Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 हिमालय की चंद्राकर पहाड़ी पर समुद्र तल से लगभग 2,213 मिटेर की ऊंचाई पर बसा शिमला शहर हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ साथ भारत देश का एक पुराना पर्वतीय पर्यटन स्थल भी है। 1948 से पहले शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। अंग्रेजों के जमाने में शिमल वाइसराय का ग्रीष्मकालीन निवास स्थल भी था। इसे अंग्रेजों ने नेपाल के महाराजा से लड़ाई में जीतकर अपने क्वाजे में किया था।
1819 में लेफ्टिनेंट रोस ने यहां रहने के लिए जहां लकड़ी की एक कॉटेज बनवाई थी, वहीं 1821 में मेजर कैनेडी ने यहां रहने के लिए एक आलीशान कोठी का निर्माण करवाया था। 1829 में लॉर्ड एमहर्स्ट के बाद से तो यहां यूरोपियन बसने ही लगे थे। 1947 से 1953 तक शिमला पूर्वी पंजाब का मुख्यालय रहा था। 1966 में पंजाब और हरियाणा के बटने के बाद से यह शहर हिमाचल प्रदेश की राजधानी के रूप में विकसित हुआ था।
शिमला प्रत्येक मौसम में पर्यटक को अपनी और आकर्षित करता है। यहां की हरी भरी पहाड़ियां, खूबसूरत झरने, शांत झीलों, ऊंची चोटियां अपनी खूबसूरती में ऐसे बांध लेती हैं की इनसे दूर होने का मन ही नहीं होता। शिमला में सर्दियाँ के मौसम को लोंग मून नाइट्स यानि लम्बी चांदनी रातों का मौसम कहते हैं। यहां एशिया का एकमात्र और अपनी तरह का एक आइस स्कैटिंग रिंग भी है।
Table Contents
जलवायु – Shimla Weather
शिमला ग्रीष्मकाल औसतन 33 डिग्री से 14 डिग्री
शीतकल औसतन 15 डिग्री से 0 डिग्री
मानसून : July से September
Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 हेलो मेरा नाम उत्तम कुमार है मुझे उम्मीद है आप लोग अचे होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उन खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में चर्चा करेंगे जो साल 2021 में आप सभी को जरूर घूमना चाहिए।
और पढ़े: दिल्ली में घूमने के लिए जगहा
Places to Visit in Shimla in hindi 2021 Jakhu Hill – शिमला पर्यटन स्थल हिंदी जाखू हिल
शिमला से 2 किलोमीटर की दुरी पर स्थित जाखू हिल की ऊंचाई 2455 मिटेर है। यह शिमला की सबसे ऊंची जगह है। यहां एक तरफ से पुरे शहर का भव्य नजारा नजर आता है, तो दूसरी तरफ हिमालय प्रवत शृंखलायें का झलक दिखाई देती है। यहां पहंचने के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। वैसे जो लोग अपने वाहन द्वारा इस पहाड़ी पर पहंचना चाहते हैं, उन्हें 5 किलोमीटर का अतिरिक्त फासला सड़क मार्ग से तय करना पड़ता है। यहां हनुमान का एक प्राचीन मंदिर है। यहां से शिमला शहर का नजारा बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। यहां आप लम्बे समय तक बैठ सकते है और इस पहाड़ी खूबसूरती का आनद भी उठा सकते हैं।
Places to Visit in Shimla in Hindi Chadwick Falls – शिमला पर्यटन स्थल चाडविक झरना
शिमला से 7 किलोमीटर दूर यह एक बहुत है खूबसूरत पिकनिक स्थल है। यह जलप्रपात पर्यटकों का मन मोह लेता है। घनी झाड़ियों के बिच घिरा झरने के आस पास हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आकर सैलानी प्रकृति को करीब से देखते हैं
Best Places to Visit in Shimla in Hindi Kufri – शिमला का मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी
कुफरी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला जिले में एक छोटा पहाड़ी स्टेशन है। यह शिमला से लगभग 16 किलोमीटर की दुरी पर स्थित एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल हे। फेब्रुअरी और मार्च के महीनो में यहां होने वाले खेल एवं उत्सब पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए कुफरी बहुत ही उपयुक्त जगहा है। गर्मियों के मौसम में यहां याक की सवारी करने का अपना है मजा है।
Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 Craignano Park – क्रेग्नैनो पार्क शिमला
पिकनिक के लिए मशहूर यह स्थान घास के मैदानों और बगीचों से घिरा हुआ है। यहां ठहरने के लिए पहाड़ी के ऊपर एक बिश्रामगृह भी है। यह पार्क शिमला से करीब करीब 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।
State Museum Shimla – पर्यटन स्थल शिमला राज्य संग्राहलय
माल रोड पर स्थित इस संग्रहालय में समूचे हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति से संबोधित वस्तुएं संग्रहित हैं, जो राज्य के बिभिन्न हिस्सों से लाई गई हैं। यहां संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है। ।
Tourist Places in Shimla in Hindi Narkanda – नारकंडा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला
नारकंडा शिमला से 64 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष जनवरी से मार्च महीने के दौरान पर्यटन विकाश निगम द्वारा skiing का प्रशिक्षण कोर्स चलाया जाता है। यहां से ढका हिमालय पर्वत बेहद आकर्षक और मनमोहक दिखाई देता है।
Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 Naldehra – शिमला का पर्यटन स्थल नालदेहरा
ब्रिटिश शासन की स्मृतियाँ संजोए यह स्थल गोल्फ के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी शिमला से दुरी लगभग 22 किलोमीटर तथा समुद्र तल से ऊंचाई 2044 मिटेर है। भारत का सबसे पुराना नौ छिद्रो का गोल्फ मैदान भी यहीं है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों आकर्षित करता है।
Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 Prospect Hill- शिमला पर्यटन स्थल प्रॉस्पेक्ट हिल
शिमला से 5 किलोमीटर दूर और 2125 मिटेर की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी पर कामना देवी का मंदिर है। बालूगंज से 15 मिनट की चढ़ाई के बाद यहां पहंचा जा सकता है। यहां पर डूबते सूर्य और निकलते चाँद के आकर्षक दृश्य सैलानियों को खासतौर से आकर्षित करते हैं।
Places to visit in Shimla in Hindi Summer Hill – समर हिल शिमला का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल
समर हिल शिमला-कालका रेलवे लाइन पर एक खूबसूरत जगहा है जो बर्फ से ढके पहाड़ों के अद्भुत दृश्य प्रदान करता है। शिमला से केवल 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह सुंदर डेस्टिनेशन आसपास के पहाड़ियों के शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य प्रदान करता है। यह स्थान सर्दियों के दौरान पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ रहता है और गर्मियों के दौरान यह पर्यटकों का पसंदिता जगहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और मैनोर्विल हवेली इस पहाड़ी पर स्थित हैं । पाइन और देवदार के पेड़ों से भरी हुई यह जगह, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
How to go Shimla – शिमला कैसे जाएं
रेल मार्ग : देश की सभी प्रमुख शेहरे से शिमला के लिए रेल सेवाएं उपलब्ध हैं।
सड़क मार्ग : शिमीला के लिए उत्तरी भारत के सभी प्रमुख नगरों से बस सेबाएं उपलब्ध हैं। राज्य परिवहन निगम की बसों के अलाबा टूरिस्ट बस भी उपलब्ध हैं। चंडीगढ़ से शिमला की दुरी मात्र 116 किलोमीटर है। हिमाचल के बहार से आने वाले पर्यटक चंडीगढ़ से ही यहाँ के लिए प्रस्थान कर सकते है।
Best time to Visit Shimla – शिमला कोब जाएं
बरसात के मौसम को छोड़कर यहाँ किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। जनवरी महीने में यहाँ हिमपात का नजारा देखने के लिए भी बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं
शिमला होनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी काफी मशहूर हे।
All Images Credit :commonswikimedia
2 thoughts on “Places to Visit in Shimla in Hindi 2021 – शिमला में घूमने के लिए जगहा”