श्रीनगर के प्रमुख 15 सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Srinagar in Hindi

srinagar me ghumne ki jagah: जम्मू-कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा और भारत का सबसे खूबसूरत शहर श्रीनगर झेलम नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। समुद्र तल से लगभग 1730 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह अद्भुत शहर प्रकृति का एक उत्कृष्ट उदहारण माना जाता है, जहाँ सुंदरता को हर कोने में देखा जा सकता है। मुगल शासन कल के दौरान इस शहर में खूबसूरत झीलों, बागों और कलात्मक इमारतों का निर्माण करवाकर इसकी खूबसूरती में इज़ाफ़ा किया गया था। आज यह शहर न केवल भारत में एक खूबसूरत शहर के रूप में जाना जाता है वल्कि विदेश में इसकी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा होती रहती है।

बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों, हरे भरे चरागाहों, आकर्षक झीलों, ऐतिहासिक सरांचाओं, शांत नदियों, प्राचीन धार्मिक स्थलों और आकर्षक उद्यानों से घिरा श्रीनगर भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो लगभग सभी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल माना जाता है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में लोकप्रिय, यह लुभावनी शहर जम्मू कश्मीर का एक मुख्य आकर्षण है और यहाँ प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को अनुभव करने के लिए  बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। यह स्थान न केवल प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है वल्कि इतिहास प्रेमियों और साहसिक उत्साही लोगों को अक्सर आकर्षित करता है।

नमस्कार, मुझे यकीन है आप सभी विल्कुल अच्छे होंगे। श्रीनगर प्राचीन काल से ही लोगों को आकर्षित किया है और आज भी यह यह शहर लोगों के लिए सपनों का शहर रहा है। यह शहर विभिन्न मनमोहक स्थानों से भरा हुआ है जिसे पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में डल झील, मुगल गार्डन, नगीन झील, शंकराचार्य मंदिर, सारिका देवी मंदिर, पत्थर मस्जिद, शालीमार बाग और निशात बाग जैसे कई शानदार स्थल शामिल है। अगर आप भी प्रकृति की इस अद्भुत सुंदरता  में खो जाना चाहते हैं या फिर खूबसूरत बदियों में धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों के खोज करना पसंद करते हैं तो जम्मू-कश्मीर का यह शहर यानि श्रीनगर आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है।

srinagar me ghumne ki jagah

और पढ़े : एल्लोरा केव्स की इतिहास, वास्तुकला और घूमने की जानकारी

Table Contents

श्रीनगर में घूमने की जगह डल झील – Srinagar me Ghumne ki Jagah Dal Lake

srinagar me ghumne ki jagah

श्रीनगर शहर की लोकप्रिय आकर्षणों में डल झील सबसे प्रमुख है जिसे श्रीनगर की गहना के रूप में माना जाता है। यह झील श्रीनगर में सबसे अधिक देखे जाने वाली जगहों में से एक है और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो पीर पंजाल पर्वतमाला से घिरा हुआ है। 18 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला यह विशाल झील जम्मू और कश्मीर की दूसरा सबसे बड़ा झील है।

इस झील की सबसे खास बात यह है की यहाँ हाउस बोट और शिकारे हैं जो लोगों को पुरे डल झील की सैर करते हैं। ऊँची ऊँची पहाड़ियों से घिरा यह झील सबसे बेहतरीन आकर्षणों में से एक है। गर्मियों और सर्दियों के दौरान यह झील अपने दो रूपों दिखता है। गर्मियों के दौरान यह झील अपनी असली सुंदरता बिखरती है, जबकि सरदियों के दौरान यह झील जमी हुई रहती है जो आकर्षक नजारा प्रस्तुत करता है। इसका मतलब डल झील पुरे साल अपनी अलग अलग रंगों में खूबसूरती बिखरती है।

श्रीनगर में घूमने की जगह निशात बाग – Srinagar me Ghumne ki Jagah Nishat Bagh

srinagar me ghumne ki jagah

निशात बाग जम्मू और कश्मीर में सबसे बड़ा और सबसे आकर्षक उद्यानों में से एक है। नूरजहाँ के बड़े भाई आसिफ खान द्वारा निर्मित, यह बाग डल झील के करीब स्तिथ है जो फारसी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। हरे भरे हरियाली, शानदार चिनार के पेड़ों और कई फव्वारों के साथ यह बाग पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र भी है। यह स्थान पीर पंजाल की शानदार दृश्य परतुत करता है और श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे शीर्ष स्थानों में एक माना जाता है। इसके अलावा यहाँ का शांत वातावरण, फूलों के बिस्तरों, पानी के फव्वारों और विभिन प्रकार के पौधों, हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

श्रीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल शालीमार बाग – Srinagar Tourist Places in Hindi Shalimar Bagh

Srinagar Tourist Places in Hindi

शहर के केंद्र से लगभग 12 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ शालीमार बाग निश्चित रूप से श्रीनगर में एक लोकप्रिय आकर्षण है। डल झील के किनारे स्तिथ यह उद्यान   श्रीनगर में सबसे खूबसूरत मुगल उद्यानों में से एक है। इतिहास के अनुसार इस सुंदर उद्यान का निर्माण मुगल बादशाह जहांगीर ने 1619 में उनके पत्नी नूरजहां के लिए करवाया था। आज यह मुगल इतिहास का एक अद्भुत नमूना है और श्रीनगर की पर्यटन स्थलों में प्रमुख हिस्सा भी है। उद्यान की पुरे परिसर को हरी भरी घास से सजाया गया है और कई पेड़ पधों के साथ रंग बिरंग फूलों को भी देखा जा सकता है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इस स्थान को एक औलोकिक स्थान बनता है जो प्रकृति प्रेमी और शांत चाहने वालों लोगों को अक्सर आकर्षित करता है।

श्रीनगर की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शंकराचार्य मंदिर –  Srinagar ki Prasidh Dhramik sthal Shankaracharya Temple

srinagar tourist places in hindi

श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध और पवित्र पर्यटन स्थलों में निश्चित रूप से शंकराचार्य मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। समुद्र तल से लगभग 1850 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह मंदिर ज़बरवां पर्वत श्रृंखला पर बसा हुआ है जिसे ज्येष्ठेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर का नाम संत शंकराचार्य के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 10वीं शताब्दी के आसपास इस स्थान का दौरा किया था। यह मंदिर जम्मू और कश्मीर में सबसे प्रमुख धर्मिक स्थलों में से एक है। साथ ही अमरनाथ यात्रा के दौरान यहाँ बड़ी भीड़ लगती है। मंदिर तक पहंचने के लिए लगभग 243 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है और मंदिर के परिसर से शहर की मनमोहक खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। श्रीनगर में धार्मिक महत्व के साथ प्राकृतिक सुंदरता को अनुभव करने के लिए शंकराचार्य मंदिर सबसे शानदार स्थानों में से एक है।

श्रीनगर में घूमने की जगह हरी पर्वत – Srinagar me Ghumne ki Jagah Hari Parvat

srinagar me ghumne ki jagah

श्रीनगर की ओर एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षणों में हरी पर्वत सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है और श्रीनगर में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान भी है। यह पहाड़ी स्थल कई सुंदर मंदिरों का घर है जो कई देवताओं को समर्पित हैं। हरे भरे हरियाली से घिरा यह हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस पहाड़ की पश्चिमी ढलान पर पारवती मंदिर है जबकि दक्षिण ढलान पर ख्वाजा मखदूम साहिब और अखुंड मुल्ला शाह के मुस्लिम मंदिर अन्य आकर्षण हैं। हरी पर्वत के और एक शानदार आकर्षणों में हरी पर्वत किला है जिसका निर्माण 19वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। आज यह स्थान एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और प्रकृति प्रेमियों और इतिहासकारों को अक्सर आकर्षित करता रहता है।

श्रीनगर पर्यटन स्थल  निगीन झील – Srinagar Tourism in Hindi Nigeen Lake

शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ निगीन झील अपने नील पानी और आश्चर्यजनक खूबसूरती के लिए जाना जाता है जो डल झील का ही एक हिस्सा है। यह श्रीनगर में एक लोकप्रिय स्थल है और शांति से समय बिताने के लिए एकदम सही जगह है। यह झील चिनार के पेड़ों के घने जंगलों से घिरी हुई है और ज़बरवां पर्वत की तलहटी में स्थित है। रोमांच और मस्ती चाहने वालों के लिए यह आकर्षक झील, नौकायन और कई जल गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान है। निगीन झील, डल झील की तुलना में कम भीड़ भाड़ वाली स्थान है और झील के नील साफ पानी इस स्थान को एक अद्भुत रूप देती है।

श्रीनगर में देखने लायक जगह चश्मे शाही बाग – Srinagar me Dekhne Layak Jagah Chashme Shahi Bag

चश्मे शाही बाग श्रीनगर में स्तिथ एक खूबसूरत गार्डन है जो मुख्य रूप से अपने प्राकृतिक झरनों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर की सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक है जिसका निर्माण 1632 में मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। फारसी वास्तुकला द्वारा सुसज्जित यह उद्यान मुगल इतिहास की एक प्रसिद्ध कहानी है। माना जाता है कि इस जगह की खोज कश्मीर की एक महान महिला संत रूपा भवानी ने की थी। यहाँ एक प्राकृतिक झरना भी जिसका नैसर्गिक सौंदर्य सैलानियों को अतयंत मंत्रमुग्ध कर देता है। इतिहास, वास्तुकला, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह उद्यान वास्तव में अद्भुत जगह है और इस प्रकार श्रीनगर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

श्रीनगर पर्यटन स्थल में हज़रतबल दरगाह – Srinagar Tourist Places in Hindi Hazratbal Mosque

हज़रतबल दरगाह जो दरगाह सरीफ के नाम से मशहूर है, जो श्रीनगर में एक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। सफेद संगमरमर से बानी यह दरगाह डल झील के पश्चिमी किनारे पर निशान बाग के सामने स्तिथ है और कश्मीर के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है क्योंकि यहाँ पैगंबर मुहम्मद के निशान के तौर पर उनका एक बाल सुरक्षित है, जिसका प्रदर्शन खास मौकों पर किया जाता है। भारत में सबसे पवित्र मुस्लिम तीर्थ स्थलों में एक हज़रतबल दरगाह, झील और पहाड़ों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है और मस्जिद की सफेद संगमरमर की संरचना सुंदरता में चार चाँद लगता हैं। यह श्रीनगर में सबसे उल्लेखनीय दर्शनीय स्थलों में से एक है और धार्मिक आभा के साथ श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

श्रीनगर में सबसे खूबसूरत जगह परी महल – Srinagar me Sabse Khubsurat Jagha Pari Mahal

श्रीनगर की एक मशहूर स्थानों में से एक परी महल चश्मे शाही उद्यान के ठीक बगल में स्तिथ, यह एक ऐतिहासिक महल है जो श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय आकर्षण माना जाता है। यह महल ज़बरवां पर्वत श्रृंखलाओं के शीर्ष पर स्थित है और प्रकृति का सबसे शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। इतिहास के अनुसार इस महल का निर्माण 17 वीं शताब्दी के मध्य में शाहजहाँ के पुत्र शिकोह द्वारा किया गया था। ऐसा भी कहा जाता है की यह महल कभी बौद्ध मठ के रूप में इस्तेमाल किया गया था। फिर ज्योतिष और खगोल विज्ञान के छात्रों के लिए एक वेधशाला और शिक्षण केंद्र में बदल दिया गया था। वर्त्तमान में यह श्रीनगर के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है और सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संरचना भी है। यहाँ एक सीढ़ीदार बगीचा भी है जी विभिन्न प्रकार की पौधों का घर है। साथ ही यह स्थान प्रकृति के आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है और एक रोमांचक वातावरण के साथ लगभग सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है।

श्रीनगर में सबसे लोकप्रिय जगह वुलर झील – Srinagar me Sabse Lokopriyo Jagha Wular Lake

वुलर लेक भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी का झील है जो श्रीनगर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह झील 200 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र में फैली हुई है और चरों ओर पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। यह झील वाटर स्कीइंग, बोटिंग और अन्य जल गतिविधियों  के लिए प्रसिद्ध है और अपनी अद्वितीय सुंदरता के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। साथ ही पक्षी देखने वाले लोगों के लिए एक यह आदर्श स्थान है। शांत परिवेश और आश्चर्यजनक सुंदरता इस झील को श्रीनगर की अन्य झीलों की तुलना में सबसे अलग बनता है। इसके अलावा यहाँ से सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है जिसे प्रकृति से भरपूर प्रेम करने वाले लोग यहाँ अकसर खींचे चले आते हैं।

श्रीनगर में घूमने की जगह पत्थर मस्जिद – Srinagar me Ghumne ki Jagah Pathar Mosque

श्रीनगर शहर से लगभग 6 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ पत्थर मस्जिद एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जिसका निर्माण नूरजहां ने 1623 शताब्दी के दौरान करवाया था। झेलम नदी के तट पर स्तिथ यह सरंचना श्रीनगर में घूमने के लिए एक शानदार ऐतिहासिक स्थान है। इस खूबसूरत मस्जिद का नाम इसकी इमारत से लिया गया है, जो ज्यादातर पत्थरों से बनी है। इसलिए इसका नाम पत्थर मस्जिद पड़ा है। यह मस्जिद अपने शानदार वास्तुकला और डिज़ाइन मुगल इतिहास का एक अनूठा उदहारण है। आज यह मस्जिद खंडहर में बदल चूका है, लेकिन आज भी अपनी भव्य वास्तुकला से इतिहासकारों को अक्सर आकर्षित करता है और श्रीनगर की पर्यटन स्थलों एक प्रमुख भूमिका निभाती है।

श्रीनगर में घूमने की जगह यूसमर्ग – Srinagar me Ghumne ki Jagah Yusmarg

श्रीनगर से लगभग 48 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ यूसमर्ग प्राकृतिक का एक आश्चर्यजनक जगह है। वास्तव में यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है और अपनी असाधारण सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। दूधगंगा नदी के तट पर स्तिथ यह खूबसूरत स्थान प्रकृति प्रेमी और शांत चाहने वाले लोगों के लिए एक आदर्श जगह है। साथ ही बर्फ से ढकी ऊँची पहाड़ियों की खूबसूरती वास्तव में सबसे मनमोहक दिखाई देता है। हालाँकि यह कम भीड़भाड़ वाला स्थान है और प्रकृति को करीब से देखने के लिए विल्कुल ही आदर्श जगह है और पिकनिक और लंबी पैदल यात्रा के लिए सबसे उत्कृष्ट स्थान माना जाता है। श्रीनगर में भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बिच शांति से समय बिताने के लिए यूसमर्ग एक अच्छा विकल्प है।

श्रीनगर पर्यटन स्थल दाचीगम राष्टीय उद्यान – Srinagar Tourism in Hindi Dachigam National Park

श्रीनगर में वन्यजीवों को देखने के लिए दाचीगम राष्टीय उद्यान एक बेहतरीन जगह है जो शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह राष्टीय उद्यान राजसी हिमालय की पहाड़ियों के बिच बसा है। यह राष्ट्रीय उद्यान समुद्र तल से लगभग 1700 से 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और करीब 141 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें खड़ी चटानों और खूबसूरत घास के मैदान हैं। दाचीगम राष्ट्रीय उद्यान लुप्तप्राय कश्मीरी हरिण या हंगुल का घर है, जो पुरे देश में पाई जनि वाली एकमात्र हिरन प्रजाति है। साथ ही यह उद्यान कई अन्य दुर्लभ प्रजातियों का घर भी हैं, जिनमें कस्तूरी मृग, तेंदुआ, जंगल बिल्ली,  हिमालयी भूरे भालू, और पहाड़ी लोमड़ी भी पाए जाते हैं। प्रकृति की असाधारण सुंदरता के साथ वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए दाचीगम राष्टीय उद्यान एक आदर्श स्थान है।

श्रीनगर में घूमने की जगह चार चिनार – Srinagar me Ghumne ki Jagah Char Chinar

चार चिनार डल  झील में स्तिथ एक खूबसूरत द्वीप है जिसे रूपा लंक के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत द्वीप का नाम चारों कोनों पर स्तिथ सुंदर चिनार के पेड़ों के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है की इस खूबसूरत जगह का निर्माण औरंगजेब के भाई मुराद बख्श द्वारा किया गया था। आज यह यह श्रीनगर देखने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक माना जाता है।

श्रीनगर में सबसे खूबसूरत जगह नेहरू गार्डन – Srinagar Tourist Places in Hindi Nehru garden

Srinagar Tourist Places in Hindi Nehru garden

ज़बरवां पर्वत की ढलान पर स्तिथ नेहरू गार्डन श्रीनगर में एक एक खूबसूरत वनस्पति उद्यान है। यह शानदार उद्यान 80 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और श्रीनगर में पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र भी बना हुआ है। इस उद्यान की स्थापना वर्ष 1969 में जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में किया गया था। यह पूरी जगह पौधों की अनगिनत प्रजातियों के साथ उल्लेखनीय सुंदरता प्रदान करती है। शांत चाहने वाले और फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन जगह है।

श्रीनगर घूमने का सबसे सही समय – Best Time to Visit Srinagar in Hindi

श्रीनगर साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है क्योंकि यहाँ का मौसम साल भर सुखद और सुहावना रहता है। लेकिन श्रीनगर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का महीनों सबसे अच्छा माना जाता है जो सर्दियों का मौसम होता है। इन महोनों के दौरान यहाँ का मौसम सबसे अच्छा होता है और घूमने के लिए भी आदर्श है। गर्मियों के दौरान यहाँ का तापमान  15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और अपनी असली सुंदरता के साथ सभी को आकर्षित करता है।

श्रीनगर कैसे पहंचे – How to Reach Srinagar in Hindi

वायु मार्ग – By Air : नजदीकी हवाई अड्डा शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग –  By Train : श्रीनगर का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है जो शहर से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा दूसरा रेलवे स्टेशन उधमपुर रेलवे स्टेशन है जो शहर से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। यह दो रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। श्रीनगर पहंचने के लिए आप इन दानों स्टेशनों से कैब या फिर राज्य सरकारी बसों का सहारा ले सकते हैं। 

सड़क मार्ग – By Road : श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के प्रमुख शहरों से यहाँ के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।


और पढ़े : 

Leave a Comment