गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Place in Guwahati in Hindi

Tourist Places in Guwahati in Hindi: गुवाहाटी विशाल ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ पूर्व उत्तर भारत में असम का सबसे बड़ा शहर है। विशेष रूप से उत्तर पूर्व के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध गुवाहाटी शहर की सुंदरता और आश्चर्यजनक पर्यटन में रूचि रखने वाले लाखों लोगों के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। पुराने समय में गुवाहाटी को प्रागजयतिस्वर नाम से जाना जाता था। दो शब्द मिलकर गुवाहाटी नाम बना है एक गुवा और एक हाट, गोवा का अर्थ सुपारी और हाट का अर्थ बाजार है।

गुवाहाटी एक ऐसा शहर है जहां आपको प्राचीन मंदिर की संख्या बोहत ज़्यादा दिखाई देगी और प्रत्येक प्राचीन मंदिरों के कोई न कोई दिलचप्स काहानी आपको जरूर सुनने को मिलेगी जोकि आपको इतिहास तक पलटने पर मजबूर कर देती है। इसलिए गुवाहाटी को सिटी ऑफ टेम्पल्स भी काहा जाता है। गुवाहाटी एक प्रमुख शौक्षिक और व्यावसायिक केंद्र भी है। गुवाहाटी अपने संस्कृति, फैशन, प्रसिद्ध खाना और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी बोहोत प्रसिद्ध है।

आप सभी को मेरे नमस्कार है ,में उम्मीद करती हूं आप सभी स्वस्थ होंगे और अच्छे होंगे। गुवाहाटी छुट्टी पर घूमने के लिए एक अद्भुत जगह है क्योंकि यह अपनी शानदार वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के करण परयटकों को एक ताजगी और सुखद अनुभव प्रदान करता है। यह एक ऐसी खूबसूरत और शानदार सहर है जहां प्रति वर्ष लाखों संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह सहर में शांत नदी, पहाड़ों, प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक संग्रहालय से भरपुर है जहां आप अपने परिवार और दस्तों के साथ बोहत आनद ले सकते हैं और आपके यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

Table Contents

गुवाहाटी कहां है – Where Is Guwahati in Hindi

गुवाहाटी भारत के असम राज्य पर स्थित है और सबसे बड़ा नगर है जहां छुटिया बिताने के लिए हर साल पर्यटकों का भीड़ लगे रहता है। यह नगर को प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाने जाता है। गुवाहाटी को एक धार्मिक केंद्र भी कहा जाता है क्योंकि गुवाहाटी प्राचीन मंदिरों से भरा हुआ है और यह शहर इतिहास से भरपुर है।

और पढ़े : भारत के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस उमानंद मंदिर – Tourist Places in Guwahati in Hindi Umananda Temple

उमानंद मंदिर गुवाहाटी का मयूर द्वीप पर ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यह एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जिसको देखने के लिए हर दिन हजार संख्या में पर्यटक आते हैं। मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है। उमानंद मंदिर को भस्मकला या भस्मकुटा भी कहा जाता है। यह मंदिर में भगवान शिव को समर्पित किया गया है। दो शब्दों से उमानंद मंदिर का नाम उत्पति हुई है एक उमा और एक आनंद। उमा शब्द भगवान शिव की पत्नी के नाम का प्रतिनिधित्व करता है। मयूर द्वीप तक पहुंचने के लिए एक मात्र रास्ता पानी है इसलिए आपका उमानंद मंदिर का यात्रा यादगार बनकर हमेशा के लिए रेह जाएगा। मंदिर का आस पास प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मनमोह लेती है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं नहीं है और हर दिन सुबह 5:30 से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।

गुवाहाटी में घूमने की जगह कामाख्या देवी मंदिर – Guwahati me Ghumne ki Jagah Kamakhya Devi Temple

गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर का महत्व बोहत अधिक है जो एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है होने के कारण भक्तों और पर्यटकों अक्सर आकर्षित करता है। यह मंदिर असम में गुवाहाटी के पश्चिम भाग में नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है। भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक कामाख्या देवी मंदिर है। कामाख्या मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार को सुंदर नक्काशी के साथ डिजाइन किया गया है। यहां का सबसे महत्वपूर्ण अंबुबाची मोहत्सव है जो जून के महीने में 3-4 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। यह मंदिर बोहत दिलचप्स प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है जिसको देखने के लिए प्रति वर्ष लाखों संख्या में पर्यटकों आते हैं। हर दिन सुबह 5:30 से रात 10:00 तक खुला रहता है।इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थल चिड़िया घर – Tourist Places in Guwahati in Hindi Guwahati Zoo

गुवाहाटी के चिड़िया घर भारत के प्रमुख और आकर्षण चिड़ियाघरों में से एक है जिसको देखने के लिए अधिकतम बच्चों और पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है। गुवाहाटी का चिड़िया घर जो भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं उनके मन में चिड़िया घर बोहत अधिक लोकप्रिय बन जाता है। यह चिड़िया घर 430 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और  इसको हेंगारी नाम से भी जाना जाता है। यह चिड़िया घर को 1958 में स्थापित किया गया था। यह 113 विभिन्न प्रजातियों का घर है और चिड़िया घर में 900 से अधिक जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों आदि आपको देखने को मिलेगा। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। चिड़िया घर सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है और शुक्रवार को बंद रहता है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति वेक्ति 10 रुपए है।

गुवाहटी के लोकप्रिय जगह असम राज्य संग्रहालय – Tourist Places in Guwahati in Hindi Assam State Museum

असम राज्य संग्रहालय गुवाहाटी में देखने के लिए एक बोहत अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि गुवाहाटी शहर के मध्य में होने की वजह से यह पर्यटकों की पहुंच में भी है। इसको देखने लिए हर दिन बड़ी तादात में पर्यटकों आते हैं। यह स्थान इतिहास प्रेमियों को अपने तरफ आकर्षित करता है। असम राज्य संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1940 में हुआ था। विभिन्न कलाकुर्तियां, हस्तशिल्प और हाथियारों आदि को इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। जो भी एक बार यह संग्रहालय घूमने के लिए जाता है और वापस आने का मन ही नहीं करता है। असम राज्य संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है और सोमवार 2 और 4 तारीख को बंद रहता है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति वेक्ति 5 रुपए है।

गुवाहाटी में घूमने की जगह पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य – Guwahati me Ghumne ki Jagah Pobitora Wildlife Sanctuary

गुवाहाटी का पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य एक ऐसा अभयारण्य है जहां एक सींग वाले गौंडों की संख्या बोहत अधिक देखने को मिलती है। यह गुवाहाटी से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के मारीगांव जिले के मायोंग गांव में यह खूबसूरत अभयारण्य स्थित है और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक शानदार स्थल है। यहां आपको अलग अलग प्रजातियों के पक्षी और सरीसृप देखने को मिलेगा लेकिन यहां आपको एक सींग वाले गौंडों की संख्या जायदा मिलेगा। पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य 38 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य पर्यटकों का एक लोकप्रिय अभयारण्य है जिसको देखने के लिए प्रति वर्ष लाखों संख्या में पर्यटकों आते हैं। पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति वेक्ति 50 रुपए है और जीप सफारी के लिए प्रति वेक्ति 450 रुपए है।

गुवाहाटी में देखने लायक जगह उमानंद द्वीप – Guwahati me Dekhne Layak JagahUmananda Island

उमानंद द्वीप दुनिया का सबसे छोटा बीच है, गुवाहाटी शहर के बीच से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर बना हुआ है। अंग्रेजो द्वारा इसे मयूर द्वीप के रूप में भी नामित किया गया है। ऐसा माना जाता है कि, इस स्थान पर भगवान शंकर की तपस्या भंग करते हुए कामदेव भस्म हो गए थे। उमानंद द्वीप एक शांतिपूर्ण द्वीप और इसकी सुंदरता पर्यटकों के दिल जीत लेता है इसलिए हर दिन हजार  संख्या में पर्यटकों यहां घूमने आते हैं। गुवाहाटी में घूमने के लिए उमानंद द्वीप को एक आदर्श स्थान भी माना जाता है। यह हर दिन हर समय खुला रहता है और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी के पर्यटन स्थल बसिष्ठ आश्रम – Guwahati Tourism in Hindi Vashistha Ashram

गुवाहाटी के एक महत्वपूर्ण आश्रम बसिष्ठ आश्रम है जो आश्रम गुरु बसिष्ठ को समर्पित है। गुरु बसिष्ठ हिंदू पौराणिक कथाओं में एक प्रतिष्ठित ऋषि थे। इस आश्रम का निर्माण स्वयं ऋषि ने किया था और वह अपने अंतिम दिनों में यहीं रहते थे। यह आश्रम अपनी खूबसूरत वास्तुकला और सुंदरता के लिए बोहत ज़्यादा प्रसिद्ध है और यह आश्रम को देखने के लिए हर दिन हजार संख्या में पर्यटकों अपने परिवार के साथ आते हैं। इसका शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच यह आश्रम लोकप्रिय बन गया है। बसिष्ठ आश्रम हर दिन सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी के प्रसिद्ध जगह भुवनेश्वरी मंदिर – Guwahati Tourist Places in Hindi Bhubaneswari Temple

गुवाहाटी का यह शानदार दर्शनीय स्थल भुवनेश्वरी मंदिर देवी भुवनेश्वरी को समर्पित किया गया है। यह मंदिर गुवाहाटी की निलाचल पहाड़ियों के उपर अधिक ऊंचाई पर स्थित है  जोकि यहां के कामाख्या देवी मंदिर से थोड़ी अधिक है। यह सफेद रंग का खूबसूरत मंदिर धार्मिक तीर्थयात्रियों के बीच एक प्रमुख आकर्षण है। भुवनेश्वरी मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको नीचे बस स्टैंड से 20 मिनिट पैदल यात्रा करना पड़ेगा। यह गुवाहाटी में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। भुवनेश्वरी मंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी में घूमने लायक जगह हाजो – Guwahati me Ghumne Layak Jagah Hajo

असम में गुवाहाटी से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर ब्रम्हपुत्र नदी के तट पर स्थित हाजो एक प्राचीन तीर्थ स्थल है और यह तीन धर्म हिंदू , मुस्लिम ,बुद्ध धर्म के लिए आकर्षित स्थान है। यह खूबसूरत हाजो तीर्थ स्थल अपने शानदार नक्कशी के लिए पर्यटकों के बीच बोहत अधिक लोकप्रिय स्थान है। हाजो हर दिन हर समय खुला रहता है। इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी के मशहूर जगह पांडू – Tourist Places in Guwahati in Hindi Pandu

गुवाहाटी में देखने लायक जगह पांडू नगरी का नाम महाभारत काल के समय के महाराज पांडू के नाम पर रखा गया है। पांचों पांडव के पिता महाराज पांडू थे। यह स्थान गुवाहाटी शहर के टीला हिल्स में पांडूनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। पांच पांडवों का नेतृत्व करते हुए पांच गणेश मूर्ति यहा मिलती है और यह स्थान अन्य मूर्तियों को भी प्रस्तुत करता है। यह कहा जाता है कि पांचों भाइयों के रूप में यहाँ शरण ली थी।

गुवाहाटी के दर्शनीय स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – Guwahati ke Darshaniya Sthal Kaziranga National Park

गुवाहाटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक बेहद ही खूबसूरत उद्यान है। यह उद्यान एक सींग वाले गौंडो की विशाल आबादी का घर है। इसके अलावा आप यहां एशियाई हातियो, तेंदुओं, रॉयल बंगाल टाइगर्स आदि भी देखने को मिलेगा। वन्यजीवों के साथ प्राकृतिक सुंदरता से यह उद्यान इतना शानदार है जहाँ आपको आने का मन नहीं करेगा। यह उद्यान आपको कई जाति और प्रजाति का जानवरों को भी देखने अबसर प्रदान करता है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है।

हर दिन लाखों संख्या में पर्यटकों  काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिए आते हैं और प्रकृति और वन्यजीवों के बिच अपना कीमती समय बताते हैं। जो भी टूरिस्ट  छुट्टी बिताने के लिए गुवाहाटी आते है तो उनका काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किए बिना  छुटी पूरी नहीं होती है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रवेश करने का समय सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है और हाथी सफारी के लिए सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक या दोपहर 3:00 बजे से 4:00 तक भी जा सकते है । इसका प्रवेश शुल्क भारतीयों पर्यटकों के लिए 50 रुपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपए है।

और पढ़े : काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी

गुवाहाटी पर्यटन स्थल क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र – Guwahati Tourism in Hindi Regional Science Centre

गुवाहाटी सहर के बाहरी इलाके में जवाहर नगर खानापारा में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र स्थित है। इसका निर्माण 1994 में किया गया था। यह विज्ञान केंद्र बच्चों और युवाओं दोनों के महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां  जाने से अधिक से अधिक सिक्ष्या मिलता है। यहां आपको दुर्लभ उपकरण , मशीनरी और कई दुर्लभ विज्ञान उपकरण देखने को मिलेगा। इसके बाद यह केंद्र में  हर दिन विज्ञान शो आयोजित किया जाता है। अगर आप अपने बच्चो के साथ गुवाहाटी में छुटिया माना रहे है तो निश्चित रूप से यह दिलचप्स क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र घूमने जरूर जाइए। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति वेक्ति 25 रुपए है।

गुवाहाटी में देखने की जगह फैंसी बाजार – Tourist Places in Guwahati in Hindi Fancy Bazar

गुवाहाटी में घूमने के लिए यह सबसे अच्छा और खूबसूरत बाजार है जिसे चांदनी चौक के नाम से भी जाना जाता है। असम रेशम और क्षेत्रीय भोजन के लिए शहर के सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है। हर समय स्थानीय लोगों और गुवाहाटी घूमने आने वाले पर्यटकों का इस बाजार में बोहत भीड़ रहता है। इस फैंसी बाजार में कई छोटी बड़ी दुकान , स्टोल , जूते , ज्वैलरी आदि देखने को मिलेगा। इसके अलावा स्वादिष्ट  स्थानीय स्ट्रीट फूड के साथ भी आपको खाने को मिलेगा। फैंसी बाजार का प्रवेश समय सुबह 10:00 बजे से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है और इस बाज़ार में प्रवेश करने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

गुवाहाटी में घूमने की जगह मानस नेशनल पार्क – Guwahati me Ghumne ki Jagah Manas National Park

गुवाहाटी के पास स्थित यह एक विशाल राष्ट्रीय उद्यान है जिसका नाम मानस नेशनल पार्क है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और जानवरों पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करता है। इस पार्क को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल द्वारा शामिल किया जा चुका है जिसे हिमालय की गोद में बनाया गया है। इस पूरे पार्क में आपको ज्यादा टाइगर , गोल्डन लंगूर और लाल पांडा देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां आपको कई प्रजाति का जानवर देखने को मिल जाएगी। मानस नेशनल पार्क प्रवेश समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रहता है। इसका प्रवेश शुल्क प्रति वेक्ति 20 रुपए है।

गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस दिसपुर – Guwahati Tourist Places in Hindi Dispur

असम की राजधानी दिसपुर है , दिसपुर को अपनी सुरमय सुंदरता ,जीवंत परम्परा और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। गुवाहाटी के निकट में दिसपुर होने के कारण सभी पर्यटकों गुवाहाटी घूमने के साथ साथ दिसपुर का भी यात्रा करते है। यह जगह अपने चाय बागानों,  बाजारों और सुखद मौसम के लिए काफी लोकप्रिय है।  यहां बना हुआ शंकरदेव कलाक्षेत्र का सांस्कृतिक संग्रहालय भी अधिक लोकप्रिय है। दिसपुर अपने सुंदर झरना से पर्यटको को अपने तरफ आकर्षित करता है। दिसपुर जाने का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है ओर हर दिन हर समय खुला रहता है।

गुवाहाटी के प्रमुख दर्शनीय स्थल युद्ध समारक – Guwahati Tourist Places in Hindi War Memorial

यह स्थान गुवाहाटी का एक खूबसूरत और ऐतिहासिकपूर्ण स्थल है जिसको देखने के लिए हर दिन हजार संख्या में पर्यटकों आते हैं। गुवाहाटी में बना वार मेमोरियल गुवाहाटी शहर के लतासिल में दिगलीपुखुरी पार्क के पास स्थित है। यह समारक उन शहिदों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ी और और इस पक्रिया में शहीद हुए। इस समारक की नीव 18 मई 2015 को रखी गई थी हलकी साईट दिसंबर 2016 में सार्वजनिक रूप में खुली थी। युद्ध समारक प्रवेश समय सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक है और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

गुवाहाटी के मशहूर जगह इस्कॉन मंदिर – Guwahati ke Mashur Jagha ISKCON Temple

इस्कॉन मंदिर  गुवाहाटी का सबसे शानदार दर्शानियों स्थलों में से एक है और इसकी स्थापना 1966 में गुवाहाटी का न्यूयॉर्क शहर में किया गया है। यह मंदिर को इस्कॉन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर द कृष्णा चेतना के द्वारा स्थापित किया गया है। इस मंदिर का खासियत बात यह है की इसकी मुख्य मान्यता  श्री मद भागवत गीता से संबधित है। इस्कॉन मंदिर हरे भरे पेड़ पौधे से घेरा हुआ है जो इस्कॉन मंदिर का सुंदरता को और ज़्यादा बढ़ा देता है।  यह मंदिर का प्रवेश समय सुबह 8:00 बजे से रात  8:00 बजे तक है और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

गुवाहाटी के आकर्षक स्थल नेहरू पार्क – Guwahati Tourist Places in Hindi Nehru Park

नेहरू पार्क गुवाहाटी नगर के केंद्र में स्थित है। यह पार्क गुवाहाटी के पानबाजार क्षेत्र में कॉटन कॉलेज के सामने बना हुआ है। इसका निर्माण वर्ष 2000 में किया गया था जोकि आज यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है। इस पार्क का नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था। इस पार्क में एक ओपन एयर थिएटर भी है जहां स्थानीय कलाकार अपने अपने कला को प्रदर्शित कर सकते हैं। यह पार्क बच्चों को बोहत  पसंद आता है क्योंकि यहाँ अलग अलग प्रकार के झूला खेलने को मिलता है। पार्क के अंदर मुख्य आकर्षण यह है कि ओजापाली , देवधानी , बिहू और बोर ताल जैसे विभिन्न नृत्यों को दर्शाती ठोस मूर्तियां है। यह पार्क का प्रवेश समय सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है और इसका प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 10 रुपए है।

गुवाहाटी पर्यटन स्थल श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र – Guwahati ke Paryatan sthal Srimanta Sankardev Kala Kshetra

श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र गुवाहाटी असम के पंजबारी क्षेत्र में एक सांस्कृतिक संस्थान है। इसमें सांस्कृतिक संग्रहालय , पुस्तकालय और बच्चों के पार्क के अलावा सांस्कृतिक वस्तुओं के संरक्षण , प्रदर्शन के लिए विभिन्न सुविधाएं शामिल है। यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो 1990 में निर्मित किया गया है और यह विशाल एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसको देखने के लिए हर साल लाखों संख्या में पर्यटकों आते हैं। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र प्रवेश समय सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है और इसका प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 30 रुपए और बच्चों (14 वर्ष तक ) 10 रुपए है।

गुवाहाटी टूरिस्ट प्लेस इन हिंदी नवग्रह मंदिर – Guwahati Tourist Places in Hindi Navagraha Temple

नवग्रह मंदिर गुवाहाटी में दक्षिण – पूर्वी चीत्रचल पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यह एक शानदार हिंदू मंदिर है, जोकि नौ खोगलीय पिंडों को समर्पित है। इसका निर्माण राजा राजेश्वर सिंह द्वारा 18 वीं शताब्दी के अंत में किया गया है। यह नवग्रह मंदिर बड़े भूकंपों से बचे रहने के लिए जाना जाता है। यह गुवाहाटी में सबसे खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला जगहों में से एक है जो सिर्फ इस  मंदिर को देखने के लिए हर दिन बोहत अधिक मात्रा में पर्यटकों आते है। नवग्रह मंदिर का प्रवेश समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है।

गुवाहाटी में घूमने की जगह इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम – Guwahati me Ghumne ki Jagah Indira Gandhi Athletic Stadium

लोखरा में गुवाहाटी के दक्षिण किनारे में इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम स्थित है। इसका उदघाटन वर्ष 2007 में किया गया था। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम को सुरसजाई  स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह मैदान फुटबॉल खेल से संबधित है और फुटबॉल के अलावा एथलेटिकस के लिए भी जाना जाता है। इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम घूमने जाने के लिए कोई भी भी प्रवेश समय नहीं है आप हर दिन 24 घंटे जा सकते हैं और इसका कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं है।

गुवाहाटी में देखने वली जगह अम्बुबाची मेला – Guwahati Tourist Places in Hindi Ambubachi Mela

उत्तर-पूर्व भारतीय राज्य असम में गुवाहाटी शहर के नीलाचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या देवी मंदिर के पास अम्बुबाची मेला लगता है। यह मेला हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ के महीने होने वाला मेला है जो जून महीने में होता है और यह गुवाहाटी का प्रमुख आकर्षक मेला है जिसको देखने के लिए दूर – दूर से पर्यटकों आते हैं और मेले का बोहत आनंद उठाते हैं।

गुवाहाटी का प्रसिद्ध भोजन  – Famous Food In Guwahati in Hindi 

गुवाहाटी का प्रसिद्ध भोजन गुवाहाटी आने वाले पर्यटकों को बोहत पसंद आता है और यहां आने वाले महमानों को कभी निराशा भी नहीं करता है और कई तरह की भोजन सामग्री के साथ पर्यटकों की सेवा करता है। गुवाहाटी का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन मछली , अदरक की करी , कटहल – गिरी की चटनी , इरोंगबा है। इसके अलावा आप पास्ता, पिज्जा और केक आदि भी बोहत सारे स्ट्रीट फूड का भी स्वाद लें सकते हैं।

गुवाहाटी जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati in Hindi

गुवाहाटी में साल भर पर्यटकों को का भीड़ लगे रहता है लेकिन गुवाहाटी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक है, यह समय गुवाहाटी का मौसम और तापमान भी अनुकूल रहता है। अगर आप असम में बिहू तियोहरों देखने के लिए चाहते है तो जनवरी और सितंबर से अक्टूबर के अंदर गुवाहाटी जाने का यात्रा कर सकते हैं।

गर्मी का मौसम – Summer Season In Guwahati

गर्मियों के समय गुवाहाटी में एक मध्यम जलवायु होती है  , जब तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है । गर्मी का दिन सुबह को असहज गर्म अनुभव होती है , लेकिन शाम को आरामदायक होता है। गर्मियों के दिनों में भी आप गुवाहाटी घूमने आ सकते हैं क्योंकि इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को आप अनुभव कर सकते हैं।

सर्दियों का मौसम – Winter Season In Guwahati

सर्दियों का मौसम गुवाहाटी घूमने के लिए एक आदर्श स्थान हैं। नवंभर से मार्च तक गुवाहाटी में ठंड का अनुभव होती है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहता है।

मानसून का मौसम – Rainy Season In Guwahati

गुवाहाटी में मानसून का मौसम जुलाई में आता हैं और अक्टूबर तक जारी रहता है। इसलिए इन महीनों के अंदर गुवाहाटी यात्रा करने का बिल्कुल भी योजना ना करें। अगर आप इस  मौसम में गुवाहाटी का यात्रा कर रहे हैं तो आपको बोहत सारे  तकलीब का समुखिन होना पड़ेगा।

गुवाहाटी में कहां रूके – Where To Stay Guwahati in Hindi

गुवाहाटी में आप कुछ दिन छुटिया बिताने और कुछ दिन गुवाहाटी में रुकने के लिए चाहते हो तो आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक कई होटल मिल जाएगी। आप आप अपनी सुविधा अनुसार होटल ले सकते हैं।

हम आपको गुवाहाटी का कुछ होटल का नाम बता देते हैं।

1.होटल नेजोन  – Hotel Nezone

2.प्रगति मनोर – Pragati Manor

3.विवांता गुवाहाटी – Vivanta Guwahati

4.रेडिसन ब्लू होटल गुवाहाटी  – Radisson Blu Guwahati

5.ब्रह्मपुत्र जंगल रिजॉर्ट  – Brahmaputra Jungle Resort

6.होटल पलासियो – Hotel Palacio

गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati in Hindi 

वायु मार्ग – By Air : आप गुवाहाटी जाने के लिए हवाई मार्ग चुनाव किए है तो बोहत अच्छा किए है। गुवाहाटी का हवाई अड्डा का नाम गोपीनाथ बोरदोलई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि गुवाहाटी शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इस हवाई अड्डा पहुंचकर उहां से बस या कैब से गुवाहाटी का यात्रा कर सकते हैं।

रेल मार्ग – By Train : आप गुवाहाटी जाने के लिए रेल मार्ग चुनाव किए है तो बोहत अच्छा किए है। गुवाहाटी जंक्शन देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप इस  रेलवे स्टेशन पहंचकर उहां से बस या कैब से गुवाहाटी का यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग – By Road : गुवाहाटी शहर असम राज्य और भारत के सभी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से जुड़ा हुआ है तो आप बस के माध्यम से भी आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions About Guwahati

Q.1: गुवाहाटी कौन सा राज्य पर बसा हुआ है ?

A:-गुवाहाटी भारत के असम राज्य पर बसा हुआ है।

Q.2: गुवाहाटी में कौन सी भाषा का ज़्यादातर प्रचलित होता है?

A: गुवाहाटी में असमिया भाषा का ज़्यादातर प्रचलित होता है।

Q.3: गुवाहाटी कितने किलोमीटर पर बसा हुआ है?

A: गुवाहाटी 328 वर्ग किलोमीटर पर बसा हुआ है।

Q.4: गुवाहाटी में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह कौन सा है?

A: गुवाहाटी में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह उम्मानंद मंदिर और कामाख्या देवी मंदिर है।

Q.5: गुवाहाटी में फेमस क्या है ?

A: गुवाहाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और छोटे बड़े पुराना मंदिर आदि फेमस है।


और पढ़े: 

1 thought on “गुवाहाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Place in Guwahati in Hindi”

Leave a Comment