शिमला में घूमने की 30 सबसे प्रसिद्ध जगह – Shimla Tourist Places In Hindi

Shimla me Ghumne ki Jagah: पहाड़ियों के रानी के रूप में जाना जाने वाला शिमला भारत के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत शहरों में से एक है। यह हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है और देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 7238 फीट की ऊंचाई शिमला देवदार, देवदार और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। यह  शहर प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से भरा हुआ शहर है।

भारत और विदेश से सालाना हजारों टूरिस्ट शिमला घूमने के लिए आते हैं और शहर की लुभावने वातावरण और अलौकिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शिमला एक ठंडा इलाका है, इसलिए यहां पर ज्यादातर टूरिस्ट गर्मियों में राहत पाने के लिए आते हैं। यहां पर आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़ और बहुत सी प्राचीन इमारतें देकने को मिलती है, जो मिलजुलकर शिमला को घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का सबसे उचित स्थान बनाती है।

1864 से अंग्रेजों के जाने तक शिमला अंग्रेजी शासनकाल के लिए ग्रीष्म काल की राजधानी रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी का मतलब यह है कि अंग्रेज लोग गर्मियों के समय में शिमला में रहकर देश का शासन चलाया करते थे, क्योंकि यह ठंडा इलाका है और यहां पर गर्मीयां नहीं होती। शहर की प्राकृतिक आकर्षणों के बारे बात करें तो यह शहर अपने शानदार झरनों, ऊँची चोटियों, घने हरे भरे जंगलों, बर्फ से ढके पहाड़ों और आश्चर्यजनक परिदृश्य से घिरा हुआ है। यही नहीं शहर अपनी सुखद और सुहावना मौसम के कारण भी पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय रहा है।

हनीमून के लिए भी यह शहर एक रोमांटिक गंतव्य है और साल भर देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों यहाँ आते रहते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है और आप शानदार वादियों में शांतिपूर्ण और रोमांटिक समय बिताने के लिए सोच रहे हैं तो शिमला आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है। यहाँ आप बहुत सारे रोमांचक गतिविधियों शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा आप ब्रिटिश काल की वास्तुकला और लुभावने चोटियों का भव्य दृश्य का दीदार कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहूं तो शिमला एक ऐसी जगह है जहाँ आपको छुट्टियां बिताने के लिए सबसे आदर्श तरीका प्रदान करता है।

नमस्कार दोस्तों, मुझे यकीन है आप सभी अच्छे होंगे। आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। इस आर्टिकल में मैं आपको शिमला में घूमने की 30 जगहों (Shimla me ghumne ki jagah) के बारे में संपूर्ण यात्रा जानकारी दूंगा। यहां हम शिमला में घूमने की जगह के साथ-साथ शिमला में रुकने की जगह और यहां के प्रसिद्ध भोजन जैसी जरूरी जानकारी भी लेंगे, तो आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए।

Shimla me Ghumne ki Jagah

और पढ़े: बिहार में घूमने की 18 सबसे प्रसिद्ध जगह 

Table Contents

शिमला में घूमने की जगह – Shimla Me Ghumne ki Jagah

दोस्तों इस आर्टिकल में मैं आपको शिमला में घूमने के ज्यादातर स्थानों के बारे में पूरी जानकारी दे रहा हूं। यहां पर मैंने शिमला में घूमने की लगभग हर एक जगह इंक्लूड कर ली है। इसके अलावा भी आपको शिमला में कई रीजनल जगह मिल जाएँगी, जहां पर आप घूमकर आनंद ले सकते हैं। आइए दोस्तों शिमला में घूमने की 30 जगह देख लेते हैं।

माल रोड – The Mall Road

Shimla me Ghumne ki Jagah, The Mall Road

माल रोड शिमला की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह शिमला की चहल-पहल वाली गली है और यहां पर आपको बहुत सी दुकाने, रेस्टोरेंट्स और कैफे मिल जाएंगे। यहां पर टहलना आपके लिए जबरदस्त माहौल बना सकता है। यहां पर जाकर आप शिमला मैं यादगार के तौर पर कई प्रकार के हैंडीक्राफ्ट और यहां के प्रतीक चिन्हों को खरीद सकते हैं। यह जगह काफी ऐतिहासिक है, इसलिए आपको पुरानी चीजें भी देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आप शिमला का प्रसिद्ध भोजन भी खा सकते हैं, जिसका हम आगे जिकर करेंगे, ब्रिटिश काल की बहुत सी चीजें भी आपको माल रोड पर देखने को मिल जाएंगी। यहां पर कई खूबसूरत मॉन्यूमेंट भी स्थित है जो  वास्तव में दर्शनीय है।

शिमला में घूमने की जगह, रिज – Shimla me Ghumne ki Jagah,The Ridge

Shimla me Ghumne ki Jagah,The Ridge

यह एक गैदरिंग पॉइंट है, जहां पर आने वाले टूरिस्ट और लोकल लोग इकट्ठा होते हैं। अगर आप शांत माहौल में घूमना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो भी यह स्थान आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। माल रोड पर स्थित इस स्थान से आपको पहाड़ों का दृश्य बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है। आसपास की सुंदरता देखने लायक है, यहां पर बहुत से टूरिस्ट मिलेंगे, जो केवल वातावरण को देखने के लिए आए होंगे। यहां पर आपको माल रोड घूमने के बाद शाम के समय में जाना चाहिए, सूर्यास्त का दृश्य यहां से बहुत ही मनोरम प्रतीत होता है।

शिमला के ऐतिहासिक जगह, क्राइस्ट चर्च – Shimla ke Atihasik Jagah, Christ Church

Shimla me Ghumne ki Jagah, Christ Church

क्राइस्ट चर्च शिमला की प्रसिद्ध पुरानी स्मारकों में से एक है। यह एक ऐतिहासिक स्मारक है जो कि रिज नाम की जगह पर स्थित है। इस चर्च की वास्तुकला बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर बहुत सी कांच वाली खिड़कियां बनाई गई है। इस चर्च की वास्तुकला और स्टाइल की बात करूं तो यह नियो-गोथिक स्टाइल में बनाई गई चर्च है। अंग्रेजों के समय की यह चर्च आज भी चर्चा का विषय है, क्योंकि यह रिज में बेहतरीन लोकेशन पर स्थित है, और फोटोग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। आपने शिमला गए हुए लोगों की फोटो देखी होगी, तो इसी चर्च के पास में देखी होगी, यह पीले रंग की बेहद खूबसूरत चर्च है।

शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल, जाखू हिल – Shimla Tourist Places in Hindi, Jakhu Hill

जाखू हिल शिमला की प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण प्रसिद्ध है। इस पहाड़ी की ऊंचाई लगभग 2,455 मीटर के आसपास है और यह शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ी मानी जाती है। यहाँ एक तरफ से पुरे शहर का भव्य नजारा आता ही, तो दूसरी तरफ हिमालय पर्वत शृंखलाओं की भव्य दृश्य दिखाई देता है। यहां पर जाखू मंदिर भी स्थित है, जो कि भगवान हनुमान को समर्पित बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर में त्योहारों के समय में लोकल लोग इकट्ठा होते हैं, अगर आप शिमला में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको जाखू हिल में जरूर जाना चाहिए।

शिमला में घूमने की जगह, समर हिल – Shimla me Ghumne ki Jagah, Summer Hill

Shimla Tourist Places in Hindi, Jakhu Hill

समर हिल समुद्र तल से 1283 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह पहाड़ियां सिटी सेंटर से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और अपने हरे-भरे नजारे के कारण प्रसिद्ध है, अगर आप प्रकृति में घूमने के शौकीन है तो आपको समरहिल पर जरूर आना चाहिए, यहां पर बहुत से लोग गर्मियों में घूमने के लिए आते हैं, इसलिए इस पहाड़ी का नाम ही समरहिल हो गया है, अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शिमला में कोई बेहतरीन जगह ढूंढ रहे हैं तो समरहिल आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगी।

शिमला में घूमने की जगह कुफरी – Shimla me Ghumne ki Jagah, Kufri

Shimla me Ghumne ki Jagah, Kufri

कुफरी शिमला से केवल 16 किलोमीटर की दूरी पर है स्तिथ बेहद ही सुन्दर स्थान है। यह जगह एक चहल-पहल वाला हिल स्टेशन है, जोकि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन पर आप घोड़े की सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्क्किंग करने का मनोरंजक एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। कुफरी में घूमने के बाद आपको हिमालय नेचुरल पार्क में जरूर घूमना चाहिए। शिमला में घूमने आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट कुफरी में घूमने के लिए जरूर जाते हैं। अगर आप साहसिक कार्य करने और खेल खेलने के शौकीन हैं, तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

शिमला राज्य संग्रहालय – Shimla State Museum

Shimla State Museum

शिमला जाएं और शिमला का राज्य संग्रहालय ना देखें तो शिमला जाने का स्वाद फीका रह जाता है। यह राज्य संग्रहालय माल रोड पर स्थित है और स्टेट म्यूजियम के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें आप हिमाचल के समृद्ध इतिहास और विरासत के बारे में जान सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से पुरानी कलाकृतियां, मूर्तियां और पेंटिंग देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां के राजा महाराजाओं की तस्वीरें भी आपको शिमला राज्य संग्रहालय में मिल जाएंगी। आप हिमाचल प्रदेश के इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए शिमला राज्य संग्रहालय में जरूर जाएं।

शुमला में घूमने की जगह, अनाडेल – Shimla me Ghumne ki Jagah, Annandale

Shimla me Ghumne ki Jagah, Annandale

अनाडेल नामक यह जगह शिमला में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह जगह अपने ऊंचे देवदार के वृक्षों के लिए जानी जाती है। इसके अलावा अगर आप खेल पसंद व्यक्ति हैं तो भी आपको अनाडेल में जरूर आना चाहिए। यह जगह अपने प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स के कारण जाने जाती है। यहां पर आप पिकनिक भी मना सकते हैं, और आसपास से के दृश्यों की फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यह ऊंचाई पर स्थित एक स्थान है, इससे आसपास के पहाड़ बेहद खूबसूरत प्रतीत होते हैं। अनाडेल में आपको प्राकृतिक सुंदरता भरपूर मिलेगी जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक क्वालिटी समय बिता सकते हैं। 

शिमला के प्रमुख दर्शनीय स्थल, चाडविक फॉल्स – Shimla Tourist Places in Hindi, Chadwick Falls

चाडविक फॉल्स नामक यह जगह अपने सुंदर प्राकृतिक झरनों के लिए जानी जाती है। यह झरने शिमला शहर से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और आसपास में हरे-भरे जंगल होने के कारण यहां का माहौल बेहद खूबसूरत प्रतीत होता है। यहां पर जंगलों के बीच में स्थित झरने से पानी गिरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है, और यह स्थान मेडिटेशन के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आसपास के जंगलों में आपको बहुत से लोग मेडिटेशन करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक शांति और सुंदरता के लिए विख्यात है।

शिमला में घूमने की जगह, तत्तापानी – Shimla me Ghumne ki Jagah, Tattapani

तातापानी नामक यह जगह शिमला से केवल 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह अपने गर्म लहरों के कारण जानी जाती है और यहां पर आप पानी में डुबकी लगा सकते हैं, और गर्म पानी का आनंद ले सकते हैं। यहां के गर्म झरनों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं। पास में सतलुज नामक बेहद खूबसूरत नदी भी स्थित है, जिसमें आप रिवर राफ्टिंग व अन्य कई प्रकार के साहसिक कार्य कर सकते हैं। अगर आप वाटर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं, तो आपको तातापानी नामक इस जगह पर जरूर आना चाहिए।

भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान – Indian Institute of Advanced Study

Indian Institute of Advanced Study, shimla

भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान शिमला में स्थित एक वास्तुशिल्प चमत्कार है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत गार्डन और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ भारत के इतिहास से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के अंदर का इंटीरियर बेहद ही खूबसूरत है, आप इसके अंदर टहल के आनंद ले सकते हैं। यह अंग्रेजो के समय की बेहद खूबसूरत बिल्डिंग है जो आकार में यह काफी बड़ी है, और बाहर से फोटोग्राफी के लिए बेहद खूबसूरत रहेगी, आप इसके अंदर टहल सकते हैं। अंदर आपको बहुत से अलग-अलग कमरे भी मिलेंगे, जब आप यहां पर घूमने के लिए जाएंगे, तो आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आप 100 – 150 साल पीछे आ चुके हैं।

वाइसरीगल लॉज के आसपास के मॉन्यूमेंट – Viceregal Lodge nearby Monuments

Viceregal Lodge nearby Monuments, shimla

वाइसली लौज नाम का स्थान बेहद ही खूबसूरत और औपनिवेशिक काल में बना हुआ एक बेहतरीन इमारत है, जिसमें टहलने के लिए आपको एक गाइड की आवश्यकता होगी। गाइड आपको अच्छे से समझा सकेगा कि कौन सा स्थान किस लिए उपयोग किया जाता था। यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। वाइसरीगल लॉज के आसपास आपको कई मॉन्यूमेंट मिलेंगे, जहां पर आप टहल कर आनंद ले सकते हैं। इस इलाके में घूमने पर आपको ऐसा लगेगा कि आप अपनी औपनिवेशिक काल में किसी बड़े शहर में आए हुए हैं।

हिमालयन बर्ड पार्क – Himalayan Bird Park

अगर आप सुंदर पक्षियों को देखने के शौकीन हैं तो आपको हिमालयन बर्ड पार्क में जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको बहुत सुंदर-सुंदर पक्षी दिखाई देंगे, यह स्थान रिज के पास में ही स्थित है। यहां पर आपको कलरफुल मोनल, तीतर और हिमालयन एवीएन वंडर्स नाम के खूबसूरत पक्षी दिखाई देंगे। इस स्थान में प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है और आप यहां पर आकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद ले सकते हैं।

शिमला में घूमने की जगह, स्कैंडल प्वाइंट – Shimla me Ghumne ki Jagah, Scandal Point

यह रिज से थोड़ी दूरी पर स्थित वह स्थान है जहां से पहाड़ों का दृश्य बिल्कुल साफ और सुंदर प्रतीत होता है। यहां से आपको बहुत ही खूबसूरत मॉन्यूमेंट भी दिखाई देते हैं, जिससे कि आप शिमला के इतिहास और सुंदरता को एक साथ देख सकते हैं। यह जगह लोगों को देखने के लिए और फोटोग्राफी के लिए भी बहुत ही बेहतरीन रहेगी। यहां से शिमला की प्राकृतिक सुंदरता झलकती है।

शिमला के खूबसूरत जगह, हरी घाटी – Shimla Tourist Places in Hindi, Green Valley

Shimla Tourist Places in Hindi, Green Valley

ग्रीन वैली नामक प्रसिद्ध जगह आपको कुफरी में मिलेगी, यहां का माहौल बहुत ही मनोरम है, और यहां पर बहुत से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर घने जंगल है, जिनके अंदर आप जा सकते हैं। लेकिन यह खतरनाक जंगल भी है और जंगलों के अंदर आपको खूबसूरत पानी के झरने भी मिलेंगे। इसके अलावा आपको यहां पर खूबसूरत घास के मैदान मिलेंगे, इसलिए यह जगह हरी घाटी के नाम से प्रसिद्ध है।

शिमला के पर्यटन स्थल, मशोबरा – Shimla Tourism in Hindi, Mashobra

Shimla Tourism in Hindi, Mashobra

मशोबरा शिमला के पास में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का माहौल बेहद ही खूबसूरत रहता है, और तापमान बिल्कुल ठंडा रहता है। इस स्थान पर आप सेब के बागानों में जाकर सेब की खेती को देख सकते हैं, और आम जनता से मिल सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आसपास की ग्रीनरी में आप टहल सकते हैं, और इस हिल स्टेशन का आनंद ले सकते हैं। यह हिल स्टेशन फोटोग्राफी के लिए भी बहुत ही मशहूर है। बहुत सी प्री वेडिंग फोटोशूट और हनीमून के फोटोशूट मशोबरा में होते हैं।

शिमला के आकर्षक जगह, नालदेहरा गोल्फ कोर्स – Shimla ke Akarshak Jagah, Naldehra Golf Course

यहां पर बहुत से पुराने गोल्फ कोर्स भी है, जैसा कि आप जानते हैं कि इंग्लैंड से अंग्रेजी शासन के लोग यहां पर गोल्फ नामक खेल भी लेकर आए थे। भारत में गोल्फ सबसे ज्यादा शिमला में ही प्रचलित है, यहां पर आपको कई गोल्फ कोर्स मिल जाते हैं, इनमें से नालदहरा का गोल्फ कोर्स बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर घने जंगल और ऊंचे ऊंचे पहाड़ है, इनके बीच में गोल्फ के मैदान मैं गोल्फ खेलना एक अद्भुत अनुभव देता है।

शिमला में घूमने की जगह, क्रेग्नानो – Shimla me Ghumne ki Jagah, Craignano

क्रेग्नानो नामक जगह मशोबरा में ही स्थित एक आकर्षक जगह है जो पाइन और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। जंगलों के बीच में से गुजरने के लिए पगडंडीयां बनी हुई है। आप इन पगडंडियों की सहायता से जंगलों के अंदर घूम कर आनंद ले सकते हैं। यह जगह बहुत ही शांत है, इसलिए अगर आप शिमला में कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पर अधिक टूरिस्ट ना आते हो, तो आप इस जगह पर आ सकते हैं। यहां पर एक छोटी सी झील भी है जिसमें आप वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं, और अगर आप पिकनिक मनाना चाहते हैं तो झील के किनारे पर आप पिकनिक भी मना सकते हैं।

शिमला विरासत संग्रहालय – Shimla Heritage Museum

शिमला का हेरिटेज म्यूजियम बहुत ही प्रसिद्ध है, अगर आप शिमला के इतिहास के बारे में और अधिक रोचक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको शिमला के विरासत संग्रहालय में जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको शिमला के इतिहास से जुड़ी हुई कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर आप पुराने फोटोग्राफ एग्जीबिशन और कलाकृतियों को देख सकते हैं, जिन्होंने साल दर साल शिमला को प्रसिद्धि दी है।

शिमला में देखने लायक जगह, शैली चोटी – Shimla me Dekhne Layak Jagah, Shaily Peak

शैली छोटी  शिमला के सबसे खूबसूरत पर्यटक आकर्षणों में से एक है। उत्तर भारत में सेल का अर्थ ऊँचा पहाड़ होता है, शैली नामक इस चोटी को स्वर्ग से कंपेयर किया जाता है। यहां का माहौल बेहद ही खूबसूरत और रोमांच भर देने वाला है, यहां पर कई उबड़ खाबड़ रास्ते हैं, और घने जंगल है, अगर आप साहसिक एक्टिविटी करने के शौकीन हैं, तो आपको शैली चोटी पर जरूर आना चाहिए।

शिमला पर्यटन स्थल, कामना देवी मंदिर – Shimla Tourism in Hindi, Kamna Devi Temple

Shimla Tourism in Hindi, Kamna Devi Temple

शिमला का कामना देवी मंदिर मां कामना देवी को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी के ऊपर स्थित है और यहाँ से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखाई देती है। मंदिर तक जाने के लिए आपको पहाड़ी की ऊंचाई चढ़नी होगी, जिससे कि माहौल बहुत साहसिक हो जाता है। अगर आप शिमला में आ रहे हैं और कामना देवी मंदिर के आसपास हैं तो आपको इस मंदिर में जरूर पूजा करनी चाहिए।

शिमला में धार्मिक स्थल, तारा देवी मंदिर – Shimla me Dharmik Sthal, Tara Devi Temple

 Tara Devi Temple

तारा देवी मंदिर शिमला के लोकल लोगों में बहुत प्रसिद्ध है जिसे काफी पुराना मंदिर माना जाता है। यह मंदिर तारा पहाड़ी के ऊपर स्थित है और तारा पहाड़ी शिमला की प्रसिद्ध धार्मिक पहाड़ियों में से एक है। इस पहाड़ी का शिमला के इतिहास और धार्मिक मान्यता में महत्वपूर्ण स्थान है। इस पहाड़ी के ऊपर से आसपास का दृश्य बहुत ही खूबसूरत प्रतीत होता है। अगर आप शिमला आ रहे हैं तो आपको तारा देवी मंदिर में जरूर आना चाहिए।

शिमला में घूमने की जगह, फागू – Shimla me Ghumne ki Jagah, Fagu

Fagu, shimla

यह शिमला के पास में स्थित एक शांत और खूबसूरत गांव है। इस गांव में आपको सेब के कई बागन मिल जाएंगे, इसके अलावा यह गांव अपने बर्फ से ढके हुए पहाड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है। आप शिमला में जाकर यहां के गांव की प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी हो सकते हैं, और गांव के लोगों के परंपरागत रहन-सहन से वाकिफ हो सकते हैं। आप यहां के सेब के बागान में घूम सकते हैं, और सेब की खेती के बारे में अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आप बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिमला में घूमने की जगह, चैल – Shimla Mein Ghumne ki Jagah, Chail

यह जगह शिमला से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसे शिमला में घूमने के लिए एक आकर्षक जगह माना जाता है। चैल नामक इस जगह पर बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन का माहौल बहुत ही शांत और सुंदर है। यहां पर जाकर आप चैल पैलेस मैं घूमने के लिए जा सकते हैं, जो की बहुत ऐतिहासिक जगह है। इसके अलावा आप यहां के जीव अभ्यारण में घूमने के लिए जा सकते हैं अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको जीव अभ्यारण में जरूर जाना चाहिए यहां पर आपको पशु पक्षियों की अलग-अलग किस्में मिल जाएंगी। यहां पर आप आउटडोर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

शिमला में प्रसिद्ध जगह, किआला वन – Shimla Tourist Places in Hindi, Kiala Forest

किआला वन पूरे भारत में प्रसिद्ध वन है, अगर आप शहर और बाकी भीड़भाड़ भरे इलाकों से परेशान हो चुके हैं तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। यहां पर आप और प्रकृति के बीच में टहल सकते हैं। यहां पर आपको पाइन के खूबसूरत पेड़ मिलेंगे और इसके अलावा आप पक्षियों की चहचहाहट सुन सकते हैं, क्योंकि यह जगह बहुत ही शांत है। यहां पर आपको कई जगह मिलेंगी, जहां पर बैठकर आप मैडिटेशन भी कर सकते हैं।

शिमला में घूमने की जगह, चिंदी – Shimla me Ghumne ki Jagah, Chindi

चिंदी नामक जगह शिमला में स्थित एक छुपा हुआ खजाना है। यह एक छोटा सा गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई प्राचीन मंदिर मिलेंगे, जिनके अंदर जाकर आप यहां की धार्मिक मान्यता और इतिहास के बारे में गहन जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको कई ऐसे स्थान मिलेंगे, जहां पर आप पिकनिक कर सकते हैं, और अपने परिवार और दोस्तों के साथ टहल सकते हैं यह जगह बहुत ही खूबसूरत है।

शिमला के दर्शनीय स्थल, शूलिनी मंदिर – Shimla Tourist Places in Hindi, Shoolini Temple

शूलिनी मंदिर शिमला से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह माता का मंदिर है जो अपने वार्षिक त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। वार्षिक त्योहार में यहां पर आसपास के लोग और पूरे भारत से लोग इकट्ठा होते हैं और माता के मंदिर में दर्शन करते हैं। शिमला के लोगों में यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, और इस मंदिर की धार्मिक मान्यता बहुत अधिक है। अगर आप शिमला में इस मंदिर के आसपास से आए हुए हैं, तो आपको शूलिनी माता मंदिर के अंदर जरूर आना चाहिए और माता के दर्शन जरूर करने चाहिए।

शिमला में घूमने की जगह, गॉर्टन कैसल – Shimla me Ghumne ki Jagah, Gorton Castle

Gorton Castle

गॉर्टन कैसल नामक जगह आपको भारत के औपनिवेशिक युग की याद दिलाती है। इस जगह पर आपको एक पुरानी इमारत मिलेगी, यह इमारत बहुत ही खूबसूरत है। और ब्रिटिश आर्किटेक्चर में बनाई गई है, फिलहाल इस इमारत को हिमाचल के अकाउंटेंट जनरल का ऑफिस बना दिया गया है। यहां पर आपको कई वेल मेंटेंड गार्डन मिलेंगे, जिनके अंदर आप घूम सकते हैं। शिमला के इतिहास में यह जगह महत्वपूर्ण है, इसलिए अगर आप शिमला में घूमने के लिए आए हुए हैं, तो आपको गॉर्टन कैसल में जरूर आना चाहिए। यह बिल्डिंग चर्च के समान ऊपर से तीखी बनाई गई है। पहाड़ी इलाकों में मॉन्यूमेंट को ऊपर से तीखा इसलिए बनाया जाता था ताकि बर्फ फिसल कर नीचे गिर जाए।

शिमला में घूमने की जगह, जंगा – Shimla me Ghumne ki Jagah, Junga

जंगा नामक यह खूबसूरत जंगल शिमला के रास्ते में बीच में पड़ता है। यहां पर जंगा नामक एक किला भी है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। आप जंगा में जाकर यहां पर घूम सकते हैं और यहां पर प्रकृति के बीच में टहलना आपको एक अद्भुत अनुभव करवाता है। आप यहां के किले में घूम सकते हैं और प्राचीन याद और युग को ताजा महसूस कर सकते हैं,।शिमला के इतिहास में इस किले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है 

शिमला में घूमने की जगह, शाली टिब्बा -Shimla Mein Ghumne ki Jagah, Shali Tibba

शाली टिब्बा नामक जगह शिमला में एक ऊंचा स्थान है। ऊंचे स्थान के कारण आप हिमालय की पहाड़ियों को यहां से देख सकते हैं। ऊपर का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है, उत्तर भारत में टिब्बा उस स्थान को कहा जाता है जो स्थान नॉर्मल से थोड़ा ऊंचा हो। आप इसे टिब्बे के ऊपर जाकर माहौल का आनंद ले सकते हैं। यह जगह भी बाकी स्थानों के जैसे बहुत ही खूबसूरत और मनोरम है।

शिमला जाने और घुमने का यात्रा प्लान – Shimla Travel Plan in Hindi

अगर आप शिमला में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां पर मैं आपके लिए 5 दिनों का एक बेहतरीन यात्रा प्लान दे रहा हूं। ऊपर बताए गए स्थानों पर अच्छे से घूमने के लिए आप इस यात्रा पलान का इस्तेमाल कर सकते हैं और घूम सकते हैं।

पहले दिन: पहले दिन में आपको शिमला में आकर आसपास से की जगह देखनी चाहिए। पहला दिन तो आपका होटल बुकिंग और माल रोड पर घूमते हुए ही निकल जाएगा। आप अपनी यात्रा माल रोड से शुरू कीजिए और यहां पर लोकल हैंडीक्राफ्ट और डिलीशियस भोजन का आनंद लीजिए, यहां पर आपको बहुत से कैफे और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। रिज यहां का एक गैदरिंग पॉइंट है, जहां पर बहुत से लोग इकट्ठा होते हैं और पहाड़ देखते हैं। आप भी यहां पर पहाड़ों का दृश्य देख सकते हैं, इसके बाद आप क्राइस्ट चर्च को एक्सप्लोरर कर सकते हैं। यह एक निओ-गोथिक चर्च है, जोकि कांच की खिड़कियों के लिए जाना जाता है।

दूसरे दिन: दूसरे दिन की यात्रा आप जाखू हिल से शुरू कर सकते हैं। आप यहां पर जाखू मंदिर में टहल सकते हैं, जो कि हनुमान जी को समर्पित बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। पहाड़ी के ऊपर से आसपास का दृश्य बहुत ही सुहाना प्रतीत होता है। इसके बाद आप इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में घूमने के लिए जा सकते हैं, और यहां के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू हो सकते हैं। इसके बाद आप शाम के समय अनाडेल में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस घास के मैदान में वातावरण बहुत सुहाना होता है। 

तीसरे दिन: तीसरे दिन की यात्रा आपको कुफरी में एडवेंचरस एक्टिविटीज करते हुए शुरू करनी चाहिए। कुफरी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कि शिमला से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप हिमालयन नेचुरल पार्क में टहल सकते हैं, और अलग-अलग प्रकार के पक्षियों और जानवरों की किस्मों से रूबरू हो सकते हैं। इसके बाद आप पहाड़ी के ऊपर हॉर्स राइड कर सकते हैं, और स्क्किंग का आनंद भी ले सकते हैं। इसके बाद आप यहां के एम्यूजमेंट पार्क में भी घूमने के लिए जा सकते हैं, शाम के समय आपको लोकल मार्केट मे टहलना चाहिए और शिमला वापस आ जाना चाहिए।

चौथे दिन: चौथे दिन की शुरुआत आपको तातापानी नाम की जगह से करनी चाहिए। तातापानी बहुत ही खूबसूरत झरना है जिसमें गरम लहरें आती है। आप यहां पर मौज मस्ती कर सकते हैं, और आसपास के इलाके में घूम सकते हैं। आप यहां की सतलुज नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पास में लोकल मार्केट में घूम सकते हैं और भोजन का आनंद ले सकते हैं, शाम के समय आपको शिमला में लौटना चाहिए।

पांचवें दिन: पांचवें और आखिरी दिन की यात्रा आप चिल नाम की जगह से कर सकते हैं। यह शिमला से 45 किलोमीटर दूर स्थित है, बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, और यह जगह अपनी बेहतरीन वास्तुकला और खूबसूरत नजारे के लिए जाना जाता है। यहां पर एक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है, जिसमें आप घूम सकते हैं और अलग-अलग प्रकार के पशु पक्षियों को देखकर मनोरंजन कर सकते हैं। यहां पर आपको कई प्रकार की आउटडोर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा, इसके बाद आपको शिमला से प्रस्थान शुरू करना चाहिए। 

शिमला में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Shimla In Hindi

शिमला में घूमने का बेहतरीन समय मार्च से नवंबर तक का होता है। बीच में जुलाई और अगस्त महीने में वर्षा अधिक होती है, इसलिए यहां पर इस समय अधिक टूरिस्ट नहीं आते, बाकी आप मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच में शिमला में घूमने के लिए आ सकते हैं। इस समय तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच में रहता है, और अधिक वर्षा नहीं होती। यह समय शिमला में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, और सबसे अधिक टूरिस्ट यहां पर मार्च से जून महीने के बीच में ही आते हैं। जून में तो यहां पर होटल मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

जैसा कि आप जानते हैं, शिमला एक ठंडा इलाका है, और मई-जून में भारत में गर्मी बहुत अधिक पड़ती है और जून में गर्मियों की छुट्टियां भी आती है, इसलिए ज्यादातर लोग अपनी छुट्टियां मनाने के लिए शिमला में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप अधिक भीड़भाड़ पसंद नहीं करते, तो या तो जून से पहले आना चाहिए या फिर आपको अगस्त के बाद यहां पर आना चाहिए।

शिमला में रुकने की जगह – Where To Stay In Shimla In Hindi

शिमला में आपको रुकने की बहुत सी जगह मिल जाएगी। यहां पर आपको साधारण होटल ₹1500 से ₹2500 के बीच आसानी से मिल जाएगा। यहां पर माल रोड पर आप होटल आसानी से ले पाएंगे, माल रोड को होटल का हब भी कहा जाता है। ज्यादातर टूरिस्ट यहीं पर अपना होटल बुक करवाते हैं। यहां पर आपको साधारण से महंगे तक होटल मिल जाएंगे। इसके अलावा भी पूरे शिमला में आपको जगह जगह पर रहने के उचित स्थान मिल जाएंगे। यहां पर आपको कई लग्जरी रिजॉर्ट भी मिलेंगे, जिसमें खर्चा 15 से ₹20000 तक हो जाता है।

शिमला जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं?

शिमला जाने और घूमने में कितने रुपए खर्च होंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। शिमला एक टूरिस्ट प्लेस है, इसलिए यहां पर नॉर्मल स्थान के मुकाबले अधिक पैसे खर्च होंगे। यहां पर आपको खाना पीना और रहने का ज्यादा खर्च देना होगा। सबसे पहले तो अगर रहने की बात करूं तो आप 1500 से 2500 के बीच एक रात के लिए कमरा किराए पर ले सकते हैं। आप होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सहायता ले सकते हैं। शिमला में आपको जगह जगह पर होटल मिल जाएंगे।

इसके बाद रही खाने-पीने की बात तो आपको बता दूं कि आपके रोज के कम से कम हजार रुपए भोजन के लगेंगे। भोजन के अलावा यहां पर कुछ स्थानों पर टिकट भी लगती है, जिसमें आपको 50 से ₹250 के बीच देने पड़ सकते हैं। अगर 5 दिन की शिमला ट्रिप की बात करूं तो आपको लगभग ₹15000 का खर्च आ जाएगा। अगर आप बाहर देश से आ रहे हैं तो आपको वीजा वगैरा के लिए भी अलग से पैसे खर्च करने होंगे।

आपके घूमने का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप शिमला आने के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप हवाई जहाज में आना चाहते हैं तो टिकट के अधिक पैसे लगेंगे। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो सस्ता पड़ेगा और अगर आप खुद का साधन लेकर भी आएंगे तो भी आपका खर्च काफी अधिक हो जाएगा।

शिमला का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food of Shimla In Hindi

शिमला अपने प्रसिद्ध और पहाड़ी भोजन के लिए जाना जाता है, आइये यहां के मशहूर पकवानों के बारे में डिटेल में देख लेते हैं:-

चन्ना मद्रा – यह परंपरागत हिमाचली खाना है, जोकि चने से बनाया जाता है, और दही मिलाकर परोसा जाता है।  इसके बाद इसे चावल या गेहूं की रोटी के साथ खाया जाता है। इसमें कई अलग-अलग फ्लेवर भी होते हैं, जो आप ट्राई कर सकते हैं।

तुड़किया भात – यह शिमला के मशहूर पकवानों में से एक है। यह पके हुए चावल से बने हुए भोजन की एक वैरायटी है। यह मांसाहारी भोजन है, क्योंकि इसके अंदर मटन भी मिलाया जाता है।

चिकन अनारदाना – यह दही अनारदाना और चिकन मिलाकर बनाया गया भोजन होता है। यह आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर आसानी से मिल जाएगा।

सिडस – यह शिमला का परंपरागत भोजन है, जो गूथे हुए आटे से बनाया जाता है, इसके अंदर गुड भी मिलाया जाता है, और यह आने वाले टूरिस्ट के लिए स्वादिष्ट स्नैक्स हो सकता है।

शिमला कैसे जाएं – How to reach Shimla in Hindi

शिमला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में स्तिथ है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ यात्रा करना लगभग सभी पर्यटकों का सपना रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और सुखद वातावरण देश के बाकि जगहों से विकुल अलग रहा है। इसलिए शिमला हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की शिमला कैसे पहंचा जाये। शिमला जाने के लिए मुख्य तर पर 3 मार्ग हैं, आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से शिमला आसानी पहंच सकते हैं।

वायु मार्ग – By Air: अगर आप हवाई मार्ग से शिमला आना चाहते हैं, तो आपको बता दूं कि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शहर से केवल 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एयरपोर्ट दिल्ली चंडीगढ़ जैसे बड़े एयरपोर्ट से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है। आप इस एयरपोर्ट पर आने के बाद शिमला में घूमने के लिए टैक्सी या बस की सहायता ले सकते हैं। अगर आप पहले से एक कैब बुक करवा लेते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

रेल मार्ग – By Train: अगर आप ट्रेन से शिमला जाना चाहते हैं, तो शिमला का सबसे करीबी रेलवे जंक्शन शिमला शहर से 90 किलोमीटर की दूरी पर कालका में स्थित है। इसे कालका रेलवे स्टेशन कहा जाता है, आप कालका में इस रेलवे स्टेशन की सहायता से आ सकते हैं। यह भारत के मेजर रेलवे स्टेशन से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है।

कालका से शिमला जाने के लिए आप टॉय ट्रेन की सहायता ले सकते हैं। यह टॉय ट्रेन बहुत ही फेमस है और यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज घोषित की गई है। इस ट्रेन से शिमला जाने पर आपको 5 से 6 घंटे का समय लगेगा, लेकिन आप शिमला की हरी-भरी वादियों को देखते हुए जा सकते हैं। इसके अलावा आप टैक्सी लेकर भी शिमला पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग – By Road: अगर आप सड़क मारा से शिमला आना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि प्राइवेट बस और रेगुलर रोड सर्विस से शिमला बहुत ही बेहतरीन कनेक्टिविटी रखता है। आप दिल्ली चंडीगढ़ और मनाली जैसे हाईवे से शिमला में आ सकते हैं, अगर आप खुद के साधन से शिमला आते हैं, तो यह सफर आपके लिए बहुत ही सुहाना रहेगा।

शिमला का नक्शा – Map of Shimla

Conclusion: Shimla me Ghumne ki Jagah

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का यह आर्टिकल। इस आर्टिकल में हमने शिमला में घूमने के 30 स्थानों के बारे में पूरी जानकारी ली है, इसी के साथ-साथ मैंने आपको एक छोटा टूर प्लान भी दिया है, जिसमें आप 5 दिनों में शिमला को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर मैंने आपको शिमला में घूमने के स्थानों के साथ-साथ रुकने की जगह और यहां के भोजन जैसी जरूरी जानकारी भी आपको दी है। आशा करूंगा कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

हमारी वेबसाइट पर इसी प्रकार के टूरिस्ट आर्टिकल आपको मिलेंगे, अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आप अपने पसंदीदा स्थान का आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने करीबी साथियों के साथ जरूर साझा करें, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ।


और अधिक पढ़े: 

Leave a Comment