The Great Wall of China in Hindi: दुनिया की सात अजूबों में से एक चीन की महान दिवार यानि The Great Wall of China दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सरांचाओं में से एक है। यह महान दिवार दुनिया का एक प्रभावशाली वास्तुश्लिप चमत्कार है, जिसे दुनिया का सबसे माहान मानव निर्मित चमत्कारों में से एक माना जाता है। चीन की दिवार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और इसे मानव इतिहास की सबसे बड़ी वास्तुशिल्प उपलब्धियों में से एक माना जाता है। इस मानव निर्मित विशाल सरंचना का कुल लंबाई लगभग 21196 किलोमीटर है। यह दिवार इतना विशाल है की इसको एक साथ देख पाना लगभग नामुनकिन है, वल्कि इस पुरे दिवार को अंतरिक्ष से एक साथ देख जा सकता है।
हालाँकि दिवार का अधिकांश हिस्से अब खँडहर में बदल चूका है और कहीं कहीं पूरी तरह से नष्ट भी हो चूका है। लेकिन बीजिंग के जिन शाइनिंग (Jinshanling) पहाड़ पर यह दिवार अपनी वास्तविक अवस्था में आज भी है और अपने बीते इतिहास को भव्य तरीके से दर्शाता है। इस संचना को देखने के लिए दुनिया की विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक आश्चर्यचकित होने के लिए आते हैं और इसकी वास्कुकाला और प्राचीन इतिहास को करीब से अनुभव करते हैं।
चीन की महान दिवार ईंट, मिट्टी और पत्थर सहित कई सामग्री के मिश्रण से बनी है और यह ऊँचे पहाड़ों, घने जंगलों, गहरी खाईयों और लंबी रगिस्तान से हो कर गुजरती है जिसको पैदल चलके कर पार करना लगभग 17 महीनों का समय लगता है। दिवार का निर्माण मुख्य रूप से आक्रमणकारियों से बचाने के लिए किया गया था, जो अकसर चीन में प्रवेश करके लूटपाट करते थे। आज यह दिवार पुरे बिश्व में एक महान आकर्षण है और कई रहस्यों को अपने अंदर समेटा हुआ है।
और पढ़े : एलीफैंटा गुफाओं का इतिहास और घूमने की जानकारी
Table Contents
चीन की महान दिवार की इतिहास – History of The Great Wall of China in Hindi
चीन की महान दिवार का इतिहास काफी लंबा है। कहा जाता है की इस शानदार दिवार का इतिहास 2300 से अधिक बर्षों का है। इस दिवार का इतिहास 770-464 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था और मिंग राजवंश ने 1368-1644 में अंतिम बार इसका पुनर्निर्माण किया था। चीन की महान दिवार पत्थर, मिटी, ईंट, लकड़ी और अन्य सामग्रियों से बनी किलाबंदी का एक विशाल सरंचना है, जो आम तौर पर चीनी राजाओं और साम्राज्यों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। 7 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में कई दीवारों निर्माण किया जा रहा था और बाद में उन्हें एक साथ जोड़ दिया गया।
चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग द्वारा 220–206 ईसा पूर्व निर्मित दिवार विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसका थोड़ा हिस्सा अभी बचा है। मिंग राजवंश के दौरान आक्रमण को रोकने के लिए महान दीवार को व्यवस्थित रूप से फिर से बनाया गया था। महान दिवार का पुनर्निर्माण, रखरखाव और सुधार किया गया है और मौजूदा दिवार का अधिकांश भाग मिंग राजवंश से है। आज यह दिवार एक बिश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और चीन के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है।
चीन की महान दिवार कब बनाया गया था – When was the Great Wall of China Built in Hindi
चीन की महान दिवार का निर्माण कब हुआ था, यह तो कहना मुश्किल है क्योंकि इस दिवार का निर्माण केवल एक सम्राट के द्वारा नहीं किया गया है, वल्कि कई राजवंश और शासकों ने इस दिवार को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इतिहासकरों के अनुसार इस दिवार को अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग राज्यों या राजवंश द्वारा सीमाओं की सुरक्षा लिए बनाया गया था। यह कहा जाता है की किन के पहले सम्राट ने महान दिवार का निर्माण किया था। उन्होंने 221-207 ईसा पूर्व दौरान इस महान दीवार को एकीकृत किया, लेकिन कुछ लोगों मानना है की वह इसे बनाने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे। आज जो कुछ बचा है वह 1368 और 1644 के बिच मिंग राजवंश के शासन काल दौरान बनाया गया था।
चीन की महान दिवार क्यों बनाई गई थी – Why was the Great Wall of China Built in Hindi
चीन की महान दिवार दुनिया की सबसे बड़ा मानव निर्मित सरंचनाओं में से एक है, जिसका निर्माण चीन की अलग अलग राजवंश के द्वारा किया गया था। लेकिन सवाल यह है की आखिर इस विशाल दिवार का निर्माण क्यों और किस लिए किया गया था। चीन की दिवार युद्धरत राज्यों की अवधि में शुरू किया गया था और बाद में अन्य राजवंशों के दौरान इसकी मरम्मत की गई। महान दिवार का निर्माण मंगोलों जैसे उत्तरी आक्रमणकारियों से बचने के लिए किया गया था।
सदियों से छोटी दीवारों का निर्माण किया गया था, लेकिन चीन के सुरक्षा हेतु चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने उत्तरी सीमाओं की रक्षा के लिए एक विशाल दीवार का निर्माण किया था। 206 ईसा पूर्व और 220 ईस्वी के बिच हान राजवंश के दौरान सिल्क रोड व्यापर की रक्षा के लिए महान दिवार का फिर से विस्तार किया गया था। सिल्क रोड प्राचीन काल में चीन के व्यापारिक मार्ग था जो चीन को पूर्व और पश्चिमी देशों से जड़ता था। इस मार्ग पर ज्यादातर रेशम यानि स्लीक का व्यापर हुआ करती थी, इसलिए इसका नाम सिल्क रूट रखा गया था। इतिहासकारों के अनुसार इस पुरानी दिवार की लंबाई 12000 किलोमीटर है, जो मिंग राजवंश द्वारा बनाई गए दिवार से काफी बड़ी है।
मिंग राजवंश के शासन काल के दौरान (1368 – 1644) मंगोलों और उत्तरी आक्रमणकारियों को रोकने के लिए इस महान दिवार का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मिंग राजवंश ने दिवार को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ईंटों और टाइलों का उपयोग करना शुरू किया और दीवार को ज्यादा मजबूत और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए चावल के चिपचिपे गूदे के साथ चूने के मोर्टार को मिलाया। हालाँकि यह दिवार आक्रमणकारियों को पूरी तरह से रोकने के लिए असमर्थ रहा। लेकिन यह दिवार चीन की सुरक्षा के लिए एक जीवंत उदहारण है और पुरे दुनिया में मानव इतिहास का सबसे शानदार सरंचना है।
चीन की महान दीवार का निर्माण कैसे हुआ था – How Was the Great Wall of China Built
अपनी उत्तरी सिमा को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए, चीन के राजाओं ने अपने साम्राज्य के उत्तरी किनारे पर दीवारों का निर्माण शुरू किया। सदियों से दीवारों को विस्तार और मरम्त किया गया था। दिवार को बनाने के लिए कई मजूर, किसान और कैदियों को शामिल किया गया था। निर्माण कार्य के दौरन कई श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी और उन्हें महान दीवार के हिस्से के रूप में ही दफ़नाया गया था। इतिहासकों के अनुसार किन शी हुआंग के शासन काल के दौरान लगभग 300,000 सैनिकों, आम लोगों और कैदियों को निर्माण कार्य में शामिल किया गया था। दिवार को पत्थर, ईंट, मिट्टी और लकड़ी सहित विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके बनाया गया था। उस समय आदिम तकनीक के दम पर इस महान दिवार को खेड़ा किया गया था, जिनमें व्हील बैरो, रस्सियों, टोकरी-और-पुली-सिस्टम, और घोड़े या बैलों से खींची जाने वाली गाड़ियां का भी इस्तेमाल किया गया था।
चीन की महान दिवार कितनी लंबी है – How Long is the Great Wall of China in Hindi
चीन की महान दिवार की कुल लंबाई लगभग 21196 किलोमीटर (13170 मील) है, जो स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कल्चरल हेरिटेज सेक्शन सर्वेक्षण का डाटा है। कुल मिलाकर यह लंबाई इतना बड़ा है, जो पृथ्वी के भूमध्य रखा की लंबाई का लगभग आधा माना जाता है। यह दिवार पूर्व में हेबेई प्रांत के शांहिगुआन में शुरू होती है और पश्चिम में गांसु प्रांत में जियायुगुआन में समाप्त होती है। दिवार चीन के 15 प्रांतों में फैला हुआ है और उनमें से अधिकतर खंड Shaani xi प्रांत में बने हुए हैं, जो करीब 1838 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जबकि बीजिंग में महान दिवार के खंड लगभग 550 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसी प्रकार यह दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित सरंचना है।
चीन की महान दिवार कितनी ऊँची है – How Tall is the Great Wall of China in Hindi
चीन की महान दिवार का निर्माण अलग अलग समय में अलग अलग राजाओं द्वारा किया गया है, इसलिए दिवार का ऊंचाई बदलती रहती है। चीन की महान दिवार की औसत ऊंचाई 6 से 7 मीटर यानि 20 से 23 फीट तक होती है। इस दिवार की सबसे ऊँचा हिस्सा 14 मीटर यानि 46 फीट तक मापी गई है। यह दिवार केवल एक दिवार नहीं है, वल्कि एक रक्षात्मक सरंचना है।
चीन की महान दिवार के पास घूमने के लिए 5 सबसे आकर्षक स्थान – 5 Best Places to Visit the Great Wall of China in Hindi
Chin ki Deewar सदियों से पर्यटकों आकर्षित करता आ रहा है। यह दिवार चीन की 15 प्रांतों से होकर गुजरती है और घाटियों, जंगलों के माध्यम से अपना रास्ता बनाते हुए पश्चिम में गोबी रेगिस्तान से पूर्व में बोहाई सागर तक फैली हुई है। पूरी दिवार को एक साथ देखना लगभग असंभव है क्योंकि यह पूरी दिवार 21196 किलोमीटर में फैली हुई है, इसलिए इस दिवार को ग्रेट वाल कहा जाता है।
चीन के विभन्न राजाओं द्वारा निर्मित इस महान दिवार का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो चुके हैं, लेकिन मिंग राजवंश के राजाओं द्वारा निर्मित दिवार आज भी सही हालत में है और पर्यटकों के द्वारा अकसर दौरा किया जाता है। ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना के आसपास घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है और यह सभी स्थान वास्तव में इतिहास में झाँकने लिए सबसे बहेतरीन अबसर प्रदान करते हैं। अगर आप भी चीन की महान दिवार की यात्रा कर रहे हैं तो निचे दिए गए कुछ बेहतरीन स्थानों का यात्रा जरूर करें।
मुटियान्यू- Mutianyu
चीन की राजधानी बीजिंग से लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ मुटियान्यू चीन की महान दिवार का एक भाग है, जो चीन की Huairou जिले में स्तिथ है। यह दिवार मिंग राजवंश के शासन काल के दौरान बनाई गई थी। यह दिवार हरे भरे हरियाली से घिरा हुआ है और पहाड़ों के बिच अपना रास्ता बनाते हुए पर्यटकों को अक्सर आकर्षित करता है। यहाँ कई वॉचटॉवर हैं और ग्रामीण इलाकों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। दिवार तक पहंचने के लिए पर्यटकों को हाइक कर सकते हैं या केबल कार के माध्यम से दिवार तक पहंच सकते हैं।
जिनशानलिंग- Jinshanling
चीन की राजधानी बीजिंग से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ जिनशानलिंग लंबे समय से हाइकर्स के बिच एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र रहा है। यह चीन की हेबेई प्रांत में स्तिथ है और पहाड़ों और घाटियों के माध्यम से अपना रास्ता बनाते हुए आगे निकल जाती है। दिवार की इस खंड में कुल 67 वॉचटावर हैं, जो 10 किलोमीटर की दूरी पर बिच बिच में बना है। मिंग राजवंश के शासन काल के दौरान बनाई गई यह दिवार एक उल्लेखनीय संरचना है और यहाँ पर्यटक इसकी प्राचीन प्रकृति और आश्चर्यजनक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं।
बैडलिंग- Badaling
बीजिंग से लगभग 80 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में स्थित बैडलिंग चीन की महान दिवार का एक लोकप्रिय खंड है, जो चीन के यानकिंग जिले में स्तिथ है। यह स्थान चीन की महान दिवार पर सबसे अधिक देखे जाने वाली जगह है। दिवार हर मोड़ पर आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ पहाड़ियों के ऊपर और निचे अपना रास्ता बनती है। शहर के आसपास क्षेत्र में होने के कारण यह स्थान सबसे भीड़ भाड़ वाला हिस्सा है।
जियानकौ – Jiankou
बीजिंग से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ जियानकौ महान दिवार के सबसे उबड़ खाबड़ और चुनातिपूर्ण हिस्सों में से एक माना जाता है। इसका अधिकांश भाग जीर्णता की स्थिति में है और खतरों के बावजूद पैदल यात्रिओं, फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1141 मीटर ऊपर है और मिंग राजवंश के दौरन बनी महान दिवार के सबसे खतनाक और प्रसिद्ध हिस्सों में से एक है। दिवार की इस जंगली लेकिन लुभावनी सुंदर हिस्सों तक केवल अनुभवी ट्रेकर्स ही पहंच सकते हैं।
गुबेइकौ- Gubeikou
बीजिंग से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ गुबेइकौ चीन की महान दिवार के सबसे पुरानी हिस्सा माना जाता है। कहा जाता है की चीन की इतिहास में यहाँ कई लड़ाई लड़ी गई हैं, जो आज ज्यादातर खँडहर में बदल चूका है। यह उत्साही ट्रेकर्स के लिए एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थान के रूप में पहचाना जाता है।
चीन की महान दिवार के रोचक तथ्य – Interesting Facts of the Great Wall of China in Hindi
- चीन की महान दिवार 2300 साल से अधिक पुरानी है।
- किन के प्रथम सम्राट ने महान दीवार का निर्माण करने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे।
- चीन की महान दिवार की कुल लंबाई 21,196.18 किलोमीटर यानि 13,170.70 मील के साथ पृथ्वी की भूमध्य रेखा की आधी लंबाई के बराबर है, जिसे मानव इंजीनियरिंग की सबसे बड़ा उपलब्धि माना जाता है।
- महान दीवार पर बड़े पैमाने पर लड़ाई शायद ही कभी लड़ी गई थी।
- Chin ki Deewar दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
- ग्रेट वाल के निर्माण कार्य में सैनिक, जबरन भर्ती किए गए किसान, अपराधी और युद्ध के कैदी शामिल थे।
- सबसे लंबी दिवार का निर्माण हान राजवंश ने किया था।
- मिंग दीवार आज की चीन की महान दीवार है।
- कहा जा रहा है की चीन की महान दिवार धीरे धीरे गायब हो रही है।
- Chin ki Deewar कई राजवंश द्वारा बनाई गयी थी।
- ग्रेट वाल क निर्माण के लिए प्रत्येक राजवंश ने एक उन्नत पद्धति का उपयोग किया।
- मिंग राजवंश ने चीन की महान दिवार के निर्माण के लिए 276 साल लगाए।
- दिवार के निर्माण में चिपचिपे चावल का प्रयोग किया जाता था
- Chin ki Deewar को दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।
- दुनिया भर से 300 से अधिक हस्तियां महान दिवार की दौरा कर चुकी हैं।
चीन की महान दिवार घूमने के लिए सही समय – Best Time to Visit The Great Wall of China in Hindi
चीन की महान दिवार घूमने के लिए सही समय अप्रैल से मई तक समय सबसे अच्छा समय माना जाता है। इन महीनों के दौरान तापमान सुखद रहता है और दूर दूर तक फैले पहाड़ का दृश्य हरा भरा दिखाई देती है। तापमान 10 डिग्री से 25 डिग्री तक रहती है, जो घूमने के लिए विल्कुल अनुकूल है। इसके अलावा सितंबर से नवंबर के बीच का महीनों महान दिवार घूमने के लिए भी आदर्श समय होता है। तापमान लगभग 15 डिग्री से 25 डिग्री के आसपास रहता है और मौसम भी साफ रहता है।
और पढ़े
- दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी
- श्रीलंका में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल
- भूटान के प्रमुख दर्शनीय स्थल
- इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल
Really it is a nice information you have given about the greate wall of china. Thanx for this
nice article,
Such good information and very useful. I really enjoyed this article and also interested, Thanks for sharing the information with us.