Tourist Places in Assam in Hindi – असम के पर्यटन स्थल की जानकारी : असम भारत के उत्तर पूर्व क्षेत्र में स्तिथ एक खूबसूरत राज्य है जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है। असम उत्तर पूर्व भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसका राजधानी दिशपुर है। यह राज्य भूटान और बंगलादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का साझ करता है। प्राचीन समय में असम को प्रागज्योतिषपुरा और कामरूप के नमो से जाना जाता था। यह राज्य मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के साथ जुड़ा हुआ है।
असम अपने चाय के बागानों के लिए भी लोकप्रिय है। यह भारत में उत्पादित चाय के 50% से अधिक चाय का भी उत्पादन करता है। । हरे भरे हरियाली से संपन्न असम अपने स्वादिस्ट चाय, पेट्रोलियम संसाधनों, समृद्ध वनस्पतियां और वन्यजीब के लिए दुनिया भर में मशहूर है। असम उत्तर पूर्व भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ एक शानदार राज्य भी है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन इतिहास के लिए देश और दुनिया भर में परिचित है। असम एक ऐसी जगह है जहाँ प्रकृति को करीब से देखा जाता है। इसीलिए ज्यादातर पर्यटक इस जगह का दौरा जरूर करते हैं और यहाँ की खूबसूरती में खो जाते हैं।
राजधानी : दिसपुर
जनसँख्या : 3.09 crores
भाषाएँ : असमिया और अंग्रेजी
हवाई अड्डे : गुवाहाटी , डिब्रूगढ़, तेजपुर, जोरहाट, सिल्चर
मानसून : जून से सितम्बर
Tourist Places in Assam in Hindi – असम के पर्यटन स्थल की जानकारी: नसस्कार मेरा नाम Uttam Kumar , है उम्मीद है आप सभी अच्छे होंगे। असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है। यह राज्य चाय के बागानों, जंगलों और नदियों से भरा पड़ा है। इसीलिए यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। असम में कई पर्यटन स्थल है जो सैलानिओं को बेहद लुभाता है। अगर आप असम घूमने के लिए विचार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अबश्य पढ़े।
Table Contents
और पढ़े : महाबलेश्वर घूमने के लिए जानकारी
Tourist Places in Assam in Hindi Guwahati – असम के पर्यटन स्थल की जानकारी गुवाहाटी
गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है जो ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है। गुवाहाटी को पूर्वात्तर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। प्राचीन काल में गुवाहाटी को प्रागज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था। गुवाहाटी का शब्द गुवा और हाट से पड़ा है जिसमे गुवा का अर्थ सुपारी और हाट का अर्थ है बाजार। यह शहर असम के अन्य शहरों से बिलकुल अलग है क्यों कि यह शहर अपनी कला, संस्कृति और इतिहास को समेटे हुए है। इसके अलावा गुवाहाटी अपने नाईट लाइफ और अधिनिक जीवन शैली के लिए अन्य शहरों से अलग है। गुवाहटी में एक चिड़ियाघर भी है जिसे असम राज्य चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है इस चिड़ियाघर में कई प्रकार की जीवजंतुओं को देखा जा सकता है। गुवाहाटी अपने आप में एक आकर्षक शहर होने के साथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
Kamakhya Temple – असम के दर्शनीय स्थल कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर गुवाहाटी शहर से 9 किलोमीटर दूर नीलांचल पर्वत पर स्तिथ है। यह मंदिर हिन्दुओं का मंदिर है जो कामाख्या देवी को समर्पित है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर असम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जहाँ श्रद्धालुओं का हमेशा भीड़ रहता है।
Assam Tourist Places in Hindi Jorhat – असम का प्रमुख पर्यटन स्थल जोरहाट
जोरहाट असम का एक प्रमुख शहरों में से एक है और असम का सांस्कृतिक और प्रशासनिक जिला है। जोरहाट शब्द का अर्थ है दो बाजार। सूती वस्त्र, ऊनी, रेशम आधारित कपड़े, मरम्मत, सेवा केंद्र आदि जैसे विभिन्न प्रकार के उद्योग हैं। लोगों का प्राथमिक व्यवसाय चाय की खेती है। यह जिला अपने व्यापक चाय बागानों के लिए जाना जाता है। जोरहाट चाय उत्सव हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जोरहाट अपने सुंदर प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए पर्यटकों के बिच काफी मशहूर है।
Majuli Island in Hindi – असम के खूबसूरत जगह माजुली द्वीप
गुवाहटी से लगभग 400 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो 1250 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह नदी द्वीप ब्रम्हपुत्र नदी के बिच बना दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो प्रदुषण मुक्त नदी द्वीप है। हरे भरे वातावरण और प्राकृतिक नज़रों से भरपूर माजुली निश्चित रूपसे पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
Kaziranga National Park in Hindi – असम के मशहूर राष्ट्रीय उद्यान काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम का एक मशहूर राष्ट्रीय उद्यान है जो असम के गोलाघाट और नागांव जिले में स्तिथ है। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 430 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो जंगलों और घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यह नेशनल पार्क पूरी दुनिया में एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है जो 2200 से अधिक एक सींग वाले गैंडों का घर है। 1974 में इस पार्क को नेशनल पार्क घोषित किया गया और 1985 में इसे यूनेस्को द्वारा बिश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया । काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडों के अलावा बाघों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस राष्ट्रीय उद्यान में अन्य कई प्रकार की जीवजंतुओं देखा जा सकता है।
Manas National Park in Hindi – असम में घूमने की जगह मानस राष्ट्रीय उद्यान
मानस नेशनल पार्क असम में स्तिथ एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है जो यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। मानस नेशनल पार्क को 1990 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया। यह पार्क एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, एक एलीफैंट रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व है होने के साथ दुर्लभ और लुप्तप्राय वन्यजीवों का घर भी है। 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला इस पार्क में व्यापक घास के मैदान है और यह अपनी शानदार प्राकृतिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस पार्क में कई प्रकार की वन्यजीवों को देखा जा सकता है जैसे जंगली जल भैंस, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा।
Tourist Places in Assam in Hindi Haflong – असम की खूबसूरत जगह हाफलांग
हाफलांग असम का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो असम की दिमा हसाओ जिले में स्तिथ है। यह असम का एक मात्रा हिल स्टेशन है जो गुवाहाटी शहर से लगभग 350 किलमीटर की दुरी पर स्तिथ है। हाफलांग अपनी खूबसूरत पहाड़ियां, भब्या घाटियां और प्राकृतिक नज़रें के लिए जाना जाता है। असम के यह खूबसूरत जगह पकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ स्तिथ हाफलांग झील असम का एक खूबसूरत झीलों में से एक है। इस झील की खूबसूरती सैलानिओं का मन मोह लेती है।
Places to Visit in Assam in Hindi Shivsagar – असम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिवसागर
शिवसागर असम का एक शानदार शहर होने के साथ साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है। गुवाहाटी से करीब 370 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ शिवसागर अपनी समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता हे। यह शहर असम का एक महत्वपूर्ण शहर है साथ ही एक एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यह शहर ऐतिहासिक स्मारक से भरपूर है जिनमे से अधिकांश अहोम साम्राज्य द्वारा बनाया गया था। इस शहर का का नाम प्राचीन शिवसागर झील के नाम पर रेखा गया है जो 200 साल से अधिक पुराना है। इसके अलावा इस शहर में अन्य कई अद्भुत दार्शनियो स्थल है जो पर्यटकों विशेष रूप से आकर्षित करता है।
Dibrugarh in Hindi – असम के मशहूर जगह डिब्रूगढ़
गुवाहाटी से लगभग 450 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ डिब्रूगढ़ असम का एक खूबसूरत और बड़ा शहर है। डिब्रूगढ़ को भारत के चाय शहर (Tea City of India) भी कहा जाता है। यह शहर असम में चाय उद्योग का केंद्र है और असम की लगभग आधी चाय की उत्पादन इसी क्षेत्र में होता है। डिब्रूगढ़ अपने खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ की खूबसूरत चाय की बागानों और शांत वातावरण सैलानिओं के लिए आदर्श जगह है।
Dispur in Hindi – असम पर्यटन स्थल दिसपुर
दिसपुर असम की राजधानी होने के साथ साथ एक महत्वपूर्ण शहर भी है। ऊँची ऊँची पहाड़, हरे भरे घास के मैदान, खूबसूरत नदियों और घने जंगल के कारण दिसपुर पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहा है। दिसपुर घूमने के लिए एक आदर्श जगह है यहाँ कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो सैलानिओं के बिच काफी मशहूर है। 1973 में दिसपुर को असम के राजधानी के रूप में घोषित किया गया था और शहर में राज्य के कुछ महत्वपूर्ण इमारतें भी स्तिथ है। गुवाहाटी से 10 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ दिसपुर चाय लीलामी बाजार के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ कई हिंदू मंदिरों के साथ राज्य की बिशिष्ट संस्कृति को देखा जा सकता है।
Assam State Museum in Hindi – असम में घूमने की जगह असम राज्य संग्रहालय
गुवाहाटी शहर की केंद्र में स्तिथ असम राज्य संग्रहालय एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल में से एक है। असम राज्य संग्रहालय उत्तर पूर्व राज्य की अनूठी संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत करता है। यह सबसे बड़ा बहुउद्देश्यीय संग्रहालय है जो विभिन्न वर्गों में संग्रह प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय में असमिया संस्कृति और प्राचीन इतिहास को देखा जा सकता है साथ ही इसमें प्राचीन असमिया सिक्कों, वस्त्रों, जनजातीय कलाओं और मूर्तियों का भव्य प्रदर्शन है।
और पढ़े : जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह
Best Time to Visit Assam – असम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय
असम घूमने का सही समय नवंबर से अप्रैल के बिच अच्छा समय मना जाता है क्यों कि इन महीनो में यहाँ की मौसम घूमने लिहाज़ से अनुकूल रहता है।
How to Reach Assam – असम कैसे पहंचे
असम देश की किसी भी प्रमुख शहर से आसानी से पहंचा जा सकता है। असम एक महत्वपूर्ण राज्य होने के कारन यह देश की सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
वायु मार्ग : गुवाहाटी हवाई अड्डा जिसे गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी कहा जाता है जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश की सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग : नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है जो शहर से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख नगरो से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग : असम सड़क मार्ग से भी पहंचा जा सकता है। असम राज्य भारत के सभी शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है और असम राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवाएं भी उपलब्ध है।
All Images Credit: Wikimedia Commons
4 thoughts on “Tourist Places in Assam in Hindi – असम के पर्यटन स्थल की जानकारी”