धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Dharamshala in Hindi

Tourist Places in Dharamshala in Hindi: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला एक शांत ओर प्राचीन हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से लगभग 1475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रुखलाओ के सामने स्थित है जो देवदार ओर पाइन के पेड़ो से युक्त घने हरे भरे पेड़ों के आवरण के साथ प्राचीन वातावरण प्रदान करता है। यह हिमाचल प्रदेश का एक शीतकालीन राजधानी भी है। धर्मशाला को दो अलग अलग हिंदी शब्द से लाया गया है एक है धरम ओर दूसरा शाला है।

अपनी हरी भरी घाटियां, बर्फ से ढकी पहाड़ों ओर शांत बतावरण के साथ धर्मशाला सभी पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा है। यह हिल स्टेशन भारतीयो ओर विदेशी दोनों के लिए लोकप्रिय है। धर्मशाला का पहला नाम भागसू था ओर लोगो यही नाम से ही धर्मशाला को जानते थे। आज यह स्थान भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहाँ स्थित कई धार्मिक ओर ऐतिहासिक जगह महजूद है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचता है। यही नहीं यह स्थान एडवेंचर लवर्स के लिए भी लोकोप्रिय है।

सभी को मेरा नमस्कार है, मुझे बिलकुल विश्वास है आप सभी स्वस्थ होंगे और अच्छे होंगे। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक आकर्षक जगह है जो हर साल पर्यटकों से भरा रहता है। इस आकर्षक शहर की सुंदरता, पर्यटन स्थल और गतिविधियाँ जो सभी प्रकार के यात्रियों के लिए एक अद्भुत छुट्टी अवसर प्रदान करती हैं। यदि आप हिमालय के इस छोटे से शहर में एक आदर्श छुट्टी की योजना बना रहे हैं तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़े।

और पढ़े : नंदी हिल्स में घूमने के लिए जानकारी  

Table Contents

धर्मशाला के प्रमुख दर्शनीय स्थल त्रिउंड हिल – Tourist Places in Dharamshala in Hindi Triund Hill

त्रिउंद हिल धर्मशाला से लगभाग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। त्रिउंद हिल धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगाहों से में एक है ओर इस क्षेत्र में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह न केवल भारत से वल्कि पुरे दुनिया भर के ट्रेकर्स के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह  हिल एक तरफ से धौलाधर पर्वत ओर दूसरी तरफ से लुढ़कती घाटियों से घेरा हुआ है। पर्यटक यहां पर घुमने के साथ साथ पिकनिक का मजा भी लेते हैं। त्रिउंद हिल घुमने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई ओर सिंतबर से दिसंबर तक का है। जनवरी ओर फरवरी में यह हिल बन्द रेहता है। धर्मशाला में घूमने के लिए त्रिउंद हिल सबसे बेहतरीन स्थान के रूप में जाना जाता है।

धर्मशाला में घूमने की जगह भागसू जलप्रपात – Tourist Places in Dharamshala in Hindi Bhagsu Waterfall 

धर्मशाला से भागसू जलप्रपात लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। भागसू जलप्रपात अविश्वसनीय शांति ओर प्राकृतिक सुन्दरता से भरपुर है और पर्यटकों को एक सुखद अनुभव प्रदान करता है जो पिकनिक करने के लिए एक आदर्श स्थान है। यह जलप्रपात भागसूनाग मुख्य सड़क पर स्थित है। यहाँ की मुख्य आकर्षण भगसुनाथ मन्दिर है जो विशेष रूप से दर्शनीय है। इस जगह को घुमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर है। सोमवार से रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुला रेहता है ओर यहां का प्रवेश शुल्क मुफ्त है।

धर्मशाला पर्यटन स्थल भगसुनाथ मंदिर – Dharamshala Paryatan Sthal Bhagsunath Temple  

धर्मशाला से भगसुनाथ मंदिर लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है और बडी तादात में भक्तों ओर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। भगसुनाथ मंदिर भागसू गांव में स्थित है। इस गांव में भगसुनाथ मंदिर को देखने के लिए दूर दूर लोग आते हैं। इसलिए गांव में बोहत सारे रेस्टुरेंट ओर गेस्टहाऊस भी मजूद है। यह मंदिर के पास एक झारना है लोग मंदिर घूमते हुए झरने को भी देख सकते हैं। यह जगह भारत का उत्तरी भाग में स्तिथ होने के कारण सर्दियों में घूमना सबसे अच्छा है।

धर्मशाला में देखने लायक जगह डल झील – Dharamshala Me Dekhne Layak Jagha Dal Lake 

डल झील धर्मशाला में स्तिथ सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है जो धर्मशाला से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह झील कांगड़ा में स्थित है और बड़ी तादाद में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह झील 1775 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और घने हरे भरे देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। झील के किनारे स्तिथ एक शिव मंदिर भी है। साथ ही आसपास पहाड़ियों के शानदार नजारा को देखा जा सकता है जहां पर्यटक पिकनिक का भी मजा लेते हैं। यह झील घुमने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर है। सोमवार से रविवार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है और यह झील का प्रवेश शुल्क मुफ्त है।

धर्मशाला के दर्शनीय स्थल कांगड़ा कला संग्रहालय – Dharamshala Tourism in Hindi Kangra Art Museum  

धर्मशाला के केंद्र में स्तिथ कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला के पर्यटन स्थलों की सूचि में सबसे ऊपर है। यह संग्रहालय धर्मशाला में बौद्ध और तिब्बती संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। संग्रहालय ने 1990 में अपना परिचालन शुरू किया था ओर अब इसे धर्मशाला के सबसे बेहतरीन दर्शनीय स्थलों मैं से एक माना जाता है। संग्रहालय में पैंटिंग, मूर्तियों ,हतियार ,बर्तन ओर मंदिर की मूर्तियों अदि कई प्राचीन वस्तुएं मजूद है। यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ओर दोपहर 2 बजे से साम 5 बजे तक खुला रहता है ओर हर सोमबार को बंद रहता है। संग्रहालय का प्रवेश शुल्क भारतीयों प्रति व्यक्ति के लिए 10 रुपये ओर विदेशियों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये है।

धर्मशाला का आकर्षक जगह धर्मकोट – Tourist Places in Dharamshala in Hindi Dharamkot

धर्मशाला से धर्मकोट लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हिल स्टेशन प्रेमियों के लिए धर्मकोट एक आकर्षक जगह हैं। यह कांगड़ा जिले में मैक्लोडगंज के ठीक ऊपर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2827 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और आधामिकता ओर शांति चाहनेवाले लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है। मैक्लोडगंज के कुछ बेहतरीन योग ओर ध्यान केन्द्र यहा स्थित है। इसके अलावा अपनी अन्तहीन सुंदरता और शांत वातावरण के साथ यह धर्मशाला के पर्यटन स्थलों में अपना प्रमुख भूमिका निभाता है। अप्रैल ओर मई में यह जगह घुमने का सबसे बेहतर समय है क्योंकि इन् महीनो में यहाँ गर्मिओं के दौरान तापमान बिलकुल अच्छा रहता है जो घूमने के लिए आदर्श समय है।

धर्मशाला का प्रसिद्ध स्थान हनुमान का टिब्बा – Dharamshala Ka Prasidh Sthan Hanuman Ka Tibba  

धर्मशाला से हनुमान का टिब्बा  लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सबसे ऊंंची पहाडी धौलाधार पर्वत के ऊपर हनुमान का टिब्बा प्रशिद्ध है। सभी पर्वतमालाओंं से ऊपर 19,000 फीट की उचाई पर स्थित यहाँ पर ट्रेकिंग ,पर्वतारोहण ओर लंबी पैदल यात्रा करने के लिए अवसर दी जाती है। इस ऊंंची शिखर से सूर्यास्त का आश्चर्यजनक दृश्य दिखाई देता है। घुमने का सबसे अच्छा समय सिंतबर से दिसंबर है। सोमवार से शानिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला है।

धर्मशाला पर्यटन स्थल नाड़ी गांव – Dharamshala Tourist Places in Hindi Naddi Village 

नाड़ी गांव धर्मशाला से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक शांत ओर छोटा सा गांव है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह दुनिया भर से पर्यटकों के द्वारा दौरा किया जाने वाला एक लोकप्रिय स्थान है। नाड़ी गांव समुद्र तल से 7154 फीट की उंंचाई पर स्थित है और धर्मशाला में घूमने के लिए एक शांत और सुरम्य स्थान है। अप्रैल से अक्टूबर यह जगह घुमने का सबसे अच्छा समय है। यह जगहों 24 घंटे खुला रेहता है और गांव में जाने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क देना नहीं पड़ता है।

धर्मशाला के सबसे प्रसिद्ध स्थान ग्युतो मठ – Tourist Places in Dharamshala in Hindi Gyuto Monastery  

धर्मशाला में ग्युतो मठ महत्वपूर्ण ओर लोकप्रिय मठोंं में से एक है। यह धर्मशाला शहर में स्तिथ है जहां आप रेल ,हवाई सड़क मार्ग से आसानी से पहंच सकते है। ग्युतो मठ तांत्रिक ध्यान, तांत्रिक अनुष्ठानों और बौद्ध दर्शन के लिए काफी प्रशिद्ध है। ग्युतो मठ की स्थापना प्रथम दलाई लामा के प्रमुख शिष्य जेत्सुन कुंगा धोंडुप ने 1474 में किया था। इस मठ को एक पहाड़ी की चोटी पर खूबसूरती से बनाया गया है जहां से धौलाधार पर्वतमाला और ब्यास नदी का दृश्य दिखाई देता है। ग्युतो मठ धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

धर्मशाला में घूमने के लिए जगह चिन्मय तपोवन – Dharamshala Me Ghumne ke Liye Jagha Chinmaya Tapovan 

धर्मशाला से चिन्मय तपोवन लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चिन्मय तपोवन एकांत साधको को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहाँ आप भगवान हनुमान की शक्तिशाली प्रतिमा को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ मनोरंजन केन्द्र और एक राम मंदिर भी है जो पर्यटकों के दिल जित लेती है। चिन्मय तपोवन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रेहता है ओर इसका प्रवेश का शुल्क देना नहीं पड़ता है।

अघंजर महादेव मंदिर धर्मशाला – Aghanjar Mahadev Temple Dharamshala

धर्मशाला से अघंजर महादेव मंदिर लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर धोलाधार की तलहटी मैं खानीयारा गांव में स्थित है ओर यह 500 साल पुराना मंदिर हैं। अघंजर महादेव मंदिर मैं भगवान शिव जी के भव्य मूर्ति है जो जंगलों, नदियों , पहाड़ों से घेरा हुआ है। आप  मंदिर में घूमते हुए यहाँ का प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब अर्जुन कोरव भाइयों से लड़ने के लिए केलाश पर्वत जा रहे थे उसी समय भगवान शिव स्वयं अर्जुन के सामने प्रकट हुए थे तब से इसी स्थान पर अघंजर महादेव मंदिर स्थापित किया गया। यह मंदिर सोमवार से रविवार सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रेहता है।

धर्मशाला का स्थानीय भोजन – Local Food In Dharamashala in Hindi

धर्मशाला मैं खाने के लिए बहत सारे रेस्टोरेंट ओर ढा़बे है। यहाँ पर स्ट्रीट फूड ओर फ़ास्ट फ़ूड के साथ भारतीय भोजन, पंजाबी भोजन ,दक्षिण भारतीय भोजन भी उपलब्ध है लेकिन यहां पर थुपका ओर मोमोस यह दो फ़ास्ट फ़ूड बोहत ज़्यादा स्वादिष्ट है। अगर आप धर्मशाला यात्रा कर रहे हैं तो यहाँ का स्थानीय भोजन जरूर ट्राय करना चाहिए जैसे कि मोमोस, मैगी , पिज़्ज़ा, केक, थुपका आदि। इसके अलावा यहां का अदरक नीबू की चाय काफी प्रशिद्ध है।

धर्मशाला घूमने का सबसे अच्छा समय -Best Time To Visit Dharamshala in Hindi 

धर्मशाला साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन फरवरी से जून धर्मशाला घूमने का सबसे अच्छा समय है। दूसरा सबसे लोकप्रिय समय सर्दियां हैं यानि अक्टूबर और फरवरी के बीच जब बर्फबारी का मौसम होता है।

धर्मशाला कैसे पुहंचे – How To Reach Dharamshala in Hindi 

वायु मार्ग: गग्गल हवाई अड्डा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर धर्मशाला का मुख्य घरेलू हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी ओर कैब का साहारा ले सकते हैं।

रेल मार्ग: धर्मशाला का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन है जो धर्मशाला से लगभग 85 किलोमीटर की दुरी पर  स्तिथ है। देश के प्रमुख शहरों से पठानकोट के लिए सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। धर्मशाला पहुँचने के लिए आप स्टेशन से कैब ले सकते हैं या पठानकोट बस स्टैंड से मैक्लोडगंज की ओर जाने वाली बस ले भी सकते हैं।

सड़क मार्ग: धर्मशाला भारत के प्रमुख सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, चंडीगढ़, देरहादुन, शिमला और पठानकोट से यहाँ के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है।

और पढ़े :

 

 

Leave a Comment