पुणे के प्रमुख पर्यटन स्थल – Top Tourist Places in Pune in Hindi

Pune me Ghumne ki Jagah: मुंबई के बाद महाराष्ट्र के दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जीवंत शहर महानगर होने के साथ साथ राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। पुणे हर तरफ से आकर्षणों से भरा हुआ है। शहर की संस्कृति और परंपरा देश के बाकि अलग शहरों के तुलना में अत्यधिक महत्व रखता है। शहर की प्राचीन इतिहास और आधुनिकता इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगते हैं। यह शहर शानदार विरासत संरचनाओं से भरपूर है जो इसके समृद्ध अतीत के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है।

पेशवाओं का भूमि के रूप में प्रसिद्ध, पुणे मुथा नदी के तट पर स्तिथ है और मुंबई से लगभग 154 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह विविध शहर पर्यटकों को एक आश्चर्यजनक परिदृश्य, जीवंत संस्कृति और अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। एक सुनियोजित शहर होने के नाते यह कई दिलचस्प साम्रोकों, उद्यानों और इमारतों का घर है। पुणे भारत का एक ऐसा शहर है जो साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और अंतहीन दर्शनीय स्थल देश के प्रत्येक हिस्सों से लोगों को लुभाता रहता है, इसलिए यह शहर भारत का सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है।

सभी को नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। महाराष्ट्र के सबसे जीवंत शहरों में एक पुणे कई आकर्षक पर्यटन स्थलों के लिए पुरे देश में जाना जाता है। यह शहर अपनी शानदार विरासत, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक किलों, शांत झीलों और खूबसूरत झरनों के लिए काफी लोकप्रिय है। शहर में कई प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण हैं जिनमें शनिवार वाडा पैलेस, आगा खान पैलेस, वेताल टेकड़ी, पशन झील, पार्वती हिल, शिंदे छत्री, ओशो आश्रम, राजमाची, मुलशी झील और बांध, राजा दिनकर केलकर संग्रहालय अदि शामिल हैं। चाहे आप  किसी भी आकर्षणों का पता लगाना चाहते हैं या फिर शहर की आधुनिक और पुरानी परम्परों के असली झलक देखना चाहते हैं, पुणे हर कदम पर आपको मंत्रमुग्ध करने वाला है।

और पढ़े : वाराणसी में घूमने के लिए 14 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Table Contents

पुणे में घूमने की जगह सिंहगड किला – Pune me Ghumne ki Jagah Sinhagad Fort

Pune me Ghumne ki Jagah

सिंहगड किला पुणे में स्तिथ एक ऐतिहासिक किला है जो अपने ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला के लिए दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यह ऐतिहासिक किला सह्याद्री पर्वत के छोटी पर स्तिथ है और पुणे में घूमने के लिए एक आकर्षक स्थान है। समुद्र तल से लगभग 750 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह किला खोंडाना नाम से जाना जाता है जो इतिहास में हुई कई लढ़ाईयों का प्रत्यक्ष साक्षी है। सिंहगढ़ किला का शाब्दिक अर्थ है शेर का किला जो इसकी शक्ति और प्रतिभा को दर्शाता है। हालंकि आज यह किला खंडहरों में बदल चूका है, लेकिन इतिहासकरों और सैलानियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सरंचना है और पुणे में घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। साथ ही ट्रेकिंग के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए भी यह एक आदर्श जगह है। 

पुणे पर्यटन स्थल आगा खान पैलेस – Pune Paryatan Sthal Aga Khan Palace

Pune Paryatan Sthal, Aga Khan Palace

आगा खान पैलेस पुणे में एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है जो भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। आगा खान पैलेस 1892 में भारत के पुणे में सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान III द्वारा बनाया गया था। यह इमारत इस्लामिक वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और पुणे में ऐतिहासिक महत्व के साथ पर्यटकों को लिए एक शानदार आकर्षण है। यह महल आगा खान और उनके परिवार के निवास स्थान के साथ साथ सामजिक और धार्मिक कार्यों के लिए एक महत्पूर्ण केंद्र के रूप में बनवाया गया था।

आगा खान पैलेस न केवल अपनी स्थापत्य सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है वल्कि अपनी समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यह वह स्थान है जहाँ 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी, उनके पत्नी कस्तूरबा गांधी और उनके सचिव महादेव देसाई को कैद किया गया था। महात्मा गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद गांधी परिवार को रिहा कर दिया गया था, हालाँकि, महादेव देसाई की जेल में मृत्यु हो गई। आज यह स्थान देश के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है और हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

पुणे के सबसे खूबसूरत जगह पश्चिमी घाट – Pune ke sabse Khubsurat Jagah Western Ghats

Pune me Ghumne ki Jagah, Jagah Western Ghats

प्राकृतिक का सबसे परम आन्नद लेने के लिए पश्चिमी घाट (Western Ghats) प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह है। इस जगह की प्राचीन सिंदरता और आश्चर्यजनक वातावरण वास्तव में  पुणे के पास घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। पश्चिमी घाट यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में दर्जा दिया गया है। यह प्राकृतिक का वह जगह है जहाँ हरे भरे जंगलों, गहरी घाटियों, लुभावना झरनों और सुखद वातावरण के साथ एक खूबसूरत समय बिताया जा सकता है। विशेष रूप से जो लोग लंबी पैदल यात्रा, क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग के ज्यादा उत्सुक रहते हैं, उनके लिए यह एक जादुई दुनिया है।

पुणे के सबसे प्रसिद्ध जगह राजगढ़ किला – Pune ke Sabse Prasidh Jagah Rajgad Fort

Pune Paryatan Sthal, Rajgad Fort

पुणे के महत्वपूर्ण आकर्षणों में राजगढ़ किला हे जो मराठों के गौरवशाली इतिहास को भव्य तरीकों से दर्शाता है। समुद्र तल से लगभग 4600 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह  ऐतिहासिक कला पुणे के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। राजगढ़ किला 25 वर्षों तक छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के दौरान मराठा साम्राज्य की राजधानी था और यह भी कहा जाता है की यह किला शिवजी महाराज के एक पसंदीदा किलों में से एक था।

आज यह किला कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए भव्य रूप से खड़ा है और हजारों पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। यह किला गहरी घाटियों से घिरा हुआ है और आसपास की सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से यह उन लोगों के लिए अवश्य जाना चाहिए जो इतिहास की भरपूर प्रशंसा करते हैं। पुणे में घूमने के लिए यह एक प्रभावशाली आकर्षण है।

पुणे में घूमने की जगह ओशो आश्रम – Pune me Ghumne ki Jagah Osho Ashram

पुणे के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में ओशो आश्रम जो लगभग 40 एकड़ की क्षेत्र पहल में फैला हुआ है। ओशो रंजीश द्वारा स्थापित किया गया यह स्थान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो पुणे में स्वच्छ वातावरण के साथ शांति के तलाश में आते हैं। हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को और आध्यात्मिक साधकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शहर से भीड़ भाड़ से दूर शांतिपूर्ण वातवरण में समय बिताने के लिए यह एक आदर्श जगह है। 

पुणे पर्यटन स्थल लाल महल – Pune Paryatan Sthal Lal Mahal

Pune Paryatan Sthal, Lal Mahal

लाल महल पुणे में के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला और सुरव्य परिवेश के लिए जाना जाता है। इस शानदार महल का निर्माण 1630 में शिवाजी के पिता शाहजी भोसले ने लिए करवाया था। इस महल में शाहजी तब तक रहे जब तक उन्होंने पहला किला जित नहीं लिया। यह वह महल है जहाँ शाहजी ने शाइस्ताखान की उंगलियां काट दी थीं। महल की दीवारों को चित्रों से सजाया गया है जो शिवाजी के जीवन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रस्तुत करते हैं। आज लाल महल पर्यटकों के लिए खुला है और यह पुणे में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।

पुणे के दर्शनीय स्थल शिवनेरी किला – Pune Tourist Places in Hindi Shivneri Fort

Pune Tourist Places in Hindi, Shivneri Fort

शिवनेरी किला भारत के सबसे शानदार और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध किलों में से एक है। पुणे से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवनेरी किला पुणे जिले में जुन्नार के पास स्थित एक प्राचीन किला है, जो मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। यह किला 300 मीटर की ऊँची पहाड़ पर स्तिथ है और किले तक पहंचने के लिए सात विशाल द्वारों से गुजरना पड़ता है। किले के अंदर एक झील है, जिसे बादामी तालाब के नाम से जाना जाता है। साथ ही यहाँ शिवजी महाराज और उनकी मां जीजा बाई की बौनी दो मूर्तियों हैं जो दर्शनीय है।

यह किला महाराष्ट्र के सबसे मजबूत किलों में से एक माना जाता है और यह सदियों से कई लड़ाइयों का स्थल भी रहा है। आज यह किला महाराष्ट्र में एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटक आकर्षण बना हुआ है। इसलिए यह किला महाराष्ट्र में पर्यटकों, इतिहास के शौकीनों और ट्रेकर्स के लिए सबसे पसंदीदा स्थान रहा है।

पुणे में घूमने की जगह पार्वती हिल – Pune me Ghumne ki Jagah Parvati Hill

Pune me Ghumne ki Jagah, Parvati Hill

पार्वती हिल पुणे में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह स्थल समुद्र तल से लगभग 640 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और पुणे शहर का सबसे शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। ऐसा माना जाता है पार्वती हिल को 17 वीं शताब्दी में महान पेशवा शासक बालाजी राव द्वारा अस्तित्व में लाया गया था। यह स्थान न केवल ट्रेकिंग और प्रकृति की सैर के लिए लोकप्रिय है, बल्कि शिखर पर अपने प्राचीन पार्वती मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। पहाड़ की छोटो तक पहंचने के लिए 103 सीढ़ियों चढ़नी पड़ती है जो बहुत रोमांच से भरा होता है। शिखर पर देवदेवेश्वर मंदिर है जो करीब 250 साल पुराना मंदिर माना जाता है। साथ ही कार्तिकेय मंदिर और विष्णु मंदिर जैसे अन्य मंदिर भी हैं जो विशेष रूप से दर्शनीय है। इसके अलावा यहाँ पेशवा संग्रहालय और अन्य कई आकर्षण है जो इस स्थान को एक अलग रूप देते हैं।

पुणे में सबसे लोकप्रिय जगह शनिवारवडा पैलेस – Pune me Sabse Lokopriyo Jagah Shaniwar Wada Palace

Pune me Ghumne ki Jagah, Shaniwar Wada Palace

पुणे शहर के मध्य में स्तिथ शनिवारवडा पैलेस एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक आकर्षण है। इसका का निर्माण 1732 में बाजीराव प्रथम द्वारा किया गया था। यह एक विशाल स्मारक है जो मराठा साम्राज्य के दौरन पेशवा शासकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप काम करता था। लगभग 625 एकेड के क्षेत्र में फैला हुआ यह महल अपने किलों और शानदार फव्वारों के साथ पुणे में एक बेहतरीन स्थान रहा है और यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

किले को मूल रूप से सात मंजिला सरंचना के रूप में बनाया गया था, जिनमें दो मंजिलें भूमिगत थीं। लेकिन 1828 में एक दुर्घटना के कारण यह पूरी तरह से नष्ट हो गया था और आज केवल अवशेष को देखा जा सकता है। शनिवारवडा मराठा काल के दौरान बनाया गया एक अद्भुत सरंचना है जो एक शानदार वास्तुकला के साथ साथ  इतिहास की खूबसूरत झलक को पेश करता है।

पुणे में घूमने की जगह वेताल टेकड़ी – Pune me Ghumne ki Jagah Vetal Tekdi

वेताल टेकड़ी जिसे वेताल पहाड़ी के नाम से जाना जाता है जो पुणे में स्तिथ एक लुभावना आकर्षण है। हरी भरी हरियाली से घिरी यह स्थान पुणे में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक है। लगभग 2600 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ यह पुणे शहर का सबसे ऊँचा स्थान है और यहाँ से शहर का अद्भुत नजारा दिखाई देती है। पहाड़ का नाम शिखर पर स्तिथ वेताल मंदिर से लिया गया है। पक्षी प्रेमियों के लिए यह जगह एक स्वर्ग सामान है, क्योंकि यह बहुत सारे प्रवासी पक्षियों का घर है। रोमांचा के शौकीन और शांति चाहने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श स्थान है। साथ ही पिकनिक और सूर्यास्त देखने के लिए भी यह एक लोकप्रिय जगह है।

पुणे पर्यटन स्थल राजीव गांधी प्राणी उद्यान – Pune Paryatan Sthal Rajiv Gandhi Zoological Park

Pune me Ghumne ki Jagah

राजीव गांधी प्राणी उद्यान पुणे में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह उद्यान पुणे में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के कटराज में स्थित है और वन्यजीव प्रेमियों के लिए दिलचस्प आकर्षण है। लगभग 130 एकड़ के क्षेत्र फल में फैला यह प्राणी उद्यान कई प्रकार के जानवरों का घर है, जिनमें शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, भालू और बंदर शामिल हैं। यह स्थान जानवरों और कई आकर्षणों के साथ एक अद्भुत वातावरण प्रदान करता है और सभी प्रकार के पर्यटकों को अकसर आकर्षित करता है।

पुणे में घूमने की जगह राजा दिनकर केलकर संग्रहालय – Pune me Ghumne ki Jagah Raja Dinkar Kelkar Museum 

पुणे में घूमने के लिए विल्कुल अद्भुत जगहों में से एक राजा दिनकर केलकर संग्रहालय है जो पुणे के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। संग्रहालय की स्थापना 1962 डॉ. दिनकर केलकर द्वारा 1962 में उनके इकलौते बेटे की याद में किया था। संग्रहालय में कई अनूठे वस्तुओं का संग्रह है, जिनमें हुक्का, कठपुतली के गहने और संगीत वाद्ययंत्र अदि शामिल हैं। इसके अलावा युद्ध हथियारों के साथ साथ 14 वीं शताब्दी की विभिन्न प्रकार की मूर्तियां प्रदर्शित हैं। राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे में प्राचीन वस्तुओं को पदर्शित करते हुए पर्यटकों के लिए एक दिलचस्प आकर्षण का केंद्र है।

पुणे के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन  – Famous Local Food in Pune in Hindi

पुणे अपनी शानदार पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के बजह से प्रसिद्ध तो है ही साथ ही अपने लोकप्रिय व्यंजनों के लिए भी देश में काफी मशहूर है। यह शहर कई आधुनिक रेस्तरां और होटलों का घर है, जहाँ विभिन्न प्रकार के भोजनों का स्वाद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ के प्रसिद्ध भोजनों में मसाला पाव, मसाला डोसा, मैंगो मस्तानी, बजरी वादा, मांस कबाब और पाव भाजी अदि शामिल है। अगर आप खाने पिने की बहुत ज्यादा शौकीन है तो यह शहर आप के सबसे अच्छे भोजन प्रदान करता है।

पुणे घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Pune in Hindi

पुणे भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह साल भर पर्यटकों से भरा रहता है। पुणे साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है, लेकिन पुणे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है जो आमतौर पर सर्दियों का मौसम होता है। इन महोनों में मौसम सुहावना और आरामदायक होता है जो घूमने के लिए विल्कुल आदर्श है। सर्दियों के दौरन दिन में तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जबकि रत में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक निचे चला जाता है।

गर्मियों के महोनों के दौरान यहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहंच जाती है जो घूमने के लिए विल्कुल भी आदर्श नहीं है। बारिस के मौसम जून से शुरू होकर अक्टूबर तक चलती है और यहाँ माध्यम से भरी बारिस होता है। तापमान में परिवर्तन आता है और शहर में बारिस के कारण सभी के लिए राहत लती है। लेकिन मानसून के दौरान दर्शनीय स्थलों के यात्रा करना कठिन हो सकता है।

पुणे कैसे पहंचे – How to Reach Pune in Hindi 

वायु मार्ग – By Air : निकटतम हवाई अड्डा पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदरबाद और मुंबई अदि शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डा से आप टेक्सी या फिर कैब के माध्यम से अपनी गंतव्य स्थल तक पहंच सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train : पुणे रेल मार्ग द्वारा देश के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पुणे के मुख्य रेलवे स्टेशन पुणे जंक्शन है जो देश के विभन्न शहरों के लिए नियमित ट्रैन सेवाएं प्रदान करता है।

सड़क मार्ग – By Road : पुणे सड़क मार्ग द्वारा देश के विभन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों से पुणे के सीधी बसें उपलब्ध है।


और पढ़े : 

Leave a Comment