुओं के प्रमुख देवता भगवान शिव को समर्पित है। यह लगभग 40 मीटर लंबी अत्यंत संकरी गुफा है और एक समय में एक व्यक्ति इस गुफा में प्रबेश केर सकता है। गुफा में शिवलिंग और गणेश प्रतिमा स्थापित है जो इस स्थान की मुख्य आकर्षण है। यह पचमढ़ी में स्तिथ सबसे प्राचीन गुफा मंदिरों में से एक है और पचमढ़ी में घूमने लिए सबसे आकर्षक स्थान  है।

पचमढ़ी में देखने लायक जगह हांड़ी खोह – Pachmarhi Hill Station in Hindi Handi Khoh 

हरे भरे घने जंगल और पहाड़ियों के बिच स्तिथ हांड़ी खोह पचमढ़ी में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। यह लगभग 300 फीट गहरा खाई है और दो विशाल पहाड़ियों से बना है। पचमढ़ी से तकरीबन 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ हांड़ी खोह अपनी अद्भुत प्राकृतिक नजारा और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बिच काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यहाँ पर्यटक ट्रेकिंग, हाइकिंग और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद भी लेते हैं।

पचमढ़ी पर्यटन स्थल रजत प्रपात – Tourist Places in Pachmarhi in Hindi Rajat Prapat 

रजत प्रपात पचमढ़ी में स्तिथ एक आश्चर्यजनक झरना है जो 350 फीट की ऊंचाई से एक बूंद के साथ नीचे गिरता है। रजत जलप्रपात को सिल्वर फॉल के नाम से भी जाना जाता है। जब सूर्य का प्रकाश इस झरने पर पड़ता है तो यह चांदी की तरह चमकता है इसीलिए इस जलप्रपात को रजत जलप्रपात और सिल्वर फॉल कहा जाता है। रजत जलप्रपात  भारत का 30वें सबसे ऊंचे जलप्रपात के रूप में जाना जाता है और पचमढ़ी में घूमने के लिए  एक आकर्षक जगहों में से एक है।

डचेस फॉल पचमढ़ी का आकर्षक झरना – Tourist Places in Pachmarhi in Hindi Duchess Fall 

पचमढ़ी  से लगभग 7 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ  डचेस फॉल एक सुन्दर लकिन छोटा झरना है जो  जंगल के बिच स्तिथ है। यह अद्भुत झरना 100 मीटर की ऊंचाई से निचे गिरता है और झरने के पानी एक तलाव में जमा हो जाता है। डचेस झरना पचमढ़ी  में  सबसे खूबसूरत झरनों में से एक होने के कारन यह  हर पर्यटकों के ध्यान अपने और आकर्षित करता है। साथ ही पचमढ़ी  में घूमने के लिए यह एक शानदार जगह है जिसे पर्यटकों के द्वारा काफी पसदं भी किया जाता है।

पचमढ़ी में घूमने की जगह सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान – Pachmarhi Hill Station in Hindi Satpura National Park 

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बिच स्तिथ  सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान  एक लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है जो लगभग 525 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क अपने वनस्पतियों और जीवों की उत्कृष्ट विविधता के लिए जाना जाता है। इस नेशनल पर में बाघ, हाथी, तेंदुआ, चिता, बारहसिंघा,जंगली सूअर, चार सींग वाले हरिण और मालाबार गिलहरी जैसे कई अद्भुत वन्य जीवों को देखा जा सकता है। साथ ही यहाँ की दिलकश नजारा, घने जंगल और शांत वातावरण वास्तव में पर्यटकों के दिल जीत लेती है।

पचमढ़ी का खूबसूरत जगह प्रियदर्शिनी पॉइंट – Pachmarhi Tourism in Hindi Priyadarshini Point 

प्रियदर्शिनी पॉइंट पचमढ़ी  से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ एक पहाड़ी छोटी है। यह स्थान अपनी शांत परिदृश्य के लिए पर्यटकों को अपने और आकर्षित करता है। प्रियदर्शिनी पॉइंट से  पूरी पचमढ़ी घाटी और  हांडी खोह का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह जगह पचमढ़ी  के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहाँ से सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध केर देता है।

अप्सरा विहार – Pachmarhi Tourist Place sin Hindi Apsara vihar 

अप्सरा विहार पचमढ़ी  में स्तिथ एक खूबसूरत  और छोटा झरना है जो हरे भरे जंगल और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। अप्सरा विहार को पारी तलाव भी कहा जाता है। यह खूबसूरत झरना लगभग 30 फीट की ऊंचाई से निचे गिरती है और झरने का पानी एक तलाव में जमा होता है। अप्सरा विहार पचमढ़ी में सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। साथ ही पिकनिक के लिए यह एक आदर्श जगह है।

और पढ़े : महाबलेश्वर के पर्यटन स्थल

पचमढ़ी घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Pachmarhi 

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बिच स्तिथ पचमढ़ी में पुरे साल सुखद मौसम रहता है। आप साल में कभी भी पचमढ़ी का यात्रा केर सकते हैं। लकिन अक्टूबर से जून तक का समय पचमढ़ी घूमने के लिए सबसे बढ़िया है। इन्हीं दिनों यहाँ काफी तादात में सैलानी घूमने आते हैं।

पचमढ़ी कैसे पहंचे – How to Reach Pachmarhi 

वायु मार्ग : नजदीकी हवाई अड्डा भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा है जो लगभग 210 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। देश के कई प्रमुख शहरों से भोपाल के  लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है। यहाँ से आप टैक्सी या फिर बस के जरिये पचमढ़ी पहंच सकते हैं।

रेल मार्ग : पचमढ़ी का नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया है जो लगभग 50 किलोमीटर की दुरी पर है।

सड़क मार्ग : पचमढ़ी  के लिए भोपाल और इंदौर अदि स्थानों से  नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है।

 

Leave a Comment