गंगटोक के 13 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Gangtok in Hindi

Tourist Places in Gangtok in Hindi: समुद्र तल से लगभग 5410 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा और राजधानी शहर के रूप में जाना जाता है। यह अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण पुरे भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है। गंगटोक सदियों से पर्यटकों को लुभाता रहा है और इसकी प्राकृतिक खूबसूरती वास्तव में हर किसी को मंत्रमुग्ध करदेता है। यह शानदार शहर हिमालय पर्वतमाला के बिच में स्तिथ है और साल भर अपने स्वच्छ और सुखद जलवायु के कारण सिक्किम के पर्यटन स्थलों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गंगटोक शहर कई आश्चर्यजनक प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। बर्फ से ढकी पहाड़ों से लेकर मनमोहक हरे भरे जंगलों तक गंगटोक में प्रकृति का सबसे बहेतरीन फैलाव है। यह जगह प्रकृति से भरपूर प्रेम करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श जगह है। गंगटोक अपने प्राचीन मदिरों, शांत झीलों, मठों और दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा के आकर्षक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही इसे मठों के भूमि के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस शहर में दुनिया में सबसे अधिक मठों मौजूद है।

सभी को मेरा नमस्कार, मुझे बिलकुल यकीन है आप सभी बहुत ही अच्छे होंगे। हिमालय पर्वतमाला में बसा गंगटोक पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के राजधानी होने के अलावा भारत के सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है और बड़ी संख्या में घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है। शांत झीलों से लेकर बर्फ से लदे पहाड़ी दरों और लुभावना बौद्ध मठों से लेकर हिमालय के खूबसूरत चोटियों तक गंगटोक प्रकृति प्रेमियों, धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आदर्श स्थान रहा है। 

Table Contents

और पढ़े : सिक्किम के प्रमुख दर्शनीय स्थल 

गंगटोक पर्यटन स्थल रुमटेक मठ – Tourist Places in Gangtok in Hindi Rumtek Monastery

गंगटोक से केवल 23 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ रुमटेक मठ गंगटोक का सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मठों में से एक है और इसे धर्मचक्र केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यह मठ गंगटोक वल्कि पुरे सिक्किम में सबसे आकर्षक और शानदार पर्यटन स्थलों के रूप में मशहूर है जो पारंपरिक तिब्बत शैली में बनाया गया है। तीन मंजिला वाले इस मठ में कई सुंदर मूर्तियां, भिन्न चित्रों के साथ विशाल पार्थना कक्ष और कई अनूठी वस्तुएं और धर्म ग्रन्थ शामिल है। यह प्राचीन मठ दुनिया की बेहतरीन वास्तुकलाओं में से एक लिए जाना जाता है और गंगटोक में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

नाथुला दौरा गंगटोक – Nathula Pass Gangtok In Hindi

नाथूला दर्रा गंगटोक में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है जो प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक परिदृश्य से युक्त है। यह अद्भुत दर्रा समुद्र तल से लगभग 4310 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और भारत को तिब्बत से जोड़ता है। नाथुला गंगटोक से लगभग 54 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। प्राचीन समय में यह दर्रा दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक था। आज यह देश के सबसे महत्वपूर्ण हिमालयी दर्रों में से एक है। केवल भारतीय नागरिकों को ही इस दर्रा पर जाने की अनुमति है वह भी परमिट के साथ।

त्सोमोगो झील/चांगु झील गंगटोक – Tsomgo Lake/ Changgu Lake Gangtok in Hindi 

पुरे सिक्कीम में सबसे शानदार और खूबसूरत झीलों में से एक त्सोमोगो झील गंगटोक में घूमने के लिए सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह झील समुद्र तल से लगभग 3753 मिटेर की अविश्वसनीय ऊंचाई पर स्तिथ है। यह झील चांगु झील के नाम से भी प्रसिद्ध है और गंगटोक शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह झील ऊबड़ खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित है जो सर्दियों में बर्फ के चादर से ढक जाती है वहीँ गर्मियों के दौरान यह झील जादुई आकर्षण लाती है क्यों कि झील के चारों ओर विभिन्न फूल खिलते हैं जिसे यह झील और भी खूबसूरत और लुभवना दृश्य प्रदान करती है। इस झील के किनारे एक शिव मंदिर है जो पर्यटकों के साथ साथ भक्तों भी अपनी तरफ आकर्षित करता है।

फोडांग मठ गंगटोक – Phodong Monastery Gangtok in Hindi

गंगटोक से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ फोडोंग या फोडांग मठ सिक्किम के छह सबसे महत्पूर्ण बौद्ध मठों में से एक है और गंगटोक में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक माना जाता है। यह मठ 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और प्राकृतिक सुंदरता के बिच स्तिथ होने करण यह सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह मठ सिक्किम में सबसे प्रमुख मठों में से एक है और पर्यटकों को सिक्किम की आध्यात्मिक गहराई का सबसे अच्छा आनंद लेने का मौका प्रदान करता है। वर्तमान में फोडोंग मठ सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षणों का केंद्र है और इसमें काग्यू वंश के लगभग 260 भिक्षु रहते हैं। मठ की दीवारों को सुंदर चित्रों से सजाया गया है जो किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकता है।

गणेश टोक गंगटोक –  Ganesh Tok Gangtok in Hindi

गणेश टोक गंगटोक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है और गंगटोक में सबसे अधिक देखे जाने वाला जगहों में से भी एक है। गंगटोक से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह भगवान गणेश को समर्पित एक मंदिर है। प्रकृति के बिच स्तिथ यह मंदिर गंगटोक में देखने और पूजा करने के लिए सबसे बहेतरीन स्थान है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण यह स्थान विशाल गंगटोक शहर और लुभावने हिमालयी परिदृश्य के मनोरम नजारा प्रस्तुत करता है। 6500 फीट की ऊंचाई पर स्तिथ इस गणेश मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहता है।

दो द्रुल चोर्टेन गंगटोक – Do Drul Chorten Gangtok in Hindi 

दो द्रुल चोर्टेन गंगटोक में स्तिथ एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्तूप है जिसे 1945 में रिनपोछे द्वारा बनवाया गया था। माना जाता है की इस विशाल स्तूप में लगभग 108  मणि लोहार या पार्थना चक्र हैं जिन पर मंत्र का उच्चारण किया जाता हैं। स्तूप के अंदर धार्मिक पुस्तक, दोरजी फुरबा, और कई महत्वपूर्ण वस्तुओं का संग्रह हैं। इसीलिए यह गंगटोक  वल्कि पुरे सिक्किम में घूमने के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है।

रांका मठ गंगटोक – Ranka Monastery Gangtok in Hindi

गंगटोक से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ रांका मठ गंगटोक में एक विचित्र और सुंदर बौद्ध मठ है जिसे लिंगदम मठ के रूप में भी जाना जाता है। यह मठ बहार से जितना  खूबसूरत दीखता है अंदर से भी उतने है खूबसूरत है। साथ ही मठों के आसपास का नजारा वास्तव में अद्भुत है क्यूँ की यह मठ बर्फ से ढके पहाड़ों और आश्चर्यजनक हरे भरे परिदृश्य से घिरा हुआ है।

फूल प्रदर्शनी केंद्र गंगटोक – Flower Exhibition Center Gangtok in Hindi

फूल प्रदर्शनी केंद्र (Flower Exhibition Center) गंगटोक का सबसे आकर्षक जगहों में से एक है जो एमजी रोड से कुछ ही दुरी पर स्तिथ है और पुरे सिक्किम में फूलों के विशाल विविधता को पेश करता है। फूलों और पौधों की कई प्रजातियां इस प्रदर्शनी केंद्र का प्रमुख आकर्षण है जो पुरे साल पर्यटकों से भरा रहता है। यह प्रदर्शनी केंद्र एक वार्षिक आर्किड शो का आयोजन करता है जो अप्रैल से मई की बिच होता है। यह स्थान अपनी फूलों के सुंदरता और सुखद जलवायु कारण सभी प्रकृति प्रेमियों को अकसर लुभाता रहता है और गंगटोक में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

ताशी व्यू पॉइंट गंगटोक – Tashi View Point  Gangtok in Hindi

अपने शानदार सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ साथ संपूर्ण हिमालय पर्वत श्रेणी के अद्भुत दृश्य के लिए मशहूर ताशी व्यूपॉइंट एक ऐसा स्थान है जो पर्यटकों सबसे शानदार अनुभव प्रदान कराती है। गंगटोक शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है क्योंकि शहर की भीड़ भाड़ से दूर यहाँ शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए अवसर मिलता है। ताशी व्यूपॉइंट अपनी शांत वातावरण, बर्फ से ढकी पहाड़ों और हरे भरे परिदृश्य के लिए भी पर्यटकों के बिच काफी लोकप्रिय है।

भंजकरी झरना गंगटोक – Banjhakri Falls Gangtok in Hindi 

भंजकरी झरना गंगटोक में स्तिथ एक खूबसूरत झरना है और गंगटोक में एक लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों के रूप में भी जाना जाता है। यह झरना गंगटोक शहर से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर है और गंगटोक में सबसे अधिक देखे जाने वाले जगहों में से एक है। 40 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ यह झरना बहुत ही आकर्षक नजारा प्रस्तुत करता है। भंजकरी झरना एक पार्क से घिरा हुआ है जिसमें सुंदर मूर्तियाँ और वनस्पतियों की एक विशाल विविधता है जो यहाँ कुछ समय बिताने पर आराम और तरोताजा महसूस करता है।

गंगटोक में रोपवे – Gangtok Ropeway in Hindi 

गंगटोक में रोपवे की सवारी एक रोमांचकारी अनुभव है और गंगटोक आने वाले सभी लोगों का यह पहला पसंद भी है। इस अद्भुत सवारी में मुश्किल से 15-20 मिनट समय लगता है लेकिन गंगटोक शहर की खूबसूरत नज़रों को बहुत आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही इस रोपवे की सवारी के माध्यम से शहर के चरों और फैले  खूबसूरत पहाड़ों और आश्चर्यजनक तीस्ता नदी को भी देखा सकते हैं।

सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल गंगटोक – Seven Sisters Waterfall Gangtok in Hindi 

सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल गंगटोक में स्तिथ एक आकर्षक झरना है जो गंगटोक शहर से करीब 32 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। जैसा की नाम से स्पष्ट है की यह सात अलग अलग झरनों से बना हुआ है। यह झरना एक खड़ी चट्टानी के किनारे पर स्तिथ है और बड़ी संख्या में पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। मानसून के दौरान झरने का दृश्य बहुत ही लुभावना होता है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह स्थान गंगटोक में घूमने के लिए एक अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क गंगटोक – Himalayan Zoological Park in Hindi

गंगटोक शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ हिमालयन जूलॉजिकल पार्क गंगटोक में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 205 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला यह प्राणी उद्यान वनस्पतियों और जीवों का निवास स्थान है, जिसमें हिमालयी लाल पांडा, हिमालयी पाम सिवेट, बार्किंग डियर, गोरल, स्नो लेपर्ड कैट, हिमालयन ब्लैक बियर शामिल हैं।

और पढ़े : लोनावला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल 

गंगटोक जाने का सही समय  – Best Time to Visit Gangtok in Hindi

गंगटोक एक खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो दूर दूर से अनगिनत पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह स्थान लगभग पुरे साल सुखद जलवायु प्रदान करता है, इसीलिए गंगटोक साल में किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है। लेकिन गंगटोक घूमने का सबसे उपयुक्त समय सितंबर से मध्य दिसंबर तथा मध्य फरवरी से मध्य जून तक है। मानसून के दौरान गंगटोक में तापमान 17 डिग्री से 22 डिग्री के बिच रहता है और यहाँ भारी बर्षा होता है।

गंगटोक कैसे पहुंचे – How to Reach Gangtok in Hindi

वायु मार्ग : गंगटोक का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा है जो गंगटोक से लगभग 124 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यह हवाई अड्डा कोलकाता, दिल्ली, बैंगलोर और गुवाहाटी से जुड़ा हुआ है। बागडोगरा से गंगटोक टैक्सी या फिर निजी कारों से पहंचा जा सकता है।

रेल मार्ग : नजदीकी रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी है जो गंगटोक से 117 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। यह रेलवे स्टेशन देश के छोटे और बड़े रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग : यदि आप सड़क मार्ग द्वारा गंगटोक पहंचना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी से सार्वजनिक बस, साझा या निजी टैक्सी ले सकते हैं । सिलीगुड़ी और गंगटोक बिच की  दूरी लगभग 114 किलोमीटर है जहाँ से बड़ी आसानी से पहंचा जा सकता है। गंगटोक में घूमने की जगह

और पढ़े :

 

1 thought on “गंगटोक के 13 सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Gangtok in Hindi”

Leave a Comment