औरंगबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Aurangabad in Hindi

Tourist Places in Aurangabad in Hindi : महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर के रूप में  प्रसिद्ध औरंगाबाद अपनी मध्यकालीन स्मारकों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए बिश्व प्रसिद्ध है। औरंगाबाद शहर की स्थापना 1610 में मलिक अम्बर ने करबाया था। तब इसका नाम खिड़की रखा गया था। फिर मलिक अम्बर के पुत्र फतेह खान 1626 में इसका नाम बदल कर फतेहनगर में बदल दिया। इसके बाद औरंगजेब ने जब 1653 में दक्षिण पर विजय प्राप्त की तब उन्होंने फतेहनगर को अपनी राजधानी बनाया और इसका नाम बदल कर औरंगाबाद नाम दिया। आज यह शहर इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का एक अनोखा मिश्रण को दर्शाता है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन का केंद्र है जिसे महाराष्ट्र के पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र राज्य के केंद्र में स्तिथ यह शहर महाराष्ट्र वल्कि पुरे भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। यह प्राचीन शहर 17 वी शतब्दी में मुगल सम्राट औरंगजेब की राजधानी हुआ करता था। जिसकी वजह से शहर कई शानदार मूगल वास्तुकलाओं से सम्पन्न है, उनमें से प्रमुख बीबी का मकबरा, जमा मस्जिद, दौलताबाद किल्ला और 52 द्वार है जो मूगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है और आज भी इन स्थानों पर आने वाले सभी पर्यटकों को आश्चर्यचकित करदेता है। औरंगाबाद महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई से लगभग 375 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और खास बात ये है की यह शहर चारों और पहाड़ों से घिरी हुई है जिसके कारण शहर के आसपास का नजारा बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है।

मेरा सभी को नमस्कार, उम्मीद करता हूँ आप सभी बिलकुल अच्छे होंगे। भारत के राज्य महाराष्ट्र में स्तिथ औरंगाबाद एक प्रमुख पर्यटन स्थलों है। यह शहर अपनी प्राचीन स्मारकों, मंदिरों, गुफाओं और किलों के अलावा शांत झीलों, खूबसूरती से भरी बगीचों और समृद्ध जैव विविधता के लिए काफी मशहूर है। साथ ही यह शहर विश्व प्रसिद्ध अजंता एलोरा गुफाओं सहित कई ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा हुआ है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस शहर की यात्रा पर आते हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी शामिल है। अगर आप एक प्राकृतिक और ऐतिहासिक शहर की यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं तो निश्चित रूप से औरंगाबाद आप के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकता है क्यों कि इस शहर में कई ऐसी चीजों मौजूद हैं जो आप के जिज्ञासा और अनुभव को एक अलग स्तर पर ले जा सकती है।

और पढ़े: नासिक के प्रमुख पर्यटन स्थल 

Table Contents

औरंगबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बीबी का मकबरा – Tourist places in Aurangabad in Hindi Bibi Ka Maqbara 

अगर आप यह सोचते हैं की केवल ताजमहल ही प्रेम का अंतिम प्रतिक है तो आप को बीबी का मकबरा जरूर जाना चाहिए जो औरंगाबाद का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। बीबी का मकबरा आगरा के बिश्व प्रसिद्ध ताजमहल की हूबहू प्रतिकृति है। यह मकबरा मूगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल के दौरान बनाई गई सबसे बड़ी संरचनाओं में से एक माना जाता है।

बीबी का मकबरा मूगल सम्राट औरंगजेब की पत्नी ​​​​दिलरस बानो बेगम का एक सुंदर मकबरा है जिसे औरंगजेब के द्वारा 1651 ईस्वी में बनबाया गया था। यह मकबरा भी एक प्रेम का प्रतीक है जिसे मूगल और फारसी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना माना जाता है। मकबरा का निर्माण प्राचीन संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया है जो जटिल डिज़ाइन और नक्काशी से अलंकृत है। बीबी का मकबरा प्रसिद्ध ताजमल की तरह दिखाई देती है और इसे दक्षिण का ताजमहल भी कहा जाता है। इसके आसपास सुंदर बगीचे, कब्रों और तालाब है जो इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाते है।

औरंगाबाद का प्रसिद्ध जगह दौलताबाद किला – Aurangabad Tourist Places in Hindi Daulatabad Fort 

दौलताबाद किला महाराष्ट्र का एक रहश्यमयी और ऎतिहासिक किला है जो औरंगाबाद से लगभग 17 किलोमीटर दूर दौलताबाद या देवगिरि नामक शहर में स्तिथ है। यह शानदार किला समुद्र तल से लगभग 200 मीटर की उचाई पर एक पहाड़ पर खड़ा है। इस प्राचीन किले का निर्माण 12 वीं शताब्दी में यादव वंश के राजा भीलम यादव ने किया था। दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने 14 वीं शताब्दी में इसे अपनी राजधानी बनाकर दौलताबाद नाम दिया था जिसका अर्थ है समृद्धि का नगर

आज यह किला अपनी शानदार इतिहास को समेटे हुए भव्य रूप से खड़ा है और इसे महाराष्ट्र के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है। किले के अंदर चाँद मीनार और चीनी महल सहित कई अलग अलग सरंचनों को देखा जा सकता है। अपनी प्राचीन  इतिहास और आश्चर्यजनक वास्तुकला के साथ दौलताबाद का किला औरंगाबाद में घूमने के लिए सबसे आदर्श जगहों में से एक माना जाता है।

औरंगाबाद पर्यटन स्थल अजंता की गुफाएं – Tourist Places in Aurangabad in Hindi Ajanta Caves 

अजंता की गुफाएं प्राचीन वास्तुकला का एक उत्कृष्ट प्रतिक है और इसे भारतीय कला का सबसे बेहतरीन उदहारण के रूप में माना जाता है। औरंगाबाद से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अजंता के गुफाएं न केवल महाराष्ट्र में  बल्कि पुरे भारत में प्रसिद्ध है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है। इन गुफाओं की खोज का श्रेय ब्रिटिश अधिकारी जॉन स्मिथ को जाता है, जिन्होंने इसकी खोज 1819 में की थी।

वास्तव में यह 30 बौद्ध गुफाओं का एक समूह है जो चट्टान को तराशकर बनाया गया है। कहा जाता है की इन गुफाओं का निर्माण दूसरी शतब्दी में किया गया था। गुफाओं के दीवारों पर की गई चित्रकारी और नक्काशी भारतीय चित्रकला की गौरवशाली पूंजी है। यहाँ पर अधिकांश चित्र बौद्ध धर्म से संबोधित है। आज यह ऐतिहासिक गुफाएं औरंगाबाद में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है।

औरंगाबाद का सबसे प्रसिद्ध जगह एलोरा की गुफाएं – Aurangabad in Hindi Ellora Caves 

देश के सबसे पुरानी गुफाओं में से एक एलोरा की गुफाएं औरंगाबाद में सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह औरंगाबाद से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। ये गुफाएं शिल्प और स्थापत्य कला के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह गुफाएं मुख्य रूप से तीन अलग अलग धर्मों अर्थात् बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई यह गुफाएं संख्या में 34 हैं जिनमें 16 हिन्दू, 13 बौद्ध और 5 जैन धर्म की हैं। ऐसा माना जाता है की इन गुफाओं का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासनकाल के दौरान किया गया था। अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और विशाल गुफाओं के लिए प्रसिद्ध एलोरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। आज यह ऐतिहासिक गुफाएं महाराष्ट्र का सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं

औरंगाबाद पर्यटन स्थल घृष्णेश्वर मंदिर – Best Tourist Places in Aurangabad in Hindi Grishneshwar Temple 

औरंगाबाद से लगभग 30 किलोमीटर और एलोरा गुफाओं से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ घृष्णेश्वर मंदिर एक प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है।  यह मंदिर हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। हिन्दू धर्म और पुराणों के अनुसार जहाँ जहाँ भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए उन स्थानों पर शिव लिंगों को ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा किया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इन ज्योतिलिंगों के संख्या 12 हैं जिनमें सबसे अंतिम और 12 वां घृष्णेश्वर मंदिर को माना जाता है।

यह मंदिर दक्षिण भारतीय मंदिर स्थापत्य शैली को चित्रित करता है और औरंगाबाद में सबसे पुरानी मंदिरों में से एक है। मंदिर की दीवारों कई हिन्दू देवी देवताओं  के नक्कासी को पदर्शित करता है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। पवित्र वातावरण और शांतिपूर्ण परिवेश के साथ घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर औरंगाबाद में स्तिथ सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

औरंगाबाद का मशहूर जगह पंचककी – Aurangabad Tourism in Hindi Panchakki 

पंचककी एक पानी की चक्की है जिसे हजरत बाबा शाह मुसाफिर ने 1734 में बनाया था। यह मुख्य रूप से तीर्थयात्रियों के लिए आटा पीसने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पंचककी को पानी से ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। एक झरने के पानी को भूमिगत जल धरा के माध्यम से नीचे लाकर ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बनाया गया था। पंचककी अपने समय में इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है और आज भी चालू हालत में है। इसके अलावा यहाँ एक 600 साल पुरानी बरगद का पेड़ भी है जो इस जगह की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से घिरा हुआ पंचककी औरंगाबाद में घूमने के लिए एक आदर्श पिकनिक स्थान है।

औरंगाबाद का प्रमुख दर्शनीय स्थल औरंगाबाद गुफाएं – Tourist Places in Aurangabad Aurangabad Caves 

औरंगाबाद के प्रमुख आकर्षणों में से एक औरंगाबाद गुफाएं कुल 12 बौद्ध गुफाएं हैं जो बीबी की मकबरा से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। उबड़ खाबड़ पहाड़ की छोटी पर स्तिथ इन गुफाओं को प्राचीन संस्कृति का एक बेहतरीन नमूना माना जाता है। इन गुफाओं की मुख्य विशेषता यह है की इन्हें पहाड़ों को तराशकर बनाया गया है। गुफाओं में कुछ बहुत ही सुंदर मूर्तियां हैं और इन की तुलना अजंता और एलोरा की मूर्तियों से की जा सकती है। ये गुफाएं 600 साल पुरानी है और इन गुफाओं का रखरखाव अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है। इसके अलावा शांत वातावरण के साथ यहाँ से शहर का विहंगम दृश्य को देखा जा सकता है।

औरंगाबाद का खूबसूरत जगह म्हैस्मल – Aurangabad in Hindi Mhaismal 

सह्याद्री पर्वतमाला के बिच बसा म्हैस्मल महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी ठंडे मौसम, हरी भरी वनस्पतियां और लुभावनी परिदृश्य के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन औरंगाबाद से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और औरंगाबाद में एक मशहूर पर्यटन स्थलों में भी शामिल है। समुद्र तल से 1067 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्तिथ होने के कारण यहाँ का नजारा बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है जिसे पर्यटक देखने के बाद बार बार आना पसंद करते हैं। साथ ही पर्यटक यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारा का भी दीदार कर सकते हैं। म्हैस्मल उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है जो प्रकृति से भरपुर प्रेम करते हैं और शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं।  

औरंगाबाद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पीतलखोरा – Aurangabad Tourist Places in Hindi Pitalkhora Caves 

महाराष्ट्र के सबसे पुरानी गुफाओं में से एक पीतलखोरा गुफाएं 14 बौद्ध गुफाओं का एक समूह है जो बौद्ध वास्तुकला का एक शानदार उदाहरणों में से एक है। एलोरा गुफाओं से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ  पीतलखोरा गुफाएं दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की हैं। गुफाओं में कई विचित्र मूर्तियाँ देखने को मिलती है जो यक्ष आकृतियों से मिलती जुलती हैं। गुफाएं दो समूहों में हैं, एक 10 गुफाओं का समूह है और दूसरी 4 गुफाओं का समूह है। ऐसा माना जाता है की सातवाहन राजवंश के शासन काल में इन् गुफाओं को खोदी गयी होगी। आज यह गुफाएं महाराष्ट्र में एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थानों में से एक है जो पर्यटकों को प्राचीन इतिहास से सम्बंधित कई जानकारी प्रदान करते हैं।

औरंगाबाद का ऐतिहासिक जगह सोनेरी महल – Soneri Mahal 

सोनेरी महल वास्तव में राजपूत शैली की वास्तुकला का एक शानदार उदहारण है। इस ऐतिहासिक महल का नाम यहाँ मौजूद जटिल सुनहरी चित्रों के कारण पड़ा है। आज यह महल एक संग्रहालय में परिवर्तित हो गया है जहाँ राजपूत युग की प्राचीन वस्तुओं, मिट्टी के बर्तनों, पोशाकों, घरेलु सामानों और कई दुर्लभ कलाकृतियों का समृद्ध संग्रह है।

औरंगाबाद का प्रमुख दर्शनीय स्थल खुल्दाबाद – Tourist Places in Aurangabad in Hindi Khuldabad 

औरंगाबाद से कुछ ही दूरी पर स्तिथ खुल्दाबाद एक ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल है। खुल्दाबाद संतों के घाटी के रूप में प्रसिद्ध है क्यों कि 14 वीं शताब्दी में यह कई सूफी संतों का निवास स्थान था। यह प्राचीन शहर औरंगजेब के मकबरा, शेख बुरहानुद्दीन ग़रीब चिश्ती, ज़री ज़ार बख्श की दरगाह और शेख ज़ैन-उद-दीन शिराज़ी जैसे कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों का घर है। अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण खुल्दाबाद औरंगाबाद का एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में भी शामिल है।

औरंगाबाद का धार्मिक जगह भद्रा मारुती मंदिर – Bhadra Maruti Temple 

भद्रा मारुती मंदिर खुल्दाबाद में स्तिथ है जो भगवान हनुमान को समर्पित है। इस मंदिर की विशेषता यह है की यहाँ भगवान हनुमान की मूर्ति सोने की मुद्रा में है और यह भारत के उन तीन मंदिरों में से एक है जहाँ यात्री भगवान हनुमान को इस मुद्रा में देखेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा सेन यहाँ के राजा थे और भगवान राम के भक्त थे। एक बार राजा भगवान राम के लिए एक भक्ति गीत गा रहे थे और भक्ति गीत ने भगवान हनुमान के ध्यान खिंचा फिर हनुमान वहां आए और धुन सुनकर बहुत खुश हुए वे वहीं सो गए। इसलिए हनुमान जी के मंदिर में मूर्ति शयन मुद्रा में है।

औरंगाबाद में घूमने लायक जगह बानी बेगम गार्डन – Bani Begum Garden 

यह एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है जो शहर के केंद्र से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। इस ऐतिहासिक जगह का निर्माण औरंगजेब के पुत्र ने अपनी बेगम के याद में किया था। बगीचे में खूबसूरत फव्वारे भी हैं और बानी बेगम का मकबरा भी है। यह हरे भरे हरियाली और मुगल काल के गुंबदों और स्तंभों के साथ एक सुंदर उद्यान है। मकबरे, गुंबद और स्तंभों के रूप में मुगल वास्तुकला के अवशेषों के साथ खूबसूरत वातावरण बानी बेगम गार्डन को औरंगाबाद में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक बनाते हैं।

औरंगाबाद का फेमस जगह सिद्धार्थ गार्डन और चिड़ियाघर – Siddharth Garden & zoo 

सिद्धार्थ गार्डन और चिड़ियाघर औरंगाबाद में घूमने के लिए सबसे शानदार जगह है। यह 300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत बगीचा है जो फूलों के पौधों और पेड़ों की एक विस्तृत विविधता से भरा हुआ है। यह चिड़ियाँघर कई जंगली जानवरों और सरीसृपों का घर है। पार्क के बीच में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन और बुद्ध की मूर्ति विशेष रूप से दर्शनीय है। यहाँ के हरे भरे बगीचे, झूले, भूल भुलैया मिनी ट्रैन तथा अप्पू हाती दर्शकों को बहुत लुभाते हैं। यहाँ एक सर्पालय भी है जिसमें पर्यटक 1200 से भी अधिक सापों की प्रजातियों को देख सकते हैं। औरंगाबाद में अपनी परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए सिद्धार्थ गार्डन एक आदर्श जगह है।

औरंगाबाद पर्यटन स्थल गोगा बाबा हिल – Aurangabad Tourist Places in Hindi Goga Baba Hill 

गोगा बाबा हिल औरंगाबाद का सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। यह एक पहाड़ की छोटी है जो औरंगाबाद शहर की मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह बहुत ही शांत  जगह है जहाँ पर्यटक शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। यहाँ  एक छोटा मंदिर जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। साथ ही यहाँ से सूर्यास्त बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है। प्रकृति के बिच समय बिताने के लिए गोगा बाबा हिल एक आदर्श जगह है।

औरंगाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Aurangabad in Hindi 

औरंगाबाद साल में कभी भी यात्रा किया जा सकता है। लेकिन औरंगाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के महीनों के दौरान होता है क्यों कि इन महीनो में यहाँ का मौसम सुखद रहता है जो घूमने के लिजाज से काफी अच्छा माना जाता है।

औरंगाबाद कैसे पहंचे – How to Reach Aurangabad in Hindi 

वायु मार्ग : औरंगाबाद हवाई अड्डा  देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है जो शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दुरी पर है । दिल्ली, मुंबई, उदयपुर, जयपुर, हैदराबाद, पुणे और नागपुर अदि शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध है। हवाई अड्डे से शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए बसें और टेक्सी से बड़ी आसानी से पहंचा जा सकता है।

रेल मार्ग : औरंगाबाद के लिए हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर,भोपाल, चेन्नई अदि शहरों से सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध है।

सड़क मार्ग : औरंगाबाद के लिए मुंबई, पुणे, महाबलेश्वर, नागपुर, कोल्हापुर, इंदौर, सूरत अहमदाबाद, हैदराबाद, शिरडी, गोवा अदि से बसें उपलब्ध रहती हैं।

 

1 thought on “औरंगबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Aurangabad in Hindi”

Leave a Comment