Tourist Places in Bhutan in Hindi: भूटान एक छोटा लेकिन बेहद सुन्दर देश हे जो हिमालय की दक्षिण पर्वत के दक्षिण तलहटी में स्तिथ है। यह अद्भुत देश भारत और चीन की मध्य में स्तिथ है और इसकी राजधानी थिम्पू है जो बेहद ही एकरसजाक शहर है। रहस्य और मिथकों से भरा हुआ भूटान अपनी किलों मठों की आकर्षक वास्तुकला से लेकर चेतन पर चित्रित या उकेरी गयी बौद्ध धार्मिक आकृतियों की छवियों तक कई आकर्षणों में समेटे हुए है। भूटान को थंडर ड्रैगन की भूमि भी कहा जाता है।
भूटान दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो कार्बन नेगेटिव है और 72 प्रतिशत जंगलों से घिरा हुआ है। यह देश पूरी तरह आश्चर्यो से भरा हुआ है। यहाँ की संस्कृति और परंपरा बाकि देशों से बिलकुल अलग है जिसे यह दुनिया के सभी प्रकृति प्रेमियों को अक्सर आकर्षित करता है।
सभी को मेरा नमस्कार है, मुझे बिलकुल यकीन है आप सभी अच्छे होंगे और स्वस्थ होंगे। आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुन्दर और अनूठी भूटान वास्तुकला से घिरा यह देश यानि भूटान निसंदेह एक जादुई और अद्भुत जगह है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों, प्राचीन नदियों, शांत झीलों और हरे भरे घाटियों से घिरा भूटान एक शांतिपूर्ण देश है जो मठों और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहाँ की शांत वातावरण, हरियाली और तजि हवा सैलानियों को एक सुखद अनुभव प्रदान करती है। यदि आप इस जादुई हिमालयी देश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित रूप से हमारी यह लेख आप के लिए ही है।
भूटानी की राजधानी किया है ?
भूटान की राजधानी थिम्पू है
भूटान की मुद्रा किया है ?
भूटान की मुद्रा भूटानी नोंग्त्रुम है (Bhutanese ngultrum)
भूटान की जनसँख्या : 783,603 (2021)
भूटान की हवाई अड्डा : भूटान देश की एक मात्रा हवाई अड्डा है जिसका नाम पारो अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है ( Paro International Airport )
और पढ़े : मालदीव के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल
Table Contents
भूटान पर्यटन स्थल थिम्फु – Tourist Places in Bhutan in Hindi Thimphu
हिमालय की ऊँची पर्वतमालाओं में बसा थिम्पू भूटान का राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। रेदक नदी की तट पर स्तिथ यह शहर प्राकृतिक दृश्य और पर्वत चोटियों से घिरा हुआ है। यह भूटान की एक ऐसा शहर है जो संस्कृतियों और परंपरओं को प्रदर्शित करता है। दिलचस्प बात यह है की यह दुनिया की एक मात्र ऐसा शहर है जहाँ टैफिक लाइट नहीं हैं। यह शहर अपनी संस्कृति और पुराने बिश्व आकर्षणों को बरकरार रखते हुए दुनिया का सबसे आकर्षक शहर के रूप में जाना जाता है। मूल रूप से कई लोकप्रिय दार्शनियों स्थल है जैसे बुद्धा डोरडेन्मा, मेमोरियल चोर्टेन, डेचेनचोलिंग पैलेस, क्लॉक टॉवर स्क्वायर, मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व। शांतिपूर्ण और सुखद वातावरण के साथ थिम्फु भूटान में घूमने के लिए सबसे आदर्श जगहों में से एक है।
भूटान का सबसे मशहूर जगह पारो – Tourist Places in Bhutan in Hindi Paro
पारो भूटान में स्थित सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत जगहों में से एक है जो हरी भरी हरियाली से घिरी हुयी है। यह शहर भूटान की रजधानी शहर थिम्पू से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। पारो प्राचीन कल से ही भूटान में बौद्ध धर्म का केंद्र रहा है जिनमें से कुछ 14 वीं शताब्दी का है। पारो एक ऐतिहासिक शहर भी है जो कई पवित्र स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों से सजी हुई है। यह स्थान भूटान में घूमने के लिए सबसे अद्भुत जगहों में से एक है और अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक जीवन शैली और रंगीन परंपरओं के जीवंत मिश्रण को दर्शाता है। इस प्रकार साल भर सबसे अधिक पर्यटक आते हैं और इस शानदार शहर की प्राचीन भव्यताओं से रूबरू होते हैं।
भूटान का सबसे प्रसिद्ध जगह टिगर्स नेस्ट – Bhutan ka Sabse Lokopriyo Jagha Tiger’s Nest
टाइगर्स नेस्ट भूटान के एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है जिसे तख्तसांग मठ भी कहा जाता है। यह गुरु रिनपोछे के भव्य और पवित्र मठ के लिए जाना जाता है और इसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों के रूप में भी माना जाता है। यह स्थान भूटान का सबसे धार्मिक स्थलों है और यह चट्टान पर लटका हुआ है क्यों की यह रोडोडेंड्रोन और ब्लू पाइन की हजारों प्रजातियों के हरे भरे जंगलों के ऊपर खड़ा है। इसी वजह से इसकी गिनती भूटान के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सूचि में सबसे ऊपर है। यदि आप भूटान के यात्रा पर हैं तो इस जगह पर जाने के लिए बिचार अवश्य करना चाहिए।
भूटान की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल ट्रोंगसा – Bhutan Tourism in Hindi Trongsa
एक ऊँची पहाड़ की छोटी पर स्तिथ ट्रोंगसा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्य के लिए जाना जाता है। भूटान में घूमने के लिए यह चित्रमय स्थान पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। इस शहर की आकर्षण बढ़ाते हुए इसका समृद्ध इतिहास और पारंपररिक सफ़ेद धूलि हुई इमारतें और रंग बेरंग पौधे इसकी परिधि में फैले हुए हैं। इसके अलावा पर्यटक अकसर इस जगह की आसपास की घाटियों के मनमोहक दृश्य और जादुई पहाड़ी झलक का आनंद लेने के लिए आते हैं। इस अद्भुत शहर के कई आकर्षणों में ट्रोंगसा द्ज़ोंग है जो एक उड़ते हुए ड्रैगन जैसा दिखाई देता है और इसे एक प्रमुख आकर्षणों के रूप में भी जाना जाता है।
भूटान घूमने के लिए जगह पुनाखा – Bhutan Ghumne ke Liye Jagah Punakha
भूटान की राजधानी थिम्पू से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ पुनाखा भूटान में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ पुनाखा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत और स्वच्छ वातावरण विविध बौद्ध संस्कृति और भूटानी परंपराओं के साथ पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है। पुनाखा भूटान देश के कभी राजधानी हुआ करता था लेकिन आज यह शहर भूटान की इतिहास को बहत खूबसूरत तरके से दर्शाता है। सुखद जलवायु और भरपूर सुंदरता के साथ पुनाखा भूटान में घूमने के लिए एकदम सही जगह है।
भूटान में देखने लायक जगह फोबजीखा – Bhutan me Dekhne Layak Jagha Phobjikha
भूटान में घूमने के लिए फोबजीखा घाटी सभी पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है जिसे गंगटैंग घाटी के रूप में भी जाता है। यह छोटा लेकिन सुन्दर शहर मनोरम घाटियों, राजसी पर्वत चोटियों और हरे भरे घास के मैदानों से सुशोभित है। समुद्र ताल से लगभग 3000 मीटर की विशाल ऊंचाई पर स्तिथ फोबजीखा घाटी पर्वत श्रृंखलाओं के पश्चिमी ढलानों पर बसी है और एक कटोरे के आकर की है।
यह स्थान अपनी मनमोहक प्राकृतिक दृश्य के लिए काफी लोकप्रिय है और यह वह स्थान भी है जहाँ दुर्लव काले गर्दन बाले सारस बहुतायत में पाया जाता है। इसके अलावा भोंकने वाले हरिण, जंगली सूअर, सांभर, तेंदुआ, हिमालयी काला भालू अदि जीवों की प्रजातियों के एक विस्तृत शृंखला का भी घर है। कोई भी महीना या कोई भी मौसम हो यह घाटी हमेश ही अपनी असली सुंदरता और शांत परिवेश के लिए जाना जाता है।
भूटान का सबसे लोकप्रिय जगह वांगडू फोडंग – Bhutan Tourism in Hindi Wangdue Phodrang
भूटान के सबसे बड़े जिलों में से एक वांगडू फोडंग अपनी आश्चर्यजनक मठों और प्राचीन मंदिरों से लेकर सुन्दर गावं और समृद्ध वन्यजीवों तक कई आकर्षणों को समेटे हुए है। हरे भरे हरियाली से घिरा यह प्राचीन और भव्य रूप से प्रतिष्ठित है जो यात्रियों को देखने के लिए अकसर आमंत्रित करता है। यह शहर दुर्लव जानवरों की प्रजातियों जैसे लाल पांडा, नीली भेड़, हिम तेंदुआ और काले भालू का भी घर है और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा शहर में स्तिथ कई मठों और मंदिरों को भी देखा जा सकता है।
भूटान के दर्शनीय स्थल जाकर – Bhutan ke Darshaniya Sthal Jakar
चोईखोर घाटी के तलहटी में स्तिथ जाकर भूटान का एक आकर्षक जगह है जिसे चमखर नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान मुख्य रूप से अपने व्यपारिक केंद्र के लिए प्रसिद्ध है और बुमथांग क्षेत्र का यह एक छोटा सा शहर भी है। जाकर को अकसर भूटान का लिटिल स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। साथ ही यह स्थान मठो से भरा हुआ है जो इसे भूटान का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र बनाता है।
भूटान का सबसे आकर्षक स्थान दोचुला दर्रा – Tourist Places in Bhutan in Hindi Dochula Pass
दोचुला दर्रा भूटान में थिम्पू और पुनाखा के बिच स्तिथ एक खूबसूरत पहाड़ी दर्रा है। यह दर्रा कई आकर्षणों से युक्त है जिनमें से एक सबसे प्रसिद्ध ड्रुक वांग्याल खांग झांग चोर्टेंस है। यह दर्रा पर्यटकों के बिच बेहद लोकप्रिय है क्योंकि यह हिमालय की सबसे शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। दोचुला दर्रा अपनी प्रभावशाली आकार से भी सभी को प्रभावित करता है क्योंकि इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर है। यह भूटान में घूमने के लिए सबसे बहेतरीन स्थानों में से एक है।
भूटान का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल फुंटशोलिंग – Bhutan ka Sabse Khubsurat Prayatan Sthal Phuentsholing
भूटान की राजधानी थिम्पू से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ फुंटशोलिंग हिमालय पर्वतमाला की तलहटी में बसा भूटान का एक खूबसूरत शहर है जो भारतीय शहर के साथ सिमा साझा करता है। यहाँ पर्यटकों को कुछ बेहतरीन बौद्ध मठ देखने को मिलती है। साथ ही यह शहर भूटान की अनूठी संस्कृतियों और परमपराओं को सबसे अच्छी तरीके से प्रतिध्वनित करता है। भारतीय क्षेत्र से इसकी निकटता के कारण इस शानदार शहर में हमेश भीड़ की मिश्रण को उम्मीद की जा सकती है।
भूटान में देखने लायक जगह जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान – Bhutan me Dekhne Layak Jagha Jigme Dorji National Park
जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान भूटान का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है जो 4316 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1974 में लुप्तप्राय जानवरों की रक्षा के लिए की गई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, भारतीय तेंदुआ, गोरल और सांभर के कई प्रजाति पाए जाते हैं। साथ इस पार्क में पक्षियों के भी कई प्रजातियों को देखा जा सकता है।
भूटान के मशहूर दर्शनीय स्थल त्राशिगांग – Tourist Places in Bhutan in Hindi Trashigang
भूटान के पूर्वी हिस्सों में स्तिथ स्तिथ त्राशिगांग भूटान का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों में से एक है जो अपनी खूबसूरत मठों के लिए मशहूर है। त्राशिगांग भूटान के सबसे बड़े जिलों में से एक है जिसे पूर्व का गहना भी कहा जाता है। यह शहर देश के सबसे पूर्व हिस्सों में स्तिथ है और लगभग भारत में अरुणाचल प्रदेश राज्य को छूटा है। भूटान के अन्य सभी जिलों की तरह यह एक सुन्दर परिदृश्य समेटे हुए है। चरों और पहाड़ों से घिरा यह शहर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों आकर्षित करता है वल्कि शांत चाहने वालों के लिए भी यह एक आदर्श स्थान है।
भूटान घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time to Visit Bhutan in Hindi
भूटान साल भर अपनी आश्चर्यजनक सुंदरता से पर्यटकों अपनी तरफ आकर्षित करता है क्यों कि भूटान में चार अलग अलग मौसम होते हैं और प्रत्येक मौसम की अपनी सुंदरता और आकर्षण होता है। भूटान घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई तक का है। इन महीनो में मौसम सुहावना रहता है और घाटियां पूरी तरह से खूबसूरती से भर जाती है। इन महीनो में यह का तापमान लगभग 11-20 डिग्री होता है जो घूमने के लिए एकदम सही है। साथ ही सितंबर से नवंबर भी भूटान में घूमने के लिए एक उत्कृष्ट समय माना जाता है।
भूटान कैसे पहंचे – How to Reach Bhutan in Hindi
भारतीय नागरिकों के लिए भूटान की यात्रा करना सरल और सस्ता है क्यों कि केवल एक वैध पासपोर्ट या आईडी की आवश्यकता के साथ भूटान पहंचा जा सकता है।भूटान वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से आसानी से पहंचा जा सकता है।
वायु मार्ग : भूटान पहंचने का सबसे अच्छा माध्यम हवाई मार्ग है। पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भूटान का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो भूटान की राजधानी थिम्फु से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और यह हवाई अड्डा पारो शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली, कोलकाता, बोधगया, गुवाहाटी और बागडोगरा जैसे भारत कई प्रमुख शहरों से भूटान के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं।
रेलमार्ग : भारत से भूटान के लिए कोई सीधी ट्रैन नहीं है। लेकिन भूटान ट्रैन के माध्यम से भी पहंचा जा सकता है। सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार, या हासीमारा रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेन ले सकते हैं और सड़क मार्ग से जयगांव होते हुए भूटान के शहर फुंटशोलिंग में प्रवेश कर सकते हैं।
सड़क मार्ग : सिलीगुड़ी भूटान का निकटतम भारतीय शहर है। पर्यटक सिलीगुड़ी से जयगांव शहर तक पहुंचने के लिए बसें ले सकते हैं जो फुंटशोलिंग (भूटान) के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
और पढ़े :